Friday 10th of July 2026 01:59:40 PM
Home Blog Page 206

क्या महागठबंधन की सरकार में इतनी “हिम्मत” है कि वो घोटाले के आरोपों पर सजा दिला सके ?

0
क्या महागठबंधन की सरकार में इतनी हिम्मत है कि वो घोटाले के आरोपों पर सजा दिला सके ?
भ्रष्टाचार के आरोपों पर सजा नहीं मिलती, सिर्फ बयानबाजी होती है ताकि जनता का मनोरंजन होता रहे! 

2005 से रघुवर दास के खिलाफ मैनहर्ट घोटाले के आरोप लगते रहे हैं। इस बीच झारखंड में लगभग हर दल सरकार में रही, लेकिन 14 साल बाद वे अब भी सिर्फ आरोप ही हैं। हां, जब-तब बयानबाजी होती रहती है ताकि जनता को ये लगे कि देखिए फलानें पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं।

इसी तरह ड्रेनेज सिवरेज घोटाला भी बयानबाजी में सिमट कर रह गया । झारखंड में घोटालों की लंबी फेहरिस्त है, जिसपर दशकों से बयानबाजी होती रही लेकिन आरोपियों को सजा नहीं मिली । लोग दबी जुबान में कहते हैं कि हर कोई मधु कोड़ा जैसा निर्दलीय नहीं होता, जिसे जब दिल करे पकड़ कर जेल में डाल दो । कुछ बड़े घोटालेबाज बड़ी पार्टियों के भी होते हैं जैसे कांग्रेस, झामुमो और भाजपा । इनके शीर्ष नेतृत्व पर आरोप चाहे जो लगे लेकिन सजा नहीं होती….

ताजा मामला रघुवर सरकार में हुए कथित घोटालों का है। सरयू राय रघुवर सरकार में पूरे पांच साल मंत्री रहे। बीच-बीच में बयानबाजी जारी रही । कभी राजबाला वर्मा तो कभी सीधे रघुवर दास के खिलाफ वो बोलते रहे, लेकिन मंत्रीपद से इस्तीफा नहीं दिया। जब सरकार का कार्यकाल पूरा हो गया तो क्रांतिकारी बनकर रघुवर दास के खिलाफ ही मैदान में उतरे और जीत भी गये ।

जनता आरोपों की बतोलेबाजी नहीं बल्कि घोटालेबाजों को सजा चाहती है
जनता आरोपों की बतोलेबाजी नहीं, बल्कि घोटालेबाजों को सजा चाहती है

चुनाव खत्तम, पइसा हज्जम

झारखंड में चुनाव खत्म हुए डेढ़ साल हो चुके हैं, लेकिन अबतक ठोस कार्रवाई के नाम पर बस इतना ही हुआ कि कुछ मामलों की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंप दी गई । राज्यसभा स्टिंग मामले में पीसी एक्ट लगाने की कवायद हुई…बस इतना ही…इसके बाद शुद्ध राजनीतिक बयानबाजी…..

ईमानदारी का चोला ओढ़कर भ्रष्टाचार की नाली में डूबकी लगा रहे हैं….चेहरा छुपाने की जगह नहीं मिलेगी

बयानबाजी की फेहरिश्त में ताना एनकाउंटर रघुवर दास और सरयू राय के बीच है। मैनहर्ट मुद्दे पर रघुवर दास ने इशारों-इशारों में ही समझा दिया कि कुछ नहीं बिगड़ेगा…उन्होंने तीखा हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग ईमानदारी का चोला ओढ़कर भ्रष्टाचार की नाली में डूबकी लगा रहे हैं…समय आने दिजिए, ऐसे लोगों को चेहरा छुपाने की भी जगह नहीं मिलेगी । सबको पता था कि रघुवर दास का इशारा किसकी ओर था…

एक तो चारी, उपर से सीनाजोरी- सरयू राय

उधर सरयू राय ने भी दावे के साथ कह दिया कि “क्या तत्कालीन नगर विकास मंत्री रघुवर दास अपने गलत एवं निहित स्वार्थ से प्रेरित इस निर्णय से सरकारी खजाना को हुए 3.62 करोड़ के नुकसान की भरपाई करेंगे? आश्चर्य है कि वे गलती स्वीकार करने और गलती के लिए माफी मांगने के बदले ढिठाई का प्रदर्शन कर रहे हैं और अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। वे “चोरी भी और सीनाजोरी भी” तथा ‘‘चोर मचाये शोर” की कहावत चरितार्थ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री रह चुके व्यक्ति का ऐसा आचरण अशोभनीय है।”

झामुमो ने कहा, रघुवर के पूरे कार्यकाल की जांच हो

रघुवर दास और सरयू राय के बीच हुए विवाद में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा भी कूद पड़ी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि रघुवर दास के खिलाफ भ्रष्टाचार के ढेरों आरोप हैं। सरकार उनके कार्यकाल की जांच के लिए एक सक्षम आयोग का जल्द गठन करे। अब ये तो हमें भी पता नहीं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा मांग किससे कर रही थी, क्योंकि सरकार तो उन्हीं की है…

बच्चों को तीसरी लहर से बचाने की तैयारी युद्धस्तर पर जारी

0

रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की निगरानी में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के खिलाफ जंग की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री अस्पतालों में की जा रही व्यवस्थाओं का व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों को जल्द से जल्द सरकारी अस्पतालों में बच्चों के अनुकूल पेडियेट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) लगाने का निर्देश दे रखा है।

मुख्यमंत्री की निगरानी में संभावित तीसरी लहर से जंग की तैयारी
मुख्यमंत्री की निगरानी में संभावित तीसरी लहर से जंग की तैयारी

बच्चों के लिए स्पेशल आईसीयू

डॉक्टरों, विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों को आशंका है कि तीसरी लहर बच्चों को काफी हद तक प्रभावित कर सकती है। इसे देखते हुए राज्य के सभी जिलों में बच्चों के लिए आईसीयू की युद्धस्तर पर स्थापना की जा रही है। राज्य के सभी सदर अस्पतालों एवं कुछ सीएचसी में पीआईसीयू विकसित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमित मरीजों को उनके गांव के समीप बेहतर इलाज मुफ्त में मिल सके।

बच्चों के अनुकूल वार्ड

बच्चों के लिए आरामदायक वातावरण बनाने के लिए बच्चों के अनुकूल वार्ड बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पीआईसीयू वार्डों में अलग-अलग तरह की चाइल्ड फ्रेंडली पेंटिंग की जा रही है। पीआईसीयू वार्डों में उपयोग किए जाने वाले पर्दे, चादरें और कवर बच्चों के लिए आरामदायक वातावरण बनाने के लिए रंगीन और आकर्षक रूप से तैयार किये गये हैं। इसके अलावा, बच्चों के लिए तनाव मुक्त वातावरण हेतु टेलीविजन सेट लगाए जा रहे हैं। अस्पतालों के आंगन और वार्डों के गलियारे को बच्चों की चहलकदमी लायक बनाया जा रहा है। कई स्टोरी बुक और अन्य शिक्षण सामग्री के साथ बुकशेल्फ़ भी स्थापित किए जा रहे हैं।  कर चुके हैं ।

राज्य भर में विकसित किए जा रहे हैं बच्चों के अनुकूल वार्ड
राज्य भर में विकसित किए जा रहे हैं बच्चों के अनुकूल वार्ड

यहां तैयार हुए बेड

रांची में 27 बेड का पीआईसीयू वार्ड पूरा हो गया है और कम से कम 40 और पीआईसीयू बेड का काम चल रहा है। पूर्वी सिंहभूम में 30 पीआईसीयू बेड के विकास का कार्य प्रगति पर है। कोडरमा जिले में 20 बेड की पीआईसीयू सुविधा पूरी हो चुकी है। गिरिडीह और हजारीबाग जिले के विभिन्न सीएचसी और सदर अस्पताल में 130 बिस्तरों वाला सुविधायुक्त बाल वार्ड विकसित हो रहा है। धनबाद और खूंटी में 70 से अधिक पीआईसीयू बेड का काम पूरा होने के करीब है।

कोडरमा, रांची, धनबाद, जमशेदपुर, गुमला, लातेहार, गिरिडीह जैसे जिले में काम पूरा
कोडरमा, रांची, धनबाद, जमशेदपुर, गुमला, लातेहार, गिरिडीह जैसे जिले में काम पूरा

लोबिन हेम्ब्रम के विधायक प्रतिनिधि ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, दी जान से मारने की धमकी

0
पीड़ित स्टेनो विनोद वर्मा एवं बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम
पीड़ित स्टेनो विनोद वर्मा एवं बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम

साहिबगंज। बोरियो विधायक प्रतिनिधि अजय हेंब्रम की दादागिरी की शिकायत दर्ज कराई गई है। इस संबंध मे स्टेनो विनोद वर्मा ने बताया कि वे कार्यालय मे थे। इसी क्रम मे कुछ लोग कार्यालय का पर्दा हटा ताक झाक कर रहे थे। इस पर पूछने पर एक युवक ने थप्पड़ जड़ते हुए धमकी दी और कहा मेरा परिचय साहब के समक्ष मिल जाऐगा।

स्टेनो वर्मा ने बताया कि युवकों के जाने के बाद ज्ञात हुआ कि झामुमो के बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम के विधायक प्रतिनिधि अजय हेंब्रम है। इस संबंध मे विकास आयुक्त को जानकारी दे डीसी साहिबगंज को भी आवेदन प्रेषित कर घटना की सूचना दी गई है।

अजय हेंब्रम से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क न होने से उनका वर्जन नहीं मिल सका है ।

दुमकाः लोगों से बिजली बिल के नाम पर उगाही कर रहा था फर्जी उर्जा मित्र, धराया

0

दुमका जिले के रामगढ थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया में सैकडो बिजली उपभोक्ताओं ने एक उर्जा मित्र नावेल कुमार को पकडकर जमकर पिटाई कर दिया तथा बंधक बना लिया । बाद में रामगढ थाना के एसआई संतोष कुमार दलबल के साथ सिन्दुरिया गांव पहुंचकर बंधक बनाये उर्जा मित्र को पुलिस हिरासत में लेकर थाना ले आए

ग्रामीणों द्धारा बंधक बने बिजली उर्जा मित्र को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस
ग्रामीणों द्धारा बंधक बने बिजली उर्जा मित्र को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

जानकारी के अनुसार रामगढ के लतबेरवा पंचायत के ठाडी गांव के बिजली उर्जा मित्र नावेल कुमार ने सिन्दुरिया ,ठेंगीमोड ,नोखेता ,मुर्गीदुमा समेत चार गांवो के सैकड़ों बिजली उपभोक्ताओं से  बासुकीनाथ बिजली कार्यालय में बिजली बिल जमा करने के नाम पर लगभग 5 से 6 लाख रुपये लिए, लेकिन उसने बिजली बिल जमा नही किया ।

ग्रामीणों की शिकायत है कि बिजली बिल देने के बाबजूद विभाग से बकाया बिजली बिल जमा करने का नोटिस आ रहा है । इसके बाद चारो गांवो के बिजली उपभोक्ताओं ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर जांच की मांग की है ।

इस मामले में रामगढ थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है । वहीं उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में बासुकीनाथ के बिजली विभाग के पदाधिकारियों से इस मामले में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है । बहरहाल आरोपी पुलिस हिरासत में पुलिस पुछताछ कर रही है ।

दुमका: ललन कुमार बने भारतीय वैश्य महासभा का युवा प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष

0
बीडीओ समेत कई पदाधिकारीयो को किया सम्मानित
बीडीओ समेत कई पदाधिकारीयो को किया सम्मानित

