Friday 26th of June 2026 08:51:56 AM
Home Blog Page 443

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन का भारत में होगा फेस

0

डीसीजीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को ट्रायल करने की दी अनुमति

नई दिल्ली ।  ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा कोरोना से बचाव के लिए तैयार वैक्सीन का फैस-2 और फेस-3 का ट्रायल भारत में शुरू किया जाएगा। इस संबंध में ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को अनुमति दे दी है। इससे वैक्सीन बनाने की दिशा में तेजी से काम होगा।
उल्लेखनीय है कि पहले चरण का मानव ट्रायल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने पूरा कर लिया है। अब वैक्सीन का परीक्षण दूसरे और तीसरे चरण में है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब पूणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया वैक्सीन के अंतिम चरण के फेस-2 और 3 के ट्रायल कर सकेगी। इससे वैक्सीन के विकास को गति मिलेगी है। 

बिहार पुलिस के आईपीएस अधिकारी को मुंबई पुलिस ने किया क्वारंटीन

0

मुंबई । फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने आए बिहार पुलिस के आईपीएस विनय तिवारी को मुंबई नगर निगम ने 14  दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया है। विनय तिवारी को गोरेगांव में स्थित गेस्ट हाउस में रखा गया है।मुंबई पुलिस के अनुसार अभिनेता सुशांत सिंह मामले की जांच करने बिहार के पटना ( नगर पूर्वी) के एसपी विनय तिवारी जैसे ही मुंबई पहुंचे, उन्हें मुंबई नगर निगम के अधिकारियों ने क्वारंटीन कर दिया। सोमवार को पता चला कि विनय तिवारी को गोरेगांव स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में रखा गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. किरीट सोमैया ने सोमवार को मुंबई नगर निगम की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बहुत से आईएएस, आपीएस मुंबई आए हैं, लेकिन अब तक किसी को भी क्वारंटीन नहीं किया गया है।सोमैया ने कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार आखिर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच से इतना क्यों डर रही है। इस मामले की गहन जांच मुंबई पुलिस बिहार पुलिस से करवाने में क्यों कतरा रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस के अधिकारी को गलत तरीके से डिटेन किया गया है, यह सरासर गलत है।उधर मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। अगर बिहार पुलिस या किसी को भी इस बारे में कोई जानकारी है तो वह मुंबई पुलिस को दे सकता है।  

रविशंकर प्रसाद ने खुद को एकांतवास में किया, शनिवार को की थी शाह से मुलाकात

0

नई दिल्ली ।  केंद्रीय कानून व संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खुद को एकांतवास में (कवरन्टीन) कर लिया है। वह गत शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। शाह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनसे हाल के दिनों में मुलाकात करने वाले मंत्री व नेता खुद को एकांतवास में कर रहे हैं। रविशंकर ने इसकी शुरुआत की है।केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के कार्यालय ने सोमवार को बताया कि उन्होंने खुद को एकांतवास में कर लिया है। एहतियात के तौर पर उन्होंने यह फैसला किया है। दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना जांच की रिपोर्ट गत रविवार को पॉजिटिव आई है, जिसके बाद गृहमंत्री के कार्यालय ने इसकी जानकारी साझा की। शाह ने स्वंय अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की सलाह पर वह मेदांता अस्पताल में भर्ती हो गये हैं।

शाह ने ट्वीट में कहा है कि जो लोग भी हाल के दिनों में उनसे मिले हैं, वे अपनी जांच करा लें और सावधानी बरतें। शाह ने कहा है, ‘कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, परंतु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।’

योग संस्थान और जिम के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए दिशा

0

कंटेनमेंट जोन में जिम और योग संस्थान नहीं खुलेंगे

नई दिल्ली । केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने योग संस्थान और जिम के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 5 अगस्त से देश के योग संस्थान और जिम खोले जाएंगे। नए दिशा-निर्देश के अनुसार कंटेनमेंट जोन में जिम और योग संस्थान नहीं खुलेंगे। 65 साल के ऊपर के लोग, गर्भवती महिला और 10 साल के नीचे बच्चों को इन स्थानों से बचने की सलाह दी गई है। दो गज की दूरी बनाए रखने के साथ मास्क का इस्तेमाल भी करने की सलाह दी गई है।

दिशा-निर्देशों के अनुसार जिम और योग संस्थान में प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग और सेनिटाइजर की व्यवस्था होनी चाहिए। सिर्फ बिना लक्षण वाले लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। जिम और योग संस्थान के अंदर भी मास्क लगाना अनिवार्य होगा। आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल और 6 फीट की दूरी जरूरी होगी। जिम में भीड़ भाड़ न हो, इसलिए लोगों को अलग-अलग समय पर बुलाया जाए। योग और जिम सेंटर में जूते बाहर ही रखा जाना चाहिए। जिम औऱ योग संस्थान में प्रवेश करने वाले सभी लोगों के मोबाइल नंबर का रिकॉर्ड रखा जाना चाहिए। जिम के सामान को बार-बार सेनिटाइज करना जरूरी होगा। लॉकर रूम और रेस्ट रूम को सेनिटाइज करना जरूरी होगा।

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर राजनीति गरमाई

0

मुंबई । फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर अब जोरदार राजनीति शुरु हो चुकी है। इस मामले की जांच को लेकर जहां एक ओर मुंबई पुलिस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। शिवसेना, कांग्रेस व राकांपा की ओर मुंबई पुलिस का समर्थन किया जा रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक रोहित पवार ने कहा कि मुंबई सहित महाराष्ट्र में और भी कई फिल्म अभिनेता, उद्योगपति, किसानों ने आत्महत्या की है, इस पर कोई सवाल क्यों खड़ा नहीं कर रहा है। इस मामले का पूरी तरह राजनीतिकरण कर दिया गया है। 


सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने सवाल खड़ा किया है। अमृता ने कहा कि जिस तरीके से फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या की जांच की जा रही है, उससे लगता है मुंबई अब निर्दोष, सीधे सादे लोगों के लिए रहने लायक नहीं रह गई है। अमृता फडणवीस के इस आरोप  का जवाब शिवसेना राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने दिया है। प्रियंका ने कहा कि जिस पुलिस का कवच लेकर अमृता घुम रही हैं, उसी पुलिस की शिकायत वह कर रही हैं। अगर अमृता को मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं है तो उन्हें पहले मुंबई पुलिस की सुरक्षा वापस कर देनी चाहिए। शिवसेना नेता वरुण सरदेसाई ने कहा कि अमृता फडणवीस ने पुलिस के प्रोग्राम में ही अपना नाच गाना का प्रोग्राम किया था और अब वह उसी मुंबई पुलिस की शिकायत कर रही हैं। उन्हें शर्म लगनी चाहिए। 

शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मामले पर राजनीति बिहार में होने वाले चुनाव की वजह से की जा रही है। अगर बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने जनता का काम किया होगा तो उन्हें इस तरह की राजनीति करने की जरुरत नहीं है। संजय राऊत ने कहा कि जिनके घर सीसे के रहते हैं, उन्हें दूसरे के घर पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। समझदार को इशारा काफी है। राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने कहा कि इस मामले की जांच मुंबई पुलिस सही तरीके से कर रही है। इस मामले में अनायास राजनीति की जा रही है। साथ ही मुंबई पुलिस की जांच में बिहार पुलिस को सहयोग करना चाहिए। 

सीएम हेमंत सोरेन के दफ्तर के 16 लोग कोरोना पॉजीटिव

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची । झारखंड में मुख्यमंत्री आवास के 50 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं । शुक्रवार को 50 लोगों के सैंपल लिये गये थे । इनमें से 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है । संक्रमित पाये गये लोगों में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के आप्त सचिव, कुक, ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं । 

रांची में 17 और रिम्स में 4 कोरोना पॉजिटिव मिले

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में रविवार (2 अगस्त, 2020) को कुल 306 लोगों के सैंपल की कोरोना जांच गयी. इसमें 284 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी. रांची के 17 और रिम्स के 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

नगड़ी में गर्भवती महिला और उसका पति निकला कोरोना पॉजिटिव

सीएचसी रातू में रविवार को एंटीजेन कीट से 104 गर्भवती की कोरोना जांच की गयी. जांच में मेला टिकरा नगड़ी का एक दंपती कोरोना पॉजिटिव निकला.

कोरोना की वजह से बाबूलाल मरांडी की पीसी रद्द 

कोरोना महामारी की भयावहता को देखते हुए 03 अगस्त को होने वाली भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की दोपहर 1 बजे होनी वाली प्रेस वार्ता को रद्द कर दिया गया है. अब वह डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे ।

अमित शाह कोरोना पॉजिटिव, मेदांता अस्पताल में हुए भर्ती

0

उज्ज्वल दुनिया/नई दिल्ली, 03 अगस्त (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रविवार को उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटर पर लिखा है, ‘कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आपमें से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आये हैं, कृपया स्वयं को एकांतवास में ले जाएं व अपनी जांच करवाएं। 

गृह मंत्रालय के अनुसार, अमित शाह मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

पिछले कुछ दिनों से अमित शाह काफी सक्रिय थे। उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया था। ऐसे में उनके संपर्क में कई लोग आए होंगे। शाह ने उन सभी को टेस्ट कराने की सलाह दी है। देश में कोविड-19 की शुरुआत से ही शाह लगातार मॉनिटरिंग में लगे थे। राजधानी दिल्‍ली की स्थिति को उन्‍होंने निजी तौर पर देखा और स्वयं मैदान में उतरकर नियंत्रण के प्रयास किए। वह गृह और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर कोविड-19 की ताजा स्थिति पर अपडेट लेते थे। लॉकडाउन के बाद देश में अनलॉक की प्रक्रिया को लेकर गाइडलाइंस तैयार करवाने में भी शाह की अहम भूमिका रही है।

झारखंड में नहीं लगेगा लॉकडाउन, कोरोना से ज्यादा बेरोजगारी और भुखमरी से मर जाएंगे लोग

0

उज्ज्वल दुनिया/ रांची । झारखंड में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है । सीएम आवास, सीएम सचिवालय, पुलिस हेडक्वार्टर सहित तमाम जरूरी सरकारी दफ्तर भले ही सील हों लेकिन सरकार लॉकडाउन नहीं लगाएगी ।  झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुये राज्‍य में संपूर्ण लॉकडाउन लगने की खबरें सामने रही थी लेकिन वित्त मंत्री रामेश्‍वर उरांव ने संपूर्ण लॉकडाउन की संभावना को खारिज कर दिया है ।

लॉकडाउन का मतलब गरीबों के पेट पर लात मारने की तरह होगा

रामेश्वर उरावं ने कहा कि झारखंड में संपूर्ण लॉकडाउन नहीं लगेगा । संपूर्ण लॉकडाउन से जिंदगी तो बच जाएगी, लेकिन जीविका खत्म हो जाएगी । हम राज्य के लोगों को घरों में बंद कर उन्हें भूखे पेट सोने को मजबूर नहीं कर सकते । उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूर और बिहार की वजह से झारखंड में संक्रमितों आंकड़ा बढ़ा है । 

प्रदीप बलमुचू और सुखदेव भगत कांग्रेस में आने के लिए कम से कम 6 साल इंतजार करें

चुनाव के वक्त कांग्रेस छोड़कर गए प्रदीप बलमुचू और सुखदेव भगत के फिलहाल घर वापसी की संभावना को रामेश्वर उरावं ने खारिज कर दिया है । उन्‍होंने कहा कि 6 साल तक कम से कम घर वापसी के लिए इंतजार करना होगा । फिलहाल उनके लिए वापसी की राह मुश्किल है ।
कांग्रेस पार्टी में एक व्यक्ति एक पद के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि ऐसा कोई लिखित में नहीं है, यह परंपरा है ।  वहीं 12वें मंत्री पद के सवाल को मंत्री रामेश्वर उरांव टाल गए । 

बीसीसीएल ने उजाड़ा, पचास साल बाद हेमंत सोरेन ने दिलाया हक

0

थम नहीं रहे विस्थापित परिवारों के आंसू, सीएम हेमंत सोरेन को बारम्बार दे रहे धन्यवाद

उज्ज्वल दुनिया/धनबाद । हेमंत सोरेन की सरकार में पहली बार कोयला मंत्रालय ने झारखंड को उसका हक दिया । जो रकम कोयला मंत्रालय की तरफ से राज्य को दिया गया है, वह काफी कम है । लेकिन, संतोष इस बात की है कि शुरुआत तो हुई । लेकिन क्या यही एक हक है जो कोयला मंत्रालय या उसके अंगों से झारखंड या झारखंडियों को मिलना है । ऐसा बिलकुल नहीं है । ऐसा क्यों कहा जा रहा है । इसका एक उदाहरण यहां देना जरुरी है ।

सवाल ये नहीं कि मात्र 250 करोड़ मिले, संतोष है कि शुरुआत तो हुई:विस्थापित

बीसीसीएल जो कोयला मंत्रालय के अधिन आती है । बीसीसीएल का एक कारनामा यहां बताना जरुरी है । बीसीसीएल ने धनबाद जिले के बलियापुर अंचल अन्तर्गत चांदकुईंया पंचायत के गोलमारा और आस पास के गांव की जमीन 1989-90 को भू-अर्जन विभाग तत्कालीन बिहार सरकार के वक्त किया । यहां के किसानों की जमीन बीसीसीएल ने मुकुंदा ओपेन कास्ट प्रोजेक्ट(एमओसीपी) के ओबी डम्प के उद्देशय किया गया था । इस प्लान के तहत आसपास के 13 मौजा के गांव की 1735 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गयी थी । जिसमें गोलामारा गांव की करीब 300 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गयी । अधिग्रहण के दौरान भू-अर्जन विभाग की तरफ से उचित मुआवजा और प्रति दो एकड़ एक नौकरी, नियोजन के तौर पर किसानों को देने का एग्रिमेंट तय हुआ था । लेकिन आज जमीन अधिग्रहण को तीस साल हो गये । लेकिन आजतक यहां के किसानों को न उचित मुआवजा मिला और न ही नियोजन के नाम की नौकरी । 13 मौजा में से सिर्फ 5 मौजा के ग्रामीणों को बीसीसीएल ने नियोजन के नाम पर नौकरी दी ।

बीसीसीएल ने नौकरी और मुआवजा देने का वादा कर धोखा दिया: विस्थापित परिवार

आज हालत ये है कि मुकुंदा ओपेन कास्ट प्रोजेक्ट(एमओसीपी) के नाम से अधिग्रहित जमीन का बीसीसीएल ने अब तक कोई उपयोग नहीं किया है । जिन पांच मौजा की जमीन अधिग्रहण के नाम पर बीसीसीएल ने नियोजन दिया है । वहां ओबी डम्प होना था । लेकिन वहां आज झरिया पुनर्वास नीति (जेआरडीए) के तहत क्वार्टर का निर्माण किया जा रहा है। इस इलाके के 8 मौजा के लोगों को बीसीसीएल ने अंधेरे में रखा और यहां के किसानों को अब तक नियोजन से वंचित रखा । बीसीसीएल ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर इस इलाके की जमीन की खरीद बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है । अभी हालात ये हैं कि कई किसानों की सामने भूखों मरने की नौबत आ गयी है । किसान जमीन का मालिक है । लेकिन बुरे वक्त में वह अपनी जमीन का किसी तरह से कोई इस्तेमाल नहीं कर सकता ।

झारखंड के गरीब किसानों को धोखा देकर बीसीसीएल ने जमीन अधिग्रहण किया

जमीन अधिग्रहण का पुराना या नया दोनों ही कानून के नजरिये से इस मामले को देखे तो यहां के किसानों को बीसीसील ने ठगा है । तीस साल पहले का अधिग्रहण, जिस उद्देश्य के लिये अधिग्रहण हुआ, वह काम न करना और एग्रिमेंट की शर्तों को पूरा नहीं करना । आज यहां के लोगों की आर्थिक हालत भी ऐसी नहीं है कि वो कोर्ट कचहरी का खर्च वहन कर पाये । हक और इंसाफ के लिये हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा पायें।

30 साल से अपने हक के लिए लड़ रहे हैं ग्रामीण, पहली बार सीएम हेमंत सोरेन का मिला साथ

कतरास के ग्रामीणों ने 30 सालों से अपने हक के लिये हर वह दरवाजा खटखटाया । जहां उन्हें उम्मीद की किरण नजर आयी वहां फरियाद की । लेकिन, आज तक हर जगह से निराशा ही हाथ लगी । इस मुद्दे पर ग्रामीणों से बात करने पर उनकी मांग और बात जायज भी लगती है । स्थानीय ग्रामीण टिंकू सिंह का कहना है कि जमीन की खरीद बिक्री बंद करने से बुरे वक्त में आर्थिक मार से गुजरना पड़ता है । किशोर सिंह कहते हैं कि जिस वक्त जमीन अधिग्रहित की गयी थी । उस वक्त मेरी उम्र नौकरी की थी जो आज नहीं है । 30 साल पहले नौकरी मिल जाती तो तीस साल तक हर महीने तनख्वाह रिटायरमेंट के बाद पीएफ और ग्रेच्युटी । लेकिन आज कुछ नहीं है । अशोक सिंह कहते हैं कि एमओसीपी फेल हो जाने के बाद, किसानों को जमीन वापस मिल जानी चाहिये थे । क्योंकि 30 सालों में तो एग्रिमेंट के तहत जो नियोजन मिलना चाहिये था वो मिला ही नहीं । लेकिन आजतक किसी सरकार ने ये पहल नहीं की । इसके साथ ही कई ऐसे ग्रामीण है जो ये कहते हैं कि उनकी ख्वाहिश है कि मरने से पहले वो ये देख लें कि इस मामले में उन्हें इंसाफ मिल गया है ।

हेमंत सोरेन ने केंद्र से लड़ कर हमारे लिए मुआवजा दिलाया: ग्रामीण

इस इलाके के ग्रामीण, 30 सालों से अपने भविष्य के सुर्योदय का इंतजार कर रहे हैं । इंतजार कर रहे हैं कि कोई तो आयेगा जो उनके हक की बात करेगा । उन्हें बीसीसीएल से इंसाफ दिलायेगा । बीसीसीएल ने प्रशासन के साथ मिलकर जो जमीन की खरीद बिक्री पर रोक लगायी है । उसे दोबारा बहाल करवायेगा । लेकिन, कब तक इसका कोई जवाब नहीं है । ग्रामीणों ने बताया कि पहली बार झारखंड के किसी सीएम ने केंद्र सेकर हमारे लिए मुआवजा दिलाया है । कोयला मंत्रालय से पैसे निकलवाना सचमुच शेर से जबड़े से मांस निकालने के ही बराबर है।

वर्षों से गॉव में बिजली नहीं बावजूद विभाग ने भेजा बिल

0

गिरिडीह / सदर प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत निमाटांड़ गॉव में पिछले कई  वर्षों से 16 केवीए का बिजली का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बाधित है।  भाकपा माले ने तत्काल वहां नए ट्रांसफार्मर तथा तार की व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य राजेश कुमार यादव तथा राजेश सिन्हा ने बताया कि उक्त टोला में ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत बिजली पहुंची थी लेकिन चंद ही महीनों में ट्रांसफार्मर जल जाने से लेकर आज तक वहां की बिजली बाधित है । कहा कि अभी हाल के महीनों में नए सिरे से खींचे गए लाइन में भी उक्त टोले के करीब 50-60 घरों को लाइन से जोड़ने से वंचित रखा गया है जिससे लोगों में काफी आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि लाइन नहीं रहने के बावजूद  पूरी अवधि का बिजली बिल भेज दिया है जिसे  पूरी तरह से माफ किया जाना चाहिए क्योंकि बिना बिजली जलाए भी वहां के उपभोक्ताओं का बिजली बिल लगातार बढ़ता जा रहा है।

कोविड केयर सेंटर से तीन कोरोना पॉजिटिव कैदी फरार

0

छापेमारी में घायल एक गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

कार्तिक कुमार / उज्ज्वल दुनिया 
पाकुड़। मंडल कारा पाकुड़ के तीन कोरोना पॉजिटिव कैदी कोविड सेंटर से बीती रात फरार हो गए। नगर थाना के ठीक सामने जिला परिषद के मार्केट कंपलेक्स में बनाए गए कोविड सेंटर से रात दो बजे तीन कैदियों ने फरार होने की घटना को अंजाम दिया। रविवार को सुबह फरार हुए कैदी अर्जुन कुमार सिंह, महबूब अंसारी और संजीव कुमार पाल कि खोजबीन शुरू हुई तो महबुल अंसारी पुलिस के हाथ लग गया, लेकिन दो कैदी भागने में कामयाब रहे। हालांकि पुलिस गिरफ्त में आए महबूब अंसारी भागने के क्रम में घायल होने के कारण वह पुलिस के हाथ लग गया। दो अन्य कैदियों की खोज में पूरी तत्परता से पूरे दिन  पुलिस लगी रही। 
फरार कैदी मार्केट कंपलेक्स के पांचवी मंजिल में बनाए गए कोविड सेंटर में रखा गया था। यह लोग रात 2 बजे खिड़की के ग्रिल को उखाड़ कर चादर और गमछे के सहारे एक-एक कर पीछे की ओर से पास में पेड़ का सहारा लेकर निकल भागे। उतरने के क्रम में कैदी महबूब गिरने से घायल हो गया था। शाम 7 बजे खबर भेजे जाने तक फरार दो कैदी का कोई सुराग नहीं मिल पाई है।

सुरक्षा में हुई चूक पर होगी कार्रवाई: एसपी

एसपी मणिलाल मंडल ने तीन कैदियों के फरार होने की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कोविड सेंटर से तीन कैदी पांचवी मंजिल से खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर फरार हुए हैं। उनमें एक कैदी की छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोविड सेंटर में तैनात सुरक्षा के लिए दो-आठ के जवानों की टीम में जो प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारी और कर्मी है। उन पर लापरवाही बरतने की अनुशासनिक कार्रवाई की जा रही है।

कैदी फरार मामले में जांच टीम गठित: डीसी

डीसी कुलदीप चौधरी ने कहा कि कोविड सेंटर से तीन कैदी कैसे फरार हुए हैं इसका पता लगाया जा रहा है। इस मामले की पूरी जांच के लिए जिला स्तर पर टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने पर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।

फरार कैदी कई घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम

कोविड सेंटर से भागे कैदियों का अपराधिक इतिहास अलग-अलग है। साहिबगंज जिले के पोखरिया तीनपहाड़ के महबूल अंसारी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, दहेज प्रताड़ना के अलावे 379 सहित दर्जनों धाराओं के तहत पाकुड़ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में तकरीबन 9 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुशचिरा के संजीव कुमार पाल पर 370, 371 धारा के तहत अमड़ापाड़ा थाना में मानव तस्करी का मामला दर्ज है। फरार होने वाले कैदियों में सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर अर्जुन सिंह है। आईटी आदित्यपुर एवं अन्य थाना क्षेत्र में 457, 380, 380, 411, 34 धारा के तहत चोरी के पांच वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

कैदी लगातार हो रहे हैं कोरोना पॉजिटिव

पाकुड मंडल कारा में कैद कैदियों में कुल अब तक 13 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए उपायुक्त ने बताया कि 13 पॉजिटिव कैदियों को कोविड सेंटर में शिफ्ट कर इलाज कराया जा रहा है। इनकी उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच है।

कोरोना पॉजिटिव से एक वृद्ध की मौत

कोरोना पॉजिटिव इलाजरत मरीज की बीती रात मौत हो गई। उन्हें एसओपी के अनुसार अंत्येष्टि कराया गया। मृतक शहरी क्षेत्र के रहने वाले थे। जिनकी उम्र 65 वर्ष थी। वे अस्थमा और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी ग्रसित थे। 

शहर से कोविड सेंटर हटाने की मांग

पाकुड में कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए समाजसेवियों ने कोविड सेंटर को शहर से हटाने की मांग की है। समाजसेवी पिंटू सिंह, मनजीत लाल रजक, संजीव कुमार खत्री, हिसाबी राय ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मार्केट कंपलेक्स में बनाया गया कोविड सेंटर को शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग की है।

कोविड केयर सेंटर से तीन कोरोना पॉजिटिव कैदी फरार

0

छापेमारी में घायल एक गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

कार्तिक कुमार / उज्ज्वल दुनिया /पाकुड़। मंडल कारा पाकुड़ के तीन कोरोना पॉजिटिव कैदी कोविड सेंटर से बीती रात फरार हो गए। नगर थाना के ठीक सामने जिला परिषद के मार्केट कंपलेक्स में बनाए गए कोविड सेंटर से रात दो बजे तीन कैदियों ने फरार होने की घटना को अंजाम दिया। रविवार को सुबह फरार हुए कैदी अर्जुन कुमार सिंह, महबूब अंसारी और संजीव कुमार पाल कि खोजबीन शुरू हुई तो महबुल अंसारी पुलिस के हाथ लग गया, लेकिन दो कैदी भागने में कामयाब रहे। हालांकि पुलिस गिरफ्त में आए महबूब अंसारी भागने के क्रम में घायल होने के कारण वह पुलिस के हाथ लग गया। दो अन्य कैदियों की खोज में पूरी तत्परता से पूरे दिन  पुलिस लगी रही। 

फरार कैदी मार्केट कंपलेक्स के पांचवी मंजिल में बनाए गए कोविड सेंटर में रखा गया था। यह लोग रात 2 बजे खिड़की के ग्रिल को उखाड़ कर चादर और गमछे के सहारे एक-एक कर पीछे की ओर से पास में पेड़ का सहारा लेकर निकल भागे। उतरने के क्रम में कैदी महबूब गिरने से घायल हो गया था। शाम 7 बजे खबर भेजे जाने तक फरार दो कैदी का कोई सुराग नहीं मिल पाई है।

सुरक्षा में हुई चूक पर होगी कार्रवाई: एसपी

एसपी मणिलाल मंडल ने तीन कैदियों के फरार होने की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कोविड सेंटर से तीन कैदी पांचवी मंजिल से खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर फरार हुए हैं। उनमें एक कैदी की छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोविड सेंटर में तैनात सुरक्षा के लिए दो-आठ के जवानों की टीम में जो प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारी और कर्मी है। उन पर लापरवाही बरतने की अनुशासनिक कार्रवाई की जा रही है।

कैदी फरार मामले में जांच टीम गठित: डीसी


डीसी कुलदीप चौधरी ने कहा कि कोविड सेंटर से तीन कैदी कैसे फरार हुए हैं इसका पता लगाया जा रहा है। इस मामले की पूरी जांच के लिए जिला स्तर पर टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने पर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।

फरार कैदी कई घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम


कोविड सेंटर से भागे कैदियों का अपराधिक इतिहास अलग-अलग है। साहिबगंज जिले के पोखरिया तीनपहाड़ के महबूल अंसारी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, दहेज प्रताड़ना के अलावे 379 सहित दर्जनों धाराओं के तहत पाकुड़ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में तकरीबन 9 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुशचिरा के संजीव कुमार पाल पर 370, 371 धारा के तहत अमड़ापाड़ा थाना में मानव तस्करी का मामला दर्ज है। फरार होने वाले कैदियों में सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर अर्जुन सिंह है। आईटी आदित्यपुर एवं अन्य थाना क्षेत्र में 457, 380, 380, 411, 34 धारा के तहत चोरी के पांच वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

कैदी लगातार हो रहे हैं कोरोना पॉजिटिव


पाकुड मंडल कारा में कैद कैदियों में कुल अब तक 13 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए उपायुक्त ने बताया कि 13 पॉजिटिव कैदियों को कोविड सेंटर में शिफ्ट कर इलाज कराया जा रहा है। इनकी उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच है।

कोरोना पॉजिटिव से एक वृद्ध की मौत


कोरोना पॉजिटिव इलाजरत मरीज की बीती रात मौत हो गई। उन्हें एसओपी के अनुसार अंत्येष्टि कराया गया। मृतक शहरी क्षेत्र के रहने वाले थे। जिनकी उम्र 65 वर्ष थी। वे अस्थमा और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी ग्रसित थे। 

शहर से कोविड सेंटर हटाने की मांग


पाकुड में कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए समाजसेवियों ने कोविड सेंटर को शहर से हटाने की मांग की है। समाजसेवी पिंटू सिंह, मनजीत लाल रजक, संजीव कुमार खत्री, हिसाबी राय ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मार्केट कंपलेक्स में बनाया गया कोविड सेंटर को शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग की है।

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष और चंद्रपुरा जिला पार्षद नीतू सिंह कांग्रेस में शामिल

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष सह बोकारो जिले के चंद्रपुरा जिला परिषद की सदस्य नीतू सिंह आज अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गयी। 

देश को आजादी दिलाने और विकास की नींव रखने वाली पार्टी है कांग्रेस 

रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस भवन में आयोजित मिलन समारोह  को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है और इसी पार्टी ने देश को आजादी दिलायी और बाद में देश के पुनर्निर्माण की बुनियाद रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबी, आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक असामानता को दूर  करने के लिए संघर्ष करने वाली है, इस पार्टी ने देश को गुलामी से मुक्ति दिलायी और अब लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए संघर्षरत है। 

धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के सिद्धांत पर चलती है कांग्रेस 


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के सिद्धांत पर विश्वास करती है, इस पार्टी में कोई छोटा-बड़ा नहीं है। कांग्रेस ने कभी किसी के साथ भेदभाव करने का काम नहीं किया। कांग्रेस पार्टी ने ही किसी महिला को प्रधानमंत्री बनने का मौका किया, पार्टी की विचाराधारा पर विश्वास कर संगठन में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है। कांग्रेस पार्टी में सभी के मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। 

बेरमो और दुमका उपचुनाव को देखते हुए 


सोशल डिस्टेसिंग के साथ आयोजित मिलन समारोह का संचालन बोकारोजिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजूर अहमद अंसारी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि जब राज्य में बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव होना है, उस परस्थिति में संगठन में शामिल होने वाले नेताओं की बड़ी जिम्मेवारी है कि आने वाले समय में संगठन की मजबूती के लिए अपनी ताकत लगाये।

कौन-कौन हुए कांग्रेस में शामिल? 


नीतू सिंह के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों ने रीना देवी, पारो देवी, प्रिया सिंह, मुनिया देवी, चिंता देवी, संतोषी देवी ,रेनू बाला देवी ,लक्ष्मी देवी आशा देवी ,जयंती देवी ,पुष्पा देवी लीला गिरी, बुधन देवी सहित सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस के नेताओं की मौजूदगी 


 सदस्यता कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान,युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार जयमंगल अनूप सिंह, महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह,युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, डा राजेश गुप्ता छोटू ,सेवा दल महानगर अध्यक्ष देवजीत देवघरिया ,प्रदेश युवक कांग्रेस प्रवक्ता उज्जवल प्रकाश तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

पांच अगस्त को सभी राम भक्त संध्या सात बजे से दिपोत्सव मनाएंगे

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची: रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि आगामी पांच अगस्त को आयोध्या में भव्य राम मंदिर का शिलान्यास होने जा रहा है। यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जब प्रधानमंत्री भव्य राम मंदिर का आधारशिला रखेंगे। यह पूरे देश के 130 करोड़ देशवासियों के लिए गौरव का क्षण होगा। संजय सेठ रविवार को झारखंड चेंबर ऑफ़ कॉमर्स भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सांसद संजय सेठ ने कहा कि वर्षों इंतजार के बाद यह ऐतिहासिक क्षण अया है, जब भव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। यह सभी सनातनी के लिए गौरव का क्षण है। यह एक ऐतिहासिक क्षण है। इस क्षण को ऐतिहासिक बनाने के लिए पांच अगस्त को पूरे झारखंड सहित पूरे रांची में भव्य उत्सव एवं दीपावली के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

पांच अगस्त की शाम हनुमान चालीसा का पाठ और दीए जलाएं

पांच अगस्त को सभी रांची वासियों से अपील करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भव्य राम मंदिर का आधारशिला रखेंगे सुबह समय 12:10 से 12:20 तक, तो सभी लोग अपने-अपने मंदिरों में अपने-अपने घरों में घरों के छत पर घंटी, शंख, ढोल, नगाड़े, बजा कर शंखनाद करें।

शाम में संध्या सात बजे सभी लोग अपने-अपने घरों में दीप जलाएं एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें। उस दिन पूरा शहर दीपों के उजालों से जगमग हो जाए। सभी सनातन धर्म वालों से अपील है कि अपने-अपने घरों में अपने अपने प्रतिष्ठान में सभी मंदिरों में महावीर पताका अवश्य लगाएं।

5 अगस्त को शराब और मांस मछली की दुकानें बंद रखने की मांग 

सांसद सेठ ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर पांच अगस्त को झारखंड की सभी शराब दुकानें एवं मांस मछली की दुकान को बंद रखा जाए। पांच अगस्त को पूरे रांची शहर को झंडा एवं पताका से सजाया जाएगा एवं भगवान राम की कटआउट पूरे शहर में लगाई जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, विधायक समरी लाल, डिप्टी मेयर संजीव विजय वर्गीय सहित रांची के सभी धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के लोग मौजूद थे।