कोडरमा। जिले के सतगावां थाना अन्तर्गत माधोपुर पुल के पास एक मारुति से वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक अर्टिगा वाहन कार के सीट में छिपाकर (नीचे बने तहखाने से) भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब समेत वाहन को भी जब्त किया गया है ।वही इस बाबत थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की एक सफेद रंग के शराब लदे अर्टिगा वाहन बासोडीह की ओर से बिहार नवादा की ओर जा रहा था। वाहन नंबर बी आर 21टी एम पी 01/9620 जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निर्देश के आलोक में मंगलवार की शाम वाहन चेकिंग के क्रम में अन्य वाहन की रुकवा कर वाहन चेकिंग चलाया जा रहा था । उस दौरान ड्राइवर को धर दबोच लिया गया । उसमें एक औऱ व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया हैं ।पुलिस ने वाहन को जांच की तो जांच 5 कार्टून एम्प्रील ब्लू 375 एम एल का 120 बोतल, 3 कार्टून ऑफीसर चॉईस 750 एम एल का , 36 बोतल एवम् 02 कार्टून एम सी डॉल 375 एम एल का 48 बोतल कुल 10 कार्टून में 204 बोतल जप्त किया गया हैं । इस छापेमारी में एस आई किशोर घोष, ओम सिंह, महबूब आलम, चंदन कुमार, राजकुमार महाराज आदि लोग शामिल थे।
कोलकाताः विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सुवेंदु का कहना है कि सुश्री बनर्जी अलापन की अनुशासनहीनता को बढ़ावा दे रही हैं इसीलिए उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
सुवेंदु ने मंगलवार को ट्वीट किया कि मैं मांग करता हूं कि सोमवार को सीएस पद से रिटायर हुए अलापन बंद्योपाध्याय के खिलाफ अनुशासनहीनता, प्राकृतिक आपदा के समय सेवा नियमों का उल्लंघन करने और वैश्विक महामारी, अनियमितताओं और केवल राजनीतिक खेलों के कारण दूसरों की मदद न करने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए। तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल के लोगों के लिए काम करने में विफल है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पद को भरने के लिए 12 जून को उप चुनाव कराया जाएगा। इसका निर्देश उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने दिया है। इसके लिए दो जून को जिलाधिकारी अधिसूचना जारी करेंगे।
प्रदेश में पंचायत उप चुनाव का एलान हो गया है। दो जून को जिलाधिकारी के उप चुनाव की अधिसूचना जारी करने के बाद तीन जून को निर्वाचन अधिकारी उपचुनाव की अधिसूचना जारी करेंगे। उसी दिन से पर्चों की बिक्री शुरू हो जाएगी। छह जून को सुबह आठ बजे से नामांकन होंगे। सभी पदों के लिए उसी दिन दोपहर तीन बजे से पर्चों की जांच होगी। सात जून को नामांकन पत्रों की वापसी और उसी दिन दोपहर तीन बजे से चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। 12 जून को मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। इसके बाद 14 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी और रात तक परिणाम भी घेषित हो जाएगा। अधिकतर पद ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त हैं। इन पदों के रिक्त रहने के कारण 21 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका और नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ भी नहीं ने सके। ऐसे में उपचुनाव वाले अधिकांश स्थानों पर निर्विरोध निर्वाचन संभव है।

चंदवारा :- पुलिस केंद्र चंदवारा में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कई पुलिस पदाधिकारीयो व जवानो ने रक्तदान किया। पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारीब ने रक्तदान करते हुए शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारीब ने कहा कि रक्तदान महादान है,रक्तदान करने से रक्त घटता नहीं है। यह धारणा गलत है कि रक्तदान से रक्त की कमी होती है या कमजोरी होती है। हम जितना रक्त देते हैं हमारे शरीर में उतना रक्त बन जाता है। हम जो रक्तदान करते हैं, उससे किसी की जान बच सकती है। रक्तदान शिविर में पदाधिकारियों व जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मौके पर एस डी पी ओ अशोक कुमार,उपाधीक्षक संजीव कुमार,चंदवारा थाना प्रभारी सोनी प्रताप सिंह,तिलैया थाना प्रभारी द्वारिका राम,मरकच्चो थाना प्रभारी सतीश कुमार पाण्डेय,जयनगर थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान,मेजर विनाश टुड्डू,सार्जेंट आमोद कुमार अमन,सनी कच्छप,नाजमी नैयर,पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत कुमार,मंत्री पंकज सिंह,उपाध्यक्ष नन्दलाल महतो,डॉ सुजीत कुमार राज,डॉ आर के दीपक,ब्लड बैंक के मो जफर,मदन कुमार मेहता,उमाशंकर व पुलिस के जवान मौजूद थे।
दिल्ली से लाखों रूपये चोरी कर फरार हुआ था डुमरी का दो युवक
जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी
गिरिडीह/डुमरी : डुमरी पुलिस एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने डुमरी के भंडारों से चार लाख पैतालिस हजार पांच सौ रुपये बरामद किया है।
बताया जाता है कि भंडारों के दो युवक अजय पंडित और बबलू रवानी ने दिल्ली के केशव पुरम स्थित अपने मालिक के घर से 13 लाख 10 हज़ार रुपये चोरी कर फरार हो गया था। इस बाबत मालिक द्वारा दिल्ली में उन दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। जिसमे कहा गया है कि बीते 20 मई 2021 को झारखण्ड के गिरिडीह जिले के डुमरी के भंडारों गांव निवासी अजय पंडित एवं बबलू रवानी ने उनके घर से तेरह लाख दस हज़ार रुपये की चोरी कर फरार हो गया है।
प्राथमिकी के आलोक में दिल्ली पुलिस ने जब मोबाइल ट्रेक किया तो दोनों का लोकेशन डुमरी ही बताया। जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस मंगलवार को डुमरी पहुंची और डुमरी पुलिस के सहयोग से दोनों युवकों के घर में छापेमारी किया। जिसमें पुलिस के भारी दबाव को देखते हुए अजय पंडित के घर की महिलाओं ने पुलिस को चार लाख पैतालिस हज़ार पांच हज़ार वापस कर दिया। हालांकि दोनों युवक गांव से फरार है।
फिलहाल पुलिस द्वारा किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों युवक पिछले 5 वर्षों से दिल्ली के केशव पुरम स्थित अपने उक्त मालिक के घर में काम करता था।

सतगावां थाना अंतर्गत मीरगंज पंचायत अंतर्गत पचौड़ी ग्राम के झामुमो कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुमार पिता मुनेश्वर प्रसाद यादव ने सतगावां थाना में जानलेवा हमला,लूटपाट,महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और गहनों की लूटपाट को लेकर आवेदन दिया जिसमें कहा गया की पचौड़ी ग्राम के बिनोद कुमार पिता मथुरा प्रसाद यादव,राहुल कुमार पिता बिनोद कुमार, बिपुल कुमार पिता बिनोद कुमार,नरेश यादव पिता स्व कामेश्वर प्रसाद यादव एवं अन्य लोग लाठी डंडे के साथ मंगलवार को 12 बजे घर मे घुसकर मेरी भाभी माया देवी पति जितेंद्र कुमार के सोना के चेन छीनकर हम पर हमला करने की कोशिश किया लेकिन मैं जान बचाकर किसी तरह छत पर चढ़ गया लेकिन कुछ लोग छत पर ईंट के टुकड़े फेकने लगा जिसके बाद मैं गांव के ही सुबोध कुमार को स्थिति से अवगत कराया जिसके बाद उसके द्वारा 100 नम्बर पर डायल कर पुलिस को सूचना दिया ।पुलिस को आते देख उक्त लोग भाग गए।आवेदन के जरिये ये भी कहा गया कि बिनोद कुमार एवं नरेश यादव के द्वारा पूर्व में भी डकैती जैसे कारनामो को अंजाम दे चुका है जिसकी रिकॉर्ड सतगावां थाना में दर्ज है।इसका मुख्य कारण पीडीएस प्रभा देवी के पति बिनोद यादव है जिनके द्वारा अनाज को अवैध रूप से बेचने का प्रयास कर रहा था जिसकी सूचना गुप्त रूप से पदाधिकारियों को दे दिया था जिसका शक मुझ पर किया गया।इसका मुख्य कारण है की झामुमो प्रखण्ड कमिटी के द्वारा अनाज वितरण में निगरानी की जाती है इसी आधार पर मुझ पर शक किया गया।उचित करवाई को लेकर उपायुक्त कोडरमा,पुलिस अधीक्षक कोडरमा,अनुमंडल पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, झामुमो जिला कमिटी व झामुमो प्रखण्ड कमिटी को इसका प्रतिलिपि दिया गया है

चंदवारा :- तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के पोकडडा में एक 23 वर्षीय विवाहिता महिला की मौत हो गयी। मृतक महिला की पहचान सुरभि देवी पति रुपेश यादव उम्र 23 वर्ष ग्राम पोकडंडा के रूप में हुई है।मृतका की माँ ने ससुराल पक्ष पर गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका की माँ गिरजा देवी उम्र 45 वर्ष,ग्राम-नावागढ, पोस्ट-रामपुर थाना-चौपारण जिला-हजारीबाग निवासी ने तिलैया डैम ओपी में अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर देने का ससुराल पक्ष के लोगो पर आरोप लगाते हुवे मामला दर्ज करवाया है। दिए गए आवेदन में मृतक के माँ ने कहा है कि मैं अपनी बेटी की शादी रूपेश यादव पिता स्व पुरन यादव के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से तीन वर्ष पूर्व की थी,शादी के समय आठ लाख रूपये नगद तथा दो लाख रुपये का जेवर उपहार स्वरूप दिये थे तथा तीन लाख रुपये का घरेलू सामान दिये थे। परिवार में मेरी लड़की के पति,भैसुर, देवर ,सास सभी एक साथ रहते थे। शादी के लगभग सात महीने तक सब कुछ ठीक रहा। उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये दहेज तथा एक मोटर साइकिल की मांग को लेकर प्रताडित करने लगे। उनका कहना था कि दो लाख रूपया और मोटर साइकिल माग कर लाओ तभी ठीक से रखेंगे नहीं तो रूपेश यादव की दूसरी शादी कर देंगे। मामले को पंचायत हुई जिसमे हमलोगों ने यह भी कहा कि आठ लाख रुपया शादी के समय दे चुके हैं दो लाख रूपया अभी व्यवस्था नहीं हो रहा है कुछ दिन में इतजाम करके दे देंगे। मेरे घर में एक पुराना मोटर साईकिल है अभी उसी को ले जाईये नया देंगे तब लौटा दिजियेगा मगर वे लोग तैयार नहीं हुए व मेरी बेटी के साथ हमेशा मारपीट करते रहते थे। पूर्व में मेरी बेटी ने यह भी कहा था कि उसके पति रूपेश यादव का गाँव की एक महिला के साथ नजायय संबंध थे। सोमवार को दोपहर मुझे सूचना मिली कि उनलोगों ने मेरी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी तथा जेवर छीनकर रख लिए। हमलोगों को सूचना दिए बगैर लाश को जलाने का उनलोगों के द्वारा प्रयास किया जा रहा था। अज्ञात लोगों के द्वारा फोन से हमलोगों को घटना की सूचना मिली थी,हमलोगों के जाने पर ससुराल वाले वहाँ से भाग गये थे। आसपास से पूछने पर पता चला की मेरी लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। मेरी बेटी के शव में गले पर निशान भी हमलोगों ने देखा। मेरी बेटी की हत्या में पति रुपेश यादव उम्र 26 वर्ष, मैसूर मुकेश यादव उम्र करीब 30 वर्ष,देवर बिरेन्द्र यादव उम्र करीब 24 वर्ष सभी पिता स्व पुरन यादव,सास मसो सुना देवी, उम्र 70 वर्ष पति पुरन यादव,मुकेश यादव की पत्नी,सुकर यादव की पत्नी एवं उमेश यादव की पत्नी सभी निवासी ग्राम पोकडण्डा थाना-तिलैया डैम (ओ०पी० जयनगर) शामिल है।
क्या कहते है अधिकारी इस सम्बंध में तिलैया डैम ओपी प्रभारी विशाल पाण्डेय ने बताया कि सोमवार को देर शाम महिला के हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुँच शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को शौप दिया गया व परिजनों द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं तिलैया डैम ओपी में धारा 304बी/201/34 आई पी सी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मोमिन कॉन्फ्रेंस के सरायकेला जिला प्रभारी बने गुलरेज, सह प्रभारी बने मुज्जमील
सरायकेला: मंगलवार को झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली, कार्यकारी अध्यक्ष(संगठन प्रभारी) अनवर अहमद अंसारी कार्यकारी अध्यक्ष एहसान अंसारी एवं राष्ट्रीय महासचिव इदरीस अंसारी ने विचार विमर्श करते हुए संगठन को गतिशील एवं क्रियाशील बनाये जाने को लेकर झारखंड के सभी 24 जिलों में जिला प्रभारी एवं सह जिला प्रभारी का मनोनयन की घोषण की है। इसको लेकर पत्र भी जारी की गया है। जिसमें गुलरेज अंसारी को सरायकेला-खरसावां जिला का जिला प्रभारी एवं मुज्जमील अंसारी को सह जिला प्रभारी मनोनयन किया गया है। वही झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के द्वारा सरायकेला-खरसावां का जिला प्रभारी मनोनयन किये जाने के बाद गुलरेज अंसारी ने कहा है कि ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व करता है, सबको साथ लेकर चल रहे हैं। विशेष रूप से सरायकेला-खरसावां जिला में मोमिन की अपनी विशेष पहचान बने, सरायकेला-खरसावां जिले के लोगो को भी सरकार में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिले। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से कपाली नगर परिषद चुनाव में मोमिनों को वार्ड ,उपाध्यक्ष में जीत मिली है उसी तरह ज़िला परिसद मे भी उनका स्थान हो और सरायकेला जिला में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि क्षेत्रों में सबका विकास हो।
हार्डकोर नक्सली नुनुचन्द को बुके देते एसपी अमित रेणु
गिरिडीह : झारखण्ड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पूनर्वास नीति से प्रभावित होकर भाकपा माओवादी संगठन का सब जोनल कमाण्डर सह पाँच लाख का इनामी नक्सली नुनुचंद महतो उर्फ नुनुलाल उर्फ नुनुचन्द टाईगर उर्फ टाईगर उर्फ गॉधी उर्फ नेताजी उर्फ मुखीया जी उर्फ लाखन मंगलवार को एसपी अमित रेणु की मौजूदगी में गिरिडीह पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। नुनुचन्द के पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर मुख्यधारा में शामिल होने पर जिले के पुलिस कप्तान अमित रेणु ने जंहा बुके भेंट कर उसका स्वागत किया वंही पुनर्वास नीति के तहत उसे 05 लाख रुपये का चेक भी सौंपा।
पुर्नवास नीति के तहत नुनुचन्द को दिया गया 05 लाख का चेक
बताया जाता है कि जिले के पीरटांड़ प्रखण्ड अंतर्गत खुखरा थाना क्षेत्र के बरहागढ़ी टोला भेलवाडीह निवासी स्व0 मोहन महतो का 45 वर्षीय पुत्र नुनुचन्द महतो वर्ष 2008 में गोबिन्द मॉझी के कहने पर अजय महतो के साथ दस्ता में शामिल हुआ था। संगठन के प्रति इनकी वफादारी के कारण वर्ष 2012-13 में इन्हें पारसनाथ क्षेत्र का सब जोनल कमाण्डर बना दिया गया। संगठन में इन्हें पारसनाथ का पूर्वी क्षेत्र पीरटांड, खुखरा, हरलाडीह, धनबाद जिला का मनियाडीह, तोपचॉची क्षेत्र की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी। लेकिन यह दस्ता के सभी कार्रवाई में साथ रहते थे। इस दौरान इनके विरूद्ध गिरिडीह, धनबाद एवं बोकोरो जिले के विभिन्न थाना में कुल 72 केस दर्ज है। जिनमे गिरिडीह जिले में सर्वाधिक 59 काण्ड, धनबाद जिले में कुल 09 काण्ड तथा बोकारो जिला में कुल 04 काण्ड दर्ज है।
विदित हो कि हाल के दिनों में जिले के पुलिस कप्तान अमित रेणु के निर्देश पर नक्सलियों के विरुद्ध सीआरपीएफ के सहयोग से जिला पुलिस बल द्वारा लगातार पारसनाथ पहाड़ की तराई वाले क्षेत्रों के साथ नक्सलियों के संभावित ठिकानों वाले इलाके में सर्च अभियान चलाये जा रहे है। समझा जाता है कि नकसलियों के विरुद्ध की जा रही पुलिसिया कार्रवाई के दवाब में तथा गिरिडीह जिला पुलिस के कम्युनिटी पुलिसिंग से प्रभावित होकर हार्डकोर नक्सली नुनुचन्द ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण किया है।
आत्म समर्पण कार्यक्रम में मौजूद पुलिस पदाधिकारी
हार्डकोर नक्सली नुनुचन्द महतो के आत्म समर्पण में पुलिस कप्तान अमित रेणु के निर्देशन में एसडीपीओ डुमरी मनोज कुमार, डुमरी इंस्पेक्टर आदि कान्त महतो,पीरटांड थाना प्रभारी पवन कुमार, मधुबन थाना प्रभारी डिलशन विरूआ, खुखरा थाना प्रभारी सोमा उरांव, तथा हरलाडीह ओपी प्रभारी शशि सिंह, की भूमिका सराहनीय रही।