Sunday 5th of July 2026 05:07:23 AM
Home Blog Page 114

सोलर पावर प्लांट लगाने वालों को सब्सिडी देगी सरकार, जल्द ही शुरू होगी नई योजना

0

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईटखोरी, चतरा में नवनिर्मित ग्रिड सब स्टेशन और चतरा- लातेहार ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन किया
=======================
निर्बाध और गुणवत्ता युक्त बिजली आपूर्ति के लिए पूरे राज्य में ग्रिड सब स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन का बिछाया जा रहा है जाल
======================

आप सोलर पावर प्लांट लगाएं, आपकी सरप्लस बिजली खरीदेगी सरकार
आप सोलर पावर प्लांट लगाएं, आपकी सरप्लस बिजली खरीदेगी सरकार

चतरा:  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईटखोरी में नवनिर्मित ग्रिड सब स्टेशन एवं चतरा- लातेहार ट्रांसमिशन लाइन का शुभारम्भ कर चतरा जिले को बड़ी सौगात दी । अब इस जिले के बड़े हिस्से को निर्बाध और गुणवत्ता युक्त बिजली मिलेगी। लो वोल्टेज की समस्या नही होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रिड सब स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन के चालू होने से यहां के लोगों की वर्षों की चिर प्रतिक्षित मांग पूरी हो गई है । अब यहां का हर घर ना सिर्फ रोशन होगा बल्कि नई ऊर्जा के साथ विकास के रास्ते पर चतरा जिला तेजी से आगे बढ़ेगा ।

विकास के लिए बिजली अहम

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के लिए बिजली बेहद अहम है । यही वजह है कि सरकार पूरे राज्य में ग्रिड सब स्टेशन और संचरण लाइन का जाल बिछा रही है, ताकि राज्य वासियों को बिजली की आंख मिचौली नहीं झेलनी पड़े । निर्बाध और क्वालिटी बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

सोलर पावर प्लांट्स को बढ़ावा दे रही सरकार

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा सोलर पावर प्लांट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है । उन्होंने लोगों से कहा कि वे खेती की तरह बिजली की भी खेती करें। अपनी बंजर भूमि और घर की छत का इस्तेमाल सोलर पावर प्लांट लगाने में करे । इससे ना सिर्फ अपने लिए बिजली का उत्पादन कर सकेंगे, बल्कि सरप्लस बिजली को सरकार खरीदेगी । इससे आपकी आमदनी में इज़ाफ़ा होगा और आप राज्य के विकास में भागीदार बनेंगे। सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए सरकार सब्सिडी देगी । इसके लिए बहुत जल्द एक नई योजना लांच की जाएगी ।

आपकी भावनाओं के अनुरूप काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने 467.28 करोड़ रुपए की लागत से कुल 100 योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री ने 467.28 करोड़ रुपए की लागत से कुल 100 योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपकी सरकार है । आपकी भावनाओं के अनुरूप हमारी सरकार काम कर रही है । राज्यवासियों के कल्याण और विकास के लिए कार्य योजना बनाई जाती है । उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं से जुड़े और उसका लाभ ले ।उन्होंने पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे ग्रामीण इलाकों में लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं ताकि वे इन योजनाओं के माध्यम से स्वावलंबी बन सके ।

पिछड़े जिलों के विकास पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नजर चतरा, गढ़वा, लातेहार जैसे पिछड़े जिलों पर विशेष रूप से है । इसलिए ऐसे जिलों के लिए विशेष योजना भी बनाई जा रही है । इससे पहले गृह गढ़वा में भी सब स्टेशन का उद्घाटन इसी का परिचायक है।

शहरों में बाईपास बनाए जाएंगे

सरकार की योजनाओं से जुड़कर राज्य के विकास में भागीदार बनें
सरकार की योजनाओं से जुड़कर राज्य के विकास में भागीदार बनें

मुख्यमंत्री ने चतरा शहर में बाईपास की मांग पर कहा कि इस दिशा में सरकार लगातार मंथन कर रही है । वैसे शहर, जहां बाईपास की जरूरत है, इसकी योजना स्वीकृत की जाएगी ।इतना ही नहीं , भविष्य की जरूरतों को देखते हुए भी शहरों के लिए बाईपास की योजना बनाई जा रही है । उन्होंने बताया कि चतरा शहर के लिए बाईपास की स्वीकृति दे दी गई है । इसकी नींव अगले साल जनवरी में रखी जाएगी । उन्होंने यहां एक डेहरी प्लांट स्थापित करने की भी बात कही।

कोरोना काल से निकलकर विकास को दे रहे गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले लगभग डेढ़ साल कोविड-19 की वजह से काफी चुनौती भरा रहा। व्यवस्थाएं अस्त व्यस्त हो गई थी । लेकिन अब कोरोना काल से निकलते हुए विकास को गति दी जा रही है । राज्य के विकास और लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है ।इस मौके पर उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया ।

अफीम की खेती रोकने के लिए उठाए जा रहे कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि चतरा समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से अफीम की खेती होती है । इसे रोकने की दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं । अफीम की बजाय मेडिसिनल प्लांट्स आदि की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है ।इससे लोगों की आमदनी में काफी इजाफा होगा ।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जो भी लोग अफीम की खेती से जुड़े होंगे, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अफीम अथवा अन्य मादक पदार्थों का सेवन करने वाले लोग ना सिर्फ अपना बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ी को भी बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में हम सभी को इससे दूर रहने की जरूरत है ।

189. 70 करोड़ की लागत से बना है ग्रिड सब स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन

ईटखोरी, चतरा में नवनिर्मित 220 /132/ 33 केवी ग्रिड की कुल क्षमता 400 मेगावाट है, जबकि 220 केवी चतरा- लातेहार ट्रांसमिशन लाइन की कुल लंबाई 108 किलोमीटर है । इस परियोजना की कुल लागत 189. 70 करोड़ रुपए है । इस ग्रिड सब स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन के चालू होने से चतरा जिले के इटखोरी, मयूरहंड, सिमरिया, गिद्धौर, हंटरगंज, कान्हाचट्टी, कुन्दा, प्रतापपुर, डाढा आदि प्रखंडों और हजारीबाग जिले के बरही अनुमंडल में बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ।

82 योजनाओं का उद्घाटन और 18 योजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की 100 योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास किया । इन योजनाओं की कुल लागत राशि 467.28 करोड़ रुपए है । इनमें 275.45 करोड़ रुपए की 82 योजनाओं का उद्घाटन और 91.79 करोड़ रुपए की 18 योजनाओं की आधारशिला रखी गई । इस मौके पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। इसके अलावा अफीम की खेती को रोकने की दिशा में चतरा जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए जा रहे अभियान के पोस्टर की लॉन्चिंग की।

इस मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद सुनील कुमार सिंह, विधायक उमा शंकर अकेला, अम्बा प्रसाद और किशुन कुमार दास, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त कमल जॉन लकड़ा, झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के के वर्मा एवं जिले की उपायुक्त अंजली यादव तथा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे ।

झारखंड के स्वास्थ्य सचिव और कोडरमा के डीसी को मानवाधिकार आयोग का नोटिस

0
सदर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की हो गई थी मौत
सदर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की हो गई थी मौत

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला

हजारीबाग। उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल हजारीबाग अंतर्गत कोडरमा जिले के डीसी को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नोटिस भेजा है और चार सप्ताह में पूरे मामले से संबंधित जवाब मांगा है।

दरअसल कोडरमा सदर अस्पताल की लापरवाही से डोमचांच प्रखंड की ढाब थाना क्षेत्र निवासी चंचला देवी की मौत हो गई थी। वह अपनी बुआ और पिता के साथ कोडरमा सदर अस्पताल में मातृत्व सुरक्षा की जांच के लिए 19 अगस्त को आयी थी। वहां कर्मियों की ओर से सही जानकारी नहीं दिए जाने के कारण वह अस्पताल परिसर में इधर-उधर भटकती रह गई। उसके बाद उसे प्रसव पीड़ा होने लगी और वह अस्पताल के दरवाजे पर ही एक बच्चे को जन्म दी। कुछ देर के बाद उस बच्चे की मौत हो गई।

चार सप्ताह में मांगी पूरी जांच रिपोर्ट

इस मामले को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली में मानवाधिकार के एक कार्यकर्ता से मामला दर्ज कराया था। मानवाधिकार आयोग ने उस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य के स्वास्थ्य सचिव और कोडरमा के उपायुक्त को नोटिस कर चार सप्ताह में जांच रिपोर्ट तलब किया है। आयोग ने इस मामले को मानवाधिकार का उल्लंघन माना है।

पहले भी एक लाख रुपए का कर चुका है मुआवजे का भुगतान

पहले भी सदर अस्पताल की लापरवाही से मुकेश साव की पत्नी ममता देवी की मौत हो गई थी।इसकी एवज में सदर अस्पताल प्रशासन को एक लाख रुपए मुआवजा भुगतान करना पड़ा था। उसके बाद भी अस्पताल की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

हजारीबाग के बरकट्ठा में एसीबी की टीम ने पंचायत सेवक घूस लेते किया गिरफ्तार

0
हिरासत में लिए गये पंचायत सेवक पंचायत सेवक उदित नारायण बर्मन
हिरासत में लिए गये पंचायत सेवक उदित नारायण बर्मन

उज्जवल दुनिया संवाददाता
बरकट्ठा। हजारीबाग एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बरकट्ठा प्रखंड के एक पंचायत सेवक उदित नारायण बर्मन को पांच हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। घटना शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे की है। प्रखंड कार्यालय परिसर के पीछे पंचायत सेवक के आवास के समीप एसीबी टीम ने उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पीएम आवास योजना के लिए ले रहे थे पांच हजार रुपये रिश्वत
पीएम आवास योजना के लिए ले रहे थे पांच हजार रुपये रिश्वत

बताया जाता है कि चुगलामो पंचायत निवासी अजय चौधरी (पिता : रविंद्र चौधरी)की शिकायत पर एसबी ने कार्रवाई को अंजाम दिया। मामला पीएम आवास योजना को लेकर पंचायत सेवक उदित नारायण बर्मन ने पांच हजार रुपए की मांग की थी।
शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने पंचायत सेवक को आज रंगेहाथ पैसे लेते दबोच लिया। साथ ही उसे गिरफ्तार कर हजारीबाग ले गई।

दिल्ली में घर पर ही मनाना होगा छठ, केजरीवाल सरकार का फरमान

0
दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर पाबंदी
दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर पाबंदी

दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ मानाने पर बैन लगा दिया गया है।  कोविड को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि अपने-अपने घरों में ही छठ पूजा मनाएं ।

ईद मनी है तो छठ क्यों नहीं?

केजरीवाल सरकार के फैसले पर अभी से ही विवाद शुरू हो गया है।  लोगों ने सवाल किया कि जब ईद सार्वजनिक रूप से मनाई गई, जब सैकड़ों लोग मस्जिदों में बैठकर एक साथ नमाज़ अदा कर रहे थे, जब लोग भीड़ भरी सड़कों पर एक-दूसरे से गले मिल रहे थे, तब क्या कोविड नहीं फैल रहा था, क्या कोरोना सिर्फ हिंदुओं के त्योहारों में ही फैलता है ?

रैली, प्रदर्शन, धरने की इजाज़त , तो सिर्फ छठ पर बैन क्यों? 

निरंजन कुमार लिखते हैं कि अल्पसंख्यक समुदाय को खुश करने के लिए केजरीवाल ने हिंदुओं के पर्व को बैन करने का तरीका अपनाया है। होली में रंग मत खेलो और दिवाली में पटाखे मत जलाओ, छठ पूजा मत करो। पर हर शुक्रवार को सड़कों पर नमाज पढ़ो,  बकरीद में खून बहाओ, उसके लिए इजाजत है।

एक और यूजर लिखते हैं कि किसान आंदोलन के नाम पर सड़कों के बीच में बैठ प्रदर्शन करने की इजाज़त है, धरना देने की इजाज़त है लेकिन पूजा करने की इजाज़त नहीं है।  जिस धर्म के लोग मुफ्तखोरी के चक्कर में अपना ईमान बेचते हैं,  उनके साथ इससे भी बुरा सलूक होना चाहिए।

कैप्टन ने संदेश दे दिया है कि सिद्धू तेरी खैर नहीं…

0
अगर BJP में नहीं जाना था तो कैप्टन ने कल गृहमंत्री से लंबी मुलाकात क्यों की ?
अगर BJP में नहीं जाना था तो कैप्टन ने कल गृहमंत्री से लंबी मुलाकात क्यों की ?

अगर कैप्टन कृषि कानून के लिए गृहमंत्री से मिले थे तो कल रात उनसे मिलने के बाद कैप्टन आज सुबह सीधे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल से मिलने उनके घर क्यों पहुंच गए.?

कैप्टन ना तो किसी संवैधानिक पद पर हैं। अजित डोवल का किसी प्रकार का कोई लेनादेना कृषि कानूनों से भी नहीं है। गम्भीर घटनाक्रम यह भी है कि कैप्टन के साथ हुई मुलाकात के तत्काल बाद ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल सीधे गृहमंत्री से मिलने पहुंचे और लंबी मुलाकात की।

कल रात गृहमंत्री से कैप्टन की मुलाकात के बाद आज सवेरे अजित डोवल से हुई उनकी मुलाकात के बाद जो हुआ वह बहुत गंभीर और महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। लेकिन उस पर कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है। सड़कों पर कटी पतंग लूटने की कोशिश करने वाले आवारा लौंडों की तरह दिल्ली से चंडीगढ़ तक खबरें लूटने की कोशिश कर रहे लकड़बग्घों ने तो बिल्कुल ध्यान ही नहीं दिया।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह के पास सिद्धू के वो कौन से राज दफन हैं?
कैप्टन अमरिन्दर सिंह के पास सिद्धू के वो कौन से राज दफ्न हैं?

घटनाक्रम यह है कि कल रात और आज सवेरे तक बांस की तरह ऐंठा अकड़ा हुआ नवजोत सिद्धू आज सवेरे अजित डोवल के साथ हुई कैप्टन की लंबी मुलाकात के बाद रबड़ की तरह लचीला हो गया। उसे मनाने की कोशिश कोई कांग्रेसी नहीं कर रहा था। लेकिन डोवल-कैप्टन मुलाकात के बाद सिद्धू बिना बुलाए, बिना मनाए ही चन्नी से मिलने सिर पर पैर रख कर चंडीगढ़ भागा।

दअरसल पिछले साढ़े 4 साल तक मुख्यमंत्री रहे कैप्टन के सीने में कई राज दबे हुए हैं। यही कारण है कि कैप्टन खुलकर सिद्धू को पाकिस्तान, इमरान और बाजवा का एजेंट कहते रहे, उसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताते रहे, आज भी यह कहने से कैप्टन हिचक नहीं रहे हैं। लेकिन उनपर मानहानि का मुकदमा करना तो दूर, सिद्धू उनके खिलाफ एक शब्द तक नहीं बोला है।

दरअसल वह भी जानता है कि कैप्टन को बहुत कुछ पता है। अभी तक स्थितियों पर कैप्टन का नियंत्रण था। कुछ हाईकमान का दबाव भी था। लेकिन कैप्टन ने सम्भवतः अब मुंह खोल दिया है। अतः गृहमंत्री व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल से कैप्टन की लंबी मुलाकात के बाद सिद्धू की रीढ़ की हड्डी में ठंडी लहर दौड़ गयी होगी।

आखिर कैप्टन ने अजित डोवाल को कौन सी फाइल सौंपी ?
आखिर कैप्टन ने अजित डोवाल को कौन सी फाइल सौंपी ?

राजनेता ऐसे राजों को अपनी आस्तीन में छुपे तुरुप के पत्तों की तरह प्रयोग करते हैं। मसखरे सिद्धू को मंझे हुए राजनीतिज्ञ कैप्टन ने आज यह पाठ बहुत कठोरता से पढ़ाया है। गृहमंत्री व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ कल और आज हुई कैप्टन की लंबी मुलाकातों की आंच अगले कुछ दिनों में पंजाब में NIA और रॉ की कुछ सनसनीखेज कार्रवाइयों के रूप में महसूस की जा सकती है। कैप्टन ने आज खुलकर संदेश दे दिया है कि सिद्धू तेरी खैर नहीं।

ये अलग बात है कि कैप्टन द्वारा दिल्ली में की गई मुलाकातों का निष्कर्ष लकड़बग्घे दिल्ली से चंडीगढ़ तक यह निकाल रहे हैं कि कैप्टन को चेहरा बना कर मोदी सरकार कृषि कानूनों को हटा लेगी या बड़ा बदलाव कर देगी। इससे फूहड़ और मूर्खतापूर्ण निष्कर्ष कुछ और हो नहीं सकता। लेकिन लकड़बग्घे ऐसा पहली बार नहीं कर रहे हैं।

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पर गबन का दूसरा मुकदमा दायर

0
जगरनाथ महतो पर झारखंड कॉमर्स इंटर कॉलेज डुमरी में 27 लाख रुपये गबन का है आरोप
जगरनाथ महतो पर झारखंड कॉमर्स इंटर कॉलेज डुमरी में 27 लाख रुपये गबन का है आरोप

धनबाद : राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो सहित पांच लोगों के खिलाफ झारखंड कॉमर्स इंटर कॉलेज डुमरी के प्राचार्य डेगलाल राम ने गबन का एक नया शिकायतवाद दायर किया है । इससे पहले भी शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पर गबन का आरोप लग चुका है ।

2017 में भी शिक्षा मंत्री पर लगा था गबन का आरोप

इससे पूर्व भी डेगलाल ने वर्ष 2017 में 27 लाख रुपये गबन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया था । डेगलाल ने मंत्री जगरनाथ महतो के अलावा पूर्व प्राचार्य फूलचंद राम महतो, पूर्व प्रधानाध्यापक आजाद हिंद उच्च विद्यालय गोमो, रामेश्वर प्रसाद यादव, पूर्व व्याख्याता भूगोल विभाग झारखंड कॉमर्स इंटर कॉलेज डुमरी, प्रताप कुमार यादव, व्याख्याता इतिहास विभाग झारखंड कॉमर्स इंटर कॉलेज डुमरी और रवींद्र कुमार सिंह, पूर्व प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया शाखा इसरी बाजार गिरिडीह के खिलाफ भी शिकायत की है ।

धनबाद स्थित एमपी-एमएलए के विशेष कोर्ट में शिकायत
निमियाघाट गिरिडीह निवासी झारखंड कॉमर्स इंटर कॉलेज डुमरी के प्राचार्य डेगलाल राम ने धनबाद एमपी-एमएलए विशेष न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता कुमारी की अदालत में दायर शिकायतवाद में आपसी षड्यंत्र कर दो करोड़ 29 लाख 63 हजार 21 रुपया 94 पैसा के गबन का आरोप लगाया है ।

डेगलाल राम के अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी और नचिकेता गोस्वामी ने बताया कि शिकायतकर्ता 9 सितंबर, 2004 से झारखंड कॉमर्स इंटर कॉलेज डुमरी गिरिडीह के प्राचार्य हैं. इस पद पर अस्थायी रूप से बने रहने के लिए 2007 में उन्होंने झारखंड हाइ कोर्ट में रिट दायर किया था, जिस पर उच्च न्यायालय ने अगले आदेश तक उन्हें प्राचार्य पद पर बने रहने का आदेश दिया था.

मनरेगा की योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करें

0
जॉबकार्ड में उम्र से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएं
जॉबकार्ड में उम्र से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएं

रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा के दौरान आवास योजना से जरूरतमंदों को आच्छादित करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अक्टूबर तक सभी जरूरतमंदों को योजना का लाभ दें। मनरेगा की योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करें। पोटो हो खेल मैदान को पूरा करने में कोई देरी न हो। इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।

जॉबकार्ड में उम्र से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएं

बिरसा हरित ग्राम योजना की समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधरोपण ऐसी जगह करें जहां सिंचाई की सुविधा हो। पौधों की सिंचाई के लिए जरूरतमंद वर्ग जैसे बुजुर्ग, विधवा, या अन्य कोई असहाय व्यक्ति को सिंचाई कार्य में लगाएं और मनरेगा के जरिये मजदूरी का भुगतान करें। साथ ही, मनरेगा के जॉबकार्ड में उम्र से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएं।

महिलाओं को मिले सम्मानजनक आजीविका

मुख्यमंत्री ने फूलो झानो आशीर्वाद अभियान की स्थिति की समीक्षा के दौरान कहा कि यह महत्वपूर्ण योजना है। हमें महिलाओं को हड़िया दारू निर्माण और बिक्री कार्य से दूर कर सम्मानजनक आजीविका से जोड़ना है। सभी उपायुक्त यह सुनिश्चित करें कि आने वाले समय में इस कार्य से जुड़ी महिलाओं को व्यवसाय के अन्य विकल्प प्राप्त हो सके। ऐसी महिलाएं पुनः अपने पुराने व्यवसाय में ना जाये यह भी सुनिश्चित करें।

राज्य में न हो खाद की कमी, हर किसान को मिले किसान क्रेडिट कार्ड

0
पशुधन योजना से किसानों को लाभान्वित करें- सीएम
पशुधन योजना से किसानों को लाभान्वित करें- सीएम

रांचीः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग को यूरिया व अन्य खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही कृषि की स्थिति को और बेहतर करने को कहा। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धनबाद को बंद हो चुके माइंस में एकत्र पानी का उपयोग सिंचाई के लिए करने को कहा। किसान क्रेडिट कार्ड निर्गत करने की धीमी गति पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर किसान के हाथ में किसान क्रेडिट कार्ड होना चाहिए। वह प्रोजेक्ट भवन सभागार में केंद्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।

सभी उपायुक्त केसीसी निर्गत कार्य को गंभीरता से लें

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी जिला उपायुक्त केसीसी निर्गत करने के कार्य को गंभीरता से लें। बैंक के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। जिस जिला में केसीसी की स्थिति ठीक नहीं, वहां बेहतर ढंग से कार्य करने की आवश्यकता है। नये किसानों को भी योजना से जोड़ें। सभी उपायुक्त हर सप्ताह बैंक प्रबंधन के साथ बैठक कर अड़चनों को दूर कर किसानों को केसीसी का लाभ दें। 31 मार्च 2022 तक सभी किसानों का केसीसी से आच्छादन सुनिश्चित करें।

यूरिया व अन्य खाद की उपलब्धता पर फोकस करें
यूरिया व अन्य खाद की उपलब्धता पर फोकस करें

पशुधन योजना से अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करें

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जिलों में पशुधन योजना की प्रगति संतोषजनक नहीं है। सभी उपायुक्त पशुधन विकास योजना के संदर्भ में जिला पशुपालन पदाधिकारी के साथ बैठक कर लोगों को योजना का लाभ दें। समूह में भी पशुपालन करने वालों को सहयोग दें। इसके लिए क्लस्टर के तौर पर कार्य करें। योजना को लेकर चतरा ने बेहतर कार्य किया है, उसका अनुसरण सभी जिला करें और बेहतर परिणाम सामने लाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे लेकर ही राज्य सरकार ने खेती के साथ पशुपालन से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने को लेकर योजना को लांच किया है। नवंबर तक पशुधन योजना से अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हों, यह सुनिश्चित होना चाहिए।

कोल्ड स्टोरेज की प्रगति धीमी क्यों

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज निर्माण की गति बेहद धीमी चल रही है। जहां भूमि से संबंधित मामले हैं, वहां जल्द से जल्द भूमि को चिह्नित कर निर्माण कार्य प्रारंभ करें। कोल्ड रूम निर्माण कार्य की गति भी संतोषजनक नहीं, इसके कार्य मे तेजी लाएं। कोल्ड स्टोरेज और कोल्ड रूम के निर्माण के क्रम में बिजली और पानी की उपलब्धता हेतु संबंधित विभाग में आवेदन दे दें। ताकि निर्माण के साथ ही कार्य शुरू हो सके।

रांचीः लालपुर की बिल्डिंग के 15वें मंजील से छलांग लगाकर छात्रा ने की खुदकुशी

0
मौके पर ही हो गई छात्रा की मौत
मौके पर ही हो गई छात्रा की मौत

रांची । राजधानी रांची के लालपुर इलाके में एक नवनिर्मित बिल्डिंग के 15वें माले से कूदकर सेंट ज़ेवियर की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा का नाम विनिता कुमारी बताया जा रहा है और वो राजधानी रांची के ही बरियातु इलाके में रहती थी। छात्रा की मौत मौके पर ही हो गई।

लालपुर थाने के थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती सीसीटीवी फुटेज में बिना रोक-टोक के छात्रा को बिल्डिंग में दाखिल होते हुए देखा जा रहा है। वहां गार्ड है लेकिन सोये रहने के कारण किसी ने छात्रा से कोई पूछताछ नहीं की ।

लालपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जा रहा है। लालपुर थाना प्रभारी ने कहा कि हर एक बिंदु पर जांच की जा रही है।

झारखण्ड विधानसभा हाउसकिपिंग के टेंडर में नियमों की अनदेखी

0
आखिर किसके इशारे पर बीडिंग डेट खत्म बाद भी बार-बार बदलते रहे टेंडर की शर्तें ?
आखिर किसके इशारे पर बीडिंग डेट खत्म बाद भी बार-बार बदलते रहे टेंडर की शर्तें ?
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्थानीयता नीति को भी लगाया पलिता

रांची । झारखण्ड विधानसभा ने हाउसकिपिंग एजेंसी की नियुक्ति के लिए दिनांक- 05-07-2021 को टेंडर निकाला। इसके बाद करीब 23 एजेंसियों ने हाउसकिपिंग की सर्विस देने के लिए टेंडर भरा। लेकिन इसके बाद जो खेल शुरू हुआ उसे नियमों का खुला उल्लंघन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्थानीयता को प्राथमिकता देने के दावों की हवा निकल गई।

कब-कब बदले गये नियम ?

  1. विधानसभा ने जो सबसे पहले टेंडर निकाला उसमें ये साफ उल्लेख था कि कंपनी के पास कम से कम 125 लोगों का मैनपावर होना चाहिए। उसके लिए कंपनी के लेटरहेड पर कर्मचारियों के नाम, पिता का नाम, पता, उनके मोबाईल नंबर और आधार नंबर मांगे गये।
  2. प्री-बिड मीटिंग के दौरान कई एजेंसी ने सवाल उठाए कि ऐसे तो कोई भी किसी का नाम अपनी कंपनी के लेटरहेड पर लिखकर दे सकता है। इसलिए कर्मचारियों का ईपीएफ/ ईएसआई का चालान लिया जाय। लेटर हेडर पर केवल सेल्फ सर्टिफिकेशन लिया जाय। इसके बावजूद जिन कंपनियों ने इस फॉर्मेट में नाम दिये, उन्हें यही कारण बताते हुए छांट दिया गया कि आपके फॉर्मेट में गड़बड़ी है।
  3. फिर बीडिंग डेट खत्म होने के बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से एक शुद्धि पत्र के माध्यम से सभी बिडर्स को मेल भेजा गया कि क्वालिफाई करने के लिए आपको 100 में 80 नंबर लाने जरुरी हैं, जबकि पहले की शर्तों के मुताबिक 100 में 70 मार्क्स ही लाने थे. यहीं पर असली खेल हुआ
  4. दरअसल, बीडिंग डेट खत्म होने के बाद शुद्धि पत्र निकालना नियमों के विरुद्ध है। अब आप हैरान होंगे की आखिर विधानसभा सचिवालय ने ऐसा क्यों किया ?
  5. दरअसल पहले 80 नंबर डॉक्यूमेंट्स के लिए थे और 20 मार्क्स प्रेजेंटेशन के लिए था, लेकिन नये शुद्धि पत्र में डॉक्यूमेंट्स के मार्क्स घटाकर 70 नंबर कर दिए गये। वजह, आप बिडर्स द्वारा जमा किए गये कागजों में हेर-फेर नहीं कर सकते, लेकिन प्रेजेंटेशन के नंबर देना पूरी तरह विधानसभा सचिवालय के हाथों में था।
  6. इतना ही नहीं, उन्होने गड़बड़ी करने के लिए ये शर्त भी लगा दी कि आपको प्रेजेंटेशन में 30 में से 15 नंबर लाना जरूरी है। अब ये पूरी तरह विधानसभा सचिवालय की मर्जी पर हो गया कि वो किसे चुनते हैं और किसे रिजेक्ट कर देते हैं।

फिनांशियल बिड के लिए गई कंपनियों के कागजात पब्लिश नहीं किए गये

विधानसभा सचिवालय ने एक गड़बड़ी और की। नियम कहता है कि किस कंपनी ने टेक्निकल बिड में कितना मार्क्स लाया है, इसकी जानकारी सार्वजनिक करनी होती है। लेकिन यहां सभी एजेंसियों के नंबर अज्ञात कारणों से गुप्त रखे गये। इतना ही नहीं, फिनांशियल बिड के लिए गई कंपनियों के डॉक्यूमेंट्स भी पब्लिश नहीं किये गये जो कि नियमों के विरुद्ध है।

स्थानीयता को भी किया दरकिनार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बार-बार कहा है कि झारखण्ड प्रोक्यूरमेंट पॉलिसी में स्थानीय कंपनी को 20 प्रतिशत अतिरिक्त मार्क्स मिलेंगे, लेकिन शायद विधानसभा सचिवालय को मुख्यमंत्री के आदेशों की परवाह नहीं ।

विधानसभा सचिव के पीए कर रहे हैं मोलभाव- आरोप

आरोप तो यह भी लग रहे हैं कि विधानसभा सचिव के पीए लक्ष्मी ने कंपनियों/एजेंसियों से रिश्वत की मांग को लेकर मोलभाव किया है। ऐसे कई ऑडियो वायरल हो रहे हैं। हालांकि उज्ज्वल दुनिया इन वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।

सवालः आखिर ऐसा कौन सा कारण था कि 23 कंपनियों में से सिर्फ तीन कंपनियां ही फिनांशियल बिड के लिए क्वालिफाई की । जबकि जिन 20 कंपनियों को छांटा गया उनमें से कुच को संसद भवन और देश की कई विधानसभाओं में काम करने का अनुभव है।

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/09/Corrigendum_II_and_Annexures.pdf”]

गिरिडीह: 12 किलो प्रति यूनिट की जगह कार्डधारियों को दिया जा रहा मात्र पांच किलो का अनाज

0
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

अमित सहाय

गिरिडीह। सरिया अनुमंडल क्षेत्रों के तमाम डीलरों के विरुद्ध हो रही शिकायते आए दिन सुर्खियों में है लेकिन डीलर और संबंधित विभागीय पदाधिकारी गरीबों का अनाज घोटाला करने में बाज नहीं आ रहे हैं। डीलरों द्वारा इतनी बड़ी घोटालों को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन पांडेय के नेतृत्व में प्रखंड के भाजपा प्रतीनिधि मंडल ने सरिया बगोदर अनुमंडल पदाधिकारी कुन्दन कुमार को एक ज्ञापन सौंपा कर प्रखंड अंतर्गत डीलरों द्वारा 12 किलो प्रति यूनिट अनाज उठाव में मात्र 5 किलो प्रति यूनिट अनाज लाभुकों को दिये जाने पर कार्रवाई करने का मांग किया।

सरिया प्रमुख रामपति प्रसाद ने इस बाबत कहा की सरिया प्रखंड के अंतर्गत डीलरों द्वारा पर्याप्त मात्रा में राशन नहीं देने के संबंध में शिकायतें मिल रही है । इस संदर्भ में पूरे मामले को अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत करा दिया गया है । एक सप्ताह के अंदर अगर सभी लाभुकों को अनाज नहीं मिला तो भाजपा गरीबों के हित के लिए जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी।

मंडल अध्यक्ष पवन पांडेय ने कहा की अगस्त माह का 2 किलो, सितंबर माह के 5 किलो और प्रधानमंत्री कल्याण के तहत 5 किलो, कुल मिलाकर 12 किलो प्रति यूनिट में मात्र 5 किलो प्रति यूनिट अनाज दिया जा रहा है शेष 7 किलो अनाज डीलर और संबंधित विभाग गरीबों का अनाज गटक जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गरीबों का पुरा अनाज दिया जाए अन्यथा भाजपा सरिया प्रखंड जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी जिम्मेवारी संबंधित प्रशासन की होगी।

इस बाबत प्रखंड खाघ आपूर्ति पदाधिकारी अनूप सिन्हा ने बताया कि सितंबर माह के आवंटन के अनुरूप अनाज का उठाव नही हुआ जिससे समस्याएं हो रही है। अगस्त माह में भी गेहूँ का ऑवटन कम प्राप्त हुआ है।

कार्ड धारियों के द्वारा 12 किलो प्रति यूनिट के तहत अंगूठा लगाए जाने के संबंध में बताया गया कि आवंटन क्लियर होने से ही अक्टूबर माह का अनाज तुरंत बांटा जायेगा और सितंबर माह का शेष आवंटन आने पर दिया जाएगा है।

सूत्रों की माने तो एफसीआई में गड़बड़ झाला है। एसआईओ बनने में देरी के कारण डीलर और संबंधित अधिकारी गरीबों का अनाज घोटाला कर जाते हैं। सितम्बर माह का एसआईओ महीने के अंतिम सप्ताह में तैयार किए गये। आवंटन के अनुरूप अनाज का वितरण समय पर नही किया गया है। अगस्त माह में भी गेहूँ भी कम दिया गया है।

प्रतिनिधि मंडल में सरिया प्रमुख रामपति प्रसाद,मंडल अध्यक्ष पश्चिमी अजय यादव,सांसद प्रतिनिधि मनोज महतो,बबलू मंडल ,खाद्य आपूर्ति सांसद प्रतिनिधि विनोद यादव, महामंत्री श्री रामदेव ठाकुर, केदार सिंह , पूर्व महामंत्री अमित आनंद, उपाध्यक्ष छोटी मंडल ,युवा मोर्चा महामंत्री अमरनाथ सिंह,मीडिया प्रभारी रवि सिंह,युवा मोर्चा रोहित साव,आईटी सेल संजोजक संदीप कुमार आदि समेत कई मौजूद थे।

तो इस वजह से अमित शाह के बाद अजीत डोवाल से मिले कैप्टन अमरिन्दर सिंह

0
गृहमंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और अब प्रधानमंत्री से मुलाक़ात करेंगे कैप्टन अमरिन्दर सिंह
गृहमंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और अब प्रधानमंत्री से मुलाक़ात करेंगे कैप्टन अमरिन्दर सिंह

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह कल अमित शाह से मिले थे। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक मुलाक़ात हुई। और अब कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल से मुलाक़ात की है।

पंजाब की जमीनी हकीकत और किसान आंदोलन को लेकर चर्चा 

सूत्र बताते हैं कि किसान आंदोलन को लेकर पंजाब में अलगाववादी एक बार फिर राज्य को अशांत करने में जुटे हैं। कांग्रेस में जिस तरह की उठा पटक चल रही है, उसके बाद खासकर बॉर्डर के ग्रामीण इलाकों में खालिस्तानी मूवमेंट फिर से शुरू हो गया है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इन्हीं सब बातों को लेकर पहले गृहमंत्री को ब्रीफ किया और अब वो विस्तृत रिपोर्ट के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल से मिलने पहुंचे।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अमित शाह ने ही कैप्टन को अजित डोवाल और प्रधानमंत्री से मिलने की सलाह दी
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अमित शाह ने ही कैप्टन को अजित डोवाल और प्रधानमंत्री से मिलने की सलाह दी

प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाक़ात हो सकती है 

सूत्रों के अनुसार कैप्टन अमरिन्दर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और उनके सलाहकार की भूमिका को संदिग्ध मानते हैं।  उन्होंने मीडिया में कहा भी था कि सिद्धू पाकिस्तान परस्त हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री नहीं बनने दूंगा। सूत्रों की मानें तो कैप्टन अमरिन्दर सिंह के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि सिद्धू और उनके सलाहकार मुस्तफा देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। इन्हीं सबूतों को वे अमित शाह, अजित डोवाल और प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष रख रहे हैं।

सिद्धू ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक और गृहमंत्री की नियुक्ति पर उठाए थे सवाल 

नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे की चिट्ठी में  वजह तो नहीं बताई है लेकिन बाद में ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में उन्होंने पंजाब के पुलिस महानिदेशक और गृहमंत्री की नियुक्ति पर सवाल उठाए थे । दरअसल सिद्धू इन दोनों पदों पर अपना आदमी चाहते थे । इससे ये सवाल भी खड़े होशरहे हैं कि सिद्धू लगातार इन्हीं दो पदों पर अपना आदमी क्यों चाहते हैं।  कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नजदीकियों की माने तो इसके तार सीधे पाकिस्तान से जुड़े हैं।

गिरिडीह: पचम्बा के पास तेज रफ्तार ट्रक से टकराई बाइक, दोनों बाइकसवारो की दर्दनाक मौत

0
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा

गिरिडीह । पचम्बा थाना क्षेत्र के राजपुरा स्थित बुढ़वा तालाब के समीप बुधवार की देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पचम्बा निवासी विकास कुमार और परसाटांड़ निवासी विनय यादव बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक पचम्बा गिरिडीह की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक काफी दूर तक घसीटता रहा जिसके कारण दोनों युवकों की मौत हो गई।

सड़क हादसे में दो परिवारों का सबकुछ बिखर गया
हादसे में दो परिवारों का सबकुछ बिखर गया

घटना की सूचना पर पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं ट्रक और बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस अनुसंधान की कार्रवाई करने में जुट गई है।

बुरी तरह कुचल गया था सिर, बाइक का अगला हिस्सा टुकड़ों में बंटा
बुरी तरह कुचल गया था सिर, बाइक का अगला हिस्सा टुकड़ों में बंटा

इधर परिजनों में दोनों की मौत के बाद कोहराम मचा है. विकास शादिशुदा था उसके जाने से उसके बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। सूत्रों की माने तो देर रात 11 बजे के करीब एक अपाचे बाइक जेएस के चालक द्वारा एक अज्ञात ट्रक के पीछे तेज गति से ठोक दिए जाने के कारण बाइक सवार दोनों युवक ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गए और दोनों की मौके पर मौत हो गई । दोनों युवक पचम्बा निवासी विकास कुमार और परसाटांड़ निवासी विनय यादव हैं।

लगातार हो रही बारिश से चास नगर निगम की खुली पोल

0
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

गुलाब साइक्लोन की वजह से सरायकेला, चाईबासा और बोकारो जिले में लगातार बारिश हो रही है।  सडसे बुरी हालत बोकारो और चास की देखने को मिली । चास के सैकड़ों घरों में घुटनों तक पानी भर गया।  घरों में रखी करोड़ोंरुपये की संपत्ति बर्बाद हो गई। लो अपने-अपने घरों में कैद नगर निगम को कोस रहे थे ।

भगवती कॉलोनी सहित कई मोहल्ले में भरा पानी

चास के भगवती कॉलोनी के एक घर में घुसा गटर का गंदा पानी
चास के भगवती कॉलोनी के एक घर में घुसा गटर का गंदा पानी

 

रात भर हो रही बारिश के कारण भगवती कॉलोनी में कमर तक पानी भर चुका है। लोगों के लिए अपने घरों से निकलना मुश्किल है। पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण बेडरूम, किचन सबमें गटर का गंदा पानी भर चुका है।

नगर निगम का मेन नाला जाम

मोहल्ले में पानी की वजह से घरों में कैद हैैं लोग
मोहल्ले में पानी की वजह से घरों में कैद हैैं लोग

शहर में पिछले 24 घंटे से बिजली गायब है। नगर निगम का मेन नाला जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।  गंदगी और बदबू से लोग बेहाल हैं। उज्ज्वल दुनिया के बोकारो संवाददाता शंभूनाथ पाठक भी अपने घर में पिछले 24 घंटे से कैद हैं।  एक नजर दौड़ाने से ही दर्जनों दोपहिया और चार पहिया वाहन पानी में  डूबे नजर आते हैं।  चास शहर में ही सैकड़ों वाहन पानी में आधे से अधिक डूब चुके हैं।

समाजवादी पार्टी के विधायक ने ब्राह्मण और क्षत्रियों को बताया “चोट्टा”, कहा

0
इसौली से समाजवादी पार्टी के विधायक अबरार अहमद (फाइल)
इसौली से समाजवादी पार्टी के विधायक अबरार अहमद (फाइल)

सपा के एक विधायक ने ब्राह्मण और क्षत्रिय को लेकर विवादित बयान दे दिया है । उन्होंने ब्राह्मणोंऔर क्षत्रियों को “चोट्टा” बताते हुए कहा कि ये लोग कभी समाजवादी पार्टी और मुसलमानों को वोट नहीं देते, हमें इनका वोट चाहिए भी नहीं।  हम जिनके वोट से जीतते हैं, वो हमें इस बार भी वोट देंगे।

मुसलमानों के वोट से हम जीतते हैं- अबरार अहमद 

दरअसल, सपा विधायक अबरार अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । जिसमें वो ब्राह्मण और क्षत्रिय जाति के मतदाताओं को ‘चोट्टा’ बोलते हुए सुने जा सकते हैं । अबरार अहमद ने वीडियो में कहा कि चुनाव जीतने के लिए उन्हें ब्राह्मणों और क्षत्रियों के वोट की जरूरत नहीं है । उनके बिना भी वह जीत सकते हैं ।

वीडियो में इसौली से सपा विधायक कह रहे हैं कि मुसलमान ही उनके वास्तविक वोटर्स हैं ।

सपा की मानसिकता ही खराब- अनिल राजभर
सपा विधायक के विवादित बयान के बाद सियासत गर्मा गई है ।यूपी के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि ये सपा की मानसिकता को दर्शाता हैं । सपा हमेशा समाज को तोड़ने की राजनीति करती है और ये उनके विधायक के बोल से दर्शाता है ।