Thursday 9th of July 2026 01:52:39 PM
Home Blog Page 236

राहे प्रखंड में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर विधायक ने किया बैठक

0
अधिकारियों के साथ बैठक करते सिल्ली विधायक सुदेश महतो
अधिकारियों के साथ बैठक करते सिल्ली विधायक सुदेश महतो

सोनाहातू/राहे । विधायक सुदेश महतो ने राहे प्रखंड सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य सुविधा में बेहतर व्यवस्था देने को लेकर अधिकारियो के साथ बैठक किये। बैठक में बीडीओ रवि प्रकाश, सीओ महेंद्र छोटन उरांव, सोनाहातू सीएचसी प्रभारी डॉ जयराम शर्मा,सिल्ली प्रभारी डॉ नीलम टोप्पो ने प्रखंड के चिकित्सा व्यवस्था पर जानकारी दिये। राहे में वैक्सीन की स्थिति की समीक्षा किया गया।

वैक्सीन और जांच की गति देने के लिये पंचायत के जनप्रतिनिधियों,महिला समिति,ग्रामप्रधान, रिटायर्ड कर्मियो को प्रचार प्रसार के लिये जोड़ने को कहा गया। हर पंचायत में लाभुकों के टीकाकरण हेतु रजिस्ट्रेशन के लिये प्रज्ञा केंद्र को निर्देश जारी किया गया। राहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घन्टे सेवा देने की व्यवस्था बनाने का निर्देश जारी किया गया।

इस दौरान विधायक ने राहे प्रखंड में मोबाइल वैक्सीन वैन को हरी झंडा दिखा कर रवाना किया। वैक्सीन वैन 18 से 44 वर्ष के लोगों को गांव में जाकर ऑफ लाइन वैक्सीन लगायेगा।

मौके पर जिला परिषद सदस्य रजिया खातुन,प्रभारी संजय सिर्द्धार्थ, रंगबहादुर महतो, अमजद अली, मनोज चटर्जी,आदि उपस्थित थे। वैक्सीन वैन के प्रखंड में संचालित होने से युवा वर्ग में काफी उत्साह है।

वैक्सीन वैन को झंडा दिखा कर रवाना करते विधायक
वैक्सीन वैन को झंडा दिखा कर रवाना करते विधायक

स्वास्थ्य मंत्री ने सदर अस्पताल में ICU वार्ड का किया उद्घाटन

0
जल्द ही खुलेगा डायलिसिस सेंटर- बन्ना गुप्ता
जल्द ही खुलेगा डायलिसिस सेंटर- बन्ना गुप्ता

सदर अस्पताल खासमहल जमशेदपुर में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आईसीयू वार्ड का उद्घाटन किया । मौके पर पोटका विधानसभा के माननीय विधायक संजीव सरदार, सिविल सर्जन डॉ एके लाल, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साहिर पॉल मौजूद रहे।

आईसीयू के उद्घाटन के मौके पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार का लक्ष्य है कि स्वास्थ्य सेवा में संसाधनों की बढ़ोतरी की जाए ताकि कोई भी मरीज चिकित्सा सुविधा के अभाव में दम न तोड़े। वर्तमान मे आठ बेड का आइसीयू शुभारंभ किया गया है, लेकिन भविष्य मे इसका और विस्तार किये जाने जाने की तैयारी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि कोरोनाकाल में चिकित्सा विभाग ने बेहतर काम किया है, जिले का सदर अस्पताल एक एैसा अस्पताल है, जहां ग्रामीण क्षेत्र के अधिकतर लोग चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने के लिए पहुंचते है। यहां आइसीयू सेवा का शुभारंभ करना सरकार की एक बड़ी उपलब्धी है। यहां डायलिसिस सेंटर एवं कोविड के लिए आरटीपीसीआर जांच सेंटर भी शुरू किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग में मैनपावर की जो कमी है, उसे दूर करने के लिए सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है।

जमशेदपुर सदर अस्पताल का ICU वार्ड
जमशेदपुर सदर अस्पताल का ICU वार्ड

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना के तीसरे लहर में बच्चे प्रभावित ना हो इसे लेकर मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों के साथ-साथ कई बड़े चिकित्सकों से विचार विमर्श कर आने वाली चुनौतियों के लिए स्वास्थ्य विभाग को तैयार किया गया है।

इस अवसर पर जिप अध्यक्ष बुलू रानी सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ एके लाल, एडीएम लॉ एंड आर्डर एनके लाल, डॉ एबीके बाखला, सर्विलांस प्रभारी डॉ महेश्वर प्रसाद, रविंद्र नाथ ठाकुर, जिप सदस्य किशोर यादव आदि उपस्थित थे।

बाइक और ऑटो के टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल, एक गम्भीर

0

गम्भीर रूप से घायल युवक चंदन दास [

गिरिडीह : जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के मल्हो में एक बाइक की टक्कर ऑटो से हो गयी। जिससे बाइक में सवार दो युवक जख्मी हो गए। जख्मी युवकों में देवरी थाना के किसगो के चंदन दास की हालत नाजुक है। दोनो घायल आपस मे भाई है। जिन्हें इलाज हेतु जमुआ भेज दिया गया है।

घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार किसगो निवासी चंदन दास अपनी बहन के घर नीमाडीह से अपने भाई के साथ बाइक से आ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो से टकराकर सड़क पर गिर गये। एक युवक चंदन दास के माथे पर गंभीर चोटें आई। सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना प्रभारी राधेश्याम पाण्डेय घटना स्थल पर पहुँच कर घायल युवको को जमुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सा भेजा। अंतिम समाचार मिलने तक चंदन दास की हालत नाजुक बनी हुई थी।जबकि उसके भाई को हल्की चोटें आयी है।

झारखंड में पान मसाला बेचते पकड़े गए तो खैर नहीं

0
पान मसाला बेचते पकड़े गए तो जेल और भारी जुर्माना
पान मसाला बेचते पकड़े गए तो जेल और भारी जुर्माना

झारखंड राज्य ‘खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2606 की धारा 30 (2) (ए) के तहत राज्य में पान मसलों के निर्माण, बिक्री और भंडारण पर एक वर्ष के लिए रोक लगा दी गई है ।

इन ब्रैंड के पान मसालों के निर्माण, भंडारण, वितरण या बिक्री को प्रतिबंधित किया गया है:-

1. पान पराग पान मसाला
2. शिखर पान मसाला
3. रजनीगंधा पान मसाला
4. दिलरुबा पान मसाला
5. राज निवास पान मसाला
6.मुसाफिर पानमसाला
7. मधु पान मसाला
8. बिमल पान मसाला
9. बुहार पान मसाला
10. श्रात ब्रांड पान मसाला
11. पान पराग प्रीमियम पान मसाला

झारखंड सरकार के इस आदेश का उल्लंघन करने पर उचित और सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 और IPC 1860 के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है.

बोकारो में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम

0

बोकारो: बोकारो में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने को लेकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और बोकारो स्टील के बीच कई दौर की बात चित हो चुकी है। इसी क्रम में सोमवार को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी बोकारो पहुंचे उन्होंने बोकारो निवास में सेल के अधिकारियों के साथ बैठक कर कई बिंदुओं पर चर्चा की।

बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज अमरेंद्र प्रकाश के साथ-साथ बोकारो के भाजपा विधायक बिरंची नारायण भी मौजूद रहे। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने कहा कि बोकारो में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए 10 से 15 दिनों में कोई ठोस पहल होती नजर आ रही है। सभी बिंदुओं पर बात हो चुकी है।

उन्होंने कहा की स्टेडियम बनने में कोई बाधा नहीं है, सेल और झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के बीच एग्रीमेंट होना है। स्टेडियम का स्वरूप क्या होगा? किस तरह की व्यवस्थाएं होगी? इस पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

बताते चलें कि बोकारो स्टील के द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए बालीडीह के विस्थापित कॉलेज के पास जमीन उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि ये जगह विस्थापितों का रिहेबिटेशन इलाका है और इसी को लेकर थोड़ा बहुत नुक्ताचीनी है।

अवैध बैरल पत्थर की तस्करी मामले में दो धराये, मामला दर्ज

0
मामला गावां थाना क्षेत्र का

गिरिडीह/गावां : गावां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्करी करने बाइक से ले जा रहे एक बोरा बैरल पत्थर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार तस्करों में एक निजी क्लिनिक का संचालक सुमन कुमार समेत एक अन्य व्यक्ति शामिल है।

बता दें कि वर्षों से इन तस्करों द्वारा बैरल पत्थर का अवैध कारोबार किया जा रहा था। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि बैरल लेकर गावां की और आ रहा है। कहा कि उक्त सूचना के आलोक में पुलिस ने बाइक पर लदी बैरल पत्थर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को दोनों की कोविड़ जांच की गयी जबकि मंगलवार को उन्हें जेल भेज दिया जायेगा।

बेशकीमती बैरल पत्थरों का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी

गौरतलब है कि गावां प्रखंड में बेशकीमती बैरल पत्थरों का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। प्रखंड के अमतरो पंचायत के सिजुवाई व तीसरी प्रखण्ड के लोकाय नयनपुर पंचायत के डुब्बा गांव के घने जंगलों में इन दिनों अवैध कीमती पत्थरों का बड़े पैमाने पर उत्खनन किया जा रहा है। कोडरमा एवं गावां के कई व्यवसायी जंगलों में ही डेरा जमाकर बैरल पत्थरों की खरीदारी करते हैं। पैसे के लालच में स्थानीय लोग जंगलों में बने खदानों में जान की परवाह किए बैगेर बेखौफ अंदर जाते हैं और कीमती नीला व हरा पत्थर को निकालते हैं। व्यवसायी औने पौने दाम में उसे खरीदकर उसकी छंटाई कर उसे गावां के रास्ते जयपुर कोडरमा ले जाकर ऊंचे कीमत में बेचते हैं।

एक वर्ष पूर्व विभाग ने की थी डिजरिंग

डुब्बा कि जिस इलाके में अवैध नीले व हरे रंग के पत्थर की खुदाई की जाती है वहां एक साल पूर्व वन विभाग ने खदानों की डोजरिंग भी की थी। कुछ दिनों तक काम बंद रहने के बाद पुनः अधिकारियों की सांठ गांठ से धंधा चलने लगा है।

बुंडू प्रेस क्लब का बैठक सम्पन्न,कमेटी का किया गया विस्तार 

0
बुंडू प्रेस क्लब की बैठक में शामिल पत्रकार
बुंडू प्रेस क्लब की बैठक में शामिल पत्रकार

सोनाहातु ।  राहे प्रखंड क्षेत्र के मां गंगा होटल के सभागार में बुंडू प्रेस क्लब की बैठक स्वरूप भट्टाचार्य की अध्यक्षता में की गई । जिसमें सिल्ली,मुरी,राहे,सोनाहातु,बुंडू अनगडा,अड़की प्रखंड के सैकड़ों पत्रकार शामिल हुए जिसमें प्रेस क्लब के संविधान को लेकर चर्चा की गई। बीते दिनों घटी पत्रकारों के साथ अनहोनी की भी चर्चा की गई।

इसके अलावा कमेटी का विस्तार किया गया जिसमें अलग अलग प्रखंड के पांच उपाध्यक्ष,पांच सहसचिव,एक मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।जिसमें उपाध्यक्ष के पद में रीता देवी,प्रदीप दास, राजन तपन कुमार, ठाकुर दास कुम्हार, अरविंद पांडे के अलावा सह सचिव पद में दिनेश बनर्जी, रोशन कुमार झा, धर्मेंद्र कुमार महतो, राजेश्वर अहीर, तरुण कुमार महतो के अलावा महासचिव के पद पर अशोक कुमार महतो, मीडिया प्रभारी हराधान लोहारा को सर्वसम्मति से चयन किया गया।

इस बैठक का संचालन बरूण कुमार महतो ने किया। इस मौके पर अतिथि के रूप में होटलो पंचायत का मुखिया संतोष मुंडा ने पत्रकार हित में अपनी बात रखी। इस बैठक में अलग अलग मीडिया हाउस से सचिव केशव चंद्र महतो, प्रवक्ता नेपाल नायक, कोषाध्यक्ष अमित रवि,दिनेश हजाम, मिथुन चन्द्र महतो, गणेश महतो, अनुप कुमार महतो, रमाकांत विश्व कर्मा, जयंत सिंह मुंडा,कपिल महतो, कमलेश दुबे, प्रवीण पाण्डेय, विशेश्वर महतो, अवधेश महतो, तरुण महतो, संदीप कुमार पाठक,अमित दत्ता, कृष्ण गोपाल बंशीधर,ललिता कुमारी, लक्षु कोइरी सहित कई पत्रकार शामिल हुए। क्लब की अगली बैठक सिल्ली में होगी।

अलीगढ़ शराब कांड: फैक्टरी का मालिक गिरफ्तार, 80 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

0
Bundu press club meeting held in sonahatu

Aligarh: यूपी के अलीगढ़ में जहरीली शराब का कहर लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। जिले में जहरीली पीने से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को छह और लोगों ने शराब से दम तोड़ दिया। सीएमओ ने अब तक 25 मौतों की पुष्टि करते हुए अन्य मौतों को संदिग्ध बताया।  एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत जहरीली शराब के सेवन गंभीर बनी हुई है। उधर, शासन ने शराब कांड में लापरवाही उजागर होने पर संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा व उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ मंडल को निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी है।

मिथाइल अल्कोहल की सप्लाई करने वाला कारोबारी गिरफ्तार

अलीगढ़ शराब कांड में सोमवार को बड़ा खुलासा हुआ है। जांच के दौरान पता चला कि जहरीली शराब की फैक्टरी में मिथाइल अल्कोहल की सप्लाई तालानगरी की शयाई व सैनेटाइजर फैक्टरी से हुई थी। यह फैक्टरी शहर के नामचीन कारोबारी विजेंद्र कपूर की है। छापेमारी में इस फैक्टरी से 203 कंटेनर इथाइल व मिथाइल मिला है। फेक्ट्री को फिलहाल सील कर लिया गया है। मामले में कारोबारी कपूर व एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी है।

Bengal: मुख्‍य सचिव ने लिया रिटायरमेंट, ममता ने बनाया अपना विशेष सलाहकार

0

कोलकाता। केंद्र सरकार और मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के बीच जारी रस्‍साकसी के बाद बंगाल के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने सोमवार को रिटायरमेंट ले लिया। 31 मई को ही उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था, जो तीन महीनों के लिए बढ़ाया गया था। उन्हें केंद्र सरकार ने वापस बुला लिया था, लेकिन वे नहीं गए। अब ममता बनर्जी ने उन्हें अपना विशेष सलाहकार नियुक्त किया है। साथ ही, आइएएस अफसर हरिकृष्ण द्विवेदी को मुख्य सचिव और वीपी गोपालिका को गृह सचिव नियुक्त कर दिया। सोमवार की शाम को राज्य सचिवालय नवान्न में बैठकों के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह घोषणा की और जमकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि ऐसा निर्मम प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा।

पूर्व मंत्री एनोस एक्का सोमवार को 90 दिनों के पैरोल पर जेल से छोड़े गए

0
Former mla of kolebira enos ekka gets bail

सिमडेगा कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक तथा पूर्व मंत्री एनोस एक्का सोमवार को 90 दिनों के पैरोल पर जेल से छोड़े गए है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद कोविड 19 के संक्रमण को देखते हुए इन्हें पैरोल दिया गया है। विदित है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में एनोस एक्का को 7 साल कैद की सजा मिली थी।

गंगा में बहती लाशों पर SC का तंज, जिस मीडिया ने इसे दिखाया उसपर राजद्रोह का केस दर्ज हुआ या नहीं”

0
पत्रकारों और मीडिया को डराने की प्रवृत्ति गलत
पत्रकारों और मीडिया को डराने की प्रवृत्ति गलत

देश में मीडिया को कंट्रोल करने की सरकारों की प्रवृत्ति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर टिप्पणी की है । गंगा में बहती लाशों के एक मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तंज भरे लहजे में पूछा कि “जिस चैनल ने इसे दिखाया उसपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ या नहीं? ”

आंध्र प्रदेश सरकार को भी लताड़ा

एक अन्य मामले में देशद्रोह की धाराओं में केस दर्ज करने के बढ़ते चलन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अहम बात कही। शीर्ष कोर्ट ने आंध्र सरकार को आदेश दिया किया कि वह दो तेलुगु चैनलों पर देशद्रोह को लेकर दंडात्मक कार्रवाई न करे ।

मीडिया को दबाने की कोशिश

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि उसे समाचार चैनलों-टीवी 5 और एबीएन आंध्र ज्योति के खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाना चाहिए। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा, ‘आंध्र प्रदेश सरकार चैनलों के खिलाफ देशद्रोह के मामले दर्ज कर उनको दबा रही है।