Thursday 25th of June 2026 08:58:58 AM
HomeBreaking Newsतेजप्रताप को आरजेडी से निष्कासित किया गया

तेजप्रताप को आरजेडी से निष्कासित किया गया

तेज प्रताप यादव के साथ छात्र जनशक्ति परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहित शर्मा
तेज प्रताप यादव के साथ छात्र जनशक्ति परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहित शर्मा

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव राजद में हैं या उन्हें निष्कासित कर दिया गया ? पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलग-अलग बयान से दिन भर कंफ्यूजन का माहौल रहा। शिवानंद तिवारी ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अब आरेजडी से कोई नाता नहीं है। शिवानंद तिवारी ने आगे कहा “तेजप्रताप पार्टी में हैं कहां? उन्होंने नया संगठन भी बनाया है। वो पार्टी में नहीं हैं।”

मुझे तेज प्रताप के निष्कासन की आधिकारिक जानकारी नहीं- मृत्युंजय ठाकुर

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। पार्टी की ओर से उन्हें इस बारे में कुछ भी बताया नहीं गया है। इसलिए वह इसपर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।

तेज प्रताप को राजद से निकालना आसान नहीं- मोहित शर्मा

तेज प्रताप यादव के करीबी और छात्र जनशक्ति परिषद के मुख्य प्रवक्ता मोहित शर्मा ने कहा कि किसी नेता के कहने से तेज प्रताप यादव आरजेडी से बाहर नहीं चले जाएंगे। तेज प्रताप यादव आरजेडी के टिकट पर जीतकर विधायक बने हैं। पार्टी के अंदर मौजूद कुछ लोग परिवार में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। तेज प्रताप यादव को अगर आरजेडी से निकालना है तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस संबंध में बयान देंगे या कोई पत्र जारी करेंगे। मोहित ने कहा कि छात्र जनशक्ति परिषद कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है बल्कि यह एक एनजीओ की तरह काम करने वाली संस्था है।

क्या कहा था शिवानंद तिवारी ने

हाजीपुर में आरजेडी के प्रशिक्षण शिविर में आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि ‘तेजप्रताप पार्टी में हैं कहां? उन्होंने नया संगठन भी बनाया है। वो पार्टी में नहीं हैं।’ उन्होंने कहा कि तेज प्रताप को निष्कासित करने का क्या सवाल है। वह तो अपने निष्कासित हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments