Saturday 4th of July 2026 09:42:01 AM
Home Blog Page 324

2024 तक हरेक गांव में घर

0

जामताड़ा। प्रतिनिधि जल जीवन मिशन के तहत मंगलवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव प्रशांत कुमार ने समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा…

ज्वलंत मुद्दों पर आंदोलन के लिए तैयार रहें: वृंदा करात

0

जामताड़ा । प्रतिनिधि सीपीआईएम जिला कमेटी की बैठक जामताड़ा क्लब में मंगलवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से जनविरोधी बजट, आने वाले पंचायत चुनाव एवं…

#Toolkit: भारत के खिलाफ साइबर युद्ध ?

0

क्या आपने पीटर फ्रेडरिक (Pieter Friedrich) का नाम सुना है ? दिल्ली पुलिस ने Toolkit साजिश में जो सबसे सनसनीखेज नाम लिया है, वो पीटर फ्रेडरिक (Pieter Friedrich) का है । दिशा रवि, निकिता जैकब और उनके जैसे सैकड़ों एक्टिविस्टों ने ग्रेटा थनबर्ग के अलावा जिन लोगों को To be followed सूची में रखा था, उसमें पीटर फ्रेडरिक (Pieter Friedrich) का भी नाम था ।

पीटर फ्रेडरिक (Pieter Friedrich) की फाइल तस्वीर

कौन है पीटर फ्रेडरिक ?

मोटे तौर पर कहें तो अमेरिकी नागरिक पीटर फ्रेडरिक ईसाई मिशनरियों के लिए काम करता है । यानि दुनिया भर में ईसाई धर्म के लिए काम करने वालों से संपर्क में रहना और उनकी समस्याओं का हल निकालना । लेकिन 2006 से पीटर फ्रेडरिक (Pieter Friedrich) भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर है ।

क्या है पीटर फ्रेडरिक और ISI का लिंक

 2006 को भारतीय खुफिया एजेंसी RAW (रॉ) के एक यूरोपियन एजेंट ने एक तस्वीर भेजी, जिसमें पीटर फ्रेडरिक और खालिस्तानी नेता भजन सिंह भिन्डर उर्फ इकबाल चौधरी एक साथ थे । इकबाल चौधरी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के K2 डिविज़न का हेड है । उस तस्वीर के पीछे लिखा था “something fishy”

किसान आंदोलन के समर्थक पीटर फ्रेडरिक को क्यों follow कर रहे थे ?

दिल्ली पुलिस का दावा है कि सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन के समर्थकों को ये कहा गया था कि वो पीटर फ्रेडरिक (Pieter Friedrich) को follow करते रहें । पुलिस का ये भी दावा है कि कुछ Toolkit पीटर ने ही बनाए हैं, जिन्हे आंदोलनकारियों के बीच वायरल किया गया ।

झामुमो को NDA में शामिल होने का ऑफर, शिबू सोरेन को मंत्री पद का वादा

0
रामगढ़ में आरपीआइ के राष्ट्रीय सचिव दिवंगत के.आर नायक को श्रद्धांजलि देते रामदास अठावले

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले झारखंड के दौरे पर थे । इस दौरान उन्होंने रामगढ़ स्थित आवास जाकर RPI के राष्ट्रीय सचिव के. आर. नायक के परिजनों से मुलाकात की और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी ।

NDA में शामिल होने पर शिबू सोरेन को मंत्री पद

श्रद्धांजलि सभा के बाद पत्रकारों ने उनसे झारखंड को उसके हक का पैसा देने में केंद्र सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये पर सवाल किया । इसके जवाब में रामदास अठावले ने कहा कि शिबू सोरेन पहले भी NDA में रह चुके हैं । अगर वो दोबारा NDA में शामिल होते हैं तो केंद्र सरकार में मंत्री पद मिलेगा । इसके बाद झारखंड को केन्द्र से पैसा मिलने में कोई दिक्कत भी नहीं होगी ।

पत्रकारों ने उनसे पूछा कि अगर झामुमो एनडीए में शामिल हो जाती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसपर उन्होंने कहा कि आपस में मिल बैठ कर एनडीए में शामिल सभी दलों की सहमति से फैसला हो जाएगा ।

रामगढ़ में के. आर. नायक के परिजनों से मुलाकात करते रामदास अठावले

राहुल गांधी अगर दलित की बेटी से शादी कर लें तो महात्मा गांधी का सपना पूरा होगा

एक अन्य प्रश्न के जवाब में रामदास अठावले ने कहा कि राहुल गांधी को वे कभी भी मोदी के टक्कर का नेता नहीं मानते । राहुल गांधी के दलित प्रेम पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को किसी दलित की बेटी से शादी करना चाहिए । इससे महात्मा गांधी का सपना पूरा होगा ।

दामोदर घाटी निगम का नाम भीमराव अम्बेडकर के नाम पर हो

रामदास अठावले ने कहा कि दामोदर घाटी निगम का सपना भीमराव अम्बेडकर ने देखा था । उन्होंने मंत्री रहते इसे पूरा करवाया । इसलिए इसका नाम भीमराव अम्बेडकर के नाम पर होना चाहिए ।

पोस्ट ऑफिस में मात्र 124 महीने में डबल हो जाएगा आपका पैसा

0

क्या आपको भी अपना पैसा डबल करना है…क्या आप भी पैसा लगाने के लिए किसी बेहतर ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं. अगर हां तो आज हम आपको पोस्ट ऑफिस (Post Office) की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताते हैं, जिसमें आपका पैसा सिर्फ 124 महीनों में ही दोगुना हो जाएगा ।

पोस्ट ऑफिस में करें निवेश
आप पोस्ट ऑफिस (Post Office) की स्मॉल सेविंग स्कीम्स में निवेश कर सकते हैं. इस समय निवेश के लिए यह एक सेफ ऑप्शन है. इस ऑप्शन में आपको मेच्योरिटी पर रिटर्न की गारंटी भी मिलती है. इसके अलावा आप किसान विकास पत्र में भी पैसा लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

बैंक से मिलता है ज्यादा ब्याज
इस समय सरकार ने एफडी पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की है, जिसके बाद ग्राहकों का मुनाफा कम हो गया है. सरकार ने पोस्ट ऑफिस में भी स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर मिलने वाली ब्याज दरों में कटौती की है. लेकिन अभी भी ब्याज बैंकों के मुकाबले ज्यादा है. आइए आपको सरकार की किसान विकास पत्र स्कीम के बारे में बताते हैं-

124 महीने में दोगुना हो जाता है पैसा
1 अप्रैल 2020 के बाद से किसान विकास पत्र (KVP) में आपको सालाना 6.9 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. वहीं, सरकार पहले इस स्कीम पर 7.6 फीसदी की दर से ब्याज देती थी. अगर आप सरकार की इस स्कीम में निवेश करते हैं तो आपका पैसा 10 साल और 4 महीने में दोगुना हो जाता है. यानी कि आपको पैसे को डबल होने में 124 महीने का समय लगता है. उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आप इस स्कीम में 5 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो 124 महीने बाद आपको 10 लाख रुपये मिलेंगे.

कैसे कर सकते हैं निवेश
बता दें किसान विकास पत्र में आप 100 रुपए के मल्टीपल में राशि जमा कर सकते हैं. वहीं, इस खाते में आपको न्यूनतम राशि एक हजार रुपए जमा करने होते हैं. इस खाते में पैसे जमा करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है. इस स्कीम में नाबालिग, वयस्क कोई भी अपना खाता खोल सकता है.  

कोई भी खोल सकता है खाता

KVP में सर्टिफिकेट कोई भी एक व्यस्क, अधिकतम तीन व्यस्क मिलकर ज्वॉइंट अकाउंट में, 10 साल की उम्र से ज्यादा का नाबालिग खरीद सकता है. इसके अलावा किसी नाबालिग की ओर से कोई व्यस्क और किसी कमजोर दिमाग वाले व्यक्ति की ओर से अभिभावक इसे खरीद सकता है.

शिवालयों में धुमधाम से किया गया बाबा भोलेनाथ का शुभ तिलकोत्सव

0

गिरिडीह/गांडेय : मां सरस्वती के पूजन के साथ श्रीपंचमी तिथि मंगलवार को शिवालयों में बाबा भोलेनाथ का तिलकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बाबा का पूजन, रुद्राभिषेक, श्रृंगार आदि कर विधिवत प्रार्थना के बाद बाबा को तिलक चढ़ाया गया। प्रखंड के महेशमुंडा के मंदिर, कुसुंभा शिव मंदिर, बाबा धर्मनाथ मंदिर, हरदयाल शिव पार्वती मंदिर, दासडीह प्रखंड परिसर शिव मंदिर, दासडीह शिव मंदिर, गांडे थाना परिसर स्थित शिवमन्दिर, केनारी नाथधाम, आशुतोष महादेव, धर्मपुर बाबा मन्दिर, अहिल्यापुर बाबा मंदिर, बुधौली बाबा मंदिर समेत अन्य सभी शिवमंदिरों में आज शुभ तिलकोत्सव का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने औघड़दानी बाबा भोलेनाथ का पूजन कर बाबा के शुभ तिलकोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। जगह-जगह पूजन को सफल बनाने में भक्त जुटे दिखे।

महिला से दुष्कर्म, 24 घण्टे बाद भी नहीं हुआ FIR

0

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के पिंडाताण्ड की एक महिला को घर मे अकेली देख गांव के ही भागीरथ वर्मा नामक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना सोमवार दोपहर बाद की बतायी जाती है। हालांकि पीड़िता मंगलवार की सुबह से पचम्बा थाना में बैठी है लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नही हुआ है।

घटना के सम्बंध में पीड़िता ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह अपने छह माह के बच्चे के साथ घर मे थीं। इसी दौरान आरोपी युवक उनके घर बिजली ठीक करने के बहाने दाखिल हुआ और वह पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने लगा। इसी दौरान पीड़िता के ससुर जो टोटो रिक्शा चलाते है। वापस घर लौटे तो उन्होंने युवक को दुष्कर्म करते रंगे हाथ धर दबोचा।

लेकिन देर शाम आरोपी युवक और उसके परिजन पीड़िता के घर धावा बोल पीड़िता और उसके ससुर के साथ मारपीट कर दिया गया चेक वापस छीन लिया। मारपीट में पीड़िता का ससुर गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पचम्बा थाना की पुलिस ने घायल को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को पीड़िता घटना की शिकायत ले थाने पहुंची। लेकिन थाना प्रभारी नीतीश कुमार किसी अज्ञात दवाब में आकर प्राथमिकी दर्ज नही किया है।
हालांकि थाना प्रभारी ने मामले की अनुसन्धान किये जाने की बातें कही है। उन्होंने दोषी को बक्सा नही जाएगा यह भी कहा है। लेकिन हास्यास्पद स्थिति यह है कि बगैर प्राथमिकी दर्ज हुए ही पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है।

श्रम अधीक्षक ने उत्तराखंड के चमौली में हुए प्राकृतिक आपदा बचाव कार्यों का लिया जायजा

0

रामगढ़उत्तराखंड के चमौली में प्राकृतिक आपदा के फल स्वरुप रामगढ़ जिले के फंसे हुए श्रमिकों को राहत, पुनर्वासन एवं इच्छुक श्रमिकों/ मृत श्रमिकों को उनके पैतृक गांव लाने की व्यवस्था/अपेक्षित सहायता हेतु जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा श्रम अधीक्षक दिगंबर महतो को अधिकृत कर उत्तराखंड के चमौली भेजा गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रम अधीक्षक दिगंबर महतो द्वारा बताया गया कि उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए जिन जिन क्षेत्रों में रामगढ़ जिले के श्रमिक कार्यरत थे उनका जायजा लिया है तथा लगातार स्थानीय प्रशासन तथा श्रमिकों के आश्रितों के साथ वे संपर्क में है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कांट्रेक्टर के साथ संपर्क कर लापता श्रमिकों के आश्रितों को आर्थिक रूप से भी सहयोग प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है।

हजारीबाग के अमनारी में लैंप जलाते वक्त हुआ धमाका, चार घायल

0
धमाके में घायल युवती

दो अलग घटनाओं में चार लोग हुए जख्मी
………………………………….

बेहतर इलाज़ के लिए तीन जख्मी रिम्स रेफर

उज्जवल दुनिया संवाददाता

हजारीबाग। सदर प्रखंड स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत अमनारी के ऊपर टोला में सोमवार की मध्यरात्रि में लैंप जलाते समय केरोसीन (मिट्टी तेल) डालने के क्रम में दो अलग-अलग घटनाओं में धमाका हुआ। इससे कुल 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इसमें एक ही परिवार की एक महिला व उसके दो बेटे एवं एक अन्य परिवार की एक महिला शामिल है। जख्मी होने वाले में बसंत ठाकुर की पत्नी सविता देवी(35) एवं उनके दो बेटे पवन कुमार(15) व आयुष कुमार(11) शामिल है। आग से महिला का 70 फीसदी व दोनों बच्चे 60 फीसदी झुलस गए।

एक अन्य घटना में इसी मोहल्ले की परमेश्वर महतो की बेटी भी जख्मी हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर सभी घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया अनूप कुमार ठाकुर ने सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को दी और उनसे इलाज में सहयोग करने का आग्रह किया। साथ ही घटना की सूचना मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंगी महतो को दी। रंजन चौधरी एचएमसीएच पहुंचकर घायलों की सुध लेते हुए उन्हें भर्ती करवाया।

इधर मुफस्सिल थाना प्रभारी एचएमसीएच पहुंच ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस घटना की जांच की जाएगी। चिकित्सकों ने अत्यधिक जले हुए मां और उनके दो बेटे को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। जिसके बाद सभी के सामूहिक प्रयास से तीन 108 एंबुलेंस की व्यवस्था कर तीनों को अलग-अलग एंबुलेंस से रिम्स, रांची भेजा गया।

एक अन्य महिला का इलाज़ फिलहाल चिकित्सकों के द्वारा एचएमसीएच में ही किया जा रहा है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। इधर थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने किसानों के साथ मिलकर आंदोलन किया

0
रामेश्वर उरांव ने जिले में होनेवाली ट्रैक्टर रैली की तैयारियों का लिया जायजा

हजारीबाग। आगामी 20 फरवरी को किसानों के समर्थन में जिले में आयोजित होनेवाली राज्यस्तरीय ट्रैक्टर रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ रही है। चाहें चंपारण का किसान सत्याग्रह हो या गुजरात का बारदोली किसान आंदोलन। कांग्रेस पार्टी ने किसानों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी। कृषि को बढ़ावा देने के लिए पंचवर्षीय योजनाओं में इसे प्राथमिकता दी गई। इंदिरा गांधी की हरित क्रांति हो या लाल बहादुर शास्त्री का जय जवान जय किसान। यह इन बातों का परिचायक है कि कृषि व कृषक हित में कांग्रेस ने कई अहम फैसले लिए हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करने वालों मे कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, संजय पासवान, विधायक उमा शंकर अकेला, विधायक अंबा प्रसाद, बंधू तिर्की, ममता देवी, जय शंकर पाठक, भीम कुमार जिला अध्यक्षों मे मंजुर अंसारी , मनोज सहाय पिंकु, प्रमोद दुबे, नरेश वर्मा, रविन्द्र वर्मा, कमाल शहजाद शामिल हैं। मौके पर अनिरुद्ध सिंह, अशोक देव, कुलदीप तिवारी, विरेन्द्र कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह, साजिद हुसैन, जवाहर लाल सिन्हा, आबिद अंसारी, विजय कुमार यादव, भगवान सिंह, डाॅ आरसी मेहता, तोखन रविदास, डाॅ जमाल अहमद, मकसुद आलम, सुनील अग्रवाल, मिथिलेश दुबे, गोविंद राम, लाल बिहारी सिंह, निजामुद्दीन अंसारी, राम सेवक सोनी, अजय कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार यादव, सरयु यादव, निसार खान, राज किशोर सिंह, सुनिल सिंह राठौर, नरेश गुप्ता, मंसुर आलम,लखराज सिंह, मनोज मोदी, विजय कुमार सिंह, संजय तिवारी, मनोज नरायण भगत सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी नेताओं ने किया कई पंचायतों का दौरा

कांग्रेसी नेता डॉ जमाल अहमद व साजिद अली खान ने संयुक्त रूप से किसान ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने के लिए कई पंचायतों में मंगलवार को जन संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान नेताद्वय ने खुटरा, गदोखर, बलियंद, रोमी व पेलावल क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने का आहवाहन किया। इसी क्रम में पेलावल मुखिया नूरजहां की अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी 17 तारीख को ग्रामीणों से 12:30 बजे तक तहसील भवन आने का अनुरोध किया गया।

