Saturday 4th of July 2026 10:53:06 PM
Home Blog Page 108

राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशीप में झारखण्ड की महिला टीम ने रचा इतिहास

0
सिक्किम में आयोजित प्रतियोगिता में झारखण्ड को तीसरा स्थान
सिक्किम में आयोजित प्रतियोगिता में झारखण्ड को तीसरा स्थान

रांची। ऑल इंडिया बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 03 से 05 अक्टूबर तक आयोजित गंगटोक सिक्किम में तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड की महिला टीम ने इतिहास रचते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया ।  इस राष्ट्रीय बाल बैडमिंटन चैपियनशिप में भारत के प्रमुख बॉल बैडमिंटन टीम इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लिया। यह प्रतियोगिता भारतीय बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा अधिकृत प्रतियोगिता थी, जिसमें भारत के उम्दा टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

झारखंड की महिला टीम कोच प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में महिला कोच दीपिका कुजूर, जया शर्मा, कैप्टन प्रेमी टोपनो, प्रतिभागी-कोमल केशरी, सुमन तिर्की, अनु टोपनो, सुमन कुजूर मनीषा टोप्पो, रिया प्रमाणिक, नीता शाह, अनपूर्णा, सलोनी ने हिस्सा लिया।

बिहार को पहला और असम को दूसरा स्थान

ऑल इंडिया बॉल बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता में प्रथम बिहार, द्वितीय असम एवं तृतीय झारखंड स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर ऑल इंडिया बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट के चेयरमैन अमिता जी थापा, महासचिव संमाया गुरूंग, पर्यवेक्षक सह संयुक्त सचिव गौरी शंकर ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं बुके देकर उत्साहवर्द्धन किया। सभी खिलाड़ी आज रांची वापस पहुंचे।

इसकी जानकारी झारखंड बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण कुमार सिंह ने दी

सीएम और ग्रामीण विकास मंत्री के क्षेत्र में बालू माफिया बेलगाम

0
लगातार हो रहे बालू उत्खनन से गुमानी नदी पर संकट
लगातार हो रहे बालू उत्खनन से गुमानी नदी पर संकट

दुमका/ पाकुड़। राजमहल की पहाड़ी श्रृंखला के बीचो बीच से बहने वाली बरसाती गुमानी नदी से लगातार बालु उठाव से नदी की अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगता नजर आ रहा है। जबकि सूबे मे जंगल, जमीन को संरक्षण देने का दावा करने वाली हेमंत सोरेन की सरकार है। उसके बाद भी एनजीटी के 15 अक्टूबर तक नदियों से बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध प्रत्येक वर्ष रहता है। उसके बाद भी सूबे मे बालू का अवैध कारोबार मे कोई कमी नही आई है।

इसके पूर्व भी हेमंत सरकार पर बालू माफियाओ के सांठगांठ से कई आरोप लग चूके है। बरहेट और पाकुड़ विस क्षेत्र की प्रमुख है गुमानी नदी। वहीं सूबे के सीएम और ग्राविमं का विस क्षेत्र है। जहां बालू माफिया बेलगाम है। नदी से बालू उठाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां रोज खुले तौर पर बालू घाट तक ट्रैक्टर पहुंच जा रहे है। जबकि एनजीटी ने 15 जून से लेकर 15 अक्टूबर तक पुरे राज्य में बालू उठाव पर रोक लगा दी है।

नदी के बरहेट, गुमानी से बालू माफियाओं के द्वारा सालो भर बालू उठाव जारी रहता है। किसी भी तरह से किसी भी नियम का कोई पालन नहीं होता है। जिससे कि नदी का अस्तित्व खतरे में तब्दील हो रहा है। गर्मी के शुरुवाती दौर में ही नदी का पानी चट हो जाता है।

चतराः 2 करोड़ का ब्राउन शुगर और दो किलो अफीम के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

0
7 लाख 57 हजार नकद, दस मोबाइल और एक कार जप्त
7 लाख 57 हजार नकद, दस मोबाइल और एक कार जप्त

