Tuesday 7th of July 2026 08:47:30 AM
Home Blog Page 283

Bengal में कांग्रेस से दूर क्यों गए UPA के सहयोगी हेमंत सोरेन, शरद पवार और तेजस्वी?

0
चुनाव से पहले ही सहयोगियों ने कांग्रेस को मैदान से बाहर मान लिया?

पहले तेजस्वी यादव और अब हेमंत सोरेन, दोनों ने बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को समर्थन देने का एलान किया है । बिहार और झारखंड में ये दोनों नेता कांग्रेस के समर्थन की बदौलत खड़े हैं झारखंड में तो हेमंत सोरेन की सरकार ही कांग्रेस के भरोसे चल रही है । अगर कांग्रेस चाहती तो हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव को वाम मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन को समर्थन देने को मजबूर कर सकती थी, लेकिन आज की परिस्थितियों में कांग्रेस की हैसियत अपने सहयोगियों को मजबूर करने की नहीं रही ।

कांग्रेस ने तेजस्वी- हेमंत के फैसले का विरोध क्यों नहीं किया?

कांग्रेस के सहयोगी दल कांग्रेस-वाम मोर्चा को छोड़कर उसके प्रतिद्वंदी TMC को समर्थन को समर्थन दे रहे हैं और कांग्रेस को बुरा नहीं लगा? किसी भी कांग्रेसी ने विरोध के एक शब्द तक नहीं कहे । इसका मतलब है कि कांग्रेस के सहयोगियों ने ही नहीं, खुद कांग्रेस ने भी मान लिया है कि बंगाल चुनाव में वो मुकाबले में भी नहीं है । लिहाजा BJP को रोकने के लिए अगर उसके सहयोगी दल दूसरों के साथ भी जा रहे हैं तो कोई उसे आपत्ति नहीं है ।

कांग्रेस की हैसियत अपने सहयोगियों को आंख दिखाने की नहीं रही

दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया बताते हैं कि

“आज कांग्रेस की हैसियत अपने सहयोगियों से सवाल पूछने की नहीं रही । वो तो बस इस बात से खुश हैं कि हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव ने कांग्रेस पार्टी को अपने साथ रखा है । ये वो दौर है जब कांग्रेस खुद को मजबूत करने पर नहीं बल्कि BJP को हराने पर अपनी सारी उर्जा खत्म कर रही है, फिर BJP को हराने में अगर कोई क्षेत्रीय दल उन्हें बेइज्जत करता है तो करे ।”

कहीं गैर कांग्रेस- गैर भाजपा गठबंधन की आहट तो नहीं ?

क्षेत्रीय दलों को भी पता है कि कांग्रेस की हालत पतली है और वो अकेले अपने दम पर भाजपा को हराने की सोंच भी नहीं सकते । लिहाजा कांग्रेस झक मारकर क्षेत्रीय दलों को ही सपोर्ट करेगी । इसलिए तमाम क्षेत्रीय दल खुद को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं । जिस तरह NCP, RJD, JMM जैसी पार्टियों ने बंगाल में TMC को समर्थन देने का एलान किया है, उससे एक बात तो साफ है कि कांग्रेस अभी तीसरी शक्ति है । आज न कल कांग्रेस को क्षेत्रीय दलों के महा गठबंधन को समर्थन देना ही होगा ।

बंगाल चुनाव में वामदल कहां हैं?

चाहे परिस्थितियां जो हो, लेकिन बंगाल में वाम दलों के पास कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है । लेफ्ट पार्टियों का संगठनात्मक ढांचा भी बंगाल में मौजूद है । लेकिन संकट नेतृत्व का है । दिल्ली की राजनीति ने बंगाल में वाम दलों को तजहीन, विषहीन सर्प में बदल दिया है । बंगाल में 10 सालों से ममता बनर्जी की TMC का शासन है। लेकिन मजबूरीवश लेफ्ट पार्टियों को विरोध भाजपा का करना है, जो बंगाल में कभी शासन में रही ही नहीं ।

पटना में नरेन्द्र मोदी की सभा में जिसने करवाया था धमाका, उसी ने Antilia के बाहर रखवाए थे विस्फोटक, देर रात तिहाड में ताबड़तोड़ छापा

0

शुक्रवार देर रात नई दिल्ली स्थित तिहाड जेल के सेल नंबर 8 में ताबड़तोड़ छापामारी की गई । इसी सेल में पटना धमाके का मुख्य साज़िशकर्ता तहसीन अख्तर बंद है । पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल ज़ब्त किया है । छापामारी करीब तीन घंटे तक चली ।

तहसीन ने टेलीग्राम के जरिए की है खतरनाक प्लानिंग

सुरक्षा एजेंसियों ने जेल नंबर-8 में छपेमारी कर इंडियन मुजाहिदीन के कुख्यात आतंकी तहसीन अख्तर के बैरक से मोबाइल सीज किया। इस मोबाइल से टेलीग्राम चैनल एक्टिवेट किया गया था। बरामद मोबाइल से टोर ब्राउज़र के जरिए वर्चुअल नम्बर क्रिएट किया गया और फिर टेलीग्राम अकाउंट बनाया गया था। इसके बाद धमकी भरा पोस्ट तैयार कर उसे टेलीग्राम के जरिये भी भेजा गया था। मामले की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब तहसीन अख़्तर को जेल से रिमांड पर लेकर इस मामले में सघन पूछताछ करेगी।

तिहाड में मौजूद एक और मोबाइल नंबर है एजेंसी के रडार पर
जांच के दौरान जिस एक अन्य मोबइाल नंबर को संदेह के दायरे में रखा गया है, उसे लेने वाले शख्स की भी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। यह दूसरा मोबाइल नंबर भी स्पेशल सेल की रडार पर है। अबतक की तफ्तीश के मुताबिक यह मोबाइल नम्बर पिछले साल सितंम्बर में एक्टिववेट हुआ था और बाद में इसे बंद कर दिया गया था। स्पेशल सेल सूत्रों के मुताबिक, दो मोबाइल नम्बर फर्जी दस्तावेजों के जरिए खासतौर पर तिहाड़ में बंद लोगों के लिए खरीदे गए थे।

नए नंबर लेने वाले दोनों हैं तिहाड़ में
अबतक की जांच में यह खुलासा हुआ है कि जिन दो नंबरों की जांच की जा रही है, वे दोनों ही नंबर तिहाउ़ में बंद दो कैदियों ने मंगाए थे। फर्जी दस्तावेजों पर आधारित इस नंबर को लेने वाले शख्स की भी पुलिस तलाश कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिरकार वह शख्स है कौन, जो जेल में बंद लोगों के लिए काम कर रहा है। तिहाड़ में इस तरह से गोलबंदी करने वाले छह कैदी फिलहाल सेल की राडार पर हैं, जिन्हें लेकर जांच की जा रही है।

बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है तहसीन अख्तर

तहसीन अख्तर बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। वह आईएम चीफ यासीन भटकल के बाद संगठन की कमान संभाल रहा था। तहसीन दिल्ली में भटकल की मदद से हथियारों की फैक्ट्री लगाने वाला था। तहसीन अख्तर, पटना के गांधी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में बम धमाके, हैदराबाद में ब्लास्ट, बोधगया बम धमाकों में शामिल रहा है।

Bengal Elections 2021: अब तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर eyewitness प्लांट करने का आरोप लगाया

0
शुक्रवार को ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले के खिलाफ़ काले झंडे के साथ रैली निकालते तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता

ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले के खिलाफ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में रैली निकाली । कई जगहों पर वे Black mask और Black flags के साथ प्रदर्शन कर रहे थे । वरिष्ठ मंत्रियों की अगुवाई में कोलकाता के खुद्दारपोर, बेहाला और गरियाहाट क्षेत्रों में रैली निकाली गई । मंत्री फ़रहाद हकीम ख़िददपुर की रैली का नेतृत्व कर रहे थे , वहीं उनके वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगी पार्थ चटर्जी ने बेहाला में नेतृत्व किया।

BJP ने eyewitness को प्लांट किया

विरोध प्रदर्शन के बाद डेरेक ओ’ब्रायन, शताब्दी राय, काकोली दास्तीदार, प्रतिमा मंडल, शांतनु सेन और सौगत रॉय के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग (ईसी) के अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा । चुनाव आयोग से मुलाक़ात के बाद बाहर निकले तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि BJP बहुत शातिर है, पहले हमारे लीडर ममता बनर्जी पर हमला करवाया और फिर वहां पर अपने eyewitness प्लांट कर दिए ।

क्या BJP ने मिठाई दुकान भी प्लांट कर दिया?

इसपर वहां मौजूद पत्रकारों ने पूछा कि आप कह रहे हैं कि BJP ने eyewitness प्लांट कर दिए, तो क्या घटनास्थल पर मिठाई की दुकान भी बीजेपी ने ही बनवा दी और उसमें दुकानदार निमाई को बिठा दिया? इसपर डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि हम “गोदी मीडिया” के सवालों का जवाब नहीं देते ।

13 March 2021

0

Download

Jharkhand: प्राइवेट नौकरियों में स्थानीय को 75% आरक्षण पर Cabinet ने लगाई मुहर

0

रांची । झारखंड में प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में भी अब स्थानीय लोगों को 75 फीसदी आरक्षण मिलेगा । इससे जुड़े प्रस्ताव पर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार मंत्रीमंडल ने अपनी मुहर लगा दी है। हेमंत Cabinet की बैठक में कुल 18 प्रस्ताव पर मुहर लगी है ।

10 हजार वर्गफीट से कम भूमि पर Highrise बिल्डिंग बनाने पर लगा बैन हटा

ऊंची इमारतों के निर्माण के लिए पूर्व की बाध्यता को खत्म कर दी गई है । पहले जहां 1000 वर्ग मीटर (10 हजार वर्ग फीट) से कम भूमि पर हाई राइज बिल्डिंग बनाने पर पाबंदी थी, अब वो पाबंदी हटा ली गई है । उसे Cabinet ने संशोधित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही अब हजार वर्ग मीटर से कम भूमि पर जी प्लस फाइव से ऊंची इमारतें बन सकेंगी।

बेरोजगारो को मिलेगा 5 हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता

Cabinet ने राज्य के बेरोजगारो को 5000 रुपये तक का बेरोजगारी भत्ता देने का फैसला किया है । तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को एक बार पांच हजार रुपये तक का भत्ता दिया जाएगा। यह राशि उपायुक्तों की अनुशंसा पर स्थानीय युवाओं को मिलेगी जिनका नियोजनालय में निबंधन हो चुका हो।

30 हजार रुपये प्रति माह तक की सैलरी वाली प्राइवेट नौकरी स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित

राज्य कैबिनेट ने प्राइवेट सेक्टर में 75 फीसद आरक्षण के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके तहत प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों में 30 हजार रुपये तक वेतनवाले पद स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षित होंगे। दोनों योजनाओं को लेकर विस्तार से जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री ही सदन के समक्ष रखेंगे।

धनबाद में बन रहे 8 लेन के विस्थापितो के लिए पुनर्वास नीति

धनबाद में 8 लेन सड़क के निर्माण में जिन लोगों के आवास टूटेंगे उन्हें पुनर्वासित करने की योजना को भी की स्वीकृति मिल गई है। योजना के तहत सरकारी जमीन पर बने आवास को हटाने पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक आवास आवंटित किया जाएगा, पांच हजार रुपये मिलेंगे और न्यूनतम निर्धारित मजदूरी के हिसाब से 30 दिनों की मजदूरी मिलेगी। सड़क किनारे जिनकी दुकानें हैं उन्हें भी पांच हजार रुपये, 30 दिन की मजदूरी, दुकान की कीमत के बराबर आर्थिक सहायता और वेडिंग जोन में प्राथमिकता के आधार पर आवंटन जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

https://twitter.com/JharGovTV/status/1370352449773469703?s=19

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में इनका नाम शामिल

Delhi: इस लिस्ट में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ-साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का नाम शामिल है.  इसके अलावा सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू, अभिजीत मुखर्जी (पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के बेटे),  मोहम्मद अजहरुद्दीन , मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह, भूपेश बघेल, कमलनाथ, अधीर रंजन चौधरी, बीके हरिप्रसाद, सलमान खुर्शीद, रणदीप सुरजेवाला, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, अब्दुल मन्नान, प्रदीप भट्टाचार्य दीपा दासमुंसी, एएच खान चौधरी, दीपेन्द्र हुड्डा, अखिलेश प्रसाद सिंह, रामेश्वर, आलमगीर आलम, पवन खेरा, बीपी सिंह का नाम भी शामिल है. जी-23 के नेताओं को इस लिस्ट में जगह नहीं दी गई है.

सुवेंदु अधिकारी ने भरा नामांकन पत्र, कहा नंदीग्राम में बीजेपी की जीत निश्चित

0

बंगाल : हॉट सीट नंदीग्राम से आज (शुक्रवार) कद्दावर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। हल्दिया स्थित एसडीओ कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा कि टीएमसी में सिर्फ दीदी(ममता बनर्जी) और उनके भतीजे (अभिषेक बनर्जी) ही बोलने के लिए आजाद हैं. बाकी किसी की बात नहीं सुनी जाती. वहीं, नंदीग्राम में चुनावी मुकाबले को लेकर उन्होंने कहा कि कोई मुकाबला नहीं है. नंदीग्राम में बीजेपी की जीत निश्चित है. बंगाल में इस बार बीजेपी की सरकार बनेगी.

आजादी की 75वीं वर्षगांठ: लखनऊ, मेरठ, बलिया और झांसी में विशेष कार्यक्रम

0

लखनऊ: आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी आज ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काकोरी स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. यूपी में आज काकोरी शहीद स्मारक लखनऊ, स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय मेरठ, शहीद स्मारक बलिया और झांसी का किला में विशेष कार्यक्रम होंगे.

हाइवा से कुचल कर गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत

0

गिरिडीह : गिरिडीह-धनबाद मुख्य पथ पर गुरुवार देर शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका जिले के ताराटांड थाना क्षेत्र के पलकिया गांव निवासी दिलीप मुर्मू की पत्नी दीपिका टुडु है। हादसे में दिलीप मुर्मू भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

कैसे हुई घटना ?

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि दिलीप मुर्मू अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी दीपिका टुडु का गिरिडीह में डॉक्टर से इलाज करा अपनी बाइक से वापस अपने घर पलकिया लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार हाइवा की तेज रोशनी आंखों पर पड़ने से दिलीप का संतुलन बिगड़ गया और बाइक समेत पति-पत्नी सड़क पर गिर गये। इसी दौरान हाइवा ने गर्भवती महिला दीपिका को कुचल दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वंही दिलीप भी गम्भीर रूप से घायल हो गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना के बाद गंगापुर गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने में मुख्यमार्ग को जाम कर दिया है। वंही ग्रामीणों ने खदेड़ कर हाइवा चालक को भी पकड़ लिया और गम्भीर रूप से घायल दिलीप को इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान गिरिडीह-धनबाद मुख्य सड़क के जाम हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी।
घटना की सूचना मिलते ही महतोडीह पुलिस पिकेट की पुलिस के साथ मुफ्फिसल थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गयी।

पुलिस ने लिया हाइवा चालक को हिरासत में

पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर ग्रामीणों के चंगुल से हाइवा चालक को हिरासत में ले लिया। देर रात गये आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस शांत करा जाम हंटवाने में सफलता पायी उसके बाद मुख्य मार्ग पर आवगमन पुनः बहाल हो पाया। बाद में पुलिस ने मृतिका दीपिका के शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया।

हमले को लेकर सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस व विपक्षी भाजपा आमने

0

कोलकाता : हमले को लेकर सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस व विपक्षी भाजपा आमने-सामने आ गई है। दोनों ही पार्टियां गुरुवार को एक-दूसरे की शिकायत लेकर चुनाव आयोग की चौखट पर पहुंच गईं। तृणमूल के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन, पार्टी के महासचिव व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी एवं मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलकर शिकायत कीं। उन्होंने कहा कि घटना के जरिए ममता की हत्या की गहरी साजिश रची गईं थीं।

तृणमूल ने मामले की जांच की मांग करते हुए इसके पीछे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद प्रदेश भाजपा का प्रतिनिधिमंडल भी चुनाव आयोग पहुंचा और घटना की संपूर्ण जांच की मांग कीं।