Monday 29th of June 2026 10:30:44 AM
Home Blog Page 409

राष्ट्रपति से मिले आजाद, कहा

0

उज्ज्वल दुनिया/नई दिल्ली, 24 सितम्बर (हि.स.)। संसद के उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष गुलामनबी आजाद ने बुधवार शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यसभा में कृषि विधेयकों के अलोकतांत्रिक तरीके से पारित किए जाने तथा विपक्ष के आठ सांसदों के निलंबन मामले की जानकारी दी। साथ ही तमाम विपक्षी पार्टी की ओर से कोविंद से आग्रह किया कि वे विपक्षी दलों की बातों को सुने बिना पारित कृषि विधेयक पर हस्ताक्षर ना करें।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकार को कृषि संबंधी विधेयक को लाने से पहले सभी दलों और किसान नेताओं के साथ विचार-विमर्श करना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसीलिए इस विधेयक को वापस लिए जाने की मांग विपक्ष की ओर से हो रही है। उन्होंने राष्ट्रपति को बताया कि करीब 18 राजनीतिक दलों के नेताओं ने एकमत होकर आपके समक्ष यह मुद्दा उठाने और इस कृषि विधेयक पर हस्ताक्षर ना करने का आग्रह करने की निर्णय लिया है। आजाद ने कहा कि सरकार को ऐसा कानून लाना चाहिए थे जिससे किसान खुश होते। लेकिन सरकार न तो बेहतर बिल ला सकी और न ही इसे प्रवर समिति के पास भेजा। उन्होंने कहा कि सदन में हंगामे के लिए विपक्ष जिम्मेदार नहीं बल्कि सरकार जिम्मेदार है। अगर सही तरीके से प्रक्रिया चलती तो कोई समस्या नहीं होती।

राष्ट्रपति से मिलने के बाद कांग्रेस नेता ने कहा, “हमने ज्ञापन में कहा है कि यह बिल सही तरीके से पास नहीं हुआ है, इसलिए असंवैधानिक है। राष्ट्रपति से बिल को वापस भेजने मांग की गई है ताकि इस पर सदन में चर्चा हो, इसमें संशोधन किये जाएं, दोबारा वोटिंग हो और उसके बाद ही इसे स्वीकृति दी जाए।”

सुदर्शन टीवी के कार्यक्रम मामले पर सुनवाई 5 अक्टूबर तक के लिए टली

0

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सिविल सर्विसेज में मुस्लिम समुदाय के कथित घुसपैठ को लेकर प्रसारित होने वाले सुदर्शन टीवी के कार्यक्रम के मामले पर सुनवाई 5 अक्टूबर तक के लिए टाल दी है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि चूंकि मामला हमारे पास लंबित है, इसलिए सरकार चैनल को जारी कारण बताओ नोटिस पर फैसले लेने से पहले हमें जानकारी दे।

कोर्ट ने कहा कि सरकार अगली तारीख पर हमें रिपोर्ट दे। कारण बताओ नोटिस पर सरकार का कोई भी फैसला हमारी सुनवाई के आधार पर तय होगा। कोर्ट ने सरकार से पूछा कि क्या वह अपनी कार्रवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं को भी सुनेगी। तब सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह वैधानिक कार्रवाई है, इसमें चैनल को सरकार को जवाब देना है। इसमें किसी और को नहीं सुना जा सकता है। तब याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि अगर सरकार का फैसला हमारे पक्ष में नहीं होता तो हम उसे चुनौती देंगे।
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि सरकार ने सुदर्शन टीवी के सिविल सर्विसेज में मुस्लिम समुदाय की भागीदारी को लेकर किये विवादित प्रोग्राम को प्रोग्राम कोड का उल्लंघन माना है। इसके लिए चैनल को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया है कि उनके खिलाफ एक्शन क्यों न लिया जाए?
केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सुदर्शन टीवी को 28 सितम्बर तक कारण बताओ नोटिस का जवाब दाखिल करने का वक्त दिया गया है, तब तक सुनवाई को टाला जा सकता है। तब कोर्ट ने कहा कि अगर हमने दखल देकर प्रोग्राम के प्रसारण पर रोक नहीं लगाई होती तो अब तक तो सारे दस एपिसोड प्रसारित हो चुके होते। केंद्र सरकार ने बताया कि सरकार ने सुदर्शन टीवी के सिविल सर्विसेज में मुस्लिम समुदाय की भागीदारी को लेकर किये गए विवादित प्रोग्राम को प्रोग्राम कोड का उल्लंघन माना है। इसके लिए चैनल को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया है कि उनके खिलाफ एक्शन क्यों न लिया जाए।
कोर्ट ने पिछले 21 सितम्बर को सभी एपिसोड देखने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि अगर सात सौ पन्नों की किताब के खिलाफ याचिका हो तो वकील यह दलील नहीं दे सकते कि जज पूरा पढ़ें। सुनवाई के दौरान न्यूज़ ब्राडकास्ट फेडरेशन की ओर से वकील मुकुल रोहतगी ने कहा था कि हम सबसे बड़ी संस्था हैं। न्यूज ब्राडकास्ट एसोसिएशन सबका प्रतिनिधित्व नहीं करती है। हमने एक रेगुलेशन व्यवस्था बनाई है। पूर्व चीफ जस्टिस जेएस खेहर उसकी अध्यक्षता करेंगे। इसलिए हमें भी सुना जाए। ऑपइंडिया, इंडिक कलेक्टिव, अपवार्ड फाउंडेशन नाम की संस्थाओं की तरफ से वकील जे साईं दीपक ने कोर्ट की तरफ से हेट स्पीच की परिभाषा तय करने और नियम बनाने का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि ऐसा करना कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। जन्मभूमि डेली की ओर से वकील महेश जेठमलानी ने भी हस्तक्षेप याचिका दाखिल की थी। तब कोर्ट ने कहा था कि सभी हस्तक्षेप याचिकाकर्ताओं को बाद में सुना जाएगा।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सुदर्शन को अपने हलफनामे में एनडीटीवी के कार्यक्रम का हवाला देने के लिए आड़े हाथों लिया था। कोर्ट ने कहा था कि आपसे पूछा गया था कि आप अपने कार्यक्रम में किस तरह का बदलाव करेंगे। जवाब में यह लिखना ज़रूरी नहीं था। कोर्ट ने पूछा था कि क्या आपने पहले चार एपिसोड में प्रोग्राम कोड का पालन किया। क्या आगे भी कार्यक्रम की प्रस्तुति इसी तरह की रहेगी। तब वकील विष्णु जैन ने कहा था कि हमने नियमों का पालन किया। कोर्ट हमारे प्रसारित सभी एपिसोड को पूरा देखे। तब कोर्ट ने कहा था कि यानी आपका कार्यक्रम आगे भी ऐसा ही रहेगा। तब जैन ने कहा कि हम आगे भी नौकरशाही में कब्जे की विदेशी साज़िश का पर्दाफाश करेंगे। तब कोर्ट ने कहा था कि हमें जवाब मिल गया। अब दूसरे वकीलों को सुनने दीजिए।

फेसबुक पर फेक अकाउंट के जाल में फंसी युवती

0

चंपावत ।  फेसबुक में अपने ही गांव की युवती का फेक अकाउंट बनाकर उसके फोटो अपलोड कर आपत्तिजनक टिप्पणी करना आरोपित युवती को महंगा पड़ा। यह वाकया मैराली गांव का है। इस गांव की पीड़ित ने 4 मई को इस संबंध में थाना पाटी में शिकायत दी थी। साइबर सेल ने पड़ताल की तो सामने आया कि गांव की ही एक युवती ने यह सब किया है। पुलिस ने मंगलवार को उसे और उसके परिजनों को थाने पर बुलाकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि आरोपित ने गुनाह कुबूल कर लिया। उसने कहा कि उस लड़की से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसलिए उसने ऐसा किया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित की काउंसिलिंग की गई। उसने माफीनामा दिया है। पीड़ित ने भी उसे माफ कर दिया है। 

फिल्मकार राज चक्रवर्ती व पूर्व मंत्री कोरोना पॉजिटिव

0

कोलकाता। बांग्ला फिल्मकार राज चक्रवर्ती सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वह घर में ही क्वारंटीन हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “कोरोना जांच की मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब मैं होम क्वारंटीन हो गया हूं।”

चक्रवर्ती ने कहा कि उनके पिता हाल ही अस्पताल में भर्ती थे। उनकी दो बार जांच हुई, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई।

उन्होंने कहा, “मेरे परिवार के बाकी लोग भी कोविड-19 जांच कराएंगे।”

इस बीच, पश्चिम बंगाल के पूर्व पर्यटन मंत्री व मालदा जिले से ताल्लुक रखने वाले तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृष्णेंदु नारायण चौधरी भी सोमवार को हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

तृणमूल नेता भी चिकित्सीय निगरानी में होम क्वारंटीन हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि परिवार के सदस्य चौधरी को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराने की योजना बना रहे हैं।

फिल्मी हस्तियों से बोले सीएम योगी

0

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में अपूर्णता का कोई स्थान नहीं। यहां अधूरा कुछ नहीं होता। यह राम की अयोध्या, कृष्ण की मथुरा, शिव की काशी के साथ ही बुद्घ, कबीर और महावीर की भी धरती है। गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है। यह सभी पूर्णता के प्रतीक हैं। सर्वसुविधा से युक्त पूर्ण फि ल्म सिटी का विकास कर उत्तर प्रदेश दुनिया को एक उपहार देगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को सिनेमा जगत की बड़ी हस्तियों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि आपकी जरूरतों को पूरा करने वाला दिव्य और सर्वसुविधायुक्त पूर्ण फि ल्म सिटी का विकास कर दुनिया को एक उपहार मिलेगा। इसके विकास के लिए आप सभी के सुझावों का स्वागत है।

सीएम ने मंगलवार को अनुपम खेर, परेश रावल, उदित नारायण, नितिन देसाई, कैलाश खेर, अनूप जलोटा, अशोक पंडित, सतीश कौशिक सरीखे अनेक दिग्गजों के साथ प्रस्तावित फि ल्म सिटी के स्वरूप पर विस्तार से विमर्श किया।

अखिलेश का तंज, कहा सपा काल की घोषणा का श्रेय लेने को तैयार भाजपा

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के ऐलान के बाद इसे लेकर बड़ा खाका तैयार किया जा रहा है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि, अब सपा काल की ‘फि ल्म सिटी’ का श्रेय लेने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार कैंची लेकर फीता काटने को तैयार खड़ी है पर अब न तो उनके अभिनेता का अभिनय काम आ रहा है, न ही कोई डयलाग। उनकी फ्लॉप पिक्चर उतरने वाली है क्योंकि प्रदेश की असली तस्वीर बनाने वालों की एडवांस बुकिंग हो गयी है।

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित देश की सबसे खूबसूरत तथा सबसे बड़ी फि ल्म सिटी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हैं। 18 सितंबर को उनकी घोषणा के बाद से फि ल्मी जगत की नामचीन हस्तियों ने योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। इसको आगे बढ़ाने के क्रम में योगी फि ल्मी जगत की हस्तियों से उनकी राय ले रहे हैं।

बलिया की युवती के खाते में अचानक आ गए करीब 10 करोड़ रुपये

0

परिजनों ने पैसा निकालने से किया इनकार

बलिया (यूपी) । गरीब युवती के खाते में अचानक 9 करोड़ 99 लाख रुपए जमा हो गया. जब पैसे की जानकारी मिली तो परिवार खुश होने के बदले परेशान हो गया. बैंक गए और मामले की जानकारी ली, लेकिन युवती और उसके परिजनों ने पैसा निकालने से इनकार कर दिया. अगर चाहते तो परिवार की स्थिति कुछ दिनों में बदल जाती, लेकिन निकालने से साफ मना कर दिया. यह मामला यूपी के बलिया का है. 

पैसा आने से परिवार परेशान

युवती और उसके परिजन चाहते तो पैसा निकाल सकते थे, लेकिन परिजनों ने बैंक में जाकर जांच कराया तो पता चला है कि वर्तमान में खाता में करीब 9 करोड़ 99 लाख रुपए है. लेकिन परिजनों ने पैसा डर से नहीं निकाला और इसकी जानकारी पुलिस को दे दी. पुलिस और बैंक के अधिकारी अब जांच में जुटे है कि आखिर किसने और कैसे इतनी मोटी रकम युवती के खाते में किसने डाला है. 

युवती के पिता गैराज में करते हैं काम

बलिया जिले के रूकूनपुरा गांव की रहने वाली युवती सरोज के पिता गुजरात में एक गैराज में काम करते हैं. युवती का इलाहाबाद बैंक की बांसडीह शाखा में खाता था. युवती ने पुलिस को बताया कि इंदिरा आवास को लेकर आधार कार्ड और पासबुक जान पहचान के एक शख्स को दिया था. इसके अलावे वह किसी के साथ खाता नंबर शेयर नहीं किया था. जिसको खाता दिया था वह कानपुर का रहने वाला है. उसका नाम निलेश है. निलेश ने ही बाद में उसका एटीएम मंगाया था. उसके बाद से वह एटीएम उसके पास का भी था. युवती ने बताया ति वह अधिक पढ़ी नहीं है वह सिर्फ साइन करना जानती है.

फिलहाल पुलिस इससे साइबर क्राइम का मामला मान जांच में जुटी है. वही, युवती और उसके परिजनों ने कहा कि इस पैसे से कोई लेना देना नहीं है. फिलहाल पुलिस ने पैसे की निकासी पर रोक लगा दिया है. 

विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं चिराग पासवान

0

केन्द्र की राजनीति छोड़, बिहार की सियासत पर ध्यान देने का निर्णय

पटना । एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर अब तक फैसला नहीं हो पाया है लेकिन में लोक जनशक्ति पार्टी अभी भी 143 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने को लेकर गंभीर है. एलजेपी सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक पार्टी चिराग पासवान को भी विधानसभा चुनाव के मैदान में उतार सकती है.

जेडीयू से तालमेल नहीं तो 143 सीटों पर लड़ने की तैयारी

चिराग पासवान को विधानसभा चुनाव लड़ाया जाए या नहीं इसको लेकर पार्टी में गंभीरता से मंथन चल रहा है. पार्टी के ज्यादातर बड़े नेताओं का मानना है कि अगर जनता दल यूनाइटेड के साथ सम्मानजनक तालमेल नहीं हो पाता है तो वैसी स्थिति में चिराग पासवान को केंद्र की राजनीति छोड़कर बिहार की राजनीति में सक्रिय होना चाहिए.

बीजेपी के खिलाफ नहीं, नीतीश कुमार के अहंकार के खिलाफ

एलजेपी सूत्रों के मुताबिक चिराग पासवान को विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है. हालांकि चिराग पासवान मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे या नहीं फिलहाल इस को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है लेकिन बीजेपी के लिए 100 सीटों को छोड़कर बाकी 143 सीटों पर एलजेपी गंभीरता से चुनाव लड़ने की रणनीति बना रही है. चिराग ने दिल्ली में बैठक बुलाई है. पार्टी नेताओं के साथ मंथन के बाद चिराग जल्द ही कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. 

वीआरएस लेने के बाद सोशल मीडिया पर “मेरी कहानी, मेरी जुबानी ” लेकर आ रहे हैं गुप्तेश्वर पांडे

0

उज्ज्वल दुनिया

पटना । बिहार के डीजीपी के पद से वीआरएस ले चुके गुप्तेश्वर पांडेय नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। गुप्तेश्वर पांडेय राजनीति में अपनी नई इनिंग स्टार्ट करने जा रहे हैं। पद से वीआरएस लेने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय आज शाम में जनता से सीधा संवाद करने वाले हैं। नई पारी की शुरुआत को लेकर वह कई बड़े खुलासे कर सकते हैं। 

जासूसी केस में गृह और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों पर गिर सकती है गाज !

0

उज्ज्वल दुनिया/नई दिल्ली, 23 सितम्बर (हि.स.)। चीन के लिए जासूसी के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के द्वारा गिरफ्तार पत्रकार राजीव शर्मा से स्पेशल सेल लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि राजीव शर्मा किन अधिकारियों से दस्तावेज लेता था। सूत्रों की माने तो गृह व विदेश मंत्रालय के कुछ अधिकारियों पर भी इस जासूसी कांड की गाज गिर सकती है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय से भी स्पेशल सेल सहायता ले रही है। 

जानकारी के अनुसार स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा को स्पेशल सेल ने बीते 14 सितंबर को गिरफ्तार किया था। पीतमपुरा स्थित उनके घर से कुछ खुफिया दस्तावेज भी बरामद किए गए थे, जिनके बारे में रक्षा मंत्रालय से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने सोमवार को राजीव शर्मा को कोर्ट के समक्ष पेश कर 7 दिन की रिमांड पर लिया है, ताकि पूरे जासूसी कांड से पर्दा हटाया जा सकें,अभी तक इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हैं, लेकिन जल्द ही कुछ अन्य गिरफ्तारियां हो सकती हैं। 

अधिकारियों की भूमिका को लेकर जांच

सूत्रों की माने तो पत्रकार राजीव शर्मा के पास पीआईबी कार्ड था। वह रक्षा, गृह एवं विदेश मंत्रालय में अकसर जाता था। उसने चीन इंटेलिजेंस से जुड़े लोगों को जो दस्तावेज दिए हैं, वह इन्हीं मंत्रालय से संबंधित थे, इसलिए स्पेशल सेल राजीव शर्मा से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह इन दस्तावेज को किन अधिकारियों से लेकर आता था। किसी अधिकारी को वह इसके लिए किसी प्रकार की कीमत तो नहीं चुकाता था। इसके साथ ही रक्षा मंत्रालय से दस्तावेजों की जांच करवाई जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि यह दस्तावेज कितने संवेदनशील थे। सूत्रों की माने तो उक्त मामले में अभी केवल शुरुआती जांच हुई है। जिस तरह से जांच आगे बढ़ेगी इसमें कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी होगी।  

कोरोना वायरस के जरिए चीन ने विश्वयुद्ध छेड़ दिया है, दुनिया को सिर्फ जवाब देना है

0

उज्ज्वल दुनिया/नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को लेकर चीन पर एकबार फिर हमला बोला है । ट्रंप ने कहा है कि चीन ने कोरोना के जरिए वैश्विक युद्ध छेड़ दिया है ।  राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति और संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के बाद 75 साल बीत जाने के बाद हम एक बार फिर एक वैश्विक संघर्ष में लगे हुए हैं । एक अदृश्य दुश्मन ने भयंकर लड़ाई छेड़ा है ।

188 देशों पर किया वायरस से हमला 

ट्रंप ने कहा कि चीनी वायरस ने 188 देशों में अनगिनत लोगों की जान ले ली है । अब ये उन 188 देशों को तय करना है कि चीन को कैसे जवाब दें ।  ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका में हमने दूसरे विश्व युद्ध के बाद से सबसे आक्रामक लामबंदी शुरू की । हमने तेजी से वेंटिलेटर की रिकॉर्ड आपूर्ति का उत्पादन किया ।

डब्लूएचओ पर जमकर बरसे ट्रंप

ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डब्लूएचओ चीन द्वारा नियंत्रित है। उसने झूठे तौर पर घोषित किया कि इस वायरस के मानव संचरण के कोई सबूत नहीं है। बाद में एक और झूठ बोला कि बिना लक्षणों के लोग बीमारी नहीं फैलाएंगे। संयुक्त राष्ट्र को अपने कार्यों के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराना चाहिए।

चीन में अमेरिका से ज्यादा लोगों की हुई डेथ

 अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि चीन ने कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या छिपाई है. मरने वालों की संख्या असल में कहीं अधिक है. ट्रंप ने ये दावा इसलिए किया क्योंकि शुक्रवार को चीन ने वुहान में कोविड-19 से होने वाली मौतों के आंकड़े को 50 फीसदी तक बढ़ा दिया.

अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान ने भेजे ड्रोन से हथियार

0

उज्ज्वल दुनिया/अखनूर, 23 सितम्बर (हि.स.)। जम्मू की अंतरराष्ट्रीय सीमा के अखनूर सेक्टर में मंगलवार सुबह ड्रोन से हथियार भेजे गए। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात पुलिस के जवानों ने ड्रोन को देखा और इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान अखनूर के सोहल गांव में पुलिस ने दो एके 47 राइफल, दो पिस्तौल, एक स्टार पिस्तौल, तीन एके मैगजीन और 90 राउंड बरामद किये। 
अखनूर सेक्टर में हथियार मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना की 9 पैरा और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। सभी हथियारों को फिलहाल अखनूर पुलिस ने जब्त कर लिया हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि पाकिस्तान से यह हथियार किसके लिए भेजे गए हैं। इस दौरान अखनूर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी भी बढ़ा दी गई हैं।

15 लाख का इनामी नक्सली राहुल विकास गिरफ्तार

0

गया जिले के आमसठ जंगल में सीआरपीएफ जवान ने सर्च आॅपरेशन के दौरान कुख्यात नक्सली को किया गिरफ्तार

बिहार-झारखंड में 18 बड़ी घटनाओं को दिया है अंजाम

अजय निराला/ उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/हजारीबाग। सीआरपीएफ के सर्च ऑपरेशन के दौरान सोमवार को झारखंड-बिहार राज्य के सीमा पर स्थित गया जिले के आमस थाने के जंगलों में सर्च अभियान के दौरान 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली राहुल विकास को पकड़ा गया है। कुख्यात नक्सली गया जिले के आंती थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव का निवासी है। बिहार और झारखंड में 18 बड़ी घटनाओं में शामिल होने के कारण झारखंड सरकार ने उसपर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

नक्सली संगठन से 30 साल पुराना नाता

गया जिले के मूल निवासी राहुल विकास का नक्सली संगठन से 30 साल पुराना नाता है। वह झारखंड क्षेत्र में नक्सली संगठन के लिए कार्य कर रहा था। सीआरपीएफ के डीआइजी संजय कुमार ने बताया कि वह नक्सली मगध जोन का कमांडर और माओवादी संगठन में रीजनल कमेटी का सदस्य है।

पचरूखिया जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में था शामिल

राहुल 2019 में सुरक्षाबलों के साथ पचरूखिया जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल रहा है। मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के उपनिरीक्षक रौशन कुमार शहीद हुए थे। 2016 में कोबरा के साथ लुटुआ के जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ जिसमें नक्सली सब जोनल कमांडर अनिल मारा गया था, 2016 में ही कोबरा के साथ देव थाना क्षेत्र के सतनदीया नाला के पास जंगल में हुई मुठभेड़, जिसमें तीन नक्सली मारे गये थे, 2016 में गया के डुमरीनाला जंगल में कोबरा के साथ मुठभेड़ एवं आइइडी ब्लास्ट जिसमें कोबरा के 10 जवान शहीद हुए थे, घटनाओं के अलावा अन्य कई नक्सली कांड में वह शामिल रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

बहुचर्चित गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव समेत तीन हत्याकांड में पांच दोषियों को आजीवन कारावास

0

पांडेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी और संतोष पांडेय को जीवन के अंतिम क्षण तक कारावास की सजा, एक लाख 76 हजार 200 रुपए का जुर्माना

तीन अन्य दोषियों पर 30 हजार रुपए जुर्माना भरने का आदेश

अजय निराला/प्रमोद उपाध्याय/उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/हजारीबाग। बहुचर्चित सुशील श्रीवास्तव समेत तीन हत्याकांड में दोषी करार दिए गए पांच आरोपियों को एडीजे-6 अमित शेखर की कोर्ट में मंगलवार को आजीवन कारावास सजा सुनाई गई। इसमें पांडेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी और संतोष पांडेय को जीवन के अंतिम क्षण अंतिम सांस तक कारावास की सजा सुनाई गई। साथ ही एक लाख 76 हजार 200 रुपए जुर्माना भी लगाया गया। वहीं तीन अन्य दोषियों विशाल कुमार सिंह, राहुल देव पांडेय और दिलीप साव को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही 30 हजार रुपए का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया गया है। 

विकास तिवारी ग्रुप ने एके-47 से दिनदहाड़े दिया था घटना को अंजाम

गौरतलब है कि जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार से दो जून 2015 को पेशी के लिए सिविल कोर्ट कैंपस लाए गए गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव को विकास तिवारी के गुर्गों ने एके 47 से सरेआम दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। इस संबंध में 11 सितंबर को उक्त पांच आरोपियों को दोषी करार दिया गया था और साक्ष्य के अभाव में शंभूनाथ तिवारी को कोर्ट ने बरी कर दिया था। दोषियों से वसूली जानेवाली जुर्माने की पूरी राशि सुशील श्रीवास्तव के पीड़ित परिवार को दी जाएगी। सुनवाई के दौरान कोर्ट में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे।

पतरातू के 25 गांवों के विस्थापितो का अनशन खत्म

0

अंबा प्रसाद के नेतृत्व में विस्थापित ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल हेमंत सोरेन से करेगा मुलाकात

उज्ज्वल दुनिया/रांची ।  पिछले कुछ दिनों से पीवीयूएनएल पतरातू के विरोध में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पतरातू के 25 गांव में विस्थापित एवं प्रभावितों के द्वारा भूख हड़ताल किया जा रहा है । इसी संदर्भ में विधायक अंबा प्रसाद ने ग्रामीणों की मांगों को उचित ठहराते हुए विधानसभा में इस मामले को उठाया था और जल्द से जल्द इस मामले पर उचित न्याय एवं मुआवजा हेतु मांग उनके द्वारा की गई थी । 

विधायक ने तुड़वाया भूख हड़ताल, कहा- सभी प्रभावितों को न्याय दिलाऊंगी

विस्थापित एवं प्रभावित संघर्ष मोर्चा पतरातू के बैनर तले भूख हड़ताल कर रहे रैयतो से मिलकर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि  आजसू पार्टी संघर्ष मोर्चा के नाम पर  सिर्फ  अपनी राजनीति  कर रही है उन्हें रैयतो से कोई मतलब नहीं है, अपने निजी फायदे के लिए भूख हड़ताल करवाकर लोगों को ठग रही है। विधायक अंबा प्रसाद ने भूख हड़ताल तुड़वाते हुए कहा कि रैयतो को हर हालत में न्याय दिलाऊंगी।

विस्थापितों के साथ अंबा प्रसाद मुख्यमंत्री से करेगी मुलाकात

विधायक अंबा प्रसाद ने यह भी बताया कि पीवीयूएनएल पतरातु के विस्थापितों की मांग जायज है और कल इसके लिए विस्थापित ग्रामीणों के साथ बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगी।

राजनीतिक स्वार्थ के लिए ग्रामीणों का इस्तेमाल कर रही है आजसू- अंबा प्रसाद

विधायक अंबा प्रसाद ने इस मामले में बताया कि उनके करोना पॉजिटिव होने के तुरंत बाद अपने राजनीतिक स्वार्थ हेतु विस्थापित एवं प्रभावित संघर्ष मोर्चा का नाम देकर सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए आजसू ने विस्थापितों का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी कहा कि इनको विस्थापितों से कोई लेना देना नहीं है बल्कि उन्हें सिर्फ अपनी राजनीति करनी है तथा भूख हड़ताल के नाम पर उगाही करनी है।

सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रही है आजसू

विधायक अंबा प्रसाद ने आजसू पर निशाना साधते हुए कहा की भूख हड़ताल के नाम पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए आजसू पार्टी काम कर रही हैं और उनका इरादा सिर्फ इतना है कि भूख हड़ताल कर रहे ग्रामीणों के साथ कुछ अनहोनी हो जाए और सारी बदनामी सरकार की हो। विस्थापितों पर किया गया लाठीचार्ज पर निशाना साधते हुए विधायक ने कहा कि यह सारा षड्यंत्र आजसू पार्टी का ही है।