Tuesday 7th of July 2026 05:33:41 AM
Home Blog Page 286

हेरहंज प्रखंड में मनरेगा योजनाओं में हो रही है धांधली

0

संवाददाता नितेश जायसवाल
लातेहार । हेरहंज प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत चुक्कु टोला में पंचायत के प्रोग्राम में मालती देवी का डोभा निर्माण में काम से अधिक मजदूरी भुगतान किया गया था। जिसमें संबंधित पदाधिकारियों की मिलीभगत से किया गया भुगतान। पंचायत स्तरीय जनसुनवाई से पूर्व सोशल ऑडिट टीम के द्वारा स्थल निरीक्षण कर कार्य की सत्यता जांच की गई थी जिसमें लगभग 2 फीट मिट्टी की कटाई हुई थी जिसके बाद पंचायत स्तरीय टीम ने यह मामला उठाया था कि जो भी पैसे की अधिक निकासी हुई है उसे नजारत के खाता में जमा करना है लेकिन प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई तक भी अधिक मजदूरी भुगतान का पैसा नहीं जमा किया गया।

सबसे खास बात है कि आखिर क्या देखकर मापी पुस्तिका में दो लाख चालीस हजार रुपये की एम बी किया गया था। जिसके तहत मजदूरी भुगतान हुवा था। जबकि कार्य स्थल में लगभग दो फिट गहराई मिट्टी की कटाई की गई है। मापी पुस्तिका के मुताबिक इसमें लगभग 50 हज़ार तक भुकतान का स्टीमीट बनता है बावजूद इसमे पदाधिकारी के मिलिभगत से दो लाख रुपये की अधिक निकासी की गई है।जिससे सरकार के पैसे की हो रही है बंदरबांट।

प्रखण्ड जन सुनवाई में बीआरपी धीरेंद्र कुमार सिंह, अरविंद सिंह,ज्यूरी मेम्बर में जिला परिषद सदस्य-बिंदु देवी,प्रखण्ड प्रमुख- राजेश्वरी देवी,उप-प्रमुख-जनाब अंसारी,ग्राम प्रधान हेरहंज-केदार प्रसाद गुप्ता,ग्रामीण-जितेंद्र यादव के अध्यक्षता में प्रखण्ड जनसुनवाई की गई। इन लोगों के द्वारा मालती देवी के अधिक निकासी मामले को 30 मार्च तक कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया। वहीँ पंचायत जन सुनवाई मामले में और जितने भी प्रखण्ड क्षेत्र के अवैध निकासी को जो नाजिर के पास जमा किए हैं वह सभी रशिद जमा किए जो जमा नही किए वे लोग प्रखण्ड जन सुनवाई में 64950 रुपए सरकार के खाते में जमा किया गया। मौके पर पंचायत सचिव,मुखिया,रोजगार सेवक के साथ लाभुक व ग्रामीण मौजूद थे।

झारखण्ड में युवा, डायनामिक और संवेदनशील मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई की मजबूत सरकार

0

संथाल ब्यूरो/नीरज कुमार जैन

झामुमो के केंद्रीय सचिव सह सीएम हेमंत सोरेन के विस क्षेत्र के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने कहा कि झारखण्ड में एक बेहद ही युवा, डायनामिक और संवेदनशील मुख्यमंत्री की अगुवाई में बनी मजबूत सरकार है। जो बेहद ही संवेदनशील भी है। यही वजह है कि वैश्विक महामारी के प्रकोप के मद्देनजर देश जब लाँकडाउन था तब सीएम हेमंत ने अपने लोगों की चिन्ता करते हुए सुदूरवर्ती क्षेत्रों में फंसे लोगों को हवाई जहाज, बस व ट्रेनों से वापस लाने का काम किया। फलतः चेहुओर सीएम हेमंत की सहराना होने लगी तो विपक्ष को यह नागवार गुजरा और सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रही है। और आज वही मुख्यमंत्री आपके सहयोग की अपेक्षा करते है। श्री मिश्रा ने बताया भविष्य में नीतियां किस तरह की हों, किस तरह की इंडस्ट्री पॉलिसी तैयार की जाएं ताकि इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा दिया जा सके को लेकर सीएम कारगर कदम को अग्रसित है।

खनिज संपदा से परिपूर्ण है झारखण्ड

श्री मिश्रा ने कहा कि हमारा राज्य एक मिनरल रिच स्टेट है। कोयला, लोहा, यूरेनियम, सोना ये सब हमारे राज्य की संपदा हैं। किंबरलाइट जैसे पत्थर जिनमें हीरा निकलने की संभावना होती है वो गुमला और लोहरदगा में पाए गए हैं। जो सरकार की ताकत साबित होगी। उन्होंने बताया कि देश का 36% कोयला संपदा झारखण्ड में है, 90% कोकिंग कोल झारखण्ड में मिलता है। अगर लौह अयस्क की बात करें तो झारखंड अग्रणी राज्य है। झारखण्ड में टाटा, बोकारो स्टील, हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन जैसी इंडस्ट्री चल रही है। कोई भी इन्वेस्टर अगर मिनरल बेस्ड इंडस्ट्री लगाने के ईच्छुकों को आमंत्रित कर रहे है।

कनेक्टिविटी की कोई समस्या नहीं

झामुमो केंद्रीय सचिव ने कहा कि कनेक्टिविटी का बात करें तो हमारे राज्य के 24 में से 22 जिले दूसरे राज्यों की सीमाओं से घिरे हैं। हमारे पास रेल, रोड और एयर कनेक्टिविटी की सुविधा है। 22,000 किमी रोड नेटवर्क, 23 राष्ट्रीय राजमार्ग हमारे राज्य से अलग-अलग हिस्सों में बिछे हुए हैं, जीटी रोड हमारे राज्य से होकर गुजरती है। डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर भी झारखण्ड से होकर गुजरने वाली है। यहां तक कि जलमार्ग के जरिए भी परिवहन का संसाधन हमारे राज्य में उपलब्ध है।

संसाधनों के मामले में हम पीछे नहीं

पंकज मिश्रा ने बताया कि झारखण्ड में प्रचूर मात्रा में ऊर्जा संसाधन उपलब्ध है। कोयला उत्पादन के क्षेत्र मंं अग्रणी राज्य होने की वजह से राज्य में विद्युत उत्पादन प्रचूर मात्रा में हो रहा है। कई विद्युत उत्पादन प्लांट हमारे राज्य में कार्यरत हैं। बहुत जल्द चतरा के टंडवा में हजार मेगावाट पावर उत्पादन प्लांट शुरू किया जाएगा, इसके अतिरिक्त पतरातू में 4000 मेगावाट पावर प्लांट भी शुरू होने वाला है। जल संसाधन के मामले में भी झारखण्ड अग्रणी है। हमारे राज्य में गंगा, दामोदर, महानदी जैसी बड़ी नदियां सहित कई सहायक नदियां बहती हैं। इसलिए जल संसाधन किसी भी तरह से इंडस्ट्रीयल यूनिट के लिए कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में राज्य लगातार सालों से देशभर में पाँचवें या छठे नंबर पर रहा है। सभी प्रकार के क्लियरेंस ऑनलाइन देने की सुविधा है। इसे और भी बेहतर करवाने में सीएम लगे हैं। जल्द इसे एक सिंगल विंडो सिस्टम में तब्दील कर दिया जाऐगा।

कौन हैं आरुषि निशंक, Social Media पर क्यों मची है धूम ?

0
रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी हैं आरुषि निशंक

देश के शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी इन दिनों सोशल मीडिया की नई सनसनी बनी हुई हैं । आरुषि भारतीय नौसेना की 6 जांबाज अफसरों के सफरनामे पर आधारित फिल्म ‘तरिणी’ से अपने बॉलीवुड करियर को शुरू करेंगी। लेकिन फिल्म के पोस्टर से ज्यादा चर्चा आरुषि निशंक की खुबसूरती के हैं ।

नेवी अफसर के किरदार में दिखेंगी आरुषि

Classical Dancer हैं आरुषी निशंक

आरुषि का जन्म 17 सितंबर 1986 को हुआ है और उनकी रुचि भारतीय शास्त्रीय संगीत में भी है। आरुषि फिलहाल हिमालयन आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल, देहरादून की चेयरमैन हैं और वह लंबे वक्त से सामाजिक जीवन में सक्रिय रही हैं।

कथक डांसर हैं आरुषि निशंक

अपने फिल्म के बारे में आरुषि ने बताया कि ये 6 महिला नेवी अफसरों की कहानी है जो एक छोटे जहाज के सहारे दुनिया के सफर पर निकली हैं । बीच रास्ते में कौन-कौन सी मुश्किलें आती हैं, इन मुश्किलों का सामना करते हुए वे कैसे मिशन को अंजाम देती हैं, इसी की कहानी है फिल्म “तरिणी” ।

Kerala: पीसी चाको ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी, लगाए गंभीर आरोप

0
केरल में कांग्रेस की गुटबाजी से परेशान था-पीसी चाको

Kerala में कांग्रेस है कहाँ? यहां तो सिर्फ “A” और “O” गुट हैं और उन्हीं दो गुटों के बीच टिकट का बंटवारा होना है । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने अपने इस्तीफे की जो चिट्ठी लिखी है उसमें कई गंभीर आरोप लगाए हैं । पीसी चाको ने लिखा है कि मैंने राहुल जी से कई बार Kerala कांग्रेस के अंदर गुटबाज़ी पर बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने कभी ध्यान ही नहीं दिया । लोग पार्टी को बर्बाद करते रहे और वे (राहुल गांधी) मुस्कुराते रहे ।

केरल कांग्रेस में “A” और “O” गुट क्या है

पीसी चाको ने अपने इस्तीफे वाले पत्र में बार-बार कांग्रेस के अंदर “A” और “O” गुट की बात की है । यहां A का मतलब एके एंटोनी और O का मतलब Oommen Chandy से लगाया जा रहा है । पीसी चाको का कहना है कि Kerala में न तो स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई, न ही किसी से सुझाव मांगा गया, वे लोग कहते हैं कि सभी कैंडिडेट की लिस्ट Oommen Chandy के पास है । ऐसे में काम करना बहुत ही मुश्किल है ।

हो सकता है कि मेरा इस्तीफा सोई आत्मा को झकझोर सके ?

पीसी चाको ने लिखा है कि हालांकि इसकी उम्मीद बेहद कम है लेकिन हो सकता है कि मेरा इस्तीफा आलाकमान की सोई आत्मा को झकझोर सके । उन्होंने सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा है कि कांग्रेस को कोई बर्बाद नहीं कर सकता जबतक गांधी परिवार खुद न चाहे । लेकिन अफसोस कि आज कांग्रेस बर्बादी की कगार पर है ।

पाठ

0

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज नंदीग्राम से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज नंदीग्राम से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन से पहले ममता शिव मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचीं. इसके बाद उन्होंने हल्दिया में पदयात्रा निकालकर पर्चा भरा.

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रतिष्ठा की सीट मानी जा रही नंदीग्राम से ममता बनर्जी ने पर्चा दाखिल कर दिया है। इस सीट पर नामांकन दाखिल करने से पहले मंगलवार को ममता बनर्जी ने रैली में बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए हिंदुत्व के जवाब में ब्राह्मण कार्ड खेला था। उन्होंने कहा कि मैं एक ब्राह्मण हूं और मुझे हिंदू होना मत सिखाइए। उन्होंने बुधवार को भी हिंदू कार्ड खेलते हुए शिव मंदिर में पूजा की और लोगों से मुलाकात की। इसके बाद वह हल्दिया गईं और फिर नामांकन दाखिल किया।

RSS के प्रचारक रहे कट्टर हिंदूवादी छवि वाले तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नये CM

0
शाम 4 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

आप चाहें तो इसे योगी आदित्यनाथ का असर कह सकते हैं, लेकिन हरिद्वार जिले के पौड़ी गढ़वाल के जिस सांसद को उत्तराखंड की कमान सौंपी गई है, उससे देश के सेक्युलर गिरोह को झटका लग सकता है । करीब 13 वर्षों तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे तीरथ सिंह रावत योगी आदित्यनाथ की तरह ही कड़क प्रशासक और हिंदुत्ववादी छवि वाले नेता हैं । पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह रावत का नाम प्रस्तावित किया था, जिसे सर्वसम्मति स्वीकार कर लिया गया ।

सतपाल महाराज के लिए कटा था टिकट

साल 2017 में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए तीरथ सिंह रावत का टिकट काट दिया था । उस समय वो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और चौबट्टाखाल के विधायक थे । रावत का टिकट काटकर कांग्रेस से आए नेता सतपाल महाराज को दे दिया गया था । तीरथ सिंह रावत खामोश रहें, उन्होंने कहा था कि भाजपा के संस्कार में विरोध नहीं है । यहां पद नहीं, दायित्व सौंपा जाता है ।

RSS की विचारधारा वाले खाँटी भाजपायी

तीरथ सिंह रावत संघ की पृष्ठिभूमि से बीजेपी की राजनीति में आने वाले नेता हैं । छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ाव रहा । संघ से जुड़े दायित्व निभाते हुए वह बीजेपी की मुख्यधारा की राजनीति में आए । पिछले चुनाव में गढ़वाल सीट से लगभग 2.85 लाख वोट से जीतकर सांसद चुने गए ।

Bjp ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी

0

पश्चिम बंगाल: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में टीएमसी के किसी बागी को जगह नहीं मिली है.बीजेपी द्वारा जारी की गई लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,  केंद्रीय मंत्री  स्मृति ईरानी,  केंद्रीय मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान, सीएम योगी आदित्यनाथ, सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व राज्यसभा सांसद मिथुन चक्रवर्ती, भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा और बीजेपी नेता कैलाश विजय वर्गीय को बतौर स्टार प्रचारक शामिल किया गया है.

उत्तराखंड के बाद आज Haryana में “खेला होबे”?

0
Congress खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाई है

हरियाणा (Haryana) में मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) सरकार को बुधवार को एक बड़े राजनीतिक परीक्षण का सामना करना पड़ेगा । कांग्रेस ने कहा है कि सरकार ने किसानों का विश्वास और भरोसा दोनों खो दिया है ।  BJP-JJP गठबंधन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पेश किया है।

किसान संगठनों का समर्थन

बीजेपी की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार के पक्ष में बहुमत संख्या भले ही हो, लेकिन कांग्रेस के इस कदम के पीछ किसान संगठनों ने खुल कर समर्थन दिया है और लोगों से अपने क्षेत्र के नेताओं पर सरकार के खिलाफ वोट करने का दबाव बनाने को कहा था, जिससे राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया है।

हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने ये दावा करते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही थी कि बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (JJP) की गठबंधन सरकार ने किसान आंदोलन (Farmers Protest) के बाद शासन करने का जनादेश खो दिया है। इस बीच तीनों दलों, बीजेपी, जेजेपी और कांग्रेस ने अपने विधायकों को प्रस्ताव पेश होने पर सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है।

राकेश टिकैत ने BJP के खिलाफ वोट देने की अपील की

अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले की शाम को  किसान नेता राकेश टिकैत ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें पार्टी की तर्ज पर विधायकों से BJP-JJP सरकार के खिलाफ वोट करने की अपील की। टिकैत ने कहा, “कल दिखाएगा कि कौन किसानों का समर्थन करता है और कौन नहीं। हम राज्य के लोगों से भी अनुरोध करते हैं कि वे अपने प्रतिनिधियों पर प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करने का दबाव डालें।”

90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में वर्तमान में 88 सदस्य हैं । बीजेपी के पास 40, जबकि गठबंधन सहयोगी जेजेपी के पास 10 सीट हैं। पांच निर्दलीयों ने भी सरकार के पक्ष में अपना समर्थन दिया हुआ है। लेकिन कांग्रेस को इस विश्वास मत से कुछ राजनीतिक बढ़त की उम्मीद है।

जाली हस्ताक्षर से विधालय प्रबंध समिति के खाते से हुई 50 हजार की निकासी

0

गिरिडीहः जिले के गांडेय प्रखण्ड अंतर्गत चौरा गांव स्थित चौरा मध्य विद्यालय के प्रबंधन समिति के खाते से जाली हस्ताक्षर कर 50 हजार की अवैध निकासी का मामला सामने आया है।

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामावतार तूरी ने इस बाबत गिरिडीह के साइबर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई का मांग किया है। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने थाने में दिये आवेदन में राशि निकासी का आरोप फूलची गांव के एक युवक पर लगाया। कहा है कि जनवरी 2021 से मार्च 2021 के बीच युवक ने 50 हजार की अवैध निकासी जाली हस्ताक्षर से किया है।

बताया जाता है कि युवक ने स्कूल के पूर्व सचिव के जाली हस्ताक्षर से 50 हजार का निकासी किया है। स्कूल के पूर्व सचिव का स्थानांतरण देवघर जिले के मधुपूर हो गया है।

इस अवैध निकासी की जानकारी तब हुई जब जब स्कूल के किसी काम के लिए तीन सौ रुपये की निकासी की जानी थी। रुपये की निकासी करने जब अध्यक्ष रामावतार तूरी बैंक गये तो बैंक प्रबंधन ने खाते से बीते तीन माह के भीतर 50 हजार की निकासी किये जाने की जानकारी दिया।

हालांकि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने फूलची गांव के जिस युवक पर राशि गबन करने का आरोप लगाया है उसका चौरा मध्य विद्यालय से किस प्रकार का कनेक्शन है यह अब तक स्पष्ट नही हो पाया है। साइबर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

नंदीग्राम : ममता ने कहा

0

नंदीग्राम। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम के चंडी मंदिर में पूजा की। साथ ही बीजेपी को हिंदुत्व की राजनीति पर नसीहत भी दी। भाजपा के हिंदू कार्ड पर ममता बनर्जी ने कहा कि मैं भी हिंदू हूं और मेरे साथ हिंदू कार्ड मत खेलो। मैं सुबह चंडी पाठ करके घर से निकलती हूं. मैं चंडी पाठ सुना रही हूं, जो हिंदू-मुसलमान कर रहे हैं सुन लें। पांव खींच खींचकर झूठ मत बोलिए। आने वाले दिनों में नंदीग्राम का मॉडल तैयार करूंगा। जनता से ममता ने कहा कि एक अप्रैल को उनको अप्रैल फूल कर दीजिएगा। एक अप्रैल-खेला होगे. चुनाव बाद देखूंगी कि जीभ में कितना जोर है।

एक्सप्रेसवे के निर्माण से बुंदेलखंड पर्यटन का एक बड़ा केंद्र बनेगा

0

जालौन। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक्सप्रेसवे के निर्माण से बुंदेलखंड पर्यटन का एक बड़ा केंद्र भी बनेगा। एक्सप्रेस वे पर विकास फर्राटा भी भरेगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सवार होकर बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास फर्राटा भरेगा। यह एक्सप्रेसवे इस बात का प्रमाण भी है कि सरकार की नेक, नीति एवं नीयत अच्छी हो। उसमें काम के प्रति मजबूत इच्छाशक्ति और जज्बे का संगम हो तो विकास कार्य बहुत तेजी से आगे बढ़ाए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जालौन के लाडपुर दिवार में निमार्णाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किमी 235-695 पर स्थित यमुना नदी पर बन रहे पुल का स्थलीय निरीक्षण व पैकेज पांच के तहत हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

(यूपीडा)अधिकारियों से कहा कि, “बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लगभग 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है, हमारा लक्ष्य इस एक्सप्रेसवे का कार्य नवम्बर तक पूरा कर लेने का है। निर्माण की गुणवत्ता में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। बुंदेलखंड के किसानों ने एक्सप्रेसवे के लिए अपनी जमीन देने के साथ ही हर स्तर पर पूरा सहयोग किया, इसके लिए वे बधाई और धन्यवाद के पात्र हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे सम्पूर्ण बंदेलखंड क्षेत्र के लिए विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।”

मुख्यमंत्री ने यूपीडा के अधिकारियों व उनकी टीम की इस बात के लिए सराहना की कि यूपीडा द्वारा रिकॉर्ड एक वर्ष में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की 120 किमी सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है।