Sunday 5th of July 2026 01:10:05 AM
Home Blog Page 110

बोकारोः पूर्व भाजपा विधायक योगेश्वर महतो ने बोकारो विधायक विरंची नारायण पर लगाए गंभीर आरोप

0
प्रेस वार्ता को संबोधित करते योगेश्वर महतो बाटुल
प्रेस वार्ता को संबोधित करते योगेश्वर महतो बाटुल

बोकारो । बोकारो विधायक एवं भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंचि नारायण तथा बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहा है । पिछले दिनों बोकारो विधायक ने माफी नहीं मांगने पर योगेश्वर महतो बाटुल पर दो करोड़ का मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी थी । वहीं दूसरी ओर मंगलवार को पत्रकार सम्मेलन का आयोजन कर योगेश्वर महतो बाटुल ने बोकारो विधायक पर कई आरोप लगाए ।

बेरमो से भाजपा के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो ने कहा कि बोकारो विधायक विरंची नारायण अपने परिवार वालों के संग मिलकर कई ट्रस्ट बनाकर वित्तीय अनियमितता करने का का काम किया है। परिवार का एक ट्रस्ट डिफॉल्टर घोषित हो गया। जिसमें कंपनी के सभी सदस्यों ने अपने को दिवालिया बताया । लेकिन इनके द्वारा अन्य दो अन्य कंपनी बनाई गई, जिसमें संपत्ति का जिक्र किया गया। ऐसे में बैंक को कार्रवाई करते हुए आम जनता के पैसे का रिकवरी करना चाहिए।

योगेश्वर महतो ने कहा कि बोकारो विधायक ने बारी कोऑपरेटिव में अपनी कंपनी के जरिए एक अपार्टमेंट बनाया। जिसका गलत तरीके से चास नगर निगम से नक्शा पास कराया गया। यह अपार्टमेंट जहाँ बना है वह माडा के क्षेत्र में आता है । ऐसे में उन्होंने अपने पावर का गलत इस्तेमाल किया है और बैंक सहित कई संस्थाओं को धोखे में रखने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल बनाने को लेकर बियाडा से जो जमीन आवंटित की गई है वह भी गलत तरीके से किया गया है। इसकी भी जांच होनी चाहिए और संबंधित लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए । उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर पार्टी तक मेरी शिकायत इस मामले को लेकर कोई करता है तो पार्टी के समक्ष पूरे तथ्यों के साथ अपनी बात को रखने का काम करेंगे।

विस्थापितों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मैं कभी भी भाजपा छोड़ने की बात नहीं की थी । विस्थापितों के सम्मेलन में मैं इतना जरूर कहा था की मैं पहले विस्थापित का बेटा हूं, उसके बाद भाजपा का एक समर्पित सिपाही । थाना मोड़ में जो कुआं है वह मेरे आंगन में हुआ करता था । 4 साल की उम्र में मैं भी विस्थापित हुआ था । इसलिए विस्थापित का जो दर्द मेरे सीने में है, वह गैर विस्थापित महसूस नहीं कर सकता है ।

पत्रकार सम्मेलन में विस्थापित नेता भी भी उपस्थित थे । वहीं दूसरी ओर भाजपा के मुख्य सचेतक बोकारो विधायक विरंची नारायण ने कहा है कि आरोप निराधार हैं तथा समय आने पर मैं इसका जवाब दूंगा ।

बोकारोः सेल के कामगारों को ₹21000 मिलेगा बोनस

0
9 अक्टूबर को बैंक खाते में जाएगी राशि
9 अक्टूबर को बैंक खाते में जाएगी राशि

वेज रिवीजन के लिए एनजेसीएस की बैठक 20 से 30 अक्टूबर को

बोकारो । सेल के कामगारों को 21000 रुपया बोनस के रूप में मिलेगा । एनजेसीएस की बैठक में मंगलवार को सहमति बनने के बाद एनजेसीएस के सदस्यों ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कर दिया । बोनस की राशि 9 अक्टूबर को कामगारों के खाते में भेज दी जाएगी ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनजेसीएस के दो दिवसीय बैठक के प्रथम दिन सोमवार को वेज रिवीजन पर चर्चा हुई लेकिन सहमति नहीं बनी । मंगलवार को बोनस पर चर्चा प्रारंभ हुई प्रारंभ में प्रबंधन ने 17000 का प्रस्ताव दिया, लेकिन एनजेसीएस के सदस्य तैयार नहीं हुए । शाम तक चली बैठक में दोनों पक्षों के बीच कई बार वाद विवाद भी हुआ । अंत में ₹21000 पर सहमति बन गई ।

इसमें बोकारो के निदेशक प्रभारी अमरेंद्र प्रकाश का महत्वपूर्ण योगदान रहा । सेल के इतिहास में यह पहला अवसर है जब छोटी इकाई से लेकर बड़ी इकाई एवं खदान तथा अनुषांगिक इकाई में एक समान बोनस के रूप में ₹21000 का भुगतान किया जाएगा । इसके पहले अलग-अलग इकाई में अलग-अलग राशि देने की परंपरा रही है , जो इस बार टूट गई है।

वहीं दूसरी ओर एटीपी एवं ओ सिटी प्रशिक्षु को बोनस के रूप में ₹19000 का भुगतान किया जाएगा । जानकारी देते हुए क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ के महासचिव तथा एनजीएसएस के सदस्य राजेंद्र सिंह ने कहा कि बोनस में सहमति के बाद प्रबंधन ने एनजेसीएस की बैठक अतिथि 20 एवं 21 अक्टूबर को निर्धारित की है , जिसमें वेज रिवीजन पर सहमति बन जाने की उम्मीद है ।

उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान कर्मचारियों का निलंबन एवं बोकारो कथा भिलाई से 3 कर्मचारियों का स्थानांतरण भद्रावती किए जाने कि मामला पर भी चर्चा हुई तथा एक स्वर में स्थानांतरण रद्द करने की मांग की गई । प्रबंधन ने फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है । अगली बैठक में भी इस मामले को रखा जाएगा ।

समझौता पत्र में इंटक के संजय कुमार वीरेंद्र चौबे,  एचएमएस के संजय बाउटकर,  राजेंद्र सिंह,  बीएमएस के संजय कुमार डीके पांडे एवं सीटू के नेताओं ने ने हस्ताक्षर किया । मिली जानकारी के अनुसार आयकर बचाने के लिए जो कामगार एक साथ ₹21000 नहीं ले सकते हैं तो उन्हें 5000 कूपन तथा ₹16000 उनके खाते में भेजा जाएगा । लेकिन इसके लिए आवेदन करने का अंतिम तिथि 8 अक्टूबर निर्धारित की गई है । 8 अक्टूबर तक अगर लिखित रूप से सहमति नहीं देते हैं तो पूरी राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी ।

स्वस्थ महिला से होगा स्वस्थ समाज का निर्माण : आरती कुजूर

0

रांची । भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा लोअर चुटिया महादेव मंडा के समीप महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण कार्यक्रम चल रहा है, इसके तहत प्रतिदिन भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा कार्य दे रहे हैं l इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा पूरे प्रदेश में 4, 5 और 6 अक्टूबर को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा हैl इसी क्रम में मंगलवार को लोअर चुटिया के महादेव मंडा के समीप महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह स्वस्थ शिविर लगाने में महामंत्री डॉ सीमा सिंह और कार्यालय प्रभारी रेखा महतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस शिविर में महिला चिकित्सकों ने सैकड़ो महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की l

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि महिलाएं परिवार की धुरी है और उनका स्वस्थ रहना ना सिर्फ परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए जरूरी है।आदरणीय प्रधानमंत्री ने महिलाओं को जो सम्मान दिया , महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए उसके लिए भी परिवार के मुखिया अर्थात महिला को स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है l

शिविर में मुख्य रूप से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुजाता और प्रॉमिस हॉस्पिटल के टीम के सहयोग से 40 मरीजों की निशुल्क जांच किया गया तथा निःशुल्क मास्क ,दवा का वितरण किया गया l

इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह, महामंत्री डॉ सीमा सिंह, महामंत्री मंजू लता दुबे , दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी पिंकी खोया,कार्यालय मंत्री बबीता वर्मा ,कार्यालय सह मंत्री रेखा महतो, सोशल मीडिया प्रभारी रंजीता सिंह, प्रदेश कार्यसमिति रेखा केसरी ,कुमुद् झा सहित कई महिलाएं उपस्थित थी l

भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्व. कैलाशपति मिश्र की जयंती मनाई गई

0
स्व कैलाशपति मिश्र एक महान संगठन कर्ता थे - दीपक प्रकाश
स्व कैलाशपति मिश्र एक महान संगठन कर्ता थे – दीपक प्रकाश

रांची।  भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के भीष्म पितामह के नाम से विख्यात कैलाशपति मिश्र की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि कैलाशपति मिश्र एक महान संगठनकर्ता थे। उन्होंने पार्टी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने जीवन भर पार्टी के विचारों और कार्यक्रमो को जन जन तक पहुचाने की चिंता की।

नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कैलाशपति मिश्र जी के प्रेरणा से भाजपा आगे बढ़ती गई और उन्होंने राजनीतिक स्तर पर एक समृद्ध पीढ़ी तैयार किया। उन्होने कहा कि जनजाति समाज के बीच पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में स्व मिश्र का अद्वितीय योगदान रहा है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के जिस रास्ते पर चलकर राष्ट्र के समक्ष अपनी मजबूती को परिलक्षित कर रहा है, उसका आधार कैलाशपति मिश्र जैसे शिल्पकारों का समर्पण है।

संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कैलाशपति मिश्र जैसे पुरोधा के अथक परिश्रम एवं संपूर्ण समर्पण का यह परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी विशाल वटवृक्ष का स्वरूप ले रही है।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, महापौर आशा लकड़ा, कोषाध्यक्ष दीपक बंका,कार्यालय मंत्री हेमन्त दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, अमित सिंह,एससी मोर्चा अध्यक्ष विधायक अमर बाउरी,सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक, राहुल अवस्थी किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू ,संजय जायसवाल, विनय जायसवाल, सोना खान, सहित कई उपस्थित थे

पथरकोचा बस्तीवासियों के पुनर्वास के लिए पहल करेगी भाजपा: दीपक प्रकाश

0
किसी का भी आशियाना उजाड़ने से पहले उन्हे बसाना चाहिए- दीपक प्रकाश
किसी का भी आशियाना उजाड़ने से पहले उन्हे बसाना चाहिए- दीपक प्रकाश

रांची। बिरसा चौक स्थित पत्थर कोचा के लगभग 300 महिला-पुरुषों ने भाजपा कार्यालय पहुँचकर प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश से मुलाकात कर अपनी पीड़ा सुनाई। पथरकोचा वासियों ने दीपक प्रकाश से कहा कि बस्ती में 250 से अधिक घरों में लगभग 50 वर्षों से उक्त स्थान पर रहते आ रहे हैं। सभी का बिजली और पानी कनेक्शन भी है, जिसका विधिवत बिल देते आ रहे है। उनलोगों ने दीपक प्रकाश से अपना आशियाना बचाने का आग्रह करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा।

इस मौके पर सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा पुनर्वास की नीति पर कार्य करती है।किसी की आशियाना उजाड़ने से पहले उसको बसाया जाना चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे रेलवे के अधिकारियों से बात कर इसका हल निकालने का प्रयास करेंगे।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा,सुबोध सिंह गुड्डू,दिपक बंका, हेमन्त दास,शिवपूजन पाठक,अशोक बड़ाईक, अमित कुमार, राहुल अवस्थी सहित कई उपस्थित थे।

लखीमपुर खीरी की घटना के खिलाफ प्रोफेशनल कांग्रेस का कैंडल मार्च

0
प्रियंका गांधी को गिरफ्तार और दोषी मंत्री और उसके बेटे आजाद हैं, ये नहीं चलेगा
प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया और दोषी मंत्री और उसके बेटे आजाद हैं, ये नहीं चलेगा- कांग्रेस

रांची। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर घटना में 4 किसानों की शहादत को लेकर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस ने बापू वाटिका पर कैंडल जलाकर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी तथा 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि सत्ता में बैठे केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार से आग्रह है कि सत्ता के मद में चूर एक मंत्री के पुत्र पर कानून के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार से मिलने जा रही कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया जाता है जबकि घटना को अंजाम देने वाले भाजपा नेता सड़क पर घूम रहे हैं और पूरी सरकार उनके बचाव में जुटी हैं।
वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इस तरह की गिरफ्तारियों से डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि जब ब्रिटिश सरकार की गोलियों के आगे कांग्रेस कार्यकर्ता झुके नहीं तो फिर ऐसी कायर सरकार के आगे झुकने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना भाजपा की एक सोची समझी साजिश है और उत्तर प्रदेश की सरकार विरोधी दलों के नेताओं को रोक कर जनता की आवाज को दबाना चाहती है लेकिन अब लोग जा चुके हैं और इस तरह की कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ता डरने को तैयार नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि किसान आंदोलन को कुचलने में भाजपा नेताओं की साजिश एक-एक कर आप सामने आने लगी है एक और किसानों को सरेआम कुचलने वाले भाजपा के मंत्री और उसके पुत्र का बचाव किया जा रहा है दूसरी तरफ आंदोलन करने वाले विरोधी दलों के नेताओं को रोकने की कोशिश की जा रही है लोकतंत्र के लिए इससे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति कुछ और नहीं हो सकती हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनीता पाठक, सोनी नायक, अमरजीत कुमार, विद्याकर कुंवर, विकास कुमार, राजीव कुमार, विक्की गोप,गौरव आनंद, आसिफ जियाउल,हरि ओम, पुनीत कुमार,आयुष अग्रवाल विशाल कुमार, इरफान खान,सोनू इमरोज, श्रीकांत कुमार मुख्य रुप से उपस्थित थे।

रांचीः गोंदा थाने का मुंशी राकेश रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
मुख्यमंत्री आवास के ठीक सामने से हुई मुंशी राकेश की गिरफ्तारी
मुख्यमंत्री आवास के ठीक सामने से हुई मुंशी राकेश की गिरफ्तारी

रांची । एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने राजधानी रांची के गोंदा थाने के मुंशी राकेश को रिस्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। राकेश ने एक पीड़िता को मदद दिलाने के बदले पैसे की डिमांड की थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर मुंशी राकेश को घुस के पैसों के साथ गिरफ्तार कर लिया ।

गोंदा थाना परिसर में ही सदर पश्चिमी अंचल के इंस्पेक्टर मोहन पांडेय का कार्यालय भी है। इंस्पेक्टर मोहन पांडेय के मुंशी राकेश कुमार को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। गोंदा थाना मुख्यमंत्री आवास के सामने है जहां से यह गिरफ्तारी हुई है।

मुंशी राकेश को जहां से गिरफ्तार किया गया वहीं पर थाना प्रभारी और सदर डीएसपी का चेंबर है । एसीबी की टीम जैसे ही डीएसपी के कार्यालय के बिल्डिंग में पहुंची, अफरा-तफरी का माहौल हो गया । पुलिसकर्मियों को जब तक कुछ समझ में आता इससे पहले एसीबी की टीम ने राकेश को पकड़ा और उसे अपने साथ लेकर चली गई ।

एसीबी की टीम राकेश से इस मामले में पूछताछ कर रही है । एसीबी के टीम के द्वारा झारखंड के अलग-अलग जिलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है । हाल के दिनों में कई पुलिसकर्मी पूछ लेते हुए गिरफ्तार किए जा चुके हैं ।

साहिबगंज: कोविड गाइडलाइन्स के तहत होगी दुर्गा पूजा, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

0
अफवाह व सोशल मिडिया पर रहेगी दृष्टि- एसडीपीओ प्रदीप उराँव
अफवाह व सोशल मिडिया पर रहेगी दृष्टि- एसडीपीओ प्रदीप उराँव

नीरज कुमार जैन/

बरहड़वा (साहिबगंज) । श्रीदुर्गा पूजा 2021 को लेकर मंगलवार को थाना के आगंतुक कक्ष मे एसडीपीओ प्रदीप उरांव की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीदुर्गा पूजा के अवसर पर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइंस का सभी को अक्षरशः अनुपालन करना होगा।

दुर्गोत्सव पर मेला, प्रदर्शनी और मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान जुलूस निकालने पर तथा पूजा पंडाल के भीतर भीड़ पर प्रतिबंध रहेगा। पंडाल में जोर-जोर से लाउडस्पीकर पर गाना बजाना वर्जित रहेगा लेकिन मंत्रोच्चारण की अनुमति रहेगी। किसी भी पूजा पंडाल के आसपास फूड स्टॉल इत्यादि नहीं लगाया जाएगा।

भंडारा का आयोजन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सोशल मीडिया पर उड़ने वाले किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देकर इसकी सूचना तत्काल निकटतम थाना को देंगे। शरारती तत्वों से पुलिस प्रशासन निपटने को सजग है।

सभी पूजा समिति यह सुनिश्चित करेगी कि पंडाल के आसपास भीड़ एकत्रित न हो। अप्रत्याशित भीड़ होने का अनुमान हो तो पूजा समिति इसकी सूचना प्रशासन को देंगे। पंडाल में सिर्फ ऐसे व्यक्तियों को प्रवेश मिलेगा जिन्होंने फेस कवर या मास्क लगाया होगा। पंडाल के अंदर पुजारी भी फेस कवर एवं मास्क लगाकर रहेंगे।

पंडाल के प्रवेश स्थल पर हैंड सेनीटाइजर तथा आगंतुकों का बॉडी टेंपरेचर नापने की व्यवस्था अनिवार्य होगी। पूजा पंडाल को तीन तरफ से घेर कर रखना होगा। दर्शनार्थी केवल दूर से ही दर्शन करेंगे। इसके लिए बैरिकेडिंग की जाएगी। पूजा पंडाल में किसी प्रकार के तोरणद्वार या स्वागत द्वार का निर्माण नहीं किया जाएगा। प्रतिमा की ऊंचाई पाँच फीट से अधिक नहीं होगी।

समिति सदस्य, संचालक, कार्यकर्ता जो पूजा के समय पंडाल में उपस्थित रहेंगे उनके लिए कोविड-19 टीका का एक खुराक लेना अनिवार्य होगा। पंडाल में समिति सदस्य, संचालक, कार्यकर्ता सहित किसी भी समय 25 व्यक्ति से अधिक को रहने की अनुमति नहीं होगी।

किसी प्रकार के सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम, सार्वजनिक स्थान पर गरबा या डांडिया का आयोजन तथा रावण दहन नहीं किया जाएगा। बैठक मे पूजा पंडाल मे कोविड वैक्शीन कैंप के लिए स्वास्थ्य पदाधिकारी से संपर्क कर सकते है।

महाअष्टमी, नवमी एवं विजयादशमी के दिन सड़कों पर नोइंट्री का अनुपालन सशक्तता के साथ होगा। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति, पानी बिजली की व्यवस्था सुचारू रूप से करने, अपराधियों पर नजर रखने पर भी चर्चा हुई।

शांति समिति की बैठक में एसडीपीओ के अलावा नपं अध्यक्ष श्यामल दास, बीडीओ देवराज, पुलिस निरीक्षक कुलदीप चौधरी, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी, जीआरपी प्रभारी, जिप अशोक दास, नपं उपाध्यक्ष लोकेश कुशवाहा, अशोक गुप्ता, गुलाम रब्बानी, दिलीप डोकानियां, मनोहरलाल चौहान, छठुलाल साव,  मिठुन मंडल, अश्वनी आनंद, शहनवाज नाशीर, मालेक अस्तर, शक्तीनाथ अमन, अब्दुल कादिर, नवीन दुबे, रीता पासवान, ललिता पासवान, संजीव गुप्ता, दिनेश शर्मा, बैजनाथ सिंह समेत अन्य गणमान्य व बुद्धिजीवी थे। बैठक के अंत मे थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने श्रीदुर्गो उत्सव शांतिपूर्ण व भक्तिमय माहौल मे संपन्न हो इसकी अपील करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

किसानों का आरोप, आशीष मिश्रा को बचाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लीपापोती , शव का अंतिम संस्कार से किया इंकार

