Thursday 9th of July 2026 04:26:29 PM
Home Blog Page 234

सरायकेला जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी, तीन अलग

0

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस को तीन अलग-अलग मामलों में बडी कामयाबी मिली है। जहां बुधवार को जिले के एसपी मोहम्मद अर्शी ने सरायकेला थाना में तीनों मामलों का प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करते हुए कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पहला मामला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुस्लिम बस्ती से दो युवकों के पास से 140 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है। जिसका वजन लगभग 15.7 ग्राम बताया जा रहा है। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों युवकों का नाम शेख अहमद हुसैन और अरशद अली है। इसमें से रहमत हुसैन के पास से कुल 60 पुड़िया ब्राउन शुगर और अरशद अली के पास से 80 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। वही दूसरा मामला भी आदित्यपुर थाना क्षेत्र का ही है। जहां बीते दिनों आदित्यपुर थाना अंतर्गत गुमटी बस्ती निवासी लुस्की सोरेन ने आदित्यपुर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले में अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने दिलशाद आलम उर्फ बाबू शेख, रहमत अली उर्फ नीलू एवं मकसूद अली उर्फ दुगी को आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती से गिरफ्तार किया है। तीनों ने उक्त मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया। तीनों की निशानदेही पर दिलशाद आलम के घर से करीब 18.6 ग्राम का सोने का चेन, शेख रहमत अली उर्फ नीलू एवं मकसूद अली उर्फ दुगी के घर से 50 ग्राम का दो सोने का कंगन एवं लगभग 6 ग्राम के करीब एक लॉकेट बरामद किया है।

वही तीसरा मामला जिले के आमदा ओपी क्षेत्र का है। जहां गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित करते हुए पुलिस ने किंग गोल्ड नामक नकली विदेशी शराब का 48 बोतल बरामद किया गया। इसी मामले में पुलिस ने पंचानन मंडल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पंचानन मंडल चाईबासा के दो सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध विदेशी शराब का कारोबार करता है। और कुदासिंगी गांव में इसका गोदाम बनाया हुआ है। जहां अवैध विदेशी शराब बनाकर रखा गया है। छापामारी दल द्वारा अभियुक्त के बताए पते के अनुसार कुदासिंगी गांव में छापामारी कर किंग गोल्ड की कुल 32 पेटी शराब बरामद किया। पुलिस इन तीनों मामलों को अपनी बड़ी कामयाबी के रूप में देख रही है। इधर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरायकेला एसडीपीओ राकेश रंजन, इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो, खरसावां थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक, सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार,आमदा ओपी प्रभारी मो. नौशाद आदि उपस्थित थे।

02 June 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/06/Ujjwal-Duniya-02-June.pdf” title=”Ujjwal Duniya 02 June”]

Download

01 June 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/06/Ujjwal-Duniya-01-June-1.pdf” title=”Ujjwal Duniya 01 June”]

साहिबगंज में विधायक प्रतिनिधि पुलिस ,गुंडा, दलाल ,भ्रष्ट और बिचौलियों का है गठबंधन: बाबूलाल मरांडी

0
Pankaj Mishra of sahebganj has created terror in Santhal: Babulal
साहेबगंज के कई पीड़ितों के साथ बाबूलाल मरांडी ने की प्रेस वार्ता

मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के खिलाफ व सरकार के कार्यकलाप के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता व प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कई बड़े औऱ अहम सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि रूपा तिर्की समेत पंकज मिश्रा के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों पर सीबीआई की जांच वा इनकम टैक्स की जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि साहिबगंज में पुलिस गुंडा दलाल और भ्रष्टाचारियों की सरकार चल रही है और इसके नायक मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा हैं।

वहीं प्रेस वार्ता में उपस्थित किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला और पिंकू ने कहा कि सरकार के ट्वीट को रिट्वीट करने पर पंकज मिश्रा ने जान से मारने की धमकी दी। पंकज मिश्रा के खिलाफ एफ आई आर आवेदन देने पर थाने द्वारा उल्टा मुझे ही दूसरा झूठे केस में मुझे फंसाया दीया गया।

वही कथित थानेदार के साथ बातचीत की ऑडियो वायरल होने को लेकर चर्चा में आए अंकुश कुमार राजहंस ने कहां की प्रशासन मेरे साथ आतंकी की तरह व्यवहार कर रही है। ऑडियो रिलीज होने के बाद से मेरे साथ अन्याय हो रहा है माइंस का लीज रद्द कर दिया गया और फर्जी एफआईआर में मुझे फंसाया गया है।

वही रीता देवी पासवान ने कहा कि मेरे जमीन हड़पने के इरादे से पंकज मिश्रा व उनके अन्य लोगों के द्वारा मेरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेज दिया गया। मामला कोर्ट में रहने के बावजूद मेरे जमीन पर फर्जी कागजात बनाकर पंकज मिश्रा दो मंजिला मकान बना रहे हैं। थानेदार से लेकर एसपी तक सभी से गुहार लगाया वहां सुनने वाला कोई नहीं।

वही रोहित कुमार मंडल ने कहा कि पूर्वजों की जमीन को पंकज मिश्रा राजेश यादव द्वारा मिलकर वंशावली बदलते हुए मेरा 16 बीघा जमीन लूट लिया। सीओ एसडीओ और उपायुक्त से मैंने फरियाद लगाया लेकिन उपायुक्त उल्टा मुझे डांट फटकार रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पंकज मिश्रा द्वारा हत्या करने की धमकी दी जा रही है।

इस प्रेस वार्ता में बाबूलाल मरांडी के साथ-साथ साहेबगंज के मुकेश शुक्ला उर्फ पिंकू, अंकुश कुमार राजहंस, रीता देवी पासवान, दिनेश पासवान और रोहित मंडल व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक भी उपस्थित थें।

बोकारो: सड़क दुर्घटना में सेल कर्मी पिता

0
दोनों बोकारो स्टील प्लांट जा रहे थे ड्यूटी

बोकारो । 11 रेलवे क्रासिंग के समीप मंगलवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई मृतक तेलमोचो पंचायत के छाताटांड निवासी बीएसएल कर्मी बाबू चांद महतो एवं उनके इकलौते पुत्र प्रकाश महतो है । दोनों बोकारो स्टील प्लांट मोटरसाइकिल से जा रहे थे । इसी दरम्यान भतुआ गांव के सेक्टर 11 रेलवे क्रासिंग के समीप स्विफ्ट डिजायर कार की सीधी टक्कर में दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई ।

घटना के बाद भतुआ पंचायत के मुखिया नरेश महतो, लोहापट्टी पंचायत के मुखिया छोटे लाल महतो सहित काफी संख्या में उनके परिजन, ग्रामीण पहुंचे. घटनास्थल सेक्टर नौ हरला थाना पुलिस पहुंची एवं शव को पंचनामा के बाद में के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया ।

जानकारी के अनुसार छाता टार निवासी बोकारो स्टील के मशीन शॉप के कर्मचारी अपने पुत्र प्रकाश चंद्र महतो जो कि बोकारो स्टील प्लांट में निजी कंपनी एलएनटी में कार्यरत थे सामान्य पाली में ड्यूटी जा रहे थे सेक्टर 11 के निकट तेज गति से जा रहे धनबाद नंबर की स्विफ्ट डिजायर के चालक ने जोरदार ठोकर मार दी जिसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण एवं मुखिया घटनास्थल पर पहुंच गए एवं सड़क जाम हो गया

तत्काल इस बात की जानकारी हरला थाना पुलिस को दी गई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा कर सड़क खाली करवाया एवं मंच नाम में के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है बोकारो स्टील के प्रावधान के अनुसार ड्यूटी आने जाने के क्रम में दुर्घटना में मौत होने पर आश्रित को नौकरी देने का प्रावधान बोकारो स्टील प्रबंधन ने मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है वहीं दूसरी ओर विभिन्न श्रमिक संगठनों ने मृतक के आश्रित को नौकरी देने की मांग की है ।

उल्लेखनीय है कि प्रकाश चंद्र मृतक बाबू चंद्र महतो का इकलौता पुत्र था मृतक के गांव में शोक का माहौल है एवं मातम पसरा हुआ है ।

टेरर फंडिंगः NIA की बड़ी कार्रवाई, टीएसपीसी सुप्रीमो के नाम पर चल रहा जी.एस.बी इंटर महाविद्यालय सील

0
गोपाल सिंह भोक्ता इंटर महाविद्यालय (जीएसबी कॉलेज)

सिमरिया/गीतांजलि: सीसीएल की मगध-आम्रपाली परियोजना में उग्रवादी-प्रबंधन-ट्रांसपोर्टर गठजोड़ और टेरर फंडिंग की जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टिंग एजेंसी ने एक बड़ी कार्रवाई की है। चतरा जिले के लावालौंग में चलाये जा रहे गोपाल सिंह भोक्ता इंटर महाविद्यालय (जीएसबी कॉलेज) को एनआईए ने सील कर दिया है।

आरोप है कि इस महाविद्यालय की जमीन की खरीदारी और इसपर बनाये गये भवन में टेरर फंडिंग के पैसे का इस्तेमाल हुआ है।गोपाल सिंह भोक्ता उर्फ ब्रजेश गंझू उग्रवादी संगठन टीएसपीसी का सुप्रीमो है। एनआईए उसके खिलाफ टेरर फंडिंग के मामले में पहले से जांच कर रही है। आरोप है कि उग्रवादी संगठनों के नाम पर चतरा के टंडवा स्थित मगध और आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े ठेकेदार, कोयला व्यवसायी, कोल ट्रांसपोटर्स से लेवी-रंगदारी वसूलकर उग्रवादी कमांडरों ने अकूत संपत्ति अर्जित की है।

ब्रजेश गंझू के नाम पर यह कॉलेज
——————————–
बताया जाता है कि यह कॉलेज लगभग ढाई एकड़ (2.45 डिसमिल) भूमि पर स्थित है। यह जमीन गोपाल सिंह भोक्ता उर्फ ब्रजेश गंझू की पत्नी चंपा देवी के नाम पर बतायी जाती है। कॉलेज के संचालन के लिए एक कमेटी बनी है। बता दें कि कोल परियोजनाओं में टेरर फंडिंग की जांच कर रही एनआईए को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसी साल जनवरी महीने में मोस्ट वांटेड नक्सली 15 लाख के इनामी मुकेश गंझू ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था। उससे पूछताछ में राज्य में कोल परियोजनाओं से लेवी वसूली के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। मुकेश गंझू ने कोल परियोजना शुरू करवाने में उग्रवादी संगठन की भूमिका के बारे में पुलिस को अहम जानकारियां दी है। उसने बताया है कि सीसीएल के अधिकारियों के साथ-साथ बीजीआर कंपनी के लोगों से भी टीपीसी उग्रवादियों की सांठगांठ थी।

टेरर फंडिंग मामले में पहले ही हुई है चार्जशीट
—————————————-
बता दें कि एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में पूर्व में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जिन उग्रवादी कमांडरों के खिलाफ चार्जशीट हुई है, उनमें गोपाल सिंह भोक्ता उर्फ ब्रजेश गंझू उर्फ सरदार जी, मुकेश गंझू उर्फ मुनेश्वर गंझू, गांव कुटील, चतरा और आक्रमण जी उर्फ नेता जी उर्फ रवींद्र गंझू उर्फ राम विनायक सिंह भोक्ता उर्फ विनायक सिंह भोक्ता, गांव मनातू, चतरा, कमलेश गंझू गांव टिकुलिया, चतरा, करमपाल गंझू उर्फ अनुज गंझू उर्फ अनीश जी उर्फ दानवीर गंझू, गांव हदियाखुर्द, चतरा, झारखंड, अमर सिंह भोक्ता उर्फ लक्ष्मण गंझू उर्फ ललनजी उर्फ कोहराम जी उर्फ इब्राहिम जी उर्फ अमर गंझू शामिल हैं।

