Monday 6th of July 2026 10:03:57 PM
Home Blog Page 293

कृषि कानून हटने तक चलेगा किसान आंदोलन

0

रांची। झारखंड Congress के प्रवक्ता आलोक कुमा दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानून के खिलाफ देश के किसान भाईयों के संघर्ष ने आज 100 दिन पूरे कर लिये हैं। कृषि और लोकतंत्र की रक्षा के लिए चल रहा यह संघर्ष तानाशाह सरकार को जनता का जवाब है। काले कृषि कानूनों की वापसी तक किसान नहीं रूकने वाले, देश किसान भाईयों के साथ खड़ा रहेगा।

प्रदेश Congress के प्रवक्ता आलोक दूबे ने कहा कि पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए खेत खलिहान और किसानों को थकाया हराया डराया जा रहा है । देश की नवरत्न और बहुराष्ट्रीय कंपनियां बेची जा रही हैं जिसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी गहरी चिंता व्यक्त की है । केंद्र सरकार के तानाशाह रवैया के कारण देश की जनता मुश्किल दौर से गुजर रही है।

प्रदेश Congress प्रवक्ता लालकिशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि एक ओर किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है,वहीं दूसरी ओर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी के साथ ही सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी अंधाधुंध बढ़ोत्तरी हुई है।

प्रदेश Congress प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि तीन महीनों में गैस सिलेंडरों की कीमत में 225रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। 1 दिसंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी, 1 जनवरी को फिर नये साल के तोहफा में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी, 4 फरवरी को 25 रुपये की वृद्धि, 15 फरवरी को फिर 50 रुपये की वृद्धि, 25 फरवरी को फिर 25 रुपये और 1 मार्च को 25 रुपये की बढ़ोत्तरी की गयी। किसान की हालत किसी से छुपी हुई नहीं है । 100 दिनों से चला आ रहा किसानों का आंदोलन भारत माता की आत्मा पर प्रहार है।

नैक टीम BSK College का निरीक्षण और मूल्यांकन कर देगी ग्रेड

0
ग्रेड पर होगी अनुदान राशि की अनुशंसा

नीरज कुमार जैन/विंदुधाम बरहड़वा

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् की तीन सदस्या टीम शुक्रवार को BSK College अपने दो दिवसीय दौरे मे पहुंची। टीम कॉलेज का निरीक्षण कर मूल्यांकन कर ग्रेड की अनुशंसा करेगी। उक्त ग्रेड के तहत ही अनुदान राशि काँलेज को निर्गत होगी। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद का स्वागत BSK College के मुख्य द्वार से कॉलेज परिवार ने किया। कॉलेज की छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति के तहत टीम का अभिनंदन करते हुए संथाली नृत्य संगीत के साथ तो अन्य छात्रों ने पुष्प गुच्छ देते हुए BSK College के प्राचार्य कक्ष तक लेकर पहुंचे। इसके पूर्व टीम ने विंदुधाम स्थित माता विंध्यवासनी की पूजा अर्चना कर पहाड़ीबाबा आश्रम का अवलोकन किया।

प्राचार्य डाँ. एसके सिंह ने बताया कि टीम का निरीक्षण का उद्देश्य शैक्षणिक कार्य, शोध आधारभूत संरचना व सुविधा समेत अन्य गतिविधियों का मूल्यांकन कर काँलेज का ग्रेड देना है। और उक्त ग्रेड के तहत ही सरकार काँलेज को अनुदान राशि की अनुशंसा करेगी।

टीम ने प्रोटोकॉल व गाइंडलाइस का अनुपालन करते हुए
सैनिटाइजर, मास्क एवं शारीरिक दूरी को अपना कर निरीक्षण एवं कार्यक्रम का आयोजन किया। टीम के सदस्य में डॉ.वसंत शिंदे, पुणे महाराष्ट्र डॉ.नागा भूषण, कनिंदा मिश्रा भगवती, टुमकुर विवि कर्नाटका, डॉ.हरेंद्र मिश्रा, डिब्रूगढ़ असम थे। वही भूवैज्ञानिक सह राज्यपाल मनोनीत सिंडिकेट सदस्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने राजमहल पहाड़ी श्रृंखलाओं के संबंध में विस्तृत रूप से बताते हुए शोध के लिए प्राकृतिक संसाधनों में प्रकृति प्रयोगशाला की अपार संभावनाएं होने की जानकारी दी।