0

Lucknow: लखीमपुर खीरी के तिकुनिया की हिंसक घटना में मारे गए किसानों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खेल करने का आरोप लगाते हुए परिजन ने युवक लवप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। मामले की खबर लगते ही भाकियू नेता राकेश टिकैत मंगलवार को वापस लखीमपुर लौटे और मझगईं के चौखड़ा फार्म में जाकर लवप्रीत सिंह के परिजन से मुलाकात की है।
किसानों का आरोप है कि नानपारा बहराइच के किसान गुरविंदर सिंह की मौत गोली लगने से हुई थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने का जिक्र भी नहीं किया गया है। किसानों का आरोप है कि कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को बचाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लीपापोती की गई है।

अब किसानों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया, कहा कि जब तक सही पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आती तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसके साथ ही खीरी और बहराइच जिले में सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है।

प्रियंका गांधी, बोलीं

0

नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि उन्हें बगैर किसी आदेश और प्राथमिकी के 28 घंटे से हिरासत रखा गया है। राज्य सरकार ने विपक्षी नेताओं की मौजूदगी से स्थिति और तनावपूर्ण होने के डर से बड़े नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने से रोक दिया था। लखीमपुर जाने के प्रयास में लखनऊ से निकलीं प्रियंका गांधी को सीतपुर में हिरासत में लिया गया था।

प्रियंका ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा, ‘नरेंद्र मोदी सर, आपकी सरकार ने मुझे बिना किसी आदेश और प्राथमिकी के पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। लेकिन किसानों को कुचलने वाले को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।’

कांग्रेस का आरोप है कि प्रियंका को कल उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह लखीमपुर खीरी जा रही थीं। इस बीच, कांग्रेस समर्थकों ने सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी रखा, जहां पर पार्टी नेता को हिरासत में लिया गया था।

न्यू अर्बन कानक्लेव में मोदी बोले

0

लखनऊ,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लम्बे समय बाद मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय न्यू अर्बन इंडिया कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। न्यू अर्बन कानक्लेव में 4737 करोड़ रुपये की 75 शहरी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के 75,000 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) के तहत निर्मित घरों की चाबियां डिजिटली सौंपीं। इस कानक्लेव में वर्चुअली 75,000 लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपी।

मुझे बेहद खुशी है पीएम आवास योजना की 80 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यू अर्बन इंडिया कानक्लेव में कहा कि मुझे इस बात की भी खुशी होती है कि देश में पीएम आवास योजना के तहत जो आज जो 75,000 घर दिए जा रहे हैं, उनमें 80 प्रतिशत से ज्यादा घरों पर मालिकाना हक महिलाओं का है या फिर वो ज्वाइंट ओनर हैं। यह नारी का सच्चा सम्मान है।

बिहार में महागठबंधन से अलग हुई कांग्रेस, राजद को बताया धोखेबाज

0
कांग्रेस ने राजद पर लगाया धोखेबाजी का आरोप
कांग्रेस ने राजद पर लगाया धोखेबाजी का आरोप

बिहार में कांग्रेस ने महागठबंधन से अलग होने की घोषणा कर दी है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा ने पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि

कौन सा महागठबंधन?, कैसा गठबंधन? जब आरजेडी ने कांग्रेस से बिना कोई सलाह मशवरा किए दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार ही दिया है तो महागठबंधन को खत्म ही समझिए।

कांग्रेस को तो उसके कार्यकर्ता भी वोट नहीं देंगे- राजद

उधर राजद के प्रवक्ता मृत्युन्जय ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को बिहार में अपनी हैसियत समझते हुए बात करनी चाहिए। पप्पू यादव को तारापुर से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने की खबरों के बाद मृत्युन्जय ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को तो उसके कार्यकर्ता भी वोट नहीं देंगे।

तारापुर से पप्पू यादव को कांग्रेस बनाना चाहती है उम्मीदवार 

उधर, कांग्रेस की ओर से जाप अध्यक्ष पप्पू यादव को तारापुर से उम्मीदवार बनाने को लेकर प्रयास तेज हो गये हैं। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि लालू यादव के बाद पप्पू यादव ही बिहार में यादवों के सबसे बड़े नेता हैं। अदालत ने उन्हें जेल से रिहा भी कर दिया है।  लेकिन हमारी शर्त बस इतनी है कि उन्हें कांग्रेस के सिंबल पर ही चुनाव लड़ना होगा।

गेल इंडिया की पाइप लाइन में छेद कर चुराते थे पेट्रोल, गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

0
गिरफ्तार आरोपियों संग प्रेस कॉन्फ्रेंस करते सिमडेगा एसपी
गिरफ्तार आरोपियों संग प्रेस कॉन्फ्रेंस करते सिमडेगा एसपी
सिमडेगा। झारखंड के सिमडेगा जिले की पुलिस ने पाराद्वीप से खूंटी तक बनी तेल पाइप लाइन को रास्ते में काटकर पेट्रोल की चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से टैंकर, जेनरेटर, पाइप, ड्रीलिंग टूल, कटर टूल और दो दर्जन से अधिक यांत्रिक उपकरण बरामद किए गए हैं।
सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक सोमवार को बताया कि भारत सरकार की पेट्रोलियम संस्था, गेल इंडिया की पारादीप से खूंटी तक तेल पाइप लाइन सिमडेगा जिले के बांसजोर, जलडेगा, कोलेबिरा, बानो और महाबुआंग के क्षेत्रों से होकर गुजरती है। इधर कुछ दिनों से तेल चोर गिरोह ने जमीन में काफी नीचे दबे तेल पाइप लाइन में ड्रील कर तेल की चोरी का प्रयास किया जाता रहा।

सितंबर महीने में दो बार की थी तेल चोरी की कोशिश
उन्होंने कहा कि विगत एक माह पहले सिमडेगा जिला क्षेत्र जलडेगा और कोलेबिरा थाना क्षेत्र में इस गिरोह की सक्रीयता बढ़ी है। इन लोगों ने 7 सितंबर और 13 सितंबर को तेल चोरी की कोशिश की। इस बारे में जलडेगा थाना में पेट्रोलियम एवं खनिज पाइप-लाइन एक्ट 1962 , संशोधित एक्ट 2011, 3/4 प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टु पब्लिक प्रोपर्टी एक्ट 1984 के साथ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार 4 आरोपियों की हुई पहचान
एसपी ने बताया कि इस मामले में गठित एक विशेष टीम ने लगातार छापामारी अभियान चलाकर लचरागढ़ चौक के निकट से एक टैंकर के पास संदिग्ध अवस्था में एक साथ खड़े 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान ओडिशा निवासी सूर्यानारायण महतो, पश्चिम बंगाल विसी पलास नासकर, अबीरूद्दीन मंडल, छोटू धारा,ओडिशा निवासी जगरनाथ बड़ाईक उर्फ जग्गू और सिमडेगा के बानो थाना निवासी सूरज साहू के रूप में की गई।

रांचीः अकबर शासनकाल के बाद जैन धर्म का सबसे बड़ा दीक्षा महा उत्सव

0
वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने जैन धर्मावलंबियों का किया स्वागत
वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने जैन धर्मावलंबियों का किया स्वागत

रांची । अकबर शासनकाल के बाद देश में नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह में जैन धर्म का सबसे बड़ा दीक्षा महा-उत्सव सूरत में होने जा रहा है। जैन धर्म में दीक्षा ग्रहण करने के पहले तीर्थ स्थलों का दर्शन करने निकले 72 दीक्षार्थी पारसनाथ पहाड़ी स्थित सम्मेद शिखरजी का दर्शन करने के बाद रविवार को रांची पहुंचे, जहां झारखंड सरकार की ओर से वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने उनका स्वागत किया।

70 साल के बुजुर्ग से 7 साल के बच्चे तक शामिल
नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह में सूरत में आयोजित पांच दिवसीय महा उत्सव में दीक्षा ग्रहण करने वाले लोगों में सात परिवार के सभी सदस्य शामिल है। इसमें से 70 साल के बुजुर्ग से लेकर 7 साल का बच्चा शामिल है। मुंबई से आये जैन समाज के क प्रतिनिधि ने बताया कि दीक्षा ग्रहण करने वाले अधिकांश संपन्न और धनवान परिवार के सदस्य है। दीक्षा ग्रहण के पहले अपनी सारी संपत्ति, बैंक में जमा पूंजी, कंपनियों के कागजात परिवार, ट्रस्ट और अन्य लोगों को दान कर इन सभी ने सादगी से जीवन व्यतीत करने का निर्णय लिया है।

जैन धर्म में दीक्षा लेने के लिए 72 सदस्य सूरत के लिए रवाना
इस मौके पर वित्तमंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने दीक्षार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज जैन धर्म में दीक्षा लेने के लिए 72 सदस्य आज सूरत के लिए रवाना हो रहे है, इनसे समाज को सीखने की जरूरत है। आज कई लोग धन एकत्रित करने और गरीबों का शोषण करने में ही अपने को बड़ा समझते है, उन्हें यह समझने की जरूरत है। दीक्षा लेने वाले सभी सदस्य धनवार है, संपत्ति वाले परिवार से आते है, लेकिन इन्होंने सबकुछ त्याग कर समाज को एक संदेश देने का काम किया है, करुणा, त्याग और प्रेम तथा भाईचारे के इस संदेश से समाज को एक नयी दिशा मिलेगी।

राज्य सरकार ने सभी दीक्षार्थियों का किया स्वागत
राज्य सरकार की ओर से इन सभी दीक्षार्थियों का स्वागत किया गया और आने वाले समय में इन्होंने जो कठिन जीवन व्यतीत करने का निर्णय लिया है, वह बढ़िया से बीते, यही ईश्वर से कामना है।

धनबाद के पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल को एसीबी का नोटिस

0
धनबाद । धनबाद नगर निगम में 200 कराेड़ रुपये के इंटीग्रेटेड सड़क इस्टीमेट घाेटाले की जांच कर रही एसीबी ने पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को नोटिस किया है। सात दिन के अंदर एसीबी थाना धनबाद में इस प्रकरण में अपना पक्ष रखने का अनुरोध किया है।
पूर्व मेयर पर आय से अधिक संपत्ति का भी मामला
डीएसपी एसीबी नितिन खंडेलवाल की ओर से किए गए नोटिस में कहा गया है कि 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राक्कलन घोटाले की जांच की जा रही है। पूर्व मेयर पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और प्राक्कलन घोटाले में संलिप्ता का आरोप है। इसलिए सात दिन के अंदर पूछताछ के लिए उपस्थित हों।
नोटिस मिलने के सवाल पर मुस्कुराते हुए अग्रवाल ने कहा-हम हर जांच के लिए तैयार हैं। कुछ भी गड़बड़ी नहीं हुई है। इसलिए जांच में कुछ भी मिलने वाला नहीं है। यह राजनीतिक जांच है। इससे सिर्फ विरोधियों का कलेजा ठंडा होगा।
200 करोड़ रुपये का कथित घोटाला

धनबाद नगर निगम में 14वें वित्त आयोग की योजना में लगभग 200 करोड़ रुपये के प्राक्कलन घोटाले की जांच सरकार के निर्देश पर हो रही है। 14वें वित्त आयोग की राशि से धनबाद नगर निगम में 40 सड़कें स्वीकृत की गई थीं। इनमें से 27 का प्राक्कलन नगर निगम के ही तकनीकी पदधिकारियों ने बनाया। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के एवज में किसी भी परामर्शी एजेंसी को शुल्क का भुगतान नहीं किया।

इसमें 13 सड़कों के साथ नाली, एलईडी लाइट, पेबर्स ब्लॉक आदि का प्रावधान होने के कारण परामर्शी एजेंसी मेसर्स मास एंड व्यॉड से इसका डीपीआर और परामर्श शुल्क देकर डिजाइन तैयार कराया गया। इन 13 सड़कों की कुल प्राक्कलित राशि 156.33 करोड़ रुपये है, लेकिन इसके डीपीआर के अवलोकन से पता चला कि किसी भी डीपीआर में डिजाइन संलग्न नहीं है। सिर्फ यही नहीं डीपीआर में तकनीकी प्रतिवेदन भी नहीं है। इसके अलावा सड़कें बनाने में कई खामियां रहीं। तकनीकी प्रावधानों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया गया है।