Tuesday 13th of October 2026 06:57:24 AM
HomeBreaking Newsसिमडेगाः Axis Bank के सहायक मैनेजर का शव बरामद, मौत की गुत्थी...

सिमडेगाः Axis Bank के सहायक मैनेजर का शव बरामद, मौत की गुत्थी उलझी

सिमडेगा Axis Bank के असिस्टेंट मैनेजर राकेश रोशन (28) का शव पोकला रेलवे गेट के पास से शनिवार को कामडारा पुलिस ने बरामद किया है। राकेश सिमडेगा में ही किराए के मकान में रह कर डियुटी कर रहे थे। शुक्रवार से उनका रूम बंद था। । वैसे पुलिस राकेश के संपर्क वालो से लेकर मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है। राकेश का मोबाइल भी रूम मे ही मिला।

प्रथमदृष्टया पुलिस ने आशंका जाहिर किया है कि राकेश की मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई होगी। लेकिन राकेश सिमडेगा से कमाडारा कैसे और क्यों पहुंचा इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। जानकारी मिली है कि राकेश की शादी 26 अप्रैल को होनी थी। राकेश रोशन के अचानक गायब हो जाने के बाद से उनके परिजन शुक्रवार से ही उनकी खोजबीन में जुटे थे।

मृतक के पॉकेट से दो नन स्टॉप बस के टिकट मिले हैं। राकेश रोशन तीन साल से सिमडेगा Axis Bank में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था। राकेश परिवार में इकलौते पुत्र था और उनकी दो बहन हैं। राकेश मूल रूप से बिहार के आरा जिला का निवासी था। लेकिन वर्तमान समय में पूरा परिवार रांची स्थित बूटी मोड़ में रहता है। घटना की सूचना पर मृतक के माता-पिता व जीजा कामडारा थाना पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments