Sunday 11th of October 2026 05:29:03 PM
HomeBreaking Newsदिल्ली पुलिस ने किया चोरी के 4लाख 45 हजार 500 रूपये डुमरी...

दिल्ली पुलिस ने किया चोरी के 4लाख 45 हजार 500 रूपये डुमरी से बरामद

दिल्ली से लाखों रूपये चोरी कर फरार हुआ था डुमरी का दो युवक

जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी

गिरिडीह/डुमरी : डुमरी पुलिस एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने डुमरी के भंडारों से चार लाख पैतालिस हजार पांच सौ रुपये बरामद किया है।

बताया जाता है कि भंडारों के दो युवक अजय पंडित और बबलू रवानी ने दिल्ली के केशव पुरम स्थित अपने मालिक के घर से 13 लाख 10 हज़ार रुपये चोरी कर फरार हो गया था। इस बाबत मालिक द्वारा दिल्ली में उन दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। जिसमे कहा गया है कि बीते 20 मई 2021 को झारखण्ड के गिरिडीह जिले के डुमरी के भंडारों गांव निवासी अजय पंडित एवं बबलू रवानी ने उनके घर से तेरह लाख दस हज़ार रुपये की चोरी कर फरार हो गया है।

प्राथमिकी के आलोक में दिल्ली पुलिस ने जब मोबाइल ट्रेक किया तो दोनों का लोकेशन डुमरी ही बताया। जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस मंगलवार को डुमरी पहुंची और डुमरी पुलिस के सहयोग से दोनों युवकों के घर में छापेमारी किया। जिसमें पुलिस के भारी दबाव को देखते हुए अजय पंडित के घर की महिलाओं ने पुलिस को चार लाख पैतालिस हज़ार पांच हज़ार वापस कर दिया। हालांकि दोनों युवक गांव से फरार है।

फिलहाल पुलिस द्वारा किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों युवक पिछले 5 वर्षों से दिल्ली के केशव पुरम स्थित अपने उक्त मालिक के घर में काम करता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments