कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा को पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. इसके साथ ही पार्टी की ओर से सिन्हा को नेशनल वर्किंग कमेटी में भी शामिल किया गया है.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपने 4 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है, लिहाजा पक्ष और विपक्ष सरकार के 4 साल के काम काज का आंकलन करने में जुट गये हैं, क्योंकि इसी के बाद 2022 के चुनाव होने है. यही वजह है कि इस बार सरकार अपेन 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अपने कामकाज के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया है.
लखनऊ में होगा सबसे बड़ा कार्यक्रम योगी सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 19 से 25 मार्च तक प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे. सबसे बड़ा कार्यक्रम लखनऊ के लोकभवन में आयोजित होगा, जिसमें सीएम योगी लोकभवन में प्रेस कांफ्रेंस में माध्यम से सरकार का लेखा जोखा रखेंगे. इस दौरान सरकार की तरफ से किये गये काम काज को लेकर बुकलेट भी जारी की जायेगी. लखनऊ में होने वाले इस कार्यक्रम के अलावा सरकार के सभी मंत्रियों को अलग अलग जिम्मेदारी दी गयी है , जिसके तहत प्रभारी मंत्री ज़िलों में सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे.
खूँटी के NGO संचालक परवेज़ भले ही गिरफ्तार कर लिया गया हो, लेकिन उसके कारनामों को सुन आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे । रविवार (14 मार्च 2021) को भारतीय जनता पार्टी की सात सदस्यीय जांच टीम खूँटी पहुंची । वहां उन्होंने NGO में मौजूद पीड़ित आदिवासी बच्चियों और अधिकारियों से बातचीत की ।
खूँटी के तिरला स्थित NGO में घटना की जानकारी लेती BJP की जांच टीम
मामले की जांच कर रहे स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि जब हम पहुंचे तो ट्रेनिंग कर रही सभी लड़कियां बिल्कुल डरी हुई थी । वे गरीब परिवारों की आदिवासी बच्चियाँ हैं। परवेज उन्हें डरा-धमका कर रखता था। बच्चियों को डर था कि परवेज़ कहीं हमारे परिवार को भी नुकसान न पहुंचा दे । इसलिए हम चुपचाप दर्द और जिल्लत बर्दाश्त करते रहे ।
बच्चियों ने जांच कर रहे अधिकारियों को क्या बताया
लगभग 10 लड़कियों ने एनजीओ के संचालक परवेज आलम पर उनके निजी अंगों के साथ छेड़खानी की बात को सही बताया । उन्होंने कहा कि परवेज़ उनके Private Parts में ऊँगली डालकर कहता था कि बर्दाश्त करो । वो इसे कोर्स का हिस्सा बताता था । परवेज कहता था कि तुम कितना बर्दाश्त कर पाती हो इसी आधार पर नंबर मिलेंगे।
परवेज की पत्नी मरियम आइंद को भी लड़कियों ने बताई थी पीड़ा
NGO की सचिव मरियम आइंद ने जो कि आरोपी परवेज आलम की पत्नी भी है ने मामले के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दिया l लेकिन उसने कहा कि उसे लड़कियों की शिकायत की जानकारी थी। लड़कियों ने बताया कि हमने मरियम मैडम को भी बताया था लेकिन उन्होंने परवेज को कुछ नहीं कहा।
नर्सिंग छात्राओं के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो- गंगोत्री कुजूर
BJP की टीम खूंटी के तिरला स्थित होरा एनजीओ के संचालकों द्वारा नर्सिंग ट्रेनिंग की बच्चियों के साथ की गई छेड़खानी एवं बदसलूकी की जांच करने पहुंची l आरती कुजूर ने कहा कि अखबारों के माध्यम से यह पता चला कि होरा एनजीओ के द्वारा खूंटी के सुदूरवर्ती आदिवासी गरीब बच्चियों को नर्सिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है तथा इन्हीं लड़कियों के साथ एनजीओ के संचालक परवेज आलम के द्वारा पल्स जांच एवं सहनशक्ति परीक्षण के नाम पर लड़कियों के निजी अंगों मे हाथ डाला गया था । मामले की जानकारी मिलने पर हमारी जांच टीम तिरला पहुंची है l
जांच टीम खूंटी के उपायुक्त एवं पुलिस उपाधीक्षक से मुलाकात कर घटना के संबंध में अब तक किए गए कार्रवाई की जानकारी ली तथा टीम ने उपायुक्त से मांग की कि मामले की गंभीरता पूर्वक जांच कर एनजीओ के और संलिप्त लोगों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। साथ ही लड़कियों का धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराते हुए उनका मेडिकल कराया जाए।
NGO को Black listed करे सरकार
जांच टीम ने मांग की है कि आरोपी एनजीओ के क्रियाकलापों,दस्तावेजों, मान्यता की जांच करते हुए उसे ब्लैक लिस्टेड किया जाए। जिला प्रशासन लड़कियों,उनके परिजनों के जानमाल की रक्षा करते हुए उनके अधूरे ट्रेनिंग को अपनी निगरानी में पूरा कराये।
टीम में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री कुजूर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी श्रीमती आरती सिंह, भाजपा की प्रदेश मंत्री सुश्री काजल प्रधान, भाजपा की प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सुश्री सोनी हेंब्रम, श्रीमती लक्ष्मी बाखला, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रदाय नाग थीं l साथ ही मोनिका कुमारी, जगरनाथ मुंडा, मनोज गणपति, सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे
भारतीय जनता पार्टी चाहे जितना माहौल बना ले, लेकिन उसे पांच में से चार राज्यों में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा। सिर्फ असम में बीजेपी जीत सकती है । ये बातें एनसीपी चीफ शरद पवार ने ही ।
केरल में लेफ्ट की होगी जीत: शरद पवार
शरद पवार ने कहा कि मैं कोई ज्योतिष नहीं हूँ, लेकिन मैंने इन पांचों राज्यों को नजदीक से देखा है। मेरा आकलन है कि BJP पांच में से चार राज्यों में हार रही है। शरद पवार ने कहा कि मेरा आकलन है कि बंगाल में ममता बनर्जी और केरल में Left Democratic Front (LDF) जीत रहे हैं, असम में भाजपा और तमिलनाडु में DMK मजबूत स्थिति में हैं।
शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ पुडुचेरी में जीत सकती है,वो भी स्थानीय नेताओं के कारण। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु को स्टालिन के रुप में नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। बंगाल में BJP के लाख प्रयास के बावजूद अंत में जीत ममता बनर्जी की ही होगी, क्योंकि बंगाल के लोग अपने स्वाभिमान से समझौता कभी नहीं करेंगे। भाजपा ममता बनर्जी पर जितना अटैक करेगी, लोगों की सहानुभूति ममता के साथ जुड़ती जाएगी।
शरद पवार ने कहा कि पांच में से चार राज्यों में BJP की हार के साथ ही देश की राजनीति में बदलाव की शुरुआत हो जाएगी । हेमंत सोरेन, स्टालिन, ममता बनर्जी जैसे नेता BJP के किले की एक-एक ईट हिलाने में जुटे हुए हैं। केरल में लेफ्ट पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापस लौट रही है । हम सब।मिलकर मोदी को परास्त कर देंगे।
सोमवार (15 मार्च, 2021) और मंगलवार (16 मार्च) को अगर आप Bank जाने की सोंच रहे हैं तो बेहतर होगा कि न जाएं। क्योंकि बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कामकाज ठप रहेगा। इसके पहले शनिवार को second Saturday और रविवार को भी बैंक बंद थे। कुल मिलाकर लगातार 04 दिन बैंक बंद होने की वजह से आम जनता को परेशानी हो सकती है।
सोमवार और मंगलवार को बैंकों में नहीं होगा कोई काम
बैंक कर्मचारी संघ (UFDF) ने दो राष्ट्रीय बैंकों के निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इस दौरान HDFC Bank, ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank, Axis Bank और IndusInd Bank जैैसे प्राइवेट बैैंक खुुुुले रहेंगे और उनमें रोज की तरह ही काम होगा। इतना ही नहीं, सभी बैैंको के ATM काम करते रहेंगे ।
दरअसल All India Bank Employees Association (AIBEA) के बैनर तले 09 बैंक कर्मचारी यूूूूनियन नेे हड़ताल पर जाने का एलान किया है। ये IDBI और LIC के Major Stakes प्राइवेट सेक्टर को देने के खिलाफ़ हैं। आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के सभी बैंको को मिलाकर दो मजबूत बैंक बनाने का एलान किया है। जबकि बैंकों के शेयर प्राइवेट सेक्टर को बेेेेचने से जो पूूूूंजी आएगी, उसे Financial sector को मजबूत करने में ही लगाया जाएगा।
Kerala Elections 2021 के लिए पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य पीके कृष्णदास, पूर्व डीजीपी जैकब थॉमस, अभिनेता कृष्णकुमार और कालीकट विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी अब्दुल सलाम भी BJP की सूची में प्रमुख नामों में शामिल हैं।
केरल: भाजपा की पहली सूची में 112 उम्मीदवारों के नाम
BJP ने रविवार को 112 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें अभिनेता से राजनेता और राज्यसभा सांसद सुरेश गोपी, ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन, राज्य पार्टी प्रमुख के. सुरेंद्रन, पूर्व सतर्कता निदेशक जैकब थॉमस, पूर्व मिज़ोरम को शामिल किया गया। पूर्व राजनयिक कुम्मनम राजशेखरन और पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद अल्फोंस कन्ननथनम चुनावी मैदान में हैं।
पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य पीके कृष्णदास, पूर्व डीजीपी जैकब थॉमस, अभिनेता कृष्णकुमार और कालीकट विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी अब्दुल सलाम भी भाजपा की सूची में प्रमुख नामों में शामिल हैं। Kerala Elections में 06 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और 02 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे ।
ममता बनर्जी को चोट लगने के मामले में चुनाव आयोग ने उनके security-in-charge और पूर्वी मिदनापुर के DM और SP को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा उन्हें चुनाव कार्यों से दूर रखने का आदेश दिया है।
ममता बनर्जी के security-in-Charge विवेक सहाय, पूर्वी मिदनापुर के एसपी प्रवीण प्रकाश और डीएम विभू गोयल को हटाने का फैसला पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक अजय नायक और विवेक दूबे द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर चर्चा के बाद आया है।
चुनाव आयोग ने लिखित बयान जारी कर कहा है कि
स्मिता पांडे को विभूति गोयल (IAS) के स्थान पर डीएम और डीईओ, पूर्वी मिदनापुर के रूप में तुरंत तैनात किया जाएगा । विभूूूति गोयल को गैर-चुनाव पद पर स्थानांतरित किया जाएगा। प्रवीण प्रकाश ( IPS), एसपी ईस्ट मिदनापुर को भी तुरंत निलंबन के दायरे में रखा जाएगा और उनके खिलाफ बंदोबस्त की बड़ी विफलता के लिए आरोप तय किए जाएंगे। सुनील कुमार यादव को प्रवीण प्रकाश के स्थान पर तुरंत एसपी के रूप में तैनात किया जा रहा है।
रांची जिले के ओरमाझी थाना क्षेत्र में लूट के एक इनोवा कार से 1.46 करोड़ रुपये नकद, 2 किलो 395 ग्राम सोना और 56 किलो चांदी बरामद किया गया है । पुलिस ने इस कांड में शामिल दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है । यह जानकारी रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने दी है ।
रांची एसएसपी को गुप्त और पुख्ता सूचना मिली कि कोडरमा-बरही हाईवे पर कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा सोना-चांदी और भारी मात्रा में कैश के साथ स्लेटी रंग का इवोवा कार (WB02AL-9764) को लूटकर वे रांची की ओर भागे हैं । ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण कुमार सिंह और ओरमाझी थाना प्रभारी श्यामकिशोर महतो और सशस्त्र बल टीम तैयार करके पटना-रांची हाईवे और सिकिदिरी-रांची सड़क पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया ।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर ओरमांझी ब्लॉक चौक के पास इनोवा कार को रोक कर तलाशी ली गई । तलाशी में कार से 1.46 करोड़ रुपये नकद, 2 किलो 395 ग्राम सोना और 56 किलो चांदी बरामद किया गया । मौके पर कार में सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया । इनके पास से 7.65 का लोडेड देसी पिस्टल और 4 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया गया । इनके खिलाफ ओरमांझी कांड संख्या 41/21 दर्ज किया गया ।
गिरिडीह/तिसरी : अवैध रकवा माइका खदान के एक संचालक कारु मोदी को लोकाई नयनपुर थाना पुलिस ने तिसरी के केवटा टांड स्थित आवास से शनिवार मध्य रात्रि को थाना प्रभारी पप्पू कुमार के नेतृत्व में गिरफ्तार कर लिया है। अवैध माइका खदान संचालक को थाना कांड संख्या 405/20/21 में धारा 33, 43, 42, झारखण्ड वन अधिनियम 20 के धारा 4 के तहत दर्ज प्राथमिकी के आलोक में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कारू मोदी को पुलिस ने रविवार सुबह राजकीय अस्पताल तिसरी में मेडिकल कराने के पश्चात गिरिडीह जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी पप्पू कुमार ने बताया पुलिस कई दिनों से कारु मोदी और उनके चार अन्य संचालक साथी की गिरफ्तारी में लगी थी। लेकिन सभी नये नये स्थान पर फरार चल रहे है। शनिवार मध्य रात्रि में कारू को उसके तिसरी स्थित घर मे होने की मिली गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुये उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य चार आरोपी मुन्ना मोदी , पिंटू बर्णवाल , शैलेन्द्र प्रसाद और कामेश्वर भारती की तलाश पुलिस कर रही है जल्द ही सभी गिरफ्तार होंगे। बता दे कि बीते 2 मार्च को तिसरी प्रखण्ड अन्तर्गत लोकाई नयनपुर थाना क्षेत्र के मनसाडीह सकसकिया ग्राम के अवैध रकवा माइका खदान में दोपहर लगभग 1 बजे 80 मजदूर डोली के माध्यम से लगभग 700 फिट जमीन के भीतर खदान में उतरे। माइका उत्खनन के दौरान चाल धसने से दो मजदूर तिसरो निवासी संजीत राय और रणजीत राणा खदान के मलबे में दब गये थे। जिससे उनकी मौत हो गई। लगातार चार दिनों तक मृतक मजदूरों का शव निकालने हेतु डीसी राहुल कुमार ,एसपी अमित रेणु ,एसडीओ धीरेंद्र कुमार सिंह ,बीडीओ सुनील प्रकाश ,पुलिस इंस्पेक्टर परमेश्वर ल्यांगी थाना प्रभारी पप्पू कुमार ने प्रयास किया लेकिन विफल रहे। बाद में डीसी गिरिडीह के आग्रह पर भारत सरकार ने एनडीआरएफ की टीम शव निकालने पहुंची, लेकिन एनडीआरएफ की टीम भी शव निकालने में असफल रही थी। दो घण्टे तक खदान का मुयायना करने के पश्चात एक सदस्य डोली के माध्यम से खदान में घुसे। लगभग 500 फिट भीतर जाते ही जेनरेटर खराब हो जाने से एनडीआरएफ की टीम के एक साथी खदान के भीतर डोली पर करीब 30 मिनट तक फसे रहे थे। किसी प्रकार जेनरेटर मरम्मत कर डोली को खदान से वापस निकाला गया था। उस वक्त एनडीआरएफ की टीम ने डीसी के समक्ष यह कहते हुये हाथ खड़े कर दिया था कि यह अवैध खदान है जिसका कोई नक्सा नही है। टीम कुछ नही कर सकती। तब डीसी के निर्देश पर खदान को जेसीबी मशीन से डोजरिंग करा दिया गया था । गौरतलब है कि मामले में फंसने से बचने की नियत से वन कर्मी घटना स्थल को वन क्षेत्र से बाहर बता दिया। डीसी के निर्देश पर जब अंचल अमीन बिनोद रविदास स्थल का सीमांकन किया तो घटना स्थल वन क्षेत्र में चिन्हित होने के बाद वन विभाग और खनन विभाग ने 5 अवैध माइका खदान संचालक के बिरुद्ध अलग अलग आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया था।

अवैध विस्फोटक मामले के फरार चल रहे झामुमो के पूर्व विधानसभा प्रत्यासी गिरफ्तार कोडरमा।जिले के पुलिस कप्तान डॉ. एहतेशाम वकारीब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध विस्फोटक मामले के फरार चल रहे झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष व कोडरमा विधानसभा से झामुमो प्रत्यासी रहे महेश राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि वर्ष 2018 में अवैध विस्फोटक मामले में फरार चल रहे थे। जिसके बाद पुलिस तलाश कर रही थी वहीं उन पर सिसिरवा अवैध उत्खनन मामले में भी उनका नाम आया था जहां वे हाईकोर्ट से जमानत पर थे। वे 2009 में झामुमो से चुनाव लड़े थे तथा लगभग 15 हज़ार वोट मिले थे। तथा जिला परिषद अध्यक्ष भी रह चुके है। उनकी गिरफ्तारी को कोडरमा पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रहीं हैं। इधर उनकी गिरफ्तारी के बाद अनन-फानन उसे गिरफ्तार कर कोडरमा कोर्ट भेज दिया जहां से उसे कोडरमा मंडलकारा भेज दिया गया।
RLSP का JDU में विलय की औपचारिक घोषणा के बाद नीतीश कुमार और उपेन्द्र कुशवाहा
एक ही RLSP और एक थे उसके नेता उपेन्द्र कुशवाहा। उपेन्द्र कुशवाहा खुद को कोयरी के सबसे बड़े नेता कहते हैं। अब उनकी पार्टी की हालत ये हो गई कि उपेन्द्र कुशवाहा ने खुद की पार्टी का विलय JDU में करने का एलान किया है लेकिन उन्हीं की पार्टी के दूसरे तमाम बड़े नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में RJD में शामिल हो गए। मतलब RLSP के आधे नेता इधर गए और आधे उधर, जो बच गए वो “सबलोग” पार्टी बनाकर अकेले चुनाव दर चुनाव हार रहे हैं।
लव-कुश एकता जिंदबाद के नारे लगे
JDU में औपचारिक विलय की घोषणा के साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने फूलों का गुलदस्ता देकर उपेन्द्र कुशवाहा का पार्टी में स्वागत किया। “लव-कुश एकता जिंदाबाद” के लगे। इस अवसर पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि कुछ लोग समाज की एकता तोड़़ने में जुटे थे, वे लव-कुश को अपने नीचे दबाकर रखना चाहते हैं, पर जबतक हमारी आपस की एकता कायम है, हमें कोई दबा नहीं सकता।
बिहार में सामाजिक समरसता है- नीतीश
नीतीश कुमार ने कहा कि अब भी कुछ लोगों को लगता है कि वे लाठी-गोली की बात कर बिहार का दिल जीत सकते हैं । उनके पास वही पुराना घिसा-पिटा जातिवादी सोंच है । लेकिन बिहार उससे बहुत आगे निकल चुका है। बिहार ने तरक्की को चुना है, बिहार ने न्याय के साथ विकास को चुना है। बिहार अब अंधेरे में दोबारा लौटने को तैयार नहीं है।

— Dadi Chandro Tomar Memorial (@realshooterdadi) March 13, 2021
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मध्यप्रदेश District court के एक जज साहब हाइवे से बिना Toll दिए गुजर रहे थे । कुछ टोल वालों ने जज साहब के रुतबे को देखते हुए उनसे Toll Tax नहीं लिया , लेकिन बरेली-मुरादाबाद रोड के बीच स्थित टोल प्लाजा पर उनका सामना एक अड़ियल किंतु इमानदार कर्मचारी से हो गया। इसके बाद उस कर्मचारी ने जज साहब की जो लानत-मलामत की उसे देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आप भी जज साहब और Toll प्लाजा के कर्मचारी की पूरी बात सुनें।