Friday 3rd of July 2026 08:56:10 PM
Home Blog Page 335

हाइवे किनारे की जमीन बेचने को तैयार नहीं था, भू

0

पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के शफीपुर गांव में रविवार की रात करीब नौ बजे पुलिस बनकर आये आरोपितों ने पहले रेलवे के ठेकेदार शकील अहमद 45 को अगवा करने की कोशिश की। नाकाम रहने पर उसे लग्जरी गाड़ी से रौंदकर मार डाला। यह घटना मृतक के घर के पास घटी।

भाग रहे आरोपियों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ा

 वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे एक आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य आरोपित लग्जरी कार पर सवार होकर भाग गये। पकड़ा गया आरोपित विवेक कुमार बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर राजपुताना निवासी शिवकुमार सिंह का बेटा है। घटना के पीछे भूमि नहीं लिखना बताया गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। 

घर पर चढ़ आये थे हथियारबंद बदमाश


बताया गया है कि मारा गया शकील अहमद शकील शफीपुर गांव निवासी मो. सरफराज का बेटा था। पटना में छोटी-मोटी ठेकेदारी करता था। परिवार सहित वह अपने गांव शफीपुर में ही रहता था। परिवारजनों के मुताबिक लोदीपुर स्थित शकील के बहन की फोरलेन किनारे 28 कट्ठा जमीन थी। आरोपित उक्त भूखंड में दो के हिस्से की भूमि लिखवा चुके हैं। वे लोग शकील के हिस्से की भी भूमि लेना चाहते थे। कई बार उन लोगों ने शकील पर भूमि लिख देने का जबरन दबाव बनाया लेकिन वह भूमि रजिस्ट्री करने को तैयार नहीं था। इसको लेकर आरोपित उससे रंजिश रख रहे थे।

अपहरण करने में नाकाम रहने पर लग्जरी गाड़ी से रौंद डाला

रविवार की रात करीब नौ बजे कार पर सवार होकर करीब पांच लोग उसके घर पर चढ़ आये और शकील को बुलाकर ले गये। घर से कुछ दूर जाने पर आरोपित उसे अगवा कर कार में बैठाने लगे। तभी उसने चिल्लाते हुए भागने का प्रयास किया। भीड़ जुटती देख अगवा करने में नाकाम आरोपितों ने कार से उसे रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि वह रेलवे में ठेकेदारी करता था तथा नेकदिल इंसान था। उसे एक पुत्र और एक पुत्री है। मौत की खबर पर घर में कोहराम मचा है।

दो युवकों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया, पुलिस ने आरोपियों को थाने से ही छोड़ा, क्यों?

0
ट्वीटर पर हजारीबाग पुलिस की शिकायत

झारखंड पुलिस के ट्विटर एकाउंट पर आरोपियों को थाने से छोड़ने की शिकायत

हजारीबाग पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता

हज़ारीबागबड़ा बाजार ओपी अंतर्गत मारपीट की घटना के आरोपियों को थाना से छोड़ने का आरोप लगाते हुए संजय कुमार रविराज ने झारखंड पुलिस को ट्वीट कर जानकारी दी। इस ट्वीट के बाद झारखंड पुलिस ने हजारीबाग पुलिस को कार्रवाई का निर्देश ट्विटर पर दिया है। पीड़ित छात्र चतरा जिले के गिद्धौर थाना निवासी संजीत कुमार है। जो शहर के हुरहुरू मुहल्ले में नरेश यादव के मकान में रहकर पढ़ाई करता है।

बड़ी बाजार ओपी को लिखे आवेदन में कहा गया है कि वह एमजीएम कॉलेज जमशेदपुर नामांकन के लिए गया था। नामांकन नही होने पर वापसी पर एनएच-33 ईमली पेड़ के पास साथी प्रेम कुमार के साथ खड़ा था। तभी कुछ गुंडे बदमाश आकर उसे और उसके साथी की बेरहमी से पिटाई करने लगे। इससे उसके दांत टूट गए। साथ ही 35 हजार रुपए व सभी सर्टिफिकेट भी लूट लिए। आरोपियों में अनिल कुमार, संतोष यादव, नेपाल यादव सहित 6 अन्य लोग भी शामिल हैं।

08 February 2021

0

Download

डोना देबे, लेकिन कोना नीं देबे

0

डोना देबे, लेकिन कोना नीं देबे.……..अर्थात घर आने वाले अतिथियों को भोजन-पानी देकर उनका स्वागत जरूर करें, परंतु जमीन न दें

रांची। केंद्रीय कृषि कानूनों और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले के विरोध में आज रांची में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है। इस महारैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख समेत अन्य दलों के नेता उपस्थित थे।

बाहरी लोगों के हाथों अपनी जमीन नहीं लूटने देंगे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रामेश्वर उरांव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डोना देबे, लेकिन कोना नीं देबे,अर्थात घर आने वाले अतिथियों को भोजन-पानी देकर उनका स्वागत जरूर करें, परंतु जमीन न दें। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के लिए जमीन उसकी अस्मिता और पहचान का प्रतीक है, जमीन छीन जाएगा, तो सबकुछ खत्म हो जाएगा।

आदिवासियों की जमीन की लूट की छूट नहीं

प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार फिर दोहराया कि वे खुद भी अपने आप को बिहारी मानते है, लंबे समय तक बिहार राज्य के निवासी के रूप में उनकी पहचान रही, वर्ष 2000 में अलग झारखंड राज्य का गठन हुआ। उत्तर प्रदेश हो या तमिलनाडु हो अथवा किसी अन्य राज्य से लोग आये, सभी का झारखंड में स्वागत है, लेकिन आदिवासियों की जमीन की लूट की छूट नहीं दी जा सकती।

कुर्बानी देकर मिला है झारखण्ड

डाॅ0 उरांव ने कहा कि 1912 में बंगाल से बिहार अलग हुआ, जबकि 1932 में ओड़िशा अलग हुआ और अंग्रेजी शासन में झारखंड को भी 1946 तक अलग राज्य बनाने का वायदा किया गया था, परंतु इस बीच द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हो जाने के कारण अलग झारखंड राज्य नहीं बन पाया,जयपाल सिंह मुण्डा के संघर्ष और बाद में दिशोम गुरू शिबू सोरेन, शहीद निर्मला महतो समेत अन्य ने अपनी कुर्बानी देकर अलग झारखंड राज्य का गठन कराया।

हमारे आदिवासी सीएम पर हमला हुआ, उन्हें बदनाम करने की साजिश रची

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से एक षड़यंत्र के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले को पिछले दिनों रांची में रोकने की कोशिश की गयी और सुरक्षाकर्मियों और आम लोगों पर हमला करने की कोशिश की गयी, उससे साफ हो जाता है कि भाजपा नेताओं द्वारा देशभर में गैर भाजपाई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है, मध्यप्रदेश, कर्नाटक समेत कई राज्यों में जबरन सत्ता हथिया लिया गया, झारखंड में भी कोशिश की गयी, लेकिन यह सफल नहीं होने पर सरकार को बदनाम करने की साजिश शुरू की गयी।

देखें, उत्तराखंड में बादल फटने के बाद की खौफनाक तस्वीरें

0
एनटीपीसी के बांध को तिनके की तरह बहा ले गया सैलाब (नीचे वीडियो देखें)
सूखे तिनके की तरह बह गया पुल
NDRF- SDRF की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी

18 कांडों के आरोपी मुकेश सिंह को जेल

0
गिरफ्तार मुकेश सिंह और उसके साथी


………………………………….
13 साल से चल रहा था फरार, सुशील श्रीवास्तव गैंग का था राइट हैंड, अब अमन श्रीवास्तव के लिए कर रहा था काम
………………………………….
रामगढ़-हजारीबाग में बिछा रखा था जाल, मुकेश के साथ आधा दर्जन साथी भी गिरफ्तार
………………………………….


उज्जवल दुनिया संवाददाता


हजारीबाग। हजारीबाग और रामगढ़ एसपी ने रविवार को स्थानीय सूचना भवन में संयुक्त प्रेस वार्ता कर बताया कि विभिन्न 18 कांडों का आरोपी मुकेश सिंह को जेपी केंद्रीय कारा भेज दिया गया है। उसके साथ अन्य छह सहयोगियों को भी सलाखों के पीछे भेजा गया है। कुख्यात मुकेश सिंह पिछले तेरह वर्षो से फरार चल रहा था। हजारीबाग और रामगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसे बरही से गिरफ्तार किया है।

मुकेश सिंह ने दी कई अहम जानकारियां

पूछताछ में उसने पुलिस के समक्ष कई अहम राज उगले हैं। हजारीबाग एसपी कार्तिक एस और रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त रुप से बताया कि मुकेश सिंह गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव गिरोह का राइट हैंड था। उनकी स्त्रियां के बाद बेटे अमन श्रीवास्तव के लिए काम कर रहा। हजारीबाग और रामगढ़ जिले में उसने अपना जाल विछा रखा था। उसके संपर्क में कई लोग हैं। उनकी भी पुलिस गहनता से सुराग तलाश रही है।

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर था मुकेश सिंह

एसपी ने कहा कि मुकेश सिंह के विरुद्ध लगभग डेढ़ दर्जन कांड दोनों जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में मुकेश सिंह ने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर ईटीआईपीएल इंडस कंपनी के इंजीनियर मनीष कुमार को गोली मारकर हत्या कर दिया। इस संबंध में पतरातु थाना कांड संख्या 129/13 दर्ज किया गया है। वर्ष 2008 में ये गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर भोला पांडेय के कुख्यात अपराधी गौतम सिंह का हत्या भुरकुंडा में कर दिए। इस संबंध में पतरातु/ भुरकुंडा थाना कांड संख्या 210/08 दर्ज है। वर्ष 2008 में गिद्दी के होशिर में जीवनाथ राम नाम के कोयला व्यवसाई को गोली मारकर हत्या कर दिए। इस संबंध में गिद्दी थाना कांड संख्या 85/08 दर्ज है।

क्या-क्या बरामद हुआ ?

बरामद हथियार


गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश कुमार सिंह, निसार अंसारी, योगेन्द्र राम, भुनेश्वर नायक उर्फ पिंटू, शिव कुमार सिंह, संजय सिंह और प्रभात कुमार सिंह का नाम शामिल है। जब्त समानों में 7.65 बोर का दो पिस्टल, इसी का चार मैगजीन, 13 जिवित कारतूस और दस मोबाइल फोन सहित एक टाटा सूमो गाड़ी नंबर बीआर 06 पी 5391 शामिल है। एसपी ने कहा कि जब्त सूमो गाड़ी मुकेश सिंह का है।

एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार दिल्ली गए रामेश्वर उरावं, नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा तेज

0

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव रविवार को चार दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। एक हफ्ते के अंदर रामेश्वर उरावं का ये दूसरा दिल्ली दौरा है । पहले बादल पत्रलेख उनके साथ थे, इस बार कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे उनके साथ दिल्ली गए हैं । रामेश्वर उरावं ने फोन पर बताया कि वे निजी कारणों से दिल्ली जा रहे हैं और वे चार दिन दिल्ली में रहेंगे ।

चार दिन के दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा

नई दिल्ली दौरे के क्रम में डॉ. उरांव निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही राज्य के विकास को लेकर चर्चा के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ नई दिल्ली रवाना हुए। आलोक कुमार दूबे ने उज्ज्वल दुनिया को बताया कि महागठबंधन सरकार के एक साल पूरे हुए हैं । इस दौरान सरकार के कामकाज और संगठन को लेकर चर्चा होगी ।

धीरज साहू या सुबोधकांत सहाय

कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि जो भी हो कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष का फैसला होली के बाद ही होगा । उससे पहले राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर ताजपोशी होगी । झारखण्ड में वैश्य वोटरों की तादात अच्छी है । इस लिहाज से धीरज साहू पार्टी की भविष्य की रणनीति में सटिक बैठते हैं । इसके अलावा पार्टी पर उनकी पकड़ मजबूत है। वे जरुरत पड़ने पर फंड का इंतजाम भी कर सकते हैं । दूसरी ओर पार्टी के वरिष्ठ नेता और रांची के पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय सर्वमान्य हैं और उनके नाम पर किसी का विरोध नहीं है । सुबोधकांत सहाय पार्टी के पुराने वफादार हैं और अगर वे प्रदेश अध्यक्ष बनते हैं तो रांची, बोकारो, धनबाद जैसे शहरों में कांग्रेस में नई जान आएगी । दूसरी ओर हाल में बिहारी और मारवाड़ी को लेकर जो बयानबाजी हुई उससे ये दोनों तबके कांग्रेस से नाराज हैं । सुबोधकांत सहाय या धीरज साहू अगर प्रदेश अध्यक्ष बनते हैं तो इस नाराजगी को कम करने में मदद मिलेगी ।

“विगत 5 महीनों से विधवाओं एवं बुजुर्गों को नहीं मिल रहा है पेंशन”

0

किसानों एवं गरीबों के प्रति असंवेदनशील है हेमन्त सरकार: डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि विगत 5 महीनों से विधवा, वृद्धावस्था तथा दिव्यांग पेंशन का भुगतान नहीं हो रहा है ।अनेक गरीब विधवा एवं बुजुर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा के तहत मिलने वाले पेंशन की राशि ही उनके जीवन- यापन के लिए एकमात्र साधन है । परन्तु राज्य सरकार के द्वारा आबंटन न दिए जाने के कारण गरीब बुजुर्गों को अपना जीवन निर्वाह करना भी काफी मुश्किल हो गया है । डाॅ गोस्वामी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राज्य के गरीब दिव्यांग , विधवा तथा बुजुर्गों को मिलने वाले पेंशन की राशि का शीघ्र भुगतान करवाने का आग्रह किया है ।


डाॅ गोस्वामी ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा किसानों एवं गरीबों के उन्नयन के लिए चलाये जा रहे लगभग सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को वर्तमान झामुमो- कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने बंद कर दिया है । हेमंत सरकार के गठन होते ही मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना बंद कर दी गई । इस योजना के तहत किसानों को कृषि कार्य में सहायता हेतु सरकार द्वारा 5 हजार रुपये प्रति एकड़ की राशि जिसमें अधिकतम 25 हजार रुपये तक किसानों को प्रदान की जाती थी । महिलाओं को 1 रूपए में जमीन तथा घर खरीदने के रजिस्ट्री शुल्क के प्रावधान को भी वर्तमान सरकार ने समाप्त कर दिया है ।

सारंडा में पुलिस और CRPF को उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम

0
नक्सलियों ने कच्चे रास्तों पर लगा रहा था केन बम

सारंडा के जराईकेला थानाक्षेत्र में नक्सलियों ने कच्चे रास्ते पर केन बम लगा रखा था । मकसद था पुलिस पार्टी और सीआरपीएफ के गश्ती दल को बम से उड़ाना । भला हो पुलिस के मजबूत सूचनातंत्र का कि समय रहते पुलिस को इसकी खबर लग गई । नक्सलियों के लगाए सभी केन बम को पुलिस ने बरामद कर लिया है ।

पुलिस को बड़े नक्सली नेता के आने की सूचना थी

दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ईलाके में एक बड़ा नक्सली नेता आने वाला है। इसकी वजह से नक्सलियों की सक्रियता ईलाके में बढ़ गई है । इस सूचना के बाद पुलिस और सीआरपीएफ ने पूरे सारंडा ईलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा था । इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान उस कच्चे रास्ते से पुलिस और सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी गुजरने वाली थी । नक्सलियों ने पूरे कच्चे रास्ते में केन बम का जाल बिछा रखा था। लेकिन पुलिस को सही समय पर इसकी भनक लग गई ।

दीघा कैंप से 2 किलोमीटर दूर चिरुबेड़ा के जंगलों में लगाया गया था केन बम

जिस स्थान पर 05-05 किलो के दो केन बम मिले हैं वो स्थान CRPF की 174 वें बटालियन के बेस कैंप दीघा से महज दो किलोमीटर दूर है । चिरुडीह जंगल स्थित इस कच्चे रास्ते का इस्तेमाल आम ग्रामीण आने-जाने के लिए करते हैं । बीडीडीएस की टीम ने सभी केन बम को डिफ्यूज कर दिया है । जराईकेला थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

केंद्रीय बजट भारत के नए क्षितिज पर नए विहान का द्वार खोलेगा

0
बजट पर रांची के बुद्धिजीवियों को संबोधित करते अर्जुन मुंडा

केंद्रीय बजट पर बोलते अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह बजट भारत के सामान्य जन की भावनाओं के अनुरूप 130 करोड़ भारतवासियों की भावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाला बजट है । इसमे केवल वर्ष भर के आय ब्यय का लेखा जोखा नही बल्कि अगले 5 वर्ष तक के विकास का विज़न है। यह बजट स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में भारत के नए क्षितिज पर नया विहान लेकर आने वाला बजट है। इसमें सरकार की दूर दृष्टि समाहित है। भारत अपने आजादी के 75वें वर्ष में न सिर्फ खुशियां मनाएगा बल्कि हम भारत के लोग नए संकल्पों को भी पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने लोक प्रसिद्धि के लिये नही बल्कि लोक कल्याण की दृष्टि से बजट प्रस्तुत करने की परंपरा शुरू की है।
उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय बजट पहला बजट है जिससे पूरा देश खुश है। बिना नया कर भार लगाए कदम दर कदम लंबी छलांग लगाने की सार्थक पहल की गई है। मोदी सरकार ने नए कर न लगते हुए कर देने वालों की संख्या बढ़े इस दिशा में प्रयास किये हैं।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि स्वस्थ नागरिक से ही स्वस्थ देश की कल्पना की जा सकती है इसलिये मोदी सरकार ने स्वास्थ्य बजट में 137% की वृद्धि की है। कोरोना के टीकाकरण केलिये 35 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है जो देश के सामान्यजन को सुकून प्रदान करता है।

बजट पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को सुनते शहर के

उन्होंने कहा कि यूपीए शासन में पंच वर्षीय योजना 50 वर्षीय योजना बन जाती थी जबकि अब योजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया गया है। कहा कि आज बुनियादी योजनाएं तेजी से जमीन पर उतारी जा रही हैं।आज प्रतिदिन 29 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हो रहा जबकि यूपीए सरकार में यह आंकड़ा 6 किलोमीटर था।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि गांव गरीब किसान सहित सामान्य जन तक योजनाओं का लाभ पहुचे इसके प्रयास किये गए। कोरोना काल की अव्यवस्था से आज यूरोप अमेरिका भी उबर नही पाए है जबकि भारत ने विषम परिस्थितियों में भी वितरण प्रणाली को बनाये रखने में सफलता पाई। आज वैक्सीनशन में भी भारत आगे निकल गया। भारत ने कई देशों को वैक्सीन भेजे है।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत मोदी जी के नेतृत्व में विश्व के देशों के साथ ट्रीटी और कूटनीति से आगे बढ़ रहा है।हम रिश्तों को मजबूत कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि यह दशक भारत के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। मोदी सरकार ने शोध और सामरिक मजबूती पर जोर दिया है। बौद्धिक संपदा में भारत का ज्यादा पेटेंट ही इसपर प्रयास हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में सरकार पूरी ईमानदारी के साथ कार्य कर रही जो भारत की कृषि और किसानों की मजबूती केलिये है। किसानों की आय को दोगुनी करने के प्रयास हैं।

गांव में एक साल से नहीं आ रहा था पानी, ममता देवी ने दिया भरोसा

0
महिलाओं की समस्या सुनती रामगढ़ विधायक ममता देवी

महिलाओं ने बीते एक वर्ष से पानी सप्लाई बंद होने की बात कही

सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ हर जरूरतमंद को मिलेगा : ममता देवी

दुलमी प्रखंड के पोटमदगा गांव में रामगढ़ विधायक ममता देवी पहुंची। विधायक ममता देवी के आने की सूचना पाकर काफी संख्या में महिलाएं पहुंच गई। जिन्होंने विधायक के सामने अपनी समस्याओं को रखा। स्थानीय महिलाओं ने विधायक श्रीमती ममता देवी को लगभग 1 वर्ष से गांव में पानी सप्लाई बंद होने की बात कही। साथ ही सरकार द्वारा गरीबों को दी जा रही विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, राशन कार्ड, आवास का लाभ लेने में हो रही परेशानी से अवगत कराया।

विधायक ने पानी आपूर्ति को जल्द से जल्द चालू कराने के बात कही है। ताकि लोगों को पेयजल की सुविधा मुहैया हो सके। ममता देवी ने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति को दिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से कहा कि किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो आप हमसे मिलकर अपनी समस्याओं को बेझिझक रखें, मैं उसका निदान करवाऊंगी।

रामगढ़ विधायक ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबों के प्यार और आशीर्वाद की वजह से मुझे आज आप सबों की सेवा करने का मौका मिला है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गांव के विकास संबंधित जो भी सुझाव आप सबों के द्वारा मुझे दिया जाएगा, उसे मैं अमल में लाऊंगी।

मौके पर कांग्रेस नेता सह समाजसेवी सुधीर मंगलेश प्रदीप महतो शिव कुमार उतम कुमार विकाश कुमार दशरथ साव बजरंग साव छोटन कुमर परन कुमार व कई महिलाएं मौजूद थी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सुबोधकांत सहाय आगे

