Friday 16th of October 2026 06:04:28 AM
HomeBreaking Newsराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशीप में झारखण्ड की महिला टीम ने रचा इतिहास

राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशीप में झारखण्ड की महिला टीम ने रचा इतिहास

सिक्किम में आयोजित प्रतियोगिता में झारखण्ड को तीसरा स्थान
सिक्किम में आयोजित प्रतियोगिता में झारखण्ड को तीसरा स्थान

रांची। ऑल इंडिया बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 03 से 05 अक्टूबर तक आयोजित गंगटोक सिक्किम में तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड की महिला टीम ने इतिहास रचते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया ।  इस राष्ट्रीय बाल बैडमिंटन चैपियनशिप में भारत के प्रमुख बॉल बैडमिंटन टीम इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लिया। यह प्रतियोगिता भारतीय बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा अधिकृत प्रतियोगिता थी, जिसमें भारत के उम्दा टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

झारखंड की महिला टीम कोच प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में महिला कोच दीपिका कुजूर, जया शर्मा, कैप्टन प्रेमी टोपनो, प्रतिभागी-कोमल केशरी, सुमन तिर्की, अनु टोपनो, सुमन कुजूर मनीषा टोप्पो, रिया प्रमाणिक, नीता शाह, अनपूर्णा, सलोनी ने हिस्सा लिया।

बिहार को पहला और असम को दूसरा स्थान

ऑल इंडिया बॉल बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता में प्रथम बिहार, द्वितीय असम एवं तृतीय झारखंड स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर ऑल इंडिया बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट के चेयरमैन अमिता जी थापा, महासचिव संमाया गुरूंग, पर्यवेक्षक सह संयुक्त सचिव गौरी शंकर ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं बुके देकर उत्साहवर्द्धन किया। सभी खिलाड़ी आज रांची वापस पहुंचे।

इसकी जानकारी झारखंड बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण कुमार सिंह ने दी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments