Friday 26th of June 2026 10:01:09 AM
Home Blog Page 442

राजा पीटर और ऐनोस एक्का सहित बिरसा मुंडा जेल के 40 बंदी और 14 स्‍टाफ कोरोना पॉजिटिव

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची। रांची के बिरसा मुंडा जेल में कोरोना का कहर टूटा है । जेल में बंद दो पूर्व मंत्री एनोस एक्का और राजा पीटर कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं । इनके अलावा कुल 40 कैदी और जेल के 14 स्टाफ कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं । कोरोना रिपोर्ट आने से जेल प्रशासन में हड़कंप है । जेल में सामूहिक सभी कार्य बंद किया गया है। टेलीफोन बूथ, रसोई, निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है।

टेंशन में जेल प्रशासन

ताज्जुब की बात यह है कि जेल के अंदर बंद ऐसे कैदी जो जेल परिसर से बाहर भी नहीं निकले थे, वह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना वायरस के मामलों ने जेल प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए है। जेल प्रशासन ने कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए जेल परिसर को सेनेटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । वहीं जेल के अंदर ही कोरोना टेस्ट करवाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

राम मंदिर निर्माण की पूर्व संध्या पर राममय हुआ सूर्यमंदिर, की गई आकर्षक विद्युत सज्जा।

0

5001 देशी घी के दीये से जगमग हुआ सूर्य मंदिर, उपस्थित रहे पूर्व सीएम रघुवर दास।

मंगलवार, जमशेदपुर: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के ऐतिहासिक अवसर पर लौहनगरीवासी प्रफुल्लित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में दीपावली का नजारा देखने को मिला। सूर्य मंदिर कमिटी के मुख्य संरक्षक सह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर पूरे सूर्य मंदिर परिसर व राम मंदिर को रंग-बिरंगी लाईटों से सजाया गया। मंदिर के गुम्बद पर प्रभु राम की बड़ी आकृति वाले ध्वज, परिसर के चहारदीवारी एवं आसपास के प्रमुख सड़कों पर लगे जय श्री राम लिखे ध्वजों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। संध्याकाल में 5001 देशी घी के दीये जलाए गए। मंदिर परिसर में द्वीप से ‘जय श्री राम’ व स्वास्तिक बनाकर खुशियाँ मनाई गई। इस दौरान आचार्यों ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया, जिसका लाइव प्रसारण फेसबुक के माध्यम से किया गया। संध्या पूजन में रघुवर दास शामिल हुए व संध्या आरती के संग पूरे विधि-विधान से राम दरबार की पूजा की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर कमिटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने राम मंदिर आंदोलन को स्मरण करते हुए कहा कि ऐतिहासिक व स्वर्णिम दिन के पूर्व संध्या पर सूर्य मंदिर परिसर में अयोध्या नगरी में बनने वाले श्रीराम मंदिर के तर्ज पर बना राम मंदिर जमशेदपुरवासियों की आस्था का प्रतीक है। बताया कि राम मंदिर आंदोलन के समय उन्होंने प्रभु श्रीराम का एक मंदिर बनवाने का प्रण लिया था। जो इसी वर्ष पूरा हुआ है। कहा कि शहर के रामभक्तों के लिए सूर्यमंदिर धाम में भव्य श्रीराम मंदिर बनवाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा अयोध्या में कल राम मंदिर का भूमि पूजन होगा। मेरे साथ यह करोड़ों राम भक्तों के लिए भावुक क्षण है। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जमशेदपुर व राज्य की जनता से राम मंदिर निर्माण की हर्षित बेला में अपने घरों में दीये जलाने का आह्वान किया है। कहा कि सैकड़ो वर्ष पूर्व हमारे पूर्वजों द्वारा देखे गए सपने आज पूर्ण हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक व स्वर्णिम दिन पर सभी रामभक्त अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए इसके गवाह बनें। इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सूर्य मंदिर में दो दिवसीय आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया व इसकी भव्यता एवं पूर्णता हेतु कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक निर्देश दिया। 

इस दौरान दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, कमलेश सिंह, गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी, अमरजीत सिंह राजा, गुरुदेव सिंह राजा, हलधर नारायण साह, सुशांता पांडा, राकेश सिंह, सतबीर सिंह सोमू, धर्मेंद्र प्रसाद, प्रेम झा, कुमार अभिषेक, विष्णु केवर्त, ज्योति अधिकारी, नीलू झा, भारती कुमारी, सुधा यादव, सीमा जायसवाल, मुक्ता ममता, आरती यादव, रूपा देवी, कौस्तव राय, जयदीप मुखर्जी, नरेंद्र सिंह व अन्य का सराहनीय योगदान रहा।  

सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी के कोरोना संक्रमित होने की भ्रामक खबर पर लाइव बिहार 24 न्यूज़ को नोटिस

0

ज्ज्वल दुनिया /रांची ।  न्यूज़ पोर्टल लाइव बिहार 24न्यूज़ द्वारा झूठी एवं भ्रामक खबर प्रकाशित करने पर जिला प्रशासन रांची द्वारा नोटिस जारी किया गया है। पोर्टल द्वारा ‘झारखंड सीएम हाउस में कोरोना की इंट्री, हेमंत सोरेन की पत्नी पाई गई पॉजिटिव’  नाम से भ्रामक एवं झूठी खबर का प्रकाशन किया गया था। इस खबर के प्रकाशन से पहले ना तो सरकार का पक्ष प्राप्त किया गया और ना ही जिला प्रशासन से कोई जानकारी ली गई।


कोरोना संकट की घड़ी में इस प्रकार की भ्रामक खबरों के प्रकाशन से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है, जिसे देखते हुए उपायुक्त रांची के निदेशानुसार जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, रांची द्वारा ब्यूरो चीफ, लाइव बिहार 24न्यूज़, शिव शक्ति नगर, पटना, बिहार को नोटिस जारी करते हुए जल्द से जल्द अपनी स्थिति स्पष्ट करने का आदेश दिया गया है।

झामुमो से 6 साल के लिए निष्कासित किए गए रवि केजरीवाल

0

उज्ज्वल दुनिया /झामुमो ने रवि केजरीवाल को पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है. रवि केजरीवाल झामुमो के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं. केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने इस बाबत पत्र जारी किया है.जारी पत्र में कहा गया है कि रवि केजरीवाल को सभी पदों से पद मुक्त करते हुए पार्टी की प्रथामिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है.इसे भी पढ़ें – बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद दो बड़े नेता सहित 18 कैदी कोरोना पॉजिटिव

केंद्रीय कोषाध्यक्ष पद से पहले ही हटाया गया था

इससे पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पार्टी के केंद्रीय कोषाध्यक्ष पद से रवि केजरीवाल को मुक्त कर दिया था. कोषाध्यक्ष पद से केजरीवाल को मुक्त करते हुए पार्टी ने अपने सभी बैंक खाते के संचालन पर रोक लगा दी थी. जारी पत्र में रवि केजरीवाल के निष्कासन की कोई वजह नहीं दी गयी है ।

कौन हैं रवि केजरीवाल? 

जानकार बताते हैं कि 18वीं शताब्दी में ही यह परिवार कहीं से आकर कुर्रा गांव में बसा. यह गांव अभी बोकारो जिला के चास प्रखंड में है. केजरीवाल परिवार काफी लंबा-चौड़ा हुआ करता था. लेकिन धीरे-धीरे उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब होने लगी. भाई-भाई में झगड़ा शुरू होने लगा और परिवार अलग होता गया. रवि केजरीवाल के बड़े चाचा प्रयाग केजरीवाल पर परिवार का बोझ आया. तो उन्होंने किराए पर चोंगा लगाने का काम शुरू किया. चाचा की वजह से ही रवि केजरीवाल के संबंध सोरेन परिवार से बने. प्रयाग केजरीवाल, शिबू सोरेन के काफी करीबी हो गए. जिस तरह के आरोप अभी रवि केजरीवाल पर लग रहे हैं, ठीक वैसे ही फंड रेजिंग का आरोप रवि केजरीवाल के चाचा प्रयाग केजरीवाल पर भी लगते थे. सोरेन परिवार से नजदीकियों की वजह से केजरीवाल परिवार की हालत सुधरी. तब रवि केजरीवाल के पिता शिबू केजरीवाल ने बोकारो के सेक्टर-4 में रेमडंस का शोरूम खोला. 

केजरीवाल के करीबी मनोहर बने शिबू सोरेन के आप्त सचिव, बनायी अकूत दौलत 


आरोप लगते रहे हैं कि जिस वक्त शिबू सोरेन अपने चरम पर थे. केजरीवाल परिवार को परिवार के पास पैसा बनाने से लेकर पैसा खपाने तक का जिम्मा था. केजरीवाल परिवार उस वक्त झारखंड में जमीन का कारोबार में उतरा. जरूरतमंदों को पैसा देकर उसकी जमीन अपने नाम करवाने का काम परिवार ने शुरू किया. इसी क्रम में केजरीवाल परिवार के करीबी मनोहर पाल, शिबू सोरेन के आप्त सचिव बने. इनके आप्त सचिव बनने के बाद कहा जाने लगा कि सोरेन परिवार राजनीति करती थी और बाकी का सारा काम प्रयाग केजरीवाल और मनोहर पाल के जिम्मे था. बाद में मनोहर पाल ने अपना कारोबार शुरू कर लिया. स्मृद्धि स्टील के मालिक बने. हाल ही में करोड़ों की लागत से दिल्ली में एक फ्लाइंग क्लब खोला है.  
विरासत के काम को आगे बढ़ाया रवि केजरीवाल नेप्रयाग केजरीवाल और मनोहर पाल का काम रवि केजरीवाल ने संभाला. विरासत को आगे बढ़ाते हुए जब शिबू सोरेन के विकल्प के रुप में हेमंत सोरेन राजनीति में आए, तब रवि केजरीवाल एंड एसोसिएट्स ने हेमंत के काम का जिम्मा संभाला. हेमंत के राजनीति में आने के बाद रवि केजरीवाल पर ही फंड जुगाड़ने की सारी जिम्मेदारी आ गयी. जिसे अंजाम देने में रवि केजरीवाल ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी. जमाना बदल चुका था. जमीन के काम से पैसों को खपाने का काम कारगर नहीं रह गया था. कॉरपोरेट कल्चर की शुरुआत हो चुकी थी. तो इन्होंने भी अपने काम का भी कल्चर को बदला और मनी लॉन्ड्रिंग का तरीका शेल कंपनी बना कर करने लगे। 

कलकत्ता बना कंपनी खोलने का ठिकाना, बनायी कई शेल कंपनियां


मोदी राज से पहले शेल कंपनी किस तरह से काम करती है, कुछ एक लोगों को ही पता था. लेकिन जिन्हें इसकी जानकारी थी उनकी पूछ सबसे ज्यादा होती थी. क्योंकि यह ब्लैक मनी को वाइट करने का एक नायाब तरीका था. उस वक्त को कलकत्ता और अभी के कोलकाता के महात्मा गांधी रोड और गणेश चंद्र एवेन्यू इन शेल कंपनियों का ठिकाना था. आज भी इन दोनों ठिकानों पर छोटे-छोटे पीओ बॉक्स नजर आ जाएंगे. इन्ही पीओ बॉक्स के नंबर के आधार पर फर्जी कंपनियां बनायी जाती थी. सभी कंपनियों का पता होता था पिन कोड नंबर 700001 से लेकर 700091. कहा जाए तो ये डब्बा ही कंपनी होती थी. जिसके जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का काम होता था. इस काम में रवि केजरीवाल को महारथ हासिल थी.  

देश में कोरोना के 52,050 नए मामले, 803 लोगों की मौत

0

रिकवरी रेट बढ़ कर हुआ 66.30 प्रतिशत

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या साढ़े 18 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 52,050 से नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 18,55,746 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 803 लोगों की मौत हो गई। इस तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या 38,938 तक पहुंच गई है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 5,86,298 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है देश में पिछले 24 घंटे में 44,307 मरीज स्वस्थ हुए हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। साथ ही कोरोना से अबतक 12,30,510 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 66.30 प्रतिशत हो गया है।

बाजवा के पहली बार एलओसी पर जाने से भारतीय सेना अलर्ट

0

नई दिल्ली (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाये जाने का एक साल पूरा होने पर पाकिस्तान की नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सशस्त्र बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ईद के बहाने पाकिस्तानी सेना प्रमुख के पहली बार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जाने के बाद से बॉर्डर पर तैनात जवान पैनी नजरें रखे हुए हैं। पुंछ जिले की कृष्णा घाटी में मंगलवार सुबह हुए संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के तत्तापानी सेक्टर में कई पाकिस्तानी पोस्ट तबाह हो गईं।

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने ईद के बहाने हीरानगर स्थित भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा का पहली बार दौरा किया और सैनिकों के बीच काफी समय बिताया। उन्होंने पाक अधिकृत कश्मीर के खुरीरत्ता सेक्टर में एलओसी के साथ मोर्चे पर तैनात सैनिकों से भी मुलाक़ात की। आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी गोलाबारी के बीच बाजवा के अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकियों पर जाने के बाद भारतीय सेना ने भारतीय सशस्त्र बलों को हाई अलर्ट पर रहने और चौकसी का स्तर बढ़ाने के आदेश दिए हैं। इधर कुछ दिनों से पाकिस्तानी सेना की ओर से हीरानगर में युद्धविराम उल्लंघन की घटनाएं बढ़ी हैं लेकिन भारतीय जवान भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए चौकस हैं।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के एक साल पूरे होने पर प्रदेश में हाई अलर्ट किया गया है। भारतीय सेना के सशस्त्र बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) से नेशनल हाइवे को जोड़ने वाले लिंक रोड पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा आतंरिक सुरक्षा और नेशनल हाइवे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सेना और बीएसएफ ने एलओसी पर सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस की ओर से नेशनल हाइवे और आतंरिक सुरक्षा को मजबूत किया गया है। पाकिस्तान ने कश्मीर राजमार्ग का नाम बदलकर श्रीनगर हाइवे कर दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने एक नया गाना ‘छोड दो मेरी वादी…’ जारी किया है, जिसके घाटी में बजने के बाद डर का माहौल है।   

भारतीय सेना के प्रवक्ता का कहना है कि राजोरी पुंछ की एलओसी पर पहले से ही सेना हर समय अलर्ट पर रहती है। 5 अगस्त को आतंकी हमले के बारे में कोई विशेष इनपुट तो नहीं है लेकिन एलओसी से घुसपैठ करने की आतंकी काफी कोशिश कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए सेना पूरी तरह से अलर्ट और सक्षम है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और जम्मू के प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा को भी मजबूत किया गया है। सभी जगहों पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल तैनात हैं। अगले दो दिन पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहेंगे। इसके लिए पुलिस अफसरों को भी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

केंद्र सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम लागू किया था। अनुच्छेद-370 और 35ए समाप्त होने के साथ ही जम्मू-कश्मीर राज्य का दो केंद्र शासित राज्यों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के रूप में पुनर्गठन हुआ था। केंद्र सरकार के इस कदम से नाराज अलगाववाद की आड़ में सियासत करने वाले हालात बिगाड़ने का हर संभव मौका तलाश रहे हैं। खुफिया एजेंसियों ने बीते दिनों अलर्ट जारी कर सचेत किया था कि आतंकी और अलगाववादी संगठन पांच अगस्त को कश्मीर में बड़े आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं। पांच अगस्त को आतंकियों और अलगाववादियों के हिंसा भड़काने की आशंका को देखते हुए श्रीनगर में कर्फ्यू लगा दिया गया है, जो पांच अगस्त की रात तक जारी रहेगा। कश्मीर में कई संगठनों ने पांच अगस्त को काला दिवस मनाने का भी ऐलान किया है।  

मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त

0

मुंबई । मुंबई में मूसलाधार बारिश से आज जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तेज बारिश की वजह से शासकीय कार्यालयों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। मुंबई नगर निगम की ओर से जलभराव क्षेत्रों में पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है।

 
कुलाबा मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की रात से अब तक 230 मिमी बारिश दर्ज की गई है। तेज बारिश की वजह से मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव हो गया था। मुंबई की तीनों लाइन की लोकल सेवा स्थगित कर दी गई थी। पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमित ठाकुर ने बताया कि लोकल सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। बारिश की खबर मिलते ही मुंबई शहर के पालक मंत्री आदित्य ठाकरे, महापौर किशोरी पेडणेकर, मुंबई नगर निगम आयुक्त इकबाल चहल भी इलाके का जायजा लेने के लिए निकल पड़े। इन लोगों ने जगह -जगह जाकर पानी की निकासी का निरीक्षण किया । इस समय मुंबई में पानी की सही तरीके से निकासी हो रही है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है। 

निजी स्कूलों की फीस माफ करने के लिए हाईकोर्ट का सुनवाई से इनकार

0

नई दिल्ली (हि.स.)। दिल्ली हाईकोर्ट ने कोरोना संकट के दौरान निजी स्कूलों के ट्यूशन फीस को माफ करने के लिए दिल्ली सरकार को दिशा-निर्देश जारी करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अध्यक्षता वाली बेंच ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई सुनवाई के बाद ये आदेश दिया।

यह याचिका नरेश कुमार ने दायर की थी। याचिकाकर्ता की ओर से वकील एन. प्रदीप शर्मा और हर्ष के. शर्मा ने याचिका में कहा था कि अप्रत्याशित घटना के प्रावधान की वर्तमान संकट के समय व्याख्या की जाए। याचिका में कहा गया था कि दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय को निर्देश दिया जाए कि वो निजी स्कूलों की ट्यूशन फीस माफ करने के लिए दिशानिर्देश जारी करे।याचिका में कहा गया था कि कोरोना का असर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। निजी स्कूलों का प्रबंधन स्कूल फीस बिना के लिए दबाव बना रहे हैं। निजी स्कूलों के एडमिशन फॉर्म में विपरीत परिस्थितियों का कोई प्रावधान नहीं है, जिसमें कहा गया हो कि स्कूल ऑनलाइन क्लासेज के लिए ट्यूशन फीस वसूलेंगे। जब स्कूल के प्रोस्पेक्टस में अप्रत्याशित घटना का जिक्र नहीं है तो वे वास्तविक शिक्षा दिए बिना ट्यूशन फीस कैसे मांग सकते हैं। यह कानून का उल्लंघन है।याचिका में कहा गया था कि ऑनलाइन क्लासेज का छात्रों के ऊपर काफी बुरा असर हो रहा है। छात्रों को प्रशिक्षित शिक्षकों की निगरानी में होमवर्क देना और क्लास टेस्ट जरूरी होता है। याचिका में कहा गया था कि अधिकांश निजी स्कूल किसी सोसायटी या ट्रस्ट द्वारा संचालित होते है, वे कोई समाज सेवा नहीं कर रहे होते हैं। याचिका में कहा गया था कि स्कूल एक सेवा प्रदाता है इसलिए वो उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत भी आते हैं।

आजाद भारत का सबसे ऐतिहासिक क्षण होगा श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन : कैलाश चौधरी

0

जयपुर (हि.स.)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने रामनगरी अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमिपूजन की खुशी में लोगों से दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया है।

कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने आमजन से अपील की है कि जिस प्रकार श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास काटने के बाद नगर आगमन पर प्रजा ने पूरी अयोध्या को दीपों से सजाया था, उसी प्रकार श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन पर 5 अगस्त की शाम को अपने घर, गली एवं आसपास के स्थानों को दीपों से सजाया जाए।

केंद्रीय मंत्री चौधरी ने लोगों से 11 या 21 दीप अपने-अपने घरों के मुख्य द्वारों पर जलाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि 500 सालों के संघर्ष के बाद भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ऐसे में इन ऐतिहासिक क्षणों का पूरा देश साक्षी बनने जा रहा है। यह हम सभी के लिए उत्सव और उल्लास का समय है। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन का दिन आजाद भारत का सबसे ऐतिहासिक क्षण होगा। राम मंदिर के मुद्दे पर देश के संघर्ष को देखते हुए कई पीढियां गुजर चुकी है। अब जाकर वो मौका आया है जब राम मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है।

मंदिर निर्माण की राह में कांग्रेस ने अटकाए रोड़े :


केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा श्रीराम मंदिर निर्माण की राह में रोड़ा अटकाने का काम किया है। यहां तक कि कांग्रेस के कई नेता तो भगवान श्रीराम को काल्पनिक तक बता चुके हैं, लेकिन अब जब मोदी सरकार की प्रतिबद्धता और आमजन की भावनाओं के अनुरूप सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ है, तो कांग्रेस के नेता देश के आमजन की भावनाओं के दबाव में इसका श्रेय लेने और भाजपा पर मनगढ़ंत आरोप लगा रहे है।

भारत

0

उज्ज्वल दुनिया/लद्दाख। भारत और चीन के बीच लगातार 11 घंटे तक चली बातचीत भारी तनाव के बीच खत्म हो गई । बातचीत फेल होने के बाद भारत ने उत्तरी लद्दाख में चीनी हलचल के बाद भारी टैंकों की तैनाती कर दी है । चीन की ओर से भी ऐसा ही किया गया है । मालूम हो रविवार को ही ऐसी खबर आयी थी कि चीन ने अपने एयरबेस पर परमाणु बॉम्बर को लद्दाख की ओर तैनात कर दिये हैं ।

15 हजार अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती

सरकारी सूत्र ने बताया कि टैंकों की मौजूदगी के चलते चीन के सैनिक कोई भी हिमाकत करने से बचेंगे। उनके लिए इस स्थिति में ऑपरेट करना मुश्किल होगा। डीओबी और देपसान्ग प्लेन्स के दूसरी तरफ के इलाके में चीन ने जब अपना इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करना शुरू किया था, तब यहां भारतीय सेना की माउंटेन ब्रिगेड और आर्मर्ड ब्रिगेड ही निगरानी करती थी। अब इस इलाके में 15 हजार से ज्यादा जवान और कुछ टैंक रेजीमेंट भी तैनात कर दी गई हैं।

चीनियों ने सीमा में घुसकर बना दिया था नाले पर पुल, भारतीय सैनिकों ने तोड़ा

सूत्रों ने बताया कि एक छोटा पुल पीपी -7 और पीपी-8 के पास नाला (नाली) पर भारतीय क्षेत्र के अंदर चीनियों ने बना दिया था, लेकिन इसे कुछ साल पहले भारतीय सैनिकों ने तोड़ दिया था । वर्तमान में भारत और चीन फिंगर क्षेत्र और अन्य घर्षण बिंदुओं से हो रहे विघटन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक संवाद में लगे हुए हैं, लेकिन डेपसांग मैदानों और डीबीओ क्षेत्र में एलएसी पर चीनी सैनिकों के जुटाने की बात को अभी तक सैन्य वार्ता में शामिल नहीं किया गया है.

क्या भाजपा से बढ़ रही हैं राजेन्द्र सिंह के बेटे की नज़दीकी ?

0

उज्ज्वल दुनिया/बेरमो। बेरमो उपचुनाव से पहले स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के बेटे कुमार जय मंगल उर्फ अनूप बाबू के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज होती जा रही हैं । ऐसी अफवाह है कि सबकुछ ठीक रहा तो अनूप बाबू भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं ।

कुमार जय मंगल के पोस्टर पर लग रहे कयास

रविवार को कुमार जय मंगल सिंह की ओर से लगाए गए पोस्टर को लेकर बेरमो विधानसभा में एक बार फिर चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया । कुमार जय मंगल उर्फ अनूप बाबू के लगाए पोस्टर में श्री राम मंदिर के शिलान्यास पर शुभकामनाएं दी गई है । कांग्रेस के बड़े नेता एक ओर शिलान्यास और मुहूर्त पर सवाल उठा रहे हैं, दूसरी ओर अनूप बाबू बधाई दे रहे हैं ।

प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं के रवैये से आहत

कुमार जय मंगल उर्फ अनूप बाबू के आसपास के लोग बताते हैं कि प्रदेश कांग्रेस के रवैये से जय मंगल उर्फ अनूप बाबू आहत हैं । सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरावं कुमार जय मंगल को लेकर असहज हैं । बेरमो उपचुनाव में टिकट को लेकर भी रामेश्वर उरावं अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं । झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह भी अनूप बाबू को टिकट देने के पक्ष में नहीं हैं। प्रदेश कांग्रेस में धीरज साहू बनाम रामेश्वर उरावं के बीच उठे विवाद से भी कुमार जय मंगल उर्फ अनूप बाबू असहज हैं। उन्हे लगता है कि कांग्रेस के अंदर उन्हें दरकिनार करने की साजिश चल रही है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की गैर

0

उज्ज्वल दुनिया/नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स असोसिएशन का आरोप है कि रविवार को उस वक्त पुलिस ने घर पर पहुंचकर छानबीन की, जब जेनी अपने स्कूल जाने वाली बच्ची के साथ अकेली थीं। डूटा प्रेजिडेंट राजीब रे का कहना है, यह हैरान की बात है कि हनी बाबू की गैरमौजूदगी में पुलिस ने उनके घर पर छानबीन की है। हनी बाबू और जेनी दोनों ही जाति विरोधी संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं।

छात्रों ने भी पुलिस की कार्रवाई को बताया प्रताड़ना

इसके अलावा, स्टूडेंट्स ने भी इस छानबीन को हैरसमेंट बताया है। एसएफआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सुबूत की तलाश के लिए की गई यह रेड बताती है कि स्कॉलर्स और एक्टिविस्ट का हैरसमेंट जारी है। हम इस कठिन परिस्थिति में हनी बाबू और उनके परिवार के साथ हैं। हम हनी बाबू की एनआईए की ओर से की गई गिरफ्तारी का भी विरोध करते हैं।

कामेश्वर रविदास के आरोपियों को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने तुपुदाना ओपी घेरा

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची। पुलिस ने तुपुदाना ओपी के एएसआई कामेश्वर रविदास हत्या मामले में पांच लाेगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया और तुपुदाना थाना का घेराव किया। उन्होंने आरोपियों को छोड़ने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार पांचों आरोपी निर्दोष हैं।

अभियुक्त अजीत तिर्की ने कबूल की हत्या की बात

बताते चलें कि गिरफ्तार अभियुक्तों में अजीत तिर्की, सावन उरांव, स्टीफन, जगतपाल और भोला शामिल है। कामेश्वर की हत्या 30 जुलाई की रात करीब 7 से 8 बजे के बीच की गई थी। तुपुदाना पुलिस ने सबसे पहले एक अभियुक्त अजीत तिर्की को गिरफ्तार किया। उसके घर से खून लगा कपड़ा भी बरामद किया है। अभियुक्त अजीत घटना के दिन वही कपड़ा पहन रखा था। पुलिस की पूछताछ में उसने सारी बात सामने रख दी।

दारु पीकर गाली दे रहा था कामेश्वर रविदास, गुस्से में पत्थर उठाकर मारा

पुलिस के अनुसार, कामेश्वर रविदास घटना वाले दिन छह-सात लोगों के साथ महुआ टोली स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में बैठकर खा-पी रहे था। एक घर से मुर्गा बनकर आया था। उसी दौरान किसी बात को लेकर बहस हुई और कामेश्वर रविदास ने गाली देना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर उसने पत्थर उठाया और कामेश्वर पर चला दिया। पत्थर कामेश्वर के सिर में लगा और वह वहीं पर गिर पड़ा। इनलोगों को लगा कि वह मर गया। डर से सभी ने कामेश्वर को उठाया और उसे पुगड़ू पत्थर खदान के पास ले गए और 45 फीट ऊंचाई से नीचे फेंक दिया।

प्रधानमंत्री के साथ भूमि पूजन समारोह के मंच पर सिर्फ चार और लोग होंगे

0

उज्ज्वल दुनिया  अयोध्या, 04 अगस्त (हि.स.)। रामनगरी में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन की तैयारियों को तेजी से अन्तिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार शाम को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भूमि पूजन के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामलला पर डाक टिकट भी जारी करेंगे। प्रधानमंत्री श्रीराम जन्मभूमि में पौधरोपण भी करेंगे।

135 संतों को दिया गया न्योता

प्रधानमंत्री के साथ भूमि पूजन समारोह के मंच पर सिर्फ चार और लोग होंगे। इनमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास हैं। जहां मंदिर का गर्भगृह तैयार होना है, 05 अगस्त को उस स्थान पर पूजा होगी। एक शिलापट का अनावरण भी होगा। उन्होंने बताया कि कई संत अयोध्या पहुंच गए हैं। परमानंद महाराजा आ गए हैं। वीएचपी के प्रबंध समिति के सदस्य दिनेश चंद्र आ गए हैं। हरिद्वार से भी अखाड़ों के कई महंत आ गए हैं। कल शाम तक सभी लोग आ जाएंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी और दूसरे पदाधिकारी भी कल रात तक आ जाएंगे।

निमंत्रण पत्र पर सिक्योरिटी कोड एक ही बार करेगा काम 

चंपत राय ने बताया कि हमने इस आयोजन में भारत के लगभग 36 आध्यात्मिक परंपराओं के 135 संतों को निमंत्रण भेजा है। महात्मा संतों को मिलाकर लगभग पौने दो सौ लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। हमने इकबाल अंसारी और लावारिस शवों को उनके धर्मानुसार अंतिम संस्कार करने वाले फैजाबाद निवासी पद्मश्री मोहम्मद शरीफ को भी निमंत्रण भेजा है। नेपाल के संत भी आयोजन में शामिल होंगे। जनकपुर का बिहार, यूपी, अयोध्या से रिश्ता है। जानकी मंदिर के महंत आएंगे। हमने अयोध्या में रहने वाले उन परिवार के सदस्यों को बुलाया हैं, जिनके परिवारों के बच्चे गोली से मारे गए। सिख, बौद्ध, आर्यसमाजी, जैन, शैव, वैष्णव सब परम्परा के लोग भूमि पूजन में आ रहे हैं। जिन्हें नहीं बुलाया जा सका, उन्हें व्यक्तिगत फोन कर माफी मांगी है। आयु का भी ध्यान रखा है। 90 साल के व्यक्ति कैसे आ पाएंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के भी नहीं आने की वजह उनकी उम्र बतायी गई। उन्होंने कहा कि जो साधु सन्यासी चतुर्मास में नहीं आ सकते, उनके नाम भी हमने हटाए हैं। लेकिन सबसे आदरपूर्वक फोन पर बात की है। आ पाएंगे या नहीं। लोगों ने आयु, आने का माध्यम और चतुर्मास कारण बताएं हैं। 

महासचिव चंपत राय ने बताया कि पुलिस के मांगने पर पहचान पत्र दिखाना होगा। किसी प्रकार का वाहन पास जारी नहीं किया गया है। निमंत्रण पत्र अहस्तांतरणीय है। निमंत्रण पत्र पर सिक्योरिटी कोड है और वह एक ही बार काम करेगा। कार्यक्रम में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। हर एक कार्ड के नम्बर की सूची पुलिस को गेट पर दी जाएगी। नम्बर और नाम क्रॉस चेक होगा, तभी एंट्री मिलेगी। निमंत्रण कार्ड अयोध्या में बांटने शुरू कर दिए गए हैं। पहले उन लोगों को दे रहे हैं जिनका निवास अयोध्या में ही है। जैसे-जैसे लोग बाहर से आएंगे, उन्हें उनका कार्ड सौंपा जाएगा।

भूमि पूजन के समय रामलला को हरे वस्त्र पहनाने पर सवाल उठाने वालों को दिया जवाब 

उन्होंने भूमि पूजन के दिन रामलला को हरे रंग का वस्त्र पहनाए जाने पर इसे इस्लाम से जोड़ने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भगवान हरे रंग के कपड़े पहनेंगे, इस पर भी विवाद किया जा रहा है। इसका प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या ट्रस्ट से कोई संबंध नहीं है। पुजारी तय करते हैं कि किस दिन किस रंग के कपड़े हों। यह परम्परा चली आ रही है। हरे रंग पर विवाद पैदा करने वाले वही लोग हैं जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी का इतना भय है कि इन्हें रात में नींद भी नहीं आती। हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है, हरियाली का खुशहाली का प्रतीक है। रंग के ऊपर चर्चा करना बुद्धि की विकलांगता का प्रतीक है। जिनके पार्कों में हरियाली नहीं होती, वह मकान की छतों पर गमला रखकर हरियाली की कोशिश करते हैं। यह हिन्दुस्तानी की समृद्धि का प्रतीक है।

देश में कोरोना के टेस्ट की संख्या दो करोड़ के पार

0

अब तक कुल 2,02,02,858 टेस्ट

नई दिल्ली । देश में कोरोना की जांच के लिए किए जा रहे टेस्ट की संख्या दो करोड़ के पार पहुंच गई है। अब तक देश में 2,0202858 टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 381 हजार टेस्ट किए गए हैं। जबकि 24 राज्यों में देश में किए जा रहे औसत जांच से अधिक टेस्ट किए जा रहे हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में प्रति दस लाख लोगों में 14640 टेस्ट किए जा रहे हैं। इससे ज्यादा टेस्ट 24 राज्यों में किए जा रहे हैं, जिसमें से सबसे ज्यादा टेस्ट गोवा, दमन दीव और अंडमान निकोबार के बाद दिल्ली में किए जा रहे हैं। इसी के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करने के निर्देश दिए जारी किए हैं।