Monday 12th of October 2026 03:34:13 PM
HomeBreaking Newsभारत बंद से पहले कतरास में किसान नेता पर जानलेवा हमला

भारत बंद से पहले कतरास में किसान नेता पर जानलेवा हमला

किसान नेता दीप नारायण सिंह की क्षतिग्रस्त गाड़ी

 धनबाद । कतरास यूथ फोर्स के संयोजक एवं किसान नेता दीप नारायण सिंह की गाड़ी पर चार पांच गुंडो द्वारा करीब 7.30 के आस पास  हमला कर दिया । जिससे गाड़ी के शीशे का अलावा ड्राइवर को चोंट लगी है। दीप नारायण सिंह से टेलीफोन पर बात करने पर कहा अपने गाड़ी में कतरास की ओर से आ रहे थे अपने घर श्यामडीह जा रहे थे। रास्ते में बाघमारा की ओर से आ रहे  फोर व्हीलर में हमारी गाड़ी रोक कर चार पांच लोग गाड़ी उतरकर कर हमला कर दिया। जिससे गाड़ी का शीशा के अलावा ड्राइवर को चोट लगा है ।आनन फानन में हम लोग उतरकर हमला कर रहे गुंडो को धर दबोचा।जिसमे तीन लोग पकड़ा गया और दो लोग भागने में सफल रहा।

दीप नारायण सिंह ने बताया कतरास  पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दिए एवं तीनो गुंडो को पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने गुंडो की गाड़ी की तलाशी ली गई तो पुलिस को गाड़ी से कट्टा बरामद हुआ है।पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया एवं तीनो से पुलिस पूछ ताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments