Monday 6th of July 2026 11:03:26 PM
Home Blog Page 292

Mukesh Ambani bomb scare: विस्फोटक लदे Scorpio के मालिक की मिली लाश

0

Mukesh Ambani bomb scare: के घर के बाहर स्कोर्पियो में मिले विस्फोटक का रहस्य गहरा रहा है। गाड़ी के मालिक मनसुख हिरेन की लाश उसके घर से दूर मुंब्रा में मिली। मुंब्रा जाने से पहले क्राइम ब्रांच के किसी तावड़े से उसकी बात हुई थी।

मनससुख ने आत्महत्या नहीं की है, किसी ने उसका मर्डर किया है- पत्नी

मनसुख हिरेन की पत्नी किरण

मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि मनसुख हिरेन की मौत शायद समुद्र में डूबने से हुई होगी । लेकिन मनसुख हिरेन की सोसायटी के बच्चों ने बताया कि मनसुख भाई बच्चों को तैरना सिखाते थे, वे बहुत अच्छे तैराक थे । वे डूबकर नहीं मर सकते ।

वहीं मनसुख हिरेन की पत्नी विमल हिरेन ने बताया कि मनसुख सुसाइड नहीं कर सकते । उन्होंने कहा कि जिस दिन से मनसुख हिरेन की विस्फोटक लदी कार मुकेश अंबानी के घर के पास से बरामद हुई, क्राइम ब्रांच वाले हर दूसरे दिन उन्हें पूछताछ के लिए बुलाते थे । उन्होंने परसो (बुधवार) को कहा था कि क्राइम ब्रांच से किसी तावडे का फोन आया है, मुझे क्राइम ब्रांच के दफ्तर में बुलाया है । मैं जल्द ही घर आ जाऊंगा ।

विमल हिरेन ने बताया कि घर से निकलने के थोड़ी देर बाद मनसुख का मोबाइल switch off हो गया । अगले दिन उनकी लाश बरामद की गई । पत्नी किरण का दावा है कि जरूर क्राइम ब्रांच की ओर से ही कुछ गड़बड़ी हुई है ।

आखिर किसके इशारे पर केस के IO को हटाय ?

एपीआई सचिन वाज़े इस केस के पहले आईओ थे. लेकिन बाद में इस मामले की जांच का जिम्मा एसीपी नितिन अल्कानुर को सौंप दिया गया । आईओ के रूप में वाज़े को इस मामले से हटा दिया गया था । सचिन वाज़े ने कहा कि मैं मनसुख हिरेन को जानता हूं, क्योंकि वह भी ठाणे से हैं । हाल ही में मेरी उनसे कोई मुलाकात नहीं हुई थी । वह ठाणे से थे, इसलिए हो सकता है मैं उन्हें जानता हूं या फिर कभी उनसे मिला हूँ ।

06 March 2021

0

Download

06 March 2021

0

Download

हजारीबाग: मकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

0
सूचना मिलते ही पूर्व विधायक ने आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल को तत्काल बुलाया

हजारीबाग। जिले के चलकुशा प्रखंड के ग्राम पंचायत सूदन निवासी गोबर्धन पंडित पिता स्व. धनपत पंडित का घर में शुक्रवार को अचानक आग लग गई।

सूचना मिलते ही गरीबों की आवाज, बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने आग पर काबू पाने के लिए तत्काल अग्निशमन दल को बुलाया। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस अगलगी में रमेश पंडित, चुरामन पंडित के घरों में भी काफी नुकशान हुआ है। उन सभी लोगों के घरों के रखे अनाज भी जलकर राख हो गया है।

पूर्व विधायक जानकी यादव ने बीडीओ चलकुशा से बात कर मुआवजा देने की बात कही है। आग लगने की खबर सुनकर इस मौके पर बाबुलाल राणा, अनिल यादव, नागेश्वर राम, सहदेव शर्मा, भैरो राणा, लाटो पंडित, भुना पंडित, रामेश्वर ठाकुर, बाली राणा, अनिल राणा, प्रदीप राणा, पोखन राणा तथा सैडकों ग्रामीण उपस्थित थे।

अपराधियों के गोली से बाल

0
गोलीबारी में क्षतिग्रस्त सुरेश यादव की गाड़ी

सिमरिया।टेरर फंडिंग के नाम से चर्चित टंडवा कोयलांचल क्षेत्र में अपराधियों का तांडव इनदिनों थमने का नाम नहीं ले रहा है। विस्थापित ट्रक ऑनर एसोसिएशन अध्यक्ष सह कोयला व्यवसाई सुरेश यादव के घर के निकट उनके स्कॉर्पियो गाड़ी पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग।

घटना टंडवा थाना क्षेत्र के मिस्रोल गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही टंडवा पुलिस पहुँची। इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय घटनास्थल पर मामले की पड़ताल में जुटे। अपराधियों की धरपकड़ को ले अभियान जारी। घटना के बाद मगध-आम्रपाली में मचा हड़कंप।

इधर टंडवा के कोयलांचल क्षेत्र में हो रही गोली बारी कर अपराधियों ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं। इस घटना ने चतरा पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। वहीं दूसरी तरफ इस घटना से क्षेत्र की जनता भयभीत हैं।

कोयला कारोबारी सुरेश यादव की फाइल तस्वीर

गिरिडीह: अवैध माइंस में दब मरे मजदूरों के शव निकालने में जुटी रही NDRF की टीम

0
माइंस को भरती जेसीबी

रेस्क्यू ऑपेरशन चलाकर शव को खोजने का हर संभव किया प्रयास, नही मिला मजदूरों का शव

डीसी और एसपी ने किया तिसरी प्रखंड के ससकिया रखवा माइंस का निरीक्षण, लिया वस्तुस्थिति का जायजा

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम

[राजेश कुमार]
गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और पुलिस कप्तान अमित रेणु शुक्रवार को तिसरी प्रखंड के ससकिया रखवा माइंस का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

विदित हो कि ससकिया रखवा माइंस में बीते मंगलवार को कार्य कर रहे दो मजदूरों की मौत जमीन धंसने के कारण हो गया था। उक्त स्थल का निरीक्षण कर उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया।

एनडीआरएफ की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपेरशन :

खदान में दब कर मरे मजदूरों के शव की तलाश में NDRF की टीम एवं स्थानीय प्रशासन दिन भर रेस्क्यू ऑपेरशन चलाया गया। एनडीआरएफ की टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से खदान के अंदर दोनों होल्स तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया तथा शव को खोजने का हर संभव प्रयास किया। टीम के सदस्यों ने यह पाया गया कि माइंस के अंदर पत्थर के धसने की संभावना ज्यादा थी। NDRF की उपलब्ध तकनीकों से माइंस पत्थर के अंदर तक शव की खोजबीन की। शव निकालते वक़्त पत्थर के नीचे वाले हिस्से की गिरते मिट्टी का खतरा को देखते हुए NDRF की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन बन्द कर दिया गया।

माइंस बंद करा भूमि का किया गया समतलीकरण :

भविष्य में इस प्रकार की घटना घटित न हो तथा स्थानीय ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए जेसीबी मशीन के जरिए माइंस को बंद कर भूमि का समतलीकरण किया गया। उपायुक्त ने कहा कि NDRF के बचावकर्मी स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय से माइंस में फंसे लोगों की सहायता के लिए दिन भर तत्पर व तैयार रहें।

मृतक के परिजनों से किया मुलाकात :

उपायुक्त श्री सिन्हा इस दौरान दोनों मृत व्यक्तियों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। उपायुक्त ने खेद प्रकट करते हुए कहा कि यह बहुत ही दुःखद है।

माइंस संचालकों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई :

उपायुक्त ने कहा कि इस माइंस का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा था। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए इस अवैध रूप से संचालित माइंस को बंद करा दिया गया है तथा भूमि का समतलीकरण करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से माइंस का संचालन कर रहे संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, खोरी-महुआ, प्रखंड विकास पदाधिकारी, तिसरी, NDRF की टीम, जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं कर्मी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

चतरा: हंटरगंज और जोरी में हर वर्ष सैकंडो एकड़ फसल चट कर जा रहे नीलगाय

0
किसान हो रहे परेशान, वन विभाग बेफिक्र

सिमरिया: जोरी और हंटरगंज में हर साल सैकंडो एकड़ फसल नीलगाय चट कर जाते हैं।दरअसल वनों की कटाई इन क्षेत्रों में इतने व्यापक पैमाने पर हो रही है कि नीलगाय अपनी क्षुधा मिटाने खेतों की ओर चले आते हैं। इन दिनों भी भूख से बिलबिलाए नीलगाय भूख मिटाने के लिए देहातों में खेती की ओर रुख किए हुए हैं । नीलगायों का झुंड रात में खेतों पर धावा बोल सलक का सलक चना मसूर मटर अरहर आदि दलहन , सरसों राई सुरगुजा आदि तिलहन और आलू प्याज आदि सब्जी की फसल को चट कर जा रहा है ।बचा खुचा रौंदकर तहस-नहस भी कर दे रहा है ।

प्रखंड के सौ से भी अधिक गांव नीलगायों की झुंड के चपेट से प्रभावित बना हुआ है । यह सिलसिला वर्षों से कायम है । किसान दिन रात अपने खेतों की रखवाली कर रहे हैं ,फिर भी नीलगायों के आतंक पर काबू नहीं पा सक रहे हैं । अब तो नील गायों का झुंड फसल तराई में बाधा व व्यवधान डालने पर पहरेदारी करते किसानों पर धावा भी बोल दे रहे हैं । इससे विगत दो-तीन वर्ष पूर्व फसल की रखवाली करते एक युवा किसान की मौत हो गई थी । कई किसान नीलगायों के हमले में घायल भी हो चुके हैं । भूख मिटाने की आतुरता में नीलगायों का झुंड सड़क पर भी सरपट दौड़ लगाने लगा हैं । इस दौरान कई नीलगाय और वाहन चालक घायल हो चुके हैं । एक मोटरसाइकिल चालक की मौत भी हो चुकी है ।

प्रतिवर्ष नीलगायों का झुंड गांवो का दलहन तिलहन और सब्जी फसल चट कर जा रहा है और रौंदकर बर्बाद कर दे रहा है । इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है । इससे बचाव के लिए किसानों द्वारा किया जा रहा हर प्रयास विकल हो रहा है।इधर वन अधिकारी इस मामले में पूरी तरह बेफिक्र बने हुए हैं ।

शर्मनाक: नगड़ी के केसारो गांव में दरिंदे ने तीन माह के बच्चे को पटक

0
मृतक बच्ची के शोकाकुल परिजन

उज्ज्वल दुनिया 

पिस्का नगड़ी । नगड़ी थाना के केसारो गांव में एक दरिंदे ने अपने दूध मुही बच्चे को पटक कर मार दिया। जानकारी के अनुसार बीति रात एक पिता ने अपने साढ़े तीन माह का बच्चे को पटक पटक कर मार दिया और फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह  नगड़ी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। 

आरोपी के साथ Live-in-relationship में रह रही थी मां
घटना के संबंध में बच्चे की मां किरण उरांव ने बताया कि वह 5 साल से लिव इन रिलेशन में रोपना उरांव के साथ रह रही थी। वह हमेशा से शराब का आदी था और हमेशा मार पीट करता था। साढे तीन माह पुर्व  हमारा पहला पुत्र हुआ था। पुत्र होने घर में खुशी का माहौल था।

मृतक बच्चे की माँ

खेतों में ले जाकर बच्चे को पटक-पटक कर मार डाला

शुक्रवार की शाम मेरा पति रोपना नशा में धुत होकर घर आया और बिना बात के मारपीट करने लगा। रात में लगभग 11:30 बच्चे को मेरे बहुत से छीन कर खेत की ओर ले गया और पटक  पटककर मार दिया। 
मारने के बाद फोन पर बोला कि आओ और अपना  बच्चा को ले जाओ। जब हम बच्चा लाने गए तो हमें भी मारपीट करने लगा और बच्चा को जब देखे  सांस भी नहीं चल नहीं चल रहा था, ना हिल डुल रहा था  बच्चा मर गया था । इस बीच धमकी दिया कि अगर किसी को इस घटना  को बताई तो पूरा परिवार को मार देंगे। 

लोगों को डरा-धमका कर रखता है आरोपी रोपना उरावं
रोपना हमेशा वह हम लोगों को डरा धमका कर रखता है और जान से मारने की धमकी देता था हम प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे निर्दयी पिता को फांसी की सजा दी जाए । इधर घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर शीघ्र ही अपराधी  को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा। 

शाम को युवती रांची स्टेशन रोड के Hotel में आई, सुबह छत पर मिली लाश

0
होटल जस्मिन की छत पर मिली युवती की लाश

रांचीः स्टेशन रोड के एक Hotel की छत पर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला गुरुवार की शाम होटल में आई थी। शुक्रवार सुबह 9 बजे छत पर शव लटका मिला है। चुटिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला का शव फंदे से लटका हुआ था। उसके एक कान में मोबाइल से लगा इयरफोन भी है। पुलिस के मुताबिक ये प्रथम दृष्ट्या सुसाइड का मामला लग रहा है। लेकिन, महिला के पास से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मिले आधार कार्ड में मृतका की पहचान कोलकाता की रहने वाली किलची मंडल के रूप में हुई है। उसने गुरुवार को ही Hotel में चेक इन किया था। शुक्रवार की सुबह Hotel कर्मचारी जब छत पर पानी टंकी देखने गये, तब युवती को फंदे से झूलता पाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।