गीतांजलि/ उज्ज्वल दुनिया संवाददाता

चतरा:-चतरा जिले के इटखोरी, मयूरहंड और गिद्धौर पुलिस ने बुधवार को अलग अलग जगहों पर मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते दो किलो ब्राउन शुगर और दो किलो अफीम के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। ब्राउन शुगर का अंतरराष्ट्रीय मूल्य दो करोड़ रुपए बताया गया है।

डीएसपी मुख्यालय केदार राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इटखोरी पुलिस ने छापामारी कर पितीज से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो किलो ब्राउन शुगर बरामद की गई। उसके निशानदेही पर मयूरहंड थाना अंतर्गत ढोडी गांव से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो किलो गिला अफीम बरामद की गई। वहीं  उसके निशानदेही पर गिद्धौर थाना अंतर्गत महुदा गांव से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 7 लाख 57 हजार नकदी, दस मोबाइल और एक कार जप्त किया गया है।

उन्होंने ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में पितीज गांव की राजू दांगी, आदित्य दांगी पिता सुरेश दांगी, ढोडी गांव की संजय दांगी पिता सुकर दांगी और महुदा गांव की राजेश दांगी पिता सुखदेव दांगी का नाम शामिल है।

हाईकोर्ट में पुलिस ने माना,ढेंगा गोलीकांड में हुई थी गण शॉट इंज्यूरी

0
मंटू सोनी ढोंगा गोलीकांड के पीड़ित हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें ही बना दिया था आरोपी
मंटू सोनी ढोंगा गोलीकांड के पीड़ित हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें ही बना दिया था आरोपी

हजारीबाग। हजारीबाग के बड़कागांव में 14 अगस्त 2015 को ढेंगा में किसान अधिकार महारैली के दौरान हुई चर्चित गोलीकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। हाईकोर्ट में पुलिस ने हलफनामा दायर कर ढेंगा गोलीकांड में घायल मंटू सोनी को गण शॉट इंज्यूरी की बात स्वीकार कर ली है। इससे पहले पुलिस घटना की एफआईआर,चार्जशीट से लेकर विधानसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में किसी को गण शॉट इंज्यूरी होने से इनकार कर चुकी थी।

हाईकोर्ट में मंटू सोनी की तरफ अधिवक्ता अभिषेक कृष्ण गुप्ता ने क्रिमिनल रिट संख्या 127/21 दायर कर कोर्ट में यह कहा था कि मंटू सोनी पीड़ित है, पुलिस ने उसे अभियुक्त बना दिया है। मंटू सोनी गोली से घायल हुए थे। हजारीबाग सदर अस्पताल में ईलाज कराने के दौरान पुलिस ने उसे बड़कागांव थाना कांड संख्या 167/15 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि पुलिस केस से लेकर कोर्ट में दिए चार्जशीट तक पुलिस ने मंटू सोनी के गण शॉट से घायल होने और उसके बयान का जिक्र तक नहीं किया है।

विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में भी पुलिस ने मंटू सोनी के घायल होने से इनकार कर दिया था। बाद में एक अन्य सवाल में पुलिस ने विधानसभा में स्वीकार किया था कि उक्त घटना में मंटू सोनी व अन्य घायल हुए थे। विधानसभा में सरकार के द्वारा विरोधाभाषी जवाब पर पुलिस ने हाईकोर्ट में कोई जवाब नहीं दिया। मंटू सोनी द्वारा जेल से लिखे पत्र के आधार पर निचली अदालत द्वारा पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश देने के एक साल बाद बड़कागांव कांड संख्या 214/16 दर्ज किए जाने के आरोप पर पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया है।

मंटू सोनी के आवेदन पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 214/16 में कांड संख्या 167/15 में मंटू सोनी के खिलाफ एएसआई ओमप्रकाश को अनुसंधानकर्ता बनाए जाने और तत्कालीन एसडीपीओ अनिल सिंह द्वारा गण शॉट इंज्यूरी के सबूत और कांड संख्या 167/15 के तथ्यों को मिलान नहीं करते हुए मनमर्जी से नियम विरुद्ध मिस्टेक ऑफ फैट्स बताते हुए अभियुक्तों को रिहा किए जाने की कोर्ट में अनुसंशा किए जाने के आरोप पर पुलिस ने हाईकोर्ट में कोई जवाब नहीं दिया है। पुलिस की तरफ से हाईकोर्ट में बड़कागांव इंस्पेक्टर श्याम चंद्र सिंह ने हलफनामा दायर किया है।

इसे भी पढ़ेंः http://localhost:8090/ud/dhenga-firing-the-government-gave-two-types-of-answers-in-the-assembly-the-high-court-sought-the-answer-in-four-weeks

धनबाद के भाजपा विधायक के बयान पर विवाद, कहा

0
वासेपुर के रहमत कॉलोनी में दिया विवादित भाषण
वासेपुर के रहमत कॉलोनी में दिया विवादित भाषण

धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा का एक भाषण विवादों में आ गया है। विरोधी उनपर निशाना साध रहे हैं। दरअसल धनबाद के वासेपुर एरिया के रहमत कॉलोनी में भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा था कि जो मुझे वोट देगा उसका काम पहले करूंगा। इसके अलावा भी भाजपा विधायक ने कई और आपत्तिजन बातें कही थी।

भाजपा विधायक राज सिन्हा ने क्या कहा ?

भाजपा विधायक राज सिन्हा ने वासेपुर के रहमत कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में कहा “मुसलमान भाजपा को वोट नहीं देते, इसलिए वासेपुर में विकास का काम रुका हुआ है। धनबाद के बाकी ईलाकों को देखिए और वासेपुर को देखिए, दोनों के विकास में जमीन-आसमान का फर्क नजर आएगा।”

आप हमें वोट दिजिए, आपकी बेहतरी के लिए सोचूंगा

भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा कि आप लोग अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं और कभी भाजपा के लिए वोट नहीं किया। इसलिए विकास के लिए आप लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। अब आपने जब एक कदम बढ़ाया है तो मैं भी आपकी बेहतरी के लिए दो कदम बढ़ाने की सोचूंगा। आप दो कदम आगे बढ़कर चुनाव में मेरे लिए कुछ करेंगें तो मैं आपके विकास के लिए दस कदम आगे बढ़ाऊंगा।

विरोधियों ने जताई आपत्ति

झामुमो के जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा कि विधायक राज सिन्हा की मानसिकता ही गंदी है । जब भारत में गुप्त मतदान की परंपरा है तो उन्हें कैसे पता कि कौन किसे वोट देता है ? उन्होने कहा कि विधायक सबी का होता है। एक जनप्रतिनिधि जनता के बीच फर्क नहीं करता। रमेश टुडू ने कहा कि राज सिन्हा जैसे इंसान को जनप्रतिनिधि होने का हक ही नहीं है।

जेपी नड्डा द्वारा घोषित नई कार्यसमिति में झारखण्ड के आठ नेता शामिल

0
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में झारखण्ड के आठ चेहरे
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में झारखण्ड के आठ चेहरे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 309 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी। इसमें झारखण्ड के आठ नेताओं को जगह मिली है। इसमें झारखण्ड के तीन पूर्व मुख्यमंत्री, दो राज्यसभा सदस्य, संगठन मंत्री एवं संगठन प्रभारी के अलावा कोडरमा सांसद को भी जगह दी गई है। जिन आठ चेहरों को जेपी नड्डा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह दी गई है वे हैं- कोडरमा सांसद एवं केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राज्यसभा सांसद समीर उरावं, प्रभारी संगठन मंत्री नागेन्द्र त्रिपाठी एवं धर्मपाल सिंह।

सामाजिक समीकरण का रखा ख्याल

अगर सामाजिक समीकरण की बात करें तो झारखण्ड से भाजपा की कार्यसमिति में शामिल किए गये नेताओं में दो सवर्ण (कायस्थ, ब्राह्मण), तीन आदिवासी ( मुंडा, संथाली एवं उरावं) तथा ती ओबीसी (एक पिछड़ी तथा दो अतिपिछड़ी जाति) से संबंध रखते हैं। संगठन मंत्री धर्मपास सिंह लोध समाज से आते हैं ।

क्षेत्रीय बैलेंस बनाए रखने की कोशिश

झारखण्ड के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो यहां भी सबका बैलेंस बनाने की कोशिश की गई है। रघुवर दास तथा अर्जुन मुंडा कोल्हान से आते हैं। बाबूलाल मरांडी की राजनीतिक जमीन संथाल परगना रही है। दीपक प्रकाश की कर्मभूमि रांची है तथा वे हजारीबाग के मूल निवासी हैं। अन्नपूर्णा देवी कोडरमा की सांसद हैं तथा समीर उरावं का कार्यक्षेत्र मुख्यतः गुमला रहा है।

जनजातिय समाज के तीनो प्रभुत्व वर्गों को प्रतिनिधित्व

अगर आदिवासी समुदाय को प्रतिनिधित्व देने की बात की जाय तो जेपी नड्डा की टीम में झारखण्ड के तीनों प्रभावशाली आदिवासी जातियों को जगह दी गई है। मुंडा, संथाल और उरावं को बराबर-बराबर जगह देकर नड्डा ने सबको खुश करने की कोशिश की है। झारखण्ड बाजपा में बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा के रूप में संथाली और मुंडा आदिवासी समाज पहले से प्रभावशाली रहा है। समीर उरावं को अगर उरावं जनजाति का सहयोग मिलता है तो उरावं आदिवासियों के सबसे बड़े नेता के तौर पर उभर सकते हैं।

झारखण्ड से दो सवर्ण को भी जगह

जेपी नड्डा की टीम में झारखण्ड से दो सवर्ण नेताओं को भी जगह दी गई है। प्रभारी संगठन मंत्री नागेन्द्र जी ब्राह्मण हैं,  प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश कायस्थ जाति से हैं।

संगठन मंत्री धर्मपास सिंह लोध समाज से आते हैं।

ओबीसी और सदानों के सबसे बड़े नेता हैं अन्नपूर्णा देवी और रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री रहते जिस वर्ग पर सबसे ज्यादा फोकस किया था वो हैं ओबीसी और सदान मतदाता। हालांकि कतियपय कारणों से रघुवर दास की हार हो गई लेकिन सबसे बड़े मतदाता वर्ग पर उनका प्रभाव आज भी दिखता है। इसी तरह अन्नपूर्णा देवी को बीजेपी ओबीसी नेता के रूप में गढ़ रही है। अब इन दोनों नेताओं को उनके समाज का कितना समर्थन मिल पाता है ये तो वक्त बताएगा लेकिन जेपी नड्डा ने तो पिछड़ी-अति पिछड़ी जातियों और सदानों का भी ख्याल तो रखा ही है।

पोक्सो एक्ट में फंसे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और सांसद जयंत सिन्हा के सांसद प्रतिनिधि

0
आरोपी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान में सांसद जयंत सिन्हा के प्रतिनिधि शंकर गुप्ता की फाइल तस्वीर
आरोपी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान में सांसद जयंत सिन्हा के प्रतिनिधि शंकर गुप्ता की फाइल तस्वीर

दुर्गा पूजा महासमिति ने भी किया निष्कासित
………………………………….

हजारीबाग। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान में सांसद जयंत सिन्हा के प्रतिनिधि शंकर गुप्ता (62) पोक्सो एक्ट के केस में फंस गए हैं। इसके साथ ही उन्हें दुर्गा पूजा महासमिति से भी हटा दिया गया है।

महासमिति से सदस्य और संयोजक के पद से भी उन्हें आजीवन निष्कासित कर दिया गया है। महासमिति ने बुधवार की देर रात इस संदर्भ में आपात बैठक कर फैसला लिया। यह बैठक महासमिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव और सचिव दीपनारायण निषाद के नेतृत्व में हुई। फिर उनके संयुक्त हस्ताक्षर से पत्र जारी कर उन्हें महासमिति के सभी पदों से निष्कासित कर दिया गया।

उनके खिलाफ पीड़िता की मां ने बड़ी बाजार टीओपी में मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया गया है कि शंकर गुप्ता ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुर्व्यवहार  किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि के खिलाफ टीओपी में कांड संख्या : 372/21(12/8) पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

प्राथमिकी में कहा गया है कि तीन अक्तूबर को अपराह्न 2.30 बजे 13 वर्षीया नाबालिग गेहूं पिसाने के लिए भाजपा नेता के आवास स्थित मील दुकान गई थी। वहां शंकर गुप्ता ने बच्ची को बगल के सहारा इंडिया कार्यालय के पीछे ले गए और उसके साथ दुव्र्यवहार किया। विरोध करने पर पैसे देकर उसे मनाने की कोशिश की गई। यहां तक कहा गया कि यह सब बातें किसी से मत बताना और जब भी पैसे की जरूरत है, तो उनके पास चली आना।

उनकी यह बातें सुनकर बच्ची वहां से उनका हाथ झटककर भाग गई और अपनी मां को सारी आपबीती सुनाई। मामला तूल देने पर आरोपी भाजपा नेता ने समझौता करने का प्रयास किया। पुलिस ने जब आरोपी नेता से जानकारी लेनी चाही, तो उन्होंने कहा कि यह आरोप निराधार है। नाबालिग बच्ची के साथ वह ऐसा कर ही नहीं सकते, तब जब वह उनके रिश्ते में है।

आरोपी नेता से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला। थाना प्रभारी योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वह फिलहाल फरार चल रहे हैं।

गिरिडीह: नगर निगम के वार्ड पार्षद कमल सिंह समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

0
गिरिडीह के नगर और पचंबा थाना को मिली सफलता 
गिरिडीह के नगर और पचंबा थाना को मिली सफलता

अमित सहाय/ उज्ज्वल दुनिया संवाददाता 

गिरिडीह । गिरिडीह के नगर एवं पचंबा थाना पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार के आरोप में नगर निगम के वार्ड पार्षद कमल सिंह समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है । यही नहीं पुलिस ने वार्ड पार्षद के ठिकानों से करीब चार जार में 80 लीटर नकली शराब और स्प्रिट समेत बड़े पैमाने पर ब्रांडेड कंपनियों के स्टीकर और ढक्कन भी जब्त किया ।

गिरफ्तार आरोपियों में निगम के वार्ड नंबर 23 के वार्ड पार्षद और शहर के कोलडीहा निवासी कमल सिंह, बिहार के मुजफ्फरपुर के मेथरापुर निवासी रंजीत कुमार, धनबाद के राजगंज के दलदली गांव निवासी सुशील कुमार, कोलडीहा के ही वीरन कुमार मंडल, धनबाद के बरवाअड्डा निवासी शंभू टुडु शामिल हैं।

जिला मुख्यालय के नगर और पचंबा थाना को मिली सफलता के दूसरे दिन शाम में प्रेसवार्ता कर पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, डीएसपी संजय राणा और नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी और पचंबा थाना प्रभारी नीतिश कुमार ने पूरी जानकारी दी ।

प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चार दिन पहले पचंबा के नावाडीह में अवैध शराब के पेटियों से लोड जिस पुलिस बोर्ड लगे स्विफ्ट डिजायर वाहन से एक बाईक सवार की मौत हुई थी, उस स्विफ्ट डिजायर वाहन में भी इसी वार्ड पार्षद के ठिकानों से ब्रांडेड अवैध नकली शराब के पेटियों को लोड कर बिहार के मुजफ्फरपुर भेजा जा रहा था. पुलिस को चकमा देने के लिए ही स्विफ्ट डिजायर वाहन में पुलिस का बोर्ड लगाया गया था।

उस घटना के बाद मामले की जांच शुरू हुई तो पुलिस को जानकारी मिली कि मुजफ्फरपुर का रंजीत कुमार गिरिडीह के वार्ड पार्षद कमल सिंह के साथ अवैध कारोबार में शामिल है । क्योंकि रंजीत को दबोचने के बाद पूछताछ में उसने सारी बातों को कबूला ।

रंजीत के निशानदेही पर पार्षद को दबोचा गया, तो पार्षद की निशानदेही पर कोलडीहा के वीरन मंडल समेत अन्य आरोपियों को पकड़ा गया । बताया कि अवैध नकली शराब के निर्माण में वार्ड पार्षद की भूमिका ही सबसे बड़ी है क्योंकि इसके संरक्षण नकली अवैध शराब का सिडिकेंट चल रहा था । पूरे गिरोह की निशानदेही पर ही धनबाद के बरवाअड्डा के इलाकों से नकली अवैध शराब का जार बरामद किया गया । पार्षद समेत अन्य आरोपियों से पूछताछ में कुछ और सफेदफोश के नाम सामने आ सकते हैं ।

गिरिडीह: रिश्वत लेते रोजगार सेवक को ACB ने किया गिरफ्तार

0
तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार
तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार

बेंगाबाद (गिरिडीह) । प्रखंड के ओझाडीह पंचायत के रोजगार सेवक मोहम्मद मुस्तफा उर्फ बबलू को 3000 रिश्वत लेते हुए ACB टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। मनरेगा के तालाब कराने के नाम पर मोहम्मद वाशिम खान से 3000 की रिश्वत मांगे थे । उसके बाद रंगे हाथ रोजगार सेवक को डाक बंगला चौक से गिरफ्तार किया ।

बेंगाबाद में एसीबी की टीम ने अलग-अलग जगह से तीन लोगों को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया था । उसी तरह आज एक बार फिर एसीबी की टीम बेंगाबाद पहुंचकर एक रोजगार सेवक को ₹3000 घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है ।

मनरेगा के आवेदन कर्ता ने बताया कि मनरेगा के तालाब बनाने का आवेदन के नाम पर ₹3000 की घूस मांगी जा रही थी काफी दिनों से बेंगाबाद थाना के एस आई एसपी सिंह 1 साल पूर्व ही थाने में ₹5000 रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया था और 2018 में एक रोजगार सेवक को 5000 रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया था। इसी तरह बेंगाबाद में अलग-अलग जगह में राजस्व कर्मचारी ₹10000 रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने उनको भी गिरफ्तार किया था । उसी तरह आज एक और बेंगाबाद में एसीबी की टीम ने रोजगार सेवक को गिरफ्तार किया है ।

तेजप्रताप को आरजेडी से निष्कासित किया गया

0
तेज प्रताप यादव के साथ छात्र जनशक्ति परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहित शर्मा
तेज प्रताप यादव के साथ छात्र जनशक्ति परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहित शर्मा

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव राजद में हैं या उन्हें निष्कासित कर दिया गया ? पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलग-अलग बयान से दिन भर कंफ्यूजन का माहौल रहा। शिवानंद तिवारी ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अब आरेजडी से कोई नाता नहीं है। शिवानंद तिवारी ने आगे कहा “तेजप्रताप पार्टी में हैं कहां? उन्होंने नया संगठन भी बनाया है। वो पार्टी में नहीं हैं।”

मुझे तेज प्रताप के निष्कासन की आधिकारिक जानकारी नहीं- मृत्युंजय ठाकुर

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। पार्टी की ओर से उन्हें इस बारे में कुछ भी बताया नहीं गया है। इसलिए वह इसपर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।

तेज प्रताप को राजद से निकालना आसान नहीं- मोहित शर्मा

तेज प्रताप यादव के करीबी और छात्र जनशक्ति परिषद के मुख्य प्रवक्ता मोहित शर्मा ने कहा कि किसी नेता के कहने से तेज प्रताप यादव आरजेडी से बाहर नहीं चले जाएंगे। तेज प्रताप यादव आरजेडी के टिकट पर जीतकर विधायक बने हैं। पार्टी के अंदर मौजूद कुछ लोग परिवार में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। तेज प्रताप यादव को अगर आरजेडी से निकालना है तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस संबंध में बयान देंगे या कोई पत्र जारी करेंगे। मोहित ने कहा कि छात्र जनशक्ति परिषद कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है बल्कि यह एक एनजीओ की तरह काम करने वाली संस्था है।

क्या कहा था शिवानंद तिवारी ने

हाजीपुर में आरजेडी के प्रशिक्षण शिविर में आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि ‘तेजप्रताप पार्टी में हैं कहां? उन्होंने नया संगठन भी बनाया है। वो पार्टी में नहीं हैं।’ उन्होंने कहा कि तेज प्रताप को निष्कासित करने का क्या सवाल है। वह तो अपने निष्कासित हो चुके हैं।

नहीं थम रहा बालू उठाव, नियमों की उड़ रही धज्जिया

0

उज्ज्वल दुनिया

महुआडांड़

सुरेश यादव

नेतरहाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत झिकाम नदी बालू घाट से इनदिनों बालू उठाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। गौरतलब हो कि यह बालू घाट महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय से महज 16 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। जहां हर रोज खुले तौर पर बालू घाट तक ट्रैक्टर पहुंच जा रहा है। जबकि एनजीटी ने 15 जून से लेकर 15 अक्टूबर तक पुरे राज्य में बालू उठाव पर रोक लगा दी है। बता दें कि झिकाम नदी बालू घाट से बालू माफियाओं के द्वारा सालो भर बालू उठाव जारी रहता है। किसी भी तरह से किसी भी नियम का कोई पालन नहीं होता है। जिससे कि नदी का अस्तित्व खतरे में तब्दील हो रहा है। गर्मी के शुरुवाती दौर में ही नदी का पानी चट हो जाता है। इस सम्बन्ध में महुआडांड़ सिओ शम्भू राम को सूचित कर दिया गया था पर अभी तक इस मामले में किसी भी तरह का कोई तहकीकात सामने नहीं आयी है।

पारितोष सोरेन बीजेपी के दुमका जिलाध्यक्ष, रंजीत चंद्रवंशी बनें मीडिया सह

0

 जेपी पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने तीन नए प्रदेश पदाधिकारी को मनोनीत किया है। मांडू के विधायक एवम झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल को प्रदेश मंत्री से प्रोन्नत करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। बालमुकुंद सहाय को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है।

आदित्य साहू ने बताया कि मिस्त्री सोरेन पार्टी के प्रदेश मंत्री बनाये गए हैं। उन्होंने बताया कि मीडिया सेल का विस्तार करते हुए *श्री रंजीत चंद्रवंशी को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पारितोष सोरेन को पार्टी का दुमका जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

पारितोष सोरेन दुमका बीजेपी के जिलाध्यक्ष बनें
पारितोष सोरेन दुमका बीजेपी के जिलाध्यक्ष बनें

लोकतंत्र लोकलाज से चलता है हठधर्मिता से नही

0

किसानों की हितैषी बनने का ढोंग बंद करे कांग्रेस पार्टी
किसानों की हितैषी बनने का ढोंग बंद करे कांग्रेस पार्टी

मुख्यमंत्री जी सस्ती लोकप्रियता से बचें,जनता ने काम केलिये चुना है।

रांची। भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने झारखंड की गठबंधन सरकार पर कड़ा प्रहार किया। श्री साहू आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

आदित्य साहू ने कहा कि आज राज्य के सत्ता पक्ष के दो कारनामे उनके नीति और नियत को फिर से उजागर करते हैं।
राज्य सरकार केवल जनता को दिग्भ्रमित करके सत्ता सुख भोगना चाहती है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार का विकास कार्यक्रमो से कुछ भी लेना देना नही है। यह सरकार केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की फिराक में लगी रहती है।इसका ताजा उदाहरण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पीएम केअर फण्ड से सभी जिलों में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया जाना है।

उन्होंने कहा कि जब कल 7 अक्टूबर को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पूरे देश मे स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन निर्धारित है।फिर मुख्यमंत्री की यह जल्दबाजी …माल महाराज का,मिर्जा खेले होली की कहावत को चरितार्थ करता है।

आदित्य साहू ने कहा कि जनता को याद है कि ये वही लोग हैं जिनलोगों ने पीएम केअर फण्ड पर सवाल उठाए थे। केंद्र सरकार को पानी पी पी कर कोस रहे थे। इसके पहले भी मुख्यमंत्री ने भारत सरकार की पहल से झारखंड से रवाना होने वाली ऑक्सीजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अपनी पीठ थपथपाई थी।

आदित्य साहू ने कहा कि इसलिये प्रदेश भाजपा मुख्यमंत्री के इस कदम की निंदा करती है । प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पार्टी के सभी सांसद, विधायकगण इस उद्घाटन कार्यक्रम का वहिष्कार करेंगे।

कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर के नेतृत्व में राज्य सरकार में शामिल कांग्रेस के दो मंत्री श्री बादल पत्रलेख एवम श्री बन्ना गुप्ता यूपी के राजनीतिक पर्यटन यात्रा पर जा रहे हैं।

ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन का राँची सांसद संजय सेठ ने किया विरोध

