गिरिडीह : जिले की अहिल्यापुर थाना की पुलिस ने पांच ठगों को दबोचने ने सफलता पाया। गिरफ्तार ठगों में बगोदर निवासी देवानंद कुमार, मनीष कुमार (दोनों सगे भाई) के साथ हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बढ़ई गांव निवासी उज्जवल कुमार गुप्ता उर्फ बिट्टु, अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जोरासीमर गांव निवासी सुरेश मंडल और चिकसोरिया गांव निवासी भुनेशवर मंडल शामिल है।
इनके पास से पुलिस ने एक स्कार्पियो एक ऑल्टो वाहन समेत 19 हजार नगद के साथ 300 पीस नगद लेन-देन का रसीद के अलावे 300 पीस देवप्रेम का लाॅटरी का टिकट और देवप्रेम का ही बैनर और छह पीस बैग बरामद किया है।
शनिवार को प्रेसवार्ता कर सदर एसडीपीओ अनिल सिंह व अहिल्यापुर थाना प्रभारी ने बताया कि यह सभी ठग लाॅटरी ड्रा के माध्यम से अहिल्यापुर के चिकसोरिया समेत कई गांवो के ग्रामीणों को फर्जी कंपनी देवप्रेम लाॅटरी ड्रा में पैसे लगाकर एक साल के भीतर एक करोड़ 80 लाख ठगने का प्लानिंग बना रहे थे। लेकिन ऐन वक्त में अहिल्यापुर थाना पुलिस ने पांचो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफल रही।बताया कि पांचो अपराधी चिकसोरिया गांव के ग्रामीणों को देवप्रेम कंपनी के लाॅटरी में पैसे लगाकर मुनाफा कमाने की प्रलोभन दे रहे थे।
गिरिडीह/ गावां: गांवा पुलिस ने व्यवसायी लूट कांड मामले के फरार अपराधी रोहित कुमार को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। गावां थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने बताया कि लूट कांड के मामले में पुलिस को रोहित की तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद इसके निशानदेही पर लूटे गए समान को भी बरामद किया गया है। बताया कि गुरूवार को इसे जेल भेज दिया जाएगा।
विदित हो कि बीते 24 नवम्बर को बगदेडीह के पास एक व्यवसायी से जबरन गाड़ी रोक कर लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल पार्ट्स की छिनतई की गई थी। मामले को लेकर भुक्तभोगी व्यवसायी ने गावां थाना में कांड संख्या 173/20 के तहत छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 5 लोगों को जेल भेज दिया था जबकि कोनी निवासी रोहित कुमार फरार चल रहा था। बुधवार को गुप्त सूचना आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
नियो मेट्रो को चलाने के लिए अलग से पटरी और स्टेशन बनाने का खर्च नहीं
राजधानी रांची में सफर के लिए मेट्रो ट्रेन की तहर मेट्रो नियो की सुविधा उपलब्ध होगी। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने राज्य सरकार से इसके लिए प्रस्ताव मांगा है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिशा में वृहद तरीके से काम करने की जरूरत है। इसके लिए केंद्र सरकार शीघ्र ही कई योजनाएं शुरू करने जा रही है। झारखंड भी इन योजनाओं का लाभ उठाए। वे शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
रांची, धनबाद और जमशेदपुर के लिए सिटी बस योजना
इस मौके पर नगर विकास सचिव विनय चौबे ने कहा कि जल्द ही रांची के लिए मेट्रो-नियो प्रोजेक्ट का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। इसके अलावा रांची, धनबाद और जमशेदपुर में सिटी बस की योजना तैयार हो रही है। बैठक में केंद्रीय सचिव के अलावा संयुक्त सचिव अमृत अभिजात, नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे, नगर आयुक्त रांची मुकेश कुमार, सूडा निदेशक अमित कुमार, डीएमए निदेशक विजया जाधव और विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
क्या है मेट्रो नियो
केंद्र सरकार के नए बजट में बड़े शहरों में मेट्रो की तर्ज पर छोटे शहरों में मेट्रो नियो या मेट्रो लाइट शुरू करने की व्यवस्था है। मेट्रो के मुकाबले ये आधे से भी कम खर्च में बनेंगे। ये छोटे शहरों में होने वाली ट्रैफिक की समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। रबर की टायर पर चलने वाली तीन कोच वाली इस मेट्रो के स्टेशन परिसर के लिए बड़े जगह की जरूरत नहीं होती है। यह सड़क की सतह पर भी चल सकती है। इसमें यात्रियों के बैठने की क्षमता सामान्य मेट्रो से कम होगी। इसके हर कोच में 200-300 लोग सफर कर सकते हैं। इसका मतलब यह कि मेट्रो नियो में एक साथ 700 से 800 लोग सफर कर सकते हैं। इसके लिए सड़क से अलग एक डेडिकेटेड कॉरिडोर तैयार किया जाएगा। इस मेट्रो सिस्टम से छोटे शहर के लोगों को भी सड़क के जाम से निजात मिलेगी।
कम लागत में शुरू हो जाती है नियो मेट्रो
केंद्र सरकार का मानना है कि इससे छोटे शहरों की परिवहन व्यवस्था भी सुधरेगी। इसको बनाने में खर्च काफी कम आता है। अभी एक एलिवेटेड मेट्रो को बनाने में प्रति किलोमीटर का खर्च 300-350 करोड़ रुपये आता है। अंडरग्राउंड में यही लागत 600-800 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है। जबकि एक मेट्रो नियो या मेट्रो लाइट के लिए 200 करोड़ तक का ही खर्च आता है।
रांची में तीन लाख से अधिक लोगों की आवाजाही
राजधानी रांची की आबादी 15 लाख से अधिक है, लेकिन उसकी तुलना में न सड़कें हैं और न पब्लिक ट्रांस्पोर्ट। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नाम पर राजधानी में महज 15 से 20 सिटी बसें ही चलती हैं, जबकि आंकड़ों के मुताबिक रांची में रोजाना तीन लाख से अधिक लोग एक से दूसरे जगह आनाजाना करते हैं। जो डीजल ऑटो या निजी वाहनों में सफर करते हैं। शहर में रोजाना 30 हजार से अधिक ऑटो का परिचालन होता है। इसके अलावा लोग अपने वाहन से आना जाना करते हैं। इसका बुरा असर शहर के ट्रैफिक पर पड़ता है। सुबह नौ बजे से लेकर रात के आठ बजे तक शहर की मुख्य सड़कों पर लंबा जाम लगा रहता है। ऐसे में सरकार जबतक पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर नहीं करेगी, रांची को जाम से मुक्ति नहीं मिलेगी।
केंद्रीय सचिव ने कहा कि मिशन द्वारा संचालित योजनाओं में झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में हमेशा से रहा है। नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे ने राज्य में शहरी जरूरतों, निकायों की संख्या और विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। कहा कि हम लगातार सभी योजनाओं की क्लोज मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि निकाय स्तर से लेकर सरकार के स्तर तक योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई विलंब न हो।
राहे । संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्याप आंदोलन के तहत झारखंड राज्य किसान संघर्ष समन्वय समिति के द्वारा राहे- सिल्ली सड़क को भगत सिंह चौक गोमदा में 12 बजे से 3 बजे तक शान्तिपूर्ण रूप से जाम किया गया। चक्का जाम के मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड राज्य किसान संघर्ष समन्वय समिति के राज्य संयोजक सुफल महतो ने कहा की कृषि कानून के खिलाफ तथा दमन के खिलाफ आज राष्ट्रीय राजपथ एवं राजमार्ग पर 12बजे से 3बजे का चक्का जाम देश भर में ऐतिहासिक रहा है। कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
किसान महासभा के नेता दामोदर प्रजापति ने कहा किसान विरोधी कानून वापस लेना ही होगा।माकपा राज्य कमिटी सदस्य रंगोवती देवी ने कहा किसानों पर जितना दमन होगा, आन्दोलन उतना तेज़ होगा।
इसके आलावे भुवनेश्वर मुंडा,विनोद साव, रामेश्वर मुंडा,भादो लोहरा, गुलाब हजाम, जन्मेजय महतो,छोटे लाल महतो, कल्याण सुन्दर स्वासी,लोधा हरिजन,पोली गोंझू, सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।
कबूतर एवं बैलून उड़ाकर कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधायक सुदेश कुमार महतो एवं अन्य अतिथि।
सिल्लीः- सिल्ली खेलगांव लगाम मैदान में प्रतिभा दर्शन महोत्सव का शुभारंभ किया गया सिल्ली विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने झंडोतोलन किया। तत्पश्चात् प्रतिभा महोत्सव का विधायक सुदेश कुमार महतो, अंचलाधिकारी राकेश भूषण सिंह, मुरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार एवं अन्य अतिथियो ने कबुतर एवं बैलुन उड़ाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इससे पूर्व खेल ध्वज का ध्वजारोहण एवं मशाल जलाया गया।
विधायक सुदेश कुमार महतो ने प्रतिभा दर्शन महोत्सव में हिस्सा ले रे खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। वही रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए उद्घाटन के पश्चात कई खेल का कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला फुटबॉल का उद्घाटन अतिथि द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।क्रिकेट प्रतियोगिता में शुकुमार एलेवन जारगो बनाम लगाम इलेवन के बीच खेला गया जिसमें सुकुमार इलेवन ने 28 रनों से जीत दर्ज की वहीं सिल्ली एलेवन बनाम आजसु लेवन झालदा के बीच खेला गया जिसमें आजसु एलेवन झालदा ने 42 रनों से जीत हासिल की है फाइनल में आजसु एलेवन झालदा सुकुमार इलेवन के बीच खेला गया जिसमें आंजसू 11 झालदा 39 रनों से जीत दर्ज की।
खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त करते सुदेश कुमार महतो एवं अन्य अतिथि
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आरआरसी बॉयज मुरी बनाम बोकारो के बीच खेला गया इसे बोकारो की टीम ने दो गोल से जीत दर्ज किया वही कथारा बनाम जयपुर के बीच खेला गया कथारा कि टीम ने 2 गोल से जीत दर्ज की फाइनल में बोकारो बनाम सिल्ली के बीच खेला गया। जिसमें बोकारो से धनबाद के बीच खेला गया जिसमें कथारा की टीम विजय रहा। महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में रेशमी एलेवन बनाम जयपुर इलेवन के बीच खेला गया जिसमें जयपुर एक गोल से विजय रही। इसके अलावा वूशु के भी कई खेल आयोजित किए गए। महोत्सव का समापन रविवार को किया जाएगा।
मौके पर केन्द्रीय सचिव सुनील कुमार सिंह, सुशील महतो, जयपाल सिंह, जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू,वीणा देवी,पूर्व जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो,संजय सिर्द्धत,विकास महतो उपस्थित थे।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानमंडल के 18 फरवरी से होने वाले बजट सत्र से पहले सभी पार्टी के विधायक तथा विधायकों को अपना कोरोना टेस्ट कराना होगा। विधानसभा सचिवालय ने इस प्रक्रिया को बेहद अनिवार्य बना दिया है। विधायक तथा विधान परिषद सदस्यों को कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट दिखाने के बाद ही उनको विधान भवन में प्रवेश दिया जाएगा। 18 फरवरी से यूपी विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। 19 फरवरी को सदन में सरकार वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश करेगी।
कोरोना वायरस संक्रमण का असर कम होने के बाद भी उत्तर प्रदेश सरकार इसको लेकर बेहद गंभीर है। सरकार ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद और विधानसभा के सभी सदस्यों की कोरोना जांच को लेकर निर्देश जारी हैं। उत्तर प्रदेश के बजट सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा के प्रमुख सचिव ने पत्र जारी किया है। इस पत्र में कहा गया कि विधानमंडल दल सदस्य 14 से 17 फरवरी के बीच अपने जिले में भी कोरोना की जांच करा सकेंगे। जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर विधायक जांच करा सकेंगे।
रांची:रिम्स अस्पताल के कैदी वार्ड से दुमका से इलाज के लिए लाया गया एक कैदी फरार हो गया है । सिद्धेश्वर ओरिया नाम के कैदी को दुमका पुलिस इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल लाई थी, शनिवार की सुबह करीब 5 बजे वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया ।
मिली जानकारी के अनुसार सिद्धेश्वर ओरिया दुमका जेल में हत्या के आरोप में सजा काट रहा था । तबीयत खराब होने के बाद उसे इलाज के लिए शुक्रवार की देर रात रांची लाया गया था । इसी बीच अहले सुबह सिद्धेश्वर ने हथकड़ी की रस्सी काट दी और हाथ में हथकड़ी लगे हुए हैं फरार हो गया ।
रिम्स से कैदी के फरार होने की सूचना पर हड़कंप मच गया है । मामले की जानकारी बरियातू पुलिस को दी गई, जिसके बाद आनन-फानन में टेट्रा पर अलर्ट जारी कर कैदी की तलाश शुरू की गई है ।
Contract farming को लेकर पंजाब सरकार का नोटिफिकेशन
केन्द्र सरकार के नये कृषि कानून का सबसे ज्यादा विरोध पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में हो रहा है । लेकिन हरियाणा और पंजाब में तो नये कृषि कानून अलग-अलग नाम से पिछले कई सालों से लागू है । लेकिन वहां के किसानों ने तब न विरोध किया न ही इससे MSP पर असर पड़ा और न मंडी सिस्टम खत्म हुआ ।
पंजाब में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के कानून बेहद कड़े
ऊपर पंजाब सरकार का 2013 में जारी गैजेट नोटिफिकेशन है। इसमें साफ-साफ लिखा है कि अगर किसी किसान ने कंपनी के साथ अनुबंध तोड़ा, या अनुबंध की शर्तो का उल्लंघन किया तो उसे एक महीने की जेल या 5 लाख रुपए जुर्माना हो सकता है । कम से कम केन्द्र सरकार के नये कृषि कानूनों में किसानों पर इस तरह की सख्ती नहीं है ।
कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने किया था कृषि में प्राइवेटाइजेशन का समर्थन
2010 में शशि थरुर द्वारा किया गया ट्वीट
आपने संसद में यूपीए सरकार के मंत्री कपिल सिब्बल का वो भाषण जरुर सुना होगा जिसमें वो किसानों को नये कानून के फायदे समझा रहे हैं । उसी तरह कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने भी तब कृषि में निजी पूंजीनिवेश का समर्थन किया था । तो क्या सत्ता मेअं रहने पर नेताओं के विचार अलग होते हैं और विपक्ष में रहने पर अलग ? या सिर्फ विरोध करने के दिए नये कृषि कानूनों का विरोध किया जा रहा है ?
कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) छोड़ भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी के गढ़ मेदिनीपुर में रैली करने वाले हैं। भाजपा उनकी ये रैली आज यानी शनिवार दोपहर दो बजे शुरू होगी। सुवेंदु अधिकारी भाजपा में शामिल होने के बाद से लगभग हर रैली से अभिषेक पर हमला करते रहे हैं और उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते आए हैं, ऐसे में टीएमसी समर्थक इस बात का इंतज़ार कर रहे हैं कि अभिषेक अब अधिकारी परिवार के गढ़ में किस तरह से जवाब देते हैं अभिषेक बनर्जी की ये रैली मेदिनीपुर के कांथी में होनी है।
लखनऊ । उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जिसने कोविड-19 के खिलाफ 5.5 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार तक 8.44 लाख लोगों के टीकाकरण लक्ष्य के मुकाबले अब तक 5.89 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लग चुका है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के अतिरिक्त मुख्य सचिव, अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि यह देश में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है।
उन्होंने कहा, “यूपी पहला राज्य है जिसने पांच लाख से अधिक लोगों को महामारी के संक्रमण के खिलाफ टीका लगाया है।” उन्होंने आगे कहा कि यह शुक्रवार को भी जारी रहेगा।
आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, “अब तक कुल टीका लगवा चुके कुल 5.89 लाख लोगों में से, गुरुवार को 1,25,308 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया था। दिन के 1,72,396 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, टर्नआउट 72.69 प्रतिशत था, जो यूपी जैसे एक राज्य के लिए अनुकरणीय है।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग (UN Human Rights Commission) ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन में दोनों पक्षों को संयम बरतने की सलाह दी है । अपने ट्वीट में UNHRC ने लिखा है कि शांतिपूर्वक जमा होना और अपनी बातें रखने का अधिकार हर किसी का है, फिर चाहे वो ऑफ़लाइन हो या ऑनलाइन । सरकार को इस अधिकार का सम्मान करना चाहिए । ये जरूरी है कि दोनों पक्ष मानवाधिकारो की रक्षा करते हुए किसी सहमति पर पहुंचे ।
UNHRC के इस ट्वीट में “ऑफ़लाइन” और “ऑनलाइन” पर जोर दिया गया है । हाल के दिनों में हॉलीवुड की हस्तियों और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किए हैं । इसके बाद भारत में उनके ट्वीट को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन हुए । UNHRC के ट्वीट को उन हॉलीवुड सेलिब्रेटी के अभिव्यक्ति की आजादी के समर्थन में माना जा रहा है ।
भारत में किसान आंदोलन को लेकर अमेरिकी मीडिया का एक बड़ा तबका भारत सरकार पर हमलावर है । वहां नरेन्द्र मोदी की छवि ट्रंप के दोस्त के रुप में प्रचारित की जा रही है । अमेरिकी मीडिया का एक हिस्सा पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का घोर विरोधी माना जाता है । अब वही लोग किसान आंदोलन के बहाने भारत की नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमलावर हैं । वे नरेन्द्र मोदी को पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की तरह ही घोर दक्षिणपंथी और तानाशाह बता रहे हैं । सीएनएन, वाशिंगटन पोस्ट और न्यूयॉर्क टाइम्स लगातार किसान आंदोलन के समर्थन में लेख लिख रहा है । भारत के कुछ पत्रकारों जैसे बरखा दत्त के लेख लगातार इन अखबारों में छप रहे हैं । हॉलीवुड सेलिब्रेटी से संपर्क कर आंदोलन के लिए समर्थन जुटाये जा रहे हैं । अमेरिका के ट्रंप विरोधी वर्ग को लगता है कि ऐसा कर वो ट्रंप के मित्र मोदी को भी सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे ।
न्यूयॉर्क टाइम्स की पत्रकार मारिया अबी-हबीब का ट्वीट
अमेरिका, कनाडा और चीन की दिलचस्पी क्यों?
भारत में हो रहे किसान आंदोलन के पीछे मिशनरियों और वामपंथी संगठनों की अहम भूमिका है । मिशनरियों को लगता है कि इस आंदोलन के बहाने वे नरेन्द्र मोदी की सरकार का तख्तापलट कर सकते हैं । इसके लिए अमेरिका, यूरोप और कनाडा से फंड जुटाए जा रहे हैं । वहीं वामपंथी संगठनों ने चीन और पाकिस्तान से संपर्क किया है । दरअसल चीन HUWAI का 5जी भारत में लॉन्च करना चाह रहा था । अमेरिका की ट्रंप सरकार ने HUWAI 5जी को अमेरिका में ये कहते हुए बैन कर दिया था कि ये चीन की मिलिट्री की कंपनी है । अमेरिका में बैन होने के बाद HUWAI अपने 5जी के लिए भारत के विशाल मार्केट पर नजर गड़ाए हुए थी । ठीक इसी वक्त मुकेश अंबानी ने भारत में जियो का 5जी लॉन्च कर दिया । इसके बाद किसान आंदोलन के नेताओं के निशाने पर जियो और उसके टावर आ गए ।
धनबाद । कतरास यूथ फोर्स के संयोजक एवं किसान नेता दीप नारायण सिंह की गाड़ी पर चार पांच गुंडो द्वारा करीब 7.30 के आस पास हमला कर दिया । जिससे गाड़ी के शीशे का अलावा ड्राइवर को चोंट लगी है। दीप नारायण सिंह से टेलीफोन पर बात करने पर कहा अपने गाड़ी में कतरास की ओर से आ रहे थे अपने घर श्यामडीह जा रहे थे। रास्ते में बाघमारा की ओर से आ रहे फोर व्हीलर में हमारी गाड़ी रोक कर चार पांच लोग गाड़ी उतरकर कर हमला कर दिया। जिससे गाड़ी का शीशा के अलावा ड्राइवर को चोट लगा है ।आनन फानन में हम लोग उतरकर हमला कर रहे गुंडो को धर दबोचा।जिसमे तीन लोग पकड़ा गया और दो लोग भागने में सफल रहा।
दीप नारायण सिंह ने बताया कतरास पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दिए एवं तीनो गुंडो को पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने गुंडो की गाड़ी की तलाशी ली गई तो पुलिस को गाड़ी से कट्टा बरामद हुआ है।पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया एवं तीनो से पुलिस पूछ ताछ कर रही है।
कुटे में बैठक को संबोधित करते हटिया विधायक नवीन जायसवाल
रांची । पुनर्वासित ग्राम नयासराय कुटे में करमा ऊराँव की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक को संबोधित करते हुए हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि हम आपके साथ हैं और इस पूज्य स्थल जहाँ सभी समाज के लोग विभिन्न प्रकार के पूजा करते हैं इस स्थल को आपसे कोई छीन नहीं सकता है । ये जमीन आपकी थी और आपकी है और आगे भी आपकी रहेगी इसके लिए हम पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़ेंगे ।
उन्होंने कहा कि पहले हमलोग इस मामले में राँची उपायुक्त से मिलकर उनको सारी बातों से अवगत करायेंगे और ये जो नगर विकास विभाग द्वारा यहाँ जलमिनार बनाने का प्रयास हो रहा है उसे रद्द करने का मांग करेंगे । यदि वहाँ से बात नही बनी और जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री के पास भी जाकर यहाँ के लोगों की भावना को बताने का काम करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए हटिया विस्थापित परिवार समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव ने कहा कि हम विस्थापित अपना हक और अधिकार लेना जानते हैं । हम कभी भी संघर्ष से घबराते नही और ना तो हक की लड़ाई के लिए किसी के आगे झूकते है और उसी का नतीजा है की जब-जब हमलोगों के साथ इस प्रकार का अन्याय हुआ हम सब उसका मुकाबला डटकर किये हैं और उसका नतीजा सरकार को पीछे हटना पड़ा है । हम सब आगे भी संघर्ष करने के लिये तैयार हैं । हम विस्थापित किसी भी हाल में यहाँ जलमिनार हो या किसी भी प्रकार की अन्य सरकारी योजना के तहत कुछ निर्माण करने का योजना हो सरकार की हम सरकार को सफलीभूत नहीं होने देंगे । हम सरकार से मांग करते हैं की इस स्थल को अविलंब गाँव वालों के लिये विभिन्न पूजा स्थल को चिन्हित करते हुए बाकि बची जमीन पर गाँव वालों की जरूरत के हिसाब से जैसे विवाह मंडप,स्वास्थ्य केन्द्र,पार्क इत्यादि बनाया जाय।
बैठक को नगड़ी प्रखंड की प्रमुख ललिता एक्का,गुटुवा पंचायत के मुखिया सुनिता मुंडा,गुटुवा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य नरमी गाड़ी,करमा उरांव, विनय उरांव, सोमारी मुण्डा ने भी संबोधित किया।मंच संचालन दीपक बैठा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन बैजनाथ मुण्डा ने किया। बैठक में रमेश कुमार राम,महाबीर नायक,दीपक मुण्डा, नरेश बैठा,संजय बैठा सहित सैकड़ो महिला -पुरुष शामिल थे।
क्या पॉप स्टार रिहाना ने किसान आंदोलन के समर्थन में एक ट्वीट के बदले 18 करोड़ रुपए दिए गए । कनाडा की संस्था पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन ने किसान आंदोलन को लेकर वैश्विक कैंपेन चलाने में अहम भूमिका निभाई हैl
द प्रिंट के अनुसार स्काइरॉकेट नामक एक पीआर फर्म ने पॉपस्टार रिहाना को किसान आंदोलन के पक्ष में ट्वीट करने के लिए ढाई मिलियन डॉलर की रकम दी थीl भारतीय रुपए में यह 18 करोड़ रुपए होते हैंl सूत्रों ने द प्रिंट को यह भी बताया कि पर्यावरणवादी ग्रेटा थनबर्ग को दी गई टूलकिट उन्हें ‘स्पून फीडिंग’ करने के लिए दी गई थी और ऐसा देश में बड़े पैमाने पर अशांति फैलाने के लिए किया जा रहा था ।
मो धालीवाल पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन के डायरेक्टर हैl अनीता लाल भी पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन की सह-संस्थापक हैl इसी ऑर्गेनाइजेशन ने ग्रेटा थनबर्ग को ‘साजिश का टूलकिट’ शेयर किया थाl किसान आंदोलन के बारे में ट्वीट करते हुए रिहाना ने पूछा था कि लोग इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैंl
इसके बाद ग्रेटा थनबर्ग और एडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री मिया खलीफा भी इससे जुड़ गईl हालांकि, यह पूरा षड्यंत्र उस समय नाकाम हो गया, जब ग्रेटा थनबर्ग ने गलती से टूलकिट को सोशल मीडिया पर शेयर कर दियाl इसमें पूरी जानकारी दी गई है कि कैसे नवंबर 2020 से भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचने की शुरुआत की गई थीl