Saturday 15th of August 2026 09:08:52 PM
HomeLatest Newsजिला पुलिस एवं सीआरपीएफ ने अभियान चलाकर बम को किया निष्क्रिय

जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ ने अभियान चलाकर बम को किया निष्क्रिय

 

चाईबासा: जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ जवानों को सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 केजी का केन बम मिला। बम को बीडीडीएस की टीम ने मौके पर ही विस्‍फोट कर नष्‍ट कर दिया। पुलिस को गुप्‍त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए कुईड़ा से देवावीर मेन रदोड पर आईईडी बम प्‍लांट किया है। सूचना के आधार पर जिला बल, सीआरपीएफ-60 बीएनबी कंपनी एवं बीडीडीएस की टीम ने संयुक्‍त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च के दौरान कुईड़ा से 500 मीटर दूर देवावीर जाने वाली मुख्‍य सड़क पर बीडीडीएस टीम ने एक 2 केजी के केन बम को देखा। उसे वहीं पर विस्‍फोट कर डिफ्यूज कर दिया गया। इस संबंध में गोईलकेरा थाना में मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments