Tuesday 13th of October 2026 05:09:59 PM
HomeBreaking Newsदो साल से शादी का झांसा दे शारीरीक शोषण का आरोपी गिरफ्तार

दो साल से शादी का झांसा दे शारीरीक शोषण का आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार युवक

गिरिडीह /बगोदर : नाबालिक से शादी का झांसा देकर दो साल से शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया हैं। जिसमें आरोपी युवक दामा गाँव के युगल रजक को बगोदर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया।

इस बावत बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया की दामा गाँव के आरोपी युवक युगल रजक एक छात्रा को शादी का प्रलोभन दे उसके साथ शारीरक शोषण किया और उसका अश्लील वीडियो रिकॉडिंग कर ब्लैकमेल करना लगा। बताया कि वीडियो का भय दिखाकर वह बार बार उक्त छात्रा का शारीरिक शोषण करते रहा।

बीते 11 फरवरी की संध्या लगभग सात बजे जब युवक शारीरिक शोषण करने की नियत से घर के पीछे के दरवाजे से घर में घुसा तो पीड़िता ने विरोध करते हुये शोर मचाने लगी। तब परिवार वाले के पहुंचने के पूर्व युवक वँहा से भाग निकला। बाद में पीड़िता ने पूरी घटना परिवारवालों को कह सुनाई।

पीड़िता के पिता ने इस बाबत थाने में लिखित आवेदन दिया। जिसके आलोक में नामजाद अभियुक्त युगल रजक के विरुद्ध बगोदर थाना में भादवि की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत कांड अंकित कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments