Friday 3rd of July 2026 06:28:39 PM
Home Blog Page 337

“खून की खेती” पर मचा सियासी घमासान

0
कांग्रेस करती है “खून की खेती” – कृषि मंत्री

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में कहा कि कांग्रेस किसानों के नाम पर ‘खून की खेती‘ कर रही है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस को खून की खेती करना आता है, भाजपा को नहीं । कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर यहीं नहीं रुके । उन्होंने विपक्ष से पूछा कि नये कानून में “काला” क्या है?

केन्द्रीय कृषि मंत्री के बयान से कांग्रेस बेहद नाराज़ दिखी । दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि गोधरा के बाद गुजरात में किसने “खून की खेती” की थी सबको पता है । दिग्विजय सिंह ने कहा कि 1992 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान किसने “खून की खेती” की थी ?

ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिग्विजय सिंह ने कहा- मेरा आशीर्वाद हमेशा आपके साथ

राज्यसभा में किसान बिल पर बहस के दौरान दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच तीखी बहस हुई । बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद जब कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बोलने के लिए खड़े हुए तो उन्होंने कहा- ‘सभापति महोदय! मैं आपके माध्यम से सिंधिया जी को बधाई देना चाहता हूं, जितने अच्छे ढंग से वे यूपीए सरकार में सरकार का पक्ष रखते थे उतने ही अच्छे ढंग से आज उन्होंने भाजपा का पक्ष रखा है। आपको बधाई हो, वाह जी महाराज वाह!’

संसद में बहस के बाद राजा और “महाराजा”

दिग्विजय सिंह की इस बात पर मुस्कुराते हुए सिंधिया ने हाथ जोड़ लिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह से कहा, ‘सब आपका ही आशीर्वाद है।’ इसके बाद राज्यसभा में ठहाके गूंजने लगे।

सिंधिया की बात का मुस्कुराते हुए दिग्विजय सिंह ने जवाब दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा- ‘हमेशा रहेगा, आप जिस पार्टी में रहें, आगे भी जो हो, हमारा आशीर्वाद आपके साथ था, है और रहेगा।’

26 जनवरी की तरह 6 फरवरी को भारत बंद के दौरान हो सकती है भारी हिंसा

0
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी यूपी में हिंसा की आशंका

पुलिस को इनपुट मिला है कि 26 जनवरी की तरह 6 फरवरी के लिए भी इंटरनेशनल साजिश पाकिस्तान के जरिए रची जा रही है। 6 फरवरी को किसान संगठनों ने चक्का जाम की अपील की है । इस दिन बड़े पैमाने पर हिंसा और तोड़फोड़ की आशंका है।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी यूपी में हो सकती है हिंसा

पुलिस सूत्रों की माने तो 6 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में बड़े पैमाने पर हिंसा की साजिश रची जा रही है। इसके अलावा राजस्थान के भी कुछ हिस्सों में अशांति फैलाने की कोशिश की जा सकती है।

दिल्ली नहीं, देश के दूसरे हिस्सों में करें चक्का जाम- राकेश टिकैत

मीडिया से बात करते हुए टिकैत ने कहा कि 6 फरवरी को जो किसान दिल्‍ली नहीं आ सकते हैं, वे अपने-अपने क्षेत्रों में चक्का जाम करेंगे। टिकैत ने जोर देकर कहा था कि 6 फरवरी को ‘चक्का जाम’ राष्ट्रीय राजधानी में नहीं, बल्कि दिल्ली के बाहर हर जगह होगा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के कारण फंसे लोगों को भोजन और पानी मुहैया कराएंगे। किसान यूनियनों ने कहा है कि वे अपने आंदोलन स्थलों के पास के क्षेत्रों में इंटरनेट प्रतिबंध के विरोध में, अधिकारियों द्वारा कथित रूप से उत्पीड़न और तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजमार्गों को अवरुद्ध करेंगे।

हाफीज

0
हाफिज ने अल्लाह के नाम पर उर्दू में ली शपथ

हाफिज-उल-हसन ने झारखंड के 11वें मंत्री के रुप में पद और गोपनियता की शपथ ली । दोपहर सवा 12 बजे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई। हाफिज-उल-हसन पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हैं। हाफिज झामुमो के टिकट से मधुपुर से चुनाव लड़ेंगे।

बिना विधायक बने मंत्री बनने वाले झारखंड के चौथे शख्स

राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जब शपथ ली थी, तब वह झारखंड विधानसभा के सदस्य नहीं थे। बाद में उन्होंने रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी । शिबू सोरेन ने भी बगैर विधायक बने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी । इसके बाद वह तमाड़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उतरे थे, लेकिन राजा पीटर के हाथों पराजित होने के कारण उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था । इसके बाद मधु कोड़ा के मंत्रिमंडल में भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही के पिता हेमेंद्र प्रताप नाथ देहाती ने भी विधायक बने बगैर मंत्री पद की शपथ ली थी । हाफिज-उल-हसन बिना विधायक बने मंत्री बनने वाले चौथे शख्स हैं ।

उर्दू में अल्लाह के नाम पर ली पद और गोपनीयता की शपथ

हाफिज-उल-हसन ने उर्दू में और अल्लाह के नाम पर पद और गोपनीयता की शपथ ली।शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के अलावा रामेश्वर उरावं, आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख (सभी कांग्रेस) और झामुमो से जोबा मांझी और शिबू सोरेन सहित कई नेता मौजूद थे ।

शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद (दाएं से बाएं) सीएम हेमंत सोरेन, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू,शिबी सोरेन, जोबा मांझी,रामेश्वर उरावं, आलमगीर आलम, हाफिज-उल-हसन और बादल पत्रलेख

हफीजुल हसन को मंत्री बनाकर हेमंत सोरेन ने राजद को दिया कड़ा संदेश

0
सीएम हेमंत सोरेन के साथ हफीजुल हसन

अप्रैल तक मधुपुर का उप-चुनाव समाप्त हो जाना है। यह सीट झामुमो के हाजी हुसैन अंसारी के निधन से खाली हुई है। इस सीट पर राजद ने दावा ठोकना शुरु किया ही था कि हेमंत सोरेन ने हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हफीजुल हसन को मंत्री बनाकर राजद को संदेश दे दिया कि आप हद में रहो…ये लगभग तय है कि हफीजुल हसन ही मधुपुर उपचुनाव जेएमएम के सिंबल से लड़ेंगे ।

बसंत सोरेन के साथ हफीजुल हसन

अभय सिंह के बड़बोलेपन से गड़बड़ाया मामला

कहते हैं कि राजनीति में जब हैसियत कम हो तो बोलना भी कम चाहिए । झारखंड में एक सीट जीतकर एक मंत्रीपद पाने वाली राजद अपने प्रदेश अध्यक्ष के बड़बोलेपन से घाटे में दिख रही है। मधुपुर विधानसभा सीट पर हाेने वाले उपचुनाव में राजद ने महागठबंधन उम्मीदवार के लिए दावा ठाेका था। राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा था कि इससे पहले दाे उपचुनाव हुए हैं। एक में गठबंधन के सहयाेगी दल झामुमाे और दूसरे में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतारा था। इसलिए महागठबंधन का तीसरा सहयाेगी हाेने के नाते अब वहां से उम्मीदवार देने का दावा राजद का बनता है।

हफीजुल हसन बनाम राज पालीवार

2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो के हाजी हुसैन अंसारी ने भाजपा के राज पालीवार हो हराया था। इससे पहले 2005 में राज पालीवार ने हाजी हुसैन अंसारी को मात दी थी। इस बार मुकाबला हाजी हुसैन अंसारी के बेटे और राज पालीवार के बीच ही होने की उम्मीद है। हेमंत सरकार के सत्ता में आने के बाद अत तक जितने भी उपचुनाव हुए उसमें सत्तारुढ़ महागठबंधन की ही जीत हुई है. हफीजुल हसन के साथ पिता के मौत से उपजी सहानुभूति और पावर दोनों है. वहीं भाजपा को आजसू के साथ आने का फायदा मिल सकता है।

हाईकोर्ट

0

प्रयागराज। पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा निर्णय दिया है। कोर्ट ने आदेश दिया है ग्राम पंचायत चुनाव हर हाल में 30 अप्रैल तक करा लिया जाएं ताकि 15 मई तक सभी पंचायतों का गठन किया जा सके। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गुरुवार को विनोद उपाध्याय की याचिका पर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तिथि निर्धारित कर दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति एमएन भंडारी व न्यायमूर्ति आरआर अग्रवाल की खंडपीठ ने विनोद उपाध्याय की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को पंचायत चुनाव के लिए 17 मार्च तक आरक्षण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने प्रधान, जिला पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव की तिथियों को भी निर्धारित कर दिया है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि 30 अप्रैल तक ग्राम प्रधान, 15 मई तक जिला पंचायत सदस्य और 15 मई तक ही ब्लॉक प्रमुख के चुनाव कराएं। क्षेत्र पंचायत के चुनाव की कार्रवाई भी 15 मई 2021 तक पूरी की जानी है।

भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं

0

कोलकाता।: अनुसूचित जाति व जनजाति के सम्मेलन में मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के वक्तव्य शुरू करते ही सभा में उपस्थित कुछ लोगों ने अपनी मांगों को लेकर शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे वह क्षुब्ध हो गईं। उन्होंने कहा कि जब भी मैं भाषण देना शुरू करती हूं तो तीन-चार लोग शोर मचाना शुरू कर देते हैं। मैं जितना कर सकती हूं, उतना कर रही हूं। हर कोई हर चीज मांगने लगेगा तो मैं सब कैसे कर पाऊंगी। मैं कोई भगवान नहीं हूं। राज्य सरकार ने कन्याश्री, सबूज साथी, स्वास्थ्य साथी समेत विभिन्न परियोजनाओं के जरिये सभी परिवारों को कुछ ना कुछ दिया है।

प्रियंका ने मृतक किसान के परिजनों से की मुलाकात

0

रामपुर। दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के दौरान ट्रैक्टर पलटने से मारे गए नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रामपुर पहुंची। प्रियंका गांधी गुरुवार को विलासपुर तहसील के डिबडिबा गांव पहुंची और अंतिम अरदास में शामिल हुई। उन्होंने नवरीत सिंह को श्रद्धांजलि दी और परिवार के लोगों का हालचाल जाना। बाद में, लोगों से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि नवरीत की शहादत बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा, पूरा देश आपके साथ है। सब जानते हैं कि किसानों के साथ गलत हुआ है। किसानों को आतंकवादी कहना स्वीकार नहीं है।

05 February 2021

0

Download

शरद पवार: अबतक शांति से प्रदर्शन कर रहे किसान दूसरे रास्ते चले गए तो ?

0
एनसीपी चीफ शरद पवार

किसान आज शांति से प्रदर्शन कर रहे हैं । अगर इस रास्ते को छोड़कर वे किसी दूसरे रास्ते पर चले गए तो देश के सामने बड़ा संकट आ सकता है और इस संकट की पूरी जिम्मेवारी केंद्र की भाजपा सरकार की होगी । ये बातें एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कही । उन्होने कहा कि आज जिनके हाथ में हुकूमत है वो संवेदनशील नहीं हैं ।

विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों के साथ मिलना चाहता था। लेकिन पुलिस ने इजाजत नहीं दी। इससे नाराज शरद पवार ने बयान दिया है कि गाजीपुर बॉर्डर पर सबकुछ ठीक नहीं है। वहां से कुछ अनहोनी होती है तो सरकार की जिम्मेवारी होगी। विपक्ष के 15 सांसदों के समूह में शिरोमणि अकाली दल (शिअद), द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और तृणमूल कांग्रेस समेत अन्य दलों के सांसद शामिल थे ।

उदय प्रकाश: अवार्ड वापसी का जयश्री राम हो जाना

0
उदय प्रकाश जानेमाने शिक्षाविद, कवि और आलोचक हैं

2016 में उदय प्रकाश ने “देश में intolerance बढ़ रहा है” कहते हुए अपना साहित्य अकादमी अवार्ड वापस कर दिया था । ऐसा करने वाले ये उस समय पहले शख्स थे । इनके ऐसा कदम उठाने के बाद कई कवि, लेखक, कलाकारों, एक्टिविस्ट्स ने उनके इस कदम का समर्थन किया और इसके बाद अवार्ड वापसी की एक प्रथा चल पड़ी थी ।

अब उन्हीं उदय प्रकाश ने राम मंदिर के लिए चंदा दिया है और इसकी घोषणा उन्होने स्वयं अपने फेसबुक पोस्ट पर की है ।

उदय प्रकाश ने राम मंदिर को दिए चंदे की रसीद साझा की है

वैसे तो देश के लाखों करोड़ों लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया है, तो फिर उदय प्रकाश के चंदे को लेकर सोशल मीडिया पर इतना बवाल क्यों? इसकी एक सबसे बड़ी वजह है उदय प्रकाश खुद को वामपंथी मानते हैं । दूसरा रामजन्मभूमि आंदोलन को लेकर उनके विचार। साहित्य अकादमी में उनके विचार कुछ इस कदर अंकित हैं ।

“6 दिसंबर की घटना से काफी आहत हुआ था. राम किसी लेखन और धर्म से पहले के हैं और उन्हें किसी कस्बे या जिले तक सीमित नहीं किया जा सकता. रामायण को कई लोगों ने और कई तरह से लिखा है जिनके अलग-अलग दृष्टिकोण रहे हैं.  राम को किसी एक दृष्टिकोण से नहीं देखा जा सकता और न ही किसी एक जगह के वो हो सकते हैं.”

सोशल मीडिया पर मचा है गदर

उदय प्रकाश का फेसबुक पोस्ट

उदय प्रकाश के वामपंथी प्रशंसक उनसे नाराज हैं । धर्म को अफीम मानने वाले भला कैसे बर्दाश्त कर लेते कि एक वामपंथी बुद्धिजीवी मंदिर निर्माण के लिए चंदा दे ? वो भी उस मंदिर के लिए जो मस्जिद ढाहकर बनाई जा रही है ?

एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा है -“बड़े-बड़े नाम भी हकीकत में ऐसे ही छोटे निकलते हैं. पहले भी आप अपने विचारों का मुरब्बा बना चुके हैं. कोई हैरत नहीं आदरणीय

एक दूसरा यूजर लिखता है-““अभी ना जाने कितने भ्रम और टूटेंगे. कितने नायकों से भरोसा उठेगा.”

फर्जी चेक के माध्यम से रामगढ़ प्रखंड कार्यालय के खाते से निकाल लिए 78 लाख रुपए

0
प्रखंड कार्यालय रामगढ़ के खाते से 78 लाख सात हजार रुपए की निकासी की गई

फर्जी चेक के माध्यम से अवैध निकासी

रायपुर और बेगूसराय के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से चेक के माध्यम निकासी

रामगढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया


रामगढ़प्रखंड कार्यालय रामगढ़ खाते से 78 लाख सात हजार रुपए की फर्जी चेक के माध्यम से अवैध निकासी का मामला । पूरे मामले को लेकर रामगढ़ BDO एनी रिंकी कुजूर ने रामगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है ।


आवेदन में लिखा है कि रायपुर और बेगूसराय के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में चेक के माध्यम से तीन बार में पहला निकासी पैंतीस लाख दूसरा निकासी पैंतीस लाख21 हजार तीसरा निकासी सात लाख 86 हजार कुल 78 लाख सात हजार करके निकासी की गई है । फर्जी हस्ताक्षर फर्जी चेक के माध्यम से 78 लाख सात हजार की निकासी हुई है । पांच दिनों के अंदर जालसाजी कर सरकारी राशि की निकासी की गई है पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब दोबारा 18 लाख रुपए के अवैध निकासी के लिए चेक बैंक में आया और जब बैंक के अधिकारियों को शक हुआ तो इसकी सूचना प्रखंड कार्यालय को सूचना देने के बाद पूरे मामले की तहकीकात शुरू की गई तब पता चला कि 78 लाख सात हजार रुपए की निकासी अब तक की जा चुकी है यह राशि प्रखंड में कार्यालय में इंदिरा आवास और उसके इंटरेस्ट की हैं ।


अनुमंडल पदाधिकारी कीर्ति श्री द्वारा अपने कार्यालय में बैंक और BDO को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली गई और फिर उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है जल्दी इस मामले का खुलासा हो जाएगा वही प्रखंड विकास पदाधिकारी एनी रिंकी कुजूर ने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर मामले पर रामगढ़ थाने में एफ आई आर किया गया है जांच चल रही है ।


लगभग ₹78लाख सात हजार की अवैध निकासी का मामला है वही इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के लीगल सीनियर मैनेजर भी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली ।

चौरी चौरा

0

आजादी के आंदोलन के वक्त घटी ऐतिहासिक चौरी-चौरा घटना का शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया। इस मौके पर पीएम ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा उनकी जमीन पर किसी की बुरी नजर नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि हमारे देश के साथ विश्व भी बीते वर्ष कोरोना वायरस के कहर के कारण काफी प्रभावित हुआ। अब यह वर्ष सपनों को साकार करने का तथा सशक्त भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने का है। हमने जो विकास की यात्रा शुरू की है वह नए भारत के निर्माण पर पूरी होगी। हमें यह याद रखना होगा कि देश की स्वतंत्रता तथा देश का सम्मान सबसे बड़ा है।

भाजपा ने मतुआ समुदाय से झूठा वादा किया

0

बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने दावा किया कि भाजपा संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को जल्द लागू करने का झूठा वादा कर मतुआ समुदाय को ठगने का प्रयास कर रही है, क्योंकि कानून के नियमों को बनाने की समयसीमा जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

मतुआ बांग्लादेश से आया प्रवासी समुदाय है। राज्य के मंत्री ब्रात्या बसु ने कहा कि भगवा दल विधानसभा चुनाव से पहले रथ यात्रा का आयोजन कर समर्थन हासिल करने की योजना बना रहा है, लेकिन व्यक्तिगत लाभ के लिए उसकी “फर्जी और विभाजनकारी” राजनीति उजागर हो गई है। टीएमसी नेता ने कहा कि भाजपा असम और बंगाल में सीएए को लागू करने को लेकर विभाजनकारी राजनीति कर रही है, लेकिन उसे इसकी परवाह नहीं है कि इससे पड़ोसी राज्य में अन्य सहित हिंदू आबादी प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुई है।

पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी चौरी

0

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र अब चौरी-चौरा जनआक्रोश के शहीदों की वीरगाथाएं किताबों में पढ़ सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग चौरी चौरा की घटना को यूपी बोर्ड के पाठयक्रम में शामिल करने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने चौरी चौरा जनआक्रोश को शताब्दी समारोह के रूप में मनाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पहले चरण में गोरखपुर मंडल के 400 से अधिक राजकीय व एडेड माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को चौरी चौरा स्थल का भ्रमण कराया जाएगा। इससे छात्र वहां के शहीदों की गाथाओं से रूबरू हो सकेंगे। गोरखपुर के चौरी चौरा में 4 फरवरी 1922 में आजादी के वीर जवानों ने अंग्रेजी हुकूमत से भिड़ंत के बाद पुलिस चौकी में आग लगा दी थी। इसमें 22 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी। इस घटना को चौरी चौरा जनआक्रोश के रूप में जाना जाता है। शहीदों के इसी शौर्य की कहानी को अब पाठयक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा। इससे प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले लाखों छात्र चौरी चौरा जनक्रांति में शहीद अपने वीरों के इतिहास से रूबरू हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री का रुख देखकर माना जा रहा है कि 12 फरवरी से स्कूल खुल जाएंगे

0

लखनऊ। कोरोना संक्रमण का असर राज्य में कम होते देख मुख्यमंत्री योगी ने स्कूल खोलने का निर्देश भी नए सिरे से जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा 6 से 12 तक के स्कूलों को 10 दिनों में खोलने के लिए विचार किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर कोविड अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा में दस दिन में कक्षा छह से 12 तक के स्कूल खोलने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री का रुख देखकर माना जा रहा है कि 12 फरवरी से उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल खुल जाएंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के अनुरूप विद्यालयों में कक्षा छह से कक्षा 12 तक की पढ़ाई दस दिनों में प्रारम्भ करने के सम्बन्ध में विचार किया जाए। कहा कि सभी जगह पर स्थिति का पूरी तरह आकलन करने के बाद ही इन कक्षाओं का संचालन प्रारम्भ किया जाए। मुख्यमंत्री ने कक्षा छह से 12 तक के बच्चों की स्कूल में कक्षा शुरू कराने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा बच्चों को अब स्कूलों में कक्षा में भेजने के संबंध में विचार करें। हर जिले में कोविड की स्थिति का आंकलन के बाद ही पढ़ाई शुरू कराएं। हर जगह पर कोविड गाइडलाइंस के अनुरूप ही कक्षाएं चलाएं। उन्होंने कहा कि दस दिन में स्कूलों में कक्षा छह से 12 तक की पढ़ाई का संचालन शुरू कराने की तैयारी करें।