Friday 26th of June 2026 11:04:57 AM
Home Blog Page 441

भारत की सांस्कृतिक पुनर्स्थापना है श्री राम मंदिर भूमि पूजन

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि शताब्दियों तक करोड़ो भारतीयों के संघर्ष और तपस्या का परिणाम है अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि स्थल पर भब्य राममंदिर निर्माण का भूमि पूजन। उन्होंने कहा कि अखिल ब्रह्मांड नायक भगवान राम भारत के कण कण में व्याप्त है। राम और भारत एक दूसरे के पर्याय हैं।राम के अस्तित्व के बिना भारत की कल्पना नही की जा सकती। दीपक प्रकाश ने कहा भारत की सांस्कृतिक पहचान  और चेतना है राम। प्रत्येक भारतीय का जीवन जन्म से मृत्यु तक राम से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सत्य और न्याय राम के आदर्श है।


भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि राम मंदिर का भूमि पूजन भारत की सांस्कृतिक चेतना का मूर्त रूप से प्रकटीकरण है।भारत केवल भूमि का टुकड़ा नही बल्कि हजारों साल की सांस्कृतिक चेतना का जीवंत स्वरूप है। राम जैसे आदर्श हमारे राष्ट्र पुरुष हैं।श्री राम का महिमामंडन भारत और भारतीयता का महिमा मंडन है।

नए युग की शुरुआत आज पूरा भारत राममय

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  सांसद संजय सेठ ने  आज अपने आवास पर भव्य राम मंदिर के  भूमि पूजन के अवसर पर परिवार एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घंटी, शंख, बजा कर खुशियां मनाई  और लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया।

सांसद सेठ ने कहा आज का दिन ऐतिहासिक पल है हम भारतवासियों के लिए सदियों का इंतजार आज खत्म हुआ। आज पूरा भारत राममय हो गया है। आज से एक नए युग  की शुरुआत हुई है। आज पूरे देश में खुशियों की लहर दौड़ गई है। आज पूरा देश उत्सव मना रहा है। आज के शुभ अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस् राम मंदिर की आंदोलन में शामिल सभी लोगों के दिल की गहराइयों से बधाई जिनके कारण आज ये सुखमय  पल देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है आज पूरा भारत दीयों के उजालों से प्रकाशमय  होगा यह  एक अद्भुत पल भारत के गौरवपूर्ण इतिहास का साक्षी बनेगा यह जानकारी सांसद प्रेस प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने दी।

राजीव गांधी ने किया था राम मंदिर का शिलान्यास, नरसिम्हा राव ने आगे बढ़ाया

0

उज्ज्वल दुनिया \रांची। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भूमिपूजन के मौके पर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस की आस्था मंदिर निर्माण में शुरू से ही रही है। उन्होंने कहा कि इस बात की सभी को जानकारी होनी चाहिए कि राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने का काम सबसे पहले प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया था और बाद में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने इसे आगे बढ़ाने का काम किया था। 

गांधीजी रामराज्य का सपना देखते थे 


रामेश्वर उरावं ने कहा कि गांधीजी भी रामराज्य की कल्पना करते रहे और जब आजादी के बाद देश में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनी, तो सभी वर्ग-समुदाय को साथ लेकर रामराज्य की बुनियाद रखी गयी। महात्मा गांधी सुबह शाम रघुपति राघव राजा राम का भजन गाया करते थे और पूरा देश इस भजन में उनके साथ शामिल होता था। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी भाजपा की तरह मंदिर-मस्जिद, गिरजाघर और गुरुद्वारे के मुद्दे को लेकर राजनीति नहीं की । 

राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनें राम मंदिर- उमंग सिंघार


झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सह प्रभारी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव उमंग सिंघार ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक सद्भाव का पर्याय बनेगा। उन्होंने कहा कि राम तो सबके है, ‘सरलता,साहस, संयम, त्याग, वचनबद्धता, दीनबंधी राम नाम का सार है। राम सबमें है, राम सबके साथ हैं। राम और सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर है। उमंग सिंघार ने कहा कि प्रभू राम कोरोना संक्रमण, देश में गरीबी, भूखमरी,अशिक्षा और बेरोजगारी से मुक्ति दिलाये।
प्रदेश कांग्रेस भवन में भूमि पूजन के स्वागत में दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही मिठाईयां भी बांटी गयी। 

राम भारत के आदर्श- बन्ना गुप्ता 


झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भगवान राम,माता सीता और रामायण की कथा हजारों वर्षों से हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक स्मृतियों में प्रकाश पुंज की तरह आलोकित है ,भगवान राम नैतिकता बलिदान, शक्ति और धार्मिकता की आदर्श छवि है ।

सबका कल्याण चाहते हैं राम – बादल पत्रलेख 


झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि भगवान राम सबका कल्याण चाहते हैं इसलिए वे  मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, उन्होंने कहा कि राम साहस हैं, राम संगम हैं, राम सहयोगी हैं और सबसे महत्वपूर्ण राम सबके हैं।


दीपिका पांडे सिंह ने दी बधाई 


प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि भगवान राम सबके पूज्य हैं, सबके अराध्य है, वे सबके कल्याण करने वाले हैं तथा सबके हितकारी है। मर्यादा पुरूषोतम हमारे हृदय में विराजमान है।


विधायक दीपिका पाण्डेंय सिंह ने राम मंदिर भूमि पूजन की राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा आशा है कि त्याग, कर्तव्य, करुणा, उदारता, एकता बंधुत्व, सद्भाव, सदाचार के रामबाण मूल्य जीवन पथ का रास्ता बनेंगे।

​देश भर में ​पहली बार सेना की धुन बजा रहे हैं सैन्य बैंड

0

 ​स्वतंत्रता दिवस मनाने के साथ ​कोरोना योद्धाओं के प्रति ​आभार जताना है उद्देश्य 

​नई दिल्ली (हि.स.)। ​पहली अगस्त 2020 से शुरू ​हुए ​पखवाड़े के दौरान ​​सैन्य बैंड पहली बार ​​देश भर में ​अपना प्रदर्शन करके ​​स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। ​​इस प्रदर्शन का ​​उद्देश्य ​​कोरोना योद्धाओं के प्रति ​आभार जताना है, जो अपने जीवन के जोखिम पर भी देश में कोरोना​ ​वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगातार लड़ रहे हैं​​।  ​

इन चार दिनों में ​सेना, नौसेना और पुलिस के बैंड अब तक पोरबंदर, हैदराबाद, बेंगलुरु, रायपुर, अमृतसर, गुवाहाटी, इलाहाबाद और कोलकाता में प्रदर्शन ​कर चुके हैं​। ​​मिलिट्री और पुलिस बैंड ने ​बुधवार दोपहर विशाखापट्टनम, नागपुर और ग्वालियर में प्रदर्शन किया।7 अगस्त, 2020 को मिलिट्री बैंड श्रीनगर और कोलकाता में प्रदर्शन करेंगे। ​तीनों सेनाओं के बैंड दिल्ली में तीन जगह प्रदर्शन करेंगे, जिसमें एक लाल किले पर, एक राजपथ पर और 8, 9 और 12 अगस्त, 2020 को इंडिया गेट पर होगा​​।​8 अगस्त, 2020 को मुंबई, अहमदाबाद, शिमला और अल्मोड़ा में सैन्य और पुलिस बैंड भी प्रदर्शन करेंगे​​​।​ चेन्नई में नसीराबाद, अंडमान और निकोबार कमान फ्लैग प्वाइंट और दांडी में 9 अगस्त, 2020 को​​ ​मिलिट्री और पुलिस बैंड​ अपना प्रदर्शन करेंगे​​​।​ 12 अगस्त, 2020 को इम्फाल, भोपाल और झांसी में​ ​मिलिट्री बैंड ​अपनी धुन बजायेंगे​।​ ​इस श्रृंखला​​ का अंतिम प्रदर्शन 13 अगस्त, 2020 को लखनऊ, फैजाबाद, शिलांग, मदुरै और चंपारण में होगा।

सोनिया ने राममंदिर निर्माण का स्वागत कर कहा

0

नई दिल्ली (हि.स.)। प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं का मन बदलता दिख रहा है। बीते दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रामलला में श्रद्धा भाव जताने के बाद अब पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर खुशी जताई है।
सोनिया गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करती हूं। देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी।” उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है, जो सिर्फ भारत में ही संभव है। 

इससे पहले प्रियंका गांधी ने मंगलवार को भूमि पूजन कार्यक्रम पर बयान जारी कर उम्मीद जताई थी कि राममंदिर का भूमिपूजन कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बनेगा। उन्होंने कहा था कि वर्तमान में जरूरत है कि भगवान राम और माता सीता का संदेश जन-जन तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु सब राम नाम का सार है। राम सबमें हैं, राम सबके साथ हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस से सुशांत सिंह खुदकुशी मामले की मांगी जांच रिपोर्ट

0

मुंबई पुलिस को तीन दिन में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश, सुनवाई अगले सप्ताह
नई दिल्ली 05 अगस्त (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह खुदकुशी मामले में मुंबई पुलिस से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। जस्टिस ऋषिकेष राय की बेंच ने मुंबई पुलिस को तीन दिन में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई अगले हफ्ते होगी।
कोर्ट ने बिहार सरकार और सुशांत के पिता केके सिंह को नोटिस जारी कर रिया चक्रवर्ती की याचिका पर जवाब देने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि बिहार सरकार की सीबीआई जांच की सिफारिश को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। मेहता ने कहा कि बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। केंद्र ने इसे स्वीकार करने का फैसला लिया है। लिहाजा रिया की ट्रांसफर याचिका पर सुनवाई की ज़रूरत नहीं है।
रिया चक्रवर्ती की ओर से वरिष्ठ वकील श्याम दीवान ने कहा कि बिहार में दर्ज एफआईआर को ट्रांसफर किया जाए। रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सभी कार्यवाही पर रोक लगाई जाए और कोई निरोधात्मक कार्रवाई न की जाए। हमें अंदेसा है कि हमें गिरफ्तार किया जा सकता है क्योंकि बिहार की चार सदस्यीय पुलिस की टीम मुंबई मदद मांगने आई थी। इस मामले में अब तक 56 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

सुशांत के पिता की ओर से वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने कहा कि कोई सुरक्षात्मक आदेश जारी नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे साक्ष्यों के नष्ट होने का खतरा है। कोर्ट ने पूछा कि बिहार सरकार के लिए कौन हैं। तब वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि मैं। कोर्ट ने कहा कि बिहार सरकार ने सीबीआई को जांच सौंपने का आदेश दिया है। विकास सिंह ने कहा कि इस मामले में साक्ष्य मिटाए जा रहे हैं। जांच अधिकारी को क्वारेंटाइन में भेज दिया गया, यह अविश्वसनीय है।

कोर्ट ने कहा कि सॉलिसिटर जनरल ने बताया है कि बिहार सरकार ने क्या फैसला किया है। ये मामला क्षेत्राधिकार का है। कोर्ट ने कहा कि सुशांत एक प्रतिभासंपन्न कलाकार थे और असामान्य परिस्थितियों में मौत हो गई। अगर इसमें कोई अपराध हुआ है तो उसकी जांच करनी होगी। हम इसमें कानून के मुताबिक काम करेंगे। कोर्ट ने कहा कि मुंबई में अप्राकृतिक मौत की जांच चल रही है। पटना की एफआईआर में दर्ज बातें जांच का हिस्सा हैं या नहीं, हम नहीं जानते। एक आईपीएस अधिकारी जांच के लिए जाता है तो उसे रोक लिया जाता है। ऐसी बातें अच्छा संकेत नहीं देतीं।

महाराष्ट्र सरकार सुनिश्चित करे कि सब प्रोफेशनल तरीके से हो।
महाराष्ट्र सरकार की ओर से वरिष्ठ वकील आर बसंत ने कहा कि जिन लोगों ने शिकायत नहीं की, वे कह रहे हैं कि मुंबई पुलिस ठीक से काम नहीं कर रही है। संघीय ढांचे में दो पुलिस एक-दूसरे के काम में दखल नहीं दे सकती है। हम वो सभी दस्तावेज दे सकते हैं जो ये बताते हैं कि मुंबई पुलिस ने प्रोफेशनल तरीके से काम किया। मेहता ने कहा कि एक पक्ष चाहता है कि मुंबई पुलिस जांच करे और दूसरा पक्ष चाहता है कि बिहार पुलिस जांच करे। केंद्र चाहता है कि जांच हो ताकि कोई साक्ष्य नष्ट नहीं हो। आर बसंत ने कहा कि मुंबई पुलिस का इसमें कोई हित नहीं है। साक्ष्य भला क्यों नष्ट किया जाएगा।
आर बसंत की दलीलों को सुनने के बाद मुकुल रोहतगी ने कहा कि लगता है कि वे याचिकाकर्ता की ओर से दलीलें पेश कर रहे हैं। इस पर आर बसंत भड़क गए और उन्होंने कहा कि ऐसे बेबुनियाद आरोप मत लगाइए। बिहार पुलिस ने खुद जांच छोड़ दी और अब हमारे खिलाफ दलीलें दे रहे हैं। विकास सिंह ने कहा कि अगर सीबीआई जांच नहीं करेगी तो बिहार पुलिस की जांच पर रोक नहीं लगाई जा सकती है। अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के मुताबिक साफ है कि पटना पुलिस को ही जांच का अधिकार है न कि मुंबई पुलिस को। मुंबई में कोई संज्ञेय अपराध का केस दर्ज नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के करीब-करीब सभी लोगों को बुलाकर पूछताछ की गई है लेकिन जिस व्यक्ति ने सुशांत का शव पंखे से उतारा उसे हैदराबाद जाने दिया गया।

रिया चक्रवर्ती ने अपने खिलाफ पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए याचिका दायर की है। रिया चक्रवर्ती ने याचिका में पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि मुंबई में पहले से जांच चल रही है। एक ही घटना की दो जगह जांच नहीं हो सकती। सुशांत सिंह के पिता ने पटना में एफआईआर दर्ज करवाया है। एफआईआर में रिया चक्रवर्ती को सुशांत के सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर होने का आरोप लगाया है। सुशांत की खुदकुशी के बाद मुंबई में भी जांच चल रही है। 

राम मंदिर आन्दोलन में था अर्पण, तर्पण, संघर्ष और संकल्प: नरेन्द्र मोदी

0

अयोध्या (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मन्दिर भूमिपूजन के बाद अपने सम्बोधन की शुरुआत जय सिया राम के साथ प्रारंभ की। उन्होंने कहा कि आज इस जय घोष की गूंज पूरे विश्व में है। सभी देश वासियों, भारत भक्तों को और राम भक्तों को कोटि-कोटि बधाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुझे इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि बरसों से टाट और टेंट के नीचे रह रहे हमारे रामलला के लिए अब एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा। टूटना और फिर उठ खड़ा होना, सदियों से चल रहे इस व्यतिक्रम से रामजन्मभूमि आज मुक्त हो गई है। राम मंदिर के लिए चले आन्दोलन में अर्पण भी था तर्पण भी था, संघर्ष भी था, संकल्प भी था।

उन्होंने कहा कि जिनके त्याग, बलिदान और संघर्ष से आज ये स्वप्न साकार हो रहा है, जिनकी तपस्या राम मंदिर में नींव की तरह जुड़ी हुई है, मैं उन सब लोगों को आज नमन करता हूं, उनका वंदन करता हूं। राम हमारे मन में गढ़े हुए हैं, हमारे भीतर घुल-मिल गए हैं। कोई काम करना हो, तो प्रेरणा के लिए हम भगवान राम की ओर ही देखते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आप भगवान राम की अद्भुत शक्ति देखिए। इमारतें नष्ट कर दी गईं, अस्तित्व मिटाने का प्रयास भी बहुत हुआ लेकिन राम आज भी हमारे मन में बसे हैं, हमारी संस्कृति का आधार हैं। हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के समय कई-कई पीढ़ियों ने अपना सब कुछ समर्पित कर दिया था। गुलामी के कालखंड में कोई ऐसा समय नहीं था जब आजादी के लिए आंदोलन न चला हो, देश का कोई भूभाग ऐसा नहीं था जहां आजादी के लिए बलिदान न दिया गया हो। श्रीराम भारत की मर्यादा हैं, श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। श्रीराम का मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक बनेगा। हमारी शाश्वत आस्था का प्रतीक बनेगा, राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा। ये मंदिर करोड़ों-करोड़ों लोगों की सामूहिक शक्ति का भी प्रतीक बनेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राममंदिर के निर्माण की ये प्रक्रिया, राष्ट्र को जोड़ने का उपक्रम है। ये महोत्सव है- विश्वास को विद्यमान से जोड़ने का। नर को नारायण से जोड़ने का। लोक को आस्था से जोड़ने का। वर्तमान को अतीत से जोड़ने का और स्वं को संस्कार से जोड़ने का। आज का ये दिन करोड़ों रामभक्तों के संकल्प की सत्यता का प्रमाण है। आज का ये दिन सत्य, अहिंसा, आस्था और बलिदान को न्यायप्रिय भारत की एक अनुपम भेंट है।

