Sunday 5th of July 2026 06:13:06 AM
Home Blog Page 115

सिब्बल के घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कार के शीशे तोड़े, “गेट वेल सुन” के लगाए पोस्टर्स

0
कपिल सिब्बल के घर के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता
कपिल सिब्बल के घर के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

नई दिल्ली।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के घर के बाहर प्रदर्शन किया,  सिब्बल के घर में पार्क की गई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए, उनके घर पर “Get well soon” के पोस्टर्स लगा दिए गए। कांग्रेस कार्यकर्ता इतने उत्तेजित थे कि उन्हें शांत करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

अजय माकन के इशारे पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हंगामा 

दरअसल कपिल सिब्बल ने दोपहर को एक बयान दिया था कि “हम “जी हुजूर- 23 नहीं,  बल्कि जी-23 हैं”। कपिल सिब्बल के इस बयान के बाद गांधी परिवार का ज्यादा भक्त कौन ? का मानो प्रतियोगिता सी शुरू हो गई।  सुरजेवाला ने कपिल सिब्बल को गद्दार तक कह दिया।  वहीं अजय माकन ने कहा कि जिस कपिल सिब्बल को सोनिया गांधी ने मंत्री बनाया,  राज्यसभा भेजा, वही आज गांधी परिवार पर सवाल खड़े कर रहे हैं? गांधी परिवार के बारे में किसी ने कुछ कहा तो हम ईट से ईट बजा देंगे ।

कपिल सिब्बल के घर की पार्किंग में लगी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया
कपिल सिब्बल के घर की पार्किंग में लगी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया

सिब्बल ने संगठनात्मक चुनाव कराने को कह गलती कर दी

सिब्बल ने पार्टी की पंजाब इकाई में मचे घमासान और कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर बुधवार को पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए और कहा कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाकर इस स्थिति पर चर्चा होनी चाहिए तथा संगठनात्मक चुनाव कराये जाने चाहिए ।

 

गिरिडीहः अवैध सफेद पत्थर समेत माइका के ट्रक व हाईवा को किया गया जब्त

0
जब्त वाहन के साथ पुलिस अधिकारी
जब्त वाहन के साथ पुलिस अधिकारी

अमित सहाय

गिरिडीह । सफेद पत्थर और माइका के अवैध कारोबारियों पर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। अनुमंडल पदाधिकारी धनवार धीरेन्द्र सिंह, जिला खनन पदाधिकारी सतीश नायक और अनुमंडल पुलिस अधीक्षक मुकेश महतो ने 40 लाख रुपए के मूल्य के अवैध पत्थर और माइका लोड 7 ट्रक व हाईवा को कैलीपहाड़ी में जब्त किया है।

इस दौरान एक हाईवा के चालक को गिरफ्तार किया गया है। वही अन्य छह हाईवा व ट्रक चालक और खलासी फरार होने में सफल रहे हैं। चालक के बयान पर घोड़थंबा ओपी में माइका और पत्थर के अवैध कारोबारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है ।

पूछताछ में चालक ने सभी सातों मालवाहक वाहनों के मालिक और पत्थर व माइका के अवैध कारोबारियों के नाम का खुलासा किया है ।जानकारी के अनुसार हाईवा में सफेद पत्थर लोड है, तो माइका के कई ट्रकों में गांवा इलाके का कीमती माइका लोड है।

एसडीएम और डीएमओ को पिछले कई महीनों से डोंरडा और गांवा क्षेत्रों में वनभूमि से माइका और पत्थरों के अवैध कारोबार की सूचना मिल रही थी. डीएमओ को धनवार पहुंचने को कहा गया। जिसके बाद अधिकारियों ने डोरंडा और गांवा वन भूमि से निकाल कर जा रहे पत्थर व माइका लोड वाहनों को जब्त किया गया।

विनोबा भावे विवि में बोले राज्यपाल, झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों में पूरी होगी शिक्षकों की कमी

0
कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय कैंपस में रूद्राक्ष का पौधरोपण कर मल्टीपरपस बिल्डिंग और झारखंड के एकमात्र विनोबाभावे विश्वविद्यालय में स्थापित डिजिटल स्टूडियो का किया उद्घाटन
कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय कैंपस में रूद्राक्ष का पौधरोपण कर मल्टीपरपस बिल्डिंग और झारखंड के एकमात्र विनोबाभावे विश्वविद्यालय में स्थापित डिजिटल स्टूडियो का किया उद्घाटन

उज्जवल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला

हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में बुधवार को राज्यपाल व कुलाधिपति रमेश बैस ने कहा कि झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी पूरी की जाएगी। रोजगारपरक के साथ नैतिक और सांस्कृतिक शिक्षा का भी विकास होना चाहिए। शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र की प्रगति होती है। विनोबाभावे विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यहां के विद्यार्थियों में काबिलियत है, उसे तराशकर और निखारने की दिशा में प्रयत्न होना चाहिए।

इससे पहले बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल व कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय कैंपस में रूद्राक्ष का पौधरोपण कर मल्टीपरपस बिल्डिंग और झारखंड के एकमात्र विनोबाभावे विश्वविद्यालय में स्थापित डिजिटल स्टूडियो का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में डिजिटल लैब से यूट्यूब पर भेजे जानेवाली पाठ्य सामग्री न सिर्फ हजारीबाग, बल्कि संपूर्ण विश्व के विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि विनोबाभावे विश्वविद्यालय में नैतिक व चारित्रिक, रोजगारपरक और सांस्कृति त्रिवेणी शिक्षा का संचार होना गौरव की बात है।
उन्होंने विश्वविद्यालय के वातावरण को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों की हौसलाआफजाई की।
उन्होंने कहा कि ज्ञान और विज्ञान से माहौल बेहतर बनता है।

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड में विकास की असीम संभावनाएं हैं। किसी भी राज्य को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि जयंत सिन्हा ने मेडिकल कॉलेज और सेंटर फॉर ट्राइबल एजुकेशन आरंभ कराने में राज्यपाल से सहयोग मांगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ प्रो. मुकुल नारायण देव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विनोबाभावे विश्वविद्यालय में अब तक उपलब्धियों को गिनाया और शिक्षकों की कमी पर कुलाधिपति का ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्रम में राज्यपाल को शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कमिश्नर व कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के कुलपति कमल जॉन लकड़ा, प्रतिकुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, कुलसचिव डॉ एमके सिंह, पीआरओ डॉ प्रमोद कुमार, पीडीजे, बीएसएसफ के डीआईजी, उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी, डीसी और एसपी भी मौजूद थे। मंच संचालन विनोबाभावे विश्वविद्यालय की एनएसएस समन्वयक डॉ जॉनी रूफिना तिर्की ने किया।

राज्यपाल ने विभिन्न शिक्षकों कुलसचिव डॉ एमके सिंह, लॉ कॉलेज ऑफ यूनिवर्सिटी के प्राचार्य जयदीप सान्याल, संत कोलंबा कॉलेज इतिहास विभाग के शत्रुघ्न पांडेय आदि की लिखी पुस्तकों का भी विमोचन किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का शुभारंभ और समापन हुआ। इस बीच विश्वविद्यालय के कुलगीत भी प्रस्तुत किए गए।

तालिबान प्रतिनिधि को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने की नहीं मिली अनुमति

0

इस्लामाबाद, एजेंसी।  तालिबान प्रतिनिधि को संयुक्त राष्ट्र महासभा के हालिया सत्र को संबोधित करने की अनुमति नहीं मिल पाई। इस्लाम खबर के मुताबिक, 21 से 27 सितंबर तक चले संयुक्त राष्ट्र के 76वें सत्र से जाहिर होता है कि तालिबान सरकार और इसके प्रतिनिधि को निकट भविष्य में वैश्विक समुदाय से मान्यता मिलने की संभावना नहीं है। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में तालिबान के समर्थन में आक्रामक अभियान चलाया था। विश्लेषकों का मानना है कि न सिर्फ अफगानिस्तान बल्कि पाकिस्तान को वित्तीय मदद मुहैया कराने को लेकर अमेरिका का रुख सख्त हो सकता है। ये दोनों देश वित्तीय दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

रांचीः बबलू मुंडा की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग, निजी बॉडीगार्ड घायल

0
अपराधियों ने बबलू सागर मुंडा की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की लेकिन वो बच गये
पिछले साल ही हुई थी भाई प्रेम सागर मुंडा की हत्या

रांची: राजधानी में अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए स्वर्गीय प्रेम सागर मुंडा के भाई बबलू सागर मुंडा पर जानलेवा हमला किया है । बबलू सागर मुंडा के वाहन पर अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी । इस गोलीबारी में बबलू सागर मुंडा का निजी बॉडीगार्ड घायल हो गया है । घायल बॉडीगार्ड को आनन-फानन में रांची के रिम्स अस्पताल में भेजा गया है ।

रांची के कांके थाना क्षेत्र के बोडिया में इस वारदात को अंजाम दिया गया है । फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रही है । गौरतलब है की पिछले वर्ष प्रेम सागर मुंडा की सरेआम रांची के मोराबादी मैदान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । अब तक पुलिस प्रेम सागर मुंडा मर्डर केस की गुत्थी भी नहीं सुलझा पाई है ।

पंजाब में सियासत गर्माई

0

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की आज शाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद राज्‍य की सियासत गर्मा गई। इस मुलाकात के बाद पंजाब के सियासी गलियारे में कयासबाजी तेज हो गई। इन सबके बीच बड़ा सवाल उठ रहा है कि कैप्‍टन का अगला कदम क्‍या होगा। दूसरी ओर, पंजाब की राजनीति में किसान आंदोलन के कारण‍ विराेध का सामने कर रही भाजपा को इससे राज्‍य में बड़ी राहत मिलने की उम्‍मीद है। यदि कैप्‍टन भाजपा के करीब आते हैं तो 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सियासी समीकरण काफी बदल जाएगा।

सियासी जानकारों का कहना है कि किसान आंदोलन को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाने वाले कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह‍ से मुलाकात के बाद पंजाब में सियासी समीकरण बदलने के आसार हैं। इस घटना क्रम से पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है। पूरे घटनाक्रम से कांग्रेस के नेता सकते में हैं।

पंजाब के राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि कैप्‍टन अमरिंदर भाजपा में शामिल होते हैं या उसके करीब जाते हैं तो कांग्रेस के लिए पंजाब में बड़ा झटका होगा। जानकारों का कहना है कि सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफे के बाद यदि कैप्‍टन पार्टी छोड़ते हैं तो कांग्रेस के लिए स्थिति  ‘ न घर के रहे न घाट के’ वाली हो जाएगी। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के सीएम रहते पंजाब में कांग्रेस विधानसभा चुनाव में फिलहाल सबसे आगे लग रही थी, लेकिन सिद्धू को खुली छूट देना भारी पड़ता दिख रहा है।

हजारीबागःभाजपा विधायक प्रतिनिधिमंडल से युवक ने लगाई अपने पिता के बेहतर इलाज की गुहार

0
भाजपा प्रतिनिधिमंडल को देखते ही युवक ने पैर पकड़कर गिड़गिड़ाते हुए पिता के ईलाज की गुहार लगाई
भाजपा प्रतिनिधिमंडल को देखते ही युवक ने पैर पकड़कर गिड़गिड़ाते हुए पिता के ईलाज की गुहार लगाई

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता

हजारीबाग। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदन कियारी विधायक अमर कुमार बाउरी, कांके विधायक समरी लाल, सिमरिया विधायक किसुन दास, पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम सहित कई नेता बुधवार को दारू प्रखंड की दुष्कर्म पीड़िता का हाल जानने एचएमसीएच पंहुचे तो यहां जिले के बड़कागांव प्रखंड के सोनपुरा ग्राम निवासी सुबोध महतो अपने बीमार पिता मोहन महतो (61) को बेसुध अवस्था में चिकित्सक से दिखाने पहुंचा। यहां उसे ना तो स्ट्रेचर मिली और ना ही किसी कर्मी ने मदद किया।

पुत्र ने अपने पिता को कंधे पर उठाकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सा कर्मियों ने मरीज को रिम्स ले जाने को कहा। सुबोध महतो अस्पताल में पहुंची भाजपा विधायकों की प्रतिनिधिमंडल के सामने गिड़गिड़ाते हुए विधायकों के पैर पकड़कर अपने पिता की जिंदगी के लिए उनके बेहतर इलाज़ का आग्रह किया। तो तत्काल अमर कुमार बाउरी और सदर विधायक के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने संवेदना दिखाते हुए तुरंत ट्रामा सेंटर पहुंचकर बेसुध अवस्था में पड़े इस वृद्ध को ऑक्सीजन लगवाया और डॉक्टर से इलाज करने का आग्रह किया।

मरीज को ओल्ड आईसीयू में भर्ती कराया गया और बेहतर इलाज़ के लिए हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉ. विनोद कुमार से आग्रह किया है। रंजन चौधरी ने कहा कि ट्रामा सेंटर जैसे आपातकालीन जगह पर ऑक्सीजन जंबो सिलेंडर और ऑक्सीजन मास्क का नहीं होना इस बात को दर्शाता है कि यहां के अधिकारी को जन सरोकार से कोई मतलब नहीं है।

आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा प्रशिक्षित स्ट्रीट फूड वेंडर्स को डिप्टी मेयर ने दिया प्रशस्ति पत्र

0
स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मानित करते डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय
स्ट्रीट वेंडर्स को प्रशस्ती पत्र देते डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय

रांची।  प्रधानमंत्री मंत्री कौशल विकास योजना के तहत श्री श्री रूरल डेवलपमेंट प्रोग्राम ट्रस्ट, आर्ट ऑफ लिविंग के द्वारा स्ट्रीट फूड वेंडर्स को 2019-20 में ट्रेनिंग दिया गया था। प्रशिक्षण के उपरांत सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों को नगर निगम कार्यालय में डिप्टी मेयर श्री सजीव विजयवर्गीय जी के द्वारा आज प्रशस्ति पत्र दिया गया ।

इस अवसर पर डिप्टी मेयर ने अपने संबोधन में कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा कराए जा रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से मैं शुरू से ही जुड़ा था और आज इसका समापन भी मेरे हाथों हुआ यह हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान साफ-सफाई, ग्राहकों के प्रति आपका व्यवहार कैसा हो आदि जो भी बातें आपको सिखाई गई उसे व्यवहारिक जीवन में उतारने की आवश्यकता है।

उन्होने कहा कि हम नगर निगम सभी वेंडर्स के साथ हमेशा खड़े हैं और उनके लिए नए वेंडर मार्केट बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है और साथ में ये प्रशिक्षण झारखंड के 6 डिस्ट्रिक्ट के करीब 700 वेंडर्स को कराया गया इसमें लाभुकों को केंद्र सरकार के द्वारा 2 लाख का जीवन बीमा भी दिया जा रहा है।

साथ ही कोरोना के समय मे सबसे ज्यादा प्रभावित स्ट्रीट फूड वेंडर हुए थे जिनको आर्ट ऑफ लिविंग ने राशन दे कर भी मदद किया था और साफ़ सफाई के साथ ही योग, ध्यान के माध्यम से शरीर और मन को स्वस्थ रखने का प्रशिक्षण भी दिया गया है इसके लिए आर्ट ऑफ लिविंग के श्री रूपेश जी को धन्यवाद दिए। इस कार्यक्रम में रांची नगर निगम के तरफ से इस कार्यक्रम में CMM श्री रूपेश जी, श्री मणिकांत जी उपस्थित थे ।

स्थानीय भाषा संस्कृति और परंपरा का विकास फिल्मों में निहित : आलोक कुमार

0
विमोचन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख आलोक कुमार
विमोचन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख आलोक कुमार व अन्य

राँची: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख आलोक कुमार ने चित्र भारती फिल्मोत्सव पोस्टर विमोचन एवं फिल्म समीक्षा कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि स्थानीय भाषा संस्कृति तथा परंपरा का विकास फिल्मों में निहित है। भारतीय फिल्म नवरस से भरा पड़ा है। इसमें हास्य व्यंग आदि आदि चीजों का समागम है। भारतीय फिल्म मनोरंजन की विधा को पूरा विश्व स्वीकार करता है। अब पश्चिम के फिल्मों में संवेदना गीत संगीत प्रस्तुत किए जा रहे हैं जो भारतीय फिल्मों के विचारधारा से प्रेरित है।

उन्होने कहा कि भारतीय परंपरा में मनोरंजन को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। मानवीय सभ्यता के उदय से लेकर वर्तमान समय तक मनोरंजन को अभिव्यक्ति की प्राथमिकता दी गई है। चाहे वह गायन, नाटक या चित्र हो मनोरंजन सर्वोच्च रहा है। कालिदास का अभिज्ञान शकुंतलम के नाटक के माध्यम से मनोरंजन की अभिव्यक्ति की गई है। लालटेन के सहारे रामलीला का मंचन पुराने समय में होता रहा है। सभी में यह देखा गया है कि आदिम काल से मनोरंजन स्थानीय भाषा, संस्कृति तथा परंपरा के विकास का द्दोतक रहा है।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के सभागार में उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व के फिल्म उद्योगों में भारत की भागीदारी 12.5 प्रतिशत है जो दर्शाता है कि भारतीय फिल्म की भूमिका समाज निर्माण में अतुलनीय है। भारत में लघु फिल्मों का बड़ा संसार है। लघु फिल्मों के माध्यम से लोग अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत रहे हैं । आज हम राष्ट्रीय स्तर पर लघु फिल्म उत्सव मनाने जा रहे हैं । आगे चलकर स्थानीय व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रांतीय स्तर पर लघु फिल्मों का फिल्मोत्सव आयोजित करेंगे। हमारा उद्देश्य लघु फिल्मों के माध्यम से स्थानीय बोलियों, भाषाओं , संस्कृतियों, परंपराओं को उजागर करना है। हमारा ध्येय है कि लघु फिल्मों के माध्यम से सकारात्मक परंपरा का निर्माण किया जाए और नकारात्मकता से परहेज किया जाए।

उन्होंने कहा की 2019 में 25 भाषाओं में फिल्में बनी है। जिनमें सर्वाधिक 495 फिल्में हिंदी में बनी। इसके साथ ही तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, तमिल में कुल 1090 फिल्में बनी। जिससे जाहिर होता है कि भारतीय समाज पर फिल्मों का कितना गहरा असर है।
आधुनिक काल में दादा साहब फाल्के द्वारा 1913 में पहली फ़िल्म बनाई गई। इसके साथ ही पहली चलती बोलती फिल्म 1931 में आलम आरा आई। जो भारतीय समाज की संस्कृति, परंपरा और विकास का प्रतिबिंब बनी।

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की जातक कथाओं जिसमें जानवर भी बोलते हैं उस से प्रेरित होकर पश्चिम में टॉम एंड जेरी जैसी एनिमेशन फिल्मों का निर्माण हुआ। अपने महाभारत और रामायण महाकाव्य को ध्यान में रखते हैं तो उनमें 10 हजार से अधिक कहानियों का संकलन मिलता है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में आज भी माता द्रोपदी की परंपरा के वाहक मिलते हैं। किन्नौर में 3000 परिवार ऐसे हैं जो महिला प्रधान है । यह महिला सशक्तिकरण का सर्वोच्च उदाहरण हैं। वहां की महिलाएं एक परिवार के सभी भाइयों के साथ विवाह संबंध स्थापित करती हैं और सारी व्यवस्था खुद संभाला करती है। जो आज भी प्रचलित है।

टाटा की यह कार एक बार चार्ज होने पर 470 किलोमीटर चलेगी, बुकिंग शुरू

0
टाटा की जगुआर इलेक्ट्रिक व्हीकल की बुकिंग शुरू
टाटा की जगुआर इलेक्ट्रिक व्हीकल की बुकिंग शुरू

जगुआर इंडिया ने आज अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी I-Pace Black की आधिकारिक बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है। ग्लोबल मार्केट में ये एसयूवी ख़ास लुक और डिज़ाइन के चलते कई अवार्ड नाम कर चुकी है। इसे पिछले साल ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था । विदेशों में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद अब भारत में इसकी बुकिंग शुरू हो गई है।

देखने में भी जबरदस्त है I-Pace Black

कंपनी ने नए I-Pace ब्लैक एडिशन को नाम के ही अनुरूप ब्लैक फीनिश दिया है, जिसका उपयोग फ्रंट ग्रिल, सराउंड ग्रिल, साइड विंडो और एसयूवी के पिछले हिस्से में भी किया गया है। 19 इंच के आकर्षक डायमंड कट अलॉय व्हील्स इस एसयूवी के साइड प्रोफाइल को बेहतर बनाते हैं। इसे भी ग्लॉस डार्क ग्रे शेड से सजाया गया है।

फुल चार्ज होने पर 470 किलोमीटर चलेगी 

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 90 kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है। इसमें दिए गए दो इलेक्ट्रिक मोटर 396 bhp की पावर और 696 Nm का टॉर्क जेनरेट करते हैं। कंपनी का दावा है कि ये कार महज 4.8 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। ये एसयूवी एक बार फुल चार्ज होने के बाद 470 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है।

कीमत एक करोड़ रुपये 
हालांकि अभी कंपनी ने इस ब्लैक एडिशन के कीमत की घोषणा नहीं की है। लेकिन Jaguar I-Pace इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 1.06 करोड़ रुपये से लेकर 1.12 करोड़ रुपये के बीच है। ऐसा माना जा रहा है कि इसकी कीमत भी इसी के आस-पास होगी। जल्द ही इस एसयूवी की कीमत से पर्दा उठेगा।

 

रांची: एनोस एक्का के एयरपोर्ट रोड वाले बंगले में ईडी ने अपना दफ्तर खोला

0
1502/बी, एयर पोर्ट रोड, हीनू, रांची अब ईडी का नया दफ्तर होगा
1502/बी, एयर पोर्ट रोड, हीनू, रांची अब ईडी का नया दफ्तर होगा

पूर्व मंत्री एनोस एक्का का रांची के हीनू स्थित आवास प्रवर्तन निदेशालय का झारखंड मुख्यालय बन गया है। अब प्लॉट नंबर 1502/बी, एयर पोर्ट रोड, हीनू ईडी का नया दफ्तर होगा। इस प्लॉट की कीमत 64 लाख 63 हजार है। इसके निर्माण में 1 करोड़ 58 लाख 87 हजार रुपये का खर्च आया है। आपको बता दें कि ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में इस आवास पर कब्जा किया था। अब यह 2 करोड़ 23 लाख 50 हजार की संपत्ति है।

एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का के नाम पर था बंगला 

पिछले विधानसभा चुनाव में झापा पार्टी के टिकट पर लड़ी थी मेनन एक्का
पिछले विधानसभा चुनाव में झापा पार्टी के टिकट पर लड़ी थी मेनन एक्का

प्रवर्तन निदेशालय ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में 28 सितंबर 2018 को इस बंगले के अलावा एनोस एक्का के चार अन्य ठिकानों पर भी पूर्ण रूप से कब्जा किया था। मनी लांड्रिंग के मामले में जब्त यह बंगला एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का के नाम पर था। इस बंगले की कीमत 2 करोड़, 23 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। इसमें प्लॉट की कीमत 64 लाख 63 हजार रुपये तथा निर्माण खर्च 1 करोड़, 58 लाख, 87 हजार रुपये है।

रांची के हरिओम टावर और श्रीराम रेजीडेंसी वाला फ्लैट भी ईडी के कब्ज़े में 

कोलेबिरा के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का के जिन अन्य संपत्तियों पर ईडी ने 28 सितंबर 2018 कब्जा किया था उनमे, हरिओम टावर व श्रीराम रेजीडेंसी का एक-एक फ्लैट तथा सिरमटोली व ओरमांझी की जमीन भी शामिल है । हर संपत्ति को ईडी ने सरकारी संपत्ति घोषित करते हुए नोटिस चस्पा कर दिया था। कुछ फ्लैटों में किराएदार रह रहे थे, जिन्हें ईडी ने शीघ्र खाली करने का आदेश भी दिया था।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट शहीद राजेश कुमार को दी श्रद्धांजलि

0
शहीद राजेश कुमार को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
शहीद राजेश कुमार को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के सुकुरहुटू स्थित जगुआर हेडक्वार्टर पहुंचकर नक्सली हमले में शहीद हुए जगुआर के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार के पार्थिव शरीर को नमन किया तथा पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शहीद के आत्मा को शांति प्रदान कर परिजनों को इस दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

मौके पर सांसद संजय सेठ, राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित कई अन्य अधिकारियों ने भी शहीद कमांडेंट राजेश कुमार को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने शहीद कमांडेंट राजेश कुमार की पत्नी एवं पुत्र सहित अन्य स्वजनों से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना दी।

खुद से ज्यादा दूसरों की परवाह करने वाले राजेश शहीद हो गये, नहीं थम रहे साथियों के आंसू

0
हमेशा के लिए खामोश हो गई यह निश्छल हंसी
हमेशा के लिए खामोश हो गई यह निश्छल हंसी

लातेहार में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में बीएसएफ के डिप्टी कमांडर राजेश कुमार शहीद हो गये।  उन्हें गोली लगी थी, हेलिकॉप्टर से रांची भेजा गया,  लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी । इस तरह लाल आतंक के खूनी दरिंदो ने एक हंसमुख,  जिंदादिल और होनहार अफसर की जान ले ली ।

मुंगेर के रहने वाले थे शहीद राजेश

साथी बताते हैं कि राजेश हंसमुख और जिंदादिल इंसान थे । उन्हे हमेशा खुद से ज्यादा दूसरों की परवाह रहती थी । शायद ही उनके मुंह से कोई ऐसी बात निकलती होगी, जिससे दूसरों को तकलीफ पहुंचे।

मुंगेर के लाल दरवाजा इलाके के रहने वाले लोग बताते हैं कि जब भी वे घर आते, सबसे मिलना नहीं भूलते थे। हर एक जानपहचान वालों के घर जाकर उनका हालचाल लेते, हंसी मजाक करते । आज वो निश्चल, मासूम हंसी हमेशा के लिए खामोश हो गई ।रांची से लेकर मुंगेर तक उनके घर में मातम पसरा है, सिर्फ़ रोने और सिसकियां की आवाज़ आती है । मुंगेर में पूरा मोहल्ला उनके बड़े भाई राकेश को ढाढस बंधाने पहुंचा है।

परिवार में कौन-कौन? 

राजेश पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। शहीद राजेश कुमार के पिता लाल बहादुर राय रांची में ही एजी डिपार्टमेंट से सेवानिवृत्त होकर बस गए। पैतृक घर मुंगेर काफी कम आते हैं। घर पर बड़े भाई राकेश, पत्नी और बच्चे के साथ रहते थे। छोटे भाई रजनीश भी लातेहार में आइबी विभाग में हैं पोस्टेड हैं।

मुंगेर में ही बरियारपुर इलाके में ससुराल भी था

लाल दरवाजा स्थित पूरा मुहल्ला स्तबध है। किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि सभी को हंसने और हंसाने वाला उनका राजेश अब इस दुनिया में नहीं रहा। पैतृक आवास पर सन्नाटा पसरा है, घर के सदस्य और साथियों के चेहरे पर गम और मायूसी दिख रही थी। सभी ने आंसू बह रहे हैं। मुंगेर के लाल शहीद कमांडेंट का ससुराल बरियारपुर है। आसपास के लोग लाल दरवाजा स्थित पैतृक घर पहुंचकर राजेश के बड़े भाई राकेश कुमार और भाभी को ढांढस बंधाया। मुंगेर विधायक प्रणव कुमार यादव भी आवास पहुंचे और सभी को सांत्वना दी।

बीसीसीएल और सेना में बहाली के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह के दो शातिर हिरासत में

0

आधा दर्जन लोगों ने ठगी को लेकर दिया आवेदन, प्रसिद्ध कोचिंग संचालक से भी 25 लाख की ठगी
………………………………….
पुलिस हिरासत में ठग ऋषभ शर्मा उर्फ मो. जावेद व उसकी पत्नी पूनम कुमारी

अंतर्राज्जीय गिरोह का हो सकता है खुलासा, सदर थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी
अंतर्राज्जीय गिरोह का हो सकता है खुलासा, सदर थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी

उज्जवल दुनिया संवाददाता

हजारीबाग। राज्य में बीएसएफ, सेना, बीसीसीएल सहित अन्य कई संस्थानों नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इन ठगों के शिकार आम और खास बन रहे है। ठगों का तार हजारीबाग से लेकर बिहार के अलावा यूपी तथा दिल्ली से भी जुड़ा है।

मंगलवार को ऐसे हीं दो शातिर ठगों को सदर थाना की पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए ठग के खिलाफ सूचना फैलते हीं करीब आधा दर्जन लोगों ने सदर थाना में ठगी की शिकायत दर्ज करायी है। इनमें एक कोचिंग संचालक भी है, जिनसे 25 लाख रुपए की ठगी सीसीएल में उंचे पोस्ट पर नौकरी दिलाने के एवज में ठगी की गयी है।

हांलाकि पूरे मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस एक बड़े अंतर्राज्जीय गिरोह का खुलासा कर सकती है। पुलिस इन्हें किसी गुप्त ठिकाने पर रखकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत एक प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के आलोक में शिवपूरी स्थित सुशीला अपार्टमेंट से दोनों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए दोनों दंपत्ति है।

पेलावल में जावेद और ठगी की दुनिया में ऋषभ शर्मा नाम से है प्रसिद्ध

पुलिस हिरासत में आया प्रसिद्ध ठग ऋषभ शर्मा पेलावल निवासी है। वह पेलावल में मो. जावेद और ठगी के दुनिया में ऋषभ शर्मा के नाम से प्रसिद्ध है। जानकारी के मुताबिक करीब पांच दर्जन से भी अधिक लोगों को इनके द्वारा नौकरी के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की गयी है। ठग रामनगर स्थित सुशीला अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 303 में रहता है। पुलिस ने कोचिंग संचालक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हिरासत में लिया है। भुक्तभोगी पीयूष कुमार, रोहित कुमार, सुनील कुमार ने बताया कि हजारीबाग हीं नहीं रांची में भी इनके द्वारा ठगी की गयी है।

गिरोह में आधा दर्जन लोग, मेरु के निशांत, लाखे का ओम प्रकाश उर्फ गौतम सागर भी शामिल

भुक्तभोगी युवकों ने बताया कि गिरोह में आधा दर्जन लोग शामिल है। पेलावल का जावेद उर्फ ऋषभ शर्मा उसकी पत्नी पूनम कुमारी शर्मा, लाखे निवासी ओम प्रकाश उर्फ गौतम सागर तथा मेरु निवासी निशांत कुमार भी शामिल है।

हजारीबाग में हथियार के साथ सप्लायर गिरफ्तार, तीन फरार

0
हजारीबाग में हथियार के साथ सप्लायर गिरफ्तार, तीन फरार
हजारीबाग में हथियार के साथ सप्लायर गिरफ्तार, तीन फरार

हजारीबाग। कोर्रा थाना पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 27 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कनहरी हिल के पास कुछ लड़के हथियार के साथ हैं, जो किसी अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई। वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक छापामार दल का गठन कर सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए कोर्रा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा कनहरी हिल पहुंचे। वहां देखा कि कुछ लड़के किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

अचानक पुलिस बल को देखकर सभी लड़के इधर-उधर भागने लगे। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए सशस्त्र बल के साथ एक व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ा। पकड़ाए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम विभास कुमार सिंह कदमा निवासी बताया। उसके बाद उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उस युवक ने कमर में एक रिवाल्वर एवं काले रंग की पिस्टल एवं दो गोलियां छिपाकर रखी हुई थी। इस संबंध में कोर्रा थाना कांड संख्या 115/21 के तहत युवक गिरफ्तार किया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि पकड़ा गया युवक हथियार बेचने का कारोबार करता था। यह आशीष कुमार से हथियार खरीद कर सूरज कुमार एवं सोनू कुमार को देने की फिराक में कनहरी हिल के पास खड़ा था और योजना बना रहा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है एवं तीनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।