Thursday 9th of July 2026 11:29:44 AM
Home Blog Page 238

मुख्य सचिव नहीं जाएंगे दिल्ली, भाजपा हाईकमान की हिदायत मुख्य सचिव के मसले पर न बोलें बंगाल के नेता

0

कोलकाता।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चक्रवात यास से हुए नकुसान को लेकर बुलाई गई समीक्षा बैठक में सीएम ममता बनर्जी और यहां तक कि मुख्य सचिव के नहीं हाजिर होने को लेकर विवाद गहरा गया है। इसी के बाद केंद्र ने मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय दिल्ली तलब करते हुए 31 मई की सुबह 10 बजे से रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है।

सूत्रों के अनुसार बंगाल सरकार उन्हें रिलीव नहीं कर रही हैं। वह दिल्ली नहीं जा रहे हैं। वह सोमवार को नबान्न में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे।

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से 31 मई खत्म हो रहे लापन बंद्योपाध्याय का कार्यकाल को बढ़ाने का आग्रह किया था, जिसे केंद्र ने मान लिया था और 24 मई को तीन माह के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है।

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अपने राज्य नेतृत्व को बंगाल के मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय के दिल्ली तबादले के मसले पर चुप रहने की हिदायत दी है।

UP में अनलॉक: सिर्फ शनिवार

0

Lucknow: उत्तर प्रदेश अब अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। योगी सरकार ने रविवार को प्रदेश के 75 में से 55 जिलों से लॉकडाउन हटाने का ऐलान किया। यहां अब वीकेंड लॉकडाउन (शनिवार-रविवार) लागू होगा। दुकान और बाजार अब सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगे। अभी तक सिर्फ किराना, मेडिकल की दुकानों को सुबह 11 बजे तक ही खोलने की अनुमति थी। हालांकि शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे।

राजधानी लखनऊ, इलाहाबाद समेत 20 जिलों में कोरोना कर्फ्यू 7 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इन जिलों में पहले की तरह ही सख्ती रहेंगी। जो पहले छूट मिल रही थी। वही छूट फिलहाल अभी मिलेगी।

शादी में 25 मेहमान, शव यात्रा में 20 लोगों को इजाजत
शादी समारोह और अन्य आयोजनों में एक समय में अधिकतम 25 लोग इकट्ठा हो सकेंगे। उन्हें दो गज की दूरी, सैनिटाइजर जैसे बचाव के इंतजाम का पालन करना होगा। वहीं, शव यात्रा में अधिकतम 20 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे।

गाइडलाइंस में इन्हें मिली छूट

  • प्रदेश में दुकानें और बाजार सप्ताह में 5 दिन सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगे।
  • कोरोना के अभियान से जुड़े फ्रंटलाइन सरकारी विभागों में पूरा स्टाफ आएगा। बाकि सरकारी कार्यालय अधिकतम 50% उपस्थिति के साथ खुलेंगे।
  • प्राइवेट कंपनियों के कार्यालय भी मास्क की अनिवार्यता के साथ खोले जा सकेंगे। औद्योगिक संस्थान खुले रहेंगे।
  • सब्जी मंडी पहले की तरह खुली रहेंगी।
  • स्कूल, कॉलेज और एजुकेशनल इंस्टीट्यूट पढ़ाई के लिए बंद रहेंगे।
  • रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी की ही अनुमति होगी।
  • अंडे, मांस और मछली की दुकानों को बंद स्थानों पर खोलने की अनुमति।
  • पूरे प्रदेश में गेहूं क्रय केंद्र और राशन की दुकानें खुली रहेंगी।
  • कोचिंग संस्थान, सिनेमा, जिम, स्विमिंग पूल, क्लब और शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे।

इन 20 जिलों में 7 जून तक लागू रहेंगी पाबंदियां
लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, झांसी, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, जौनपुर, बागपत, मुरादाबाद, गाजीपुर, बिजनौर और देवरिया में फिलहाल कोई छूट नहीं दी गई हैं।

मोदी जी के कारण ही भारत विश्व में अपनी अलग पहचान बना लिया: रघुवर दास

0
मोदी जी के कारण ही भारत विश्व में अपनी अलग पहचान बना लिया: रघुवर दास
मोदी जी के कारण ही भारत विश्व में अपनी अलग पहचान बना लिया: रघुवर दास

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार के सात वर्ष पुरा हुआ है। यह अपने आप में गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने अपने कार्यकाल में अनगिनत योजनाएं लाएं, जिसका लाभ गरिबों को मिल रहा है। आज मोदी जी कारण ही भारत विश्व में अपनी अलग पहचान बना लिया है।

रघुवर दास ने कहा कि कोरोना काल में जिस प्रकार केन्द्र की मोदी सरकार कार्य किया है। वह सराहनिय कदम साबित हो रहा है। वहीं उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोरोना वैक्सिन को लेकर सभी की एक राय रहनी चाहिए। तो विपक्ष इस पर भी राजनिति कर रहा है। इस आपदा की घड़ी में राजनिति शोभा नहीं दे रही है। उन्होंने मोदी सरकार के सात वर्ष पूरा करने पर मोदी जी को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने देश के सभी नेता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है।

लाॅकडाउन उल्लंघन के मामले में तिसरी के दो दुकानों को किया गया सील

0
दुकान सील करते पुलिसकर्मी

गिरिडीह : लाॅकडाउन उल्लंघन के मामले में रविवार को जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी व चंदौरी मुख्य बाजार के एक कपड़ा दुकान व एक सैलून को सील कर दिया गया।
तिसरी सीओ असीम बारा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी, थाना प्रभारी पीकू प्रसाद, एसआइ साधन कुमार ने दोनों दुकानों कोे सील किया।

बताया जाता है कि तिसरी प्रखंड मुख्यालय के सामने संचालित इमेजिंग हेयर कटिंग सैलून में सटर गिराकर सेविंग व बाल कटिंग करने की सूचना मिली पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और सैलून का सटर उठाया तो अंदर कई ग्राहक मौजूद मिले। पुलिस को देखते ही सभी ग्राहक भाग गए। वहीं तिसरी चौक के चंदौरी रोड में स्थित पूजा वस्त्रालय का मालिक भी सटर बंद कर अंदर ग्राहको को कपड़ा बेचता मिला। पुलिस ने दोनों दुकानों के संचालकों क्रमशः शंकर शर्मा एवं अनिल बर्णवाल को हिरासत में ले लिया है।

थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने कहा कि दोनों दुकानदारों के विरुद्घ राज्य सरकार के कोरोना गाइड लाइन उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाएगा साथ ही दोनों से बांड भरवा कर छोड़ दिया जायेगा।

लातेहार: एक लाख का इनामी टीपीसी एरिया कमांडर सहित सात उग्रवादी गिरफ्तार

0
लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता
लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता

लातेहार। लातेहार पुलिस को उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बालूमाथ थाना क्षेत्र के शेरगढ़ा गांव के पास से टीपीसी के के एरिया कमांडर रमेश गंझू उर्फ बोड़ाजी सहित सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

एएसपी विपुल पांडेय ने बताया कि लातेहार एसपी प्रशांत आनंद को गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादी किसी व्यवसायी से लेवी की राशि वसूलने पहुंचनेवाले हैं। इसके बाद एसपी ने एएसपी अभियान के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित की, जिसमें यह सफलता मिली।

एएसपी विपुल पांडेय ने बताया कि छापामारी दल ने सबसे पहले टीपीसी के तीन उग्रवादियों को एक लोडेड देशी रिवाल्वर और तीन सेट वर्दी के साथ पकड़ा। फिर उसकी निशानदेही पर शेरगड़ा के झरी साव को लेवी के 20 हजार रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि झरी के बताये अनुसार कार्रवाई कर बालूमाथ के बकरु टोला भेलवाही से टीपीसी के एरिया कमांडर रमेश गंझू उर्फ बोड़ाजी को एक सेमी आटोमेटिक राइफल, 136 जिन्दा गोली और लेवी के रुपयों के साथ पकड़ा गया। इसी क्रम में तीन अन्य उग्रवादी भी पकडे गए। उनके पास से 1.47 लाख नकद, वर्दी आदि बरामद किया गया है।

उन्होने बताया चार अन्य उग्रवादी मौके पर से भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि एरिया कमांडर पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित है तथा उसके विरुद्ध जिले के बालूमाथ, चंदवा और हेरहंज, चतरा के टंडवा व अन्य सीमावर्ती थानों में एक दर्जन से ज्यादा रंगदारी, आगजनी और हत्या के मामले दर्ज हैं।

सेना के जवानों की तरह जनसेवा में जुटे हैं भाजपा कार्यकर्ता

0
मोदी सरकार के 7 साल पूरा होने पर भाजपा ने मनाया सेवा सप्ताह
मोदी सरकार के 7 साल पूरा होने पर भाजपा ने मनाया सेवा सप्ताह

कोलाबिरा(सरायकेला-खरसावां) । मोदी सरकार के सात साल पूरे होने के अवसर पर खूंटी के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सरायकेला-खरसावां विधानसभा के कोलाबिरा गांव से अपने लोकसभा के सभी पंचायतों से ऑनलाइन जुड़े। उन्होंने आज विशेष रुप से “सेवा दिवस”के रूप में कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीणों को कोरोना से निजात पाने के लिए किट उपलब्ध कराया।

अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में वैश्विक महामारी कोरोना की भीषण चुनौती देश के समक्ष आयी। 140 करोड़ की आबादी वाले हमारे देश में श्री मोदी ने बहुत संयम और दूरदृष्टि के साथ काम कर रहे हैं।और,प्रधानमंत्री जी के साथ विश्व की सबसे बड़ी हमारी पार्टी के कार्यकर्ता भी इस महामारी में सेना के जवानों की तरह जनसेवा में लगे हुए हैं।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस समय खूंटी लोकसभा क्षेत्र के लिए 20 हजार कोरोना किट बनाये गये हैं। इसे हर जरूरतमंद ग्रामीणों तक कार्यकर्ता पहुंचा रहे हैं। यह सेवा का काम लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा। खूंटी में ऑक्सीजन प्लांट लग चुका है, अन्य जिला मुख्यालय में भी जल्द लग जायेगा।इसके अलावा हर विधानसभा में सांसद मद से दो-दो एम्बुलेंस दिए जाएंगे।जहां जरूरत होगी, वहां ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर भी उपलब्ध कराने की कोशिश हो रही है।उन्होंने कहा कि टाटा समूह से उन्होंने बात कर सी एस आर के तहत झारखंड को 5000 ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करायी।

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हुई सरायकेला

0

सरायकेला: रविवार, 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गूगल मीट के माध्यम से सरायकेला-खरसावां प्रेस क्लब की एक वर्च्युअल बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एसएन दुबे ने की। इस अवसर पर पत्रकारिता की वर्तमान स्थिति सहित संगठन से जुड़े कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस बैठक में बारी-बारी से सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। वही इस वर्च्युअल बैठक में सरायकेला-खरसावां प्रेस क्लब के संरक्षक शेख अलाउद्दीन जी को सभी सदस्यों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और दीर्घायु होने की कामना की।

हिन्दी पत्रकारिता के आदि पुरुष पंडित युगल किशोर शुक्ला को किया गया श्रद्धासुमन अर्पित

इसके बाद सभी पत्रकारो ने ” हिन्दी पत्रकारिता दिवस” के 195 साल के इतिहास तथा प्रथम हिन्दी समाचार पत्र ” उदण्त मार्तण्ड ” प्रकाशित करने वाले हिन्दी पत्रकारिता के आदि पुरुष पंडित युगल किशोर शुक्ला को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए हिन्दी पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। साथ ही पत्रकारिता की गरिमा एवं मर्यादा को बनाये रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनने का संकल्प लिया गया। इसके पश्चात महासचिव भाग्य सागर सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रियरंजन, शेख अल्लाउद्दीन, मृत्युंजय बर्मन, प्रियरंजन, चंदन, प्रताप मिश्रा, सचिन्द्र कुमार दास, गणेश सरकार, उपेन्द्र प्रसाद महतो, मनीष कुमार, गुलाम रब्बानी, रति रंजन, लाल बहादुर शास्त्री,गणेश सरकार, विनोद वर्मा समेत काफी संख्या में सदस्य शामिल रहे।

आध्यात्मिक जीवन की शुभारंभ आज से कर रहा हूँ: सूर्य सिंह बेसरा

0

कोरोना से ठीक होने के बाद, पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा आज से दृढसंकलिप्त होकर आध्यात्मिक जीवन की शुभारंभ कर रहें हैं, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा

जमशेदपुर: आजसु के संस्थापक पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने सोशल मीडिया में बयान जारी कर कहा कि आध्यत्मिक जीवन शुभारंभ का तात्पर्य यह नही है। कि में सांसारिक जीवन से सन्यासी बनूँगा और न ही समाज सेवा से सन्यास लूँगा, न ही परिवार से बैरागी बनूँगा ,हमने भगवान के खोज में काफी चिंतन मंथन किया। हमने इस कोरोना काल मे भगवान को खोज लिया हूँ? और पा लिया हूँ ? भगवान सर्वस्त्र हैं शक्ति मान हैं? मुझे उमीद नही था कि मैं कोरोना संक्रमित से बचूँगा, लेकिन आप लोगो को आशीर्वाद और दुवाएं से मैं बचा हूँ, मेरे बहुत करीबी लोग इस कोरोना काल मे मौत के गाल में समा गए। मैं कोरोना से जंग जीता और मुझे नया जीवन मिला, इस लिए मैं दृढसंकलिप्त होकर आध्यात्मिक जीवन की शुभारंभ कर रहें हैं।

झारखंड में 1647 हुए स्वास्थ्य, 823 नए कोरोना पॉजिटिव,13 की मौत

0

रांची: झारखंड में तेजी से संक्रमण घट रहा है। राज्य में बीते 24 घंटों में 823 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, 1647 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वही 13 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई है। जिसमें अकेले रांची से 4 मरीजों की मौत हो गई है, इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम से 3, धनबाद गुमला लातेहार पलामू रामगढ़ और सिमडेगा में 1 – 1 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य भर में नए मिले संक्रमितों में सबसे अधिक राजधानी रांची में 104, इसके अलावा बोकारो में 31, चतरा में 10, देवघर में 50, धनबाद में 45, दुमका में 20, पूर्वी सिंहभूम में 101, गढ़वा में 18, गिरिडीह में 23, गोड्डा में 12, गुमला में 34, हजारीबाग में 32, जामताड़ा में 16, खूंटी में 16, कोडरमा में 41, लातेहार में 56, लोहरदगा में 39, पाकुड़ में 4, पलामू में 23, रामगढ़ में 24, साहिबगंज में 6, सरायकेला में 56, सिमडेगा में 34 और पश्चिम सिंहभूम में 28 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

झारखंड स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना टेस्ट के लिए 8396342 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 8389935 सैंपल की जांच हुई है, जिसमें 8053695 नेगेटिव मिले, वहीं अब तक 336240 संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि 320336 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 4958 लोगों की मौत हो चुकी है इस समय कुल एक्टिव केस 10946 हैं।

तिसरी पुलिस ने फरार चल रहे विस्फोटक सप्लायर को धर दबोचा, भेजा जेल

0
गिरफ्तार विस्फोटक सप्लायर कलीमुद्दीन

गिरिडीह : जिले के जमुआ प्रखण्ड अन्तर्गत हीरोडीह थाना क्षेत्र के निमाडीह गांव निवासी कलीमुद्दीन मियां पिता सोबराती मियां को तिसरी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  कलीमुद्दीन तिसरी थाना कांड संख्या 21/19 में धारा 379/414 भादवि एव 3/4/5 बिस्फोटक पदार्थ अधिनियम 4/21/22 खान एव खनिज अधिनियम एव 33 वन अधिनियम का अभियुक्त है।

पुलिस काफी समय से थी तलाश में : थाना प्रभारी

तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने बताया आरोपी तिसरी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित वन सीमा के भीतर अवैध रूप से संचालित मचनीया माइका खदान समेत कई अन्य खदानों में डेटोनेटर गुल्ला टोपी सप्लाई करने का आरोपी है। उसे तिसरी प्रखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है । बताया कि इसकी गिरफ्तारी के लिये तिसरी पुलिस काफी समय प्रयासरत थी लेकिन आरोपी अपने ठिकाने से अन्यत्र फरार चल रहा था। थाना प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून का उलंघन कर किसी भी तरह के गैर कानूनी कार्य करने वालो को बक्सा नही जायेगा ।

चार कमरे का मकान हुआ था जमींदोज, चार लोगों के उड़े थे चिथड़े

गौरतलब है कि डेटोनेटर का विस्फोट बहुत ही भयावह होता है। तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी पंचायत के खिड़कियां मोड़ में इसके विस्फोट से चार कमरे के सीमेंटेड मकान जमीनदोज हो गया था। घटना मे दो बच्चे समेत चार लोगों की चिथड़े उड़ गये थे। चारो मृतकों में किसी का भी शव सही सलामत नही मिला था। जानकारों की माने तो वैध माइनिंग के समय कम्पनियों द्वारा सुरक्षा के साथ वाहन द्वारा एक निश्चित एकांत स्थान पर बने ठंडे कमरे में मैगजीन को विस्फोटक हेतु रखा जाता था। जरूरत के हिसाब से उसकी खपत की जाती है। बताया जाता है कि कम्पनी द्वारा माइनिंग बन्द करने के पश्चात अवैध खदान संचालकों की मांग पर सप्लायर रुपयों की लालच में बिना कोई सुरक्षा के ही साइकिल , मोटरसाइकिल अथवा पैदल ही झोला में भरकर खदान-दर-खदान में विस्फोटक पहुचाया जाता है। जिससे अक्सर बड़े हादसे होते रहते हैं। 

30 May 2021

0
Ranchi MP Distributed relief material in rural areas

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/05/Ujjwal-Duniya-30May.pdf” title=”Ujjwal Duniya 30May”]

30 May 2021

0
Ranchi MP Distributed relief material in rural areas

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/05/Ujjwal-Duniya-30May.pdf” title=”Ujjwal Duniya 30May”]