चंपावत । फेसबुक में अपने ही गांव की युवती का फेक अकाउंट बनाकर उसके फोटो अपलोड कर आपत्तिजनक टिप्पणी करना आरोपित युवती को महंगा पड़ा। यह वाकया मैराली गांव का है। इस गांव की पीड़ित ने 4 मई को इस संबंध में थाना पाटी में शिकायत दी थी। साइबर सेल ने पड़ताल की तो सामने आया कि गांव की ही एक युवती ने यह सब किया है। पुलिस ने मंगलवार को उसे और उसके परिजनों को थाने पर बुलाकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि आरोपित ने गुनाह कुबूल कर लिया। उसने कहा कि उस लड़की से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसलिए उसने ऐसा किया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित की काउंसिलिंग की गई। उसने माफीनामा दिया है। पीड़ित ने भी उसे माफ कर दिया है।
फेसबुक पर फेक अकाउंट के जाल में फंसी युवती
0
176
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