डॉ.रणजीत ने फॉसिल के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि फाँसिल्स मुख्यतः मंडरो कटघर व राजमहल पहाड़ी श्रृंखला में मिलते है। प्राचार्य डॉ.सुधीर कुमार सिंह ने महाविद्यालय में चल रहे पठन पाठन आधारभूत संरचना विवि सरकार से मिलने वाले सहयोग अनुदान वैगरह पर विस्तार से पीपीटी की जानकारी दी। टीम ने विधार्थियों समेत उपस्थित अभिभावको से भी वार्ता कर जानकारी प्राप्त किया।

डॉ.श्याम किशोर सिंह, डॉ.चंदन बोहरा, डॉ.निलेश कुमार, समन्वयक, डॉ.रंजन, डॉ.धनेश्वर मिश्रा, डॉ.कश्यप बालगोविंद, डाँ.प्रकाश चौरसिया, डाँ.रतन कुमार जयसवाल, डाँ.विश्वास हादसा, डाँ.बलवंत सिंह, डाँ.अनिल कुमार सरकार, डाँ.सोमति हेंब्रम, डॉ.इंद्र भूषण सिंह, डॉ.सदानंद सिंह, शिक्षक प्रसन्नजीत कुमार अमन समेत काँलेज के तीनों संकाय के विभागाध्यक्ष, शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी एवं अभिभावक अंशु सिंह, एफसीए मनोज बोहरा, कुशमाकर मणी त्रिपाठी, बरकत खान, कमल महतो, संतोष गुप्ता, कमल महतो, अनंत लाल भगत समेत अन्य गणमान्य थे।

7 मार्च को प्रधानमंत्री की रैली के दौरान मिथुन चक्रवर्ती BJP में शामिल होंगे

0
कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में है पीएम मोदी की रैली

कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के दौरान मिथुन चक्रवर्ती BJP में शामिल होंगे । मिथुन चक्रवर्ती से जुड़े लोगों ने इस खबर की पुष्टि की है । हाल ही में RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत से मिथुन चक्रवर्ती ने मुलाकात की थी, उस वक्त भी मिथुन दा के BJP में शामिल होने की अटकलें लगी थी, लेकिन मिथुन दा ने मोहन भागवत से अपना आध्यात्मिक लगाव बताया था ।

सौरव गांगुली के भी शामिल होने की बात

इसी रैली के दौरान क्रिकेटर सौरव गांगुली के भी BJP में शामिल होने की बात कही जा रही है । बीजेपी की ओर से दावा किया जा रहा है कि कोलकाता के ब्रिगेड मैदान की इस रैली में 15 लाख लोगों के जुटने की संभावना है । बीजेपी की योजना बंगाल की राजनीति की सबसे बड़ी रैली कराने की है ।

बहुमत के लिए चाहिए 148 सीट

पश्चिम बंगालमें विधानसभा की 294 सीटें हैं । वर्तमान में यहां तृणमूल कांग्रेस की सरकार है और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं । पिछले चुनाव में ममता की टीएमसी ने सबसे ज्यादा 211 सीटें, कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 26 और बीजेपी ने मात्र तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी । जबकि अन्य ने दस सीटों पर जीत हासिल की थी. यहां बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए ।

चौपारण, बरही, पदमा और बरकट्ठा प्रखंड को मिलाकर अलग बरही जिला बनाने की मांग

0
जनसंख्या और क्षेत्रफल के लिहाज से अभी भी बड़ा है हजारीबाग जिला

हजारीबाग जिले के बरही अनुमंडल को अब जिला बनाने की मांग तो अरसे से उठती रही है, लेकिन विधानसभा में एक बार फिर ये मांग की है बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने । उन्होंने पदमा, बरकट्ठा, बरही और चौपारण प्रखंड को मिलाकर बरही अनुमंडल को जिला बनाने की मांग की है ।

शून्यकाल के दौरान विधायक अमित कुमार यादव ने तर्क रखा कि बरकट्ठा, पदमा, बरही और चौपारण एक बड़ी आबादी वाले प्रखंड हैं । इनकी दूरी हजारीबाग से लगभग 60 से 80 किमी है । जिसके कारण ग्रामीणों की पहुंच जिला मुख्यालय हजारीबाग नहीं हो पाती । उन्होने कहा कि दूरी होने की वजह से
जेले के अधिकारी भी कम समय दे पाते हैं । चारों प्रखंडो को मिलाकर बरही को जिला बना देने से विकास को गती मिलेगी ।

महाशिवरात्री के दिन नंदीग्राम से पर्चा दाखिल करेंगी ममता, TMC के 291 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

0

तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। TMC की लिस्ट में कुल 291 उम्मीदवार हैं । सबसे खास बात है कि ममता बनर्जी अपनी परंपरागत भवानीपुर सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी। टीएमसी ने सिर्फ नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगी।

सिर्फ नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी, भवानीपुर सीट छोड़ी

सबसे खास बात ये है कि ममता बनर्जी सिर्फ नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगी, उन्होने कोलकाता की भवानीपुर सीट (जहां से वो लगातार जीतती रही हैं) छोड़ दी है। इसके अलावा ममता बनर्जी ने बताया कि TMC से 50 महिलाओं को टिकट दिया है।

80 साल से अधिक उम्र वालों को टिकट नहीं

ममता बनर्जी ने बताया कि इस बार 80 साल से अधिक की उम्र वाले किसी भी नेता को टिकट नहीं दिया गया है। इस बार हमने 27-28 विधायकों के टिकट काटकर नये लोगों को मौका दिया है। 50 महिला उम्मीदवारों के अलावा TMC ने 42 मुसलमानों को टिकट दिया है।

TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट

0

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी. टीएमसी ने शुक्रवार को कुल 291 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जबकि दार्जिलिंग की तीन सीटें साथी पार्टी को दी जाएंगी.इस बार पार्टी ने 100 नये चेहरों को मौका दिया है. इनमें 50 महिलाएं, 42 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं. उत्तर बंगाल की 3 सीटों पर टीएमसी ने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं. वहीं, सीएम ममता बनर्जी इस बार भी नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगी.

Lalu Yadav के लिए जेल मैन्यूअल का उल्लंघन मामला, RIIMS निदेशक ने कोर्ट में मांगी माफी

0

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता Lalu Yadav के खिलाफ जेल उल्लंघन केस में झारखंड हाई कोर्ट ने सुनवाई हुई ।  जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में लालू यादव के खिलाफ जेल मैनुअल उल्लंघन के मामले में सुनवाई के दौरान RIIMS के निदेशक की तरफ से माफिनामे के साथ मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट दाखिल की गई । RIIMS निदेशक ने जेल मैनुअल मामले में बिना शर्त कोर्ट से माफी मांगी है ।

इस मामले में जेल मैनुअल में संशोधन किए जाने से संबंधित s.o.p. को भी कोर्ट में दाखिल किया गया । मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल होने के बाद आज इस मामले की सुनवाई स्थगित कर दी गई । चारा घोटाला केस में लालू यादव 4 मामलों में सजायाफ्ता हैं ।

Lalu Yadav होटवार जेल प्रशासन की कस्टडी में है और तबीयत खराब होने के कारण लंबे वक्त से उनका इलाज रिम्स में चल रहा था । इसी दौरान रिम्स के पेइंग वार्ड से लालू यादव को केली बंगले में शिफ्ट किया गया था । लगातार इस तरह की खबरें आ रही थी कि Lalu Yadav को जेल मैनुअल से अलग जाकर सुविधाएं दी जा रही हैं और जेल मैनुअल का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है । इस मामले में कोर्ट ने स्वत संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू कर दी थी ।

बाप रे बाप! Tapsee Pannu ने एक महीने में खर्च कर दिए 5 करोड़ रुपये !

0
साल में 20 करोड़ खर्चे का कोई हिसाब-किताब नहीं

एक आम इंसान के महीने का खर्च कितना होगा ? 10 हजार…..20 हजार…..30 हजार……ज्यादा से ज्यादा 50 हजार या एक लाख रुपये? लेकिन अगर कोई खुद अपने पर महीने में 05 करोड़ रुपये खर्च कर दे तो आप क्या कहेंगे?

Tapsee Pannu ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को जो हिसाब-किताब दिया है, उसके अनुसार उनके महीने का खर्च करीब 05 करोड़ रुपये हैं । इसके बावजूद वो पिछले एक साल में अपनी 20 करोड़ रुपये के कैश रिसिप्ट का हिसाब नहीं दे सकीं । जबकि वो एक फिल्म के लिए 64 से 75 लाख के करीब चार्ज करती हैं । अब आयकर विभाग ये जानना चाहता है कि उन्होंने बाकी पैसे कहां से कमाए ?

प्रोडक्शन हाउस ने Flop Film से कमाए 300 करोड़ रुपये ?

इनकम टैक्स विभाग (Income Tax ) की प्रवक्ता सुरभि आलुवालिया के मुताबिक, जाँच के दौरान एक बड़े फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस की घोषित आय और बॉक्स आफिस पर जो असली कमाई हुई उसमें काफी अंतर पाया गया यानी कर की चोरी की गई । पूछताछ के दौरान कंपनी के अधिकारी 300 करोड़ रुपये की अघोषित आय के बारे में कोई सही जवाब नहीं दे पाए हैं ।

अबतक 350 करोड़ रुपये की अघोषित आय का खुलासा
आयकर विभाग की प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान प्रोडक्शन हाउस और फिल्म निर्माताओं के द्वारा 350 करोड़ रुपये की गड़बड़ी के बारे में भी पता चला है । Tapsee Pannu के ठिकानों से 5 करोड़ रुपये की कैश रिसिप्ट भी बरामद की गई हैं । इसके अलावा करीब 20 करोड़ रुपये के फर्जी ख़र्चे की भी जानकारी इन प्रोड्यूसर/डायरेक्टर और अभिनेत्री के द्वारा दिखाए गए हैं जिसकी जांच की जा रही है ।

अभी 7 Bank Lockers की जांच बाकी
दो टैलेंट मैनेजमेंट कंपनियों के ठिकानों पर रेड के दौरान ईमेल्स, व्हाट्सएप चैट, हार्डडिस्क के रूप में तमाम डिजिटल एविडेन्स भी इकट्ठे किये गए हैं. साथ ही 7 बैंक लाकर के बारे में भी पता चला जिन्हें जाँच जे दायरे में लिया गया है. इनकम टैक्स विभाग की प्रवक्ता सुरभि अलुवालिया के मुताबिक छापे अभी भी जारी हैं.

तृणमूल और भाजपा आज जारी कर सकती हैं प्रत्याशियों की सूची

0

कोलकाता । गुरुवार को दिल्ली में अहम बैठक हुईं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर यह बैठक पांच घंटे से अधिक समय तक चलीं जिसमें गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य बड़े नेता मौजूद रहे। खबर है कि दोनों ही दल शुक्रवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती हैं। भाजपा पहले दो चरणों के चुनाव के लिए 60 प्रत्याशियों के नामों की करेगी घोषणा

ममता सभी 294 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों का एक साथ करेंगी घोषणा

तृणमूल सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी अपने कालीघाट आवास से ही शुक्रवार दोपहर में सूची जारी करेंगी। इसके बाद सात को ममता के उत्तर बंगाल के दौरे पर जाने का भी कार्यक्रम है। वहां वह रोड शो व चुनावी सभा करेंगी। इधर, इस बार विधानसभा चुनाव में ममता युवा और महिलाओं पर दांव खेलने की तैयार में हैं।