Friday 14th of August 2026 08:37:23 AM
HomeBlogUP: पंजाब के जेल मंत्री गुपचुप तरीके से लखनऊ पहुंचे., माफिया...

UP: पंजाब के जेल मंत्री गुपचुप तरीके से लखनऊ पहुंचे., माफिया मुख्तार अंसारी के करीबियों से मिलने का आरोप

लखनऊ. पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा गुपचुप तरीके से राजधानी लखनऊ पहुंचे. दावा किया जा रहा है कि वह लखनऊ में आकर मुख्तार अंसारी के करीबियों से मिले हैं.

एयरपोर्ट से गोमतीनगर के एक पांच सितारा होटल तक पहुंचाने की व्यवस्था माफिया मुख़्तार अंसारी के करीबियों ने की थी. बताया जा रहा है कि यूपी से लेकर पंजाब तक मोबाइल टावर लगाने के धंधे से जुड़े लोग पंजाब के जेल मंत्री के आसपास देखे गए. चर्चा है कि मुख्तार के करीबी अब्बास, सईद अनवर और आसिफ पंजाब के मंत्री के आसपास देखे गए. बताया जा रहा है कि जिस मर्सडीज कार से मंत्री जी को एयरपोर्ट से फाइव स्टार होटल पहुंचाया गया उसकी व्यवस्था भी मुख्तार के करीबियों ने की थी. गौरतलब है कि बीते दो साल से माफिया मुख्तार अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है और उत्तर प्रदेश सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश की जेल में लाया जाए. लेकिन पंजाब सरकार की ओर से हर बार जवाब दिया जाता है कि मुख्तार अंसारी गंभीर बीमारियों जैसे डायबिटीज डिप्रेशन और स्लिप डिस्क का शिकार है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments