Tuesday 7th of July 2026 09:48:30 AM
Home Blog Page 282

Jharkhand में mob lynching, मुबारक खान को भीड़ ने पीट

0
ग्रामीणों ने मुबारक खान को चोरी का आरोप लगाकर मार डाला

रांची। अभी सचिन की mob lynching की आग ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि राजधानी रांची से एक और mob lynching की घटना सामने आ गई। मामला अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत सिरका पंचायत के महेशपुर गांव का है। मुबारक खान पिता मरहूम मजबूर खान 32 को शनिवार की रात लगभग 12 बजे ग्राम सिरका के लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर जमकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसपर चोरी का आरोप लगाया है।

बैटरी और टायर चोरी का था इल्जाम

अनगड़ा थाना क्षेत्र के अनगड़ा प्रखंड के सिरका पंचायत में महेशपुर गांव निवासी मुबारक खान, पिता मरहूम मजबूर खान उर्फ पूल खान का बेटा 30 वर्षीय को ग्राम सिरका के महतो टोली ठाकुर घर के पास टायर चोरी के इलजाम में मारा पीटा गया और मॉब लिंचिंग का शिकार बना दिया गया और सिरका गांव के लोगों ने मुबारक खान को पीट पीट कर मार डाला। जिसे लेकर अनगड़ा थाना प्रभारी ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर मामले की तफसीस में लगी हुई है।

हाथ-पैर और गले पर चोट के निशान

ग्रामीणों ने मुबारक खान पर चोरी का इल्जाम लगाया। मृत मोबारक खान के गले, हाथ और पैर में चोट का निशान है। ग्रामीणों ने मृतक के शव को देखा जिससे साफ पता चलता है कि गला घोट कर मारा गया है। जैसे ही इस घटना के बारे में लोगों को पता चली तो अनगड़ा थाने में चिलदाग, महेशपुर, हेसल के लोगों ने लगभग हजारों की संख्या में थाना का घेराव किया। जिसके बाद समजासेवी के द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। बुद्धिजीवी लोगों के समझाने बुझाने पर कुछ माहौल शांत हुआ पर नौजवानों में इन्साफ को लेकर आक्रोश देखा गया।

मृतक की पत्नी का बयान

मृतक की पत्नी का नाम तबस्सुम खातून है उसके दो छोटे छोटे बेटे हैं। जिसमें एक का नाम अनस खान और दूसरे का नाम अल्तमस खान है। मृतक की पत्नी तबस्सुम खातून ने बताई की ऑटो चला कर घर आए थे और खाना खाने के दरमियान लगभग 8:30 बजे के आसपास उनके मोबाइल पर फोन आया। जिसके बाद वो उसे बोले कि ठीक हम आ रहे हैं। उसके बाद घर से बाइक लेकर निकले लेकिन फिर वह लौट कर घर नही लौटा।

जाति या धर्म से घटना को न जोड़े – मुस्तफा अंसारी

समाजसेवी मुस्तफा अंसारी ने mob lynching की घटना को दुखद घटना बतलाया है। जिस गांव में मुबारक खान को बाँध कर मारा गया है यह बहुत ही दुखद घटना है। हिन्दू और मुस्लिम समाज के लोग इसका घोर विरोध करते है और इस तरह की गलती का कोई माफी नहीं है। उसको सजा मिलना चाहिए ।

14 March 2021

0

Download

बिहार में “खेला हो गया” RLSP का RJD में विलय, उपेन्द्र कुशवाहा पार्टी से निकाले गए

0
RLSP के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा को RJD की सदस्यता दिलाते तेजस्वी यादव

कहां उपेन्द्र कुशवाहा के जेडीयू में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी, कहां उनकी पूरी की पूरी पार्टी ही RJD में शामिल हो गई। RLSP के विलय की हालांकि औपचारिक घोषणा नहीं की गई, लेकिन उपेन्द्र कुशवाहा के अलावा अगर सारे नेता तेजस्वी यादव के RJD में शामिल हो गए तो इसे क्या कहा जाए?

उपेन्द्र कुशवाहा अकेले रह गए

उपेन्द्र कुशवाहा जेडीयू में शामिल होने को लेकर नीतीश कुमार के साथ मोलभाव करते रहे । कभी खुद के लिए उप-मुख्यमंत्री का पद , तो कभी केंद्र में मंत्री पद मांगते रहे । समय बीतता गया, इस बीच उन्हीं की पार्टी के नेताओं ने उपेन्द्र कुशवाहा के साथ ही खेला कर दिया। सारे के सारे तेजस्वी यादव के समक्ष RJD में शामिल हो गए। अब अकेला उपेन्द्र कुशवाहा कहां जाएंगे और नीतीश कुमार के साथ कितना मोल-भाव कर पाएंगे, इसे समझा जा सकता है।

उपेंद्र कुशवाहा जी अब अकेले रह गये: तेजस्वी

रालोसपा के सभी बागी को सदस्यता दिलाने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की राजनीतिमें यह एक बड़ा बदलाव है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जी अब अकेले रह गये है। उनकी पार्टी अब राजद का हिस्सा बन चुकी है।

40 आदिवासी लड़कियों के साथ “सहनशक्ति टेस्ट” के नाम पर किया गंदा काम

0

झारखंड की राजधानी रांची से सटे आदिवासी बहुल खूँटी जिले से एक बड़ी खबर आई है । वहां परवेज उर्फ बबलू नाम के युवक ने पहले एक ईसाई महिला (मरियम आइन्द) से शादी की । फिर दोनों पति-पत्नी ने मिलकर NGO खोला । खूँटीजिले के तिरला थाना अंतर्गत इस NGO में 40 आदिवासी किशोरी छात्राओं के साथ शारीरिक शोषण की बात सामने आई है। 

क्या है पूरी घटना?

दरअसल बबलू उर्फ परवेज ने बच्चियों को “सहनशक्ति टेस्ट” के नाम पर शारीरिक शोषण का शिकार बनाया है । पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना प्रभारी और खूंटी की बीडीओ को जांच के आदेश दिए । एनजीओ के कोषाध्यक्ष द्वारा छात्राओं की सहनशीलता टेस्ट के नाम पर छेड़खानी की घटना सही पायी गयी। आरोपी कोषाध्यक्ष बबलू उर्फ परवेज आलम गिरफ्तार कर लिया गया है। 

बेहद डरी हुई हैं बच्चियाँ

छात्राओं ने किसी तरह एक महिला समाजसेवी को फोन कर पूरी बात बताई।  आदिवासी बच्चियाँ गरीब परिवारों से हैं।  वे इस घटना के बाद डरी हुई हैं। बच्चियों ने फोन पर समाजसेवी एम. बाखला को बताया कि उनके साथ पिछले कई दिनों से यौन शोषण होता रहा है।  पूछने पर परवेज उर्फ बबलू कहता था कि ये इस बात का टेस्ट है कि हम कितना दर्द बर्दाश्त कर सकती हैं।  जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई जांच टीम ने पूरे मामले का पता लगाने के लिए खूंटी महिला थाना प्रभारी और बीडीओ को जिम्मेदारी सौंपी है ।

लातेहार थाना में आवेदन देकर लौट रहे मुंशी की हत्या, आधा दर्जन गोलियां दागी

0

लातेहार (उज्ज्वल दुनिया)ः सदर थाना क्षेत्र के बरैनी गांव स्थित पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी की कल देर रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने मुंशी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इसे उग्रवादी घटना है या किसी अपराधी संगठन द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है, इसकी जांच में जुट गई है। मृतक मुंशी की पहचान विष्णुदेव सिंह(32) के रूप में की गई है। वह मनिका विधायक रामचंद्र सिंह का करीबी था और अपनी पत्नी, बच्चों और पिता के साथ बिनगड़ा गांव में रहता था। जानकारी के अनुसार वह विजय कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी में मुंशी का काम करता था। कुछ दिनों पूर्व कंपनी से जेजेएमपी के उग्रवादियों ने रंगदारी की मांग की थी। विष्णु शुक्रवार की शाम अपनी बाइक से सदर थाना पहुंचकर उग्रवादियों द्वारा रंगदारी मांगने संबंधित आवेदन देने के बाद वापस घर लौट रहा था। इसी बीच बरैनी गांव के पास दूर से ही चलती बाइक पर बैठे बदमाशों ने विष्णु पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही विष्णु सड़क पर गिर गया। उसे 5 गोलियां मारी गई है। इधर, घटना की सूचना के बाद मनिका विधायक रामचंद्र सिंह सदर अस्पताल पहुंचे। विष्णु के शव के पोस्टमाॅर्टम तक वे वहीं जमे रहे। विधायक श्री सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे अपराधी पर लगाम लगाने के लिए वे सरकार के समक्ष अपनी बात रखेंगे। ग्रामीण बताते हैं कि पुल निर्माण में लेवी की मांग को लेकर उग्रवादियों से विष्णुदेव सिंह की उग्रवादियों से कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह थाना में आवेदन देने आया था। घटनास्थल पर लगभग 14 खोखा भी बरामद किए गए हैं। विष्णुदेव सिंह का मुख्य रोजगार पकौड़ी बेचना था। वह लातेहार सदर थाना क्षेत्र के कोने चैक पर छोटी-सी दुकान चलाकर पकौड़ी बेचता था। दुकान से थोड़ी दूर पर पुल का निर्माण होने की वजह से ही ठेकेदार ने उसे बतौर मुंशी काम पर लगाया था।

आरती कुजूर के साथ बदसलूकी पर सार्वजनिक माफी मांगे कांग्रेस

0
कांग्रेस के नजर में महिलाएं बंधुवा मजदूर: सीपी सिंह

रांची। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री सह विधायक सीपी सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता के नशे में चूर हैं। कांग्रेस के नजर में महिलाओं का सम्मान नहीं है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के साथ बदसलूकी किए जाने पर घटना की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से माफी मांगना होगा। महिलाओं के साथ बदतमीजी भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी, इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

आलोक दूबे किस हैसियत से मुंह बंद कर रहे थे ?

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा महिलाओं के अपमान के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा के विरोध मार्च के क्रम में जिस प्रकार से कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने अमर्यादित हरकत किया है इसका भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध करती है। कांग्रेस लोकतांत्रिक देश में किसी की अभिव्यक्ति को दबा नहीं सकती है। महिलाओं का अपमान कांग्रेस पार्टी के डीएनए में शामिल है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को बंधुवा मजदूर समझ रखा है। यही कारण है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने महिला दिवस के दिन महिलाओं से ट्रेक्टर खिंचवाए जो कि अपने आप में निंदनीय और अमर्यादित आचरण है। किन्तु हद तो तब हो गई जब इस घटना का विरोध जताने के लिये भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की सैकड़ों बहनो ने शिवरात्रि के दिन रांची प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया तो कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक दुबे ने हदें पार कर दी जो किसी भी दृष्टि से लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नही है। आलोक दुबे ने अपने हांथ से आरती कुजूर का मुँह दबाकर चुप कराने की कोशिश की है। यह न सिर्फ लोकतंत्र की आवाज को दबाना है बल्कि एक महिला नेत्री का अपमान भी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को अपमानित करती है। कांग्रेस का यही चाल चरित्र है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपना छवि बदलना चाहिए और बहन आरती कुजूर से माफी मांगे।
प्रेस वार्ता के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष एवम मोर्चा की प्रभारी आरती सिंह उपस्थित थे।

कोलकाता में किसान महापंचायत में टिकैत ने हिस्सा लिया

0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कोलकाता में किसान महापंचायत में हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने बंगाल के किसानों को संदेश दिया कि वे भाजपा का बहिष्कार करें बंगाल विधानसभा चुनावों को देखते हुए 294 किसान दूतों ने 294 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपनी यात्रा शुरू कर दी है. रंगारंग जुलूस के साथ ये किसान दूत  पूरे बंगाल में ट्रैक्टर से यात्रा करेंगे

कोलकाता में किसान महापंचायत में टिकैत ने हिस्सा लिया

0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कोलकाता में किसान महापंचायत में हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने बंगाल के किसानों को संदेश दिया कि वे भाजपा का बहिष्कार करें बंगाल विधानसभा चुनावों को देखते हुए 294 किसान दूतों ने 294 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपनी यात्रा शुरू कर दी है. रंगारंग जुलूस के साथ ये किसान दूत  पूरे बंगाल में ट्रैक्टर से यात्रा करेंगे

UP: पंजाब के जेल मंत्री गुपचुप तरीके से लखनऊ पहुंचे., माफिया मुख्तार अंसारी के करीबियों से मिलने का आरोप

0

लखनऊ. पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा गुपचुप तरीके से राजधानी लखनऊ पहुंचे. दावा किया जा रहा है कि वह लखनऊ में आकर मुख्तार अंसारी के करीबियों से मिले हैं.

एयरपोर्ट से गोमतीनगर के एक पांच सितारा होटल तक पहुंचाने की व्यवस्था माफिया मुख़्तार अंसारी के करीबियों ने की थी. बताया जा रहा है कि यूपी से लेकर पंजाब तक मोबाइल टावर लगाने के धंधे से जुड़े लोग पंजाब के जेल मंत्री के आसपास देखे गए. चर्चा है कि मुख्तार के करीबी अब्बास, सईद अनवर और आसिफ पंजाब के मंत्री के आसपास देखे गए. बताया जा रहा है कि जिस मर्सडीज कार से मंत्री जी को एयरपोर्ट से फाइव स्टार होटल पहुंचाया गया उसकी व्यवस्था भी मुख्तार के करीबियों ने की थी. गौरतलब है कि बीते दो साल से माफिया मुख्तार अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है और उत्तर प्रदेश सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश की जेल में लाया जाए. लेकिन पंजाब सरकार की ओर से हर बार जवाब दिया जाता है कि मुख्तार अंसारी गंभीर बीमारियों जैसे डायबिटीज डिप्रेशन और स्लिप डिस्क का शिकार है.

पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया पर लगाई अंतरिम रोक

0

पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया पर लगाई अंतरिम रोक

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगी राज्य सरकार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने झटका दिया है। हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने शुक्रवार को पंचायत चुनाव में आरक्षण की व्यवस्था को अंतिम रूप देने पर अंतरिम रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने आरक्षण एवं आवंटन कार्रवाई रोकी। सोमवार को सरकार जवाब दाखिल करेगी। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शासनादेश जारी किया। सभी डीएम को आदेश भेजा गया है। 17 मार्च को आरक्षण प्रकाशन होना था। 2015 के आरक्षण प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ।

यह आदेश न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी एवं न्यायमूर्ति मनीष माथुर की पीठ ने अजय कुमार की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर पारित किया।

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के फैसले के बाद अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि शासन के अगले आदेश तक पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के लिए आरक्षण व आवंटन की प्रक्रिया को अंतिम रूप न दिया जाए। पंचायत चुनाव में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के स्थानों और पदों का आरक्षण व आवंटन के लिए 11 फरवरी, 2021 को अधिसूचना जारी की गई, जिसके विरुद्घ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

DGCA का सख्त निर्देश, जो पैसेंजर सही तरीके से मास्क न पहने उसे फ्लाइट से उतार दें

0

फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए के DGCA ने सख्त गाइडलाइंस जारी की है। डीजीसीए ने अपने नए निर्देशों में कहा है कि जो यात्री विमान के अंदर सही तरीके से मास्क नहीं पहनेंगे या कोविड से जुड़ी गाइडलाइंस का पालन नहीं करेंगे, उन्हें फ्लाइट से उतार दिया जाएगा। 

DGCA ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), सीआईएसएफ, सभी एयरपोर्ट और देश में ऑपरेट हो रहीं सभी एयरलाइंस को पत्र लिखकर इन निर्देशों को पालन करवाने को कहा है। डीजीसीए ने कहा है कि ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं। किसी भी तरह के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Covid-19: सही तरीके से नहीं पहने मास्क तो पैसेंजर्स को फ्लाइट से उतार दें, DGCA का सख्त निर्देश

डीजीसीए ने अपने पत्र में लिखा है कि ये सामने आया है कि कुछ यात्री हवाई यात्रा के वक्त कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं। कुछ यात्री एयरपोर्ट के अंदर जाने के बाद मास्क नहीं पहनते हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हैं। जबकि हवाई यात्रा के दौरान पूरे वक्त, एयरपोर्ट से अंदर जाने और अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से बाहर निकलने तक मास्क पहनकर रखना जरूरी है। महानिदेशालय ने यह भी कहा है कि कुछ यात्री प्लेन के अंदर भी सही तरीके से मास्क नहीं पहनते हैं।

डीजीसीए ने कहा है कि इसी को देखते हुए यह निर्देश दिया जाता है कि पूरी यात्रा के दौरान सभी यात्री मास्क पहनकर रखेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों को पालन करेंगे। मास्क नाक से नीचे नहीं आना चाहिए, जब तक कि ये करना बिल्कुल जरूरी हो जाए। एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर तैनात सीआईएसएफ या दूसरे पुलिस बल को यह सुनिश्चित करना होगा कि एयरपोर्ट के अंदर कोई भी बिना मास्क पहने नहीं जा सकेगा। उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

इसके अलावा एयरपोर्ट निदेशक या टर्मिनल मैनेजर को यह सुनिश्चित करना होगा सभी यात्री सही तरीके मास्क पहन रहे हैं और एयरपोर्ट परिसर में पूरे समय सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रख रहे हैं। अगर कोई यात्री कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं करता है तो उसे उचित चेतावनी के बाद सुरक्षाबलों के हवाले कर दिया जाएगा। अगर जरूरत हुई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

डीजीसीए ने कहा है कि अगर फ्लाइट में बैठा कोई यात्री चेतावनी के बावजूद सही तरीके से मास्क नहीं पहनता है तो उसे विमान से उतार दिया जाएगा। अगर कोई यात्री उड़ान के वक्त फ्लाइट के अंदर मास्क पहनने से इनकार करता है या चेतावनी के बावजूद कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करता है तो उन्हें सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट्स (CAR) के सेक्शन-3 सीरीज एम पार्ट 6 के तहत “उपद्रवी यात्री” (अनरुली पैसेंजर) के रूप में शामिल किया जाएगा और ऐसे यात्रियों के खिलाफ उचित सेक्शन के तहत संबंधित एयरलाइन कार्रवाई करेगी।

DGCA का सख्त निर्देश, जो पैसेंजर सही तरीके से मास्क न पहने उसे फ्लाइट से उतार दें

0

फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए के DGCA ने सख्त गाइडलाइंस जारी की है। डीजीसीए ने अपने नए निर्देशों में कहा है कि जो यात्री विमान के अंदर सही तरीके से मास्क नहीं पहनेंगे या कोविड से जुड़ी गाइडलाइंस का पालन नहीं करेंगे, उन्हें फ्लाइट से उतार दिया जाएगा। 

DGCA ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), सीआईएसएफ, सभी एयरपोर्ट और देश में ऑपरेट हो रहीं सभी एयरलाइंस को पत्र लिखकर इन निर्देशों को पालन करवाने को कहा है। डीजीसीए ने कहा है कि ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं। किसी भी तरह के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Covid-19: सही तरीके से नहीं पहने मास्क तो पैसेंजर्स को फ्लाइट से उतार दें, DGCA का सख्त निर्देश

डीजीसीए ने अपने पत्र में लिखा है कि ये सामने आया है कि कुछ यात्री हवाई यात्रा के वक्त कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं। कुछ यात्री एयरपोर्ट के अंदर जाने के बाद मास्क नहीं पहनते हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हैं। जबकि हवाई यात्रा के दौरान पूरे वक्त, एयरपोर्ट से अंदर जाने और अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से बाहर निकलने तक मास्क पहनकर रखना जरूरी है। महानिदेशालय ने यह भी कहा है कि कुछ यात्री प्लेन के अंदर भी सही तरीके से मास्क नहीं पहनते हैं।

डीजीसीए ने कहा है कि इसी को देखते हुए यह निर्देश दिया जाता है कि पूरी यात्रा के दौरान सभी यात्री मास्क पहनकर रखेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों को पालन करेंगे। मास्क नाक से नीचे नहीं आना चाहिए, जब तक कि ये करना बिल्कुल जरूरी हो जाए। एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर तैनात सीआईएसएफ या दूसरे पुलिस बल को यह सुनिश्चित करना होगा कि एयरपोर्ट के अंदर कोई भी बिना मास्क पहने नहीं जा सकेगा। उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

इसके अलावा एयरपोर्ट निदेशक या टर्मिनल मैनेजर को यह सुनिश्चित करना होगा सभी यात्री सही तरीके मास्क पहन रहे हैं और एयरपोर्ट परिसर में पूरे समय सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रख रहे हैं। अगर कोई यात्री कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं करता है तो उसे उचित चेतावनी के बाद सुरक्षाबलों के हवाले कर दिया जाएगा। अगर जरूरत हुई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

डीजीसीए ने कहा है कि अगर फ्लाइट में बैठा कोई यात्री चेतावनी के बावजूद सही तरीके से मास्क नहीं पहनता है तो उसे विमान से उतार दिया जाएगा। अगर कोई यात्री उड़ान के वक्त फ्लाइट के अंदर मास्क पहनने से इनकार करता है या चेतावनी के बावजूद कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करता है तो उन्हें सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट्स (CAR) के सेक्शन-3 सीरीज एम पार्ट 6 के तहत “उपद्रवी यात्री” (अनरुली पैसेंजर) के रूप में शामिल किया जाएगा और ऐसे यात्रियों के खिलाफ उचित सेक्शन के तहत संबंधित एयरलाइन कार्रवाई करेगी।

1 अप्रैल से बंद हो जायेंगे Indian Railway के सभी हेल्पलाइन नंबर, ये है वजह

0

Indian Railway ने अलग-अलग कामों के लिए अलग हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था को खत्म करते हुए इंटीग्रेटेड रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है. इसके बाद 1 अप्रैल से रेलवे सारे हेल्पलाइन नंबर बंद कर देगा और सिर्फ 139 हेल्पलाइन नंबर सारे काम करेगा. रेल मंत्रालय ने एक रेल एक हेल्पलाइन 139 के नाम से एक सोशल मीडिया कैंपेन भी चलाया है.

Indian Railway के तमाम हेल्पलाइन नंबर पहली अप्रैल से बंद कर दिये जाएंगे. उनकी जगह सिंगल हेल्पलाइन नंबर 139 की व्यवस्था कर दी गई है. इसका मतलब यह कि इंडियन रेलवे से सफर के दौरान किसी भी तरह की सहायता, पूछताछ और शिकायत के लिए अलग-अलग नंबर इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी. रेलवे के सभी हेल्पलाइन नंबरों को एक साथ मिलाकर एक कर दिया गया है.

Indian Railway ने पिछले ही साल सभी नंबर बंद करते हुए 139 और 182 हेल्पलाइन नंबर चालू रखा था. अब 182 को भी बंद कर के 139 में ही मिला दिया जाएगा. इससे यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर याद रखने में आसानी होगी. हेल्पलाइन नंबर 139 कुल मिलाकर 12 भाषाओं में उपलब्ध होगा. यात्री आईवीआरएस पर विकल्प चुन कर मदद, शिकायत या पूछताछ कर सकते हैं. बता दें कि 139 पर रोजाना औसतन साढ़े तीन लाख फोन या मैसेज आते हैं.

रेलवे अधिकारियों ने इस बारे में बताया है कि यह हेल्पलाइन सुविधा 12 भाषाओं में उपलब्ध होगी. किसी भी तरह की असुविधा होने पर पैसेंजर इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम चुन सकते हैं या फिर स्टार का बटन दबाकर सीधे रेलवे कॉल सेंटर के कर्मचारी से जुड़ सकते हैं. पैसेंजर को किसी स्मार्टफोन की जरूरत नहीं होगी. सामान्य फीचर फोन से भी यात्री 139 पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकते हैं और ट्रेन से जुड़ी हर जानकारी पा सकते हैं.

Bengal Elections 2021: TMC में शामिल हुए यशवंत सिन्हा

0

हजारीबाग के पूर्व सांसद, पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा बंगाल चुनाव से ठीक पहले ममता बनर्जी की पार्टी TMC में शामिल हो गए। इस तरह 2014 में मोदी सरकार आने के बाद उन्होंने कुल तीन पार्टी बदल ली है और करीब एक दर्जन से अधिक पार्टियों को समर्थन दे चुके हैं। हालांकि उनके समर्थन या विरोध से बंगाल चुनाव पर कितना असर पड़ेगा, कहा नहीं जा सकता ।

मोदी को देश से उखाड़ फेंकना ही मेरा लक्ष्य- यशवंत सिन्हा

TMC की सदस्यता लेने के बाद यशवंत सिन्हा ने पत्रकारों से कहा कि आज BJP के साथ कौन है ? देश के किसान, छात्र, मजदूर, बुद्धिजीवी सभी मोदी-अमित शाह की जोड़ी के खिलाफ़ उठ खड़े हुए हैं। मेरे जीवन का अंतिम लक्ष्य मोदी के शासन का खात्मा है और इसके लिए मैं किसी भी हद तक जाऊंगा ।

अटल जी की भाजपा और मोदी की भाजपा अलग

यशवंत सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा में सभी का सम्मान था, विरोधियों की भी बातें ध्यान से सुनी जाती थी । लेकिन मोदी-अमित शाह की भाजपा विरोधियों को कुचलने में यकीन रखती है । जो उनका विरोध करते हैं, उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता है। देश में लोकतंत्र नहीं, बल्कि मोदी-अमित शाह की तानाशाही चल रही है।

Bengal elections: टूट रही है ममता बनर्जी की पार्टी, अभिषेक बनर्जी के अलावा कोई स्टार प्रचारक नहीं

0
दिल्ली एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी बैठक के लिए जाते दिलीप घोष और शुवेन्दु अधिकारी

पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि ममता बनर्जी Bengal elections हार रही हैं । बंगाल के लोग इस बात को जानते हैं, इसलिए तमाम बड़े नेता TMC को छोड़कर BJP में शामिल हो रहे हैं । उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के पाले हुए पत्रकार भी कांग्रेस को छोड़कर ममता बनर्जी की जीत की दुआ मांग रहे हैं, इससे ही आप कांग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन की हालत का अंदाजा लगा सकते हैं ।

ममता बनर्जी का पैर हादसे में टूटा, हमले में नहीं

दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल के बाहर के लोग शायद नहीं जानते, लेकिन ममता बनर्जी इस तरह के नाटक करती रहती हैं । उनका पैर कार का दरवाज़ा खोलते समय पिलर से टकराया, लेकिन उन्होंने Political Mileage के लिए इसे खुद पर हमला बता दिया । बंगाल में सिर्फ TMC के गुंडे दूसरों पर हमला करते हैं, यहां किसकी हिम्मत है जो ममता बनर्जी पर हमला कर दे ।

बंगाल में खेला नहीं होगा, बल्कि विसर्जन होगा

दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल की जनता ने तीन महीने पहले ही फैसला कर लिया है कि उन्हें क्या करना है । देश भर के तमाम छोटे-बड़े मोदी विरोधियो के आने का बंगाल के मतदाताओ पर कोई फर्क नहीं पड़ता ।

दिल्ली जाने से पहले कोलकाता एअरपोर्ट पर bjp बंगाल के नेता