Saturday 4th of July 2026 11:59:36 PM
Home Blog Page 109

राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा लखीमपुरखीरी रवाना

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तो दंगल से पहले ही हिंसा हो गई, लेकिन सरकार और विपक्ष के बीच घटना के बाद से ही कुश्ती जारी है। यूपी के विधानसभा चुनाव से ऐन पहले ही हुई इस सनसनीखेज घटना के बाद विपक्षी दलों में पहले पीड़ित और घटनास्थल तक पहुंचने की होड़-दौड़ रविवार से ही शुरू हो गई और आज बुधवार को भी जारी है। पहले दिन रात में ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा दिल्ली से लखनऊ पहुंचकर लखीमपुर के लिए रवाना हो गईं, लेकिन सीतापुर में रोक कर हिरासत में ले ली गईं। लखीमपुर खीरी जाने के ऐलान के बाद बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को हाउसअरेस्ट कर लिया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लखनऊ एयरपोर्ट से लौटा दिया गया। समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव लखनऊ में सड़क पर प्रदर्शन के लिए उतरे, जो हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिए गए। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी सीतापुर में हिरासत में ले लिए गए। अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी लखीमपुर जाने के लिए लखनऊ पहुंचे हैं। पहले इन्कार के बाद अब यूपी सरकार ने सभी दलों के नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दे दी है।

चतरा: बंध्याकरण के नौ माह बाद महिला ने दिया बच्ची को जन्म

0
स्वास्थ विभाग का गजब खेल, बंध्याकरण हो गया फेल
स्वास्थ विभाग का गजब खेल, बंध्याकरण हो गया फेल

चतरा: हरि अनंत हरि कथा अनंता। चतरा स्वास्थ्य विभाग के खेल बड़े ही निराले हैं। विभाग की जितनी भी बखान की जाय कम है। इसकी बानगी जिले के मयूरहंड प्रखंड के तिलरा गांव में देखने को मिली। यहां स्वास्थ विभाग की लापरवाही उजागर हुई। बंध्याकरण होने के बाद भी महिला ने बच्ची को जन्म दिया।

ज्ञात हो की प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में राजू पासवान की पत्नी कंचन देवी ने 25 जनवरी 2021 को प्रभारी डाक्टर सुमित ने प्रमाण पत्र दिया है। वहीं महिला ने 19 सितंबर को मां अम्बे नर्सिग होम हजारीबाग में बच्ची को जन्म दिया।जिससे दलित परिवार चिंतित है। आखिर विभाग के लापरवाही से चौथी गर्भ से जन्म ली बच्ची का लालन पालन के लिए कौन जिम्मेवारी लेगा।

जब घटना की जानकारी स्वास्थ्य महकमे को हुई तो पीड़ित महिला को आवाज नही उठाने का दबाव बनाया गया। जब महिला प्रसव के वक्त प्राथमिक स्वास्थ केंद्र इटखोरी गई तो सीरियस बताते हुए हजारीबाग भेज दिया गया। परिजनों ने उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां बड़ा ऑपरेशन से बच्ची का जन्म हुआ। ऐसे में कर्ज में डूबे परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। यदि विभाग ने पहल नहीं किया तो न्यायालय के शरण में जाना मजबूरी होगा।

राजेश ठाकुर के नेतृत्व में झारखंड कांग्रेस के नेता यूपी रवाना

0
राजेश ठाकुर के साथ मंत्री और विधायक भी यूपी गये
राजेश ठाकुर के साथ मंत्री और विधायक भी यूपी गये

रांची।  लखीमपुर खीरी में हो रहे दमनात्मक कार्रवाई एवं प्रियंका गांधी के रिहाई के लिए गैरकानूनी गिरफ्तारी के विरोध में लखनऊ रवाना हुए ।

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी के नेतृत्व में कार्यकारी अध्यक्षों बंधु टिर्की जलेश्वर महतो , शहज़ादा अनवर एवं राज्य सरकार में स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता कृषि मंत्री बादल पत्रलेख पार्टी विधायकगण प्रवक्तागण कांग्रेस अग्रणी मोर्चा विभाग संगठन एवं कांग्रेस नेतागण उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसानों की नृसंश हत्या के बाद, किसानों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी को पिछले 48 घंटे से गिरफ्तार करने के विरोध में लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि उक्त मामले की गंभीरता एवं उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये को देखते हुए झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह के निर्देश पर झारखण्ड से कांग्रेस नेताओं का काफिला उत्तर प्रदेश के लिए रवाना ।

श्रम नियोजन एवं कौशल विकास मंत्री को प्रशिक्षित अमीन एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपा

0

रांची। झारखण्ड प्रशिक्षित अमीन एसोसिएशन के अधयक्ष गौरव अग्रवाल ने झारखण्ड सरकार के श्रम नियोजन एवम कौशल विकाश मंत्री सत्यानंद भोक्ता से रातू रोड स्थित उनके आवासीय में मिलकर ज्ञापन सौंपा।

साथ ही उन्हें अमीनो के रोजगार के लिए तथा राज्य में अमीन की अभाव के बारे में भी अवगत कराया।

मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने आश्वासन दिया की जल्द इस पर संज्ञान लिया जाएगा।इस मौके मुख्य रूप से प्रशिक्षित अमीन एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, मारवाड़ी एलुमनाई एसोसिएशन कोषाध्यक्ष सत्यम भारद्वाज ,अमीन एसोसिएशन से राहुल शुभम मंत्री तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी, जानिए कैसे?

0
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

हजारीबाग। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी। यहां ऑक्सीजन प्लांट लगा दिया गया। मरीजों के बेड तक पाइपलाइन से ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के उद्देश्य से सदर अस्पताल परिसर में स्थापित प्लांट का ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया।

मौके पर हजारीबाग सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हजारीबाग के डीसी आदित्य कुमार आनंद, बड़कागांव विधायक और जिला परिषद अध्यक्ष सुशीला देवी ने शिलापट्ट का अनावरण नारियल फोड़कर पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर डीसी ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान जीवरक्षक ऑक्सीजन, अन्य मेडिकल उपकरणों की जरूरतों के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी व आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग व राज्य सरकार की पहल पर यहां ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री केयर फंड से रक्षा अनुसंधान संगठन की स्वदेशी तकनीक से निर्मित ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। साथ ही प्रखंड स्तर पर भी सभी स्वास्थ्य केंद्रों व उपकेंद्रों में पाइप लाइन से ऑक्सीजन व अन्य मेडिकल सुविधाओं तथा स्टॉफ की आपूर्ति कर शीघ्र ही चालू किया जा रहा है।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ एसपी सिंह, मेडिकल कॉलेज कि प्राचार्य, चिकित्सक, नर्सिंग स्टॉफ सहित कई लोग उपस्थित थे।

…तो इसीलिए प्राइवेट का मुकाबला नहीं कर पाते सरकारी स्कूल

0
शिक्षकों को गंभीरता से देखनी होगी बच्चों की भूल
शिक्षकों को गंभीरता से देखनी होगी बच्चों की भूल

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ सजल पाठक

पदमा। शिक्षा पर लाखों-करोड़ों खर्च करने के बाद भी आखिरकार प्राइवेट स्कूलों का मुकाबला सरकारी स्कूल क्यों नहीं कर पाते। इसकी मूल वजह में जाएंगे, तो कई बातें सामने आती हैं। ताजा मामला हजारीबाग के पदमा प्रखंड स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल सरैयाडीह का आया है।

यहां दसवीं कक्षा के बच्चों की कॉपियों को सही तरीके से शिक्षक नहीं देखते। सवालों के उनके दिए गलत उत्तर पर भी आंखें बंद कर हस्ताक्षर कर देते हैं। ऐसे में बच्चों को अपनी भूल या गलतियों का अहसास नहीं हो पाता है और अपने लिखे गलत जवाब को ही सही मान बैठते हैं। चूंकि शिक्षकों के उस पर हस्ताक्षर और सही टिक रहते हैं। ऐसे में लापरवाही से बच्चों की कॉपियों का मूल्यांकन नौनिहालों के भविष्य को दांव पर लगाने जैसा है।

 

इस स्कूल में एक बच्चे के नागरिक शास्त्र की कॉपियों का मूल्यांकन कुछ ऐसे ही किया गया है। नीचे न सिर्फ संबंधित शिक्षक के हस्ताक्षर हैं, बल्कि सवालों से संबंधित कुछ मार्गदर्शन भी लिखे हैं। यहां ध्यान योग्य बातें यह है कि हाई स्कूल में विषयवार शिक्षक हैं अर्थात उनपर दूसरे विषयों का बोझ भी नहीं है।

बहरहाल इस संबंध में संबंधित शिक्षक से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि 20-25 कॉपियों का मूल्यांकन करना पड़ता है, ऐसे में शब्दों की गलतियों पर ध्यान नहीं गया। इस बारे में पदमा के बीइइओ (प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी) नागदेव से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि आदेश पत्र निकालकर शिक्षकों को गंभीरता से कॉपियों का मूल्यांकन करने को कहेंगे।

आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए प्रेमीयुगल की पिटाई

0
पति को छोड़ प्रेमिका ने प्रेमी संग की शादी
पति को छोड़ प्रेमिका ने प्रेमी संग की शादी

………………………………….
उज्जवल दुनिया संवाददाता

हजारीबाग। उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल हजारीबाग अंतर्गत कोडरमा जिले के मरकच्चो में ग्रामीणों ने एक प्रेमीयुगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ उनकी जमकर पिटाई कर दी। फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

उसके बाद प्रेमिका जिद पर अड़ गई, तो युवक के साथ उसका विवाह करा दिया गया। हालांकि प्रेमिका सिंपी कुमारी शादीशुदा है, जबकि प्रेमी अजय यादव कुंवारा था। मामला मरकच्चो प्रखंड की महुंगाई पंचायत के सोनेडीह गांव का है। सिंपी की शादी गैरागी गांव के राजेश यादव के साथ दो साल पहले हुई थी। वह हैदराबाद में मजदूरी करता है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी एक माह पहले ही वह हैदराबाद गया था। इसी का फायदा उठाकर प्रेमी अजय विवाहिता से मिलने उसकी ससुराल गैरागी गया था। प्रेमीयुगल जिस कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में मिले, आम तौर पर उस कमरे में विवाहिता अकेली सोती थी।

दरअसल विवाहिता की ननद को दोनों के एक साथ होने की भनक लग गई थी। जानकारी के बाद ननद ने अपने घरवालों के साथ-साथ आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई कर मरकच्चो पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने के बाद रात करीब दो बजे पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने प्रेमिका से पूछताछ की तो वह पति को छोड़ प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ गई।

मामले को लेकर थाना परिसर में दिनभर दोनों के परिजनों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच शादी को लेकर सहमति बनने के बाद एक बांड पेपर भरवाकर परिजनों को सौंप दिया। उसके बाद दोनों की शादी प्रखंड मुख्यालय स्थित संकट मोचन मंदिर में करा दी गई। दोनों के परिजन भी इस शादी में शामिल हुए।

अब पुरानी गाड़ी के RC रिन्यू कराने के लिए आठ गुना ज्यादा पैसे लगेंगे

0
पुरानी गाड़ी का RC रिन्यू करवाने के लिए अब आठ गुना ज्यादा पैसे लगेंगे
पुरानी गाड़ी का RC रिन्यू करवाने के लिए अब आठ गुना ज्यादा पैसे लगेंगे

अगले साल से वाहन मालिकों को अपनी 15 साल पुराने वाहन के रजिस्ट्रेशन को रिन्यू (Renew) के लिए आठ गुना तक भुगतान करना पड़ेगा । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाहन मालिकों को अगले साल अप्रैल से 5 हजार रुपये का भुगतान करना होगा । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पुराने वाहनों के पंजीकरण प्रमाण पत्र (Registration Certificate-RC) के नवीनीकरण (Renew) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है । बता दें कि नया नियम वाहन स्क्रैप पॉलिसी का हिस्सा है।

इन वाहनों के RC रिन्यू के लिए करना होगा इतना भुगतान

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की नोटिफिकेशन के मुताबिक 15 साल से ज्यादा पुरानी बस या ट्रक के लिए फिटनेस प्रमाण पत्र के नवीनीकरण के लिए भी आठ गुना ज्यादा पेमेंट करना होगा । वाहन मालिकों को नए नियम के तहत 15 साल से पुरानी कार के रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण के लिए मौजूदा फीस 600 रुपये की तुलना में 5 हजार रुपये का भुगतान करना होगा । वहीं पुरानी बाइक के रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण के लिए मौजूदा फीस 300 रुपये के मुकाबले 1 हजार रुपये का भुगतान करना होगा । साथ ही 15 साल से ज्यादा पुराने ट्रक और बस के फिटनेस प्रमाणपत्र के नवीनीकरण के लिए मौजूदा फीस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 12,500 रुपये कर दिया गया है ।

एक अप्रैल 2021 से लागू होंगे नये नियम 

नोटिफिकेशन के मुताबिक केंद्रीय मोटर वाहन (23वां संशोधन) नियम, 2021 के तहत नए नियम 1 अप्रैल 2022 से लागू हो जाएंगे. नोटिफिकेशन के अनुसार फिटनेस प्रमाण पत्र के खत्म होने के बाद प्रत्येक दिन की देरी के लिए वाहन मालिक को 50 रुपये के अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा ।

डीआईजी ने गिरिडीह पहुंच कर मुफ्फसिल थाने का किया निरीक्षण

0
गिरिडीह के मुफ्फसील थाने में केसों का निरीक्षण करते डीआईजी नरेन्द्र सिंह
गिरिडीह के मुफ्फसील थाने में केसों का निरीक्षण करते डीआईजी नरेन्द्र सिंह

गिरिडीह । मंगलवार को गिरिडीह मुफ्फसिल थाना में हजारीबाग डीआईजी नरेन्द्र सिंह पहुंच कर थाने का निरीक्षण किया । इस दौरान डीआईजी ने केसों का समीक्षा भी की ।

केस की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, सदर एसडीपीओ अनिल सिंह, थाना प्रभारी विनय सिंह और कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान केस काफी लंबे समय से लंबित पाए गये। समय पर चार्जशीट नहीं देने के कारण पांच साल से अधिक समय केस लंबित रहने की भी जानकारी मिली है।

कुछ अधिकारियों को डीआईजी ने सुधार लाने का निर्देश दिया । डीआईजी ने थाने से जुड़े केस का भी रिव्यू किया।

कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रभारी बने रामाश्रय प्रसाद, मदन मोहन शर्मा सह

0
वर्तमान में इंटक के सचिव हैं रामाश्रय प्रसाद
वर्तमान में इंटक के सचिव हैं रामाश्रय प्रसाद

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव के0 सी0 वेणुगोपाल एवं झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी आर0 पी0 एन0 सिंह के अनुमोदन के उपरान्त कांग्रेस सदस्यता अभियान 2018-22 के लिए झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रामाश्रय प्रसाद को प्रभारी एवं मदन मोहन शर्मा को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो ने बताया कि रामाश्रय प्रसाद छात्र जीवन से हीं कांग्रेस के सक्रिय रहे हैं। 1967-69 में बिहार राज्य अन्तर्गत युवा कांग्रेस के सचिव, 1970-72 में सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष, 1976-77 में सिंहभूम जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे । अलग झारखण्ड राज्य में 2000 में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के प्रथम अध्यक्ष बने, 2005 में पूर्वी सिंहभूम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे हैं। साथ हीं पूर्व में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव तथा कांग्रेस सदस्यता अभियान के सह-प्रभारी भी रह चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश इंटक के सचिव के पद पर कार्य कर रहे हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य हैं मदन मोहन शर्मा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य हैं मदन मोहन शर्मा

मदन मोहन शर्मा वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य के पद पर हैं तथा पूर्व में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव व प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी रह चुके हैं।

जर्जर हो चुके डॉ. जाकिर हुसैन पार्क का 75 घंटे में हुआ जीर्णोद्धार

0
शहर के लोगों को तनाव से मिलेगी मुक्ति
शहर के लोगों को तनाव से मिलेगी मुक्ति

रांची । शहर के बीचो-बीच स्थित डॉ. जाकिर हुसैन पार्क में अब फिर से बच्चों की खिलखिलाहट गूंजने लगी है। तरह-तरह के रंग बिरंगे झूलों पर उन्हें झूलने का मौका मिल रहा है। पार्क में बच्चों के साथ पहुंचनेवाले अभिभावकों के चेहरे पर भी मुस्कान दिखती है। बच्चों व उनके अभिभावकों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए रांची जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने दिन रात मेहनत की। सिर्फ 75 घंटे में ही डॉ. जाकिर हुसैन पार्क का जीर्णोद्धार का काम किया गया है। जीर्णोद्धार के बाद यह पार्क शहरवासियों के लिए खोल दिया गया है।

आम लोगों के लिए फिर से खुला पार्क, बच्चों के मनोरंजन की पूरी व्यवस्था
आम लोगों के लिए फिर से खुला पार्क, बच्चों के मनोरंजन की पूरी व्यवस्था

मुख्यमंत्री का मिला था आदेश

हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को राजधानी शहर के सौंदर्यीकरण और पार्कों के उचित देखभाल का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नगर प्राधिकरण निदेशालय, झारखंड के तहत रांची नगर निगम ने शहर के लोगों के लिए स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की है। इसके तहत ‘रमनीक रांची’ नामक एक समर्पित योजना भी शुरू की गई है।

 

खराब थी पार्क की स्थिति

मालूम हो कि डॉ. जाकिर हुसैन पार्क की स्थिति काफी खराब थी। विगत आठ वर्ष से पार्क बंद पड़ा था और देखभाल के अभाव में जहां-तहां घनी झाड़ियां उग आई थीं। पार्क में लगे झूले खराब हो चुके थे। गेट में भी जंग लगा हुआ था और जहां तहां गंदगी का अंबार था। लोगों को याद भी नहीं रहा था कि वहां कोई पार्क भी था। लेकिन, नगर निगम की टीम ने दिन- रात मेहनत कर झाड़ियों व गंदगी को साफ किया। पार्क में लगे झूलों को दुरुस्त किया गया। नये झूले भी लगाये गये हैं।

पार्क में रोशनी की बेहतरीन व्यवस्था की गई है और रात में भी वह जगमगा रहा है। रंग-रोगन और नये स्वरूप में पार्क जनता को समर्पित किया जा चुका है। यह पार्क जनता के लिए है और जनसहयोग से ही यह आगे भी उपयोग में लाया जायेगा।

पार्क को सुव्यवस्थित स्थिति में लाना एक कठिन लक्ष्य था, लेकिन हमने समय सीमा के भीतर इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक मिशन मोड पर काम किया। यह हमारे सहयोगी, सफाई कर्मचारियों एवं अन्य का संयुक्त प्रयास था। अब हम सभी को यह देखकर गर्व होता है कि अगर हम प्रतिबद्धता के साथ काम करते हैं, तो सुखद परिणाम हमारे सामने आता है।”

मुकेश कुमार, नगर आयुक्त

तमिलनाडु से पश्चिमी सिंहभूम की 10 युवतियों की हुई घर वापसी

0
मुख्यमन्त्री के निर्देश पर युवतियों को काम के बकाया पैसे भी मिले
मुख्यमन्त्री के निर्देश पर युवतियों को काम के बकाया पैसे भी मिले

रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद पश्चिमी सिंहभूम की 10 युवतियां तमिलनाडु के त्रिपुर से वापस झारखंड लौट आई हैं। सभी त्रिपुर में केपीआर 3 कंपनी में काम करने गई थीं, लेकिन वहां भाषा की समस्य़ा होने पर उन्हें काम करने में परेशानी होने लगी। इसके बाद युवतियों ने वापस आने के लिए श्रम विभाग के अन्तर्गत राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से मदद मांगी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमन्त्री ने श्रम विभाग और नियंत्रण कक्ष को युवतियों को वापस लाने का निर्देश दिया। नियंत्रण कक्ष ने केपीआर 3 कंपनी के मैनेजर से बात कर युवतियों के वापस आने की व्यवस्था कराई। तीन अक्तूबर को युवतियां त्रिपुर से झारखंड के लिए चलीं। सभी पांच अक्तूबर को वापस झारखंड (चक्रधरपुर) पहुंचीं।

युवतियों ने जितने दिन त्रिपुर में काम किया था, उसका मेहनताना कुल 90,200 रुपये का भुगतान भी उन्हें किया गया। प्रत्येक युवती को 8200 रुपये मिले।

युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार देने के लिए सरकार उठा रही है कदम

0
सरकारी पदों को भरने की दिशा में हो रही कार्रवाई
सरकारी पदों को भरने की दिशा में हो रही कार्रवाई

रांची। राज्य सरकार ने इस वर्ष को नियुक्ति वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। इस सिलसिले में सरकारी और निजी क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं । लगभग 5 सालों से लंबित जेपीएससी की परीक्षा सफलतापूर्वक ली गई । 700 शिक्षकों और मनरेगा में 500 पदों समेत अन्य खाली पदों को भरने की दिशा में भी कार्रवाई हो रही है । इसके पहले लगभग 600 चिकित्सकों, 24 खेल पदाधिकारियों, 40 खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है । इसके अलावा एसीसी कंपनी में डेढ़ सौ युवाओं को स्थायी नौकरी और दूसरे राज्यों में काम कर रही यहां की 200 युवतियों को अपने घर में ही टेक्सटाइल उद्योग में रोजगार से जोड़ा गया । 900 से ज्यादा बच्चियों को प्रशिक्षित कर नर्स बनाया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ये बातें कहीं । इस मौके पर उन्होंने 238 छात्रों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया ।

ग्रामीण युवाओं को स्वावलंबी बनाने की पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं में प्रतिभा है और उसे निखार कर रोजगार से जोड़ा जा रहा है । उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है । इसके लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, फूलो झानो आशीर्वाद योजना, मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना और शहीद पोटो फोटो हो खेल मैदान योजना जैसी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं । इन सभी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है ।

नर्सिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं

हेमन्त सोरेन ने कल्याण गुरुकुल खूंटी एवं जमशेदपुर में प्रशिक्षित 238 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र
हेमन्त सोरेन ने कल्याण गुरुकुल खूंटी एवं जमशेदपुर में प्रशिक्षित 238 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्सिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं । देश विदेश में नर्सों की काफी मांग है । ऐसे में पुरुषों के लिए भी अब नर्सिंग में प्रवेश का दरवाजा सरकार ने खोल दिया है । युवाओं से आग्रह है कि वे भी नर्सिंग की ट्रेनिंग लें ।

प्रशिक्षण के साथ प्लेसमेंट भी

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के कौशल विकास के लिए सरकार कई प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है ।कल्याण गुरुकुल में भी युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।यहां उनका प्लेसमेंट भी हो रहा है । इससे वे अपने पैरों पर खड़ा होने के साथ परिवार और समाज को मजबूत और बेहतर बनाने में अपना योगदान देंगे । इसके साथ ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण युवाओं को इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी । उन्होंने कहा कि यहां से प्रशिक्षण के बाद जिन युवाओं का प्लेसमेंट हुआ है , उनका समय-समय पर इंटरनल एसेसमेंट की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो ।

स्वरोजगार के लिए भी सरकार दे रही रही ऋण

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो युवा तकनीकी या औद्योगिक प्रशिक्षण लिए हैं । अगर वे स्वरोजगार करना चाहे तो उनके लिए सब्सिडी आधारित 25 लाख रुपए तक का ऋण देने की योजना भी सरकार ने शुरू की है । वे इस योजना का लाभ लेकर अपनी दुकान इत्यादि खोल सकते हैं । मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि ये प्रशिक्षित युवक आने वाले दिनों में ना सिर्फ अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार का दरवाजा खोलेंगे ।

15000 से ज्यादा युवाओं को मिल चुका है रोजगार

प्रेज्ञा फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल खूंटी और जमशेदपुर के 238 छात्रों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया । इनमें अनुसूचित जनजाति के 174 अनुसूचित जाति के 7, ओबीसी के 51 और अल्पसंख्यक वर्ग के 6 छात्र शामिल हैं । इन सभी छात्रों का प्लेसमेंट शापूरजी पालन जी, आटोमोटिव एक्सल और विलास जावेडकर जैसी नामी कंपनियों में हुआ है । इन सभी छात्रों ने कल्याण गुरुकुल में निर्माण और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त किया है ।

