Saturday 4th of July 2026 09:33:19 PM
Home Blog Page 107

R-Sport Team: Sebastien Ogier Title Priority Over Teams’ Crown

0

We woke reasonably late following the feast and free flowing wine the night before. After gathering ourselves and our packs, we headed down to our homestay family’s small dining room for breakfast.

Refreshingly, what was expected of her was the same thing that was expected of Lara Stone: to take a beautiful picture.

We were making our way to the Rila Mountains, where we were visiting the Rila Monastery where we enjoyed scrambled eggs, toast, mekitsi, local jam and peppermint tea.

We wandered the site with other tourists

Yet strangely the place did not seem crowded. I’m not sure if it was the sheer size of the place, or whether the masses congregated in one area and didn’t venture far from the main church, but I didn’t feel overwhelmed by tourists in the monastery.

Headed over Lions Bridge and made our way to the Sofia Synagogue, then sheltered in the Central Market Hall until the recurrent (but short-lived) mid-afternoon rain passed.

Feeling refreshed after an espresso, we walked a short distance to the small but welcoming Banya Bashi Mosque, then descended into the ancient Serdica complex.

We were exhausted after a long day of travel, so we headed back to the hotel and crashed.

I had low expectations about Sofia as a city, but after the walking tour I absolutely loved the place. This was an easy city to navigate, and it was a beautiful city – despite its ugly, staunch and stolid communist-built surrounds. Sofia has a very average facade as you enter the city, but once you lose yourself in the old town area, everything changes.

Clothes can transform your mood and confidence. Fashion moves so quickly that, unless you have a strong point of view, you can lose integrity. I like to be real. I don’t like things to be staged or fussy. I think I’d go mad if I didn’t have a place to escape to. You have to stay true to your heritage, that’s what your brand is about.

Hello world!

0

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

68 साल बाद दोबारा टाटा की हुई एयर इंडिया

0

जब एयर इंडिया का नाम टाटा एयरलाइंस था
जब एयर इंडिया का नाम टाटा एयरलाइंस था

68 साल बाद एयर इंडिया सरकारी बोझ से आजाद हो गई। कर्ज के बोझ से दबी एयर इंडिया को एक्वायर करने के लिए टाटा संस की 18,000 करोड़ रुपये की बिड को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। एयर इंडिया की शुरुआत टाटा ग्रुप ने ही की थी और 68 वर्ष पहले इसे सरकार को सौंप दिया गया था।

स्पाइसजेट ने लगाई थी 15,100 करोड़ की बोली

एयर इंडिया को एक्वायर करने की दौड़ में स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह भी शामिल थे। उन्होंने इसके लिए व्यक्तिगत हैसियत से लगभग 15,100 करोड़ रुपये की बिड दी थी। एयर इंडिया के लिए सरकार ने रिजर्व प्राइस 12,906 करोड़ रुपये रखा था। डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सेक्रेटरी तुहित कांत पांडे ने बताया की इस डील को दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

रतन टाटा ने जेआरडी टाटा की विरासत अपनी मुट्ठी में वापस ले ली
रतन टाटा ने जेआरडी टाटा की विरासत अपनी मुट्ठी में वापस ले ली

उन्होंने कहा कि एयर इंडिया पर कुल कर्ज 61,560 करोड़ रुपये है। इसमें से 15,300 करोड़ रुपये टाटा संस के पास जाएगा जबकि 46,262 करोड़ रुपये नॉन-कोर एसेट्स को रखने के लिए बनाए गए स्पेशल पर्पज व्हीकल एयर इंडिया एसेट होल्डिंग्स के साथ रहेगा। इसका मतलब है कि इस डील में कैश का हिस्सा केवल 2,700 करोड़ रुपये होगा।

एक साल तक नौकरी से नहीं निकाले जा सकेंगे एयर इंडिया के कर्मचारी

एयर इंडिया के लगभग 12,000 एंप्लॉयीज को टाटा ग्रुप कम से कम एक वर्ष के लिए बरकरार रखेगा। इसके बाद इन एंप्लॉयीज को वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम की पेशकश करने का विकल्प टाटा ग्रुप के पास होगा। टाटा ग्रुप के चेयरमैन एमेरिट्स रतन टाटा ने एक स्टेटमेंट में कहा कि एयर इंडिया को दोबारा मजबूत स्थिति में लाने के लिए काफी कोशिश करनी होगी। टाटा ग्रुप के लिए यह एविएशन सेक्टर में मौजूदगी बढ़ाने का एक अच्छा मौका होगा।

डील की शर्तों के तहत टाटा ग्रुप पांच वर्षों तक एयर इंडिया का लोगो और ब्रांड नेम नहीं बेच सकेगा। इसके बाद भी इन एसेट्स को किसी विदेशी कंपनी को नहीं बेचा जा सकेगा।

केंद्र सरकार की प्राइवेटाइजेशन की योजनाओं में एयर इंडिया की बिक्री का महत्वपूर्ण हिस्सा था। इसके लिए बायर खोजना मुश्किल था क्योंकि एयरलाइन कई वर्षों से घाटे में है और कड़े कॉम्पिटिशन के कारण इसकी मुश्किलें बढ़ रही थी। एयर इंडिया की शुरुआत 1932 में हुई थी। सरकार ने एयर इंडिया का कंट्रोल 68 वर्ष पहले टाटा ग्रुप से लिया था। हालांकि, अब सरकार के लिए एयर इंडिया एक बड़ा बोझ बन गई थी और इसे टाटा ग्रुप को बेचकर उसे बड़ी राहत मिलेगी।

 

आर्थिक रूप से कमजोर युवा भी कर सकेंगे सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी

0

लातेहार में शुरू हुआ निःशुल्क कोचिंग सेन्टर
लातेहार में शुरू हुआ निःशुल्क कोचिंग सेन्टर

रांची । नक्सल प्रभावित लातेहार जिला के युवाओं का स्वर्णिम भविष्य गढ़ने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। अब यहाँ निवास करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर युवा देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग निःशुल्क ले सकेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद लातेहार ऐसा पहला जिला बन गया गया है, जिसने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवकों के लिए ‘इंटीग्रेटेड कोचिंग कार्यक्रम’ उपलब्ध कराया है। कोडरमा में भी इस तरह की इंटीग्रेटेड कोचिंग कार्यक्रम शुरू करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

सैकड़ों युवाओं को मिलेगी कोचिंग

लातेहार की अधिकतर आबादी गरीबी रेखा के नीचे की श्रेणी में आती है। निजी कोचिंग संस्थान की ऊंची फीस वहन करने में असक्षम होने के कारण ऐसे युवाओं की आकांक्षाएं दम तोड़ देती हैं। इन युवाओं की परिस्थिति को समझते हुए जिला प्रशासन द्वारा महत्वाकांक्षी कदम उठाते हुए ‘इंटीग्रेटेड कोचिंग कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत 100 से 130 युवाओं को सिविल सेवा परीक्षाएं की तैयारी करवाने हेतु मुफ्त कोचिंग सेवा प्रदान करने की परिकल्पना ने मूर्त रूप लिया।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की पहल

कार्यक्रम के अंदर यूपीएससी, जेपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के कई चरणों में सफल हो चुके अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों द्वारा शिक्षण सेवा दी जा रही है। कोचिंग संस्थान के अंदर लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही, अन्य राज्यों और जिलों के अनुभवी शिक्षकों से डिजिटल माध्यम से पढ़वाने हेतु भी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित किया गया है।

सरकार का प्रयास है कि राज्य के कमजोर वर्ग के युवाओं को सिविल सेवा परीक्षा की गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क कोचिंग प्राप्त हो। ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके। इस निमित कोचिंग सेन्टर शुरू किया गया है। आने वाले दिनों में इसका विस्तार अन्य जिलों में भी किया जायेगा।
हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

जम्मू

0

Delhi:जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही कश्मीरी पंडितों की हत्याओं के बीच राज्य के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को शनिवार को दिल्ली बुलाया गया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें तलब किया है। कश्मीर में गत 48 घंटे में पांच लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इनमें अधिकांश कश्मीरी पंडित हैं।

दो शिक्षकों की हत्या के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के सफाकदल इलाके में दो शिक्षकों की हत्या के मामले में जम्मू के विभिन्न संगठनों द्वारा रोष व्यक्त करने के लिए प्रदर्शन किए जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह से ही जम्मू में लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं और नारेबाजी कर रोष व्यक्त कर रहे हैं। लोगों द्वारा लगातार सरकार से इंसाफ की मांग की जा रही है। रियासी में भी बार एसोसिएशन ने कश्मीर में हुई हत्याओं के विरोध में रोष रैली निकाली, जिसमें लोगों ने इंसाफ की गुहार लगाई। वहीं, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम ने भी महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास तवी पुल पर प्रदर्शन किया।

भारत

0

नई दिल्ली, प्रेट्र। कोरोना संक्रमण के दौरान यात्रा को लेकर भारत और ब्रिटेन के बीच पैदा हुआ तनाव खत्म होता दिख रहा है। ब्रिटेन द्वारा भारतीय यात्रियों के लिए 10 दिन के अनिवार्य क्वारंटाइन को खत्म करने की घोषणा के एक दिन बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपनी ब्रिटिश समकक्ष लिज ट्रस के साथ बात की। दोनों के बीच यात्रा संबंधी मुद्दों पर बातचीत हुई और दोनों देशों के बीच यात्रा को सहज बनाने पर सहमति बनी।

ब्रिटेन ने गुरुवार को एलान किया था कि 11 अक्टूबर के बाद से कोविशील्ड या उसकी तरफ से मंजूरी दूसरी वैक्सीन की सभी डोज लगवाने वाले भारतीयों को 10 दिन के अनिवार्य क्वारंटाइन में नहीं रहना होगा। ब्रिटेन के इस फैसले के बाद भारत भी ब्रिटिश नागरिकों को लेकर यात्रा संबंधी नए दिशानिर्देश जारी करेगा।

ब्रिटिश विदेश मंत्री से बातचीत के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट््रस से बातचीत कर अच्छा लगा। दोनों देशों के बीच यात्रा को सहज बनाने पर सहमति बनी। इससे रोडमैप 2030 को लागू करने में मदद मिलेगी।’

गिरिडीह के जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद तत्काल प्रभाव से निलंबित

0

बगोदर विधायक ने विधानसभा के शून्यकाल में उठाकर निलंबित करने का किया मांग
बगोदर विधायक ने विधानसभा के शून्यकाल में उठाकर निलंबित करने की मांग की थी 

अमित सहाय

गिरिडीह । जिला शिक्षा अधीक्षक गिरिडीह अरविंद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। गिरिडीह डीएसई पर एक मल्टीनेशनल कंपनी का प्रोडक्ट बेचने जाने का आरोप था। डीएसई विद्यालय में स्कूल में एक निजी कम्पनी का उत्पाद जैसे ब्रश, टूथपेस्ट समेत अन्य सामान खरीदने का दबाव शिक्षकों पर बनाया करते थे।

विदित हो कि डीएसई द्वारा सदर प्रखण्ड के अग्दोनी कला स्कूल में कम्पनी के उत्पाद बेचने की खबर प्रकाशित की गई थी। बगोदर विधायक ने इस मामले को विधानसभा में उठाया है ऐसे में यह कहा जा रहा है कि डीएसई पर कार्यवाई हो सकती है।

बगोदर भाकपा मालेे विधायक विनोद कुमार सिंह ने विधानसभा के शून्यकाल में उठा कर निलंबित करने का मांग किया है। शून्यकाल में विधायक विनोद ने कहा है कि गिरिडीह जिला शिक्षा अधीक्षक सरकारी पद का लाभ उठाकर दबाव देकर शिक्षकों को कम्पनी का उत्पाद बेचते रहे हैं ।

प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी सचिव से मिलकर शिकायत दर्ज की थी । जिसमें भयादोहन कर वसूली का भी आरोप है । विधायक ने कहा है कि पूर्व में भी गबन के आरोप पर डीएसई अरविंद जेल जा चुके हैं । ऐसे में इन्हें निलंबित कर हटाया जाए। गिरिडीह डीएसई एक मल्टीनेशनल कंपनी का प्रोडक्ट बेचते रहे हैं । बगोदर विधायक ने इस मामले को विधानसभा में उठाया है ऐसे में यह कहा जा रहा है कि डीएसई पर कार्यवाई हो सकती है।

बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी को मिली जमानत

0

दो शर्तों के साथ मिली सुनील तिवारी को जमानत
दो शर्तों के साथ मिली सुनील तिवारी को जमानत

रांचीः यौन शोषण के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई । अदालत ने मामले में दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत सुनील तिवारी को दो शर्तों पर जमानत की सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है । हाई कोर्ट के न्यायाधीश राजेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई ।

दो शर्तों का करना होगा पालन

जिन दो शर्तों पर जमानत मिली है, उसमें पहली शर्त यह है कि जेल से निकलने के बाद वह अगले छह माह तक झारखंड राज्य में नहीं प्रवेश करेंगे । दूसरी शर्त यह है कि वह अपना मोबाइल नंबर नहीं बदलेंगे । जस्टिस राजेश कुमार की अदालत ने निर्देश में यह भी कहा है कि सुनवाई के दौरान अगर जरूरत पड़ी तभी झारखंड आ सकते हैं ।

पूर्व में सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि मामला चुकि एससी-एसटी एक्ट से जुड़ा हुआ है, इसीलिए इस मामले में पीड़ित के पक्ष को जाने बगैर जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं की जा सकती है । इसलिए पीड़ित पक्ष को भी सुना जाना आवश्यक है । अदालत ने इस बिंदु पर भी सुनवाई की । सभी पक्षों को सुना उसके उपरांत उन्होंने सशर्त जमानत की सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया ।

खूंटी की रहने वाली एक युवती ने सुनील तिवारी के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है । पिछले दिनों सुनील तिवारी की पत्नी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी । उन्होंने पूरे घटनाक्रम को राजनीति से प्रेरित साजिश करारा दिया था ।

 

अगले पांच सालों में पेट्रोल या डीजल की गाडियाँ भूल जाइए

0

पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को भूलकर इलेक्ट्रिक वाहनों पर ध्यान दें लोग
पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को भूलकर इलेक्ट्रिक वाहनों पर ध्यान दें लोग

देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर जवाब देते हुए केन्द्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने कहा कि मुझे ये समझ में नहीं आता कि शहरों में सिर्फ अपने दफ्तर आने-जाने वालों को पेट्रोल और डीजल की कार या बाइक क्यों चाहिए?

इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन गाड़ियों का जमाना 

उन्होंने कहा कि अगले पांच-छः सालों में महानगरों और राज्य की राजधानियों में पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों पर हम बैन लगाने की सोंच रहे हैं। सिर्फ ग्रामीण इलाकों में ही पेट्रोल और डीजल की इजाज़त होगी। अगले दो-तीन सालों में इलेक्टक व्हीकल की बिक्री में 200% का इजाफा होने वाला है। गडकरी ने कहा कि भारत हाइड्रोजन गाड़ियों के क्षेत्र में दुनिया को राह दिखाने वाला है। देश-दुनिया की सभी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां हाइड्रोजन व्हीकल से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पैसा इनवेस्ट कर रही हैं।

टाटा नेक्सन बनी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार
टाटा नेक्सन बनी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार

पेट्रोल और डीजल गाड़ियों से सस्ती और अच्छी इलेक्ट्रिक गाड़ी देंगे 

नीतिन गडकरी ने कहा कि अगले साल से एक लाख से कम रुपये में बाइक और स्कूटर मिलेंगे। एक बार चार्ज होने पर डेढ़ से दो सौ किलोमीटर तक आसानी से दौड़ेंगे।  इससे वाहन मालिकों के पेट्रोल और डीजल के पैसे बचेंगे ।कुल मिलाकर दोपहिया इलेक्टक वाहन पेट्रोल औरडीजल वाहनों से सस्ता पड़ेगा ।

पेट्रोल और डीजल की राजनीति खत्म होगी

उन्होंने यह भी कहा कि टाटा के इलेक्ट्रिक कार किसी भी तरह से विदेशी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से कम नहीं है। इसी तरह भारतीय कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में लगातार रिसर्च कर रही हैं। मेरा लक्ष्य है कि मोदीजी के इस कार्यकाल तक पेट्रोल-डीजल पर होने वाली राजनीति ही खत्म कर दूंगा।

2022 के अंत तक हर 50 किलोमीटर पर होगा सुपर चार्जिग स्टेशन
2022 के अंत तक नेशनल हाइवे पर हर 50 किलोमीटर पर होगा सुपर चार्जिग स्टेशन

हाइड्रोजन व्हीकल के बारे में सोचना शुरू करें लोग

नीतिन गडकरी ने कहा कि जब मैंने पहली बार फास्ट टैग की बात की थी तो लोग कहते थे कि ये कैसे होगा ? इसी तरह जब मैं इथेनॉल की बात करता था तो लोग इसे अव्यवहारिक बताते थे, आज पूरी दुनिया इथेनॉल की बात कर रही है। आज मैं दावा करता हूँ कि भारत में बहुत जल्द हाइड्रोजन गाडियाँ बड़े पैमाने पर चलेंगी। टोयोटा की हाइड्रोजन व्हीकल भारत आ चुकी है। बाकी कंपनियों के हाइड्रोजन व्हीकल भी जल्द ही बाजार में आएंगी । इसलिए पेट्रोल का रोना रोने वालों को बहुत निराशा होने वाली है।

जनसंख्या नियंत्रण के लिए सभी धर्मों के धर्मगुरुओं को आगे आना होगा

0

बांग्लादेश से सीखने की जरुरत- संजय जायसवाल
बांग्लादेश से सीखने की जरुरत- संजय जायसवाल

पटना। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि बढ़ती जनसंख्या पर हम तबतक काबू नहीं पा सकते, जबतक इसे धर्म या मजहब से जोड़ा जाता रहेगा। संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में बांग्लादेश जैसा काम करने की जरूरत है । बांग्लादेश में हर शुक्रवार को नमाज के बाद जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सीख दी जाती है ।

बढ़ती जनसंख्या किसी धर्म या जाति का मुद्दा नहीं, बल्कि सभी वर्गों की साझा समस्या है

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि पहले अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बने कानून । दो बच्चों का कानून पंचायतों में, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर सरकार लागू करे । पहले नेता और अधिकारियों को खुद सुधरना होगा, तभी हम लोगों को सुधार सकते हैं। बिहार के सभी धर्म गुरुओं को भी जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए आगे आना होगा । उन्होने कहा कि जबतक सभी धर्मों के धर्मगुरु लोगों को जागरुक नहीं करते, तबतक सिर्फ सरकार से कुछ नहीं होगा।

विपक्ष ने की आलोचना, जदयू ने किया बयान से किनारा

बेतिया सांसद के बयान पर राजद ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जातिगत जनगणना कराने में तो भार पड़ रहा है लेकिन जनसंख्या नियंत्रण पर बड़ा-बड़ा ज्ञान दे रहे हैं। राजद ने कहा कि भाजपा सरकार में है, ऐसे बयान देने से पहले उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करनी चाहिए।

जेडीयू ने भी भाजपा नेता के बयान से किनारा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि वे जागरुकता के द्वारा ही जनसंख्या नियंत्रण के पक्ष में हैं। अब बाकि लोग इसपर क्या कहते है इससे जनता दल यूनाइटेड को कोई मतलब नहीं है।

एक माह में 72 से अधिक औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और संचालन की मिली अनुमति

0

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जेएसपीसीबी ने लंबित आवेदनों के निस्तारण में लाई तेजी
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जेएसपीसीबी ने लंबित आवेदनों के निस्तारण में लाई तेजी

रांचीः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के साथ ही संचालन के लिए स्वीकृति प्रदान करने की प्रक्रिया ने जोर पकड़ लिया है। मालूम हो कि झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए अनुमति मांगने वाले उद्योगों को ‘स्थापना की सहमति’ की मंजूरी दी जाती है।

उद्योग स्थापना की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ़्तार

आकड़ों पर गौर करें, तो सितंबर 2021 के पहले सप्ताह में जेएसपीसीबी के पास 115 आवेदन लंबित थे, जो घटकर केवल 44 रह गए हैं। एक महीने के अंदर स्थापना की सहमति के लिए 71 से अधिक आवेदनों को मंजूरी दी गई है। संचालन की सहमति के मामले में सितंबर के पहले सप्ताह में जेएसपीसीबी के पास 360 से अधिक आवेदन लंबित थे। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह में यह संख्या घटकर 150 हो गई।

मुख्यमंत्री ने दिया था आदेश

मुख्यमंत्री ने 13 सितंबर 2021 को ट्वीट के जरिये उद्योग सचिव को राज्य में चल रहे लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों की दुर्दशा पर ध्यान देने और उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को उद्योग स्थापना में आ रही अड़चनों को दूर करने हेतु निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उद्योग सचिव ने 16 सितंबर 2021 को जेएसआईए के सदस्यों के साथ बैठक की थी। बैठक में उद्योगों के सामने आनेवाले सभी प्रमुख मुद्दों पर ध्यान देते हुए उन्हें हर संभव समाधान का आश्वासन दिया था।

” माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर सम्बंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी विभाग के कारण औद्योगिक इकाई के संचालन में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। झारखण्ड खान और खनिज आधारित उद्योगों के लिए सबसे आकर्षक स्थलों में से है। जेआईआईपीपी 2021 के लॉन्च के साथ, हम अन्य फोकस क्षेत्रों जैसे कपड़ा, कृषि-खाद्य प्रसंस्करण, फार्मा, ईवी और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के अलावा अन्य सेक्टरों को प्राथमिकता दे रहे हैं। राज्य सरकार निवेशकों को झारखंड में निवेश के लिए आमंत्रित करती है।

श्रीमती पूजा सिंघल, सचिव, उद्योग विभाग

राजद के 20 स्टार प्रचारकों की सूची में तेज प्रताप का नाम नहीं

0

क्या तेजप्रताप के लिए राजद में भविष्य बचा है ?
क्या तेजप्रताप के लिए राजद में भविष्य बचा है ?

पटना। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को आधिकारिक रूप से राजद से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया है लेकिन बेइज्जती इतनी की गई है कि अब उनके लिए राजद में रहना मुश्किल हो गया है। कुशेश्वर स्थान और तारापुर की दो सीटों पर होने वाले उप-चुनाव के लिए राजद ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, लेकिन उसमें तेज प्रताप यादव का नाम नहीं था। ये इस बात का इशारा है कि तेजप्रताप यादव राजद में रहकर भी अब नहीं हैं। इस पार्टी में कम से कम उनका राजनीतिक भविष्य खत्म ही है।

शिवानंद तिवारी ने कहा था-तेजप्रताप राजद से निष्कासित हैं

राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने तो बुधवार को ही कह दिया था कि तेजप्रताप राजद से निकाले जा चुके हैं। लेकिन इतने बड़े बयान पर लालू परिवार की ओर से चुप्पी उनकी बात पर मुहर थी । अब राजद के स्टार प्रचारकों की सूची से तेज प्रताप का निकाला जाना उनके लिए अबतक का सबसे बड़ा झटका है।

गुरुवार को कांग्रेस के नजदीक जाते दिखे तेजप्रताप यादव

इस बीच बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक राम ने तेजप्रताप से मुलाकात की । उपचुनाव में कांग्रेस और राजद के बीच गठबंधन टूट चुका है और दोनों पार्टियों की ओर से तल्ख बयानबाजी जारी है। कांग्रेस और राजद दोनों ने कुशेस्वरस्थान और तारापुर से अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इन सबके बीच तेजप्रताप यादव से कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की मुलाकात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। एक स्थानीय मीडिया ने तो यह भी दावा किया है कि कन्हैया कुमार के बाद पप्पू यादव और तेज प्रताप यादव भी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0

पुलिस गिरफ्त में मनोज मुंडा
पुलिस गिरफ्त में मनोज मुंडा

रांची ।  भाजपा एससी मोर्चा ग्रामीण जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा हत्याकांड के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये का इनामी मनोज मुंडा को गुरुवार को सिविल कोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण मनोज मुंडा सरेंडर करने के लिए कोर्ट पहुंचा था लेकिन रांची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे कोर्ट परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी से पहले मुख्य आरोपी ने दी सफाई

आत्समर्पण करने के पहले मनोज मुंडा ने बताया कि इस हत्याकांड से उसका कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने बताया कि जीतराम मुंडा के परिवार के लोग उस पर एक पुराने पारिवारिक विवाद की वजह से शक कर रहे हैं, उस मामले में जीतराम मुंडा की गवाही हुई थी। लेकिन जीतराम मुंडा की हत्या से उसका कोई लेना देना नहीं है।

पुलिस ने मनोज मुंडा पर घोषित किया था इनाम
इससे पहले रांची पुलिस की ओर से बुधवार को नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपित मनोज मुंडा पर इनाम की घोषणा की थी। रांची पुलिस सूचना देने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की गयी थी। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखने की बात कही गयी थी। पुलिस ने इस मामले में एक शूटर समेत दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

भाजपा के पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव की माताजी का निधन

0

शिवशंकर उरावं की माताजी एतवारी उरावं की फाइल तस्वीर
शिवशंकर उरावं की माताजी एतवारी उरावं (फाइल तस्वीर)

रांची। भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव की माताजी एतवारी उरांव का निधन हो गया। वे 95 वर्ष की थीं। वे दुमका स्थित बड़े पुत्र शिवबालक भगत के निवास पर रहती थीं, वहीं उनका निधन हुआ । स्व. एतवारी उरावं उरांव अपने पीछे तीन पुत्रो और एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

भाजपा नेताओं ने जताया शोक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने पार्टी के एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने निधन की सूचना पर दुःख जताते हुए कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शिवशंकर जी की माता जी के निधन की सूचना से मन व्यथित है। उनके स्थान को कभी भरा नहीं जा सकता है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि शिवशंकर उरांव जी की माता के निधन की खबर से व्यथित हूं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों का यह पीड़ा सहने की शक्ति दे।

रांचीः पंडरा में लगभग 700 मजदूरों ने प्रधानमंत्री के प्रति किया आभार प्रकट

0

पंडरा में मजदूरों के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश
पंडरा में मजदूरों के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश

रांची । पंडरा बाजार में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सह मजदूर नेता ललित नारायण ओझा के द्वारा आयोजित लगभग 700 मजदूरों ने पोस्टकार्ड के माध्यम से आभार प्रकट किया।

इस मौके पर उपस्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजदूरों के विकास के लिए कई योजनाएं लागू की गई मजदूरों के हित मे मोदी सरकार ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। मजदूरों के कल्याण केलिये अनेक योजनाएं प्रारम्भ हुई है। पेंशन की योजनाएं भी शुरू की गई हैं।

मजदूरों ने भी प्रधानमंत्री जी को पोस्टकार्ड लिखकर आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमकुंद सहाय,आशा लकड़ा,पवन साहू,के के गुप्ता, वरुण साहू,बलराम सिंह, संजय जायसवाल,अजय मुंडा,अजय दुबे,सुरेंद्र नाथ,संतोष साहू,राजीव नाथ शाहदेव , शैलेश मिश्रा, प्रशांत राज शाहदेव, अवधेश दुबे, सुनील सिंह,सूबेश पांडे,अभय कुमार, सहित झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन से बलि राय, मथुरा सहित सैकड़ों की संख्या में किसान एवं मजदूर उपस्थित थे।