इस बैठक में विचार व्यक्त करने वालों में कमालुद्दीन पंचायत समिति सदस्य रोमी, सरफुद्दीन, मुबारक हुसैन, मोअकबर, जावेद अंसारी, शाहिद सद्दाम, फैजी, गुलजार, डब्लू, गुड्डू, राजा आदि शामिल थे।

मिथलांचल के भक्तों ने चढ़ाया बाबा बैधनाथ को तिलक

0

देवघरबसंत पंचमी पर बाबा के तिलकोत्सव पर मंगलवार को मंदिर में उत्साहित भक्तो का सैलाब उमड़ गया। जिसमें मिथिलांचल के भक्त भी थे। मिथिलांचल के भक्तों ने बाबा को तिलक चढ़ाया। इसके साथ ही सुखी होली के रूप मे गुलाल उड़ाया गया और अपनो को जमकर गुलाल लगाया भी।

मंगलवार को बाबा मंदिर भक्तों से पटा था और हर हर महादेव, हर हर महादेव के जयकारे से शिव मंदिर गूंजायमान था। भक्तों ने शंख ध्वनि के बीच बाबा पर जलाभिषेक, अबीर, आम्र मंजरी, धान शीश अर्पित कर मंगल कामना की। माघ मास शुक्ल पक्ष पंचमी को मंदिर के प्रधान पुजारी सह सरदार पंडा श्री गुलाब नंदओझा ने बाबा की षोडशोपचार विधि से पूजा की। मंगलवार को बाबा मंदिर का पट प्रातः 3:30 बजे खुलते ही सरदार पंडा श्री ओझा मंदिर गर्भ गृह प्रवेश किए। शाम की श्रृंगार पूजा की सामग्रियों को हटा कर मलमल के कपड़े से द्वादश ज्योतिर्लिंग को साफ कर सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोचार के बीच बाबा पर कांचा जल अर्पित किया। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने बारी बारी से बाबा पर कांचा जल चढ़ाया। आधे घंटे बाद सरदार पंडा ने बाबा की सरकारी पूजा शुरू की। बाबा को गंगाजल, दूध, दही, घी, मधु, नैवेद्य, फुल, विल्व पत्र, चंदन आदि अर्पित किया।

दिलीप मंडल ने किया विद्या की देवी सरस्वती का अपमान

0

एक बार फिर वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मंडल ने हिन्दुओं की भावनाओं को आहत किया है । सरस्वती पूजा के दिन दिए संदेश में उन्होंने मां सरस्वती के बारे में आपत्तिजनक बातें की । दिलीप मंडल ने अपने ट्विटर पर लिखा – “सरस्वती को मैं शिक्षा की देवी नहीं मानता। उन्होंने न कोई स्कूल खोला, न कोई किताब लिखी। ये दोनों काम माता सावित्रीबाई फुले ने किए। फिर भी मैं सरस्वती के साथ हूँ। ब्रह्मा ने उनका जो यौन उत्पीड़न किया, वह जघन्य है।”

गलती पर माफी मांगने से किया इनकार

आपत्तिजनक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर #arrestdilipmandal ट्रेंड करने लगा । लोगों ने दिलीप मंडल की गिरफ्तारी की मांग की है । लेकिन इतना हंगामा होने के बाद भी उन्होंने न ट्वीट हटाया न ही माफी मांगने को तैयार हैं । उन्होंने कहा- ” ये हैशटैग बंद कीजिए। वरना मैं कबीर, संत रविदास महाराज, ज्योतिबा फुले, बाबा साहब, पेरियार, ललई यादव, जगदेव प्रसाद का लिखा हुआ सब उनकी किताबों से उठाकर पोस्ट कर दूँगा। फिर समेटते रहना ।”

इससे पहले भगवान् राम के अपमान का आरोप

दिलीप मंडल ने फेसबुक पर भगवान राम को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की।

-उन्होंने लिखा-हे बालिके, मैं तो शादीशुदा हूं। तुम मेरे भाई के पास जाओ।

-वह कुवांरा है…यह कहकर उसने लड़की को अपने शादीशुदा भाई के पास भेज दिया, जिसकी पत्नी उर्मिला बरसों से अयोध्या में अपने पति के लौटने का इंतज़ार कर रही थी।

-इसके बाद उन्होंने लिखा- काहे का मर्यादापुरुषोत्तम ? टुच्चेपन की हद है।