प्रेज्ञा फाउंडेशन की ओर से राज्य में 9 कौशल विकास कॉलेज और 28 कल्याण गुरुकुल ट्रेनिंग सेंटर चलाए जा रहा है । यहां से अब तक 15,000 से ज्यादा युवाओं को देश विदेश में रोजगार से जोड़ा गया है ।

इस मौके पर मंत्री चम्पाई सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव के के सोन उपस्थित थे ।

खूंटी शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू

0
लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील
लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील

खूंटी। शहर से अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पंचायत द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान का शुभारंभ शहर के घनी आबादी वाले प्रमुख कर्रा रोड से किया गया। पहले दिन अनुमंडल पदाधिकारी सैयद रियाज अहमद, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रवि प्रकाश, अंचल अधिकारी मधुश्री मिश्रा तथा पुलिस अधिकारी व बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने के इस अभियान में शामिल थे।

दुर्गा पूजा के बाद तेज होगा अभियान

इस दौरान लोगों द्वारा किए गए कुछ अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से साफ किया गया। साथ ही अतिक्रमण कर पक्का निर्माण करने वाले लोगों को अविलंब अतिक्रमण हटा लेने का निर्देश दिया गया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण को हटा लें। पूजा के बाद व्यापक पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। जो अतिक्रमणकारी तब तक स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो प्रशासन द्वारा वैसे अतिक्रमण को हटाया जाएगा। और इसमें होने वाले खर्च का वहन संबंधित लोगों से वसूल की जाएगी।

PLFI के एरिया कमांडर मनीष गोप को खूंटी पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
मनीष गोप उर्फ महेश्वर गोप दस्ता छोड़कर भाग गया
मनीष गोप उर्फ महेश्वर गोप दस्ता छोड़कर भाग गया

खूंटी। प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के बेहद करीबी रहे कुख्यात उग्रवादी मनीष गोप उर्फ महेश्वर गोप को पुलिस ने सोमवार को गुमला से गिरफ्तार कर लिया।

एसपी आशुतोष शेखर ने मंगलवार की शाम आयोजित प्रेस कन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दिनेश गोप, राजेश गोप उर्फ तिलोश्वर और दस्ते के अन्य सदस्यों से मतभेद और नाराजगी के कारण मनीष गोप दस्ता को छोड़कर भाग गया है। उसके साथ पीएलएफआई के अन्य उग्रवादियों ने मारपीट भी की थी। इसके बाद मनीष गोप उर्फ महेश्वर गोप दस्ता छोड़कर भाग गया है।

सूचना के सत्यापन के बाद खूंटी पुलिस टीम द्वारा गुमला पुलिस के सहयोग से संदिग्ध स्थलों पर छापामारी की गयी और उसे गुमला से गिरफ्तार कर लिया गया। मनीष गोप उर्फ महेश्वर गोप पिता नन्द गोप, बड़का रेगरे तेतरटोली, थाना-जरियागढ़, खूंटी का रहने वाला है।

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि एसपी ने बताया कि अपने स्वीकारोक्ति बयान में गिरफ्तार पीएलएलएफआई दस्ता सदस्य मनीष गोप उर्फ महेश्वर गोप ने कहा कि पुलिस के साथ 17 दिसंबर 2020 को को बांदू में हुई मुठभेड़, जिसमें पीएलएफआई सदस्य सोनु सिंह नालंदा, बिहार मारा गया था, उसमें शामिल वह शामिल था। इसके अलावा 18 मई 2021 को डिगरी पेराय टोली में हुई मुठभेड़, 26 जून 21 को जतरमा में हुई मुठभेड़, 16 जुलाई 21 को बड़ाकेसल में हुई मुठभेड़, जिसमें पीएलएफआई कमांडर शनिचर सुरीन मारा गया था और 27 सितंबर 21 को बुढ़-तुमरूंग जंगल में हुई मुठभेड़ में भी मनीष शामिल था। इन सभी मुठभेड़ों में उसके द्वारा भी पुलिस पर फायरिंग की गई थी।

खूंटी एसपी ने बताया कि मनीष गोप काफी सक्रिय था और उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ खूंटी के रनिया, पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी और गुमला जिले के कमडारा थाने में उग्रवादी घटनाओं को लेकर आठ मामले दर्ज हैं।