Tuesday 7th of July 2026 06:36:49 AM
Home Blog Page 285

11 March 2021

0

Download

ममता बनर्जी पर हमला नहीं हुआ, उनकी गाड़ी पीलर से लटक रहे बैनर से टकराई

0
ममता बनर्जी ने चार लोगों पर हमले का आरोप लगाया था

न्यूज एजेंसी ANI ने चश्मदीदों के हवाले से दावा किया है कि ममता बनर्जी की कार का accident हुआ था, जिसके कारण उनको चोटें आई है । ANI को स्थानीय लोगों ने बताया कि ममता बनर्जी की SUV एक पिलर से लटक रहे बैनर से टकरा गई, जिससे उनकी गाड़ी का दरवाजा खुल गया ।

निजी चैनल ने भी हमले से किया इन्कार

ANI के बाद एक निजी चैनल ने भी स्थानीय लोगों से बातचीत की । बाजार में कई लोग एक्सीडेंट के वक्त मौजूद थे । पास ही एक मिठाई की दुकान से ममता बनर्जी के लिए बर्फ लाया गया, ताकि उन्हें दर्द से राहत मिले । चश्मदीदों ने भी गाड़ी के accident की पुष्टि तो की लेकिन ममता बनर्जी पर हमले की बात से उन्होंने इन्कार कर दिया ।

ममता बनर्जी ने क्या कहा था ?

ममता बनर्जी ने कहा था कि नंदीग्राम में प्रचार के वक्त चार लोगों ने मुझे धक्का दिया, जिससे मैं असंतुलित होकर गिर पड़ी । इसके बाद हमलावरों ने गाड़ी का टायर मेरे पैर पर चढ़ाया और भाग गए ।

“बाबूलाल और समीर उरावं बाज आएं, वरना होगा सामाजिक बहिष्कार”

0
भाजपा नेताओं का पुतला दहन करते आदिवासी संगठन
रांची झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं राज्यसभा सांसद समीर उरांव के द्वारा आदिवासियों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी को लेकर आदिवासी संगठन की ओर से विरोध प्रदर्शन करते हुए रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर पुतला दहन किया गया।

जय आदिवासी केंद्रीय परिषद की ओर से महिला नेत्री निरंजना हेरेंज टोप्पो ने कहा कि बाबूलाल मरांडी एवं समीर उरांव ने आदिवासी समाज को भड़काने और जाति धर्म के नाम पर लड़ाने का प्रयास किया है जिसे लेकर जन जन तक इनके खिलाफ प्रचार किया जाएगा और इनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

साथ ही परिषद के प्रदेश प्रवक्ता हलधर चंदन पाहन ने कहा कि आदिवासी समाज दुनिया के सभी धर्म का सम्मान करता है परंतु बीजेपी नेता और विधायक की ओर से आ रहे बयान का मैं पुरजोर विरोध करता हूं क्योंकि आदिवासी प्रकृति वादी रूढ़ीवादी परंपराओं के अंतर्गत जाने जाते हैं और हम हिंदू नहीं हैं ।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में इनकी अपनी पहचान शेड्यूल ट्राइब के रूप में निहित है साथ ही पांचवी अनुसूची के अंतर्गत आदिवासियों का अपने क्षेत्रों में प्रशासन अथवा स्वशासन का शक्ति प्राप्त है। परंतु जानबूझकर बाबूलाल मरांडी और समीर उरांव सत्ता और शासन की लोभ लालच से वशीभूत होकर अपनी पार्टी से प्रेरित भाषा बोल रहे हैं। जिससे समाज और पूरे झारखंड वासी आक्रोशित है।

आदिवासी छात्र मोर्चा के आदिवासी नेता अजय टोप्पो ने भी आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी और समीर उरांव ने सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है जिस पर इन दोनों नेताओं के खिलाफ न्यायालय में अवमानना की याचिका दायर की जाएगी और इनको जेल के सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से निरंजना हेरेंज टोप्पो, अजय टोप्पो,चंदन हलदर पाहन, करमा लिंडा, सुरेंद्र पासवान, गीता लकड़ा, संजू मींज, एंजेला टू डू,संध्या लिंडा, श्रीकांत बाड़ा, राजू टोप्पो, मनी लिंडा,मुन्ना मुंडा, आरती मुंडा,रितु मुंडा,सीता पाहन,पूजा खलखो, विनय तिर्की, चिंता तिर्की, सावधानी लिंडा,दशमी खलखो, सुमन लिंडा ,चंद्र सुरेन,विश्वासी सुरिन,कुसुम मुंडा,दीप्ति तिर्की, मुक्ता मुंडा ,सोनी लकड़ा,सहित सैकड़ों की भारी संख्या में महिला पुरुष युवा युवती छात्र-छात्राएं शामिल थे।

लोकसभा में संजय सेठ ने कहा

0
जनसंख्या नियंत्रण पर लोकसभा में अपनी बात रखी- संजय सेठ

भारत ही नहीं पूरी दुनिया में बढ़ती जनसंख्या और सीमित होते प्राकृतिक संसाधन हमारे लिए बड़ी चिंता का विषय हैं। चाहे पानी की बात हो, पर्यावरण की बात हो या अन्य प्राकृतिक संसाधनों की बात हो। निश्चित रूप से बढ़ती हुई जनसंख्या इन सब के लिए ही बड़ी समस्या खड़ी कर रही है। हम अपने देश की बात करें आज भारत की जनसंख्या 130 करोड़ से अधिक हो चुकी है। देश की आजादी के बाद से लंबे समय तक सरकारों ने जागरूकता अभियान चलाएं ताकि लोग जनसंख्या नियंत्रण के महत्व को समझ सके, जनसंख्या नियंत्रण से जुड़ी मुहिम से जुड़ सकें। इस जागरूकता अभियान में करोड़ों रुपए खर्च हुए परंतु इसका कोई सार्थक परिणाम हमें देखने को नहीं मिला। देश की जनसंख्या लगातार बढ़ती ही रही।

उक्त बातें राँची के सांसद संजय सेठ ने आज लोकसभा में कही। श्री सेठ लोकसभा के नियम 377 के तहत भारत में जनसंख्या कानून को लेकर अपनी बात रख रहे थे।

उन्होंने कहा कि अब जब हम हर क्षेत्र के विकास की बात कर रहे हैं। शिक्षा हो या रोजगार हो या व्यवसाय हो या फिर अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं हो। सबके रहने के लिए आवास हो। इन सबकी चिंता करते हैं तो कहीं ना कहीं हमको यह दिखता है कि आज से दो-तीन दशक के बाद हमारे सामने बहुत बड़ी समस्या खड़ी होने वाली है। इसलिए यह जरूरी है कि सरकार इस देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए और उसे सख्ती से लागू करे। ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम उनका सुरक्षित भविष्य दे सकें।

संजय सेठ ने कहा कि बड़ी चिंता होती है, जब आए दिन अखबारों में ऐसी खबरें पढ़ता हूं कि वहां प्राकृतिक संसाधन कम हो रहे हैं। बढ़ती भीड़ के कारण बहुत सारी समस्याएं हो रही हैं। पर्यावरण के प्रति लोगों की चिंता देखता हूं, पानी के प्रति लोगों की चिंता देखता हूं तो ऐसी स्थिति में हमारे पास एक मात्र उपाय है कि हम सबसे पहले जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाएं ताकि जो इनका पालन सुनिश्चित नहीं करें, उन्हें तमाम सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाए। “हम दो हमारे दो” इस स्लोगन को अब स्लोगन रखने का समय नहीं आया है बल्कि इसे सख्ती से लागू करने का समय आया है।

संजय सेठ ने सदन में कहा कि मैं पूरे विश्वास और जिम्मेवारी के साथ यह बात कहता हूं कि यदि हमने जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनाया या इस पर हमने सख्ती नहीं दिखाई तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेगी और हम उन्हें उनका सुरक्षित भविष्य नहीं दे पाएंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांटाटोली में रखेंगे स्कूल व मदरसे का बुनियाद

0

जामताड़ा: झारखंड हज कमेटी के चेयरमैन सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी के नेतृत्व में गुरुवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कांटाटोली की इद्रीस कॉलोनी में मदरसे की इमारत का शिलान्यास करेंगे।

ज्ञात हो कि इस संबंध में झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश का एक प्रतिनिधिमंडल जामताड़ा के विधायक सह झारखंड राज्य हज कमेटी के चेयरमैन डॉ इरफान अंसारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला और उन्हें शिलान्यास के मौके पर इदरीस कॉलोनी आने का न्योता दिया। इसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया था।

मौके पर विधायक ने बताया यह स्कूल मदरसा मॉडर्न एवं हाईटेक होगा और समाज में हमारे बच्चों को आगे लाया जाएगा। विद्यालय सभी सुविधाएं होगी और बच्चे उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। विधायक की इस पहल से समाज में खुशी की लहर है और कार्यक्रम को लेकर भारी प्रसन्नता है।मालूम हो कि कार्यक्रम में विधायक बंधु तिर्की,विधायक राजेश कच्छप और विधायक अकेला यादव शामिल होंगे|

सांसद ने उठाया ट्रेन परिचालन का मामला

0
MP raised the issue of train operation

मेदिनीनगर। पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने आज लोकसभा में नियम 377 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं रांची-चोपन एक्सप्रेस के पुनः परिचालन का मामला उठाया। श्री राम ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। अब धीरे-धीरे ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो रहा है, लेकिन पलामू संसदीय क्षेत्र अंतर्गत चलनेवाली ट्रेन संख्या 18635/18636 रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं रांची-चोपन एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों ट्रेन पलामू संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए लाइफ लाइन है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि इसीआर के जीएम से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उक्त ट्रेन दक्षिण पूर्व रेलवे की है, अतः इस संबंध में उनके द्वारा ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन को पुनः चलाने में इसीआर को कोई आपत्ति नहीं है और उन्होंने इस ट्रेन को चलाने के लिए रेलवे बोर्ड एवं एससीआर से अनुरोध किया है। सांसद श्री राम ने लोकसभा में कहा कि आपके माध्यम से रेल मंत्री से अनुरोध है कि यात्रियों के आवागमन में हो रही कठिनाईयों को देखते हुए उक्त ट्रेन को चालू करने की कृपा की जाय। साथ ही इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे को निर्देश देने का कष्ट करें

कृषि ऋण माफी योजना किसानों को देगी राहत उपायुक्त ने जागरूकता रथ को किया रवाना

0

मेदिनीनगर। झारखंड कृषि ऋण माफी योजना राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसका मुख्य उद्देश्य अल्पावधि कृषि ऋणधारक किसानों को ऋण के बोझ से राहत दिलाना है। उक्त बातें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन ने आज समाहरणालय परिसर से कृषि ऋण माफी योजना जागरूकता रथ कीे रवानगी मौके पर कही। मौके पर उन्होंने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री रंजन ने कहा कि इस योजना के माध्यम से फसल ऋण धारकों की ऋण पात्रता में सुधार लाने, नए फसल ऋण माफी सुनिश्चित करने, कृषक समुदाय के पलायन को रोकने तथा कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि पलामू जिला अंतर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार के मद्देनजर इस जागरूकता रथ को रवाना किया जा रहा है। जागरूकता रथ 19 मार्च तक पलामू जिले के सभी प्रखंडों में जाकर लोगों को किसान ऋण माफी योजना से संबंधित जानकारी देगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों में एटीएम तथा बीटीएम की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने योजना की विशेषताओं के बारे में बताते हुए कहा कि आवेदक के आधार संख्या के प्रयोग से ही सही लाभुकों की पहचान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह कागज रहित आवेदन प्रक्रिया है। इसका प्रत्यक्ष लाभ डीबीटी के माध्यम से बकाया ऋण की अदायगी की जाएगी। उन्होंने पात्र आवेदकों से इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने निकटतम प्रज्ञा केंद्र अथवा बैंक शाखाओं में जाकर आवेदन प्रक्रिया करने की अपील की है।

पुलिस की सख्ती से नक्सली वारदातों में कमी आई

0

सरायकेला: कोल्हान रेंज के डीआईजी राजीव रंजन सिंह आज बुधवार को सरायकेला पहुंचे। जहां उन्होंने नक्सली गतिविधि को लेकर एक समीक्षा बैठक किया। इस समीक्षा बैठक में जिले के एसपी मोहम्मद अर्शी एवं सरायकेला व चांडिल अनुमंडल के एसडीपीओ और सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के आला अधिकारी भी उपस्थिति थे।

इस दौरान डीआईजी राजीव रंजन ने बताया की कोल्हन में नक्सल गतिविधियो पर पुलिस की पहल अच्छी रही है। पीछे एक वर्षो के दौरान सरायकेला जिले के नक्सली प्रभावित इलाके में लगातार अभियान के कारण नक्सली वारदात कम रही है। समीक्षा बैठक में वैसे जवानों को भी चिन्हित किया जा रहा जो नक्सल अभियान के दौरान अच्छे कार्य किये है। उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा।

वैसे आपको बता दें कि बीते एक महीने के भीतर कोल्हान के चाईबासा और चक्रधरपुर में नक्सली घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही बंगाल में चुनाव भी होने वाले हैं ऐसे में नक्सली घटनाओं के बढ़ने की संभावना है। संभवतः इसको लेकर भी डीआईजी द्वारा यह अहम बैठक की गई।

बता दे कि सरायकेला जिले के कुचाई, सरायकेला, खरसावां, चांडिल, नीमडीह और चौका थाना नक्सली गतिविधियों के लिए विख्यात है। साथ ही नीमडीह, ईचागढ़ और तिरुलडीह थाना की सीमाएं बंगाल से सटे होने के कारण विशेष चौकसी बरतने को लेकर इस बैठक को अहम माना जा सकता है।

चाचा ने घोंट दिया चार वर्षीय मासूम का गला, विद्यालय के पीछे से बरामद हुआ शव

0

मेदिनीनगर। जमीन विवाद में सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह में चार वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई। मृतक बच्चे की पहचान संतोष चंद्रवंशी के छोटे बेटे संकेत कुमार के रूप में की गई। पुलिस ने संकेत का शव उसके घर के पीछे से कल देर रात बरामद किया है। वहीं, हत्या के आरोप में पुलिस ने संकेत के चचेरे चाचा दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता में पलामू एसपी संजीव कुमार ने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी ने अपने ही गंजी को फाड़ने के बाद उसी से मासूम का गला घोंट दिया। उन्होंने बताया कि मामला पूरी तरह से जमीन विवाद का है। कुछ दिन पहले भाइयों में बंटवारा हुआ था, जिससे आरोपी दीपक असंतुष्ट था। उन्होंने बताया कि पास से ही फोरलेन सड़क गुजरनेवाली है, जिसमें मुआवजा मिलनेवाला है इसी को लेकर वह बंटवारे से असंतुष्ट था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बच्चे को समोसा खिलाने के बहाने होटल पर ले गया। दोपहर के डेढ़ बजे के बाद वह अपने बनियान से गला घोंट उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पत्तों से छुपा दिया। उन्होंने बताया कि संकेत मंगलवार से लापता था और उसके लापता होने के बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। इस मामले में शक के आधार पर सदर थाना पुलिस ने कांड सं. 10/2021 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

इस मामले में संदेह के आधार पर संकेत के चाचा दीपक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर शव को रजवाडीह स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय के पीछे झाड़ी के पास से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भेज दिया गया है। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया हत्या गला दबाकर की गई है। हालांकि उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होने की बात कही। बताया जा रहा है कि चार दिन पूर्व घर का बंटवारा हुआ था। उस वक्त दीपक ने किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं जताई थी। पर उसके मनमुताबिक संपत्ति कम मिलने से वह आक्रोश में था। मंगलवार की दोपहर 11 बजे के करीब दीपक भतीजा संकेत को अपने साथ ले गया। उसे समोसा खिलाया, हैंडपंप पर पानी भी पिलाया। फिर उसकी हत्या अपने बनियान से गला घोंटकर कर दी। जब काफी देर तक बच्चा घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया। इस बीच परिजनों को पता चला कि बच्चे को दीपक के साथ देखा गया था। जब दीपक से बच्चे के बारे में पूछा गया तो उसने सही जानकारी नहीं दी। इधर, बच्चे की हत्या से पूरे गांव में आक्रोश है।

घटना को लेकर कल देर रात ग्रामीणों ने पांकी-मेदिनीनगर सड़क जाम कर दिया था। सदर एसडीओ अजय सिंह बड़ाईक के समझाने के बाद परिजनों व आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम हटाया। किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसे लेकर पुलिस बल रात भर गांव में कैंप कर रही थी। अनुसंधान व छापामारी दल में एसडीपीओ के. विजयशंकर, पुलिस इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा, सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार, पुअनि शमशेर बहादुर सिंह, उपेंद्र कुमार दास, समतबक्य कुमार, एएसआई विक्रम सवैया, सुरेंद्र सिंह, समाल अहमद समेत पुलिस जवान अशोक कुमार पासवान, मो. शाहिद फजल, प्रदीप रजक, अंजनी रजक, अर्जुन राम, दिनेश तिवारी आदि शामिल थे।

पातम दातम सड़क निर्माण व पुलिया निर्माण में भारी अनियमितता

0

नितेश जायसवाल/ संवाददाता

लातेहार । जिले के हेरहंज प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बीएचपी SH-10 मुख्य पथ स्थित इनातू से पातम-डाटम जाने वाली नवनिर्माण सड़क में भारी अनियमितताएं बरती जा रही है। यह सड़क विशाल कंट्रक्शन के द्वारा करीब 03 करोड़ रुपये की लागत से राज्य संपोषित योजना के तहत बनाया जा रहा है।

क्या है मामला

इनातू से पातम-डाटम जाने वाली नवनिर्माण पथ में पीसीसी की ढलाई की जा रही है । ढलाई से पूर्व सड़क में मिट्टी भरकर ऊपर से क्रेसर का डस्ट डालकर सड़क में ढलाई कार्य किया जा रहा है ।सड़क में न तो रोलर चलाया गया और न ही पानी की पटवन कर सड़क में पोलिस किया गया है और ढलाई कार्य किया जा रहा है । ढलाई में मात्र 04 इंच का मोटाई कर ही ढलाई की जा रही है। ग्रामीणों ने घटिया काम होने का विरोध भी किया पर ठीकेदार द्वारा काम में कोई सुधर नहीं किया गया ।

घटिया सीमेंट का उपयोग पीसीसी व पुल निर्माण में किया जा रहा है। ढलाई में 8 /1 का मशाला बनाकर लगाया जा रहा है जहाँ सीमेंट का कमी देखा जा सकता है। ढलाई में वेबरेटर मशीन का उपयोग भी नहीं किया गया है जिससे सड़क की गुणवत्ता पर कई सवाल उठ रहा है । जब ग्रामीणों द्वारा बिभाग के अधिकारियो से शिकायत की गई तो अच्छा कार्य करवाने की बात कही गई । पर उनके द्वारा गुणवातापूर्ण कार्य करवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई । इस बाबत जब विभाग के कनीय अभियंता जानेस्वर राम से बात की गई तो उन्होंने बताया की ठीकेदार द्वारा अगर घटिया काम कारवाई गई है तो निर्मित पथ को कबाड़ कर गुणवातापूर्ण काम करवाया जाएगा ।