Monday 12th of October 2026 10:23:11 PM
HomeBreaking Newsरांचीः लालपुर की बिल्डिंग के 15वें मंजील से छलांग लगाकर छात्रा ने...

रांचीः लालपुर की बिल्डिंग के 15वें मंजील से छलांग लगाकर छात्रा ने की खुदकुशी

मौके पर ही हो गई छात्रा की मौत
मौके पर ही हो गई छात्रा की मौत

रांची । राजधानी रांची के लालपुर इलाके में एक नवनिर्मित बिल्डिंग के 15वें माले से कूदकर सेंट ज़ेवियर की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा का नाम विनिता कुमारी बताया जा रहा है और वो राजधानी रांची के ही बरियातु इलाके में रहती थी। छात्रा की मौत मौके पर ही हो गई।

लालपुर थाने के थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती सीसीटीवी फुटेज में बिना रोक-टोक के छात्रा को बिल्डिंग में दाखिल होते हुए देखा जा रहा है। वहां गार्ड है लेकिन सोये रहने के कारण किसी ने छात्रा से कोई पूछताछ नहीं की ।

लालपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जा रहा है। लालपुर थाना प्रभारी ने कहा कि हर एक बिंदु पर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments