Sunday 5th of July 2026 03:07:42 AM
Home Blog Page 112

बंगाल में बाढ़ के लिए झारखण्ड और डीवीसी जिम्मेदार

0
  • झारखंड से आए पानी ने बंगाल को डुबोया- ममता बनर्जी
  • ममता बनर्जी के आरोपों पर झारखंड की ओर से सफाई
  • पानी छोड़ने को लेकर दी गई थी सूचना- झारखंड प्रशासन
मसानजोर डैम के बाद अब डीवीसी को लेकर झारखण्ड के खिलाफ हुईं ममता
मसानजोर डैम के बाद अब डीवीसी को लेकर झारखण्ड के खिलाफ हुईं ममता

रांची/कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि झारखंड में हुई भारी बारिश का खामियाजा पश्चिम बंगाल भुगत रहा है। उन्होने कहा कि बाढ़ से राज्य के हजारों लोग जूझ रहे हैं। दक्षिणी हिस्से में आई बाढ़ को उन्होंने ‘मानव निर्मित’ करार दिया। हालांकि झारखंड की ओर से सफाई में कहा गया है कि पहले ही सूचना दे दी गई थी।

झारखण्ड के खिलाफ करुंगी विरोध का नेतृत्व- ममता
ममता बनर्जी ने बाढ़ के लिए झारखंड और दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बंगाल को सूचित किए बिना, बांधों और बराजों से अनियोजित तरीके से पानी छोड़ा गया। इसकी वजह से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। झारखंड सरकार की तरफ से बांधों और बराजों की ड्रेजिंग नहीं कराई जाती। दोबारा बाढ़ न आए इसके लिए उन्होंने बांधों और बराजों की ड्रेजिंग कराने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने बड़े पैमाने पर विरोध की भी चेतावनी दी।

झारखण्ड के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस के एक सुर

इधर रांची में बीजेपी और कांग्रेसकी ओर से कहा गया है कि डीवीसी ने हमेशा अतिरिक्त पानी छोड़ने से पहले बंगाल सरकार को अवगत कराया है और इस बार भी कोई अपवाद नहीं है। लेकिन तृणमूल सांसद सौगत रॉय ने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस जो कह रही है, वह सरासर झूठ है। डीवीसी ने बंगाल सरकार से परामर्श किए बिना ही पानी छोड़ा। यह अन्यायपूर्ण है। हम इसका विरोध करते हैं।

हमने बंगाल सरकार को पहले ही बता दिया था- डीवीसी

पूरे मसले पर झारखंड की ओर से कहा गया है कि चक्रवाती तूफान गुलाब और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में इस सप्ताह करीब 375 मिलीमीटर बारिश हुई। जिसके कारण जिले की दो प्रमुख नदियां दामोदर और बराकर नदी खतरे के निशान को पार कर गई। इस कारण धनबाद में बराकर नदी पर बने मैथन डैम और दामोदर नदी पर पंचेत डैम का जलस्तर खतरे के निशान तक आ पहुंच गया। इसे देखते हुए केंद्रीय जल आयोग के दिशा-निर्देश पर डैम से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हालांकि पानी छोड़ने के पहले डीवीसी ने पश्चिम बंगाल सरकार के संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया था। डैम से छोड़े जा रहे पानी के कारण वहां के निचले हिस्से में बाढ़ का खतरा उत्पन्न होने की चेतावनी पहले ही जारी कर दी गई थी।

आजसू नेता रोशन लाल चौधरी समेत 18 लोगों पर मामला दर्ज

0
आजसू नेता रौशन लाल चौधरी (फाइल)
आजसू नेता रौशन लाल चौधरी (फाइल)

भुरकुंडा: सरकारी काम में बाधा डालने, दबंगई करने तथा गुंडागर्दी करने के मामले में आजसू नेता रोशन लाल चौधरी समेत 18 लोगों पर भुरकुंडा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है| भुरकुंडा(पतरातू) थाने में दर्ज किया गया मामला सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल एवं कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा भुरकुंडा द्वारा लिखित आवेदन पर यह मामला दर्ज किया गया है|

भुरकुंडा शास्त्री चौक में लगे 200 केवीए के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन आजसू नेता रोशन लाल चौधरी एवं उनके समर्थकों द्वारा बिजली विभाग के मिस्त्री को डरा धमका कर दबंगई पूर्वक कार्य सिर्फ निजी स्वार्थ एवं सस्ती लोकप्रियता हासिल करने, दबंगई एवं रंगदारी कर सरकारी कार्य का उल्लंघन करने पर आजसू नेता एवं कार्यकर्ताओं पर एफ आई आर दर्ज की गई है|

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/10/CamScanner-10-03-2021-16.54.35.pdf” title=”CamScanner 10-03-2021 16.54.35″]

कांग्रेस ने क्या कहा ?

इस पूरे मामले पर बड़कागांव कांग्रेस की ओर से कहा गया कि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद द्वारा शास्त्री चौक में विगत कुछ दिनों पूर्व 200 केवीए का ट्रांसफार्मर एवं अन्य बिजली के उपकरण उपलब्ध कराई गई थी परंतु आनन-फानन में आजसू नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए दिन रविवार को उद्घाटन कर दिया गया| तय कार्यक्रम के अनुसार बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद को उसी दिन ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करना था|

विरोधियों की जासूसी करवाती है मोदी सरकार

0
देश की संपत्ति पूंजीपतियों को बेचने वाली सरकार है- तारिक अनवर
देश की संपत्ति पूंजीपतियों को बेचने वाली सरकार है- तारिक अनवर

रांची । कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने कहा कि प्रधानमंत्री की न खाएंगे, न खाने देंगे की बात जुमला बनकर रह गई है। उन्होने कहा कि कहा कि इन दोनों संगठनों ने राजनीतिक लाभ के लिए नए तरह के धार्मिक उन्माद का रास्ता अपना लिया है। तारिक अनवर ने कहा है कि कांग्रेस के रहते कोई भी संगठन या पार्टी भारत के इतिहास बदलने की हिमाकत नहीं कर सकता । इतिहास बदलने की नीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

देश की संपत्ति बेचने वाला कैसा देशभक्त ?

कांग्रेस के महासचिव एवं वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने कहा है कि देश ने 70 साल में जो संपत्ति और परिसंपत्ति अर्जित की है अपने मेहनत के बल पर अपने लगन के बल पर उसे मोदी सरकार बेचने का काम कर रही है । देश की कई नवरत्न कंपनियों को बेचने का प्रयास हो रहा है. देश की संपत्ति को मोदी सरकार अपने पूंजीपति दोस्तों को बेचने का काम कर रही है । उन्होने कहा कि जो देश की राष्ट्रीय संपत्ति बेच दे वह कैसा देशभक्त होगा इसकी कल्पना आपर कर सकते हैं।

रोजगार की जगह युवाओं को ड्रग्स दे रहे हैं

तारिक अनवर ने कहा कि मोदी सरकार देश के युवाओं को रोजगार देने का वादा करके अब उन्हें ड्रग्स देने का काम कर रही है । उन्होंने कहा कि गुजरात के अडानी पोर्ट में ड्रग स्मगलिंग का मामला भी सामने आया है । अब तक देश में युवाओं को रोजगार तो नहीं मिला लेकिन लगभग 9 करोड़ से अधिक लोग बेरोजगार हो गए हैं ।

विरोधियों की जासूसी करवाती है मोदी-शाह की जोड़ी

उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले भी जासूसी हुई और फिर से देश के बड़े नेताओं की जासूसी और फोन टैपिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है । सरकार पर कई गंभीर आरोप लगे हैं । प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इसकी जांच जज से करवानी चाहिए । तारिक अनवर ने कहा कि मोदी सरकार ने राफेल डील में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है, लेकिन इसे सत्ता की ताकत से दबा दिया गया ।

हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाय

0
सभी भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए, लेकिन अपनी मातृ भाषा "हो" का भी ज्ञान जरुरी- मधु कोड़ा
सभी भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए, लेकिन अपनी मातृ भाषा “हो” का भी ज्ञान जरुरी- मधु कोड़ा

रांची । ओत गुरु कोल लाको बोदरा की 102 वीं वर्षगांठ पर आज सिंहभूम आदिवासी समाज, रांची द्वारा आनुंद मंगल, एदलहातु में आयोजित विचार गोष्ठी में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और सांसद गीता कोड़ा ने संयुक्त रूप से बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। समाज के लोगों द्वारा पारंपरिक रूप से इनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि कहा कि वर्तमान परिदृश्य में आगे बढ़ने के लिए सभी भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए, लेकिन अपनी मातृ भाषा “हो” का भी ज्ञान अति आवश्यक है। इसके बिना हम समाज को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं।

वहीं चाईबासा सांसद गीता कोड़ा ने इसे आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए विशेष जोर देते हुए संसद में उठाने की बात कही। मौके पर “हो” भाषा एवं “संस्कृति” के विकास में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ ओत गुरु कोल लाको बोदरा की तस्वीर पर श्रद्धा- सुमन अर्पित कर की गई। गोष्ठी में सिंहभूम आदिवासी समाज, रांची के अध्यक्ष दामोदर सिंकु, उपाध्यक्ष रोशन पाट पिंगुआ, वरिष्ठ सदस्य सिंगा तियु, सचिन्द्र बिरुआ, विश्वजीत सोय, हर्षमती सिंकु सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

 

रांची, जमशेदपुर के हर टोल नाके पर अगले दो महीने में लगेंगे इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन

0
रांची के अलावा हजारीबाग, रामगढ़ और जमशेदपुर के टोल नाकों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन
रांची के अलावा हजारीबाग, रामगढ़ और जमशेदपुर के टोल नाकों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

रांचीः हेमंत सरकार ने झारखंड की प्राकृतिक खूबसूरती को बचाने और पर्यावरण प्रदूषण बढ़ने से रोकने के लिए सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं । इसके लिए प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है । इस कड़ी में राज्य सरकार ने रांची में कार्यरत ऊर्जा विभाग के अफसरों के लिए ईईएसएल कंपनी से 36 इलेक्ट्रिक वाहन अनुबंध पर लिया है ।

ईईएसएल कंपनी अगले दो माह में रांची के टोल नाकों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाएगी । वहीं आम लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है । इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर उपभोक्ता को सब्सिडी के साथ टैक्स में छूट दी जा रही है ।

उर्जा विभाग 36 इलेक्ट्रिक कारों का कर रहा उपयोग

देश भर में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं । इसके लिए केंद्र सरकार ने 2015 में फेम इंडिया योजना शुरू की थी, जिसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा देना था । इसके अलावा राज्य सरकारें भी स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दे रही हैं । इस कड़ी में झारखंड सरकार के ऊर्जा विभाग ने कार्यालय के उपयोग के लिए लगभग 36 इलेक्ट्रिक की गाड़ियां ईईएसएल कंपनी के माध्यम से एमओयू के तहत लिया है । ये गाड़ियां ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की ओर से कार्यालय के कामों में उपयोग में लाई जा रहीं हैं । ऊर्जा विभाग के प्रवक्ता एमपी यादव का कहना है कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए राज्य सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है ।

यहां लगेंगे चार्जिंग स्टेशन

रांची शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों का संचालन सुविधाजनक हो, इसके लिए ईईएसएल रांची के आठ टोल नाकों पर जल्द ही चार्जिंग स्टेशन लगाएगी । इसके लिए उसे जगह आवंटित हो गई है । इलेक्ट्रिक वाहनों की कंपनी एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेस लिमिटेड (ईईएसएल) के अधिकारी राकेश कुमार झा ने बताया कि धीरे-धीरे लोग इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति आकर्षित हो रहे हैं, क्योंकि इसके संचालन का खर्च कम है ।

राकेश झा ने कहा कि राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहन का संचालन सुविधाजनक हो, इसके लिए कंपनी दो माह में शहर के आठ टोल नाकों पर दो माह में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगा देगी । इसके अलावा हजारीबाग, रामगढ़, जमशेदपुर में सर्वे कर लिया गया है। जल्द ही यहां भी कंपनी चार्जिंग स्टेशन लगाएगी ।

जन

0
हाजी हुसैन अंसारी की प्रथम पुण्यतिथी पर श्रद्धांजलि अर्पित करते सु्पियो भट्टाचार्य
हाजी हुसैन अंसारी की प्रथम पुण्यतिथी पर श्रद्धांजलि अर्पित करते सु्पियो भट्टाचार्य

रांची । झामुमो के वरीय उपाध्यक्ष और झारखण्ड सरकार के तात्कालिन मंत्री स्व हाजी हुसैन अन्सारी की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो राँची जिला समिति द्वारा लालपुर स्थित जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हाजी साहब सिर्फ मुस्लिम नेता नहीं थे बल्कि वे जन जन के नेता थे।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हाजी साहब झारखण्ड के मसीहा जगतगुरू आदरणीय शिबू सोरेन के सारथी थे । वह पार्टी में भी वरीय उपाध्यक्ष और झारखण्ड सरकार के भी वरीय मंत्री थे। उनके अन्दर सादगी कुट – कुट कर भरा हुआ था। उन्होंने अपने कामों जातिवाद को कभी हाबी नहीं होने दिया। वह जन – जन के नेता थे।

मौके पर जिलाध्यक्ष मुशताक आलम, केन्द्रीय सदस्य अफरोज अंसारी, कार्यवाहक जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, संयुक्त सचिव आदिल इमाम, अल्पसंख्यक मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष कुदुस अन्सारी, महासचिव परविन्दर सिंह नामधारी, जिलाध्यक्ष आफताब आलम,जिला उपाध्यक्ष परवेज़ आलम गुड्डू, फरीद खान, अब्दुल्लाह हबीब, राकेश चौवे, राहुल वर्मा, असगर अली, असमुददीन अंसारी, वसीम कुरैसी आदि मौजूद थे ।

गिरिडीह: माइका के खनन पर रोक के बावजूद अभ्रक के दो दर्जन से अधिक खदानें संचालित

0
वन विभाग मौन स्थानीय थाना पुलिस जुटी जांच में
सुरक्षा के अभाव में आए दिन हो रहे हादसे

अमित सहाय

गिरिडीह । झारखंड के कोडरमा से सटे गिरिडीह के गावां और तिसरी प्रखण्ड में अभ्रक प्रचुर मात्रा में है। अभ्रक से भरे इस क्षेत्र में माइका के खनन पर पूरी तरह रोक के बावजूद इस इलाके में अभी अभ्रक की दो दर्जन से अधिक खदानें संचालित हैं। इनमें से ज्यादातर खदानें वन भूमि पर स्थित हैं। सुरक्षा के अभाव में खदानों में आए दिन हादसे भी हो रहे हैं पर आला अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं जा रहा है। इन मजदूरों के द्वारा निकाले गए माइका की तस्करी कर माफिया करोड़ों में खेल रहे हैं और यह सब खेल प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है।

ज्यादातर खदानें वन भूमि पर स्थित

वन विभाग के चुप्पी से माईका माफिया का हौसला बुलन्द भी देखे जा रहा है। माइका माफिया खुले आम गावां के नीमाडीह, अमतरो व जमडार आदि पंचायत के दर्जनो गांवों में धड़ल्ले से माइका का अवैध उत्खनन करवा रहे है। गावां थाना क्षेत्र के सुरंगी, नीमाडीह, हरलाघाटी, बेलाखुट्टा, चरकी, बेन्ड्रो, बादीडीह स्थित विभिन्न स्थानों पर जेसीबी मशीन द्वारा पहाड़ का सीना चीर कर बेरोकटोक ब्लॉक माइका की माईनिंग की जा रही है।

छापामारी कर खानापूर्ती कर रहा वन विभाग 

सूत्र बताते हैं कि वन विभाग की ओर से छापामारी यह सिर्फ खानापूर्ति है। जंगल में अवैध खनन पर पूर्णतः लगाम लगाने पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।अगर जंगल बचाने के लिए समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई तो तिसरी एवं गांवा प्रखंड में दर्जनों अवैध माइका खदान संचालित होती रहेगी और जाने जाते रहेगे ।

विपरीत दिशा से आ रहे शराब लदे वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक मौत

0
पुलिस से उलझ गये परिजन
पुलिस से उलझ गये परिजन

गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र में शराब लदे वाहन ने एक बाइक को धक्का मार दिया, जिससे बाइक में आग लगी गयी । जबकि बुरी तरह से घायल एक बाइक सवार की मौत हो गई ।

घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे । पुलिस भी पहुंची । इस दौरान हंगामा हो गया । पुलिस और परिजन आमने सामने आ गए । पुलिस से ही कई लोग भिड़ गए । इसका वीडियो भी वायरल हो गया है ।

घटना के बाद युसूफ और उसके साथ बाइक पर सवार आलम और जाकिर को सदर अस्पताल लाया गया । यहां युसूफ को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आलम अंसारी और जाकिर अंसारी का इलाज चल रहा है ।

घटना की सूचना पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे । ग्रामीणों ने देखा कि जिस वाहन ने धक्का मारा है उसपर शराब लदा है, जबकि वाहन के सामने पुलिस लिखा हुआ है । यह देखते ही लोग आक्रोशित हो गए । लोगों ने हो हंगामा शुरू कर दिया । इस बीच पुलिस पहुंची तो वहां मौजूद ग्रामीणों और परिजनों से कहासुनी हो गई । बात बढ़ी और नौबत हाथापाई पर जा पहुंची ।

ग्रामीणों का कहना था कि आखिर जब पुलिस हमेशा वाहनों की चेकिंग करती है तो शराब लदा वाहन कैसे जा रहा था ? इधर मौके पर पचम्बा थाना के अधिकारी भी पहुंचे और स्थिति को सामान्य किया।

दिल्ली में लालूजी को बनाया बंधक, पटना आने से रोकने के लिए गेट में रस्सा बांधकर रखते हैं

0
जो लोग आरजेडी को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी सारी बात की रिकॉर्डिंग मेरे पास है- तेज प्रताप यादव
जो लोग आरजेडी को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी सारी बात की रिकॉर्डिंग मेरे पास है- तेज प्रताप यादव

पटना । लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि उनके पिता को दिल्ली में बंधक बनाकर रखा गया है। जेल से निकले लालूजी को एक साल होने को है, लेकिन उन्हें पटना नहीं आने दिया जा रहा है। तेज प्रताप यादव का दावा है कि पटना आने से रोकने के लिए दिल्ली में गेट पर मोटा रस्सा बांधकर रखा जाता है। तेज प्रताप यादव पटना में छात्र जनशक्ति परिषद द्वारा “राजनीति सीखो, नेतृत्व करो” विषय पर आयोजित कार्यशाला के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

‘गेट में रस्सा बांधकर लालू को दिल्ली में रोका गया’
तेजप्रताप यादव ने कहा कि मैंने पिताजी से पटना में हमारे साथ रहने को कहा था, लेकिन 4-5 लोगों ने गेट में रस्सा बंधवाया है ताकि वो जनता से दूर रहे हैं । तेज प्रताप ने यह भी कहा कि 4-5 लोग पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते हैं, इसलिए वो तमाम तरह के हथकंडे अपना रहे हैं ।

पार्टी को तोड़ने की साजिश रचने वाले नेताओं की रिकॉर्डिंग मेरे पास

तेज प्रताप यादव ने कहा कि राजद को कौन तोड़ना चाहता है, लालू परिवार में कौन फूट डाल रहा है, इन सारी बातों की ऑडियो रिकॉर्डिंग मेरे पास है। तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि समय आने पर सारे ऑडियो और वीडियो सबूत मीडिया के सामने रखेंगे। तेज प्रताप यादव ने कहा कि कुछ लोग पीठ पीछे कहते हैं कि मैं लालू यादव का बेटा ही नहीं हूं। उनकी सारी बात की रिकॉर्डिंग उनके पास है। उन्होंने कहा, ‘मैं किसका बेटा हूं ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है.’

आरजेडी के अंदर ही कुछ लोग लालू-तेजस्वी को देते हैं गाली

तेज प्रताप यादव ने कहा कि यहां कुछ लोग हैं जो लालू यादव, हमको और तेजस्वी यादव को गाली देते हैं ।  इस दौरान तेजप्रताप ने खुलासा किया कि लालू यादव के निर्देश पर ही उन्होंने ‘बांसुरी’ सिंबल लिया है । उन्होंने ऐलान किया कि जल्द ही छात्र जनशक्ति परिषद के बैनर के साथ ‘एल पी मूवमेंट’ चलाएंगे ।

चाईबासा में एक ही परिवार के चार लोगों की टांगी से काटकर हत्या, एक महीने में 8 हत्या

0
एक ही रात में उजड़ गया पूरा परिवार
एक ही रात में उजड़ गया पूरा परिवार

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम में अपराधियों ने धारदार हथियार से एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी जिसमें एक 6 साल का बच्चा भी शामिल है । घटना हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के केंदपोसी गांव की है । एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है । हत्या कर सभी अपराधी फरार हो गए ।

गांव के पास से शव बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक, केंदपोसी गांव के एक ही परिवार के ओनामुनी खंडाईत(26), उसकी पत्नी मानी खंडाईत(22), उसके बेटे मुगरू खंडाईत(6) और भाई गोबरो खंडाईत (22) की हत्या हुई है । गांव के पास ही परिवार के सभी लोगों का शव बरामद किया गया । ग्रामीण सुबह जब बाहर निकले तो सभी का शव देखा और इसके बाद हाहाकर मच गया ।

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है और जांच में जुट गई है । परिवार के सभी सदस्यों की हत्या कुल्हाड़ी से मार कर की गयी है । गर्दन पर वार किया गया है । छह वर्षीय बच्चे की भी हत्या उसके गर्दन पर धारदार हथियार से वार करके की गई है । पुलिस ने घटनास्थल से किसी तरह का हथियार बरामद नहीं किया है । पुलिस अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है ।

अपराधियों ने 6 साल के बच्चे के गर्दन को काट डाला
अपराधियों ने 6 साल के बच्चे की गर्दन को काट डाला

एक महीने में 8 लोगों की हत्या

हाटगम्हरिया क्षेत्र में पिछले एक माह के दौरान आठ लोगों की हत्या हो चुकी है । हालांकि, दो लोगों की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है और अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । लेकिन, अब भी अन्य दो लोगों की हत्या करने वाले अपराधियों का तलाश जारी है । लगातार हत्या की वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है ।

गिरिडीहः सकरी नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, एक की मौत

0
मो अरमान व मो अरशद को किसी तरह बचाया, लेकिन रुखसाना की डूबने से मौत
अरमान, सलहा परवीन और अरशद को किसी तरह बचाया, लेकिन रुखसाना की डूबने से मौत

गिरिडीह: गावां से गुजरी सकरी नदी में बड़ा हादसा हुआ है. यहां नदी की तेज धार में नाबालिग बह गए इनमें से एक की मौत हो गई. घटना थाना इलाके के मंझने की है. यहां घर के बगल से गुजरी सकरी नदी में नहाने के लिए किशोर और बच्चे गए. 16 वर्षीय रुकसाना परवीन के अलावा सलहा परवीन, मो अरमान और मो अरशद नहाने लगे. इसी क्रम में चारों नदी की तेज धार में बहने लगे. नाबालिगों को बहता देख लोग जुटे और किसी तरह सलहा परवीन, मो अरमान व मो अरशद को नदी को सुरक्षित बाहर निकाला. जबकि रुकसाना को बचाया नहीं जा सका ।

घटना में सलहा परवीन जख्मी है जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. दूसरी तरफ इसी सकरी नदी में एक अधेड़ भी बह गया. नदी में बहने से अधेड़ की भी मौत हो गई. यह घटना गावां के नगवां की है. बताया जाता है कि 55 वर्षीय लीटो चौधरी खेत में लगी फसल को देखने गया था. इसी क्रम में वह नदी में बह गया. दोनों घटना शनिवार की शाम की है.

महात्मा गांधी के विचारों को आगे बढ़ा रहे है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: दीपक प्रकाश

0
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

राँची । मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने महात्मा गाँधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अश्पृश्यता, अहिंसा और देश की आजादी के लिए काम किया वो हमारे लिए गौरव का विषय है। आज हम गांधी जी के विचार के अनुरूप स्वरोजगार, स्वावलंबन एवं अहिंसा के मार्ग पर चल रहे हैं। उनके विचार लोगों के लिए आज भी प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कहा कि गांधीजी के अहिंसा और आजादी के लिए कार्यों को याद करते हुए हम सभी को उनके मार्ग पर चलना चाहिए। ये हमारे लिए गौरव का विषय है जिन्होंने न केवल देश के अंदर बल्कि दुनिया के अंदर सत्य अहिंसा का मार्ग दिखाया।

उन्होंने कहा कि “सेवा और समर्पण” जैसे राष्ट्रव्यापी अभियान में भारतीय जनता पार्टी ना केवल सेवा के संकल्प को बल्कि गांधीजी के बताए मार्ग पर चलते हुए पूरे देश में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वीकार कर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

नेताओं के बजाय नीतियों की करे परिक्रमा

0
जनता ने दिया विपक्ष में रहकर संघर्ष करने का मौका
जनता ने दिया विपक्ष में रहकर संघर्ष करने का मौका

बोकारो। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तथा झारखंड के प्रभारी दिलीप सैकिया ने भाजपाइयों को नसीहत देते हुए नेताओं के बजाय नीतियों एवं सिद्धांतों का परिक्रमा करने की सलाह दी । उन्होने कहा कि संगठन नीतियों एवं सिद्धांतों से चलता है  ।पत्रकारों के प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि जनता ने हमें विपक्ष में रहने का मौका दिया है । हमें एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है ताकि 2024 में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकें ।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भाजपाइयों को दी नसीहत

आत्मनिर्भर निर्भर भारत की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने जो सपना देखा था, उसे पीएम मोदी पूरा कर रहे हैं । हर नागरिक को उनका हक एवं अधिकार मिलेगा ।

बोकारो के विधायक एवं बेरमो के पूर्व विधायक के बीच मीडिया में चल रही जंग पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह संगठन का अंदरूनी मामला है । दोनों को मीडिया में जाने से बचने की जरूरत है ।

हेमंत सरकार सभी मोर्चे पर विफल

हेमंत सरकार को सभी मोर्चे पर विफल बताते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार नहीं सिंडिकेट चल रही है । सरकार सभी मोर्चे पर विफल है । अपराध, उग्रवाद और भ्रष्टाचार सरकार की उपलब्धि है । कब किसकी हत्या हो जाएगी कहा नहीं जा सकता ।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सरकार के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा है कि हमें सरकार गिराना नहीं है बल्कि जनता के समर्थन से अगली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है ।सरकार की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जाना है एवं संघर्ष करना है ।

रांची: सिल्ली

0
सांसद महेश पोद्दार ने रेलमंत्री का जताया आभार
सांसद महेश पोद्दार ने रेलमंत्री का जताया आभार

रांची : सांसद महेश पोद्दार ने बहुप्रतीक्षित सिल्ली-इलू बाईपास रेल लाइन के निर्माण के प्रति गंभीरता दिखाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं दक्षिण पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक अर्चना जोशी के प्रति आभार प्रकट किया है|

उन्होंने कहा कि रेलवे की इस पहल से रांची से हावड़ा और जमशेदपुर की दूरी कम होगी, सफर सुगम होगा, कम से कम एक घंटे के समय और तदनुसार ईंधन की बचत होगी|

उल्लेखनीय है कि शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती अर्चना जोशी ने रांची में रांची रेल मण्डल के अधिकारियों के साथ बैठक में सिल्ली-इलू बाईपास रेल लाइन के सर्वे का काम शीघ्र पूरा करने और तदनुसार अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया है|

झारखण्ड की राजधानी रांची के समीपस्थ सिल्ली और पश्चिम बंगाल के इलू (पुरुलिया के समीप) के बीच प्रस्तावित बाईपास रेल लाइन के सर्वे को वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट में मंजूरी दी गयी है| इस प्रस्तावित बाईपास रेल लाइन की लम्बाई करीब 10 किलोमीटर है, जिसे मामूली परिवर्तन के साथ कम करके 2.5 किलोमीटर तक किया जा सकता है|

सिल्ली-इलू बाईपास रेल लाइन का निर्माण होने से रांची से टाटा या हावड़ा जानेवाली ट्रेनों को मूरी नहीं जाना पड़ेगा और इससे न्यूनतम एक घंटे के समय और तदनुसार ईंधन की बचत होगी| मूरी स्टेशन पर ट्रैफिक लोड भी घटेगा| यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी|

चौपारण में लोगों ने बापू को बिसार दिया, जयंती पर सूना रहा स्मारक, नहीं चढ़े श्रद्धा के दो फूल भी

0
न ही बापू स्मारक की साफ-सफाई हुई, न ही किसी ने श्रद्धा से दो फूल चढ़ाए
न ही बापू स्मारक की साफ-सफाई हुई, न ही किसी ने श्रद्धा से दो फूल चढ़ाए

उज्जवल दुनिया संवाददाता/ विजय मधेशिया

चौपारण। एक ओर पूरा विश्व भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर याद कर रहा है। उनके संदेश सत्य, अहिंसा और स्वच्छता को आत्मसात कर रहा है। वहीं हजारीबाग के चौपारण में लोगों ने बापू को बिसार दिया। यहां दो अक्तूबर को भी गांधी स्मारक सूना पड़ा रहा। न को कोई साफ-सफाई हुई और न ही गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धा के दो फूल चढ़ाए गए। चौपारण में महात्मा गांधी का स्मारक वर्ष 1950 में स्थापित किया गया था।

करीब सात दशक पूर्व चौपारण के मदनलाल जैन यहां के कई वरिष्ठ व गणमान्य लोगों ने चौपारण चट्टी में केसरवाणी की जमीन पर गांधी स्मारक का निर्माण कराया था। मदनलाल जैन ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भी स्मारक एक साथ बनवाए थे। लेकिन दोनों महापुरुषों की जयंती पर किसी ने स्मारक की सुध नहीं ली और बापू की प्रतिमा धूल-धूसरित ही रह गई।