Sunday 5th of July 2026 02:03:34 AM
Home Blog Page 111

सड़क से सदन तक भाजपा सहायक पुलिसकर्मियों के साथ : दीपक प्रकाश

0
सहायक पुलिस कर्मियों को हक दिलाने के लिए सदन से सड़क तक संघर्ष करेगी भाजपा
सहायक पुलिस कर्मियों को हक दिलाने के लिए सदन से सड़क तक संघर्ष करेगी भाजपा

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड सहायक पुलिसकर्मियों से मोरहाबादी मैदान में जाकर मुलाकात की। दीपक प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सहायक पुलिसकर्मियों के आंदोलन का समर्थन करती है। उनके सभी मांगों का समर्थन करती है। हेमन्त सरकार पुलिसकर्मियों का सेवाकार्य आगे बढ़ाए और वेतन में वृद्धि करे। उन्होंने सहायक पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी पुलिसकर्मियों के कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन को आगे बढ़ाएगी। पार्टी के सभी विधायक – सांसद मिलकर अहिंसात्मक आंदोलन का समर्थन करती है। सड़क से सदन तक पार्टी सहायक पुलिसकर्मियों के साथ खड़ी है।

उन्होंने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि झारखंड की सेवा में तत्पर रहे । उग्रवाद से मुकाबला करने में महत्वपूर्ण रोल निभाने वाले सहायक पुलिसकर्मियों की नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने रोजगार सृजन व 12 अतिनक्सल प्रभावित इलाकों में उग्रवाद खात्मे के लिए 2500 झारखंड सहायक पुलिसकर्मियों को बहाल किया गया था। किन्तु झामुमो, कांग्रेस, राजद की सरकार रोजगार देने के बजाए रोजगार छिनने का कार्य कर रही है। संविदाकर्मियों को बाहर का रास्ता दिखला रही है। नौजवान साथियों, बहनों के साथ अन्याय कर रही है। संवेदनहीन सरकार है। हेमन्त सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के दिनों की शाषण व्यवस्था का परिचय दे रही है हेमन्त सरकार। हेमन्त सरकार आदिवासी मूलवासी के नाम पर ठगने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री को संवाद कर इनकी मांगो पर पहल करनी चाहिए।

सहायक पुलिसकर्मियों के आंदोलन के दौरान पूरे मोरहाबादी मैदान की घेराबंदी पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झूठे वादे कर सत्ता में आई हेमन्त सरकार ने गांधी जयंती के दिन गांधी जी को पिंजड़े में कैद कर दिया। आंदोलन के डर से मुख्यमंत्री माल्यार्पण के लिए भी मोरहाबादी मैदान नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भी भर्त्सना की जाए वह कम होगा। उन्होंने सहायक पुलिसकर्मियों को कहा कि वे गांधी जी के बताए रास्ते का अनुपालन कर आंदोलन करें, जीत सुनिश्चित होगी।

इस दौरान में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष व हटिया विधायक नवीन जायसवाल, वरिष्ठ नेता व पुर्व मंत्री व विधायक सीपी सिंह, भवनाथपुर विधायक व पुर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, कांके विधायक समरी लाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाइक आदि उपस्थित रहे।

ब्राह्मण वोटरों की नाराजगी के डर से लखीमपुर खीरी के दोषियों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं योगी

0
किसानों के आंदोलन को झामुमो का समर्थन
किसानों के आंदोलन को झामुमो का समर्थन- सुप्रियो

रांची। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचल कर मार डाला भाजपा की सोची समझी साजिश का हिस्सा है। उन्होने कहा कि दरअसल उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण मतदाता योगी आदित्यनाथ की सरकार से नाराज ते। किसानों को एक ब्राह्मण नेता के बेटे को हाथों कुचलकर मार डालने के बाद भी अबतक किसी की गिरफ्तारी न होना दर्शाता है कि योगी आदित्यनाथ को ब्राह्मण वोटरों की नाराजगी का डर सता रहा है।

मोदी-अमित शाह की सोंच मनुवादी

भट्‌टाचार्य ने कहा किभाजपा की तरफ से उत्तर प्रदेश में जिस निरंकुशता का परिचय दिया जा रहा, वह भयावह है। वहां न लोकतंत्र है और न कानून का राज। वहां मनुवाद का राज है। यह मनुवादी सोच है। इस सोच के दोत्तक देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री हैं। संपूर्ण विपक्ष के नेताओं को रोका गया। उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। संघीय व्यवस्था का उल्लंघन किया गया। दो-दो राज्य के मुख्यमंत्रियों के हेलिकॉप्टर को लखनऊ में उतरने की अनुमति नहीं दी गई।

किसानों को खालिस्तानी और आतंकी कहना उनका अपमान

सुप्रियो भट्‌टाचार्य ने कहा कि 24 घंटे बाद भी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया। गृह राज्य मंत्री की तरफ से कहा गया कि वो किसान आतंकवादी और खालिस्तानी थे। किसानों के 10 महीने से ऊपर संगठित आंदोलनकारियों से वार्ता की जगह आप उसे खालिस्तानी, आतंकी, नक्सली कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन के खिलाफ कोई एक शब्द नहीं बोल सकता है। नहीं तो उन्हें पाकिस्तान, खालिस्तान और तालिबान के पास भेजने के लिए कहा जाता है।

पत्रकार बैजनाथ महतो के निधन पर जताया दुख

इससे पहले सुप्रियो भट्टाचार्य ने पत्रकार बैजनाथ महतो के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि बैजनाथ महतो के कैमरे में मेरी सैंकड़ो तस्वीरें दर्ज हैं। वे जब भी आते थे तो फ्रंट सीट पर बैठकर हमेशा मुस्कुराते रहते थे। बैजनाथ महतो रांची के ही बेटे थे, इस कारण उनसे लगाव सा था. ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे ।

 

 

अपराधियों के हमले में घायल पत्रकार बैजनाथ महतो की रिम्स में ईलाज के दौरान मौत

0
बैजनाथ महतो को अपराधियों ने जान से मार डाला
बैजनाथ महतो को अपराधियों ने जान से मार डाला
बैजनाथ महतो को अपराधियों ने जान से मार डाला
बैजनाथ महतो को अपराधियों ने जान से मार डाला

रांची । रिम्स अस्पताल में गंभीर रूप से घायल पत्रकार बैजनाथ महतो (35 ) की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि बैजनाथ महतो पर 11 सितंबर की रात सदर थाना क्षेत्र के तिरिल बस्ती में जानलेवा हमला किया गया था। इस जानलेवा हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस की पीसीआर गाड़ी ने गंभीरावस्था में उन्हें रिम्स में भर्ती कराया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। इसी क्रम में वह कुछ ठीक होकर अपने घर गए थे लेकिन एक दिन पहले उनकी स्थिति ज्यादा खराब होने पर उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने बैजनाथ महतो पर हमला करने वाले आरोपित आकाश उर्फ बेंगा को 19 सितंबर को गिरफ्तार कर भेज दिया है।

वहीं दूसरी ओर बैजनाथ महतो के निधन पर झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि अपने काम के प्रति समर्पित एक पत्रकार आज हमारे बीच नहीं रहे। यह हम सभी के लिए दुखों से भरा पल हैं। उन्होंने कामना की है कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। वहीं इस दुख की घड़ी में परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे।

रैयतों की जमीन लेने से पहले जमीन अधिग्रहण कानून को ठीक से पढ़ें अधिकारी

0
रैयतों से जमीन लेने से पहले ग्रामसभा की मंजूरी जरूरी- रामेश्वर उरावं
रैयतों से जमीन लेने से पहले ग्रामसभा की मंजूरी जरूरी- रामेश्वर उरावं

रांची। राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति डॉ0 रामेश्वर उरांव ने सड़क और अन्य परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण करने वाले केंद्र सरकार के अधिकारियों को यह सलाह दी है कि वे रैयत से जमीन लेने के पहले कानून को ठीक से पढ़े और उसका अक्षरशः पालन करें। आवश्यक परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए रैयतों को समुचित मुआवजा प्रदान करें।  डॉ0 उरांव आज बेड़ो में एनएच-23 सड़क चौड़ीकरण और बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए कम मुआवजा मिलने के खिलाफ कांग्रेस नेता सन्नी टोप्पो के नेतृत्व में आहूत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि वे यहां किसी को भड़काने या उकासने के लिए नहीं आये है, बल्कि 2013 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये भूमि अधिग्रहण कानून के बारे में जानकारी देने आये है। उन्होंने कहा कि इस कानून में यह प्रावधान है कि केंद्र सरकार की ओर से यदि सड़क, खनन और अन्य जनउपयोगी कार्यां के लिए जमीन अधिग्रहण की जाती है, तो सड़क के किनारे की जमीन की कीमत बाजार दर से चार गुणा अधिक मुआवजा दिये जाने का प्रावधान है । इस कानून को भूमि अधिग्रहण में लगे अधिकारी पहले पढ़े और उसका अक्षरशः पालन कराएं ।

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र शिड्यूल एरिया में आता है, शिड्यूल एरिया में भूमि अधिग्रहण के लिए कई नियमों का पालन जरूरी है । भूमि अधिग्रहण के पहले ग्राम सभा की अनुमति जरूरी है। इन सारे नियमों का पालन करने के बाद ही जमीन अधिग्रहण होना चाहिए। लेकिन उन्हें यह जानकारी मिली है कि बेड़ो में एनएच चौड़ीकरण और बाईपास के लिए जो जमीन अधिग्रहण के एवज में मुआवजा मिल रहा है, वह काफी कम है। उन्होंने बताया कि हजारीबाग में उनकी पत्नी के नाम पर 25 डिसमिल जमीन थी, उसके एवज में उन्हें 57लाख रुपये का मुआवजा मिला।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हड़पने के लिए लगातार कुचक्र रच रही है। पहले इस कानून में ही बदलाव का प्रयास किया गया, लेकिन उसमें विफल होने के बाद तरह-तरह के षड़यंत्र किये जा रहे है, इसके कारण देशभर के किसान आंदोलरत है और अब यहां के रैयतों को भी अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करने की जरूरत है।

इस मौके पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने कहा कि एनएच-23 सड़क चौड़ीकरण पलता से गुमला पथ सेक्शन में बेड़ो प्रखंड में जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है, जिसमें जरिया, पुरियो, बेड़ो, बरीडीह, नगड़ी, ईटा, चिल्दरी, चैरमा, कदोजोरा, हाठु लमकाना और असरो मौजा में 2000 रुपये से लेकर 18 हजार रुपये प्रति डिसमिल का  मुआवजा को लेकर नोटिस दिया गया है, जो ग्रामीणों को मंजूर नहीं है।

यहां अभी जमीन का बाजार दर 3 से 4 लाख प्रति डिसमिल चल रहा है और बाजार दर से चार गुणा अधिक दर पर मुआवजा मिलना चाहिए, जब तक उचित मुआवजा नहीं दिया जाता है, तब तक रैयत अपनी जमीन नहीं देंगे,क्योंकि ग्रामीणों के पास जमीन सीमित है और इसी पर खेतीबारी कर सभी जीवन यापन कर रहे है।

भाजपा का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब

0
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का पुतला दहन
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का पुतला दहन

रांची । झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आवाहन पर झारखण्ड के सभी जिला मुख्यालयों पर कल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर गिरी में घटित घटना में मारे गए किसानों एवं नागरिकों के परिजनों के मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एवं वरिष्ठ
कांग्रेस नेता सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया ।

लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है भाजपा

लोकतंत्र में नेताओं के मूवमेंट पर रोक लगाना गलत- राजेश ठाकुर
लोकतंत्र में नेताओं के मूवमेंट पर रोक लगाना गलत- राजेश ठाकुर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लोकतंत्र और लोकशाही पर से विश्वास उठ गया है अपने गलत नीति और आचरण के कारण भाजपा इतनी डरी हुई ओर सशंकित  है कि राजनैतिक व्यक्तियों के आने जाने पर पाबंदियां लगाई जा रही है वो भी बगैर किसी ठोस आधार के।  यह शर्मनाक और जनतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है । चुने हुए  मुख्यमंत्रियों को उत्तर प्रदेश में प्रवेश पर रोक लगाई जा रही है जो सीधे सीधे लोकतांत्रिक मूल्यों और  स्थापित परम्पराओं पर हमला है । पोलिटिकल लोगों (जनप्रतिनिधियों ) का लोकतंत्र में मूवमेंट रोकना बिल्कुल गलत है । कांग्रेस पार्टी की मांग है कि तत्काल प्रियंका गांधी के डिटेंशन को खत्म कर के उन्हें लखीमपुर गिरी जाने दिया जाए पीड़ितों के परिवारों से मिलने दिया जाए ।

भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर

प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि किसान विरोधी भाजपा का चेहरा बेनकाब हो चुका है , किसान अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के विरोध में आवाज उठाएंगे तो उनपर लाठी गोलियों का प्रहार होगा या फिर गाड़ी चढ़ा कर रौंद दिया जाएगा , प्रतिपक्ष के नेताओं को किसानों से मिलने तक नहीं दिया जाएगा । लेकिन  ऐसी घटनाओं से किसान सत्याग्रह और मजबूत होगा । कांग्रेस पार्टी कश्मीर से कन्याकुमारी तक किसानों के साथ खड़ी है ।

राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सभी जिला मुख्यालयों पर पुतला दहन का कार्यक्रम हुआ जिसमें सम्बद्ध जिलों  जिला अध्यक्षों के अगुवाई में निवास करनेवाले वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी भाग लिया ।

गढ़वाः बेटी ने दल घोटनी से मां के चेहरे पर किया ताबड़तोड़ प्रहार, मां की मौत

0
हत्या करने के बाद बेटी घर से फरार
हत्या करने के बाद बेटी घर से फरार

भंडरिया: भंडरिया थाना क्षेत्र के मंजरी गांव में रविवार की रात एक कलयुगी बेटी ने आपसी विवाद में अपनी सगी मां को ही लकड़ी के बने दल घोटनी से चेहरे व सर पर ताबडतोड प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर भंडरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में करते हुए अन्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है।

जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर दीपक राणा ने बताया कि मंजरी गांव निवासी मुनेश्वर सिंह के 55 वर्षीय पत्नी मंदोदरी देवी रविवार की रात अपने चार पुत्रियों के साथ घर पर थी । इसी बीच किसी बात को लेकर मृतिका मंदोदरी देवी का अपनी बड़ी बेटी सरस्वती देवी से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया । बात विवाद में ही सरस्वती देवी ने गुस्से में आकर लकड़ी से बनी दल घोटनी से अपनी मां के चेहरे व सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगी । घर के अन्य सदस्य कुछ समझ पाते उससे पहले ही मृतिका मंदोदरी देवी की मौत हो चुकी थी।

अपनी मां की मौत होने के बाद हत्यारोपी बेटी सरस्वती देवी घटनास्थल से फरार हो गई। मृतका के चौथे नंबर की बेटी सुनीता देवी के द्वारा भंडरिया थाने में अपने बड़ी बहन सरस्वती देवी के विरुद्ध हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं भंडरिया पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

चतरा में सदर एसडीओ का स्टेनो 20 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार

0

चतरा। चतरा सदर एसडीओ का स्टेनो चंद्रकांता 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार कर लिया गया है।

हजारीबाग एसीबी ने की कार्रवाई
हजारीबाग एसीबी ने की कार्रवाई

बताया जाता है कि एक डीलर से वह पैसे ले रहा था। तभी हजारीबाग की एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम उसे धर-दबोचा। जिले के हंटरगंज के निलंबित पीडीएस दुकान को रिलीज कराने के लिए उक्त रकम बतौर घुस ले रहा था।

एसीबी की टीम आरोपी स्टेनों को अपने साथ हजारीबाग ले गई। एसीबी के एसपी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। बताया जाता है कि डीलर ने इसकी शिकायत एसीबी हजारीबाग से की थी। एसीबी ने सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा

0
न्यायपालिका पर भरोसा है तो पहले आंदोलन बंद करें- सुप्रीम कोर्ट
न्यायपालिका पर भरोसा है तो पहले आंदोलन बंद करें- सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्‍ली । सुप्रीम कोर्ट में किसान संगठनों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई। किसान संगठनों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाज़त मांगते हुए याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने किसान संगठनों से पूछा कि जब कोर्ट ने तीन कृषि कानूनों पर रोक लगा रखी है, फिर सड़कों पर प्रदर्शन क्‍यों हो रहे हैं?

या तो प्रदर्शन कर लिजिए या न्याय मांग लिजिए ? दोनों एकसाथ कैसे होगा? – कोर्ट 

किसान महापंचायत के वकील ने कहा कि उन्‍होंने किसी सड़क को ब्‍लॉक नहीं कर रखा है। इसपर बेंच ने कहा कि कोई एक पक्ष अदालत पहुंच गया तो प्रदर्शन का क्‍या मतलब है? जस्टिस एएम खानविलकर ने कहा‍ कि कानून पर रोक लगी है, सरकार ने आश्‍वासन दिया है कि वे इसे लागू नहीं करेंगे फिर प्रदर्शन किस बात का है?

कानून को चुनौती और प्रदर्शन भी? नहीं चलेगा
किसान महापंचायत की याचिका में जंतर मंतर पर सत्‍याग्रह की मांग की गई है। अदालत ने कहा कि आपने कानून की वैधता को चुनौती है। हम पहले वैधता पर फैसला करेगा, प्रदर्शन का सवाल ही कहां है? जब अदालत ने पूछा कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन का क्‍या तुक है तो वकील ने कहा कि केंद्र ने एक कानून लागू किया है। इसपर बेंच ने तल्‍ख लहजे में कहा कि ‘तो आप कानून के पास आइए। आप दोनों नहीं कर सकते कि कानून को चुनौती भी दे दें और फिर प्रदर्शन भी करें। या तो अदालत आइए या संसद जाइए या फिर सड़क पर जाइए।

आप सड़कों पर हिंसा भी कर रहे हैं- कोर्ट 

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान लखीमपुर खीरी में हुई घटना का भी जिक्र किया। अदालत ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। कोर्ट ने कहा कि वैसे तो प्रदर्शनकारी दावा कर रहे हैं कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण हैं, वे वहां हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की जिम्‍मेदारी नहीं लेंगे।

नेशनल गेम्स घोटालाः आरोपी आरके आनंद ने किया सरेंडर

0
आर. के. आनंद ने विजिलेंस कोर्ट में किया सरेंडर
आर. के. आनंद ने विजिलेंस कोर्ट में किया सरेंडर

रांची।  राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में आरोपी आरके आनंद ने विजिलेंस कोर्ट में सरेंडर कर दिया है । हाई कोर्ट के आदेश पर निचली अदालत में सरेंडर किया है । हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है ।  2-2 लाख का बेल बॉन्ड भरना होगा ।  28 करोड़ 34 लाख के घोटाला से मामला जुड़ा है । NGOC के कार्यकारी अध्यक्ष थे आरके आनंद ।

 

गर्भपात के हक़ के समर्थन में अमेरिका की सड़कों पर उतरे हज़ारों लोग

0

गर्भपात क़ानूनों के समर्थन में अमेरिका के सभी 50 राज्यों में हज़ारों लोगों ने रैली निकाली

Ujjwal duniya: टेक्सस में नए क़ानूनों के ख़िलाफ़ ये लोग इकट्ठा हुए थे, जिसके तहत राज्य में गर्भपात को सीमित कर दिया गया है.इसके बाद गर्भपात के समर्थकों को डर है कि उनको मिले संवैधानिक अधिकारों को वापसलिया जा सकता है.

आने वाले महीनों में सुप्रीम कोर्ट रो वर्सेज़ वेड मामले को पलट सकती है. इस केस के आधार पर ही 1973 में देश भर में गर्भपात को क़ानूनी रूप से वैध बनाया गया था. वॉशिंगटन डीसी में प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट बिल्डिंग तक मार्च किया. उनके हाथों में ‘गर्भपात को क़ानूनी बनाओ’ लिखे पोस्टर थे

क्या है गर्भपात क़ानूनटेक्सस प्रांत के ऑस्टिन में भी रैलियां हुई हैं. टेक्सस में ही एक सितंबर को गर्भपात से जुड़े क़ानूनों में तब्दीली की गई है. अब अगर महिलाओं को नहीं मालूम है कि वो गर्भवती हैं तो वो बाद में गर्भपात नहीं करा सकती हैं.तथाकथित हार्टबीट एक्ट किसी भी शख़्स को यह अधिकार देता है कि छह सप्ताह तक की गर्भवती महिला का गर्भपात कराने के बाद डॉक्टर पर मुक़दमा किया जा सकता है. समर्थकों का कहना है कि इसका उद्देश्य बच्चे को सुरक्षित रखना है.

लखीमपुर में उपद्रव व हिंसा के बाद अब विपक्ष की सियासत तेज, मंत्री पुत्र समेत 14 के खिलाफ केस दर्ज

0

लखनऊ,  लखीमपुर खीरी के तिकुनिया इलाके में रविवार को किसानों के उपद्रव के बाद भड़की हिंसा में आठ लोगों की मौत के बाद अब राजनीति गरमा गई है। विपक्षी दल के कुछ नेता सरकार की घेराबंदी की तैयारी में लखीमपुर पहुंचे हैं। कुछ आज पहुंचने की तैयारी में हैं। वहां पर धारा 144 लागू होने के बाद भी नेता पहुंचने के प्रयास में हैं। किसान नेता राकेश टिकैत तो लखीमपुर खीरी पहुंच गए हैं जबकि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को सीतापुर में रोका गया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को लखनऊ में रोकने का प्रयास जारी है, जबकि छत्तसीगढ़ के सीएम भूपेश बघेल व पंजाब के उप मुख्यमंत्री को लखनऊएयरपोर्ट पर रोकने का निर्देश जारी किया गया है।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी वहां पर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के साथ बड़े पुलिस अधिकारी तथा अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी व कृषि उत्पादन आयुक्त लखीमपुर में जमे हैं। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है, जबकि लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन की किसान नेता राकेश टिकैत के साथ दो दौर की वार्ता के बाद अब तीसरे दौर की वार्ता भी जारी है। चार किसानों की मृत्यु के मामले में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा सहित 14 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।

 

प्रियंका गांधी आधी रात को लखीमपुर खीरी के लिए रवाना, पुलिस

0
लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर आतीं प्रियंका गांधी
लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर आतीं प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर आ रही है। पुलिस की मनाही के बावजूद प्रियंका गांधी रात करीब साढ़े 10 बजे सड़क मार्ग से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गई। उनके पीछे-पीछे बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी हैं। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की और हल्की झड़प की भी खबरें हैं।

लखनऊ एयरपोर्ट से ही हंगामा शुरू ? 

लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर प्रियंका गांधी की गाड़ी रोकने की कोशिश करती पुलिस
लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर प्रियंका गांधी की गाड़ी रोकने की कोशिश करती पुलिस

प्रियंका गांधी जैसे ही लखनऊ एयरपोर्ट से निकलीं,  इलाके के सीओ ने उनसे कहा कि आपको या किसी को भी अभी लखीमपुर खीरी जाने की इजाज़त नहीं है।  वहां का माहौल बेहद तनावपूर्ण है और जरा सी भी लापरवाही से हिंसा भड़क सकती है। इसपर प्रियंका गांधी ने उन्हें न जाने देने की बात लिखित में मांगा । CO साहब बिना आर्डर के प्रियंका गांधी को हाउस अरेस्ट करने पहुँचे थे । जेब से आर्डर न निकला तो प्रियंका सुरक्षा घेरे को तोड़ती हुई लखीमपुर के लिए निकल गई ।

https://twitter.com/avinandangupta1/status/1444738361625767943?s=19

सतीश मिश्रा सहित कई नेता हाउस अरेस्ट 

इस बीच बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती है। बताया जा रहा है कि उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।  हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा गया है। सतीश चंद्र मिश्रा भी रात को ही लखीमपुर खीरी जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दे रही है ।

नवाबगंज के पास टिकैत समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प 

इस बीच बरेली के नवाबगंज में सैकड़ों की संख्या में आए टिकैत समर्थकों ने रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिस पर हमला बोल दिया।  पुलिस बैरिकेड तोड़ डाले। प्रदर्शनकारियों की संख्या को देखते हुए पुलिस पीछे हट गई और सैकड़ों की संख्या में ये हिंसक भीड़ लखीमपुर खीरी की ओर रवाना हो गई ।

 

बोकारोः आरक्षी सुशील द्विवेदी ने खुद को मारी गोली, मौत

0
मृत सुशील को पोस्टमॉर्टम के ले जाती पुलिस
मृत सुशील को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाती पुलिस

बोकारो । बोकारो पुलिस बल में पदस्थापित 2011 बैच के आरक्षी सुशील द्विवेदी ने रविवार को रात्रि लगभग 9:00 बजे पुलिस लाइन स्थित अपने बैरक में इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई ।

घटना की जानकारी मिलते ही बोकारो के एसपी चंदन जा घटनास्थल पर पहुंच गए हैं एवं मामले की तहकीकात में जुट गए हैं । एसपी फिलहाल कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं । मीडिया कर्मियों को फिलहाल अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है ।

आरक्षी का कहना है कि जवान ने खुद को गोली मारी है या किसी ने मारी है यह जांच के बाद ही कहा जा सकता है । हालांकि आरक्षी का कहना है कि सुशील द्विवेदी ने खुद को गोली मार ली है ,जिसके कारण उसकी मौत हो गई है  ।

सुशील द्विवेदी 2020 में एसटीएफ से स्थानांतरण होकर बोकारो पुलिस बल में आए थे तथा वे धनबाद जिले का मूल निवासी हैं। फिलहाल सेक्टर 12 थाना में पदस्थापित थे एवं पुलिस लाइन स्थित बैरक में रह रहे थे ।

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी एवं पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी एवं पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी

हमारे लिए लोक जनशक्ति पार्टी का मतलब चिराग पासवान हैं

0
चिराग पासवान की रामविलास पासवान की विरासत के हकदार- वीरेन्द्र प्रधान
चिराग पासवान ही हैं रामविलास पासवान की विरासत के हकदार- वीरेन्द्र प्रधान

धनबाद: लोक जनशक्ति पार्टी चिराग गुट के द्वारा रविवार को बुद्धा वेडिंग पार्क धनबाद में रामविलास पासवान की श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।