टेरर फंडिंग में ईडी ने भी की है कार्रवाई
————————————-
एनआईए के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी टेरर फंडिंग के मामले में गहरी नजर रख रही है। कुछ माह पहले ईडी ने तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के उग्रवादी बिंदेश्वर गंझू उर्फ विनोद कुमार गंझू उर्फ बिंदू गंझू और उसकी कंपनी मां गंगा कोल ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड संबद्ध 2.03 करोड़ रुपये मूल्य के वाहनों को जब्त कर लिया था।

कॉलेज सील होने से अधर में लटक गया बच्चों का भविष्य-चंपा
—————————————-
राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए द्वारा लावालौंग के गोपाल सिंह भोक्ता कॉलेज को सील किए जाने की घटना को गोपाल भोक्ता उर्फ ब्रजेश गंझू की पत्नी चंपा देवी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।चंपा देवी ने कहा है कि इस कॉलेज का नाम भले ही गोपाल सिंह भोगता कॉलेज है।पर सच तो यह है कि जिस जमीन पर कॉलेज बना है वह उनके ससुर पच्चु गंझु ने दान दिया है।चंपा देवी का कहना है कि लावालौंग प्रखंड में एकमात्र यह कॉलेज है।और इसे सील कर दिए जाने से 250 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है।उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच पूरी होने तक कॉलेज में पठन पाठन सुचारू रूप से चलने देने की मांग की है।

आईआईटी धनबाद के सात छात्रों को मिला 54.57 लाख का पैकेज, 656 को जॉब

0

उज्ज्वल दुनिया, धनबाद। कोरोना महामारी और बेरोजगारी के बीच (आईआईटी) आईएसएम धनबाद के छात्रों के लिए अच्छी खबर है।

वर्ष 2021 बैच के आईआईटी धनबाद के सात विद्यार्थियों को गूगल ने 54.57 लाख रुपए का सालाना पे पैकेज दिया है।

इनमें ज्योति कुमारी, शिवांश अवस्थी, पवन मोहन डोगरा, विशाल कुमार सोम, अनुष्का मित्तल, अखिल बिनानी और नव्या श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं।

ये सभी कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के विद्यार्थी हैं। वर्ष 2021 बैच के छात्र-छात्राओं के लिए यह अब तक का सर्वाधिक पे पैकेज है।

आईआईटी के करियर डेवलपमेंट सेल ने सर्वाधिक पे पैकेज 54.57 की सूचना जारी की है।

अब तक जापानी कंपनी लिंकविज ने 48.31 लाख रुपए सालाना पे पैकेज दिया था। न्यूनतम पे पैकेज छह लाख रुपए हैं।

इससे पहले अप्रैल में गूगल ने तीन छात्रों दो इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और एक कंप्यूटर साइंस के छात्र को 44 लाख रुपए सलाना पे पैकेज ऑफर हो चुका है।

वहीं तीन अन्य कंपनियों ने छह छात्रों का कैंपस सेलेक्शन किया है।

इंश्योरेंस देखो ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग समेत विभिन्न ब्रांच के चार छात्रों का चयन 21 लाख रुपए सालाना पे पैकेज पर किया है।

डाल्टेनगंज रेलवे परिसर में मिली महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

0
 दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया): डाल्टनगंज के रेलवे क्लब परिसर से एक महिला की लाश बरामद की गई है। महिला का शव अर्द्ध नग्न अवस्था में क्लब के खाली पड़े एक कमरे में पड़ा हुआ था। शव को देखने से प्रतीत होता था कि महिला की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। उसका एक अंडर गारमेंट मौके पर पड़ा मिला।

महिला की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 35 से 40 के आस पास लगती है। इस मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। इस घटना में एक रेलकर्मी की संलिप्तता सामने आ रही है। पुलिस छानबीन कर रही है। महिला की लाश मिलने से रेलवे क्लब और स्टेशन परिसर में सनसनी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के दो नंबर टाउन इलाके में स्थित डाल्टनगंज रेलवे क्लब परिसर से होकर गुजर रहे एक रेलकर्मी ने महिला का शव देखा। सूचना पर टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान मेदनीनगर के एसडीपीओ आईपीएस के विजय शंकर, टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार महथा, टीओपी टू प्रभारी रामजीत सिंह और डाल्टनगंज के स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार तिवारी भी मौके पर पहुंचे।

छानबीन के दौरान सामने आया कि महिला का शव मौके से सौ मीटर दूर ट्राली मैन (रेल कर्मी) के शेड (गैंगहट) से घसीट कर लाने के बाद खाली पड़े कमरे में फेंका गया है। जिस कमरे में लाश फेंकी गई थी। उसमें दरवाजा और खिड़की नहीं थी। उसका इस्तेमाल पूर्व में जरनेटर रूम के रूप में होता था। शव घसीटे जाने वाली दिशा में जब पुलिस ने पड़ताल की तो देखा कि ट्रॉली मैन के शेड के किनारे वाले कमरे से लाश को घसीट कर लाया गया है। किनारे वाले कमरे का ताला पुलिस ने तोड़ा तो देखा कि उसके फर्श पर खून पड़ा है और पंखा में कपड़ा बंधा है। पता करने पर जानकारी मिली कि उक्त कमरा ट्रॉली मैन सुबेलाज यादव का है. सुबेलाज लाल यादव मौके से फरार पाया गया। उसका मोबाइल भी नहीं लग रहा था। वह उक्त कमरे में अकेला रहता था। सुबेलाज बिहार के जहानाबाद का रहने वाला बताया गया है।

मेदिनीनगर के एसडीपीओ के विजय शंकर ने बताया कि महिला की हत्या हुई है, लेकिन हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहना है कि महिला की पहचान के लिए छानबीन तेज की गई है। इस कांड में एक रेलकर्मी की संलिप्तता सामने आई है। ट्रॉली मैन के पकड़ में आने के बाद मामले से पर्दा उठ सकता है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। हत्या की घटना सोमवार रात की लगती है।

एक साल में कुलपति डॉ प्रो. मुकुल नारायण देव ने गढ़े कई नए आयाम और कीर्तिमान

0

उज्ज्वल दुनिया (संदीप सिन्हा) हजारीबाग। विनोबाभावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव ने एक वर्ष के कार्यकाल में कई नए आयाम और कीर्तिमान गढ़े।

कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने शैक्षणिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाया।

यह जानकारी देते हुए विनोबाभावे विश्वविद्यालय के आरटीआई अधिकारी, पीआरओ सह राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों, पदाधिकारियों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को भी हर तरह से सहयोग किया और उनका हौसला बढ़ाए रखा।

उन्होंने विद्यार्थियों कठिनाइयों को विशेष ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन कक्षाओं से समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराया।

समय पर परीक्षा और रिजल्ट भी दिए ताकि विद्यार्थियों का करियर प्रभावित नहीं हो।

स्ववित्तपोषित विषयों के विद्यार्थियों की आर्थिक भरपाई के लिए विश्वविद्यालय की ओर से शुल्क की राशि में 25% की कटौती करा दी।

दिव्यांग विद्यार्थी के चार वर्षों से लंबित परीक्षाफल का प्रकाशन कराया।

शिक्षकों और कर्मचारियों की वर्षों से लंबित 360 पेंशन मामलों के निष्पादन में अहम भूमिका निभाई।

अब शिक्षकों और कर्मचारियों का प्रत्येक माह के प्रथम दिन वेतन भुगतान का कार्य संपन्न कराया जा रहा है।

एक वर्ष में 177 परीक्षाफल का प्रकाशन हो चुका है। भावी परीक्षाओं की तैयारी भी पूरी की जा चुकी है।

यूनिवर्सिटी कैंपस में 100 केबीए का सोलर प्लांट स्थापित किया जा चुका है और बिजली की निर्बाध आपूर्ति हो रही है।

प्रशासनिक भवन में अत्याधुनिक डिजिटल स्टूडियो का निर्माण पूरा हो चुका है। यह झारखंड का प्रथम अत्याधुनिक डिजिटल स्टूडियो होगा।

इसके माध्यम से ऑनलाइन कक्षाएं एवं समय-समय पर संवाद, सेमिनार और वेबिनार संपन्न कराए जाएंगे।

विश्वविद्यालय परिसर में 1800 क्षमता वाले बहुउद्देश्यीय परीक्षा भवन और इंडोर खेल के लिए मल्टीपरपस भवन बनकर तैयार है।

विश्वविद्यालय लॉ कॉलेज का विशाल अत्याधुनिक भवन हस्तगत हो चुका है।

भवन निर्माण विभाग की ओर से विभावि परिसर में 250 बेड वाले हॉस्टल, दो बास्केट बॉल कोर्ट, क्रिकेट मैदान में दो पवेलियन, पानी निकासी के लिए नाला और कैंपस सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर हैं।

शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए भी विभावि प्रशासन काफी गंभीर है। कई शिक्षकों को प्रोन्नति दी गई है और शेष शिक्षकों और कर्मचारियों की प्रोन्नति के लिए प्रयास जारी है। उनके लंबित वेतन के लिए भी प्रयास जारी है।

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्थापना काल से शिक्षक एवं कर्मचारियों के पद की स्वीकृति नहीं है। इसके लिए भी कुलपति लगे हुए हैं।

विश्वविद्यालय में कुछ विषयों में नए कोर्स भी प्रारंभ किए जाएंगे।

सभी महाविद्यालयों सहित विश्वविद्यालय में डिजिटल बोर्ड भी स्थापित किये जाएंगे और वर्चुअल क्लास की व्यवस्था भी जल्द शुरू होगी।

विभावि के लिए एक अलग परिसर के निर्माण की योजना है। भूमि आवंटन के लिए राज्य सरकार से आग्रह किया जा चुका है।

विनोबाभावे विश्वविद्यालय को देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में शुमार करने के लिए डॉ होमी जहांगीर भाभा परमाणु रिसर्च संस्थान से सेवानिवृत्त सीनियर साइंटिस्ट डॉ प्रो. मुकुल नारायण देव के कुलपति होने का पूरा लाभ मिल रहा है।

कोरोना की जंग जीतकर लौटे सिविल सर्जन, चिकित्सकों एवं कर्मियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

विक्ट्री साइन दिखाते सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भूषण बरवार

सरायकेला: सरायकेला जिला के सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भूषण बरवार एक महीने तक कोरोना से जंग मजबूती से लड़ते हुए आखिरकार कोरोना को हराने में सफल हुए। वह बीते 30 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। जिसके बाद उनकी लगातार स्थिति बिगड़ती गई। कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। लेकिन उसके बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के बाद 15 दिन पूर्व उन्हें रांची के मेडिका ले जाया गया था। जहां वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। करीब 15 दिनों के बेहद क्रिटिकल सिचुएशन को पार करते हुए आखिरकार उन्होंने कोरोना को मात दी। कोरोना से स्वस्थ होने के बाद उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल से आज छुट्टी दी गई तथा वह वापस सरायकेला लौटे। वे अपने आवास पहुंचे जहां कोरोना की जंग जीतकर लौटने पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों तथा कर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सिविल सर्जन ने भी विक्ट्री का साइन दिखा कर अपनी खुशी का इजहार किया। सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भूषण बरवार ने कहा कि कोरोना से जंग में मजबूत आत्मबल होना बेहद जरूरी है। इसी के बल पर कोरोना को हराया जा सकता है। कोरोना से अपने आप को बचाने हेतु मास्क लगाना सेनीटाइजर का प्रयोग करना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का का पालन करना बेहद जरूरी है। जिससे आप बच सकते हैं। लेकिन अगर आप कोरोना से संक्रमित हो गए हो तो दवाइयों के साथ आपका अंदर का आत्मबल कोरोना की जंग में बेहद सहायक हो सकता है। इसलिए सभी लोग इस महामारी के काल में अपने आत्मबल को मजबूत रखें।