Thursday 9th of July 2026 12:43:32 PM
Home Blog Page 237

कुकड़ू: डीलर का राशन कटौती का वीडियो वायरल, एमओ ने मांगा 24 घंटे में जवाब

0

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के ईचाडीह गांव के राशन डीलर शंभूनाथ मांझी का राशन कटौती से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कुकड़ू प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी(एमओ) सिपाही राय ने मामले को संज्ञान लेते हुए राशन डीलर शंभूनाथ मांझी से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही एमओ सिपाही राय ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा है कि यदि राशन डीलर द्वारा 24 घंटे के अंदर जवाब सही नही दिया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई कर राशन दुकान की लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

दरअसल ईचाडीह गांव के राशन डीलर शंभूनाथ मांझी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जिसमें वो उपभोक्ताओं को साफ तौर पर 1 से 2 किलोग्राम चावल कटौती कर लेने की बातें कह रहे है। साथ वो और उनके पुत्र उपभोक्ताओं के साथ गाली गलौज करते हुए दिख रहे है। वैसे उपभोक्ताओं ने राशन डीलर शंभूनाथ मांझी के खिलाफ राशन का चावल और गेहूं में भी कटौती कर लेने का आरोप लगा रहे है। वैसे सरायकेला जिला में कई ऐसे राशन डीलर है जो कोरोना काल में भी उपभोक्ताओं के राशन कटौती करने से बाज नही आ रहे है, उनकी भी जांच किये जाने की आवश्यकता है।

स्टेशन मास्टरों ने सरकार और रेलमंत्रालय को एसएमएस भेज किया सुरक्षा की मांग

0
मनोज कुमार बर्णवाल

गिरिडीह : ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एशोसिएशन द्वारा सोमवार को एसएमएस कम्पेन चला देश के रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड के चेयरमेन, रेलवे के जीएम और डीआरएम के समक्ष तीन सूत्री मांग रखी

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एशोसिएशन (एआईएसएम) के मधुपुर ब्रांच के अध्यक्ष मनोज कुमार बर्णवाल ने बताया कि एसएमएस के माध्यम से रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड के चेयरमेन, रेलवे के जीएम और डीआरएम के समक्ष एशोसिएशन की ओर से रखी गयी तीन सूत्रों मांगों में सभी स्टेशन मास्टरों का अगामी 30 जून तक टीकाकरण कराने, सभी स्टेशन मास्टरों को फ्रंट लाइन स्टाफ घोषित करने तथा सभी स्टेशन मास्टरों का 50 लाख का बीमा कवरेज कराने की मांग शामिल है।

उन्होंने बताया कि इस कोरोना काल मे देश के 160 स्टेशन मास्टर ऑन ड्यूटी अपनी सेवा देते हुए असमय काल के गाल में समा गये। लेकिन भारत सरकार और रेल मंत्रालय द्वारा स्टेशन मास्टरों की सुरक्षा के लिये अब तक कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया है और न ही सुरक्षा की कोई व्यवस्था ही की गयी है।

गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एआईएसएम के मधुपुर ब्रांच अध्यक्ष मनोज कुमार बर्णवाल के नेतृत्व में गणेश प्रसाद साहू, सत्येंद्र मोदी, एम के भारती आदि ने विरोध प्रदर्शन किया और इस कम्पेन कार्यक्रम में शामिल हुये। इस कार्यक्रम में शामिल सभी स्टेशन मास्टरों ने सरकार और रेलमंत्रालय से तीनों मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग किया है।

चांडिल: व्यवसायी विक्रम किस्कू का आसामयिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

0

                      फ़ाइल फ़ोटो : विक्रम किस्कू

सरायकेला: चांडिल प्रखंड क्षेत्र के घोडानेगी पंचायत के बोराबिंदा गांव के निवासी झामुमो नेता सुधीर किस्कू के बडे भाई विक्रम किस्कू का करीब 53 वर्ष का जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में आसामयिक निधन इलाज के दौरान रविवार की रात करीब 10 बजे हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वही उनके निधन से पूरे परिवार में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि उनका दो बेटी भी है। उनके निधन से परिवार के लोगो का रो-रो रोकर बुरा हाल है। स्वः विक्रम किस्कू पेशे से व्यावसायी थे, जो एक मिलनसार व्यक्ति थे। उनके आसामयिक निधन से झामुमों के कई कार्यकर्ताओ सहित अन्य लोगो ने दुःख प्रकट कर संवेदना व्यक्त किया है।

सेंट्रल विस्टा निर्माण कार्य पर रोक लगाने की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में खारिज

0
PIL against central vista rejected by court, fines one lakh to petitioner
कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर ऐक लाख का जुर्माना भी लगाया
 याचिकाकर्ता पर ऐक लाख का जुर्माना भी लगाया

दिल्ली हाईकोर्ट ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है । इसी के साथ याचिकाकर्ता पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है । याचिका में कोरोना महामारी को आधार बनाकर रोक लगाने की मांग की गई थी ।

याचिका जनहित के लिए नहीं, इसका उद्देश्य ही गलत 

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच ने याचिका खारिज कर दी है । दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि यह राष्ट्रीय महत्व की एक अनिवार्य परियोजना है, लोगों की सार्वजनिक परियोजना में महत्वपूर्ण रुचि है । कोर्ट ने कहा, याचिका किसी मकसद से ‘‘प्रेरित’’ थी और वास्तव मे यह “जनहित” के लिए यिचिका थी ही नहीं ।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही सेंट्रल विस्टा के निर्माण को हरी झंडी दी है । दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि निर्माण कार्य में लगे मज़दूर उसी जगह पर रह रहे हैं, ऐसे में निर्माण कार्य को रोकने का कोई औचित्य नहीं बनता । कंस्ट्रक्शन में DDMA के 19 अप्रैल के आदेश का उल्लंघन नहीं हो रहा ।

2022 तक संसद की नई बिल्डिंग बनाने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल 10 दिसंबर को इस परियोजना की आधारशिला रखी थी । इस प्रोजेक्ट के तहत संसद भवन की नई बिल्डिंग और राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक 3 किलोमीटर के क्षेत्र को नए सिरे बसाया जा रहा है । ये पूरी परियोजना करीब 20,000 करोड़ रुपए की है ।

संसद भवन की नई बिल्डिंग का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के तहत किया जा रहा है । इस परियोजना पर 971 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है । नया संसद भवन त्रिकोणीय आकार का होगा । साल 2022 में देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस तक इसके तैयार होने की उम्मीद है ।

वुहान की लैब में तैयार किया गया था कोरोना वायरस, अमेरिका से हुई थी फंडिग

0
7
अमेरिकी हेल्थ ऑफिशियल भी थे साज़िश में शामिल

कोरोना वायरस किसी चमगादड़ से नहीं फैला बल्कि वुहान के लैब में ही इसे तैयार किया गया था। इसे तैयार करने के लिए रिवर्स जिनोम टेक्निक का इस्तेमाल किया गया है।

डेलीमेल यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश प्रोफेसर एंगुस और नॉर्वे के वैज्ञानिक डॉ. बर्जर ने स्टडी में पाया है कि चीन ने कोरोना को छुपाने के लिए चमगादड़ वाली थ्योरी दुनिया भर के मीडिया में प्लांट किया था ।

स्टडी में बताया गया है कि पिछले साल कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन बनाने के दौरान वैज्ञानिकों को कुछ फिंगरप्रिंट्स दिखे, जो वायरस में थे. जिसने ये संकेत मिलते हैं कि यह वायरस किसी लैब में तैयार किया गया था। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति को सौंपी गई अमेरिकी खुफिया एजेंसी के इंटेलिजेंस रिपोर्ट में भी इ के वुहान लैब में बनने की पुष्टि हुई थी। इतना ही नहीं, अमेरिका के हेल्थ ऑफिशियल भी इस दौरान निशाने पर आए हैं, क्योंकि ये पाया गया है कि वुहान में रिसर्च के लिए कुछ इन्वेस्टमेंट उनकी ओर से भी किया गया था।

31 May 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/05/Ujjwal-Duniya-31-May.pdf” title=”Ujjwal Duniya 31 May”]

क्रिश्चियन मिशनरी स्कूल से 215 आदिवासी बच्चों के शव बरामद

0

कनाडा के एक बोर्डिंग स्कूल में 250 आदिवासी बच्चों के शव बरामद हुए हैं। अभी और बच्चों के शव निकालने बाकी हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इसे मानव इतिहास की सबसे भयंकर त्रासदी कहा है ।

कनाडा का सबसे बड़ा क्रिश्चियन रेसिडेशियल स्कूल था

किसी जमाने में यह कनाडा का सबसे बड़ा क्रिश्चियन रेसिडेशियल स्कूल था, लेकिन 1978 में इसे बंद कर दिया गया।

19वीं सदी की शुरुआत से लेकर 1970 तक क्रिश्चियन स्कूलों में देशभर से 1.50 लाख से ज्यादा बच्चों को लाया गया था. उनके ऊपर क्रिश्चियन में कन्वर्ट करने कन्वर्ट करने का दबाव डाला जाता था और उन्हें अपनी मातृभाषा तक बोलने नहीं दी जाती थी. कइयों को पीटा गया. ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान करीब 6 हजार बच्चे मारे गए थे ।

जिस स्कूल परिसर में ये शव मिले हैं, उसका नाम केमलूप्स इंडियन रेसिडेंशियल स्कूल है । इसको लेकर 2008 में कनाडा की सरकार ने संसद में माफी भी मांगी थी और माना था कि उस वक्त क्रिश्चियन स्कूलों में बच्चों के साथ शारीरिक और यौन शोषण भी होता था ।

जंजीर से जकड़ा दिव्यांग पति, बारिश में ढहा घर, इस परिवार पर ऐसे बरपा कुदरत का कहर

0
अपने टूटे आशियाने के बाहर खड़ा धनेश्वरी देवी का परिवार

………………………………….
उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला
हजारीबाग। जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र स्थित बेड़ोकला में जरा धनेश्वरी देवी के घर का हाल झांक कर देखिए। उस बीमार महिला पर कुदरत का कहर इस कदर बरपा है कि उसे कुछ सूझ नहीं रहा। उसके पति सुरेंद्र यादव मानसिक रूप से बीमार हैं और मजबूरन उन्हें जंजीरों में जकड़ कर रखा जाता है। इस चक्रवात यास में महिला का घर ध्वस्त हो गया। पिछले दो दशक से अकेले घर की जिम्मेवारी संभाले हुए है। दो बच्चों संग पूरे परिवार के लिए मजूरी कर किसी प्रकार जीविकोपार्जन कर रही हैं।

कुछ दिनों से धनेश्वरी खुद ही बीमार है। वह कहती हैं कि अब सिर कहां छुपाएंगे। इस परिवार को अब तक सरकारी आवास नहीं मिला है। बेडोकला मुखिया प्रतिनिधि देवीलाल साव बताते हैं कि सुरेंद्र यादव का नाम एसीसी डाटा या प्रतीक्षा सूची में नहीं है। ऐसे में वह सरकारी लाभ से वंचित है। इस बार अतिरिक्त सूची में नाम गया है।

सांसद ने सोनाहातू, बारेन्दा ओर राहे मंडल में राशन सामग्री का किया वितरण

0
राहत सामग्री का वितरण करते सांसद संजय सेठ

सोनाहातू/राहे । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का सफलतापूर्वक 2 वर्ष पूरे होने पर सोनाहातू बारेन्दा ओर राहे मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम चलाते हुए सेवा दिवस मनाया। रांची सांसद संजय सेठ ने राहे ,सोनाहातू ओर बारेन्दा मंडल के 50-50 जरूरतमंदों को चिन्हित कर राशन सामग्री का वितरण किये। साथ ही इनके बीच मास्क ,सेनेटजर देकर वैक्सीन लेने के लिये प्रेरित किया गया।

सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सांसद ने कहा कि जरूरमन्दों की सेवा के लिये हमेशा तैयार है। अपने को सुरक्षित रखते हुये घर,समाज को सुरक्षित रखे। वैक्सीन अवश्य लें तथा आपने आसपास के लोगों को वैक्सीन लेने के लिये प्रेरित करें। मौके पर जिला उपाध्यक्ष धीरज महतो, राहे मंडल अध्यक्ष चितरंजन महतो, बारेन्दा मंडल अध्यक्ष मनोज महतो, सोनाहातू मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर कोईरी ,कांके सांसद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता,सन्टी सिंह,आदि उपस्थित थे।