0

समझ से परे है पीएम केयर्स फंड से बने ऑक्सीजन प्लान्ट का लोकार्पण
समझ से परे है पीएम केयर्स फंड से बने ऑक्सीजन प्लान्ट का लोकार्पण

माल महाराज का मिर्जा खेले होली वाली कहावत को चरितार्थ कर रही राज्य सरकार

झारखंड में बने ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण समारोह का राँची सांसद संजय सेठ ने विरोध किया है। सांसद श्री सेठ ने कहा कि झारखंड में सभी ऑक्सीजन प्लांट पीएम केयर्स फंड से बने हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के द्वारा अपने स्तर से इसका लोकार्पण किया जाना समझ से परे है।

संजय सेठ ने एक बयान जारी कर कहा कि कोरोना के विरुद्ध चल रही लड़ाई को अंतिम रूप देते हुए पीएम केयर्स फंड से देश भर में PSA Plant का निर्माण हुआ। इसका लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री जी कल 07 अक्टूबर को करने वाले हैं। झारखण्ड में भी ऐसे 27 PSA का निर्माण पीएम केयर्स फंड से हुआ है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकार्पण तिथि से एक दिन पूर्व राज्य सरकार द्वारा लोकार्पण किया जाना समझ से परे है। आखिर मुख्यमंत्री करना क्या चाह रहे हैं? यह लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का अपमान है।

उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रस्तर पर एक साथ सभी PSA का लोकार्पण होना तय हुआ तो फिर झारखण्ड सरकार के द्वारा ऐसा किया जाना, सीधे-सीधे माननीय प्रधानमंत्री का अपमान है। माननीय प्रधानमंत्री का जनता नहीं सहन करेगी।

झारखण्ड सरकार एक तरफ केंद्र के द्वारा पैसा और संसाधन नहीं दिए जाने का रोना रोती है, तो दूसरी तरफ केंद्र के ही संसाधनों का खुद से लोकार्पण करके माल महाराज का मिर्जा खेले होली वाले कहावत को चरितार्थ कर रही है।

पीएम केयर्स फंड से निर्मित ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन पर सदर विधायक ने जताई आपत्ति

0

कहा पीएम मोदी के निर्धारित उद्घाटन कार्यक्रम को हाईजैक कर झारखंड सरकार ने किया पीएम का अपमान
कहा- पीएम मोदी के निर्धारित उद्घाटन कार्यक्रम को हाईजैक कर झारखंड सरकार ने किया पीएम का अपमान

हजारीबाग। बुधवार को सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने स्वास्थ्य मंत्री के साथ मिलकर रिम्स ऑडिटोरियम से झारखंड के कई अस्पतालों के साथ हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीएम केयर्स फंड से अधिष्ठापित व निर्मित पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का भी ऑनलाइन उद्घाटन किया गया।

हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने झारखंड सरकार पर पीएम नरेंद्र मोदी के अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि इसका लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी सात अक्टूबर को करने वाले थे। ऐसे में सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए झारखंड सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी के निर्धारित उद्घाटन कार्यक्रम को हाईजैक करके पीएम मोदी का अपमान किया गया।

उन्होंने कहा की इसके उद्घाटन के इस अवसर पर हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य बैनर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर तक नहीं लगाए जाने के कृत्य की घोर निंदा की। उन्होंने कहा की झारखंड के वर्तमान गठबंधन की सरकार की सोच और मंशा इससे साफ झलकती है।

विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जिनकी सोच के बदौलत यह योजना आज हजारीबाग जैसे छोटे शहर में जनता के सहयोग से धरातल पर उतरी, जिन्होंने भविष्य में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए और ऑक्सीजन आपूर्ति में आत्मनिर्भर बनने के लिए इस प्लांट का सौगात दिया वैसे पीएम मोदी की उपेक्षा झारखंड सरकार के कुत्सित मानसिकता की सोच को स्पष्ट उजागर करता है।

उन्होंने यह भी कहा की आप ओछी लोकप्रियता तो हासिल कर लेंगे लेकिन जनता के दिलों में बसने वाले पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के अटूट आस्था, विश्वास, श्रद्धा और प्रेम को कैसे कम कर पाएंगे ।