Monday 29th of June 2026 11:40:37 AM
Home Blog Page 408

भीमा कोरेगांव हिंसा: वकील सुधा भारद्वाज की जमानत याचिका खारिज

0

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने भीमा कोरेगांव हिंसा मामले की आरोपी वकील सुधा भारद्वाज की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि अगर आप स्वास्थ्य के आधार पर जमानत मांग रही हैं तो हम जमानत नहीं दे सकते क्योंकि आपकी मेडिकल रिपोर्ट में ऐसी कोई गंभीर समस्या का जिक्र नहीं है जिसका इलाज जेल में रहते संभव नहीं है।

सुधा भारद्वाज ने स्वास्थ्य आधार पर ज़मानत मांगी थी। सुनवाई के दौरान सुधा भारद्वाज की वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा कि वे पिछले दो सालों से जेल में बंद हैं। उनकी उम्र 58 साल है। तब कोर्ट ने कहा कि आपने मेडिकल रिपोर्ट देखा है। तब ग्रोवर ने कहा कि सुधा भारद्वाज को डायबिटीज है जो कोरोना के संक्रमण के लिए खतरनाक है। तब कोर्ट ने कहा कि लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक वो ठीक हैं। तब ग्रोवर ने कहा कि सुधा भारद्वाज को हार्ट की भी बीमारी है। अभी तक आरोप भी तय नहीं किए गए हैं। सुधा भारद्वाज को अंतरिम जमानत दी जाए। जब वो ठीक हो जाएंगी तो फिर सरेंडर कर देंगी।

कोर्ट ने पूछा कि जांच को लेकर क्या प्रगति है। तब ग्रोवर ने कहा कि आपराधिक साजिश रची गई है। सुधा भारद्वाज नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली में पढ़ाती हैं। उनकी अंतरराष्ट्रीय पहचान है। उनके फोन से कोई आपत्तिजनक चीजें बरामद नहीं की जा सकी हैं। तब कोर्ट ने ग्रोवर से कहा कि आप मेरिट के आधार पर जमानत के लिए याचिका दायर कीजिए। अगर आप हमारे पास केवल स्वास्थ्य आधार पर जमानत मांग रही हैं तो हम मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जमानत नहीं दे सकते हैं। कोर्ट ने वृंदा ग्रोवर से कहा कि आप केस के तथ्यों के आधार पर जमानत याचिका दाखिल कीजिए।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करते हैं योग, व्यायाम व खेलकूद : नड्डा

0

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि योग, व्यायाम एवं खेलकूद ना सिर्फ हमारे शरीर को स्फूर्ति प्रदान करते हैं बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करते हैं।

नड्डा ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘फिट इंडिया’ की प्रथम वर्षगांठ पर ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ का मंत्र दिया। यह मंत्र हम सभी को जीवनभर स्वस्थ बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा।”

नड्डा ने कहा कि ‘जितना फिट होगा इंडिया उतना हिट होगा इंडिया’। उन्होंने कहा कि योग, व्यायाम एवं खेलकूद ना केवल हमारे शरीर को स्फूर्ति प्रदान करते हैं बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करते हैं। आइए फिटनेस को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिट और स्वस्थ्य रहने का एक नया मंत्र दिया। फिट इंडिया अभियान की पहली वर्षगांठ के मौके पर आयोजित संवाद में उन्होंने मंत्र दिया कि फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज के मंत्र को अपना कर लोग स्वस्थ्य रहने के साथ फिट रह सकते हैं।

कोरोना की वजह से इंटरनेशनल गोवा फिल्म फेस्टिवल टला

0

नई दिल्ली। कोरोना के कारण नवम्बर में गोवा में होने वाले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (इफ्फी) को टाल दिया गया है। पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 20 से 28 नवम्बर, 2020 के बीच होना था, लेकिन अब इसका आयोजन 16 से 24 जनवरी 2021 के बीच होगा। इस बारे में सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के बीच बैठक हुई जिसमें फिल्म फेस्टिवल के तारीखों के बारे में चर्चा की गई।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि 51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (इफ्फी) इस साल 20 से 28 नवम्बर की जगह अब अगले साल 16 से 24 जनवरी तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) का आयोजन डिजिटिल और प्रत्यक्ष दोनों तरीके से होगा। फेस्टिवल में कोरोना से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

कन्याश्री योजना से लड़कियों को फायदा : ममता

0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार की कन्याश्री योजना ने अब तक करीब 67 लाख लड़कियों को सशक्त बनाया है। ममता ने ट्वीट कर कहा, “आज कन्याश्री दिवस है। 2013 में शुरू हुई कन्याश्री योजना ने संयुक्त राष्ट्र (प्रथम पुरस्कार) पुरस्कार जीता है। इस अनोखी योजना के माध्यम से करीब 67 लाख लड़कियों को सशक्त बनाया गया है। लड़कियां हमारे राष्ट्र की संपत्ति हैं। हमें उन पर गर्व है।”

फ्लैगशिप योजना 2013 में अविवाहित लड़कियों के लिए दो नकद हस्तांतरण घटकों के साथ शुरू की गई थी। ममता बनर्जी की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने 2017 में इस योजना के लिए प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार भी जीता।

इस योजना का लक्ष्य लड़कियों को प्रोत्साहित कर शिक्षा जारी रखना है, जिससे उनकी शादी में 18 साल के बाद हो सके।

इस योजना के तहत, 13 से 18 वर्ष की आयु की बीच की लड़कियों को 1,000 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति मिलती है, और 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद उन्हें 25,000 का एकमुश्त अनुदान प्रदान किया जाता है, बशर्ते कि वे पढ़ाई कर रही हों।

सरकार ने राज्य में कन्याश्री कॉलेजों में कन्याश्री विश्वविद्यालय स्थापित करने का भी निर्णय लिया है।

17 साल बाद सहकारी समिति पर भाजपा काबिज

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक प्रबंध समिति के चुनाव में भाजपा के संतराज यादव सभापति और क़े.पी़ मलिक (विधायक) उपसभापति चुन लिए गए। दोनों निर्विरोध निर्वाचित हुए। करीब 17 वर्ष बाद भाजपा ने सहकारी समिति पर कबिज हुई है। उप्र के सहकारी ग्राम विकास बैंक पर करीब 17 वर्ष बाद भाजपा समर्थक सभापति व उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए और मुलायम परिवार का वर्चस्व समाप्त हो गया। बुधवार को सभापति पद के लिए गोरखपुर के संतराज यादव व उपसभापति पद पर बागपत के कृष्णपाल मलिक ने नामांकनपत्र जमा किया। विपक्ष की ओर से कोई आवेदन नहीं आने के कारण संतराज और कृष्णपाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

नवनिर्वाचित सभापति संतराज यादव ने बैंक की वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए संपर्क व संवाद अभियान चलाने की बात कही। बुधवार को निर्विरोध सभापति चुने गए संतराज ने नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में बैंक की साख बढ़ाने का संकल्प भी दिलाया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास और किसानों की आय बढ़ाने के लिए बैंक की महती भूमिका को सार्थक बनाया जाएगा। कृषि व कृषि पर आधारित इकाइयों की स्थापना में बैंक पूरा सहयोग करेगा।

सभापति संतराज यादव ने पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में बैंक हुई अनियमितताओं के सवाल पर टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए हैं। इसी नीति को आगे बढ़ाते हुए बैंक की खोई गरिमा को वापस लाना ही प्राथमिकता होगी।

“सर, लगता है कि हाईकोर्ट के सामने आत्महत्या कर लें “

0

उज्ज्वल दुनिया/दुमका । झारखंड हाईकोर्ट के फैसले से प्रभावित हाई स्कूल के शिक्षकों ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन दुमका के आउटडोर स्टेडियम में बैठक की। सुप्रीम कोर्ट जाने से पहले हाई स्कूल शिक्षक झारखंड सरकार से मिल कर अपनी नौकरी बरकरार रखने के लिए रास्ता निकालने का अनुरोध करेंगे। 

मानवता के नाते हमें इंसाफ मिले

बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट ने पूर्ववर्ती सरकार द्वारा लागू नियोजन नीति को रद्द कर 13 अनुसूचित जिलों में स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए शत प्रतिशत आरक्षण को अवैध बताते हुए हाई स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति रद्द करने का आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट के इस फैसले से प्रभावित शिक्षकों के बीच हताशा है। बुधवार को दुमका के आउटडोर स्टेडियम में जुटे कई शिक्षकों ने कहा कि हमलोग हाईकोर्ट के इस फैसले से इतने हताश हैं कि आत्महत्या तक करने का मन कर रहा है। शिक्षका हसनीला हेम्ब्रम ने कहा कि मन करता है कि हाईकोर्ट के बाहर आत्महत्या कर लें। मानवता के नाते हमलोगों को न्याय मिलना चाहिए। 

घर-घर में मातम छाया है 

हाई स्कूल शिक्षका हसनीला हेम्ब्रम ने कहा कि घर-घर में मातम छाया है। माता-पिता की हमलोगों से काफी उम्मीदें थीं। कई लोग दूसरी नौकरी छोड़ कर शिक्षक बने थे। लोन लेकर पढ़ाई की थी। 

छात्र नियमावली बनाएंगे क्या 

अर्थशास्त्र के शिक्षक ललित नारायण मंडल ने भी कहा कि हमलोग रात में सो नहीं पा रहे हैं। हमारे कई साथी आत्महत्या करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र नियमावली बनाएंगे क्या। जो गलत किया उसे सजा देने के बजाए हम छात्रों को सजा दी जा रही है। हमलोगों को न्याय मिलनी चाहिए। 

12 साल पुरानी नौकरी छोड़ शिक्षिका बनी थी

शिक्षिका रीता रानी ने कहा कि 12 साल पुरानी नौकरी छोड़ शिक्षिका बनी थी। शिक्षक बनना मेरा जुनून था। इस कारण एक नौकरी छोड़ कर इस पेशा में आई। दो साल के दौरान ईमानदारी से काम किया। यह बच्चों के रिजल्ट से पता चलता है। अब अचानक हमलोगों को सड़क पर ला दिया गया। अब हमलोग कहां जाएं। कभी-कभी तो लगता है कि हमलोगों का झारखंड में जन्म लेना ही गलती थी। 

जेडीयू और लोजपा ने एक

0

उज्ज्वल दुनिया\पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के पहले एनडीए के घटकदल जदयू और लोजपा के बीच शुरू हुई खटास अब और खुलकर सामने आने लगी है। इसी क्रम में बुधवार को दोनों दल के नेताओं ने एक-दूसरे की पार्टी को विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने की चुनौती दे डाली। 

चिराग अभी नीतीश कुमार के सामने बच्चे हैं- सुनील पिंटू

सीतामढ़ी से जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि लोजपा मन में गलफत में नहीं रहे। अगर उसे कोई गलतफहमी है तो वह अकेले चुनाव लड़के देख ले। समझ में आ जाएगा। उन्होंने लोजपा के इस बयान पर नाराजगी जतायी कि जिसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ें। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार वर्ष 1985 में ही विधानसभा का चुनाव लड़के जीत चुके हैं। उस समय  चिराग पासवान दो-तीन साल के बच्चे थे। नीतीश कुमार पर कोई भी टिप्पणी करने से पहले चिराग पासवान को अपनी हकीकत को भी देख लेनी चाहिए। 

2014 का लोकसभा चुनाव याद कर लें नीतीश- लोजपा 

वहीं लोजपा के प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने सुनील कुमार पिंटू पर गहरा ऐतराज जताते हुए कहा कि जदयू वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव याद कर ले। जदयू को हिम्मत है तो वह विधानसभा का चुनाव अकेले लड़के देख ले। जनता जदयू को सबक सिखा देगी। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के आशीर्वाद से सुनील कुमार पिंटू सांसद बने थे। यह उन्हें नहीं भूलना चाहिए।  

