Tuesday 7th of July 2026 02:01:01 AM
Home Blog Page 289

आइए हम मिलकर भ्रूण हत्या को रोकने की सपथ लेते हैं

0
धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

देवघर । स्थानीय नगर निगम भवन के परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।वहीं इस दौरान मौके पर जिला के विभिन्न प्रखण्डों से विभिन्न योजनाओं से जुड़े महिलाओं ने कार्यक्रम में शिरकत किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वास्थ्य महक़मा के सहिया, सहिया साथी,आंगन बाड़ी सेविका,आजीविका सखी मण्डल की महिलाएं आदि मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य था कि कन्या भ्रूण हत्या पर रोक के साथ साथ ,दहेज प्रथा के विरुद्ध विशेष शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया और सभी को सचेत किया गया कि वे भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा के ख़िलाफ़ आवाज उठाएं।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला के उपायुक्त मंजू नाथ भजन्त्री भी मौजूद थे मौके पर उपायुक्त ने कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा की आज इस ऐतिहासिक दिवस के अवसर पर पहुंची हमारी सेविका सहायिका बहनें सभी का स्वागत है।वहीं श्री भजन्त्री ने कार्यक्रम के समय को लेकर कहा कि बारह बजे का समय एक ऐसा समय होता है जब हम दिन में बदलाव देखते हैं।

अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

वहीं भ्रूण हत्या पर बोलते हुए कहा कि स्कूलों से हमे इसकी सुरुवात करना होगा ताकि वहीं से लोग लड़का और लड़की में अंतर नहीं समझे।दहेज हत्या को रोकने के लिए सभी को मिलकर आगे आना होगा। वहीं लिंग में अंतर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देवघर जिला की हालत सबसे ज्यादा खराब है जैसी की ख़बर मिल रही है पड़ोस के जिला में जाकर लोग भ्रूण हत्या करवाते हैं।

वहीं उपायुक्त ने कहा कि जिला के सभी टेस्ट सेंटरों की जांच समय समय पर करना भी बहुत जरूरी है।वहीं सबो से आह्वान किया आइए आज सपथ लेते हुए एक नए दिशा की ओर आगे बढ़े।वहीं सभी लड़कियों से अपील किया जो दहेज मांगे वहां विवाह नहीं करना है और सबों ने मौके पर कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की सपथ ग्रहण किया।

वहीं मौके अपने अपने कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को पुरष्कृत कर उनके मनोबल को बढ़ाया गया।कार्यक्रम के दौरान सर्व प्रथम पहुंची हुयी बालिकाओं के साथ उपायुक्त मंजू नाथ भजन्त्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ज्ञात हो कि झारखण्ड में देवघर पहला जिला है जहां भ्रूण हत्या के रोकथाम के लिए सभी को सपथ दिलवाया गया।

वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त मंजू नाथ भजन्त्री ,नगर आयुक्त शैलेन्द्र लाल,जिला शिक्षा पदाधिकारी,डीपीआरओ रवि कुमार,एपीआरओ रोहीत विद्यार्थी,निर्भय ओझा,पूजा वर्मा,सुधा,उपेन्द्र कुमार ,समाज कल्याण पदाधिकारी कनक कुमारी तिर्की ,सभी सीडीपीओ के अलावे सभी जिला के वरिय अधिकारी मौजूद थे।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं पर बरस गई लाठियां

0

सिमरिया/गीतांजलि :-अंतराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के प्रति सम्मान दर्शाने और समाज मे उनकी अहमियत बताने के लिए भले ही मनाया जाता हो।पर टंडवा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ही टंडवा के एनटीपीसी पॉवर प्लांट के बाहर मुआवजा को लेकर आंदोलित महिलाओं से स्थानीय प्रसाशन बर्बरता से पेश आया। महिलाओं की गलती महज यही थी कि वे अधिगृहित जमीन के बदले मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग कर रही थी।

घटना टंडवा थाना क्षेत्र के एनटीपीसी परिसर स्थित नीलाम्बर-पीताम्बर गेट की है। घटना में घायल आधा दर्जन भू-रैयत महिलाओं को ईलाज के लिये स्वास्थ्य उपकेंद्र में भर्ती कराया गया है।भुक्तभोगी महिलाओं ने एनटीपीसी प्रबंधक धनंजय सिंह और बीडीओ प्रताप टोप्पो समेत एनटीपीसी व प्रखण्ड प्रशासन के अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

लाठीचार्ज में घायल महिला

इस घटना के खिलाफ ग्रामीण एनटीपीसी के खिलाफ गोलबंद होने लगे हैं।आंदोलित महिलाओं नेएनटीपीसी मुख्यद्वार को जाम कर दिया।एनटीपीसी के आसपास का क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

दस लाख का इनामी नक्सली रघुवंश गंझु और एक लाख का इनामी कमांडर लक्ष्मण गंझु ने किया सरेंडर

0

नक्सली को इनामी राशि सौंपते डीसी

सिमरिया/गीतांजलि : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के नक्सलियों को अब हिंसा छोड़ गांधीगिरी अपनाने की सद्बुद्धि आने लगी है। सोमवार को चतरा में दो नक्सली कमांडरों ने हिंसा से तौबा कर लेने का मन बनाते हुए जिला प्रसाशन के समक्ष सरेंडर कर दिया।सरेंडर करने वाला टीपीसी का जोनल कमांडर रघुवंश गंझु उर्फ चिरेतन पर सरकार द्वारा दस लाख रुपए का इनाम रखा गया था।जबकि सब जोनल कमांडर लक्ष्मण गंझु उर्फ पत्थर पर एक लाख रुपए का इनाम था।

प्रतिबंधित टीपीसी संगठन को दोनो के सरेंडर से बड़ा झटका लगा है। सोमवार को एसपी कार्यालय में डीसी दिव्यांशु झा, एसपी ऋषभ झा, सीआरपीएफ190 बटालियन के कमांडेंट पवन बासन व एसडीपीओ अविनाश कुमार के मौजूदगी में दोनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। रघुवंश ने .303 बोर के एक रायफल, मैगजीन व 8 एमएम का 200 राउंड जिंदा कारतूस तथा लक्ष्मण ने एक एसएलआर, 7.62 एमएम का 145 राउंड जिंदा कारतूस, तीन एसएलआर मैगजीन, वर्दी व एम्युनेशन के साथ सरेंडर किया।

इस मौके पर डीसी और एसपी ने दोनों को हिंसा का मार्ग छोड़ने और मुख्यधारा से जुड़ जाने पर बधाई दी।डीसी और एसपी ने कहा कि इतिहास गवाह है, हिंसा से कोई भी जंग नहीं जीती जा सकती है। डीसी ने दोनों के परिजनों को ईनामी राशि का चेक भी सौंपा।इसके पूर्व टीपीसी का सेकेंड मैन माने जाने वाले मुकेश गंझु ने भी आत्मसमर्पण किया था।

रिपोर्ट:-गीतांजलि।फोटो:-1 डीसी को हथियार सौंपते नक्सली

ममता को फिर झटका, 5 विधायक पार्टी छोड़कर बीजेपी में हुए शामिल

0

बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममत बनर्जी को फिर बड़ा झटका लगा है. सोमवार को टीएमसी के 5 विधायकों ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लियाउनमें सोनाली गुहा, दीपेंदू बिस्वास, रबिन्द्रनाथ भट्टाचार्य, जटू लाहिड़ी, शीतल सरदार और हबीबपुर से. सरला मुर्मू शामिल हैं.

यूपी में सभी किसानों का बनेगा क्रेडिट कार्ड

0

लखनऊ, : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को क्रेडिट कार्ड से जोड़ने के लिए बड़ी पहल की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान योजना के सभी लाभार्थियों को 15 अप्रैल तक अभियान चलाकर किसान क्रेडिट कार्ड देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान योजना के छोटी जोत वाले किसानों के भी क्रेडिट कार्ड बनाए जाने का आदेश दिया है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दोगुना करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के बेहतर उपयोग, अवस्थापना से संबंधित गैप्स को पूरा करने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। प्रदेश में पहली बार किसानों के लिए 27 विभागों को एक साथ जोड़ा गया है। पीएम किसान योजना के सभी लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ने के लिए कृषि विभाग की ओर से जिलों में अभियान चलाकर किसानों के प्रार्थना पत्र वित्तीय संस्थाओं को दिए हैं, लेकिन कोरोना संकट के चलते सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड नहीं दिया जा सका। हालात सामान्य होने के बाद अब गांव-गांव में अभियान चलाकर किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाया जा रहा है।

तृणमूल में शामिल होना गलत फैसला था: मिथुन

0

ब्रिगेड मैदान के मंच से झंडा लहराकर भाजपा में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती

कोलकाता । आखिरकार मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को रैली के लिए कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड मैदान में बने मंच पर भाजपा का झंडा लहराकर वह पार्टी में शामिल हुए।

एक निजी टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में मशहूर फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में शामिल होना उनका गलत फैसला था। बंगाल में मुख्यमंत्री का चेहरा बनने के सवाल पर मशहूर उन्होंने कहा कि अभी तो पिक्चर शुरू हुई है, पूरी फिल्म बाकी है। एक मिनट में फिल्म खत्म नहीं होती।

बंगाल में क्या अब दादा बनाम दीदी की लड़ाई शुरू होगी के सवाल पर मिथुन ने कहा कि अभी तो शुरुआत है। यह बताना भी मुश्किल है। भविष्य में कुछ भी मुमकिन है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के लिए नंदीग्राम में प्रचार करने के सवाल पर कहा कि अगर सुवेंदु उन्हें प्रचार के लिए कहते हैं तो वह अवश्य जाएंगे।

परिवर्तन के लिए दीदी पर भरोसा किया था लेकिन दीदी ने ये भरोसा तोड़ दिया

0

कोलकाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में एक तरफ TMC है, लेफ्ट-कांग्रेस है, उनका बंगाल विरोधी रवैया है, और दूसरी तरफ खुद बंगाल की जनता कमर कसकर खड़ी हो गई है ।उन्होंने कहा कि बंगाल ने परिवर्तन के लिए ममता दीदी पर भरोसा किया था। लेकिन दीदी ने ये भरोसा तोड़ दिया। इन लोगों ने बंगाल का विश्वास तोड़ा।

इन लोगों ने बंगाल को अपमानित किया। यहां की बहन-बेटियों पर अत्याचार किया लेकिन ये लोग बंगाल की उम्मीद कभी नहीं तोड़ पाए ।पीएम मोदी ने कहा कि इस ग्राउंड(ब्रिगेड परेड ग्राउंड) ने अनेक देशभक्तों को देखा है लेकिन ये ग्राउंड बंगाल के विकास में रोड़ा अटकाने वालों का भी गवाह रहा है, बंगाल की भूमि को 24 घंटे बंद और हड़ताल में झोंक देने वालों की नीतियां और साजिश भी इस ग्राउंड ने देखी हैं । लेकिन राजनीतिक जीवन में मुझे सैकड़ों रैलियों को संबोधित करने का सौभाग्य मिला है लेकिन इतने लंबे कार्यकाल में इतने विशाल जनसमूह के आर्शीवाद का दृश्य मुझे आज देखने को मिला है ।

प्रधानमंत्री के पास बंगाल के लिए समय है, किसानो के लिए नहीं

0
रांची में NCP के कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करते शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास बंगाल में सभा करने का समय है लेकिन किसानों से मिलने, उनसे बात करने का समय नहीं है । शरद पवार ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार का काम यह देखना है कि देश में भाईचारा कैसे कायम रहे, लेकिन यहां तो सरकार के शीर्ष स्तर से ही सांप्रदायिक विष वमन किया जा रहा है ।

100 दिन से किसान धरने पर बैठे हैं

शरद पवार ने कहा कि देश के किसान पिछले 100 दिनों से धरने पर बैठे हैं । लेकिन सरकार में किसी के पास इतना समय नहीं कि वे उनसे बात कर समस्याओं को समझें, उनका समाधान निकालें । यहां तो पूरी की पूरी सरकार असम, बंगाल और तमिलनाडु तक सिमट कर रह गई है क्योंकि उन राज्यों में चुनाव हैं ।

हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह की तारीफ

शरद पवार ने कहा कि हुसैनाबाद के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने स्थानीय स्तर पर एनसीपी पार्टी को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत की है। यहाँ २४ जिलोंसे उपस्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्तांओं का इस रॅली के यशस्वीता के लिए मैं अभिनंदन करता हूँ। झारखंड यह भगवान बिरसा मुंडा को माननेवालों का प्रदेश हैं। झारखंड भूमी की हर व्यक्ती जो काम हाथों में लेता है, उसे यशप्राप्ती कराके शिखर पर ले जाने की क्षमता रखता है।

झारखंड में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी

यहाँ बेरोजगारी बडे पैमाने पर है। झारखंड में बहुत कुछ करने की मन्शा हम रखते हैं। आपने एक विधायक चुन के दिया और हमने परिवर्तन की शुरुवात की। हमारे और विधायक निर्वाचित होते हैं तो हम झारखंड की अनेक समस्याओं पर हल निकालेंगे। महाराष्ट्र कि जिस तरह उन्नती हमने कि उसी तरह झारखंड का विकास भी हम करेंगे।

08 March 2021

0

Download

फ्रांस के बाद Switzerland में भी बुर्का पर बैन

0

Switzerland ने अपने संविधान में संशोधन कर सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढक कर चलने पर प्रतिबंध लगा दिया है । इसके साथ ही किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन के दौरान चेहरा ढकने पर पाबंदी होगी । वहां इसे बुर्का और हिजाब पर प्रतिबंध से जोड़कर देखा जा रहा है ।

51.2-48.8 से पास हुआ प्रस्ताव

Switzerland ने अपने संविधान में संशोधन कर सार्वजनिक रुप से चेहरा ढक कर चलने पर पाबंदी लगा दी है । यह विधेयक 51.2 -48.8 से पास हुआ । हालांकि प्रत्यक्ष लोकतंत्र वाली स्विस प्रणाली के तहत इस प्रस्ताव में सीधे इस्लाम का उल्लेख नहीं है, लेकिन वहां के स्थानीय राजनेेता इसे बुुर्का और हिजाब से जोड़कर देेख रहे हैं ।

12 साल से मीनारों के निर्माण पर भी है रोक

बुर्के पर बैन का ये प्रस्ताव उस फैसले के 12 साल बाद लाया जा रहा है, जिसमें Switzerland के लोगों ने नई मीनारों को बनने से रोक दिया था । हालांकि इसकी वजह से राजनीतिक उठापटक भी हुई थी । इस प्रस्ताव के पीछे वो दक्षिणपंथी पार्टी ही है, जिसने मीनारों के निर्माण पर प्रतिबंध लगाने वाले जनमत संग्रह का आयोजन किया था । उस जनमत संग्रह को 60 फीसदी स्विस लोगों ने स्वीकार किया था और मीनारों पर बैन का समर्थन किया था ।

B.D.College की भूमि पर भू

0
गिरिडीह के भरकट्टा स्थित बीडी कॉलेज

गिरिडीह/बिरनी : प्रखंड के भरकट्टा स्थित B.D.College की भूमि पर भू-माफियाओं की गिद्ध दृष्टि पड़ गयी है। येन केन प्रकारेण उक्त भूमि को कब्जे में करने की नीयत से कॉलेज की भूमि पर भू माफिया द्वारा रविवार को JCB मशीन चला कर अतिक्रमण करने की कोशिश की गई।

गौरतलब है कि स्थानीय ग्रामीणों ने वर्षों पूर्व कॉलेज निर्माण हेतु 6 एकड़ जमीन राज्यपाल के नाम दान देकर उस पर कॉलेज भवन का निर्माण करवाया था। वर्षों तक कॉलेज संचालित भी रहा। लेकिन कतिपय कारणों से पिछले काफी समय से कॉलेज बन्द है।
कॉलेज के बन्द रहने का बेजा फायदा स्थानीय भू-माफिया उठाने की जुगत में है। इसी कड़ी में रविवार को B.D.College भूमि पर JCB चला कर भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश भू माफिया द्वारा की गई।

भूमि पर काटा गया ट्रेंच

इसकी सूचना जब क्षेत्र के प्रमुख को मिली तो उन्होंने इस पर विरोध जताया। प्रमुख प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस बाबत अंचल के अंचलाधिकारी से बात कर उन्हें मामले से अवगत करा मामले की जांच करायी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दास्त नही किया जायेगा।

इस बाबत पूछे जाने पर बिरनी के सीओ सुदीप्त राज ने ऐसी कोई सूचना अनभिज्ञता जाहिर किया। उन्होंने कहा कि उन्हें B.D.College की सार्वजनिक जमीन पर JCB चलने की कोई सूचना नही मिली है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह इस मामले को संज्ञान में लेकर उसकी जांच पड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेज के लिये दान की गई जमीन सरकार की है। सरकारी स्तर पर उक्त जमीन पर कोई काम चलाने की स्वीकृति नही मिली है। बाबजूद उक्त जमीन पर JCB चलायी गयी तो उसकी जांच की जाएगी और जाँचोंपरान्त दोषी पाये जाने वाले लोगों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संवेदक के घर लूटपाट करने की मंशा से घुसे अपराधी, नहीं मिली सफलता तो पत्थर मारकर किया जख्मी

0

कोडरमा। जिले के तिलैया थाना अंतर्गत बिशुनपुर रोड में कुछ अपराधी लूटपाट करने की मंशा लेकर संवेदक गिरधारी प्रसाद के घर में घुस गये। आवाज होने पर किरायेदार और व्यवसायी जाग गये, जिस वजह से अपराधी अपनी मंशा में सफल नहीं हो सके । आनन-फानन में अपराधियों ने पत्थर से मार कर गिरधारी प्रसाद को घायल कर दिया और भाग गए।

सीसीटीवी में कैद हो गयी अपराधियों का संख्या और तस्वीर

घर के बगल में लगे सीसीटीवी में अपराधियों की संख्या और भागने की तस्वीर कैद हो गयी है। इधर घटना की जानकारी पाकर तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गिरधारी प्रसाद का इलाज करवाया। पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।

किराएदार ने दिखाई बहादुरी

जानकारी के अनुसार गिरधारी प्रसाद के आवास में रात्रि करीब 2:45 बजे के आसपास 11 की संख्या में अपराधी चहारदीवारी पार कर घर में घुस गए । इस दौरान अपराधियों ने एक कमरे का ताला तोड़कर उसमें कुछ देर बैठकर समय बिताया। आवाज सुनकर किरायेदार की नींद खुली तो उन्होंने गिरधारी प्रसाद को फोन किया जो ऊपर कमरे में थे । गिरधारी प्रसाद और परिवार के जागने और पड़ोसी द्वारा शोर मचाने के बाद लूटेरे भाग गए, लेकिन जाते-जाते पत्थर मारकर गिरधारी प्रसाद का सर फोड़ दिया ।