उन्होंने कहा कि आज भूमि पूजन का कार्यक्रम अनेक मर्यादाओं के बीच हो रहा है। श्रीराम के काम में मर्यादा का जैसे उदाहरण प्रस्तुत किया जाना चाहिए, वैसा ही उदाहरण देश ने पेश किया है। ये उदाहरण तब भी पेश किया गया था, जब उच्चतम न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया था। देश भर के धामों और मंदिरों से लाई गई मिट्टी और नदियों का जल, वहां के लोगों, वहां की संस्कृति और वहां की भावनाएं, आज यहां की शक्ति बन गई हैं। पीएम मोदी ने कहा कि श्रीरामचंद्र को तेज में सूर्य के समान, क्षमा में पृथ्वी के तुल्य, बुद्धि में बृहस्पति के सदृश्य और यश में इंद्र के समान माना गया है। श्रीराम का चरित्र सबसे अधिक जिस केंद्र बिंदु पर घूमता है, वो है सत्य पर अडिग रहना। इसलिए ही श्रीराम संपूर्ण हैं। श्रीराम ने सामाजिक समरसता को अपने शासन का आधार बनाया था। उन्होंने गुरु वशिष्ठ से ज्ञान, केवट से प्रेम, शबरी से मातृत्व, हनुमानजी एवं वनवासी बंधुओं से सहयोग और प्रजा से विश्वास प्राप्त किया। यहां तक कि एक गिलहरी की महत्ता को भी उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। श्रीराम का अद्भुत व्यक्तित्व, उनकी वीरता, उनकी उदारता, उनकी सत्यनिष्ठा, उनकी निर्भीकता, उनका धैर्य, उनकी दृढ़ता, उनकी दार्शनिक दृष्टि युगों-युगों तक प्रेरित करते रहेंगे। तुलसी के राम सगुण राम हैं, तो नानक और कबीर के राम निर्गुण राम हैं। भगवान बुद्ध भी राम से जुड़े हैं तो सदियों से ये अयोध्या नगरी जैन धर्म की आस्था का केंद्र भी रही है।राम की यही सर्वव्यापकता भारत की विविधता में एकता का जीवन चरित्र है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर राम मंदिर निर्माण के लिए अधारशिला की पट्टिका का अनावरण किया। भूमि पूजन संपन्न होने के बाद राम भक्तों को प्रसाद रूप में लड्डू वितरण किया।

जम्मू

0

केन्द्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को राज्य से हटाया था अनुच्छेद 370 और 35ए
जम्मू (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर राज्य पुनर्गठन की आज प्रथम वर्षगांठ है। आज की ही तारीख में राज्य से अनुच्छेद 370 और 35ए हटा दिया गया था। बुधवार को जम्मू-कश्मीर में इस वर्षगांठ को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्री सनातन धर्म सभा जम्मू प्रांत और हिन्दू जागरण मंच ने श्री अमरनाथ आंदोलन सहित अन्य आंदोलनों का गवाह रहे गीता भवन परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। वहां परिसर में तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान गाया गया। गली- मोहल्लों में रामधुन बजायी गई और लोगाें ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

आर्टिकल 370 और 35ए आतंक, अलगावबाद, भेदभाव, उत्पीड़न, दहशत, कश्मीर घाटी सहित जम्मू संभाग के कईं जिलों में विशेष समुदाय के पलायन, जनसंघ के नेता डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान, प्रजा परिषद आंदोलन में तमाम लोगों के बलिदानों, जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रवादी समाज की हत्याओं और स्थानीय पुलिस के साथ देश के हजारों सुरक्षाबलों की कुर्बानियों का मुख्य कारण रही। देश की वर्तमान सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए 5 अगस्त 2019 को इसे हटा दिया था। बुधवार को इसकी वर्षगांठ के अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान पुरुषोतम दधिचि, महासचिव प्रभात सिंह, हिन्दू जागरण मंच के संयोजक डा. राम पाल सहित श्री सनातन धर्म सभा व हिन्दू जागरण मंच के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले श्री सनातन धर्म सभा, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगदल, भाजपा सहित कई सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों ने इस दिन को बड़ी धूमधाम से मनाने का आह्वान किया था। साथ ही दिन में सभी कार्यालय परिसरों में तिरंगा फहराने और शाम को अपने-अपने घरों में दीपक जलाने की अपील की थी।प्रदेश भाजपा ने इस अवसर पर 19 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया है। प्रदेश भाजपा की सभी इकाइयों द्वारा बुधवार को अपने सभी कार्यालयों में तिरंगा फहराया और शाम को दीपक जलाएंगे। प्रदेश के चौक-चौराहों पर तिरंगा फहराने के साथ ही राष्ट्रगान भी हुआ और वंदेमातरम के जयघोष किए गए। विभिन्न मोहल्लों व घरों में रामधुन बजायी गई और मिठाई बांटी गई।शिवसेना (बाला साहेब ठाकरे) जम्मू-कश्मीर इकाई के नेताओं ने जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन की पहली वर्षगांठ को भारत मिलन दिवस के रूप में मनाया और भारत माता की जयघोष के साथ तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा एवं लोकतंत्र प्रक्रिया बहाली की गुहार भी लगाई गई। पार्टी अध्यक्ष जे एंड के मनीश साहनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भारतीय संविधान लागू होने की पहली वर्षगांठ पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

उन्होंने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का नारा दिया था। इस नारे में दो प्रधान का समाधान तो कालांतर में हो गया था पर अस्थायी अनुच्छेद 370 के रहने के कारण दो विधान और दो निशान लम्बे समय तक बने रहे। आखिरकार 5 अगस्त, 2019 को सरकार ने इसका अंत कर दिया। वहीं इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर की रक्षा करने वाले बलिदानियों ब्रिगेडियर राजेन्द्र सिंह, मेजर सोमनाथ शर्मा, ब्रि. प्रीतम सिंह व ब्रि. मोहम्मद उस्मान आदि को याद किया गया, जिन्होंने राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। साथ ही इस मौके पर संकल्प लिया गया कि उन क्षेत्रों को भी भारत की सीमाओं में मिलाया जायेगा, जिन्हें पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जाया हुआ है और वह भू-भाग भी जो वर्तमान में चीन के कब्जे में हैं।

फिलहाल, केंद्र सरकार की आतंकवाद व अलगावाद के खिलाफ बेहद सख्ती बरतने की नीति का अच्छा प्रभाव अनुच्छेद 370 की समाप्ति के एक वर्ष बाद देखने को मिल रहा है। विकास कार्यों के साथ-साथ वर्षों से जम्मू-कश्मीर की नागरिकता से वंचित रहे लोगों, जम्मू-कश्मीर के विकास कार्यों में योगदान दे रहे बाहरी राज्यों के मजदूरों व देशहित में जम्मू-कश्मीर में बलिदान देने वाले सुरक्षाबलों के परिवारों, केन्द्रीय संस्थानों व सुरक्षाबलों एजेंसियों के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में सेवा दे रहे देश के अन्य राज्यों के लोगों के चेहरों पर नई मुस्कान देखी जा सकती है। क्योंकि आतंकवाद का खात्मा जम्मू-कश्मीर में शांति व बेहतरी की पहली शर्त है और निस्संदेह अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद घाटी में आतंकियों का नेटवर्क तबाह हो चुका है। 

आखिर कार लंगटा बाबा स्टील फैक्ट्री जिस प्लॉट पर संचालित है वह वनभूमि जमीन का कागजात अंचल मे जमा कर दिया है ।

0

बंदोबस्त की गयी जमीन को खरीदने और बेंचने का अधिकार किसी को नहीं है।
धुव्र सोंथालिया ने किस आधार पर बंदोबस्त प्लॉट का केवाला खरीद कि है यह जांच का विषय है।

गिरिडीह /अमित सहाय । गिरिडीह जिले के सदर अंंचल के मौजा हरसिंगरायडीह के खाता नंबर 12 प्लॉट नंबर 1023 रकबा 30 एकड़ के मध्ये 5 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लंगटा बाबा स्टील फैक्ट्री का संचालन करने हेतु फैक्ट्री के अलावे आरएन सिंह और महादेव साव से स्पष्टीकरण का मांग अंचल अधिकारी गिरिडीह ने किया था । सरकारी प्लॉटों पर अवैध कब्जा कर फैक्ट्री चलाने का निरीक्षण एसडीएम प्रेरणा दीक्षित गिरिडीह व अंचल अधिकारी रविन्द्र कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया था। अंचल अधिकारी गिरिडीह ने फैैैैक्टरी प्रबंधन से जमीन संबंधित कागजात जमा करने के लिए 31जुलाई का समय दिया वही दूसरी तारीख 4 अगस्त को दिया । मंंगलवार को लंगटा बाबा स्टील फैक्ट्री प्रबंधन समेत तीनों फैक्ट्री मालिकों ने भू-स्वामित्व से जुड़े सारे दस्तावेज अंचल कार्यालय को उपलब्ध कराया । अंचल अधिकारी के अनुसार तीनों के द्वारा दिये गये दस्तावेज में केवाला, म्यूटेशन, रसीद 2020-21 का अपटूडेट है। उन्होंने बताया कि भू-स्वामित्व के दस्तावेज के सौंपने से पहले तीनों ने अचंल कार्यालय से ही भारतीय वन संरक्षण अधिनियम के तहत कुछ सूचनाएं मांगी थीं अंचल अधिकारी रवीन्द्र सिन्हा ने कहा कि अब उपलब्ध कराये गये दस्तावेज की जांच की जायेगी।जिससे पता लगाया जा सकेगा कि तीनों कंपनियों ने जो दस्तावेज दिये हैं, वे कितने सही हैं। हालांकि, सीओ ने यह भी कहा कि तीनों कंपनियों ने जो दस्तावेज सौंपे हैं, उसकी जांच कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

विदित हो कि गिरिडीह जिले के उद्योगिक टफकॉन टीएमटी फैक्ट्री की कम्पनी लंगटा बाबा स्टील का निरीक्षण सदर एसडीएम प्रेरणा दीक्षित के द्वारा किया गया। मंगलवार को एसडीएम गिरिडीह व अंचल अधिकारी संयुक्त रूप से सरकारी प्लॉटों पर अवैध कब्जा कर फैक्ट्री चलाने का निरीक्षण किया ।निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने भी देखा कि लंगटा बाबा स्टील फैक्ट्री को लेकर जो शिकायत है वह सही है। 1911 के खातियान के अनुसार लंगटा बाबा स्टील फैक्ट्री जिस प्लॉट पर संचालित है वह एक किस्म का वनभूमि जीएम लैंड पाया गया। उसे समतल कर फैक्ट्री मालिक मोहन साव रैयती प्लॉट का स्वरूप देकर फैक्ट्री का संचालन कर रहे है। अंचल अधिकारी ने बताया कि मौजा हरसिंगरायडीह के थाना नंबर 281 के खाता नंबर 12 प्लॉट नंबर 1023 में रकबा 30 एकड़ के मध्ये पांच एकड़ जमीन पर कब्जा कर लंगटा बाबा स्टील फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है।

पार्षद के शिकायत पर एसडीएम ने फैक्ट्री मालिक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।

जॉच के दौरान एसडीएम ने औद्योगिक इलाका राउतगादी मे उस सरकारी प्लॉट को देखा जिस पर अवैध कब्जा का प्रयास शहर के रियल स्टेट कारोबारी धुव्र सोंथालिया द्वारा किया जा रहा था। साल 1969 में सरकार द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को बंदोबस्त की गयी जमीन थी । ग्रामीणों ने एसडीएम को जाानकारी दिया कि सरकार द्वारा ग्रामीणों को बंदोबस्त किया गया था। बंदोबस्त प्लॉट को भी कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।

सीओ ने बताया कि बंदोबस्त की गयी जमीन को खरीदने और बेंचने का अधिकार किसी को नहीं है। लेकिन सोंथालिया ने किस आधार पर बंदोबस्त प्लॉट का केवाला खरीद कि है यह जांच का विषय है। अंंचल अधिकारी ने कहा कि धुव्र सोंथालिया को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण पुुुछा जाएगा ।

पार्षद के लगाये आरोपों को सदर एसडीएम प्रेरणा दीक्षित के साथ किये गये शुरुआती जांच में सही पाया गया है. इसलिए यह देखना जरूरी होगा कि आखिर खाता नंबर-12 के प्लॉट नंबर-1023 जब जंगल किस्म का प्लॉट है, तो फिर किस परिस्थति में और किस वष वाणिज्य कार्य करने के लिए लंगटा बाबा स्टील फैक्ट्री समेत तीनों कंपनियों को प्लॉट दिये गये थे. यही नहीं अगर तीनों के पास वन विभाग की एनओसी भी है, तो वह किस स्तर पर तीनों को निर्गत किया गया है. यह भी जांचना जरूरी होगा.

कोविड 19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले मधुबन और रसिकलाल रेस्टॉरेंट किया गया सील

0

कोविड-19 के गाइडलाइन्स का उल्लंघन कर , होटल में ग्राहकों को बिठाकर खिलाने समेत कई अन्य सुरक्षा मानकों का किया जा रहा था उल्लंघन

राँची -: कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन को लेकर मधुबन और रसिकलाल रेस्टोरेंट पर रांची जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई ।
अनुमंडल पदाधिकारी रांची लोकेश मिश्रा के निदेश पर की गई इस कार्रवाई के बाद मधुबन और रसिकलाल रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। इन दोनों जगह में ग्राहकों को बैठाकर खिलाने समेत कई अन्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया जा रहा था।

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर लॉकडाउन में दिए गए छूट के मुताबिक रेस्टोरेंट और होटल को ग्राहकों को बैठाकर खिलाने की अनुमति नहीं है। उन्हें पार्सल बनाकर ग्राहकों को दिए जाने की छूट दी गई है। मधुबन और रसिकलाल में ग्राहकों को बैठा कर खिलाया जा रहा था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर लोकेश मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले दुकान/प्रतिष्ठान/ होटल/रेस्टोरेंट आदि पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कोई भी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करता है तो उस पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस शुरु से राम मंदिर निर्माण के पक्ष में रही है, गांधीजी तो हर दिन राम भजन करते थे

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची ।  राम मंदिर के संदर्भ में डा रामेश्वर उराँव ने कहा कांग्रेस पार्टी शुरू से ही भगवान राम के मंदिर निर्माण की पक्षधर रही है ।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सुबह शाम रघुपति राघव राजा राम का भजन गाते थे और पूरा देश उनके साथ शामिल होता था। कांग्रेस की आस्था मंदिर निर्माण में शुरू से ही रही है । 

राजीव गांधी ने की थी राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत

राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने का काम सबसे पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने किया था और बाद में  नरसिम्हा राव जी ने उसे आगे बढ़ाने का काम किया था देश को यह जानकारी होनी चाहिए। गांधीजी रामराज्य की कल्पना करते रहे हैं हम सत्ता में आते ही राम राज्य की स्थापना करेंगे। 

राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रही है भाजपा

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिकरण नहीं तो और क्या कर रही है।मंदिर, मस्जिद गिरजाघर सभी धार्मिक संस्थान बंद हैं।कोरोना संक्रमण काल में भूमि पूजन भाजपा की सरकार कर रही है उसे हम थोड़ा दुखी जरुर हैं, कोरोना संक्रमण से लड़ने का अभी समय था, भूमि पूजन का समय अभी नहीं है यह अफसोस जनक है, क्योंकि भाजपा 100-150 की संख्या में अपने लोगों को आमंत्रित कर रही है जबकि पूरा देश भूमि पूजन में शामिल होना चाहता है।लेकिन कुल मिला जुला कहेंगे कि राम जन्मभूमि निर्माण में पार्टी शामिल रहेगी।

5 अगस्त को कांग्रेस के सभी कार्यालयों में  दिपोत्सव 

उन्होंने कहा 5 अगस्त को रामजन्म भूमिपूजन प्रदेश कांग्रेस कमिटी कांग्रेस मुख्यालय सहित पूरे राज्य के जिला कांग्रेस कार्यालय में दीप प्रज्वलित करेगी और राम मंदिर भूमि पूजन में झारखंड कांग्रेस कार्यकर्ता भी सम्मिलित होंगे।

इरफान अंसारी को गलतबयानी से बचना चाहिए

डॉक्टर इरफान अंसारी के बार-बार बयान के संदर्भ पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की पार्टी सब को जानती समझती है और काबिलियत के अनुसार उन्हें जिम्मेदारी भी दी जाती हम सब को सार्वजनिक बयानबाजी से बचना चाहिए पार्टी फोरम पर बात करना कोई गलत बात नहीं है।

मुस्लिम समाज भी चाहता था कि भव्य राम मंदिर बने

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची । रांची के पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि देश का मुस्लिम समाज और कांग्रेस शुरु से ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में था । उन्होंने अपील की है कि राम मंदिर को राजनीति का क्षेत्र न बनने दें । यह आस्था का मंदिर है । इसे सिर्फ प्रभु श्रीराम का ही मंदिर बनने दें । सुबोधकांत सहाय ने कहा कि सत्ता के लोग जहां शामिल होते है, वहां न चाहते हुए वे भी अपने हद से बाज नहीं आते हैं । भगवान सभी धर्मों में है । सभी अलग-अलग तरीके से इसपर विश्वास रखते हैं । 

बाबरी कांड नहीं होता तो हिंदू-मुस्लिम समाज की सहमति से बनता राम मंदिर 

सुबोधकांत सहाय ने अपने वीडियो संदेश में दावा किया है कि मुस्लिम समाज के कई लोगों भी चाहते थे कि अयोध्या में ही राम का मंदिर बने । अगर बाबरी मस्जिद कांड नहीं होता, तो यह तय था कि समझौते से ही अयोध्या में राम मंदिर आज बनता । 

कोई विवाद होता था, तो वे टेबल पर ही निपटारे की करते थे कोशिश

सुबोधकांत का कहना है कि यह खुशी की बात है कि आज प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है । कोर्ट के निर्णय के आधार पर मंदिर शिलान्यास और इस काम में उनके व्यक्तिगत प्रयासों पर कई लोग उनसे सवाल पूछते है ।  उनका कहना है कि 1990 में जब पूर्व पीएम चंद्रशेखर और कांग्रेस की मिलीजुली सरकार थी । तब गुजरात के तत्कालीन सीएम रहे चिमनभाई पटेल को मंदिर निर्माण के काम के लिए जोड़ा गया था । उस वक्त गृह मंत्री की हैसियत से वे भी पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाकर रखे थे ।  इस काम में कई दिग्गज नेता शरद पावर, मुलायम सिंह यादव, भैरो सिंह शेखावत भी शामिल थे । मंदिर निर्माण में दोनों पक्षो के बीच अगर कोई विवाद होता था, तो उसे वे टेबल पर लाकर निपटाने का काम करते थे । मंदिर निर्माण और बाबरी मस्जिद एक्शन कमिटी सहित शिक्षाविद, भूगोलवेत्ता समेत सभी लोगों के साथ वे खुद बातचीत करते थे । 

बाबरी मस्जिद विध्वंस से आहत हुआ मुस्लिम समुदाय

 उन्होंने कहा कि 1992 में कांग्रेस की सरकार बनी. पी वी नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री बने थे. मंदिर की बात जब फिर से उठी, तो पीएम ने उन्हें बुलाकर कहा कि आप ही राम जन्म भूमि और बाबरी मस्जिद से जुड़े सवालों को जानते है, तो कई लोगों से मिली जानकारी के बाद उनकी इच्छा है कि वे ही पूरे मामले में पहल करें ।  फिर से बैठक शुरू हुई. दोनों पक्षों ने जमीन पर अपने-अपने दावे को पेश किया. लेकिन इसी बीच जब धर्म संसद के नाम पर कारसेवकों ने कुछ पहल की, जिसका नतीजा 6 दिसम्बर 1992 को बाबरी मस्जिद कांड के रूप में सामने आया ।

सीएम हेमंत सोरेन और उनके परिवार के सभी सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची । सीएम हेमंत सोरेन की कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. उनके परिवार के सदस्यों की भी रिपोर्ट निगेटिव आयी है. मंगलवार को मुख्यमंत्री औऱ उनके परिवार के सदस्यों का सैंपल लिया गया था. इससे पहले भी हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी और उनके परिवार के सदस्य दोबारा कोरोना निगेटिव पाये गये.

मुख्यमंत्री सचिवालय में काम कर रहे 19 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन उनके परिवार सहित कार्यालय के कई लोगों ने मंगलवार को अपनी कोरोना जांच करवायी. इस दौरान सीएम ने भी सैंपल दिया. उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी थी.

यूपीएससी की परीक्षा में झारखंड के लाल का कमाल, राज्य से कुल 13 अभ्यर्थियों का चयन, 04 महिलाएं

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची । संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा, 2019 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। हिसार के प्रदीप सिंह टॉपर बने हैं। इस परीक्षा परिणाम में दूसरे नंबर पर जतिन किशोर, और तीसरे नंबर पर प्रतिभा वर्मा हैं। कुल 829 अभ्‍यर्थियों ने परीक्षा पास की है।

झारखंड के रांची के खेल गांव में रहनेवाली अनुपमा सिंह को 90वां रैंक प्राप्‍त हुआ है।  हजारीबाग के दीपांकर चौधरी को सिविल सेवा परीक्षा में 42वां रैंक मिला है। दीपांकर संयुक्त सचिव स्तर के पद से रिटायर पदाधिकारी रंजन चौधरी के पुत्र हैं।  इसके अलावा गढ़वा के शिवेंदु भूषण को 83वां स्थान मिला है। पिछली बार इन्हें 120वां रैंक मिला था। ये अभी आइपीएस का प्रशिक्षण ले रहे हैं। हजारीबाग में पदस्थापित डीएसपी कमल किशोर के पुत्र प्रियांक किशोर को यूपीएससी में 61वां रैंक प्राप्त हुआ है। बोकारो के अभिषेक कुमार गर्ग को 456 रैंक प्राप्त हुआ है। देवघर के रवि जैन को यूपीएससी में नौवा रैंक मिला है। रवि जैन न्यास धार्मिक बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन के छोटे भाई अशोक जैन के पुत्र हैं।

गोड्डा के सौम्य को 696वां  रैंक

संघ लोक सेवा आयोग 2019 की परीक्षा में झारखंड के गोड्डा जिले के रहने वाले सौम्य ने 696वां रैंक हासिल किया है । वर्तमान में दिल्ली के आर्म्स फोर्स हेडक्वार्टर में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं । कुमार सौम्य ने अपनी स्कूलिंग भागलपुर से की । इसके बाद सौम्य ने 12वीं की पढ़ाई रामकृष्ण मिशन देवघर से की । इसके बाद आईआईटी मुंबई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया । 

पेटरवार की हर्षा प्रियंवदा ने रचा इतिहास 

पेटरवार के प्रख्यात दिवंगत चिकित्सक डॉ बलदेव नायक की नतिनी डॉ हर्षा प्रियमवदा ने रचा इतिहास ! आइएस में  उसे मिला 165 वां रैंक ! हर्षा ने प्रारंभिक शिक्षा पेटरवार स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से हासिल की। हर्षा की माता डॉ  रेखा नायक एवं  पिता डॉ धर्मेन्द्र कुमार दोनों ही धनबाद के प्रख्यात चिकित्सक हैं। हर्षा का लगाव पेटरवार, तेनुचौक स्थित ननिहाल से काफी गहरा रहा है, एवं पेटरवार में रहकर तैयारी भी की है। हर्षा की नानी, दोनों मामा, मामी एवं डॉ विष्णु प्रकाश ने हर्षा की सफलता पर बधाई दी है।

पाकुड़ की बिटिया यूपीएससी में हासिल की 306 वां रैंक

यूपीएससी 2019 कि सिविल सेवा परीक्षा में पाकुड की बिटिया कुमकुम सेन 306 वां रैंक लाकर पाकुड के साथ-साथ झारखंड का मान बढ़ाया है। कुमकुम ने यह सफलता पांचवी प्रयास में पाई है। कुमकुम की इस कामयाबी पर पूरा पाकुड शहर गौरवान्वित है। कुमकुम के पिता दीपक सेन पाकुड़ में ही एसबीआई बैंक में अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे हैं और 2019 के जनवरी महीने में आरबीओ पाकुड़ से अवकाश प्राप्त कि हैं। शहर के बैंक कॉलोनी में 2001 से सपरिवार यहां रह रहे हैं।  कुमकुम दूसरी बार साक्षात्कार देने के बाद यह सफलता हासिल की है। 

रामलला के लिए दुल्हन की तरह सजकर तैयार हुई अयोध्या, देश भर में जश्न की तैयारी

0

उज्ज्वल दुनिया/अयोध्या। राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार अयोध्या पहुंच रहे हैं। यहां वह सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे। इसके बाद रामजन्मभूमि परिसर पहुंचकर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास भी करेंगे। भव्य समारोह के लिए अयोध्या में सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हालांकि कोरोना के चलते एहतियात भी बरती जा रही है।

दिल्ली से सुबह 9 बजे रवाना होंगे पीएम मोदी

5 अगस्त को सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर पीएम मोदी दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। एक घंटे बाद यानी 10 बजकर 35 मिनट पर वह लखनऊ पहुंचेंगे। यहां से 5 मिनट बाद यानी 10 बजकर 40 मिनट पर वह अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। साढ़े 11 बजे पीएम मोदी अयोध्या पहुंचे और साढ़े 12 बजे भूमि पूजन में शामिल होंगे।

वायु सेना के विशेष विमान से आएंगे लखनऊ

पीएम मोदी वायु सेना के स्पेशल विमान से लखनऊ में लैंड करेंगे। इसके बाद चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से MI-7 चॉपर के जरिये अयोध्या के लिए रवाना होंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम से पहले 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हनुमानगढ़ी मंदिर में जाएंगे। अयोध्या में पीएम के कार्यक्रम का यह पहला पड़ाव होगा।

7 मिनट तक हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन

इस दौरान वह हनुमानगढ़ी में प्रार्थना करेंगे। हनुमानगढ़ी मंदिर में पीएम मोदी का दर्शन कार्यक्रम 7 मिनट का होगा। इसमें से 3 मिनट तक पुजारी वैदिक मंत्रोच्चारण करेंगे, जिसमें पीएम के स्वास्थ्य की कुशलता के साथ ही देश में कोरोना वायरस का संक्रमण कम करने के लिए पाठ किया जाएगा।

हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी महंत राजू दास ने इस बारे में जानकारी दी। महंत राजू ने बताया, ‘मंदिर में पीएम के दर्शन कार्यक्रम के लिए हमें 7 मिनट का समय दिया गया है। आगे की तरफ 85 सीढ़ियां हैं और पीछे की तरफ 36। पीएम किस तरफ से आएंगे, अभी इस पर फैसला किया जाना बाकी है। उनके आने पर मंत्रोच्चारण किया जाएगा।’

अयोध्या में 3 घंटे रुकेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी को रामलला के दर्शन भी करेंगे और ‘पारिजात’ वृक्ष का रोपण भी करेंगे। सूत्रों के अनुसार पीएम इसके बाद भगवान राम की जिंदगी पर पोस्टल स्टैंप भी जारी करेंगे। पीएम मोदी अयोध्या में 3 घंटे तक रहेंगे।