Tuesday 7th of July 2026 12:55:15 AM
Home Blog Page 290

ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन से मांगी मदद, बंगाल चुनाव में प्रचार करने को कहा

0
Mamta Banerjee asks Hemant Soren for help, campaigning in Bengal elections

तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में उनके लिए प्रचार करने के लिए आग्रह किया है ।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से बताया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा इस बारे में जल्द ही फ़ैसला लेगी । ये बात इसलिए भी अहम हो जाती है कि कांग्रेस झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन की हिस्सेदार है और वो पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के ख़िलाफ़ वाम मोर्च की अगुवाई वाले गठजोड़ का हिस्सा है ।

राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी और शिव सेना की ओर समर्थन मिलने के बाद पिछले हफ़्ते ममता बनर्जी ने कहा था कि विधानसभा चुनावों के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी तृणमूल का समर्थन किया है ।

ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन से मांगी मदद, बंगाल चुनाव में प्रचार करने को कहा

0
Mamta Banerjee asks Hemant Soren for help, campaigning in Bengal elections

तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में उनके लिए प्रचार करने के लिए आग्रह किया है ।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से बताया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा इस बारे में जल्द ही फ़ैसला लेगी । ये बात इसलिए भी अहम हो जाती है कि कांग्रेस झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन की हिस्सेदार है और वो पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के ख़िलाफ़ वाम मोर्च की अगुवाई वाले गठजोड़ का हिस्सा है ।

राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी और शिव सेना की ओर समर्थन मिलने के बाद पिछले हफ़्ते ममता बनर्जी ने कहा था कि विधानसभा चुनावों के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी तृणमूल का समर्थन किया है ।

जंगलों की शान हिरण का खुब हो रहा शिकार

0

शिकारी गए भाग, जंगल मे मिला हिरण का छाल

टेस्ट के लिए देहरादून फॉरेंसिक लैब भेजा गया हिरण का चमड़ा

सिमरिया/गीतांजलि:- गरमी क्या शुरू हुई, समझ लीजिए जंगली जानवरों पर आफत आ गयी।दरअसल गरमी के दस्तक देते ही जंगली जानवर पानी की तलाश में इधर-उधर भटकने लगे हैं।बेबस और लाचार जानवरों को ग्रामीण अब बड़ी आसानी से अपना शिकार बना ले रहे हैं।एक ऐसा ही मामला उत्तरी वनक्षेत्र अंतर्गत कुंदा प्रखंड के मरगडा पंचायत के जोबिया गांव से उजागर हुआ है।

वनक्षेत्र पदाधिकारी रामजी सिंह के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जोबिया गांव के जंगल मे कुछ शिकारी हिरण को मार कर मांस तैयार कर रहे हैं।सूचना के तहत वनपाल तथा वनरक्षी वहां पहुँचे।उनके पहुंचने के पहले ही शिकारीयों की इसकी भनक मिल गई।भनक मिलते ही दुरूह क्षेत्र और जंगल की लाभ उठाकर शिकारी भागने में सफल रहे।भागने के क्रम में एक पेड़ के नीचे प्लास्टिक के बोरा गिरा मिला।बोरी को खोल कर देखा गया तो हिरण के छाल पाया गया। छाल को बरामद कर लिया गया है।छाल किस जानवर की है ,इसे पता लगाने के लिए चमड़ा फॉरेंसिक लैब देहरादून भेजा जाएगा।वही शिकारियों की पहचान की जा रही है।

वन विभाग के कर्मियों का कहना है कि पता चलते ही चिन्हित कर मामला दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज जाएगा।रिपोर्ट:-गीतांजलि।फोटो:-बरामद चमड़ा।

जानकर भी अनजान बनने की कोशिश करते हैं वन कर्मी

पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि वन कर्मी अपने अपने क्षेत्र के शिकारियों के कुंडली में बैठे हर ग्रह के बारे में भलीभांति से वाकिफ रहते हैं।इतना ही नहीं उन्हें यह भी पता है कि चमड़ा(खाल) किस जानवर का है।फिर देहरादून भेजकर जांच रिपोर्ट का इंतजार करना क्या यही इनकी ड्यूटी है।कोई भी मामले की तहकीकात में देर कर दूसरों को खुश करने से जंगली जानवरों का कभी भला नहीं होगा। पर्यावरण प्रेमी दिलीप सिंह का कहना है कि टाइम पास करने से बेहतर होता कि वे दोषी लोगों को चिन्हित करने में अपनी ऊर्जा खर्च करते।

07 March 2021

0

Download

07 March 2021

0

Download

नवडीहा लूट कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक अपराधी गिरफ्तार

0
जानकारी देते पुलिस इंस्पेक्टर

गिरिडीह/जमुआ : नवडीहा ओपी क्षेत्र में हुई लूट कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पिंडराबाद निवासी शंकर राम उर्फ भोला राम नामक एक अपराधी को गिरफ्तार किया है साथ ही लूटी गई मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

उक्त जानकारी जमुआ के पुलिस इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि बीते 15 फरवरी को नवडीहा ओपी क्षेत्र के सियांटांड-सोनारडीह के बीच पचंबा थाना क्षेत्र के बकोइया,रानीखावा निवासी हरिलाल वर्मा से लूट पाट की घटना हुई थी। जिसमे अपराधियों ने पिस्टल के बल पर उनसे उनका बैग छीन लिया था। जिसमें छठ का प्रसाद, 1800 रुपये, कुछ कागजात और एक मोबाइल(रेड मी लाइट) था। इस बाबत भुक्तभोगी के आवेदन पर नवडीहा ओपी में थाना कांड संख्या 48/ 2021 दिनांक 15 फरवरी 2021में मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी थी। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

मौके पर जमुआ के पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के अलावा नवडीहा ओपी प्रभारी सावन कुमार, एसआइ नरेश कुमार महतो भी मौजूद थे।

नवडीहा लूट कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक अपराधी गिरफ्तार

0
जानकारी देते पुलिस इंस्पेक्टर

गिरिडीह/जमुआ : नवडीहा ओपी क्षेत्र में हुई लूट कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पिंडराबाद निवासी शंकर राम उर्फ भोला राम नामक एक अपराधी को गिरफ्तार किया है साथ ही लूटी गई मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

उक्त जानकारी जमुआ के पुलिस इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि बीते 15 फरवरी को नवडीहा ओपी क्षेत्र के सियांटांड-सोनारडीह के बीच पचंबा थाना क्षेत्र के बकोइया,रानीखावा निवासी हरिलाल वर्मा से लूट पाट की घटना हुई थी। जिसमे अपराधियों ने पिस्टल के बल पर उनसे उनका बैग छीन लिया था। जिसमें छठ का प्रसाद, 1800 रुपये, कुछ कागजात और एक मोबाइल(रेड मी लाइट) था। इस बाबत भुक्तभोगी के आवेदन पर नवडीहा ओपी में थाना कांड संख्या 48/ 2021 दिनांक 15 फरवरी 2021में मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी थी। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

मौके पर जमुआ के पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के अलावा नवडीहा ओपी प्रभारी सावन कुमार, एसआइ नरेश कुमार महतो भी मौजूद थे।

सिमडेगाः Axis Bank के सहायक मैनेजर का शव बरामद, मौत की गुत्थी उलझी

0

सिमडेगा Axis Bank के असिस्टेंट मैनेजर राकेश रोशन (28) का शव पोकला रेलवे गेट के पास से शनिवार को कामडारा पुलिस ने बरामद किया है। राकेश सिमडेगा में ही किराए के मकान में रह कर डियुटी कर रहे थे। शुक्रवार से उनका रूम बंद था। । वैसे पुलिस राकेश के संपर्क वालो से लेकर मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है। राकेश का मोबाइल भी रूम मे ही मिला।

प्रथमदृष्टया पुलिस ने आशंका जाहिर किया है कि राकेश की मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई होगी। लेकिन राकेश सिमडेगा से कमाडारा कैसे और क्यों पहुंचा इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। जानकारी मिली है कि राकेश की शादी 26 अप्रैल को होनी थी। राकेश रोशन के अचानक गायब हो जाने के बाद से उनके परिजन शुक्रवार से ही उनकी खोजबीन में जुटे थे।

मृतक के पॉकेट से दो नन स्टॉप बस के टिकट मिले हैं। राकेश रोशन तीन साल से सिमडेगा Axis Bank में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था। राकेश परिवार में इकलौते पुत्र था और उनकी दो बहन हैं। राकेश मूल रूप से बिहार के आरा जिला का निवासी था। लेकिन वर्तमान समय में पूरा परिवार रांची स्थित बूटी मोड़ में रहता है। घटना की सूचना पर मृतक के माता-पिता व जीजा कामडारा थाना पहुंचे।

सिमडेगाः Axis Bank के सहायक मैनेजर का शव बरामद, मौत की गुत्थी उलझी

0

सिमडेगा Axis Bank के असिस्टेंट मैनेजर राकेश रोशन (28) का शव पोकला रेलवे गेट के पास से शनिवार को कामडारा पुलिस ने बरामद किया है। राकेश सिमडेगा में ही किराए के मकान में रह कर डियुटी कर रहे थे। शुक्रवार से उनका रूम बंद था। । वैसे पुलिस राकेश के संपर्क वालो से लेकर मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है। राकेश का मोबाइल भी रूम मे ही मिला।

प्रथमदृष्टया पुलिस ने आशंका जाहिर किया है कि राकेश की मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई होगी। लेकिन राकेश सिमडेगा से कमाडारा कैसे और क्यों पहुंचा इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। जानकारी मिली है कि राकेश की शादी 26 अप्रैल को होनी थी। राकेश रोशन के अचानक गायब हो जाने के बाद से उनके परिजन शुक्रवार से ही उनकी खोजबीन में जुटे थे।

मृतक के पॉकेट से दो नन स्टॉप बस के टिकट मिले हैं। राकेश रोशन तीन साल से सिमडेगा Axis Bank में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था। राकेश परिवार में इकलौते पुत्र था और उनकी दो बहन हैं। राकेश मूल रूप से बिहार के आरा जिला का निवासी था। लेकिन वर्तमान समय में पूरा परिवार रांची स्थित बूटी मोड़ में रहता है। घटना की सूचना पर मृतक के माता-पिता व जीजा कामडारा थाना पहुंचे।

सुरजी की मौत मामले का जिला जज ने लिया स्वंय संज्ञान, जिला प्रशासन को गांव के विकास का निर्देश

0
मृतका के पति को सामग्री देते

[राजेश कुमार]
गिरिडीह : जिले के सुदूर इलाके में अवस्थित लक्ष्मीबथान गांव की मृतका सुरजी मरांडी की असमय मौत के मामले को जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती बीना मिश्रा ने स्वयं संज्ञान लिया। और जिला प्रशासन को उस सुदूर इलाके में बसे गांव में विकास की किरण पहुंचा उसे मुख्यधारा में शामिल करने का निर्देश दिया।

प्रधान जिला जज ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के उपाध्यक्ष सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा से लक्ष्मीबथान गांव में जल्द से जल्द पीने के पानी की समस्या, सड़क की समस्या, वहां रह रहे बुजुर्गो के लिए पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड का लाभ पहुंचने का निर्देश दिया। वंही उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संदीप कुमार बर्तम को पीड़ित के परिजन को खाद्य सामग्री एवं अन्य जरूरत के सामान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

गौरतलब है कि लक्ष्मीबथान गांव आदिवासी बहुल गांव है। जहां हर और जंगल ही जंगल है। लक्ष्मीबथान गांव पहुंचने के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। राह बेहद खराब है। मोटरसाइकिल से चलना तो दूर पैदल भी पहुंचने में कई जगहों पर ठोकर खाना पड़ता है। उस गांव की प्रसूता सूरजी मरांडी की बीते दिनों प्रसव के दौरान हुई मौत हो गयी थी। गांव में आवागमन की कोई सुविधा उपलब्ध नही रहने के कारण उसके परिजन उसे खाट पर लाद कर अस्पताल पहुंचे थे लेकिन उसकी असमय मौत हो गयी। इसकी खबर जब प्रधान न्यायधीश तक पहुंची तो उन्होंने खुद ही मामले को संज्ञान में लिया।

जिला जज ने कहा कि किसी और प्रसूति की दुःखद मौत दोबारा ना हो तथा प्रसूति को दोबारा खाट में अस्पताल ले जाने की जरूरत ना पड़े। उन्होंने इस दिशा में पहल करने और पूरे इलाके को मुख्यधारा में शामिल करने का स्पष्ट निर्देश जिला प्रशाशन को दिया।

मृतका के पति को प्राधिकार ने दिया खाद्य सामग्री :

जिला जज के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने शनिवार को जिले के गांवा-तिसरी बॉर्डर पर अवस्थित लक्ष्मीबथान गांव की मृतका सुरजी मरांडी के पति सुनील टूडू को सूखा अनाज, चावल दाल, आलू के अलावे वस्त्र, कंबल, गद्दा आदि दिया।

इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संदीप कुमार बर्तम, न्यायधीश प्रभारी निशिकांत, उप समाहर्ता डॉक्टर सुदेश कुमार के अलावा तीसरी के पीएलबी दीपक कुमार विश्वकर्मा, पीएलबी दिलीप कुमार अशोक कुमार वर्मा, कामेश्वर कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

आदिवासी को हिन्दू न बताना विभाजनकारी राजनीति: समीर उरांव

0

सरायकेला: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल डेम परिसर स्थित रिसोर्ट में शनिवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड प्रदेश का स्नेह मिलन सह वन भोज कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव,दुमका लोकसभा के सांसद सुनील सोरेन शामिल हुए।

जनजातीय समुदाय को राजनीतिक वोट बैंक बनाना मकसद

इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरना कोड के लिए मोहर नहीं बल्कि जनजातीय समुदाय को मोहरा बनाकर राजनीतिक वोट-बैंक बनाने की काम कर रहीं है। इस दौरान दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि आदिवासी हिंदू नहीं है,आदीवासी हिन्दू नहीं होते तो मंदिर में पूजा क्यों करते है। इसमें कहीं न कहीं राजनीति कर रहें है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनीतिक पार्टी है जो देश एवं राज्य हित में सोचता है।

अराजकता फैलाना सरकार का काम नहीं

राज्य सभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि सरकार का काम लोगों को जोड़ना है, अराजकता फैलाना नहीं। हेमन्त सोरेन किसके इशारे पर विभाजनकारी राजनीति कर रहे हैं, ये सबकी समझ में आ रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले सरकार जनता के अपेक्षा आकांक्षा के विरुद्ध काम कर रहीं है। राज्य में आराजकता की स्थित हो गई है,राज्य में हत्याएँ और अपराधिक घटनाओं बढ गई है।

इस मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव, पूर्व विधायक साधुचरण महतो, गंगोत्री कुजूर, मेनका सरदार, लक्ष्मण टुडू,चुनु उरावं,रांची के मेयर आशा लाकड़ा,जेबी दुबीद,संजय सरदार,रमेश हांसदा आदि उपस्थित थे।

Stakeholder’s Meet: मैं आपको शीशा दिखाकर हीरा बेचने नहीं आया

0

मुख्य सचिव ने कहा कि आज झारखण्ड में एक बेहद ही युवा, डायनामिक और संवेदनशील मुख्यमंत्री की अगुवाई में बनी एक बेहद ही मजबूत सरकार है। बेहद ही संवेदनशील तरीके से अपने लोगों की चिन्ता करते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने महामारी के दौरान सुदूरवर्ती क्षेत्रों में फंसे लोगों को हवाई जहाज और ट्रेन से वापस लाया। आज वही मुख्यमंत्री आपके सहयोग की अपेक्षा करते हुए आपके विचारों को सुनने के लिए आपके सामने बैठे हैं। भविष्य में नीतियां किस तरह की हों, किस तरह की इंडस्ट्री पॉलिसी तैयार की जाएं ताकि इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा दिया जा सके।

खनिज संपदा से परिपूर्ण है झारखण्ड

मुख्य सचिव ने कहा कि हमारा राज्य एक मिनरल रिच स्टेट है। कोयला, लोहा, यूरेनियम, सोना ये सब हमारे राज्य की संपदा हैं। किंबरलाइट जैसे पत्थर जिनमें हीरा निकलने की संभावना होती है वो गुमला और लोहरदग्गा में पाए गए हैं। ये हमारी ताकत है। आपको भरोसा नहीं होगा कि देश का 36% कोयला संपदा झारखण्ड में है, 90% कोकिंग कोल झारखण्ड में मिलता है। अगर आप लौह अयस्क की बात करेंगे तो मुझे लगता है हम इस क्षेत्र में अग्रणी राज्य झारखण्ड है। आज झारखण्ड में टाटा, बोकारो स्टील, हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन जैसी इंडस्ट्री चल रही है। कोई भी इन्वेस्टर अगर मिनरल बेस्ड इंडस्ट्री लगाना चाहते हैं तो हम उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं।

कनेक्टिविटी की कोई समस्या नहीं

मुख्य सचिव ने कहा कि कनेक्टिविटी का बात करें तो हमारे राज्य के 24 में से 22 जिले दूसरे राज्यों की सीमाओं से घिरे हैं। हमारे पास रेल, रोड और एयर कनेक्टिविटी की सुविधा है। 22,000 किमी रोड नेटवर्क, 23 राष्ट्रीय राजमार्ग हमारे राज्य से अलग-अलग हिस्सों में बिछे हुए हैं, जीटी रोड हमारे राज्य से होकर गुजरती है। डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर भी झारखण्ड से होकर गुजरने वाली है। यहां तक कि जलमार्ग के जरिए भी परिवहन का संसाधन हमारे राज्य में उपलब्ध है।

संसाधनों के मामले में हम पीछे नहीं

मुख्य सचिव ने बताया कि झारखण्ड में प्रचूर मात्रा में ऊर्जा संसाधन उपलब्ध है। कोयला उत्पादन के क्षेत्र मंं अग्रणी राज्य होने की वजह से हमारे राज्य में विद्युत उत्पादन प्रचूर मात्रा में हो रहा है। कई विद्युत उत्पादन प्लांट हमारे राज्य में कार्यरत हैं। बहुत जल्द चतरा के टंडवा में 1000 मेगावाट पावर उत्पादन प्लांट शुरू किया जाएगा, इसके अतिरिक्त पतरातू में 4000 मेगावाट पावर प्लांट भी शुरू होने वाला है। जल संसाधन के मामले में भी झारखण्ड अग्रणी है। हमारे राज्य में गंगा, दामोदर, महानदी जैसी बड़ी नदियां सहित कई सहायक नदियां बहती हैं। इसलिए जल संसाधन किसी भी तरह से इंडस्ट्रीयल यूनिट के लिए कोई समस्या नहीं होगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के बारे में बात करें तो हमारा राज्य लगातार सालों से देशभर में 5वें या छठे नंबर पर रहा है। सभी प्रकार के क्लियरेंस ऑनलाइन दिए जाने की सुविधा है। हम इसे और भी बेहतर करने में लगे हैं। इसे एक सिंगल विंडो सिस्टम में तब्दील किया जा रहा है

Stakeholder’s Meet: आप सभी को झारखण्ड में निवेश करने हेतु आमंत्रित करता हूं

0
उद्योग विभाग द्वारा नई दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित स्टेकहोल्डर कॉन्फ्रेंस में CM Hemant Soren

सरकार का लक्ष्य राज्य के पिछड़े स्थानों में औद्योगीकरण का विस्तार करना है
★झारखण्ड को विकास के पथ पर ले जाने के लिए आईये हम मिलकर भूमिका तय करें- हेमन्त सोरेन

मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा कि झारखण्ड में वो सभी आवश्यक एवं मूलभूत सुविधायें मौजूद हैं, जो एक उद्योग की स्थापना के लिये जरुरी होती हैं। झारखण्ड में किसी भी चीज की कमी नहीं है। कमी है, तो बस उन्हें तराशने की, उनका वैल्यू एडीशन करने की। अगर हम अपने राज्य में मौजूद संसाधनों का वैल्यू एडीशन कर पायें तो झारखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर पायेंगें । वे उद्योग विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा ताज पैलेस, नई दिल्ली में आयोजित स्टेकहोल्डर कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे।

कई उद्योगों की शुरुआत का साक्षी रहा झारखण्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मौजूद खनिज संपदा से झारखण्ड की अलग पहचान तो है ही साथ ही यहां स्थापित उद्योगों ने भी झारखण्ड को देश सहित विश्व में भी एक अलग पहचान दिलायी है। कई उद्योगों का उदय झारखण्ड से ही हुआ है। एशिया का सबसे बड़ा स्टील उद्योग झारखण्ड में ही लगा। HEC, टाटा स्टील, बोकारो स्टील प्लांट सहित कई उद्योगो की स्थापना झारखण्ड में ही हुई। पहली बार खाद फर्टिलाईजर फैक्ट्री भी झारखण्ड में ही लगी। सरकार आपको आश्वस्त करती है कि आप झारखण्ड में आयें और उद्योगों की स्थापना करें। सरकार आपके साथ खड़े होकर उद्योगों की स्थापना करने में आपकी मदद करेगी।

कई अन्य सेक्टरों में भी उद्योग की संभावनाओं की तलाश

Hemant Soren ने कहा कि झारखण्ड में आने वाले समय में कुछ ऐसी व्यवस्थायें स्थापित की जायेंगी, जिससे झारखण्ड के विकास को एक नई दिशा मिलेगी। समाज के हर तबके को इससे लाभ होगा। माईन्स एवं मिनरल्स सेक्टर तो उद्योगों की स्थापना के लिये तो है ही, साथ ही अन्य क्षेत्रों की ओर भी सरकार काम कर रही है। चाहे वो एग्रीकल्चर के क्षेत्र में हो, Motor Vehicles, Electronic Manufacturing के क्षेत्र हों या Food Processing के क्षेत्र में संभावनाएं अपार हैं।

पर्यटन के क्षेत्र में भी हो रहा है विकास

मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा कि झारखण्ड प्राकृतिक संसाधनों में ही अग्रणी नहीं है, बल्कि झारखण्ड में प्राकृतिक सुंदरता भी है, और राज्य पर्यटन के क्षेत्र में भी तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में तमाम संभावनाओं पर काम किया जा रहा है, इसमें भी रोजगार के अवसर तलाशे जा रहें हैं।

स्पोर्टस के क्षेत्र में भी निवेश की संभावना

मुख्यमंत्री ने कहा कि मै नई-नई चीजों पर काम करने पर ज्यादा फोकस करता हूं। हमारे राज्य के युवाओं में कुशलता की कमी नहीं हैं। खेल के क्षेत्र में झारखण्ड के युवा देश-विदेश में परचम लहरा रहें है। झारखण्ड में हॉकी और फुटबॉल के क्षेत्र में भी निवेश किया जा सकता है।

जलमार्ग का भी विकल्प है झारखण्ड के पास

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जलमार्ग भी सुगम है। बंगाल में हल्दिया पोर्ट भी है जो रांची से मात्र 250 किमी की दूरी पर है। पारादीप है जो 400 किमी और साहेबगंज में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पोर्ट है, जो जल्द ही शुरू हो जायेगा। यह रांची से मात्र 350किमी की दूरी पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में एयर कार्गो के लिए भी जगह चिन्हित किया गया है। राज्य में एयर कार्गो के लिये भी संभावनाएं तलाश की जा रही है और हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

सरकार आपके साथ खड़ी है

Hemant Soren ने कहा कि उद्योग जगत के लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि आप सभी सुझाव दें और अपने आइडिया शेयर करें। कहीं भी कोई समस्या हो, दिक्कत आये तो बात करें। सरकार आपके साथ खड़ी है। राज्य में उद्योग की स्थापना एवं विकास की ओर हम मिल कर आगे बढ़ेंगे। यहां बिजली, पानी, जमीन, प्राकृतिक संसाधन और मानव संसाधन हैं।

दो गांवों ने सामूहिक रूप से पूजा के हत्यारों का सामाजिक बहिष्कार करने का लिया निर्णय

0
बैठक करते समाज के लोग

सिमरिया/गीतांजलि :- अब समाज मे नारी की अहमियत लोग समझने लगे हैं। यही वजह है कि शनिवार को बरसोतिया गांव में चतरा जिले के पथलगड्डा प्रखंड के अधीन आने वाले दुंबी तथा बरवाडीह गांव के सभी समुदाय के प्रबुद्ध लोगों ने बैठक कर पूजा देवी के हत्यारों का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला ले लिया। बैठक में प्रजापति समाज द्वारा लिए गए निर्णय की समीक्षा की गई।

नारी उत्पीड़न अथवा भ्रूण हत्या नहीं करेंगे बर्दाश्त-प्रजापति समाज

दरअसल कुम्हार समाज ने दुंबी गांव के पूजा देवी के हत्यारों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। शनिवार को केदार प्रजापति के अध्यक्षता और राजू रंजन तिवारी के संचालन में दुम्बी, बरवाडीह गांव की सामूहिक बैठक में उक्त निर्णय का स्वागत करते हुए सामाजिक बहिष्कार को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि समाज में हत्या का कोई स्थान नहीं है। नारी उत्पीड़न और लिंग पहचान कर भ्रूण हत्या समाज कतई स्वीकार नहीं करेगा। समाज के लोग कानून और न्यायालय का सम्मान करते हैं। पर जब तक पूजा के हत्यारे दोषमुक्त नहीं होते हैं, तब तक उनका सामाजिक बहिष्कार जारी रहेगा।

पूजा देवी के ससुर सुखन प्रजापति और उनके परिवार के अन्य सदस्य के साथ कोई रिश्ता रखने अथवा उनके घर आने जाने पर दंड का प्रावधान भी रखा गया है। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे

एस.एस. हॉस्पिटल आबादगंज में कोविड

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया)ः मिशन स्कूल रोड, आबादगंज, डाल्टेनगंज स्थित एस.एच. हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमण का टीकाकरण अभियान प्रारंभ हो चुका है। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर रोहित पांडेय ने कहा कि कोविड-19 का वैक्सीन सरकार द्वारा निर्धारित रेट मात्र 250 रुपए में लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से खुद भी निबंधन करा सकते हैं। एक एप्लीकेशन से एक बार में केवल 4 लोग ही अपना निबंधन करा सकते हैं। लोगों को यह भी सुविधा है कि वे खुद अपने सुविधा अनुसार हॉस्पिटल, वैक्सीनेशन डेट, एवं वैक्सीनेशन का समय निर्धारित कर सकते हैं। यदि लोग चाहें तो हॉस्पिटल में आकर वैक्सीनेशन काउंटर पर भी संपर्क कर सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस एक असाधारण बीमारी है। इस बीमारी से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सामाजिक दूरी, हैंड सैनिटाइजर व मास्क का प्रयोग एवं समय-समय पर हाथ और मुंह को धोते रहना, बाजार से खरीदी गई वस्तु को अच्छी से साफ करके ही प्रयोग में लाना आदि महत्वपूर्ण विषयों को ध्यान रखना होगा।