लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर के पुत्र आयुष पर फायरिंग मामले में लगातार नए मोड़ आते दिख रहे हैं. अब ताजा खबर ये है कि अंकिता मड़ियांव थाने पहुंच गई है. मडियांव थाने में सांसद की बहू ने आरोप लगाया है कि सांसद उसे फर्जी मामले में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. तहरीर में अंकिता ने पति आयुष और सांसद कौशल किशोर से अपनी जान को खतरा बताया है. पुलिस ने तहरीर लेकर जांच का हवाला दिया है. अंकिता ने इसके बाद बीजेपी सांसद कौशल किशोर के दबाव में पुलिस पर मुकदमा न दर्ज करने का आरोप लगाया है. उधर मड़ियांव पुलिस ने अंकिता को सुरक्षा दी है. उसकी सुरक्षा में 4 महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं.अपने पति और ससुर सांसद कौशल किशोर के खिलाफ ही तहरीर दे दी है.
सांसद पुत्र गोलीकांड: बहू अंकिता ने पति और सांसद ससुर से बताया जान को खतरा
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर के पुत्र आयुष पर फायरिंग मामले में लगातार नए मोड़ आते दिख रहे हैं. अब ताजा खबर ये है कि अंकिता मड़ियांव थाने पहुंच गई है. मडियांव थाने में सांसद की बहू ने आरोप लगाया है कि सांसद उसे फर्जी मामले में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. तहरीर में अंकिता ने पति आयुष और सांसद कौशल किशोर से अपनी जान को खतरा बताया है. पुलिस ने तहरीर लेकर जांच का हवाला दिया है. अंकिता ने इसके बाद बीजेपी सांसद कौशल किशोर के दबाव में पुलिस पर मुकदमा न दर्ज करने का आरोप लगाया है. उधर मड़ियांव पुलिस ने अंकिता को सुरक्षा दी है. उसकी सुरक्षा में 4 महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं.अपने पति और ससुर सांसद कौशल किशोर के खिलाफ ही तहरीर दे दी है.
ममता बनर्जी कल भरेंगी पर्चा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से 10 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. इसके दो दिन बाद शुवेंदू अधिकारी बीजेपी के टिकट पर इसी सीट से पर्चा भरेंगे.मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने नंदीग्राम आंदोलन की याद दिलाई. ममता बनर्जी ने कहा कि कोई-कोई बंटवारा करने की कोशिश करेगा. लोगों की बात मत सुनिएगा. मैं अपना नाम भूल सकती हूं, लेकिन नंदीग्राम नहीं.

जहीर खान अपनी धर्मपत्नी सागरिका घाटगे के साथ छिन्नमस्तिका मंदिर में की पूजा अर्चना

रजरप्पा। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान अपनी धर्मपत्नी सागरिका घाटगे के साथ मंगलवार को सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर जहीर और उनकी पत्नी को पुजारियों ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करवाया। तत्पश्चात नारियल फोड़कर पुजारियों से रक्षा सूत्र भी बंधवाया। उसके बाद मंदिर प्रांगण में जहीर खान की पत्नी ने मन्नत वाली धागा भी बांधा।
जाहिर खान के पंदिर पहुचने पर जिला पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस दौरान पुजारियों और श्रद्धालुओं को विश्वास ही नहीं हुआ कि उनके बीच जाहिर खान भी पूजा-अर्चना करने के लिए आए हैं। उन्हें स्थानीय पुजारी पोपेश पंडा(पप्पू बाबा) ने पूजा-अर्चना कराया। पुजारी के अनुसार, जहीर खान और उनकी पत्नी ने मंदिर में मां छिन्नमस्तिका की आरती उतारी। पूजा अर्चना के बाद वहां मौजूद लोगों के साथ फोटो भी खींचवाया। मौके पर असीम पंडा, छोटू पंडा, ब्रजेश पंडा, राजू महतो, कृष्णा सहित कई मौजूद थे।

बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरा मंगलवार से शुरू हो गया है। इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वह योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी देंगे। मंगलवार दोपहर वह झांसी के जीआइसी ग्राउंड में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके साथ ही 27 परियोजनाओं का लोकार्पण और 21 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
रांची Mob Lynching केस में दारोगा सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

राँची।राजधानी राँची के कोतवाली थाना क्षेत्र में ट्रक चोरी के शक में सचिन नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने लापरवाही बरतने के आरोप में दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है।
एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना के दारोगा वैभव सिंह, जमादार विजय शंकर सिंह और जमादार विश्राम तिग्गा को निलंबित कर दिया। मामले की निष्पक्ष जांच हो इसके लिए केस का आईओ दूसरा थाना के इंस्पेक्टर को बनाया गया है। इस मामले में सचिन की माँ के बयान पर 40 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आम लोगों के अधिकार के लिए गठबंधन : माकपा
कोलकाता। कोलकाता में रविवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में माकपा तथा कांग्रेस के गठबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए हमले पर पलटवार करते हुए माकपा ने कहा कि आम लोगों के अधिकार के लिए ही वाममोर्चा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। बताते चलें कि पीएम मोदी ने रविवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में कहा, ‘वामपंथी कहते थे- कांग्रेस का हाथ काला है, उसे तोड़ दो और काटकर फेंक दो। ऐसे ही नारों पर वे सत्ता में आए और तीन दशकों तक राज किया। अब उन्होंने उसी से हाथ मिला लिया’।
माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि वर्ष 1977 से माकपा आम लोगों के अधिकार के लिए लड़ती आई है और आज भी आम लोगों के अधिकार के लिए ही उसने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। माकपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंह से तृणमूल कांग्रेस की आलोचना शोभा नहीं देती।

जल्द ही बनेगी अयोध्या में श्री राम यूनिवर्सिटी
अयोध्या । उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार अब अयोध्या में भगवान राम विश्वविद्यालय बनाने की योजना बना रही है। प्रस्तावित विश्वविद्यालय में भगवान राम से संबंधित संस्कृति, शास्त्रों, विश्वासों और धार्मिक तथ्यों पर अध्ययन और शोध किया जाएगा।
राज्य के उच्च शिक्षा विभाग को संभालने वाले उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के मुताबिक, विश्वविद्यालय द्वारा दुनिया के समक्ष भगवान राम के जीवन और सिद्धांतों को प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें हिंदू धर्म और संस्कृति पर अध्ययन भी शामिल होगा।
इस प्रस्तावित विश्वविद्यालय का निर्माण राज्य सरकार के सहयोग से निजी क्षेत्र द्वारा किए जाने की संभावना है।
अयोध्या में संतों और साधुओं ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया है। राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि विश्वविद्यालय में अध्ययन के माध्यम से युवा पीढ़ी को भगवान राम और हिंदू संस्कृति से परिचित कराया जाएगा।
महंत परमहंस ने भी इस कदम का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखे हैं।
महिला सशक्तिकरण और महिला सम्मान भाजपा का संकल्प

रांची । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा कार्निवल हॉल, डिबडिह रोड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं सभी वर्गो में पुरुषों के अपेक्षा अपना लोहा मनवा रहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लागातार महिलाओं को सशक्त एवं स्वलम्बी बनाने को लेकर कार्य कर रही है। शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना गृहणी के नाम पर जारी करना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ावो के तहत अनेक योजनाओं पर कार्य किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार महिलाओं की उनत्ति को मुख्य केंद्र बिंदु बनाकर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं को हमेशा से सम्मान दिया गया है। सनातन संस्कृति, संस्कार में महिलाओं को देवी का रूप दिया गया है। धन, विद्या और शक्ति के रूप में भी महिला देवियों को ही पूजा जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाएं संकल्प लेकर राज्य में बढ़ती अपराधिक घटनाओं के खिलाफ एक जूट होकर राज्य सरकार से सुरक्षा और अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़े।
विशिष्ट अतिथि जमुना टूडू ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं में असम्भव को सम्भव करने की अटूट शक्ती निहित है, जरुरत है आगे आकर अपनी शक्ति को पहचान कर राष्ट्र हित में कार्य करे। वहीं स्वागत भाषण के दौरान प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि महिलाएं अपने हक हुक़ूक़ और अधिकार से जीना सीख लिया है। राष्ट्र को आगे बढ़ाने में पुरुषों के साथ कदम ताल कर देश को आगे बढ़ाने में जुटी हुई है। जरूरत है महिलाओं को बढ़ चढ़ कर आगे आने की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा कि प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने किया जबकि संचालन सीमा सिंह व मंजुलता दुबे ने संयुक्त रूप से किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमिता रक्षित ने किया।
इस दौरान महिला कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में डॉ आशा गुप्ता, गुंजन कुमारी, डॉ दिव्या सिंह, डॉ अर्चना सिंह, पूर्णिमा श्रीवास्तव, डॉ मेघा, पत्रकार गौरी रानी, रुचि शर्मा, आसिया नाज, संगीता कुजूर, प्रियंका कुमारी, आभा सिन्हा आदि मौजूद थीं ।