बंगला छाप चुनाव चिह्न चिराग पासवान को ही मिलेगा

मीडिया से बात करते हुए वीरेंद्र प्रधान ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी का मतलब चिराग पासवान हैं और चिराग पासवान के साथ तमाम कार्यकर्ता तन मन धन के साथ जुड़े हुए हैं । यही वजह है कि धनबाद में आज का कार्यक्रम इतना विशाल हुआ है।  साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले वक्त में फिर से चुनाव चिन्ह बंगला छाप पर चिराग गुट का कब्जा होगा ।

रामविलास पासवान की विरासत चिराग ही संभालेंगे

वीरेन्द्र प्रधान ने कहा कि रामविलास पासवान के विरासत को संभालने का  दमखम सिर्फ  चिराग पासवान में ही है। उन्होंने कहा रामविलास पासवान किसी विशेष जाति के नेता नहीं थे बल्कि सभी समुदाय के नेता थे । उन्होंने प्रधानमंत्री से मरणोपरांत स्वर्गीय रामविलास पासवान को भारत रत्न की उपाधि देने की मांग की । सभा की अध्यक्षता धनबाद जिला के संयोजक दिलीप कुमार ने की ।

इस श्रद्धांजलि सभा में किसान संघ के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बिलाल खान, अति पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष कृष्ण देव पासवान, एससी एसटी प्रकोष्ठ के ओम प्रकाश गुप्ता, आईटी सेल अध्यक्ष अभिषेक राय, महिला प्रदेश अध्यक्ष उषा खलको ,धर्मेंद्र पासवान, सूरज शर्मा ,विष्णु विश्वकर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा, रामसेवक पासवान ,शैलेंद्र द्विवेदी, शिवनारायण पासवान ,बबलू पासवान. रामानंद पासवान ,शिव नारायण पासवान, अशोक शर्मा, संगीता देवी, मीनू शर्मा ,प्रतिमा सिंह, मीनू सिंह  ,रुकमणी देवी, अंजली देवी, आशा राय, अंजली कल्याणी अनीता शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

गोड्डाः मोटरसाइकिल से सत्तर बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद

0
मोटरसाइकिल के सीट के नीचे एवं डिक्की में छुपाकर रखी गई थी शराब
मोटरसाइकिल के सीट के नीचे एवं डिक्की में छुपाकर रखी गई थी शराब

गोड्डा । मोटरसाइकिल से विदेशी शराब तस्करी किए जाने के मामले में कार्यवाही करते हुए शराब से भरी हुई सत्तर बोतल को जब्त किया गया है। मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मखनी कुसुम टोला की है।

पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गोड्डा मुफस्सिल पुलिस को सक्रिय किया गया। मुफस्सिल पुलिस ने मखनी हॉट परिसर पहुंचकर खोजबीन कर मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया। मौके पर तस्कर भागने में सफल रहे। जब्त किए गए मोटरसाइकिल के सीट के नीचे एवं डिक्की के जांच उपरांत विदेशी शराब से भरी हुई बोतल को बरामद किया गया।

बरामद किए गए अवैध शराब की बोतल का बाजार मूल्य पचास हजार जबकि कालाबाजारी में इसकी कीमत लाखो रुपए होने की बात बताई जा रही है। पुलिस द्वारा इसकी सूचना उत्पाद विभाग को दिए जाने के बाद उत्पाद विभाग की टीम पहुंचकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ज्ञात हो की बिहार सीमा पर बसे जिला होने की वजह से इस क्षेत्र से काफी मात्रा में शराब की बोतलें को बिहार पहुंचाया जाता है। इस काम में तस्करों का लंबा रैकेट काम कर रहा है । कई बार पुलिस कार्रवाई में कुछ मामले सामने आते हुए हैं मगर इस पर पूरी तरह से रोकथाम नहीं हो पाया है। बिहार में शराब पर प्रतिबंध होने की वजह से वहा इसकी चोरी छिपे काफी मांग है। यही वजह है कि तस्करी का यह कारोबार काफी अच्छी तरह से फल फूल रहा है।