0
सुबोधकांत सहाय की फाइल तस्वीर

झारखंड कांग्रेस में एकबार फिर बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरावं ने दिल्ली में केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इसके बाद वे सोनिया और राहुल गांधी से मिले । कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि होली के बाद झारखंड कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। उससे पहले कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेताओं, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के बीच सर्वे कराया जाएगा।

धीरज साहू, सुबोधकांत सहाय या एक महिला नेता का नाम रेस में

झारखंड कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर पार्टी के अंदर मंथन चल रहा है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरावं राज्य के वित्त मंत्री भी हैं। लिहाजा कांग्रेस आलाकमान उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद के दायित्व से मुक्त करना चाहता है। नये प्रदेश अध्यक्ष के लिए सबसे पहले रामेश्वर उरावं के मन को टटोलने की कोशिश हुई। इसके बाद कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से राय मांगी गई। सूत्रों की माने तो रामेश्वर उरावं ने बादल पत्रलेख और एक महिला नेता का नाम सुझाया है।

धीरज साहू को लेकर कई नेताओं को आपत्ति

रामेश्वर उरावं चाहते हैं कि एक ऐसा नेता प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभाले जिसपर गुटबाजी का आरोप नहीं लगा हो। उन्होने इसके लिए बादल पत्रलेख का नाम सुझाया । लेकिन बादल पत्रलेख फिलहाल राज्य के कृषि मंत्री हैं। लिहाजा मंत्री पद और प्रदेश अध्यक्ष का पद दोनों में से उन्हें एक को चुनना होगा। बादल पत्रलेख के आसपास के लोग बताते हैं कि वे मंत्री पद छोड़ना नहीं चाहते। धीरज साहू के नाम को लेकर कई बड़े नेताओं को आपत्ति है। घूम-फिर कर सूई दो नेताओं पर आकर टिक गई है। पहला रांची के पूर्व सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और झारखंड कांग्रेस की एक महिला नेता ।

सुबोधकांत सहाय से बात करेगी कांग्रेस आलाकमान

कांग्रेस सूत्रों की माने तो हाली के बाद कांग्रेस नेतृत्व में परिवर्तन होगा। संगठन में भी बदलाव होगा। इससे पहले पार्टी हाइकमान हर तरह के विवाद निपटा देना चाहता है। सुबोधकांत सहाय के नाम पर अबतक किसी ने आपत्ति नहीं जताई है। इसी तरह कांग्रेस की एक महिला नेता के नाम पर भी करीब-करीब सहमति है। अब शीर्ष नेतृत्व इन दोनों से बात करेगा।

रांची के नेवी अफसर का चेन्नई से अपहरण, फिर महाराष्ट्र के पालघर में जिंदा जलाया

0
रांची के सूरज कुमार दूबे INS कोयंबटूर पर तैनात थे

साधुओं की Mob Lynching से बदनाम हो चुके महाराष्ट्र के पालघर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है । चेन्नई में तैनात रांची के रहने वाले नेवी अफसर सूरज कुमार दूबे को पालघर में जिंदा जलाकर मार डाला गया है ।

10 लाख रुपये फिरौती मांगी थी

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने नौसेना अधिकारी को अगवा कर लिया था और उन्‍हें रिहा करने के बदले 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी, लेकिन उनके घरवालों ने जब अपहर्ताओं को यह रकम नहीं दी तो उन्‍होंने नौसेना अधिकारी को आग के हवाले कर दिया।

चेन्नई एयरपोर्ट से किया था अपहरण

बदमाशों ने उन्‍हें चेन्‍नई एयरपोर्ट के पास से अगवा किया था और इसके बाद पालघर में वेवाजी के जंगलों में ले गए थे। पुलिस के मुताबिक, नौसेना अधिकारी के परिजनों ने जब अपराधियों को फिरौती की रकम नहीं दी तो अपराधियों ने उन्‍हें आग के हवाले कर दिया। इसके बाद वे उसे जंगल में छोड़कर भाग गए। पुलिस को पालघर के जंगलों में नौसेना अधिकारी बुरी तरह झुलसी अवस्‍था में मिले थे, जिसके बाद उन्‍हें ड्हानु के एक अस्‍पताल ले जाया गया। लेकिन वहां उनकी हालत बिगड़ती चली गई, जिसके बाद उन्‍हें आईएनएस अश्विनी पर ले जाया गया।

मीडिया निष्पक्षता से बताए कि अल्पसंख्यकों के लिए सबसे ज्यादा काम किस सरकार ने किया

0
प्रेस को संबोधित करते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जमाल सिद्दीकी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति बैठक मोर्चा हुई। इसकी अध्यक्षता मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने किया। इस बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मिस्फीका हसन, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमाल खान,मोर्चा प्रदेश प्रभारी सोना खान,मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष कासिम कुरेशी मुख्य रूप से शामिल हुए।

अल्पसंख्यकों को मिला है मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ- बाबूलाल मरांडी

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के बीच में मोदी जी की योजनाओं का पूर्ण रूप से लाभ मिला है एवं अल्पसंख्यक समाज का विश्वास मोदी जी पर बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अल्पसंख्यक समाज और उनके विकास के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है।

अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक को संबोधित करते बाबूलाल

बड़ी संख्या में मुसलमान भाजपा से जुड़ रहे हैं- हाजी जमाल सिद्दीकी

अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जमाल सिद्दीकी जी ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समाज बहुत भारी संख्या में भाजपा से जुड़ रहा है और उनका जो विश्वास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर उस वक्त ज्यादा गया जब उन्होंने तीन तलाक जैसी कुप्रथा को दरकिनार कर मुस्लिम महिलाओं के लिए सुखी जीवन जीने के लिए राह बनाई। उन्होंने राजनीति करने वाले हर एक कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने का अधिकार होना चाहिए और पूरी लगन और ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वाह करना चाहिए।

मुस्लिम बच्चियों का ड्रॉप आउट रेट 72% से घटकर 32% हुआ- मिसफिका हसन

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुश्री मिस्फीका हसन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छह सालों में मुस्लिम बच्चियों का ड्राप आउट रेट भी कम हुआ है। 72 % से घटकर 32 % प्रतिशत हो गया है । यह मोदीजी का स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकारी विद्यालयों में बच्चियों के लिए शौचालय निर्माण कराने से संभव हो सका है। मोदी जी के सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी सुधार से ही मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक़ क़ानून के माध्यम से बुनियादी बराबरी और सांविधानिक हुकूक मिलना संभव हो सका।

कोडरमा डीसी व एसपी का फेसबुक अकाउंट हैक

0
डीसी रमेश घोलप के साथ-साथ एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब (फाइल)

कोडरमा। कोडरमा जिले में साइबर अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया कि अब वे जिले के सुप्रीमो डीसी, एसपी को भी नहीं बख्श रहे हैं। ताजा मामले में यहां साइबर  अपराधियों ने जबरदस्त दुस्साहस करते हुए डीसी व एसपी का फेसबुक अकाउंट को ही हैक कर लिया। डीसी रमेश घोलप एवं एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब का निजी फेसबुक अकाउंट को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है और मैसेंजर के जरिए लोगों को मैसेज कर रहे थे। जिसके बाद कोडरमा के डीसी रमेश घोलप एवं एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने खुद फेसबुक पोस्ट कर लोगों को सतर्क रहने को कहा। दोनों अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। इस पर ध्यान नहीं दें और सतर्क रहें।

डीसी-एसपी ने की सोशल मीडिया में अपील

कोडरमा एसपी की सोशल मीडिया में सफाई

डीसी रमेश घोलप के साथ-साथ एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने भी खुद फेसबुक पोस्ट कर लोगों को सतर्क रहने को कहा है. उन्होंने आगाह किया है कि इसे गंभीरता से नहीं लें. साइबर अपराधियों द्वारा अकाउंट हैक कर ऐसे मैसेज भेजे जा रहे हैं। उससे सावधान रहें सुरक्षित रहें।

बहरहाल दोनों उच्चाधिकारियों का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने की चर्चा पूरे कोडरमा जिले में है। वहीं पुलिस की टेक्निकल सेल दोनों मामलों की गहराई से जांच कर रही है। इस संबंध में बात करने पर उपयुक्त रमेश घोलप ने माना कि उनके नाम का नकली अकाउंट कुछ लोगों द्वारा बनाकर मैसेंजर से पैसे मांगे जा रहे हैं। मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए एसपी को कहा गया है।

डीसी रमेश घोलप ने ठगो से सावधान रहने की अपील की