Saturday 4th of July 2026 08:33:49 AM
Home Blog Page 325

सादगी व गाइडलाइंस के तहत देवघर मे होगी महाशिवरात्रि

0

साहिबगंज/ नीरज कुमार जैन

बाबा बैधनाथ मंदिर मे गाइडलाइंस के तहत बसंत पंचमी पर बाबा का तिलकोत्सव मंगलवार को श्रद्धा, आस्था के साथ किया गया। लेकिन बाबा का विवाह समारोह मे बारात भ्रमण को कोरोना रूपी राक्षस निगलता प्रतीत हो रहा है। फलतः महाशिवरात्रि महोत्सव समिति ने कोरोना महामारी के मद्देनजर बारात भ्रमण न करवाने का निर्णय लिया है। 27 वर्षों के बाद यह पहला मौका होगा जब महोत्सव समिति ने बैधनाथ बाबा की महाबारात का भ्रमण नहीं होगा।

देवघर बाबा बैधनाथ महाशिवरात्रि आयोजन समिति के महामंत्री ताराचंद्र जैन ने बताया कि महाशिवरात्रि पर बाबा की बारात भ्रमण सभी होो पायेेगी इसके लिए समिति के लोगो के साथ देवघर के लोगो को अफसोस है। लेकिन कोरोना के कारण भारी मन से यह निर्णय लेना पड़ा है। समिति ने श्रद्धालुओं से क्षमा याचना की है।

इस बार महाशिवरात्रि 11 मार्च को है। जहां लोगो को इस महापर्व शिवरात्रि का इंतजार रहता है। जहां लोग देवता-दानव, भूत-प्रेत, हाथी-घोड़े सहित रंगीन रोशनी से सुसज्जित बैंड बाजे के साथ नाचते-थिरकते बाबा के बाराती-पृथ्वी पर देवलोक का अहसास कराने की भव्यता के साथ भोलेनाथ के बारात भ्रमण मे सम्मिलित होते है। महाशिवरात्रि में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

लोहरदगा में ID ब्लास्ट, गुमला के जवान दुलेश्वर परास शहीद

0

झारखण्ड के लोहरदगा में IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद। शहीद जवान दुलेश्वर परास झारखण्ड के गुमला के रहने वाले थे।ब्लास्ट में जवान बुरी तरह घायल हो गया थे। सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने ब्लास्ट किया था।

जैप वन ग्राउंड में शहीद जवान दुलेश्वर परास को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

लोहरदगा में ID ब्लास्ट, गुमला के जवान दुलेश्वर परास शहीद

0

झारखण्ड के लोहरदगा में IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद। शहीद जवान दुलेश्वर परास झारखण्ड के गुमला के रहने वाले थे।ब्लास्ट में जवान बुरी तरह घायल हो गया थे। सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने ब्लास्ट किया था।

जैप वन ग्राउंड में शहीद जवान दुलेश्वर परास को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

उत्तराखंड के चमोली में फंसे हुए मजदूरों को लेकर झारखंड सरकार पूरी तरह गंभीर : श्रम मंत्री

0

चतरा:- उत्तराखंड के चमोली जिले में हुए प्राकृतिक हादसा एक दुखद और दर्दनाक घटना है तथा इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम होगा। यह उद्गार झारखंड सरकार के श्रम एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने चतरा में कहीं । सत्यानंद भोक्ता तीन दिवसीय दौरे पर इन दिनों चतरा में है तथा उत्तराखंड से संबंधित पूछे गए प्रश्न के जवाब में वे उक्त बातें कहीं।

मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने साफ शब्दों में कहा कि इस दर्दनाक हादसे में कई मजदूर अपनी जान गंवा चुके हैं तथा कई मजदूरों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। इसे लेकर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। झारखंड के रामगढ़, लोहरदगा तथा बोकारो जिले के भी कई मजदूर वहाँ फंसे हुए थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया है ।इस मामले में झारखंड सरकार पूरी तरह गंभीर है तथा हमने प्रधान सचिव को साफ तौर पर निर्देश दिया है कि वे मजदूरों के मामले में जितना संभव हो सके उतना मदद पहुँचाये। इस मामले को लेकर वे लगातार वहां के जिलाधिकारी से सीधा संपर्क में है।

श्रम विभाग की ओर से दो पदाधिकारियों की एक टीम बनाई गई है जिसमें रामगढ़ तथा लोहरदगा के श्रम अधीक्षक शामिल है उन्हें साफ तौर पर निर्देश दिया गया है कि मजदूरों के परिजन यदि वहां जाकर उनसे मिलना चाहते हैं तो उन्हें वहां ले जाने तथा उन्हें रहने, खाने की समुचित व्यवस्था की जाए तथा जो मजदूर वापस आना चाहते हैं उन्हें बस, ट्रेन या फिर हवाई मार्ग से वापस लाने की समुचित व्यवस्था की जाए। झारखंड सरकार इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया है तथा मजदूरों का हर संभव मदद करने में लगी है।

गांव का गरीब किसान इनके दुष्प्रचार को समझ रहा है

0
सुहेलदेव की जयंती समारोह को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने वालों से देश के अन्नदाता को सावधान रहने को कहा । महाराजा सुहेलदव की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कभी विदेशी कंपनियों को भारत में आने देने वाले लोग आज देसी कंपनियों के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। किसानों के हित में बने कृषि कानूनों के खिलाफ भ्रम फैलाने में जुटे हैं। दुष्प्रचार कर रहे हैं।

गांव के गरीब किसान सब देख और समझ रहा है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज गांव का गरीब किसान देख रहा है कि उसके छोटे से घर और जमीन को बचाने के लिए कोई सरकार इतनी बड़ी स्कीम चला रही है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने स्वामित्व योजना के तहत गांवों में लोगों को अधिकार देने का काम किया है।

एक परिवार का प्रशंसापत्र लिखने वाले इतिहासकारों ने देश के साथ अन्याय किया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चंद इतिहासकारों ने सुभाष चन्द्र बोस, सरदार पटेल, सुहेलदेव के साथ बड़ा अन्याय किया । सुभाषचंद्र बोस भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, पर क्या उनके साथ न्याय किया गया? इतिहास बनाने वालों के साथ इतिहास लिखने वालों ने जो अन्याय किया है, उसे आज का भारत सुधार रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरदार पटेल के देश की तमाम रियासतों को एकजुट किया । लेकिन क्या उन्हें वो सम्मान मिला जिसके वो हकदार थे ? आज हमने लालकिला से अंडमान तक सुभाषचंद्र बोस को सम्मान दिया, हमने सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनवाई । हम सुहेलदेव जी को भी ऐसा ही सम्मान देंगे । इससे पहले तो इतिहास के नाम पर एक परिवार का प्रशंसापत्र लिखा जाता था, उसे उसे पढ़ने के लिए बच्चों को दे दिया जाता था ।

कभी विदेशी कंपनियों को बुलाने वाले स्वदेशी कंपनियों के खिलाफ़ माहौल बना रहे हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ लोग विदेशी कंपनियों की खातिर अपने देश की कंपनियों का विरोध कर रहे हैं । ऐसे लोग कभी किसान के नाम पर तो कभी गरीब के नाम पर भावनात्मक दोहन करते हैं । हमें इनके इतिहास, इनकी मंशा समझना होगा । सत्ता के बिना बिन जल मछली की तरह तड़पते ये लोग तो अभी और हंगामा करेंगे, अभी और साज़िश रचेंगे ।

गांव का गरीब किसान इनके दुष्प्रचार को समझ रहा है

0
सुहेलदेव की जयंती समारोह को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने वालों से देश के अन्नदाता को सावधान रहने को कहा । महाराजा सुहेलदव की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कभी विदेशी कंपनियों को भारत में आने देने वाले लोग आज देसी कंपनियों के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। किसानों के हित में बने कृषि कानूनों के खिलाफ भ्रम फैलाने में जुटे हैं। दुष्प्रचार कर रहे हैं।

गांव के गरीब किसान सब देख और समझ रहा है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज गांव का गरीब किसान देख रहा है कि उसके छोटे से घर और जमीन को बचाने के लिए कोई सरकार इतनी बड़ी स्कीम चला रही है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने स्वामित्व योजना के तहत गांवों में लोगों को अधिकार देने का काम किया है।

एक परिवार का प्रशंसापत्र लिखने वाले इतिहासकारों ने देश के साथ अन्याय किया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चंद इतिहासकारों ने सुभाष चन्द्र बोस, सरदार पटेल, सुहेलदेव के साथ बड़ा अन्याय किया । सुभाषचंद्र बोस भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, पर क्या उनके साथ न्याय किया गया? इतिहास बनाने वालों के साथ इतिहास लिखने वालों ने जो अन्याय किया है, उसे आज का भारत सुधार रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरदार पटेल के देश की तमाम रियासतों को एकजुट किया । लेकिन क्या उन्हें वो सम्मान मिला जिसके वो हकदार थे ? आज हमने लालकिला से अंडमान तक सुभाषचंद्र बोस को सम्मान दिया, हमने सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनवाई । हम सुहेलदेव जी को भी ऐसा ही सम्मान देंगे । इससे पहले तो इतिहास के नाम पर एक परिवार का प्रशंसापत्र लिखा जाता था, उसे उसे पढ़ने के लिए बच्चों को दे दिया जाता था ।

कभी विदेशी कंपनियों को बुलाने वाले स्वदेशी कंपनियों के खिलाफ़ माहौल बना रहे हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ लोग विदेशी कंपनियों की खातिर अपने देश की कंपनियों का विरोध कर रहे हैं । ऐसे लोग कभी किसान के नाम पर तो कभी गरीब के नाम पर भावनात्मक दोहन करते हैं । हमें इनके इतिहास, इनकी मंशा समझना होगा । सत्ता के बिना बिन जल मछली की तरह तड़पते ये लोग तो अभी और हंगामा करेंगे, अभी और साज़िश रचेंगे ।

सीएनएक्स

0

कोलकाता : विधानसभा चुनाव से पहले सीएनएक्स-एबीपी के ओपिनियन पोल (सर्वे) के अनुसार, बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की ही सरकार बनने का दावा किया गया है। सर्वे के अनुसार, 294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस को 146 से 156 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।

वहीं, विपक्षी भाजपा को 113 से 121 सीट मिलने की बात कहीं गई है। ओपिनियन पोल में वाम व कांग्रेस गठबंधन को महज 20 से 28 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। अन्य दलों को एक से तीन सीटें मिल सकती है। वहीं, वोट फीसद की बात करें तो तृणमूल को सबसे अधिक 42 फीसद वोट मिलने की संभावना जताई गई है।

सीएनएक्स

0

कोलकाता : विधानसभा चुनाव से पहले सीएनएक्स-एबीपी के ओपिनियन पोल (सर्वे) के अनुसार, बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की ही सरकार बनने का दावा किया गया है। सर्वे के अनुसार, 294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस को 146 से 156 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।

वहीं, विपक्षी भाजपा को 113 से 121 सीट मिलने की बात कहीं गई है। ओपिनियन पोल में वाम व कांग्रेस गठबंधन को महज 20 से 28 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। अन्य दलों को एक से तीन सीटें मिल सकती है। वहीं, वोट फीसद की बात करें तो तृणमूल को सबसे अधिक 42 फीसद वोट मिलने की संभावना जताई गई है।

लखनऊ में मुख्तार अंसारी के बेटों से पूंछताछ

0

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की मऊ सीट से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे उमर और अब्बास से सोमवार को हजरतगंज कोतवाली पूछताछ की गयी। डालीगंज में अवैध निर्माण के मामले में हजरतगंज कोतवाली में बीते साल दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उस मामले में दोनों ने हाई कोर्ट से अरेस्ट स्टे भी ले रखा था। इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों के अवैध निर्माण के मामले में विवेचक ने पूछताछ की थी। दोनों के बयान दर्ज हुए हैं।

मालूम हो कि अवैध कब्जे का मुकदमा अगस्त 2020 में दर्ज किया गया था। जियामऊ के लेखपाल सुरजन लाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि डालीबाग की जिस जमीन पर मुख्तार के बेटों अब्बास व उमर के नाम से टावर बनाया गया था। वह जमीन मो. वसीम की थी।

बड़ा खुलासा: दिशा रवि की #Toolkit साज़िश में कुछ बड़े पत्रकार शामिल

0
दिशा रवि फिलहाल पुलिस कस्टडी में हैं

दिशा रवि के वाट्सएप ग्रुप और #Toolkit के लिंक भेजती थी और ये पत्रकार उसे सैकड़ों मीडिया ग्रुप में वायरल करते थे

बंगलुरु । दिल्ली पुलिस ने दिशा रवि को लेकर कुछ और बड़े खुलासे किए हैं । पुलिस का दावा है कि दिशा रवि, निकिता जैकब और शांतनु तीनों मिलकर भ्रामक और भड़काऊ खबरों का टुलकिट बनाकर दिल्ली के कुछ बड़े पत्रकारों को भेजते थे । फिर दिल्ली में बैठे ये पत्रकार उन भड़काऊ, भ्रामक और हिंसा के लिए उकसाने वाली खबरों को अलग-अलग वाट्सएप ग्रुप, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करते थे ।

देश भर के 70 पत्रकार बनें इस साजिश का मोहरा

दिल्ली पुलिस की माने तो कनाडा स्थित खालिस्तानी समर्थक ग्रुप “पोएटिक जस्टिस फाउंडशन” ने इसके लिए बकायदा पत्रकारों को शॉर्टलिस्ट किया था । उसकी सूची दिशा रवि और उसके ग्रुप को दी गई थी । इस सूची में देश से कुछ बड़े पत्रकार शामिल हैं । इन लोगों ने दिल्ली हिंसा के दौरान भ्रामक खबरें फैलाई और अफवाहों को वायरल करने में मदद पहुंचाई ।

पुलिस की गोली से किसान के मरने की अफवाह के बाद हुई हिंसा

दिल्ली पुलिस की माने तो 26 जनवरी को पुलिस की गोली से किसान के मरने की अफवाह गलती से नहीं फैली थी, बल्कि एक बड़े पत्रकार ने सोंच समझ कर इसे बकायदा प्लांट किया था । तथाकथित उस बड़े पत्रकार ने उस अफवाह (भ्रामक खबर) को किसान संगठनों के ग्रुप में वायरल किया। लालकिले और ITO के पास हिंसा को भड़काने में इस अफवाह का बहुत बड़ा योगदान था । इस अफवाह का toolkit शांतनु ने तैयार किया था ।

दिशा रवि, निकिता जैकब और शांतनु

दिशा को पूरी साजिश की थी जानकारी

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक बंगलुरू की पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को इस पूरी साजिश की जानकारी थी । ग्रेटा थनबर्ग कब ट्वीट करेगी, क्या लिखेगी, उसके बाद उस ट्वीट को कैसे और किन लोगों को भेजनी है। इसके लिए बकायदा प्लानिंग की गई थी । पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन के वीडियो और “इंडिया गेट पर अपना झंडा” वाली अपील भी शांतनु और निकिता जैकब से ही वायरल करवाया गया ।

फरार हैं शांतनु और निकिता जैकब!

पुलिस का कहना है कि निकिता जैकब पेशेवर वकील हैं । उन्हें कानून की बारीकियों की जानकारी है । वे ग्रुप को बताती थीं कि किस टूल किट से वे फंस सकती हैं । निकिता जैकब के बताने पर ही दिशा ने ग्रेटा थनबर्ग के साथ वाट्सएप चैट में कहा था – “इस #toolkit को हटा दो, इससे हमपर UAPA के तहत केस दर्ज हो सकता है”

बैंक ऑफ इंडिया सहित इन चार बैंकों का होगा निजीकरण

0

केंद्र सरकार ने उन 4 सरकारी बैंकों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है जिनका प्राइवेटाइजेशन होना है। जिन बैंकों को निजीकरण के लिए चयनित किया गया है, उनमें उनमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra), बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India- BOI), इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) शामिल हैं।

समाचार एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इन 4 में 2 बैंकों का प्राइवेटाइजेशन अगले वित्त वर्ष यानी 2021-22 में हो सकता है। हालांकि, सरकार ने अभी प्राइवेट होने वाले बैंकों का नाम औपचारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं किया है। 

चूंकि, बैंक प्राइवेटाइजेशन से लोगों की नौकरियां जाने का खतरा है, इस वजह से बैंक यूनियन इसका विरोध कर रहे हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि आने वाले वर्षों में बड़े बैंकों को भी बेचने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हालांकि, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में सरकार अपनी बड़ी हिस्सेदारी रखना जारी रखेगी, क्योंकि इसके जरिये देश के ग्रामीण इलाके में कई सरकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। 

सरकार के लिए जोखिम भरा फैसला

बैंकों के प्राइवेटाइजेशन की प्रक्रिया 5 से 6 महीने में शुरू होने की उम्मीद है। सरकारी बैंकों का प्राइवेटाइजेशन मोदी सरकार के लिए जोखिम भरा फैसला है, क्योंकि यह लोगों के रोजगार से जुड़ा मामला है। बैंक यूनियन सरकार के इस फैसले के खिलाफ सोमवार यानी आज से ही दो दिवसीय हड़ताल पर हैं। केंद्र सरकार को डर है कि कहीं इस मामले में भी किसान आंदोलन जैसा विरोध नहीं झेलना पड़े, इसलिए सरकार पहले मिड-साइज बैंकों का निजीकरण करेगी, जहां काम करने वाले लोगों की संख्या कम है।

ग्राहकों पर नहीं होगा असर

बैंकिंग एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन बैंकों के प्राइवेट होने पर ग्राहकों के अकाउंट उनमें जमा राशि पर कोई पर खास असर नहीं पड़ेगा। जब बैंकों का निजीकरण होता है तब बैंक पहले की तरह अपनी सर्विस बरकरार रखते हैं। साथ ही, होम, पर्सनल और ऑटो लोन की ब्याज दरें और सुविधाएं भी पहले जैसे ही रहती हैं। निजीकरण के बाद ग्राहकों को और बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र से हो सकती है शुरुआत

केंद्र सरकार सोची-समझी रणनीति के तहत पहले छोटे और मिड-साइज PSU बैंको का निजीकरण करने जा रही है। आपतो बता दें कि बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में 50,000 को करीब कर्मचारी काम करते हैं और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में काम करने वाले लोगों की संख्या 33,000 के करीब है। वहीं, इंडियन ओवरसीज बैंक में 26,000 और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 13,000 कर्मचारी काम करते हैं। इस वजह से उम्मीद है कि सरकार पहले बैंक ऑफ महाराष्ट्र के निजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर सकती है, क्योंकि कर्मचारियों की संख्या कम होने से सरकार को कम विरोध झेलना पड़ेगा।

धनवार में बाइक की डिक्की से उच्चकों ने उड़ाए दो लाख

0
सीसीटीवी फुटेज खंगालती पुलिस

गिरिडीहः जिले के धनवार थाना क्षेत्र के दसरेडीह गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक बृजनंदन पांडेय की बाईक का डिक्की खोलकर अपराधियों ने दो लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया।

धनवार के प्लस टू हाई स्कूल से सेवानिवृत हुये शिक्षक बृजनंदन पांडेय सोमवार की दोपहर धनवार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से दो लाख रुपये की निकासी कर अपनी बाईक की डिक्की में रख घर वापसी को निकले। रास्ते मे वह एक खैनी की दुकान पर खैनी लेने रुके। खैनी लेकर सीधे घर पहुंचे। उन्होंने रुपये निकालने के लिए जब डिक्की खोला तो डिक्की से सारे रुपये गायब मिले।

भुक्तभोगी शिक्षक वापस खैनी दुकान पहुंचे और दुकानदार को घटना के बावत बताया तो दुकानदार ने भुक्तभोगी शिक्षक को उनका पासबुक देते हुए कहा कि उनके दुकान के पास यह गिरा पड़ा था। शिक्षक बैंक पहुंचे और पदाधिकारियों के साथ धनवार पुलिस को पूरे घटना की जानकारी दिया।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। धनवार थाना प्रभारी संदीप कुमार और एसआई प्रदीप कुमार ने बैंक समेत कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। लेकिन कोई सुराग हाथ नही लगा है। सेवानिवृति के पैसे की चोरी हो जाने से रिटायर्ड शिक्षक काफी परेशान दिखे।

विवादित जमीन पर पेट्रोल पंप निर्माण के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सीताराम के परिजन

0
धरना पर बैठे लोग

गिरिडीह/सरिया : सरिया अनुमंडल क्षेत्र के पंदनाखुर्द (बिरनी) में विवादित जमीन पर पेट्रोल पंप निर्माण के विरोध में सरिया के नीमाटांड़ निवासी सीताराम यादव के परिजन सोमवार से अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ है। इस दौरान एसडीओ, बिरनी सीओ व बिरनी थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

सीताराम यादव व रमेश यादव ने बताया कि सरिया- बिरनी सीमा के बराकर पुल के समीप पंदनाखुर्द में सर्वे खतियान के अनुसार एक बकास्त खाते की जमीन है। वह जमीन हुकुमनामा से जमींदारों से उन्हें प्राप्त है। सरिया के नीमाटांड़ निवासी अकल गोप की बंदोबस्ती से वह जमीन हासिल है जो उनके कब्जे में है।

उस जमीन को सरिया के चंद्रमारनी निवासी देवेंद्र वर्मा ने वर्ष 2016-2017 में किसी जमींदार के स्वजन से रजिस्ट्री लेकर अपने सेवानिवृत्त सैनिक भाई बिजेंद्र वर्मा के नाम से पेट्रोल पंप खोलने के लिए गलत तरीके से उपायुक्त से एनओसी लेकर पेट्रोल पंप निर्माण का कार्य करवा रहे हैं। जबकि यह मामला न्यायालय में लंबित है। जब उसे रोकने गए तो पेट्रोल पंप का निर्माण करा रहे सेवानिवृत्त सैनिक ने पुलिस प्रशासन को दिग्भ्रमित कर झूठा मुकदमा हमलोगों पर करवा दिया। प्रशासन भी उन्हीं के पक्ष में कार्य कर रहा है। इसी के खिलाफ सपरिवार अनिश्चतकालीन धरना पर बैठे हैं।

कार्यक्रम की जानकारी एसडीओ, सीओ व थाना प्रभारी को आवेदन के माध्यम से दी गई है। कहा कि उनकी प्रमुख माँग है न्यायालय का आदेश आने तक पेट्रोल पंप निर्माण कार्य पर रोक लगाया जाय, उक्त मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जाँच हो, दोनों पक्षों के दस्तावेजों, पंजी 02 एंव खेवट की फोरेंसिक जाँच हो। धरना कार्यक्रम में प्रभु यादव, सुरेंद्र यादव, पंकज यादव, सावित्री देवी, सोहवा देवी, हेमंती देवी, संजय यादव व आम आदमी पार्टी के दिनेश यादव समेत अन्य लोग शामिल थे।

दो साल से शादी का झांसा दे शारीरीक शोषण का आरोपी गिरफ्तार

0
गिरफ्तार युवक

गिरिडीह /बगोदर : नाबालिक से शादी का झांसा देकर दो साल से शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया हैं। जिसमें आरोपी युवक दामा गाँव के युगल रजक को बगोदर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया।

इस बावत बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया की दामा गाँव के आरोपी युवक युगल रजक एक छात्रा को शादी का प्रलोभन दे उसके साथ शारीरक शोषण किया और उसका अश्लील वीडियो रिकॉडिंग कर ब्लैकमेल करना लगा। बताया कि वीडियो का भय दिखाकर वह बार बार उक्त छात्रा का शारीरिक शोषण करते रहा।

बीते 11 फरवरी की संध्या लगभग सात बजे जब युवक शारीरिक शोषण करने की नियत से घर के पीछे के दरवाजे से घर में घुसा तो पीड़िता ने विरोध करते हुये शोर मचाने लगी। तब परिवार वाले के पहुंचने के पूर्व युवक वँहा से भाग निकला। बाद में पीड़िता ने पूरी घटना परिवारवालों को कह सुनाई।

पीड़िता के पिता ने इस बाबत थाने में लिखित आवेदन दिया। जिसके आलोक में नामजाद अभियुक्त युगल रजक के विरुद्ध बगोदर थाना में भादवि की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत कांड अंकित कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया गया।

नए कृषि कानून से हैं किसानों को कई नुकसान

0

ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने में जुटे कांग्रेसी

चौपारणकृषि बिल के विरोध में आगामी 20 फरवरी को जिले में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय ट्रैक्टर रैली सह किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बतौर मुख्य अतिथि कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख सोमवार को चौपारण पहुंचे। कृषि मंत्री ने लोगों को नए कृषि कानून से होने वाले नुकसानों को समझाया। इस दौरान किसानों से अपील किया कि इस बिल को वापस करवाने में एक जुट होकर आंदोलन में डटे किसानों को समर्थन देकर आंदोलन को और धारदार बनाएं।

20 फरवरी को होने वाले ऐतिहासिक ट्रैक्टर रैली सह किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पंचायती राज्य प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर पाठक, बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव, रामगढ़ विधायक ममता देवी, जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह ने संबोधित किया।

किसानों की समस्याओं का हो समाधान: उमाशंकर अकेला

बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने कहा कि किसानों की बहुत समस्याएं हैं। नदियों में पानी नही हैं। उन्होंने नदियों पर बांध बनाए जाने की मांग की। साथ ही कहा कि खेतों के लिए लिफ्ट एरिगेशन की व्यवस्था किया जाए। उन्होंने कहा कि तिलैया डैम का निर्माण 1952 में किया गया। लेकिन पानी की व्यवस्था हमलोगों के पास नही हैं। बरकार नदी के किनारे अनेक पंचायत हैं जिसमें बांध बना कर सिंचाई की व्यवस्था की जा सकती है। चौपारण में एक भी सरकारी कॉलेज नही हैं। और ना ही महिला कॉलेज है। इसकी व्यवस्था करने की मांग की। आदिवासियों को पट्टा दिया जाए और भुईयां समाज के लोग भी भूमिहीन है उनको भी जमीन का पट्टा देने की मांग की। इस दौरान रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि जय जवान जय किसान का नारा लालबहादुर शास्त्री ने दिया था। किसान देश के लिए अन्न उपजाते हैं और जय जवान देश की रक्षा और सुरक्षा करते हैं।