Thursday 9th of July 2026 09:55:32 AM
Home Blog Page 239

30 मई हिन्दी पत्रकारिता दिवस, आइये जानें पूरा इतिहास

0

रांची: हिंदी पत्रकारिता दिवस 30 मई को मनाया जाता है। इसी तिथि को पंडित युगुल किशोर शुक्ल ने 1826 ई. में प्रथम हिन्दी समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन आरम्भ किया था। भारत में पत्रकारिता की शुरुआत पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने ही की थी। हिन्दी पत्रकारिता की शुरुआत बंगाल से हुई थी, जिसका श्रेय राजा राममोहन राय को दिया जाता है। मीडिया ने आज सारे विश्व में अपनी एक ख़ास पहचान बना ली। हिन्दी पत्रकारिता ने एक लम्बा सफर तय किया है। जब पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने ‘उदन्त मार्तण्ड’ को रूप दिया, तब किसी ने भी यह कल्पना नहीं की थी कि हिन्दी पत्रकारिता इतना लम्बा सफर तय करेगी। जुगल किशोर शुक्ल ने काफ़ी दिनों तक ‘उदन्त मार्तण्ड’ को चलाया और पत्रकारिता करते रहे, लेकिन आगे के दिनों में ‘उदन्त मार्तण्ड’ को बन्द करना पड़ा था। यह इसलिए बंद हुआ, क्योंकि पंडित जुगल किशोर के पास उसे चलाने के लिए पर्याप्त धन नहीं था। 195 वर्षों में हिंदी अखबारों एवं समाचार पत्रकारिता के क्षेत्र में काफ़ी तेजी आई है। साक्षरता बढ़ी है। पंचायत स्तर पर राजनीतिक चेतना बढ़ी है। हिंदी के पाठक अपने अखबारों को पूरा समर्थन देते हैं। महंगा, कम पन्ने वाला और खराब काग़ज़ वाला अखबार भी वे ख़रीदते हैं। अंग्रेज़ी अखबार बेहतर काग़ज़ पर ज़्यादा पन्ने वाला और कम दाम का होता है।

उदन्त मार्तण्ड का शाब्दिक अर्थ

उदन्त मार्तण्ड का शाब्दिक अर्थ है ‘समाचार-सूर्य‘। अपने नाम के अनुरूप ही उदन्त मार्तण्ड हिंदी की समाचार दुनिया के सूर्य के समान ही था। उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन मूलतः कानपुर निवासी पं. युगल किशोर शुक्ल ने किया था। यह पत्र ऐसे समय में प्रकाशित हुआ था जब हिंदी भाषियों को अपनी भाषा के पत्र की आवश्यकता महसूस हो रही थी। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर ‘उदन्त मार्तण्ड‘ का प्रकाशन किया गया था।
उदंत मार्तण्ड ने समाज में चल रहे विरोधाभासों एवं अंग्रेज़ी शासन के विरूद्ध आम जन की आवाज़ को उठाने का कार्य किया था। कानूनी कारणों एवं ग्राहकों के पर्याप्त सहयोग न देने के कारण 19 दिसंबर, 1827 को युगल किशोर शुक्ल को उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन बंद करना पड़ा।

भारत में हिंदी पत्रकारिता

हिन्दी पत्रकारिता की शुरुआत बंगाल से हुई और इसका श्रेय राजा राममोहन राय को दिया जाता है। राजा राममोहन राय ने ही सबसे पहले प्रेस को सामाजिक उद्देश्य से जोड़ा। भारतीयों के सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, आर्थिक हितों का समर्थन किया। समाज में व्याप्त अंधविश्वास और कुरीतियों पर प्रहार किये और अपने पत्रों के जरिए जनता में जागरूकता पैदा की। राममोहन राय ने कई पत्र शुरू किये। जिसमें अहम हैं-साल 1816 में प्रकाशित ‘बंगाल गजट’। बंगाल गजट भारतीय भाषा का पहला समाचार पत्र है। इस समाचार पत्र के संपादक गंगाधर भट्टाचार्य थे। इसके अलावा राजा राममोहन राय ने मिरातुल, संवाद कौमुदी, बंगाल हैराल्ड पत्र भी निकाले और लोगों में चेतना फैलाई। 30 मई 1826 को कलकत्ता से पंडित जुगल किशोर शुक्ल के संपादन में निकलने वाले ‘उदंत्त मार्तण्ड’ को हिंदी का पहला समाचार पत्र माना जाता है।

एमएसएमई टूल रूम की पहल, ग्रामीण और नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवा बनेंगे तकनीकी दक्ष

0

सरायकेला: एमएसएमई मंत्रालय की ओर से संचालित इंडो डेनिश टूल रूम में जिला के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने की पहल की है। इसके लिए उन्हें आईटीआई का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंडो डेनिश टूल रूम में गुणवत्ता युक्त ट्रेनिंग के साथ युवाओं को बेहतर रोजगार दिलाने की भी कवायद शुरू की जा रही है। एमएसएमई, इंडो डेनिश टूल रूम में इंटीग्रेटेड एक्शन प्लान के तहत नक्सल और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बेहतर रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से टूल रूम संस्थान कौशल विकास योजना के तहत नामांकन के बाद तकनीकी प्रशिक्षण देगा। इस योजना को लेकर विगत दिनों खरसावां प्रखंड कार्यालय में बीडीओ मुकेश मछुआ की मौजूदगी में बैठक की गई। जिसमें एससी और एसटी वर्ग के युवाओं के नामांकन के लिए चयनित किए जाने संबंधित योजना तैयार की गई है।

डिप्लोमा के साथ 6 ट्रेड में युवा ले सकेंगे प्रशिक्षण

एमएसएमई टूल रूम संस्थान में इंटीग्रेटेड एक्शन प्लान के तहत ग्रामीण क्षेत्र के युवा डिप्लोमा कोर्स के अलावा अलग-अलग 6 ट्रेड में आईटीआई का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। जिनमें मुख्य रुप से फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, टूल एंड डाई मेकिंग, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग समेत वेल्डर के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

आदित्यपुर: 45 पुड़िया ब्रॉउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल

0

सरायकेला: सरायकेला जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां शनिवार को आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती के समीप गश्ती दल को देख कर भाग रहे एक युवक को हिरासत में लेने पर उसके पास से 45 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पुलिस की गिरफ्त में आए युवक का नाम मुस्तफा अंसारी बताया जाता है। जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी देते हुए सरायकेला एसडीपीओ राकेश रंजन ने बताया, कि क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि बरामद ब्राउन शुगर का वजन लगभग 6.11 ग्राम है। वही उन्होंने कहा कि इसके आगे कार्रवाई जारी रहेगी। मौके पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।

गम्हरिया: 10 पेटी अबैध शराब जब्त, कारोबारी फरार

0

सरायकेला: गम्हरिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छोटे- छोटे दुकानों में सप्लाई के लिए तस्करों द्वारा 10 पेटी में भरकर लाए गए 120 बोतल किंग्स गोल्ड नामक प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब जप्त किया है। शनिवार को जानकारी देते हुए गम्हरिया थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि महुलडीह के पुटुडीह के टिकर साहू द्वारा बबलू मुर्मू के घर पर प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब उतारा गया है, जिसे आसपास के इलाकों के छोटे-छोटे दुकानों में सप्लाई करने की योजना थी, जिसके बाद वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। जहां से प्रतिबंधित शराब की बोतलें बरामद की गई। हालांकि, दोनों शराब कारोबारी मौके से भागने में सफल रहे। जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। वैसे ग्रामीण इलाकों में शराब कारोबारी इस तरह के कारोबार में संलिप्त हैं। इनके द्वारा छोटे छोटे दुकानदारों को शराब की सप्लाई की जाती है, और मनमाने पैसे वसूले जाते हैं। इधर पुलिस के इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ ने अभियान चलाकर बम को किया निष्क्रिय

0

चाईबासा: जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ जवानों को सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 केजी का केन बम मिला। बम को बीडीडीएस की टीम ने मौके पर ही विस्‍फोट कर नष्‍ट कर दिया। पुलिस को गुप्‍त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए कुईड़ा से देवावीर मेन रदोड पर आईईडी बम प्‍लांट किया है। सूचना के आधार पर जिला बल, सीआरपीएफ-60 बीएनबी कंपनी एवं बीडीडीएस की टीम ने संयुक्‍त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च के दौरान कुईड़ा से 500 मीटर दूर देवावीर जाने वाली मुख्‍य सड़क पर बीडीडीएस टीम ने एक 2 केजी के केन बम को देखा। उसे वहीं पर विस्‍फोट कर डिफ्यूज कर दिया गया। इस संबंध में गोईलकेरा थाना में मामला दर्ज किया गया है।

हजारीबाग में फल व्यवसायी से 60 हजार की लूट

0
Fruit seller robbed in hazaribaug Jharkhand
बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता

हजारीबाग।हजारीबाग-कटकमसांडी मुख्य मार्ग के बहिमर पांडे महुआ घाटी में शनिवार की सुबह करीब 6.30 बजे लूटपाट की घटना घटी। इसमें लुटेरों ने एक फल व्यवसायी से 60 हजार रुपए लूट लिए और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। फल व्यवसायी पर भुजाली से वार किया गया, लेकिन वह बच गया।

चतरा जिले के पत्थलगडा निवासी फल व्यवसायी सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि शनिवार की सुबह हजारीबाग एक निजी वाहन से फल लेने के लिए आ रहे थे। तभी बहिमर पांडे महुआ घाटी में एक अपाची पर दो लोग सवार होकर गाड़ी को रुकवाया।  सुरेंद्र प्रजापति अकेले गाड़ी में सवार थे और गाड़ी खुद चला रहे थे। जैसे ही उसने गाड़ी रोकी, उस पर एक युवक बाइक से उतरकर गाड़ी में सवार हो गया और मारपीट करने लगा। फिर 60 हजार रुपए लूट लिए। विरोध करने पर उसके शरीर पर तीन जगह भुजाली से वार करते हुए लुटेरे फरार हो गए। किसी तरह फल व्यवसायी जान बचाकर वहां से निकला।

इस बाबत कटकमसांडी थाना में लूटपाट का मामला दर्ज कराया गया है। मामला भुक्तभोगी सुरेंद्र प्रजापति के बयान पर कांड संख्या 107/ 21 धारा 394 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कटकमसांडी थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने कहा सड़क किनारे लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

मुम्बंई के रेस्टोरेंट से 14 लाख 50 हजार रुपये चोरी कर भागा आरोपी युवक बगोदर से गिरफ्तार

0
प्रेसवार्ता कर जानकारी देते इंस्पेक्टर

गिरिडीह/ बगोदर : मुंबई से 14 लाख 50 हजार रुपये की चोरी कर भागे युवक को महाराष्ट्र पुलिस ने बगोदर पुलिस के सहयोग से बगोदर थाना क्षेत्र के जरमूने पांकी टांड गांव से गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। साथ ही पुलिस ने चोरी के 5 लाख 13 हजार 517 रुपये भी बरामद कर लिया है।यह जानकारी बगोदर थाना में शनिवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर पुलिस इन्पैक्टर दिनेश कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि मुम्बई महानगर के माटुंगा थाना क्षेत्र स्थित गुलशन कैफे नामक रेस्टोरेंट में लगभग सत्तरह बर्षों से काम करने वाला युवक टुकन तुरी बगोदर के ही जरमुने पांकी टांड का रहने वाला है। बीते 15 मई को वह रेस्टोरेंट से 14 लाख 50 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया था। मामले को लेकर मुम्बई पुलिस के सब इंस्पेक्टर कमलेश कुसलाकर बगोदर थाने पहुचे। जहां बगोदर पुलिस के सहयोग से आरोपी युवक टुकन तुरी को पांकी टांड स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

युवक के घर से पुलिस ने 5 लाख 13 हजार 517 रुपये नकद बरामद किया। साथ ही युवक द्वारा चोरी के पैसे से खरीदी गई एक पल्सर बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है। आरोपी युवक को मुम्बई पुलिस अपने साथ ले गई। वहीं मुम्बई पुलिस के सब इंस्पेक्टर कमलेश कुसलाकर ने बताया कि मामले को लेकर कैफे संचालक द्वारा माटुंग थाने में शिकायत की गई थी जिसके बाद मोबाइल लोकेशन के जरिये पुलिस बगोदर पहुची और बगोदर पुलिस के सहयोग से युवक को गिरफ्तार किया गया है।

Up

0

Lucknow: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल (कक्षा 10) की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आज मीडिया को बताया कि सभी छात्रों को 11वीं कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।

डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं जुलाई के दूसरे सप्ताह में आयोजित कराई जा सकती हैं। इस बार परीक्षा 3  घंटे की बजाए 1.5 घंटे की होगी जिसमें छात्रों को 10 में से सिर्फ 3 प्रश्नों का उत्तर लिखना होगा।

इस प्रकार से अब यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पिछली परीक्षाओं और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार इंटर (12वीं) परीक्षा टाइम-टेबल पर भी दो-तीन दिन में जल्द ही फैसला ले सकती है।

सीबीएसई बोर्ड में 10 से 15 लाख विद्यार्थी बैठते हैं। यूपी बोर्ड दुनिया का सबसे बड़ा बोर्ड है जिसमें 55-56 लाख विद्यार्थी बैठते हैं। परीक्षा की तैयारियों की मॉनिटरिंग चल रही थी। मुख्यमंत्री खुद परीक्षा की तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे थे।

GIA का खौफनाक खुलासा, ‘खेला इन बंगाल 2021’

0

पश्चिम बंगाल: रिजल्ट के बाद हिंसा को लेकर खूब हंगामा भी हुआ है. अब, ग्रुप ऑफ इंटेलेक्चुअल्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बेहद खतरनाक हिंसा हुई है. ग्रुप ऑफ इंटेलेक्चुअल्स ने अपनी रिपोर्ट को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी को सौंप दिया है.

ग्रुप ऑफ इंटेलेक्चुअल्स की इस रिपोर्ट का शीर्षक ‘खेला इन बंगाल 2021: है. इस रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि बंगाल चुनाव के रिजल्ट के बाद की हिंसा को सिर्फ राजनीतिक घटना मान लेना गलत है. यह इससे कहीं ज्यादा है. बीजेपी को समर्थन देने या वोट देने वालों के साथ ज्यादती की गई है. यहां तक कि महिलाओं के साथ जघन्य कृत्य को अंजाम दिया गया है. रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतने और सत्ता पर अपनी पकड़ को बनाए रखने के लिए टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) समर्थकों ने हिंसा के मॉडल का सहारा लिया था.

हजारीबाग में विचित्र जीव की चहलकदमी देख सहमे राहगीर, कहीं एलियन तो नहीं ?

0

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला
हजारीबाग। हजारीबाग-कटकमसांडी मार्ग पर छड़वा डैम के नए पुल पर राहगीरों ने एक विचित्र जीव को चहलकदमी करते देख सहम गए।

इनमें से एक राहगीर ने साहस कर दूर से मोबाइल पर उसकी तस्वीर उतारी और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। तस्वीर में वह विचित्र लंबे-दुबले कद का मानव लग रहा है, जिसका चेहरा किसी जंगली जानवर के समान दिखाई दे रहा। कहीं यह एलियन तो नहीं, लोग इसकी खूब चर्चा कर रहे हैं।

विचित्र जीव देख बीती रात करीब 8.30 बजे लोग भयभीत हो गए। बाइक सवार बदहवास भाग रहे थे, तो कुछ राहगीरों ने अपना रास्ता बदल लिया। उस विचित्र जीव को किसी ने भूत-पिशाच, तो किसी ने चुड़ैल तक की संज्ञा दे डाली। कुछ लोगों का कहना है कि डैम में डूबे लोगों की आत्मा है, तो कोई बेफिजूल की कहानी बता रहा।
फिलहाल क्षेत्र में इस जीव की वायरल होती तस्वीर कौतूहल का विषय बना हुआ है।

हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, इसे साबित करनेवाला कोई नहीं।
यह भी चर्चा है कि पुल के समीप नदी में श्मशान स्थल है, तो जान-बूझकर किसी ने ऐसा वेश बनाकर राहगीरों को भयभीत करने का प्रयास कर रहा हो।
यह भी बात सामने आ रही है कि लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर लगातार आवाजाही कर रहे हैं, तो उनकी चहलकदमी रोकने के लिए किसी ने ऐसा वेश बनाया।

बंगाल की जनता के लिए प्रधानमंत्री का पैर पकड़ सकती हूँ

0
For people of Bengal I can touch the feet of PM modi: Mamta
बंगाल में अपनी हार पचा नहीं पा रही भाजपा-ममता
बंगाल में अपनी हार पचा नहीं पा रही भाजपा

कोलकाता। पीएम की मीटिंग में देर से पहुंचने और उनका अपमान करने के मुद्दे पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना पक्ष रखा । ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री को इंतजार नहीं करवाया, उल्टा मुझे पीएम से मिलने के लिए आधे घंटे तक इंतजार कराया गया।

अपमान बर्दाश्त नहीं

ममता बनर्जी ने कहा कि वो बंगाल की जनता की भलाई के लिए प्रधानमंत्री मोदी का पैर पकड़ सकती हैं, लेकिन अगर किसी ने बंगाल या बंगाली अस्मिता से खिलवाड़ किया तो बर्दाश्त नहीं करेंगी । ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि PMO से मीडिया में खबरें प्लांट कराई जा रही हैं। मुख्य सचिव को दिल्ली बुलाए जाने पर ममता बनर्जी ने कहा कि मैं केंद्र सरकार से गुजारिश करती हूँ कि मुख्य सचिव को आपसी राजनीति में बलि का बकरा न बनाया जाये।

विपक्ष के नेता को मीटिंग में बुलाने का क्या औचित्य

पहले समीक्षा बैठक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच होनी थी। इसके लिए मैंने अपने दौरे में कटौती की और कलाईकुंडा जाने का कार्यक्रम बनाया। बाद में बैठक में आमंत्रित लोगों की संशोधित सूची में राज्यपाल, केंद्रीय मंत्रियों और विपक्ष के नेता का नाम भी शामिल किया गया। इसलिए मैंने बैठक में हिस्सा नहीं लिया। आखिर गुजरात और ओडिशा में तो ऐसी बैठकों में विपक्ष के नेता को नहीं बुलाया गया था।

मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही

शाम को प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के दफ्तर से मुझे बदनाम करने के अभियान के तहत लगातार खबरें और बयान जारी किए गए। उसके बाद राज्य सरकार से सलाह-मशविरा किए बिना मुख्य सचिव को अचानक दिल्ली बुला लिया गया। प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार हमेशा टकराव के मूड में रही है। चुनावी नतीजों के बाद भी राज्यपाल और दूसरे नेता लगातार आक्रामक मूड में हैं। दरअसल भाजपा अपनी हार नहीं पचा पा रही है। इसलिए बदले की राजनीति के तहत यह सब कर रही है।

राज्य को अशांत करने का आरोप लगाया

मुख्य सचिव को दिल्ली बुलाकर केंद्र सरकार तूफान राहत और कोविड के खिलाफ लड़ाई में सरकार को अशांत करना चाहती है। आखिर केंद्र को बंगाल से इतनी नाराजगी क्यों है? अगर मुझसे कोई नाराजगी है तो बंगाल के लोगों के हित में मैं प्रधानमंत्री का पांव पकड़ कर माफी मांगने के लिए तैयार हूं। केंद्र सरकार यह गंदा खेल मत खेले।