Thursday 13th of August 2026 12:44:35 PM
HomeBreaking Newsचौपारण, बरही, पदमा और बरकट्ठा प्रखंड को मिलाकर अलग बरही जिला बनाने...

चौपारण, बरही, पदमा और बरकट्ठा प्रखंड को मिलाकर अलग बरही जिला बनाने की मांग

जनसंख्या और क्षेत्रफल के लिहाज से अभी भी बड़ा है हजारीबाग जिला

हजारीबाग जिले के बरही अनुमंडल को अब जिला बनाने की मांग तो अरसे से उठती रही है, लेकिन विधानसभा में एक बार फिर ये मांग की है बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने । उन्होंने पदमा, बरकट्ठा, बरही और चौपारण प्रखंड को मिलाकर बरही अनुमंडल को जिला बनाने की मांग की है ।

शून्यकाल के दौरान विधायक अमित कुमार यादव ने तर्क रखा कि बरकट्ठा, पदमा, बरही और चौपारण एक बड़ी आबादी वाले प्रखंड हैं । इनकी दूरी हजारीबाग से लगभग 60 से 80 किमी है । जिसके कारण ग्रामीणों की पहुंच जिला मुख्यालय हजारीबाग नहीं हो पाती । उन्होने कहा कि दूरी होने की वजह से
जेले के अधिकारी भी कम समय दे पाते हैं । चारों प्रखंडो को मिलाकर बरही को जिला बना देने से विकास को गती मिलेगी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments