Tuesday 7th of July 2026 07:36:46 AM
Home Blog Page 284

Kerala Elections: पीसी चाको का इस्तीफा और Church की राजनीति

0

पिछले कुछ दिनों में केरल कांग्रेस के अंदर हुए इस्तीफे पर गौर कीजिए । पीसी चाको (PC Chako) , पबदलम प्रभाकरन (Pabdalam Prabhakaran) और विजयन थॉमस (Vijayan Thomas) । ये तीनों केरल कांग्रेस के बड़े चेहरे हैं । पिछले साल केरल कांग्रेस में विभाजन के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस (मणि) के साथ ईसाईयों का जाना और अब इस साल बड़े ईसाई नेताओं का पार्टी छोड़ने के पीछे वहां ईसाई समुदाय के अंदर चल रही खदबदाहट है ।

केरल की राजनीति और Christian

केरल में ईसाईयों की जनसंख्या कुल आबादी का 18.38% है । वे केरल की 33 सीटों पर जीत-हार को प्रभावित करते हैं । मध्य केरल के एर्नाकुलम (Ernakulam) , कोट्टायम (Kottayam) , इडुक्की (Idukki) और पथन्नमथिट्टा (Pathanamthitta) जिले में इनका प्रभाव है । उत्तर भारत के नजरिए से केरल की ईसाई आबादी के राजनीतिक रुझान को देखने से राजनीतिक विश्लेषकों को धोखा खाना पड़ सकता है ।

उत्तर भारत के ईसाइयों को पारंपरिक रूप से कांग्रेस का समर्थक माना जाता है । वे सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी को ईसाई मानते हैं । लेकिन केरल की स्थिति थोड़ी अलग है। वहां से बड़ी संख्या में ईसाई आबादी अरब देशों में रहती है । उनके लिए यूरोप और अरब के मुसलमानों के बीच रिश्ते ज्यादा महत्वपूर्ण है । केरल में “Love Jihad” उनके लिए गंभीर खतरा है और वहां मुसलमान बनाव ईसाई की राजनीति चरम पर है ।

केरल की राजनीति में क्या चल रहा है?

केरल कांग्रेस (M) खुद को ईसाईयों का प्रतिनिधि बताती है । kerala Congress सबसे बड़ी Christian पार्टी है । पिछले 40 सालों से Kerala Congress (M) कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन UDF के साथ थी । फिलहाल K.M. Mani के बेटे Jose K. Mani केरल कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और उन्होंने UDF से अपना नाता तोड़ कर लेफ्ट गठबंधन वाले LDF के साथ जाने का फैसला किया है । केरल कांग्रेस को LDF गठबंधन के अंदर 25 सीटें दी गई हैं । इसमें पथन्नमथिट्टा (Pathanamthitta) की Ranni सीट भी है, जिसपर लेफ्ट गठबंधन पिछले 25 सालों से जीतती आ रही थी ।

Orthodox और Jacobites के बीच ईसाई मतों का बंटवारा

2017 में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया जिसके तहत बड़ी संख्या में Jacobite की परिसंपत्तियों , जैसे चर्च और कब्रिस्तान को orthodox खेमें को देने का आदेश दिया है । Jacobites को डर है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से उनके चर्च और कब्रिस्तान orthodox के पास चले जाएंगे । Jacobites का केरल की 8-10 सीटों पर प्रभाव है ।

दरअसल, orthodox Christians और Jacobites को आसान शब्दों में आप उत्तर भारत के सवर्ण और दलित के रुप में देख सकते हैं । orthodox खुद को Upper Caste मानते हैं, आर्थिक रूप से संपन्न हैं और Jacobites के यहां शादी नहीं करते । हाल ही में हुए local body elections में Jacobites ने लेफ्ट का समर्थन किया था । पीसी चाको Jacobites ईसाई समुदाय से आते हैं ।

Orthodox Christians और हिंदू वोटरों की एकजुटता

पिछले कई वर्षों से BJP ये प्रयास कर रही है कि orthodox Christians और सवर्ण हिंदुओं को एक मंच पर लाया जाए । सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केरल बीजेपी ने खुलकर orthodox का साथ दिया । बीजेपी नेताओं न कई विवादित कब्रिस्तान और चर्च की जमीन को orthodox को दिलवाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया । Chengannur विधानसभा क्षेत्र के लगभग 1000 साल पुराने चर्च को ढहने से BJP-RSS नेताओं ने बचाया था, इसके बदले orthodox ईसाईयों ने पंचायत चुनावों में BJP को समर्थन देने की घोषणा की थी । नतीजा, यहां से भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई ।

PM Modi के साथ तीन बार मुलाक़ात

अपने कार्यकाल के दौरान केरल के orthodox Christians संगठनों के साथ प्रधानमंत्री तीन बार मिल चुके हैं । अमित शाह और जेपी नड्डा के केरल दौरे पर भी orthodox Christians की प्रतिनिधि संस्था के साथ दोनों नेताओं की मुलाक़ात हुई । लेकिन Malankar Orthodox Syrian Church के अलावा किसी ने खुलकर भाजपा को समर्थन देने का एलान नहीं किया है ।

12 March 2021

0

Download

अखिलेश यादव के Bodyguards ने प्रेस कान्फ्रेंस में पत्रकारों को पीटा, तीन को फ्रैक्चर

0
एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश, तेजस्वी और तेजप्रताप यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब उनके सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों पर लात घूंसे बरसाने शुरू कर दिए । अखिलेश यादव के Bodyguards के हमले में कई पत्रकारों को चोटें आई हैं । कई के हाथ-पैर फ्रैक्चर हैं, जिनका ईलाज लखनऊ के cosmos Hospital में चल रहा है ।

https://twitter.com/MeghUpdates/status/1370047074855624705?s=09

क्या है पूरी घटना?

दरअसल प्रेस कान्फ्रेंस खत्म होने के बाद अखिलेश यादव बाहर निकल रहे थे । इतने में न्यूज़ 18 के पत्रकार अखिलेश से कुछ सवाल पूछ रहे थे, जिसका जवाब अखिलेश यादव ने नहीं दिया और वे सवाल को नजरअंदाज कर आगे बढ़ने लगे। पत्रकार वही सवाल बार-बार दोहराते हुए अखिलेश के पीछे लपके । इतने में अखिलेश यादव के Bodyguards ने पत्रकार को धक्का देते हुए “गोदी मीडिया” कहा । सुरक्षा कर्मियों के इस व्यवहार पर वहां मौजूद दूसरे पत्रकारों ने विरोध किया । इसी बात पर दोनों ओर से तू-तू,मैं-मैं होने लगी ।

अचानक सुरक्षा कर्मियों ने पिटना शुरू कर दिया

तू-तू, मैं-मैं चल ही रही थी कि भीड़ में से किसी एक पत्रकार ने कहा कि “कौन गोदी मीडिया है, कौन नहीं इसका फैसला आपलोग नहीं करेंगे” । आप सिर्फ Bodyguards हैं, अखिलेश यादव के प्रवक्ता नहीं । इतना सुनते ही एक Bodyguard ने उस पत्रकार को घूंसे से मारा, जिससे उनकी नाक से खून बहने लगा । इसके बाद दोनों ओर से हाथापाई होने लगी । सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों को बूटों से पीटा। कम से कम तीन पत्रकारों को फ्रैक्चर है ।

अखिलेश यादव के Bodyguards ने प्रेस कान्फ्रेंस में पत्रकारों को पीटा, तीन को फ्रैक्चर

0
एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश, तेजस्वी और तेजप्रताप यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब उनके सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों पर लात घूंसे बरसाने शुरू कर दिए । अखिलेश यादव के Bodyguards के हमले में कई पत्रकारों को चोटें आई हैं । कई के हाथ-पैर फ्रैक्चर हैं, जिनका ईलाज लखनऊ के cosmos Hospital में चल रहा है ।

https://twitter.com/MeghUpdates/status/1370047074855624705?s=09

क्या है पूरी घटना?

दरअसल प्रेस कान्फ्रेंस खत्म होने के बाद अखिलेश यादव बाहर निकल रहे थे । इतने में न्यूज़ 18 के पत्रकार अखिलेश से कुछ सवाल पूछ रहे थे, जिसका जवाब अखिलेश यादव ने नहीं दिया और वे सवाल को नजरअंदाज कर आगे बढ़ने लगे। पत्रकार वही सवाल बार-बार दोहराते हुए अखिलेश के पीछे लपके । इतने में अखिलेश यादव के Bodyguards ने पत्रकार को धक्का देते हुए “गोदी मीडिया” कहा । सुरक्षा कर्मियों के इस व्यवहार पर वहां मौजूद दूसरे पत्रकारों ने विरोध किया । इसी बात पर दोनों ओर से तू-तू,मैं-मैं होने लगी ।

अचानक सुरक्षा कर्मियों ने पिटना शुरू कर दिया

तू-तू, मैं-मैं चल ही रही थी कि भीड़ में से किसी एक पत्रकार ने कहा कि “कौन गोदी मीडिया है, कौन नहीं इसका फैसला आपलोग नहीं करेंगे” । आप सिर्फ Bodyguards हैं, अखिलेश यादव के प्रवक्ता नहीं । इतना सुनते ही एक Bodyguard ने उस पत्रकार को घूंसे से मारा, जिससे उनकी नाक से खून बहने लगा । इसके बाद दोनों ओर से हाथापाई होने लगी । सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों को बूटों से पीटा। कम से कम तीन पत्रकारों को फ्रैक्चर है ।

73 कुंज के जागरण में उमड़ी भीड़, सिल्ली के विधायक सुदेश महतो भी पहुंचे

0


सिल्ली । सिल्ली, पश्चिम बंगाल के झालदा डोरपा में पिछले 9 दिन से चल रहे हैं 73 कूंच के अंतिम दिन गुरुवार को जागरण में उमड़ी भीड़ । समापन के अंतिम दिन झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सुदेश कुमार महतो की शिरकत की एवं पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिये ।

ज्ञात हो कि 73 नाम कूंच यज्ञ के बारे में बताते हैं कि एक बार दंडी बाबा उर्फ अनंत महतो ने मुरी देलवाडा स्वर्ण रेखा नदी से जल उठा कर बाघमुंडी लहरिया तक गए।!फिर उन्हें मुरी देलवाडा से देवघर तक दंड मार्च जमीन पर लेट कर 73 दिनों में पहुंच कर जल चढ़ाया! इसी को लेकर 73 यज्ञ कूंच के नाम से यज्ञ का शुभारंभ किया 9 दिनों तक लाखों लोगों ने अपना आस्था का परिचय देते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे

3 मार्च से शुरू होकर 12 मार्च तक शुक्रवार को शाम 3:00 बजे समापन की जाएगी। आस्था के इस बेला में जहां गुरुवार को देर शाम तक आसपास के इलाके में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई वहीं यज्ञ स्थल पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। इस मौके पर उनके साथ सुनील सिंह हरे लाल महतो दुबराज महतो समेत कई लोग उपस्थित थे।

लातेहार के बालूमाथ में जहरीली गैस हादसा, कुआं से पंप निकालने के दौरान तीन की मौत,एक

0

लातेहार(उज्ज्वल दुनिया)ः लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू पंचायत के पाल्हि टोला में एक कुआं से पंप निकालने के दौरान हुए हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में सिमोन टोप्पो(45), आशीष टोप्पो(15) व अनुप टोप्पो(26) शामिल हैं। सभी आपस में पिता-पुत्र और भतीजा हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसके लिए विलियर्स पंप को 20 फीट गहरे कुएं के अंदर डाला गया था। हालांकि कुएं में पानी मात्र 5 फीट ही था। सिंचाई के दौरान जब कुएं का पानी खत्म हो गया तो पंप को बाहर निकालने के लिए पहले बेटा आशीष टोप्पो कुएं में उतरा। इस दौरान वह कुएं में गिर गये। आशीष को निकालने उसके पिता कुएं में गए तो वह भी वहीं गिर गए। इस बीच दोनों को बाहर निकालने के लिए कुएं में उतरा भतीजा अनुप टोप्पो भी गैस की चपेट में आ गया। जब वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने कुएं में झंाका तो तीनों को बेहोश देखा। धीरे-धीरे काफी संख्या में वहां पर लोग जुट गये। जहरीली गैस कुएं के तली में होने के कारण ग्रामीणों ने कुएं के आधे हिस्से तक लटककर रस्सी के सहारे तीनों को बाहर निकालने के बाद अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

सावडीह गांव के किसान कर रहे है ऑर्गेनिक खेती

0

सोनाहातू :- प्रखंड पूर्वी क्षेत्र के सावडीह (बाँधडीह) गांव के पास बंजर भूमि में युवको ने ऑर्गेनिक खेती प्रारंभ कर किसानों के लिये मिसाल पेश कर रहे है। गांव के 6 एकड़ बंजर भूमि को सुरेश महतो व सुधीर महतो ने मिलकर खेती लायक बनाया। जमीन तैयार होने के बाद पूरे 6 एकड़ जमीन में करेला, नन्हूवा, झींगा और तरबूज के बीज डाल दिये है।

युवको के इस ऑर्गेनिक खेती में कृषि विशेषज्ञ जेम्स व विकास महतो का सहयोग मिल रहा है। विधायक सुदेश महतो ने खेती को प्रोसाहित करने के लिये एग्री टू इको परियोजना चलाया है। परियोजना में किसानों को बिजली,पानी ड्रिप बोरिंग,बीज आदि की व्यवस्था कराया। इस परियोजना के प्रभावित होकर कई युवक समूह बना कर खेती करने की ओर अग्रसर है। आनेवाले समय मे आत्म निर्भर बनने में एग्री टु इको परियोजना युवको के लिए वरदान साबित होगा।

भारत में लगी कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित: रामेश्वर उरावं

0
कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाते रामेश्वर उरावं

रांची। झारखंड के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री सह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव ने गुरुवार को कोरोना का टीका लगवाया और अन्य सभी कोरोना योद्धाओं और 60वर्ष से अधिक उम्र के लोगों अथवा गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों से भी बिना किसी झिझक टीका लगवाने की अपील की।

वित्तमंत्री ने गुरुवार को रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल में कोविशिल्ड वैक्सीन का पहला डोज लिया। सिस्टर नीली रोज बरवा और सिस्टर निभा रानी ने इंजेक्शन लगाया। वहीं हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर संगीता राय ने पूरी प्रक्रिया का संचालन किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में डॉ0 रामेश्वर उरांव कोरोना का टीका लेने वाले पहले मंत्री बन गये है। इससे पहले वे पिछले वर्ष कोरोना संक्रमित भी हुए थे और बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी।
कोविड-19 का टीका लेने के बाद कुछ देर के लिए अस्पताल में उन्हें ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया, बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गयी।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में डॉ0 उरांव ने कहा कि भारत में निर्मित कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, इसके लिए उन्होंने देश के वैज्ञानिकों को बधाई भी दी।

लोगों को कानून की जानकारी होगी तो अपराध में कमी आयेगी : समरी लाल

0
पिठौरिया में विधिक जागरूकता केन्द्र का उद्घाटन

रांची :आम जनमानस के विधिक जानकारी होने से अपराध कम होंगे उक्त बातें कांके के विधायक समरी लाल ने पिठौरिया में झारखंड अधिवक्ता मंच के रांची जिला कार्यालय सह विधिक जागरूकता केंद्र का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कही। विधायक समरी लाल ने कहा कि आम जनता को विधि की जानकारी होने से कानून का अक्षरस: पालन हो सकेगा ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं मंच के अध्यक्ष रविंद्र कुमार अधिवक्ता ने कहा कि मंच का एकमात्र उद्देश्य गरीब असहाय एवं पीड़ित लोगों को विधिक सहायता प्रदान करना है ,जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति को कानूनी सहायता प्राप्त हो सके ।

इस अवसर पर मुखिया मुन्नी देवी 20 सूत्री अध्यक्ष अभिषेक कुमार, सुखदेव साहू ,भीखन साहू, राम किशोर महतो अधिवक्ता, जितेंद्र वर्मा, पौलमी चक्रवर्ती, ईशान कुमार वर्मा ,रितेश कुमार, अजय यादव, राम शंकर साहू, प्रमोद केसरी ,अरुण साहू, गोपाल महतो, राम लखन महतो , प्रशांत कुशवाहा , मानस सत्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रोहन ठाकुर एवं धन्यवाद ज्ञापन नीरज कुमार ने किया। इस अवसर पर रांची जिला कमेटी का भी गठन किया गया जिसमें रोहन ठाकुर को रांची जिला का अध्यक्ष, सौरभ पांडे, पलमी चक्रवर्ती ,गणेश प्रसाद एवं राम कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, सुखदेव महतो, मानस दत्ता सह सचिव , विमल लिंडा, कौशिकी गिरी मंत्री, एवं ईशान कुमार वर्मा ,उमा शंकर कुमार , रितेश कुमार, अमित साहू, कृष्णा साहू एवं राम प्रसाद महतो कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किये गये हैं।

सुरजी टुडू के गांव लक्ष्मीबथान पहुंचे बाबूलाल, परिजन से मिल दिया हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन

0

[राजेश कुमार]
गिरिडीह : सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी गुरुवार को जिले के गावां -तीसरी के सुदूरवर्ती क्षेत्र में बसा लक्ष्मीबथान गांव पहुंचे और 13 दिन पूर्व प्रसव पीड़ा के दौरान मौत को प्यारी हुई लक्ष्मीबथान गांव निवासी सुरजी मरांडी के परिजन से मिले और घटना की पूरी जानकारी ली। मौके पर उन्होंने मृतका के परिजन को हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि लक्ष्मीबथान गांव निवासी सुनील टुडू की पत्नी सुरजी मरांडी को जब 13 दिन पूर्व प्रसव पीड़ा उठी थी। तब परिजन उसे चारपाई पर लाद कर प्रसव कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां ले गये थे। क्योंकि उक्त गांव में आवगमन को कोई दूसरा साधन उपलब्ध नही था। सुरजी को अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही सुरजी ने एक स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दी थी। हालांकि प्रसव के बाद सुरजी मरांडी की तबियत बिगड़ने लगी थी। परिजन उसी तरह खाट पर लादे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक बगैर कोई पूर्व सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित थे। नतीजतन इलाज के अभाव में न केवल सुरजी की बल्कि उसके नवजात शिशु की भी तड़प तड़प कर मौत हो गयी थी।

ग्रामीणों से बात करते बाबूलाल

गुरुवार को गांव पहुंचे मरांडी मृतका के परिजनों से मिल घटना पर अफशोस जाहिर कर स्थानीय ग्रामीणों से भी मिले। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने गांव में सड़क, पानी, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव होना बताया। कहा कि अगर सड़क होती तो आज हमारे गांव की बहु का सही समय पर इलाज हो गया होता और उसकी जान बच गई होती।

मौके पर मरांडी ने ग्रामीणों को उपायुक्त से मिल कर इस गांव की सभी समस्याओं से अवगत कराने और विभाग को भी चिट्ठी लिखकर शीघ्र सड़क बनाने का काम कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामवासियों को कुंआ, आंगनबाड़ी केंद्र समेत अन्य सभी सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

इस दौरान धनवार विधायक मराण्डी के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अंकज सिंह,आयुष सिन्हा, ललित पांडेय, बनारस सिंह, देवान मरांडी, रामचन्द्र ठाकुर, मुन्ना सिंह, अमरदीप निराला, श्रीराम यादव, भगवान दास बर्णवाल, अजीत शर्मा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्तिम व्यक्ति की सेवा ही संगठन का मुख्य कार्य है :

0

रिम्स हॉस्पिटल में कोरोना टीकाकरण केन्द्र के समीप भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कोरोना टीकाकरण सहयोग शिविर का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रमण्डलीय प्रभारी बालमुकुंद सहाय,भारतीय जनता पार्टी राँची महानगर अध्यक्ष के. के. गुप्ता, कांके के विधायक समरी लाल, महानगर महामंत्री वरुण साहु एवं बलराम सिंह, मनोज मिश्रा, राजु सिंह, जीतेन्द्र सिंह पटेल, गोपाल सोनी, राजेश भगत, शैलेन्द्र सिंह बब्लु,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोंदा मंडल के अध्यक्ष विकास कुमार रवि आदि उपस्थित थे।

आज 45 से 60 वर्ष के ऊपर लोगों को कोरोना टीका लगाया जा रहा है साथ ही इमरजेंसी में कम उम्र के भी लोगों को टीका लगाया जा रहा है लेकिन उनके लिए फॉर्म है वह फॉर्म भरना अति आवश्यक है । लोगों को सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सहायता शिविर के माध्यम से किसी को टीका लगाने में परेशानी ना हो उसके लिए भारतीय जनता पार्टी के गोंदा मंडल, पंडरा मंडल, जगरनाथपुर एवं धुर्वा मंडल की ओर से कैंप लगाया गया। यह सेवा शिविर उक्त मंडलो में चार दिनों तक चलेगा ।

अस्पताल से ममता का वीडियो संदेश

0

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल से ही अपने समर्थकों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है. ममता बनर्जी ने वीडियो में कहा है कि हमले में मुझे लगी गंभीर चोटें, बाहर आकर व्हीलचेयर पर करूंगी प्रचार.टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि कल मैं अपनी गाड़ी के बोनेट पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन कर रही थी, तभी पीछे से धक्का लगा था. इससे मैं गिर पड़ी थी और जिससे चोटें आई हैं. इस घटना के बाद मेरे सिर और सीने में दर्द भी है. उन्होंने कहा कि ये सही है कि कल मुझे चोट लगी थी. मेरे पैरों, हाथ, टखनों में चोट आई है. लिगामेंट्स डैमेज हुए हैं.

आगरा: दिल्ली हाईवे पर कंटेनर से टकराई कार ,8 लोगों की मौत, 4 घायल

0

आगरा। आगरा जिले में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गुरुवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां के एत्मादपुर नामक इलाके में गुरुवार सुबह एक स्कॉर्पियो गाड़ी के एक कंटेनर से टकरा जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के वक्त मारे गए चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

सभी लोग एसयूवी में सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चुनाव आयोग ने ममता को चोट लगने पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी

0

कोलकाता। चुनाव आयोग (ईसी) ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और राज्य के विशेष पर्यवेक्षकों अजय नायक और विवेक दुबे से उस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी है, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पैर में चोटें आई हैं। ममता को पूर्वी मिदनापुर के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान चोट लगी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि इस बीच, पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक पी. निरजनारायण ने मुख्यमंत्री की चोट पर पूर्वी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट भी मांगी। यह भी देखा जा रहा है कि क्या सुरक्षा चूक थी।

ममता ने कहा, “मैं अपनी कार के बाहर दरवाजा खोलकर खड़ी थी। मैं प्रार्थना करने के लिए एक स्थानीय मंदिर में जाने वाली थी। कुछ लोगों ने अचानक आकर कार के दरवाजे को धक्का दिया, जिससे मेरे पैर में चोट आई।”

वहीं, बैरकपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि ममता झूठ बोल रही हैं और उनका ड्रामा ध्यान आकर्षित करने और जनता की सहानुभूति हासिल करने के लिए लक्षित था।

सिंह ने कहा, “वह हर बार जनता की सहानुभूति पाने के लिए ऐसा करती हैं। यह कुछ और नहीं, बल्कि उसका नाटक है।

11 March 2021

0

Download