आज देश को गांधी जी के विचारों की सबसे अधिक जरूरत- झामुमो
रांची। बापू की 152वीं जयन्ती पर झामुमो जिलाध्यक्ष मुशताक आलम के नेतृत्व में मोराबादी स्थित बापू वाटिका में अवस्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मौके पर पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय उपस्थित थे।
झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि आज देश जिस विकट परिस्थिति से गुजर रहा है आम जनमानस त्राहिमाम है। हम गाँधी जी के अनुयायी हैं हम उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलकर राज्य और देश को आगे बढाने में सहयोग करना चाहते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ महुआ माजी , केन्द्रीय सदस्य समनुर मंसुरी, कार्यवाहक जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा आदि मौजूद थे।
रांची। एचबी रोड स्थित कोकर दुर्गा पूजा समिति इस बार छोटा लेकिन खुबसूरत पंडाल और साधारण साज-सज्जा के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन करेगी। कोकर दुर्गा पूजा समिति के मीडिया प्रभारी रोहित सिह ने जानकारी देते हुए कहा कि हम कोविड गाइडलाइन्स का पालन करते हुए पूजा का आयोजन करेंगे
कोकर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चंचल चटर्जी ने प्रशासन की ओर से जारी कोविड गाइडलाइन्स की जानकारी देते हुए बताया कि पूजा पंडाल के निर्माण की अनुमति कंटेनमेंट ज़ोन के बाहर है । इतना ही नहीं पूजा पंडाल के चारों ओर बैरिकेडिंग की जाएगी तथा आगंतुकों का प्रवेश रोकने के लिए पंडाल को तीन तरफ से कवर किया जाएगा।
कोकर दुर्गा पूजा समिति के मीडिया प्रभारी रोहित सिंह ने बताया कि इस बार भव्य रौशनी और किसी तरह की लाइटिंग की मनाही है। इतना ही नहीं, हम स्वागत/ तोरण द्वार भी नहीं बना सकते हैं।
उस क्षेत्र को छोड़कर जहां मूर्ति रखी गई है, बाकी पूजा पंडाल मंडप हवा के लिए खुला होगा । ईदोई का आकार 5 फीट से अधिक नहीं होगा। सार्वजनिक संबोधन प्रणाली का उपयोग ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम, 2000 के अनुपालन में मंत्र/पाठ/आरती के सजीव प्रसारण के लिए अनुमति दी जा सकती है।
सभी पूजा किसी भी समय पंडाल में मौजूद समिति के सदस्य/पुजारी/स्वयंसेवक यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें कम से कम एक खुराक के साथ COVID 19 का टीका लगाया गया है। इस अवसर पर कोई मेला/मेला का अभिषेक नहीं किया जाएगा और दुर्गा पूजा पंडाल मंडप के आसपास कोई खाद्य स्टाल नहीं खोला जाएगा। किसी भी समय दुर्गा पूजा पंडाल/मंडप में आयोजकों, पुजारियों और सहायक कर्मचारियों सहित 25 से अधिक व्यक्ति नहीं होंगे।
कार्यकारी अध्यक्ष नीरज शर्मा, कोषाध्यक्ष सोनू सरकार, मुख्य संरक्षक ज्योतिमम बसाक, आलोक मिश्रा, अशोक सिंह , राम प्रसाद वर्मा, पीएम सिंह, संरक्षक अजय वर्धन, कृष्णा कुमार, प्रवीण चक्रवर्ती, सुबीर चक्रवर्ती, रंजन पासवान, प्रियरंजन सहाय, कुंदन ठाकुर, प्रमोद सिंघानिया, विकास विजयवर्गीय मुन्ना यादव बनाए गए ।
कोर कमेटी में यूपी चटर्जी , गौतम चटर्जी, राजीव नंदी, रंजन वर्मा, पप्पू वर्मा, उत्तम दुबे, आलोक मिश्रा, सुशील मेहता है।
कार्यकारी अध्यक्ष में सम्राट चटर्जी, कन्हैया झा, कार्तिक वमार्, राज सिन्हा है। वरीय उपाध्यक्ष में बंटी झा, टिंकू झा,चंदन राय, धर्मेंद्र चौधरी, नीरज बैद्यनाथ, राजू आलोक, पिंटू प्रसाद है। उपाध्यक्ष में जय घटक रंजन, पाठक लोकेश सिंह, मिथिलेश, अजय, विक्की, रोहन, प्रदीप, राजेश, प्रवीण, मनोज,राजन, प्रदीप सिंह, दीपक, ओमप्रकाश, सिंह पिंकू, भल्ला कुणाल विजय है। महा संगठन मंत्री में केके वर्मा है। संगठन मंत्री में शुभम सिंह, गौरव चटर्जी, सरगम बंटी सिंह, आशीष कुमार, राजू यादव है ।
प्रधान महासचिव में दीपक राय, महासचिव में महेश राजन नीरज तिवारी, अनमोल अजनेस, दूधनाथ सिंह, राजेश राम, गोपाल सिंह, किशन रजक संगम है। मीडिया प्रभारी में धीरज सिंह,रंजीत कुमार, पिंटू ठाकुर एवं रोहित सिंह है।
महात्मा गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को जीवन में अपनाएं- बाउरी
रांची। विश्व में सत्य और अहिंसा का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चंदनकियारी विधायक सह पूर्व मंत्री एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने नमन किया। साथ ही ‘जय जवान-जय किसान’ के उद्घोषक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उन्हें भी श्रद्धा सुमन अर्पित की।
मौके पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन के बारे में ग्राम पंचायतों तथा पानी समितियों से संवाद किया एवं प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन ऐप तथा राष्ट्रीय जल जीवन कोष का शुभारंभ किया है। प्रधानमंत्री का यह पहल सराहनीय है। हम सभी भारतवासी उनके इस मिशन में साथ है।
उन्होंने कहा कि शास्त्री जी एक कुशल नेतृत्व वाले गांधीवादी नेता थे और सादगी भरी जीवन व्यतीत करते थे। सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले शास्त्री जी एक शांत चित्त व्यक्तित्व भी थे।
अमर कुमार बाउरी ने कहा कि जब पाकिस्तान से युद्ध के दौरान देश में अन्न की कमी हो गई थी और देश भुखमरी की समस्या से गुजरने लगा था। उस संकट के काल में लाल बहादुर शास्त्री ने अपना तनख्वाह लेना बंद कर दिया था और देश के लोगों से अपील की थी कि वो हफ्ते में एक दिन एक वक्त व्रत रखें।
पुलिस ने कार में बने तहखाने से बरामद किया 70-72 किलो चांदी का बिस्किट
अमित सहाय
गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना पुलिस ने भारी मात्रा में चांदी का बिस्किट बरामद कर दो तस्करों को हिरासत में लिया गया है. इसके साथ ही कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.
बताया जाता है कि पुलिस को यह सूचना मिली कि गिरिडीह से चांदी को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा है. सूचना पर मुफस्सिल थाना प्रभारी ने थाना के सामने वाहनों की जांच शुरू कर दिए इसी दौरान JH 09 AE – 4300 नम्बर की वाहन को रोका और तलाशी की, तो गुप्त तहखाना में रखा भारी मात्रा में चांदी बरामद किया गया.
वाहन पर सवार बोकारो के अरविंद और पीरटांड़ के गोविंद नामक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। दोनों पर पुलिस को शक हुआ, तो वाहन सहित दोनों व्यक्ति को थाना में रख कर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने कुछ चांदी दिखाते हुए कहा कि हमलोग सोनार हैं और चांदी के ज्वेलरी बनाने का काम करते हैं. इसके बाद दोबारा कार की तलाशी की गई. करीब एक घंटे तक कार के हर हिस्से को खंगाला गया. एक घंटे की तलाशी के बाद कार की पिछली सीट के नीचे तहखाना मिला. इस तहखाने में चांदी का बिस्किट मिला.
बिस्किट का वजन लगभग 70 से 72 किलो है, जिसकी कीमत 30 लाख के आसपास बताई जा रही है.बिस्किट की बरामदगी के बाद यह साफ हो गया कि गिरिडीह में पुराने चांदी को गलाकर बिस्किट बनाया जाता है. इसके बाद बिस्किट को बोकारो के कसमार भेजा जाता है, जहां बिस्किट को रिफाइन कर वापस कारीगरों के पास पहुंचाया जाता है. पुलिस ने बताया कि दोनों के पास कोई भी वैध कागजात नहीं पाया गया है.
दोनों व्यक्तियों की निशानदेही पर मधुकर ज्वेलर्स गिरिडीह में छापेमारी की गयी। ज्वेलर्स दुकान के मालिक नहीं मिले, लेकिन कर्मियों को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अमित रेणू ने मामले को गंभीरता से लिया ओर जांच करने का निर्देश एसडीपीओ अनिल सिंह और थाना प्रभारी विनय राम को दिया है.
थाना प्रभारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से कई बार कागजात मांगे गये लेकिन दोनों के पास कुछ नहीं था. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि शक है की चोरी और लूट के जेवरात को खपाया जा रहा था. हालांकि, इस बिंदु पर जांच चल रही है।
गिरिडीह । जिले के गावां थाना क्षेत्र के भतगढ़वा में वन भूमि पर संचालित एक अवैध खदान में उत्खनन के दौरान हादसा हुआ है। इसमें उत्खनन में जुटी मां बेटी की मौत हो गई है। मृतका की पूरी तरह से पहचान नहीं हो पाई है।
बता दें कि यह अवैध खदान वन भूमि पर संचालित हो रहा था और यहां माइका और क्वार्टरज पत्थर की खुदाई हो रही शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे खदान में मिट्टी धंसने से यह घटना हुई है। घटना के बाद खदान संचालक और इस धंधे से जुड़े लोगों द्वारा मामले को मैनेज किये जाने का प्रयास किया जा रहा है।
समाचार लिखे जाने तक मामले की सूचना पुलिस को नहीं मिली है। हालांकि अब तक शवों का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है।
मामले को गंभीरता को लेकर गॉवा थाना प्रभारी ने बताया कि गावां के भतगढ़वा में वन भूमि पर संचालित एक अवैध खदान में उत्खनन के दौरान हादसा हुआ है जिसमे मां बेटी की मौत हो गई है पुलिस अनुसंधान में जुटी है। दोषियो को चिन्हित कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
गावां (गिरिडीह) । गावां प्रखंड अंतर्गत मालडा- पिहरा मुख्य सड़क पर घाघरा नदी पर बना डायवर्सन पानी की तेज बहाव से बह गया जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। बता दे कि जब से उक्त नदी पर बने पुल को तोड़ा गया तब से अब तक आधा दर्जन से ज्यादा बार यहां बना डायवर्सन टूट चुका है लेकिन विभाग या संवेदक के द्वारा कोई स्थायी पहल करने का प्रयास नही किया गया है।
हैरत की बात तो यह है कि डायवर्सन के टूटे हुए 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन कंस्ट्रक्शन विभाग के कर्मियों के कान मे जूं तक नही रेंगा है। ऐसा लगता है कि आवागमन बाधित होने से उत्पन्न ग्रामीणों की समस्या से विभाग को कोई खास सरोकार नही है।
उक्त डायवर्सन के टूटने से दर्जनों गांव के हज़ारो आबादी का प्रखंड मुख्यालय एवं मुख्य बाजार से सम्पर्क टूट जाता है।
ग्रामीणों का कहना है लगभग तीन वर्षों से बल्हारा पिहरा सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है और इसी दौरान घाघरा नदी पर बना पुल को भी तोड़ दिया गया लेकिन कंस्ट्रक्शन विभाग और संवेदक की ऐसी लापरवाही रही कि आज तक यहां पूल का निर्माण नही हो पाया है।
टूटे डायवर्सन का निरिक्षण करते जीप सदस्य इमरान अंसारी
डायवर्सन टूटने की सूचना पाकर जीप सदस्य इमरान अंसारी उक्त स्थल पर पहुंचे और राहगीरों की परेशानियों को देख दुख व्यक्त किया। उन्होंने कंस्ट्रक्शन विभाग से मांग करते हुए कहा कि जितना जल्द हो सके घाघरा नदी पर पूल बनाने का काम किया जाए ताकि इस क्षेत्र के हज़ारों लोगों की समस्या दूर हो सके।
रांची । हम अक्सर ब्यूरोक्रेसी को अकड़ू, शातिर और कायदे-कानून के नाम पर योजनाओं को लटकाने वाले के रूप में देखते हैं। लेकिन क्या सभी नौकरशाह दबंग, एंठन वाले और अहंकारी हैं ? शायद नहीं . झारखण्ड जैसे राज्य को संभाल रहे, बिल्कुल मध्यमवर्गीय परिवार से आए कुछ आइएएस अफसर गरीबों के दर्द को समझते हैं, वे बेरोजगार नौजवानों को नई दिशा दिखा रहे हैं। उन्हें कुछ अच्छा करने को प्रेरित कर रहे हैं।
मनीष रंजन बच्चों को दे रहे हैं प्रतियोगिता परीक्षा के लिए स्टडी मैटेरियल
IAS मनीष रंजन की बुक है पूरे देश में बेस्ट सेलिंग
आईएएस अधिकारी डॉक्टर मनीष रंजन फिलहाल झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग संभाल रहे हैं। मगर उन्होंने एक और महत्वपूर्ण विभाग संभाल रखी है। प्रतियोगी अभ्यर्थियों के लिए स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराने की। झारखंड प्रशासनिक सेवा की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों के लिए सामान्य ज्ञान से लेकर कई विषयों की पूरी सीरीज बाजार में मुहैया करा दी है। अब किताबें राज्य में बेस्ट सेलिंग हैं।
ग्रामीण विकास सचिव मनीष रंजन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सभी स्टूडेंट्स की क्षमता होती है कि वो अपना सपना सच साबित कर सके। कई बार अच्छी किताबें नहीं मिलने से ख्वाहिश पूरे नहीं होते। यही वजह रही कि प्रतियोगी परीक्षार्थियों को अच्छी पुस्तकें मिले, इसलिए कई प्रतियोगी किताबें लिखी।
JPSC के लिए भूगोल की बुक लिख रहे हैं आइएएस राजीव
झारखण्ड के भूगोल पर किताब लिख रहे हैं राजीव रंजन
झारखंड के एक और IAS अधिकारी किताब लिख रहे हैं। इनका भी टारगेट प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनेवाले छात्र हैं। झारखंड के भूगोल पर राजीव रंजन का फोकस है। फिलहाल इनकी तैनाती योजना और विकास विभाग में अपर सचिव के पद पर है।
IAS राजीव रंजन ने बताया कि झारखंड का जियोग्राफी पूरे भारतीय उपमहाद्वीप के लिहाज से बेहद अहम है। छोटानागपुर का पठार से लेकर सिमडेगा, चाईबासा, राजमहल सभी अलग-अलग समय का प्रतिनिधित्व करते हैं। यहां भूगोल पर स्टैंडर्ड किताबों की कमी है। इसी के चलते वो जियोग्राफी पर बुक लिख रहे हैं।
महज 10 माह में सड़क का हो गया ऐसा हाल, ग्रामीण उठा रहे गुणवत्ता पर सवाल
गावां/ गिरिडीह । विभागीय उदासीनता के कारण संवेदकों की मनमानी से कई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया है। प्रखंड के कई पंचायतों में महज छह माह से डेढ़ वर्षों के बीच कई सड़क धंस कर टूट गया है। जिसे देखने वाला आज कोई नहीं है। इससे संबंधित विभाग भी संवेदकों के साथ हाथ पर धरकर हाथ बैठी हुई है।
ऐसा ही एक मामला गावां प्रखंड के बेलाखुट्टा का है। गावां प्रखंड के निमाडीह पंचायत स्थित बेलाखुट्टा में 39 लाख रुपये की लागत से यहां बना कालीकरण सड़क कई जगह टूटकर जर्जर हो गया है। उक्त सड़क का निर्माण दस माह पूर्व बगोदर के एक ठेकेदार द्वारा कराया गया था। सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता का भी ख्याल नहीं रखा गया था। जिसका ग्रामीणों ने भी विरोध जताया था और जांच की मांग की थी।
ग्रामीणों ने आरोप भी लगाया था कि सड़क को बगैर साफ किए मिट्टी के ऊपर संवेदक द्वारा जैसे तैसे कालीकरण किया जा रहा है। यहां तक की सड़क की ढलाई में भी कटौती की गई थी। लेकिन उस समय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसका ग्रामीणों को आज खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
बता दें कि उक्त डेढ़ किमी नवनिर्माण सड़क में दर्जनों बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं और कुछ स्थानों पर कालीकरण भी बह गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने भी टूटे हुए सड़क को मरम्मत कराने की मांग की है।
इधर, कार्यपालक अभियंता बाल किशोर किस्कू ने कहा कि टूटे हुए सड़क को शीघ्र ही संवेदक को बोलकर मरम्मत करा दिया जाएगा। उक्त पथ मरम्मत के कार्यकाल में है। उन्होने कहा कि बेलाखुट्टा नदी में पुल बनाने का भी विभागीय स्वीकृति मिल गया है। जिसे बरसात के बाद वहां काम भी शुरू किया जाएगा।
30 बोरा गुटखा बनाने वाला मिश्रण और 10 बोरा गुटखा और रेपर,मशीन सहित चार लोग गिरफ्तार
हीरा सिंह/ उज्ज्वल दुनिया
रामगढ़। रामगढ़ पुलिस ने छापेमारी कर रामगढ़ थाना क्षेत्र के छोटकी मुर्राम स्थित मनतागड़ा में एक निजी मकान मालिक विशाल सिंह के मकान में छापेमारी कर अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया ।
मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रामगढ़ इंस्पेक्टर रोहित कुमार महतो ने छापेमारी कर गुटखा बनाने वाली मशीन, गुटखा बनाने वाला मिश्रण 30 बोरा और 10 बोरा गुटखा और रेपर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया।
साथ ही अलग-अलग किस्म की गुटखा पैक करने वाली जिपर और गुटखा बरामद किया। बताया जाता है कि स्थित छोटकी मुर्राम मनतागड़ा में एक निजी मकान में इस धंधे को संचालित किया जा रहा था ।
पुलिस ने गुड्डू गुप्ता, जितेंद्र शर्मा उर्फ पारु, वीरेंद्र बरनवाल और राकेश महतो को गिरफ्तार किया।
मकान मालिक फरार
पुलिस ने बताया कि मकान मालिक विशाल सिंह फरार है।गिरफ्तार लोगों में तीन रामगढ़ और एक युवक यूपी का है पुलिस ने बताया कि यहां कमला पसंद, विमल, स्वीट सुपारी, सोना ब्रांड और पान पराग सहित कई किस्म के गुटके बनाए जाते थे।गुटखा बनाने के बाद इन्हें रामगढ़ शहर सहित जिले के दुकानों में पहुंचाया जाता था और बेचा जाता था।गुटखा और सामग्रियों को मिलाकर लगभग 8 से 10 लाख का सामान पुलिस ने जब्त किया।
गुमला जिला कामडारा प्रखण्ड के गाड़ा लोयंगा गांव में है पुष्पा कुल्लू का घर
रांची । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सहायक पुलिस कर्मी स्व पुष्पा कुल्लू के गुमला जिला कामडारा प्रखण्ड के गाड़ा लोयंगा गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त किया।
स्व पुष्पा कुल्लू के पिता अमित कुल्लू ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से कहा कि उनके परिवार को राज्य सरकार के द्वारा किसी प्रकार का सहायता नहीं किया गया।जिसके कारण उनकी पुत्री का निधन हो गया।
माता शांति कुल्लू ने कहा कि मेरी बेटी मरते दम तक तन-मन के साथ राज्य की सेवा लेकिन राज्य सरकार की उपेक्षा का हम लोग दंश झेल रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू,भाजपा गुमला जिला अध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी, जिला महामंत्री , सत्यनारायण पटेल,जिला उपाध्यक्ष सूचित नंदा,वरिष्ठ नेता भूपन साहू, बालकेश्वर सिंह बसिया मंडल अध्यक्ष पिंटू सिंह कामडरा मंडल अध्यक्ष बड़ाईक तारकेश्वर सिंह,बसिया प्रमुख विनोद भगत और महामंत्री अमर पांडे शामिल थे।
पीड़ित परिजन को 50 लाख मुआवजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे राज्य सरकार
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने रांची के मोरहाबादी मैदान में चल रहे सहायक पुलिसकर्मियों के आंदोलन में शामिल पुष्पा कुल्लू की हुई मौत पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मौत की पूरी जिम्मेवार राज्य सरकार है।
उन्होंने कहा कि सहायक पुलिसकर्मियों द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अपने आंदोलन को मूर्त गति दे रहे थे।लेकिन राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के गैरजिम्मेदाराना एवं अमानवीय कदम के कारण इतनी बड़ी घटना घटित हुई है।
उन्होंने कहा कि 27 सिंतबर से चल रहे आंदोलन में महिला सहायक पुलिसकर्मियों अपने छोटे-छोटे बच्चे के साथ बारिश के मौसम में भींगने और खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है लेकिन राज्य सरकार और जिला प्रशासन के आमानवीय चेहरा के कारण इस ओर तनिक भी ध्यान नही दिया।जिसके कारण कई की तबीयत बिगड़ी हुई है, जिसमें पुष्पा कुल्लू की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्व पुष्पा कुल्लू को श्रद्धांजलि अर्पित करती है एवं इस शोक की घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी है।
उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि स्व पुष्पा कुल्लू के परिजनों को अविलंब 50 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे।
नईदिल्ली, एएनआइ। भारतीय यात्रियों को ब्रिटेन जाने पर होने वाली परेशानियों को देखते हुए भारत सरकार ने भी सख्त निर्णय लिया है। सरकार ने यूके से आने वाले ब्रिटिश नागरिकों के लिए 72 घंटे के अंदर RTPCR टेस्ट जरूरी कर दिया है। इसके अलावा ब्रिटेन से भारत आने पर 10 दिन क्वारंटाइन भी रहना होगा।
भारत में आने वाले ब्रिटिश नागरिकों को टीकाकरण की स्थिति पर ध्यान दिए बिना चार अक्टूबर से 10 दिनों के अनिवार्य क्वारंटाइन से गुजरना होगा। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भारत आने वाले ब्रिटिश नागरिकों पर पारस्परिक कार्रवाई करने का फैसला किया है, क्योंकि यूके से संबंधित भारतीय वैक्सीन प्रमाणपत्रों को मान्यता नहीं देने के मुद्दे को हल नहीं किया जा सकता है।
स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली तथा क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
रांची । गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर दिनांक 1 अक्टूबर 2021 को रांची विमेंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई एक, प्रोग्राम ऑफिसर, डॉ कुमारी उर्वशी, इकाई दो, प्रोग्राम ऑफिसर, डॉक्टर कुमारी भारती सिंह ,इकाई 3 प्रोग्राम ऑफिसर डॉ सुरभि श्रीवास्तव ने प्राचार्या डॉ शमशुन नेहार के निर्देशन में स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली तथा क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्ट्स ब्लॉक की प्रोफेसर इंचार्ज फूलमणि धान तथा आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ शिप्रा कुमारी ने किया।
भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी जिन्हें बापू या महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है, के जन्म दिन 2 अक्टूबर 1969 को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने सत्य और अहिंसा के आदर्शों पर चलकर भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया था। गांधी जयंती के रूप में उनके जन्मदिन मनाकर देश राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित करतें हैं। आज के विद्यार्थियों एवं युवा पीढ़ी बापू के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाए तथा देश हित के लिए अपना योगदान दे। इसी उद्देश्य से गांधी जयंती का आयोजन किया जाता हैं।
राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में अंजली मिश्रा, सुरुचि कुमारी, साक्षी कुमारी ,निधि कुमारी पाठक ,निवेदिता का ग्रुप प्रथम आया। कार्यक्रम में लगभग 45 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज दिल्ली के दौरे पर हैं। चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की। मुलाकात के बाद चन्नी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से पंजाब में धान की खरीद तुरंत शुरू करवाने की मांग की है। प्रधानमंत्री से आंदोलनकारी किसानों से भी बातचीत शुरू करने और तीन कृषि कानूनों के विवाद को हल करने का अनुरोध किया। चन्नी ने काेविड के कारण बंद करतारपुर कारिडोर को भी खोलने की पीएम से मांग की।
मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली मुलाकात है। यह शिष्टाचार मुलाकात है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का दिल्ली दौरा पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद हुआ है। कैप्टन ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करके लौटे हैं। बताया जाता है कि चन्नी पंजाब कांग्रेस के घटनाक्रम पर पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट भी देंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब में धान की खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होती है लेकिन इस बार केंद्र सरकार ने इसे 11 अक्टूबर किया है। मैंने प्रधानमंत्री इसे अभी शुरू कराने का अनुरोध किया है। चन्नी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मुद्दों को हल करने का आश्वासन दिया।
नागाबाबा खटाल स्थित नवनिर्मित वेंडर मार्केट का निरीक्षण करते डिप्टी मेयर
रांची । रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने नागा बाबा खटाल स्थित नवनिर्मित वेजिटेबल मार्केट का निरीक्षण किया गया । वेजिटेबल मार्केट का निमार्ण पुरा हो गया है । वेजिटेबल मार्केट का निरीक्षण के क्रम में डिप्टी मेयर ने कहा कि वेजिटेबल मार्केट का जो बड़े बड़े स्टाल है, उन बड़े स्टालों में एक की जगह दो वेंडर्स को बिठाया जा सकता है, जिससे की हम अधिक से अधिक वेंर्डस को जगह उपलब्ध कराने में सक्षम हो सकेंगे ।
191 सब्जी विक्रेताओं के बैठने की व्यवस्था
अभी 191 लोगो को यहा जगह देने की योजना हैं ।अगर बड़े स्टालों में एक की जगह दो वेंडर्स को बिठाते हैं तो 191 की जगह हम 300 विक्रेताओं को वेजिटेबल मार्केट में जगह दे पाएगे । वेजिटेबल मार्केट में 191 लोगो के साथ-साथ 45 फल विक्रेताओं के लिए ठेला लगाने के लिए यहां शेड बनाया गया है ।
ऊपरी तल्ले पर फुड कोर्ट की व्यवस्था
नवनिर्मित वेजिटेबल मार्केट के उपरी तल्ले पर 7 किचन के साथ फुड कोर्ट का निमार्ण हुआ है । यह रांची वासियो के लिए एक नया अनुभव होगा कि बाजार करने के बाद वो फुड कोर्ट में जाकर लजीज व्यंजनो का लुफ्त भी उठा सकेंगें ।