Monday 6th of July 2026 11:57:33 PM
Home Blog Page 291

एस.एस. हॉस्पिटल आबादगंज में कोविड

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया)ः मिशन स्कूल रोड, आबादगंज, डाल्टेनगंज स्थित एस.एच. हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमण का टीकाकरण अभियान प्रारंभ हो चुका है। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर रोहित पांडेय ने कहा कि कोविड-19 का वैक्सीन सरकार द्वारा निर्धारित रेट मात्र 250 रुपए में लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से खुद भी निबंधन करा सकते हैं। एक एप्लीकेशन से एक बार में केवल 4 लोग ही अपना निबंधन करा सकते हैं। लोगों को यह भी सुविधा है कि वे खुद अपने सुविधा अनुसार हॉस्पिटल, वैक्सीनेशन डेट, एवं वैक्सीनेशन का समय निर्धारित कर सकते हैं। यदि लोग चाहें तो हॉस्पिटल में आकर वैक्सीनेशन काउंटर पर भी संपर्क कर सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस एक असाधारण बीमारी है। इस बीमारी से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सामाजिक दूरी, हैंड सैनिटाइजर व मास्क का प्रयोग एवं समय-समय पर हाथ और मुंह को धोते रहना, बाजार से खरीदी गई वस्तु को अच्छी से साफ करके ही प्रयोग में लाना आदि महत्वपूर्ण विषयों को ध्यान रखना होगा।

मिशन समृद्धि एक नए मिशन पर, अब महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की मुहिम

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया)ः सामाजिक सरोकारों से जुड़ी महिलाओं की संस्था मिशन समृद्धि अब एक नए मिशन की ओर बढ़ रही है। कोरोना काल में जरूरतमंदों के पेट की आग शांत करने, ठंड में गरीबों और असहायों का तन ढकने और गंदी बस्तियों में रहने वाले बच्चों के लिए समृद्धि पाठशाला संचालित करने जैसे सामाजिक कार्यों के बाद अब इस संगठन ने मलीन बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की मुहिम शुरू की है। ‘मिशन समृद्धि’ ने महिला दिवस पर यह संकल्प लिया है कि पलामू जिले के सदर प्रखंड स्थित कचरवा टोला की महिलाओं को रोजगार से जोड़ कर उन्हें सशक्त बनाना है। मिशन समृद्धि के इस संकल्प से वहां की महिलाओं को काफी बल मिला है। हालांकि इससे पहले भी महिलाओं के सामाजिक संगठन ने कचरवा की महिलाओं को ठोंगा बनाने प्रशिक्षण दिया था और कल भी उन्हें प्रशिक्षित किया गया। अब मिशन समृद्धि का लक्ष्य कचरवा टोला की वैसी अशिक्षित महिलायें, जो घर-घर जाकर झाड़ू लगाने और बर्तन मांजने का काम करती हैं, उन्हें स्वावलंबी बनाना। इसके लिए उन्हें जूट का पौदान, बैग, बेकार बांस के टुकड़े से सुंदर गुलदस्ता और विभिन्न सामाग्रियों के निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे स्वावलंबी बन सके और वे भी अपनी जिंदगी जी सकें और बच्चों का उचित पालन-पोषण कर सके। मिशन समृद्धि की अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने बताया कि महिला दिवस का माहौल है। सर्वत्र महिलाओं के सशक्तीकरण की बात हो रही है तो मिशन समृद्धि भी इसमें अपनी सहभागिता निभा रही है। वे कहती हैं कि पलामू जिला के कचरवा टोला में हम सब महिलाओं का जाना उचित नहीं था और होना भी नहीं चाहिए, क्योंकि वहां जाने के बाद यही लगा कि हमलोग यहां पाठशाला कैसे चला पाऐंगे। शराब और जुए का माहौल। किसी का पीकर आ जाना और डिस्टर्ब करना दिल को दहला जाता था लेकिन हम महिलाओं ने यह ठाना कि हमारा संकल्प सही है, तो हम जीतेंगे जरुर। हमलोगों ने लगातार वहां जाना शुरू किया। फिर क्या कहना था ,माहौल ही बदल गया। इन परिस्थितियों को बदलने में जो सबसे बड़ा सहायक साबित हुआ वह था हमारा आत्मविश्वास। अब तो यह आलम है कि हमलोगों के पहुंचते ही असामाजिक तत्व वहां से दूर निकल लेते हैं। कचरवा जाना अब हमलोगों के लिए एक टास्क बन गया और मन में यही लगन है कि यहां महिलाओं को स्वावलंबी बना कर उनको समृद्ध बनाऐंगे ताकि आने वाली पीढ़ी हमारे बच्चे जिम्मेदार बनेंगे। श्रीमती श्रीवास्तव इस कार्य के लिए मिशन समृद्धि की टीम का मनोबल बढ़ाने और महिलाओं को कानूनी जानकारी देने के लिए अधिवक्ता वीणा मिश्रा साधुवाद के पात्र हैं। कोरोनाकाल में जरूरतमंदों के लिए काम करने के लिए शैलेन्द्र कुमार और शीला गोस्वामी को वीणा मिश्रा के द्वारा सम्मानित किया गया। शीला श्रीवास्तव ने टीम की सक्रिय सदस्य प्रो सरिता कुमारी, बैजन्ती गुप्ता, वन्दना श्रीवास्तव, वीणा गुप्ता, शीला गोस्वामी, रेणुवाला सहाय, पिंकी, शैलेन्द्र कुमार के सहयोग के लिए उनके प्रति भी कृतज्ञता जाहिर की है।

नाबालिग हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई युवती की हत्या, दो गिरफ्तार

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया)ः हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई एक नाबालिग की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सिलसिले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने आज पत्रकारों को बताया कि इस नाबालिग की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। श्री कुमार के अनुसार हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कुसवा टोला निवासी राजेन्द्र यादव की बेटी धंती कुमारी का प्रेम प्रसंग एक युवक के साथ चल रहा था। कुछ दिनों के बाद वह युवक बाहर चला गया और इस बीच धंती का संबंध उस युवक के एक दोस्त के साथ गहराने लगा। कुछ समय बाद धंती गर्भवती हो गई और उसने अपने प्रेमी से गर्भपात कराने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की और शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसके प्रेमी ओमप्रकाश सिंह ने धंती को एक सुनसान स्थान पर बुलाया और अपनी एक मित्र नीरज कुमार सिंह उर्फ नन्हे के साथ मिलकर चाकू से कई प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद कोयल नदी के बड़ेपुर बालूघाट में शव को फेंक दिया। 27 फरवरी को धंती का शव क्षत-विक्षित अवस्था में पाया गया था। कपड़े और चेहरे से उसकी पहचान की जा सकी थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नीरज कुमार सिंह और ओमप्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बराही गांव के रहने वाले हैं। इनके पास से एक मोटरसाइकिल(डीएन 09बी 7425), दो मोबाईल फोन, मृतिका का बाल, खून लगी मिट्टी और खून लगा स्वेटर बरामद किया गया है। छापेमारी दल में हुसैनाबाद के एसडीपीओ पूज्य प्रकाश, हुसैनाबाद के पुलिस निरीक्षक रविशंकर टोप्पो, थाना प्रभारी अजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक कुणाल कुमार, देवरी ओपी प्रभारी जाॅन संजय सुंडी, हुसैनाबाद महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज, पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

मगध

0
कोयलांचल में गोलीबारी का दौर शुरू होने से दहशत में लोग

सिमरिया/गीतांजलि:-टंडवा यानी कोयलांचल क्षेत्र में पहले प्रहलाद सिंह और शुक्रवार को सुरेश यादव को टारगेट कर की गई गोलीबारी से लोग दहशत में हैं। इन वारदातों के बाद दबी जुबान से लोग चर्चा कर रहे हैं कि अपराधियों अथवा उग्रवादियों का अगला टारगेट कौन बनेगा ?

दरअसल टंडवा में एशिया की सबसे बड़ी कोल परियोजना आम्रपाली और मगध स्थित है। इन दोनों परियोजनाओं से हर माह करोड़ों रुपयों की अवैध उगाही भी होती है। चंद वर्षों पूर्व तक उग्रवादी संगठन टीपीसी का इन दोनों परियोजनाओं में आधिपत्य था।इधर पुलिस के कड़े तेवर के बाद उग्रवादियों की पकड़ ढीली पड़ गयी। अब अवैध वसूली के लिए कई गुट इन दोनों परियोजनाओं पर हावी होना चाह रहे हैं। मगर लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा कि आखिर ट्रांसपोर्टर ही क्यों टारगेट किए जा रहे हैं।

दरअसल प्रहलाद और सुरेश ट्रक और हाइवा एसोसिएशन के कर्ता धर्ता हैं। इन दोनों से एसोसिएशन के लोग काफी दुखी हैं और दोनों कोयला ट्रांसपोर्टिंग का भी काम करते हैं। वजह यह बताया जा रहा है कि दोनो पर वाहन मालिकों का लाखों रुपया भाड़ा का नहीं देने का आरोप है।

बहरहाल अब पुलिस को यह सच्चाई से लोगों को रूबरू कराना है कि आखिर ट्रांसपोर्टरों पर गोलीबारी करने के पीछे किसका हाथ है।और वजह क्या है।

Latehar: फुलबसिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के इंजन में लगी आग, मालगाड़ी में लोड था कोयला

0

बालूमाथ थाना क्षेत्र में टोरी-शिवपुर रेलखंड अंतर्गत फुलबसिया रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। मालगाड़ी फुलबसिया रेलवे स्टेशन से लौट रही थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इससे पहले कोयला लदे बोगियों को इंजन से अलग कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण इंजन में आग लगी। मालगाड़ी काेयला लोड करके आ रही थी। इसी दौरान उसके इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। बालूमाथ के अमरवाडीह पुलिस पिकेट के पीछे की यह घटना है।

घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पानी टैंकर और स्थानीय लोेग आग बुझाने में जुट गए। इधर, कोयला लदी बोगियों को इंजन से अलग कर दिया गया, ताकि आग बोगी में न लगे। इस दौरान टोरी-शिवपुर रेलखंड में ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है।

अच्छा! तो इसलिए Mamta ने छोड़ी अपनी भवानीपुर सीट

0
मारवाड़ी-गुजराती बहुल भवानीपुर से बेहतर विकल्प है मुस्लिम बहुल नंदीग्राम

ममता बनर्जी ने TMC की जो लिस्ट जारी की है, उसमें उन्होंने खुद को सिर्फ नंदीग्राम से लड़ने की बात कही है । Mamta की परंपरागत सीट कोलकाता के भवानीपुर से उन्होंने राज्य के बिजली मंत्री सोवानदेब चटर्जी को उतारा है । सोवानदेब चटर्जी भले आदमी हैं, नारद-सारदा जैसे घोटाल का आरोप भी नहीं है । और सबसे बड़ी बात सोवानदेब दा बंंगाली ब्राह्मण हैं और उनकी इज्जत गैैैर बंंगालीसमुदाय भी करता है ।

भवानीपुर सीट का गणित समझिए

कोलकाता का 159-भवानीपुर विधानसभा सीट पर करीब 50 हजार से ज्यादा गैर बंगाली वोटर हैं। गुजराती, मारवाड़ी और दूसरे समुदाय के लोग इस निर्वाचन क्षेत्र में ज्यादा हैं। जग्गू बाबू बाजार और अलीपुर जैसे इलाके इस सीट के दायरे में आते हैं। यहां हिंदी बोलने वाले लोगों की तादाद ज्यादा है। इसके साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिस जगह रहते थे, वह नेताजी भवन भी इसी इलाके में आता है। इस सीट पर राज्यसभा सदस्य स्वप्न दास गुप्ता का नाम बीजेपी की ओर से चल रहा है।

भवानीपुर सीट के लिए मुफीद हैं सोवानदेब दा

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का परिवार भााजपा के साथ है, गुजराती-मारवाड़ी समाज भाजपा के साथ है, हिंदी भाषी इस बार भाजपा के साथ दिख रहे हैं । स्वप्न दासगुप्ता बंगाली ब्राह्मण हैं । ऐसे में Mamta बनर्जी को इस सीट से हार की आशंका सता रही थी । ममता बनर्जी की मुस्लिम परस्त छवि के मुकाबले सोवानदेब चटर्जी की बंंगाली ब्राह्मण और इमानदार छवि भवानीपुर के लिए ज्यादा मुुुुफीद है। सोवानदेब चटर्जी के नाम पर बंगाली-गैर बंगाली का विभाजन भी उस तरह से नहीं होगा, जैसा Mamta की “बंगाली राज करेगा” वाली छवि के रहते होता ।

पिछली बार ममता को भवानीपुर में 70 फीसदी वोट मिले थे

इसी इलाके में कालीघाट के 73 नंबर वॉर्ड स्थित हरीश चटर्जी रोड पर ममता बनर्जी का अपना घर है। वह रमेश मित्रा इंस्टिट्यूट पोलिंग बूथ पर चुनाव में वोट देती रही है । पिछली बार Mamta के मुकाबले यहां पर सीपीआई ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारा था । ममता बनर्जी को गुजराती-मारवाड़ी और हिंदी भाषी समुदाय का एकमुश्त वोट मिला था । इसके अलावा उन्हें बंगाली ब्राह्मण और कुछ मुसलमानों के वोट भी मिले थे ।

Bengal

0

कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी हो गई। दूसरे चरण में राज्य के चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों के लिए वोट पड़ेंगे। इनमें पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और दक्षिण 24 परगना जिले शामिल हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 मार्च है और 15 मार्च तक नामांकन की स्क्रूटनी की जा सकेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 मार्च है। पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना गत दो मार्च को जारी हुई थी। दो चरणों में अब तक छह जिलों की 60 सीटों के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। मतदान का समय आधा घंटा बढ़ाया गया है।

किसान पंचायत को संबोधित करेंगी

0

नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रभारी प्रियंका गांधी सात मार्च को गत वर्ष सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ मेरठ में एक किसान पंचायत को संबोधित करने वाली हैं। यह किसानों की दुर्दशा को उजागर करने के लिए पार्टी द्वारा आयोजित बैठकों की श्रृंखला का एक हिस्सा है। उन्होंने हाल ही में मथुरा जिले में एक किसान पंचायत को संबोधित किया था, जो तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का हिस्सा है।

अंधेर नगरी देखना है तो यूपी आजा

0

अलीगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में दिनदहाड़े रेप की वारदात सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि, “अंधेर नगरी चौपट राजा, रात को गांजा, देखना है तो यूपी में आजा। कृषि कानून के विरोध में किसानों के समर्थन में पहली बार महापंचायत में पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अलीगढ़ के टप्पल में पूरी लय में थे। उन्होंने किसानों के कानून के मामले में केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया। इस दौरान उन्होंने एक कहावत को बदले तर्ज में बोला। उन्होंने कहा कि बहुत पुरानी कहावत है, “अंधेर नगरी चौपट राजा, लेकिन उत्तर प्रदेश में इसको बदला जा रहा है। उत्तर प्रदेश में हो रहा है कि अंधेर नगरी चौपट राजा, दिनदहाड़े दुष्कर्म और रात भर गांजा। यह जिसको भी देखना है तो यूपी में आजा।”उन्होंने कहा कि बताओ तो उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की क्या हालत कर दी।

तापसी पन्नू के Boyfriend ने मांगी किरण रिजिजू से मदद

0
तापसी पन्नू और उनका ब्वॉयफ्रेंड Mathias Boe

फिल्म एक्ट्रेस तापसी पन्नू पर इनकम टैक्स विभाग के छापे के बाद से उनका पूरा परिवार परेशान है, दबाव में है । तापसी के Boyfriend, Mathias Boe ने केन्द्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू से मदद की गुहार लगाई है । Mathias Boe ने खेलमंत्री किरन रिजिजू को टैग करते हुए लिखा है-

“हमारी जिंदगी में उथल-पुथल मचा है । एक तरफ कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ एक कोच के रूप में पहली बार भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं, वहीं दूसरी ओर भारत से तापसी के घर पर IT Raid की खबरें मिल रही हैं । इन सबसे तापसी के मां-बाप stress में हैं । किरन रिजिजू, कृपया कुछ करें”

किरन रिजिजू ने तुरंत जवाब दिया

खेल मंत्री किरन रिजिजू ने अपने जवाब में लिखा है –

“देश का कानून सबसे ऊपर है और हम सबको इसका पालन करना चाहिए । ये आपके और हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है । हमें और आपको भारतीय खेल जगत के हित की खातिर अपने professional duties का निर्वहन करते रहना है ।”

कौन हैं तापसी पन्नू के ब्वॉयफ्रेंड Mathias Boe ?

डेनमार्क के रहने वाले Mathias Boe बैडमिंटन खिलाड़ी हैं । वे अपने देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर represent कर चुके हैं । हाल ही में भारत सरकार ने उन्हें देश की राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम का कोच नियुक्त किया है । फिलहाल वे स्विट्ज़रलैंड में भारतीय टीम के साथ एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए हैं । वे फिल्म अदाकारा तापसी पन्नू को डेट कर रहे हैं ।

केन्द्र सरकार ने वाहनों के फ्रंट सीट के लिए Airbag अनिवार्य किया

0
फ्रंट सीट पर बैठने वाले दोनो के लिए Airbag अनिवार्य

केन्द्र सरकार ने वाहन कंपनियों के लिए Dual Airbag के बिना वाहन बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है । शुक्रवार को एक gazette notification के जरिए सरकार ने वाहन मालिकों के लिए Dual Airbag अनिवार्य कर दिया है ।

Front Seat पर ड्राइवर के बगल में बैठे co-passanger के लिए भी Airbag अनिवार्य

Ministry of Road Transport and Highways (MoRTH) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ड्राइवर के बगल में Front Seat पर बैठने वाले co-passanger के लिए भी Airbag का होना अनिवार्य है । आपकी गाड़ी का मूल्य चाहे जो हो, लेकिन उसमें Airbag तो होना ही चाहिए ।

कब से लागू होगा नया नियम?

सरकार ने अपने gazette notification में साफ-साफ लिखा है कि कंपनियां 01 अप्रैल 2021 के बाद कोई ऐसी गाड़ी नहीं बनाएंगी जिसमें Dual Airbag न हो, नये मॉडल के लिए यह समय सीमा 31 अगस्त 2021 है । यानि अगर कोई कंपनी वाहन का नया मॉडल भी लॉन्च कर रही हैं तब भी 31 अगस्त 2021 के बाद बिना Dual Airbag के गाड़ी नहीं बेच सकतीं

सड़क सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन

Ministry of Road Transport and Highways (MoRTH) ने अपने बयान में कहा कि हम अपनी ओर से कुछ नया नहीं कर रहे । हम तो road safety पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं । अब आपकी गाड़ी चाहे 3 लाख की हो या 30 लाख की, उसमें Dual Airbag तो होना ही चाहिए, फिर चाहे वो ट्रक हो, बस हो या कार ।