गठबंधन के दूल्हे का ही पता नहीं : जेडीयू 

जदयू प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि राजद में दम नहीं रहा तो तेजस्वी यादव अपने सहयोगी पार्टी के नेताओं को ही तोड़ने लगे हैं। तेजस्वी यादव गठबंधन के स्वयंभू नेता बने हुए हैं। पर, उन्हें नेता मानने के लिए ना तो कांग्रेस तैयार है और ना ही रालोसपा। गठबंधन से सारी पार्टियां अलग होती जा रही हैं। आलम यह है कि चुनाव आने वाला है और गठबंधन का दूल्हा कौन होगा, यह भी तय नहीं है। यह तेजस्वी यादव का दोष नहीं है। तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद से यह शिक्षा ली है, जो चाहते थे कि सभी उन्हीं को नेता माने। यही वजह रही थी जनता दल में टूट हुई थी। आज तेजस्वी यादव भी उसी नक्शे कदम पर चल रहे हैं। लोकतंत्र देखना है तो जदयू में देखिए। नीतीश कुमार लगातार लोगों से मिल रहे हैं। जो चुनाव लड़ने की चाहत रखते हैं, उनकी बातों को सुन रहे हैं। साथ ही जिन्हें अपने उम्मीदवार से या फिर वर्तमान विधायक से शिकायत है उनकी भी बात सुन रहे हैं।  

सरायकेला: बंधन बैंक के कर्मचारी से 35 हजार की लूट, जांच में जुटी पुलिस

0

उज्ज्वल दुनिया/सरायकेला ।  सरायंवकेला जिले के खरसावां थाना क्षेत्र के बोड़ासाई गांव के पास बुधवार को तीन अज्ञात बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मी से 35 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर दो बजे के आसपास बंधन बैंक का एक कर्मी पदमपुर गांव से पैसा कलेक्शन कर बाइक से खरसावां की तरफ लौट रहा था। इस दौरान पीछे से एक बोलोरो गाड़ी में सवार तीन लोग पहुंचकर पिस्टल की नोंक पर पैसों से भरा बैग छीन लिया। इसके साथ ही बंधन बैंककर्मी से बाइक की चाभी भी छिन कर भाग गए। इसके बाद बंधन बैंककर्मी ने पूरे मामले की जानकारी खरसावां पुलिस को दी  पुलिस ने त्वारित कार्रवाई करते हुए वाहनों की जांच और छापेमारी शुरू कर दी है। खरसावां थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अपराधियों के धर-पकड़ के लिये छापेमारी चल रही है, जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।Attachments area

उपेन्द्र कुशवाहा का महागठबंधन से मोहभंग, एनडीए में होंगे शामिल

0

उज्ज्वल दुनिया/पटना । राष्ट्रीय लोक समता पार्टी  (रालोसपा) सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने आज राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की आपातकालीन संयुक्त बैठक बुलायी है । पटना के राजीव नगर स्थित एक कम्युनिटी हॉल में गुरुवार को 11 बजे होनेवाली इस बैठक के बाद उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन से अलग होने या एनडीए में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं । वहीं, सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन से टूटकर एनडीए का हिस्सा बने हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कुशवाहा को पीएम मोदी या नीतीश कुमार से संवाद करने की सलाह दी है ।

35 सीट मांगी थी, 10-12 सीट से ज्यादा देने को तैयार नहीं तेजस्वी 

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने विधानसभा चुनाव में करीब 35 सीटों की मांग की थी. उपेंद्र कुशवाहा इस मामले में तेजस्वी प्रसाद यादव से दो बार मिले भी थे. इससे पहले पार्टी पदाधिकारी सूची के साथ राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद से उनके कार्यालय में मिले थे. रालोसपा सूत्रों का कहना है कि महागठबंधन का सबसे बड़ा दल राजद रालोसपा को दस-बाहर सीट से अधिक देने को तैयार नहीं है.

कांग्रेस-राजद के बीच भी सीट बंटवारे को लेकर खींचतान

रालोसपा के नेताओं का मानना है कि जब सीटों से ही समझौता करना है, तो एनडीए बेहतर विकल्प साबित होगा । रालोसपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने बताया कि यह चिंता की बात है कि महागठबंधन के दो सबसे बड़े दल कांग्रेस-राजद में भी अब भी सामंजस्य नहीं बैठा है । इससे जनता चिंतित है । गुरुवार को राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी के साथ हम सभी परिस्थितियों पर मंथन करेंगे ।

एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को भेजा समन

0

उज्ज्वल दुनिया\मुंबई । नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्‍स मामले में बॉलिवुड की 5 ए-लिस्‍टर्स को समन भेजा है। इनमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा शामिल हैं। अगले 3 दिनाें में सभी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दीपिका इस वक्‍त गोवा में हैं, ऐसे में समन जारी होने के कारण वह कभी भी गोवा से मुंबई लौट सकती हैं। बताया जाता है क‍ि दीपिका ने गोवा से वीड‍ियो कॉन्‍फ्रेसिंग के जरि‍ए अपने वकील से बात की है।
 रकुल प्रीत सिंह, सिमोन खंबाटा और श्रुति मोदी को 24 सितंबर यानी गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं, दीपिका और करिश्‍मा प्रकाश को एनसीबी के सामने 25 सितंबर को पेश होना है। श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से 26 सितंबर को सवाल-जवाब होंगे। य‍ह दिलचस्‍प है कि एनसीबी दीपिका और करिश्‍मा दोनों से 25 सितंबर को पूछताछ करेगी। ड्रग चैट में दीपिका ने अपनी मैनेजर करिश्‍मा से ही ड्रग्‍स मांगे थे। ऐसे में एजेंसी अब दोनों को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ कर सकती है।

रिम्स में प्लाज्मा दान करने वाले चिकित्सकों को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बुधवार को रिम्स परिसर पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने प्लाज्मा डोनेट कर चुके चिकित्सकों को सम्मानित किया. साथ ही कहा कि डिपार्टमेंट में जितने भी योद्धा सेवा करते हुए मानवीय दृष्टिकोण से परमात्मा का काम कर रहे हैं और जिसने भी प्लाज्मा डोनेट किया है, वो सम्मान के काबिल हैं।

आम लोग प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आएं 

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जितना भी स्टाफ कोरोना से जंग जीतने के लिए सेवा कर रहा है, उनकी शहादत हो नहीं भुलाया जा सकता है। मंत्री ने राज्य की जनता से अपील भी की है कि जो भी कोरोना पॉजिटिव होकर ठीक हो गए हैं, उन्हें प्लाज्मा डोनेट के लिए आगे आना चाहिए।

प्लाज्मा थेरेपी में झारखंड दसवें नंबर पर 

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा उनका ब्लड ग्रुप ए नेगेटिव है और वो बहुत जल्दी प्लाज्मा डोनेट करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में प्लाज्मा थेरेपी में झारखंड राज्य दसवें स्थान पर है। जांच में भी राज्य अच्छा कार्य कर रहे हैं। साथ ही राज्य का रिकवरी रेट भी काफी अच्छा है।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करें। सोशल डिस्टेंसिंग और थोड़ी सी सावधानी से बचा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि झारखंड राज्य में रिकवरी रेट और बढ़ेगा।

शिक्षामंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने मैट्रिक और इंटर के टॉपर को सौंपी कार की चाभी

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची । झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा संचालित मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपर को शहीद विनोद बिहारी महतो की जयंती पर बुधवार को पुरस्कृत किया गया। मैट्रिक परीक्षा में टॉपर नेतरहाट आवासीय विद्यालय के मनीष कुमार और इंटरमीडिएट परीक्षा में अव्वल रहें गिरिडीह के अमित कुमार को विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो और शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कार की चाबी सौंपी।

पैसे से ज्यादा संस्कार पर ध्यान दें मां-बाप

विधानसभा परिसर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रवींद्र कुमार महतो ने कहा कि मौजूदा सामाजिक परिवेश में लोग अपने बच्चे को कमाऊ पुत्र बनाने की होड़ में लगे है, लेकिन उनका यह मानना है कि बच्चों में नैतिक गुण को भी बढ़ावा मिल सके।

नैतिक गुणों का होना जरुरी 

उन्होंने कहा कि बच्चे बढ़ लिखकर, डॉक्टर, इंजीनियरिंग, शिक्षक और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी जरूर बने, लेकिन उनमें नैतिक गुण का होना जरूरी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में शिक्षकों की भूमिका काभी महत्वपूर्ण होती है, वे बच्चों के संतुलित विकास में सहयोग दें, विद्यार्थियों के माइंड के साथ बॉडी व स्प्रीट विकास में भी शिक्षकों का योगदान काफी महत्वपूर्ण है।

शिक्षामंत्री अगले वर्ष के टॉपरों को गोद लेने की घोषणा की

इस मौके पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए यह घोषणा की कि अगले वर्ष से जो टॉपर होंगे, वे उन बच्चों को गोद लेंगे, ताकि वे आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में या अन्य क्षेत्र में आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि जब टॉपरों को कार देने की घोषणा उन्होंने की थी, तो लोगों ने इसका मजाक उड़ाया और कहा कि यह सिर्फ घोषणा भर है। लेकिन वे सिर्फ घोषणा नहीं करते है, बल्कि जो बात करते है, उसे पूरी भी करते है।

उन्होंने कहा कि इंटरमीडिएट के तीनों संकायों में एक टॉपर को आज सम्मानित किया जा रहा है, लेकिन शेष बचे दो संकाय के टॉपरों को भी वे पढ़ने में अपनी ओर से हरसंभव मदद करेंगे, उनकी पढ़ाई को जारी रखने में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी, वे खुद उन मेधावी परीक्षार्थियों के घर जाएंगे और उनसे मिलकर उन्हें प्रोत्साहित करेंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के किसी भी बच्चें को यदि पढ़ाई जारी रखने में कोई दिक्कत आती है, तो वे उनसे संपर्क कर सकते है, वे व्यक्तिगत रूप से भी हरसंभव मदद करने को तैयार नहीं है। वे क्षेत्रवाद या जात-पात की राजनीति नहीं करते है, झारखंड और जमात की राजनीति करते है, जो भी मदद की जरुरत होगी, वे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की परेशानियों को दूर करने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि वे खुद भी एक छात्र के रूप में इंटर की पढ़ाई के लिए नामांकन ले चुके है, वे भी टॉपर कर सकते है।

शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने मैट्रिक व इंटर के रिजल्ट प्रकाशन के पूर्व ही इसकी घोषणा की थी। इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थी को मोटरसाइकिल तथा 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को साइकिल देने की भी बात कही थी, जिसके बाद उन्होंने अपने डुमरी विधानसभा क्षेत्र के मैट्रिक में 75 फीसदी से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को साईकिल और टॉपर को मोटरसाईकिल देकर पुरस्कृत किया।

हाईकोर्ट के फैसले से प्रभावित शिक्षकों ने की वित्त मंत्री रामेश्वर उरावं से मुलाकात

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची। झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा नियोजन नीति को निरस्त करने और शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द करने के दिये गये फैसले से प्रभावित शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज रांची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डाॅ. रामेश्वर उरांव से मुलाकात की। 

सरकार जल्द ही पुनरीक्षण याचिका दायर करेगी – रामेश्वर उरावं 

शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री रामेश्वर उरांव को यह जानकारी दी कि इस पूरे प्रकरण में उनका कोई दोष नहीं है, इसलिए उनके वेतन भुगतान पर कोई अंकुश न लगायी जाए साथ ही साथ जल्द ही उच्च न्यायालय के फैसले के में पुनरीक्षण याचिका दायर की जाए। शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को मंत्री रामेश्वर उरांव ने भरोसा दिलाया कि सरकार उनसभी के साथ है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बात करेंगे और यह कोशिश की जाएगी कि उनकी नौकरी खत्म न हो। 

कौन-कौन थे मौजूद 

इस मौके पर कृषिमंत्री बादल, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,डा राजेश गुप्ता छोटू और लाल किशोरनाथ शाहदेव भी उपस्थित थे।
13 जिलों के नियोजन नीति से प्रभावित शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल में शिक्षक नेता समीर चौधरी, अर्चना कुमारी,शिवेंद्र कुमार,संजय कुमार, मदन साहू, शशि भूषण राजू,पूर्णिमा तिवारी,संजीव कुमार, आशीष सिन्हा, समर महतो, प्रमोद यादव भी उपस्थित थे

सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन समाप्त, दो साल का अनुबंध बढ़ा, सैलरी भी बढ़ेगी

0

उज्ज्वल दुनिया /रांचीः राज्य सरकार के साथ सार्थक वार्ता के बाद 12 दिनों से चल रहे सहायक पुलिस कर्मियों का आंदोलन समाप्त हो गया है. झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर और सहायक पुलिसकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता के बाद सहायक पुलिस कर्मियों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी.

दो साल का अनुबंध बढ़ा, सैलरी भी बढ़ेगी

झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास पर सहायक पुलिसकर्मियों के साथ बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. जिसमें सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सहायक पुलिस कर्मियों को यह भरोसा दिलाया कि उनका अनुबंध सरकार 2 साल के लिए बढ़ा रही है. जबकि वेतन में भी तीन हजार की बढ़ोतरी की जा रही है. वहीं सरकार ने सहायक पुलिस कर्मियों से 15 दिन का समय लिया है, जिसमें उनकी बाकी मांगों पर भी विचार कर उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. 

बसों से निकले अपने घर

जैसे ही सरकार और सहायक पुलिस कर्मियों के बीच वार्ता सफल हुई. वैसे ही मोरहाबादी मैदान में जमे सहायक पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई. उन्होंने तुरंत अपना सामान पैक किया और प्रशासन के द्वारा उपलब्ध करवाए गए बसों में बैठकर अपने घर रवाना हो गए.

सरकार के फैसले से खुश नजर आए

मोरहाबादी मैदान में अपने आंदोलन को खत्म करने के बाद सहायक पुलिस कर्मियों ने कहा कि वे सरकार के निर्णय से काफी खुश हैं और अब दोगने उत्साह से अपने ड्यूटी पर लौटेंगे.

शिक्षा विभाग के कर्मी बने ठेकेदार, पदाधिकारी व प्रबंधन समिति के मिलीभगत से पोशाक व स्टेशनरी किट वितरण में हो रही है पैसों की बंदरबांट

0

सरकार के निर्देश को ताख में रखकर कर रहे हैं पोशाक व स्टेशनरी किट का सप्लाई

जिला से लेकर प्रबन्धन समिति तक को बंधी बंधाई रकम मिलती है इसलिये नही होती है जांच – आरोप 

नितेश जायसवाल/ उज्ज्वल दुनिया /लातेहार ।  जिले के कई प्रखण्डों में शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के मिली भगत से स्कूली बच्चों के पोशाक व स्टेशनरी किट सप्लाई में हो रही है पैसों की बंदरबांट।बताते चलें कि इन दिनों करोना के मद्देनजर सभी विद्यालय मार्च माह से ही बंद है।फिर भी इन छुट्टियों के दिनो में भी लातेहार जिले के हेरहंज प्रखण्ड में  बी आर पी निरंजन सिंह व प्रबन्धन समिति के मिलीभगत से ड्रेस व स्टेशनरी किट का सप्लाई विद्यालय में जोरों शोरों से किया जा रहा है।इसमे विद्यालय प्रबंधन समिति, प्रधानाध्यापक व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बंधी बंधाई कमीशन की रकम मिलती है। सरकार के निर्देश के अनुसार कक्षा 1 से लेकर पांच तक के लिये प्रति बच्चा 600 रुपये व कक्षा 6 से लेकर 8 तक के लिए 760 रुपये की राशि निर्धारित की गई है।इस लेटर में स्पष्ट रूप से यह लिखा गया है कि जिन बच्चों का खाता बैंक में खोलवाया गया है उनका किट का पैसा उनके खाते में डालनी है और जिन बच्चों का खाता बैंक में नही है उनका पैसा विद्यालय प्रबंधन समिति के खाते में डालना है जिससे समिति के लोग उस पैसों को निकालकर अच्छी किस्म का ड्रेस स्वेटर व एक जोड़ा जुता मौजा खरीदकर बच्चों को दें।साथ ही जो स्टेशनरी किट देना है वो भी प्रबन्धन समिति खाते से पैसे निकालकर अपने प्रखण्ड के अच्छे दुकान से बढ़िया किस्म की कॉपी,कलम व स्टॉमन इत्यादि वस्तुयें खरीदकर बच्चों के बीच वितरण करें। लेकिन बिचौलिये और पदाधिकारीयों के मिलीभगत से सभी स्कूली बच्चों के पैसों को प्रबन्धन समिति के खाते में डलवाया जा रहा है और उसके बाद घटिया सामग्री का सप्लाई खुद बी आर पी निरंजन सिंह के द्वारा विद्यालयों में किया जा रहा है।।इस बात की जानकारी उच्च पदाधिकारियों को भी है लेकिन अब तक इनलोगों के विरुद्ध कोई ठोस कदम नही उठाना इस बात का संकेत देती है कि इसका सेटलमेंट उच्च अधिकारियों तक भी है।

 गौरतलब है कि सरकार के  द्वारा सभी विद्यालयों के प्राचार्य को सख्त निर्देश जारी किया गया था कि सभी बच्चों का खाता बैंक में खोलवाया जाय।जिससे उनको मिलने वाला लाभ उसके खाते में जा सके।लेकिन खाता खुलवाने के बाद भी पैसा खाता में न डालकर प्रबन्धन समिति के खाते में डाला जाता है।जिसे सभी के मिलीभगत से सामान खरीदने के नाम पर लूटा जाता है।

क्या कहते हैं बीडीओ ?

बी डी ओ प्रदीप कुमार दास ने बताया कि मुझे मामले की जानकारी कुछ दिन पूर्व अखबार के माध्यम से हुई।मैने सरकार के द्वारा प्राप्त लेटर को लेकर बी ई ओ से मांग की  है।अगर सरकार के निर्देश को ताख में रखकर कोई भी व्यक्ति सप्लाई का काम कर रहें हैं तो मैं इसपर जिला को पत्र लिखूंगा।साथ ही मैं चाहूंगा कि मामले की जाँच हो और दोषियों पर उचित करवाई हो।

मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं- बीईओ

बी ई ओ एच प्रमाणिक से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इसके बारे में मेरे पास कोई जानकारी नही है।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मेरे पास कंटीजेंसी नही है जो कि मैं विद्यालय के द्वारा भेजे गए रिपोर्ट को रख सकूँ।मेरे पास जो भी रिपोर्ट विद्यालय के द्वारा आता है उसे जिले भेज देता हूँ।आप जाकर खुद जिला से या विद्यालय के प्राचार्य से रिपोर्ट माँग लें।

इन तीनों पैराग्राफ़ को अलग-अलग बॉक्स में लिखें 

कांग्रेस अध्यक्ष लाडले खान ने कहा कि मैंने इस मामले में बी आर पी निरंजन कुमार सिंह से बात की थी।उन्होंने बात को टालते हुए कहा कि मैं अभी व्यस्त हूँ।आपसे बाद में बात करूँगा।मुझे यह समझ मे नही आया कि सरकार कोई भी अधिकारी को विभाग के काम करने के लिये नियुक्त करती है या ठीकेदारी करने के लिये।सरकार के नियम को ताख में रखकर निरंजन सिंह खुद पोशाक का सप्लाई कर रहे हैं।मैं इस विषय मे माननिय मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से इस सम्बंध में बात करूंगा।
पूर्व बीस सुत्री अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि ये जो मामला लगातार मीडिया के माध्यम से प्रकाश में आ रहा है यह निन्दनीय है।सरकारी कर्मचारी अपना काम छोड़ कर ठीकेदारी करने लगे तो यह सोचनीय है।ये जो बिचौलियों के मिलीभगत से पोशाक का पैसा बच्चों के खाते में न डालकर प्रबंधन समिति में डलवा रहे हैं और घटिया सप्लाई करके पैसों का बंदरबांट कर रहे हैं।मैं उपायुक्त महोदय से आग्रह करूँगा की मामले की जांच बारीकी से करने के लिये एस आई टी का टीम गठित की जाय और मामले की जांच करते हुए दोषियों पर कठोर करवाई की जाय।
पूर्व सांसद प्रतिनिधि रंजीत जायसवाल ने कहा कि अगर ऐसी बात है निरंजन कुमार विभाग के काम न करके प्रखण्ड में पोशाक सप्लाई का काम कर रहे हैं तो यह गलत है।सरकार के नियम के विरुद्ध काम करने वाले लोगों पर जांच कर करवाई होनी चाहिए।इसके लिये मैं माननीय सांसद सुनील कुमार सिंह को पत्र लिखूंगा।