भारतीय वैश्य महासभा रामगढ़ प्रखंड कमेटी का विस्तार हुआ जिसकी अध्यक्षता भारतीय वैश्य महासभा दुमका के जिला के जिला अध्यक्ष प्रीतम कुमार ने की । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय सोनी उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा की दुमका जिला में वैश्य युवा संगठन मजबूती से अपना दायित्व का निर्वहन करें एवं युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करें साथ ही संयुक्त रुप से संगठन के जिला महासचिव संजीव दे कृष्णा कोषाध्यक्ष संतोष कुमार और संरक्षक राजेंद्र कुमार ने कहां की युवाओं के मान सम्मान और प्रतिष्ठा के लिए हमेशा अपने को संघर्षरत एवं समर्पित रखें ।

मुख्य रूप से संगठन का उद्देश्य यह है कि जो भी कोरोना काल में युद्ध स्तर में कोरोना वॉरियर्स के रूप में काम करने वाले सभी लोगो का मनोबल बढ़ाना और उन्हें सम्मानित करना है ।

रामगढ़ प्रखंड के प्राथमिक अस्पताल डॉक्टर ,नर्स, स्वास्थ्य कर्मी सुरक्षाकर्मी , एंबुलेंस ड्राइवर, सफाई कर्मी, रामगढ़ थाना प्रभारी जी और उनके सहयोगी कर्मी ,रामगढ़ ब्लॉक के बीडीओ अमल कुमार ,थाना प्रभारी रुपेश कुमार ,चिकित्सा प्रभारी संजय मिश्रा और उनके सहयोगी कर्मी को संगठन के कार्यकर्ताओं ने जाकर इन सभी लोगों को सम्मानित बुके, माला, गुलाब का फूल ,मास्क देकर किया।

रामगढ़ प्रखंड विस्तार प्रखंड अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ललन कुमार, युवा प्रकोष्ठ महासचिव हिंदी में कुमार मंडल, युवा प्रकोष्ठ सचिव राजीव कुमार जयसवाल, युवा प्रकोष्ठ संगठन मंत्री योगेंद्र प्रसाद साह और युवा प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष राजेश कुमार पाल को नियुक्ति पत्र देकर मनोनीत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित वरिष्ठ समाज सेवी विजय सोनी जी, जिला अध्यक्ष प्रीतम कुमार , महासचिव संजीव दे कृष्णा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, संरक्षक राजेंद्र कुमार (अधिवक्ता), मुन्नी लाल मंडल, रोनित कुमार ,राजेश कुमार गुप्ता, महेंद्र प्रसाद भगत ,पूर्व मुखिया भीम महतो आदि उपस्थित रहे।

गया: राजद नेताओं ने किया मेडिकल किट का वितरण

0
गरीबों को मेडिकल किट का वितरण करते राजद नेता
गरीबों को मेडिकल किट का वितरण करते राजद नेता

गया से श्रीकांत

गया। शहर के गया कॉलेज खेल परिसर में आज राजद के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर गरीब लोगों के बीच मेडिकल किट का वितरण किया गया। राजद व्यवसायिक प्रकोष्ट के महानगर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों के बीच मास्क,सेनेटाइजर और थर्मामीटर का वितरण किया गया।

इस अवसर पर राजद नेताओं ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित की गई है। इस आपदा में राजद परिवार गरीब गुरबों के साथ उनके सुख दुख में साथ खड़ी है।

यह कार्यक्रम गया महानगर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रंजीत कुमार ताम्रकार और उनके टीम के द्वारा आयोजित की गई थी। जिसमे मखदुमपुर के राजद विधायक सतीश कुमार,पूर्व विधायक और पार्टी के वरीय नेता डॉ विनोद कुमार यादवेन्दु, राजद गया जिला महासचिव रंजन यादव,वार्ड 31 के पार्षद विधानचंद नागमणि, शिव शंकर यादव,गब्बर भाई,मिथिलेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

राजद नेताओं ने बताया कि पिछले कई बार गया शहर में पार्टी द्वारा इस तरह के कार्यक्रम चलाए गए हैं जो भविष्य में भी जारी रहेगा।

 

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री को जान मारने की धमकी

0

साहिबगंज/प्रतिनिधि

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अनंत कुमार तिवारी को जान मारने की धमकी दी गयी है। इस संबंध में अनंत तिवारी ने कोटालपोखर थाना में आवेदन देते हुए बताया कि मोबाइल नंबर 9771303426 से संजय यादव नामक व्यक्ति ने उन्हें शनिवार को शाम 5:02 बजे फोन कर गाली गलौज करते हुए सावधान रहने व जान से मारने की धमकी दी।

संजय यादव म्यूरकोला, कोटालपोखर का रहने वाला है। जो डाटापाड़ा में पूर्व में पत्थर व्यवसायी सुरेश तलरेजा का खदान संचालित करता था तथा अवैध विस्फोटकों का कारोबार कोटालपोखर थाना क्षेत्र में करता है। अनंत तिवारी ने अपने व अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने मोबाइल पर हुई बातचीत की ऑडियो क्लिप व कॉल लोग का स्क्रीन शार्ट भी आवेदन के साथ संलग्न किया है।

नक्सल प्रभावित डुमरिया के अस्पताल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर स्थापित

0
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की सकारात्मक पहल
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की सकारात्मक पहल

गया से श्रीकांत

गया। श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के आईएएचवी विंग के द्वारा गया जिले के नक्सल प्रभावित डुमरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर स्थापित किया गया है। जिससे कि इस इस सुदूरवर्ती इलाके के लोगों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर में ऑक्सिजन की कमी से बचाया जा सके।

इस बाबत आर्ट ऑफ लिविंग के स्टेट कम्युनिकेशन कन्वेनर अरुण चौधरी ने बताया कि इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ ह्यूमन वैल्यू जिसका मुख्य शाखा जिनेवा में है और जो संयुक्त राष्ट्र से मान्यता प्राप्त है इसके माध्यम से कोविद-19 रिलीफ सेवा कार्यक्रम पूरे देश मे सफलता पूर्वक चल रहा है। कोरोना संक्रमण के तीसरे दौर को ध्यान में रखते हुए प्रखंड स्तर के अस्पतालों में ऑक्सिजन की कमी नही हो इसकी प्रयास की जा रही है।

इस कार्यक्रम के तहत अनुमंडलीय अस्पतालों को भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक इस संस्था की ओर से गया,औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, मुंगेर,भागलपुर, बेतिया,समस्तीपुर, बेगूसराय, मुरलीगंज और गोपालगंज के अनुमंडलीय अस्पतालों को साठ से अधिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ढाई सौ से अधिक ऑक्सिमीटर तथा मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

कोरोना ग्रसित लोगों को शहरों तथा गांवों में ही भोजन,दवाई,राशन तथा ऑक्सीजन आदि की निःशुल्क सुविधा भी दी जा रही है। साथ ही संस्था की तरफ से वर्चुअल प्राणायाम और ध्यान शिविर का लगातार आयोजन किया जा रहा है। गया जिला में इस कार्य मे स्थानीय योग प्रशिक्षक नितिन तथा वोलेंटियर शिव अरुण डालमिया का सराहनीय सहयोग प्राप्त है। डुमरिया अस्पताल में दिए गए तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर इनसाईट बायोफार्मास्युटिकल कम्पनी द्वारा उपलब्ध कराया गया है।

सांसद मिमी चक्रवर्ती की बिगड़ी तबीयत, फर्जी टीकाकरण कैंप में लगवाईं थी वैक्सीन

0

कोलकाता : बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती की शनिवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई,जिसके बाद उनके घर पर डॉक्टर को बुलाया गया। पिछले दिनों उन्होंने कोलकाता में फर्जी टीकाकरण शिविर में वैक्सीन लगवाया था। जानकारी के मुताबिक मिमी चक्रवर्ती को पेट में तेज दर्द और अत्याधिक पसीना बहने समेत उन्हें स्वास्थय से जुड़ी कुछ परेशानियां हो रही हैं।

सांसद को हाॅस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी जा रही है लेकिन उन्होंने घर में ही उपचार कराने की बात कही। मिमी पहले ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हैं हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या संभावित एंटीबैक्टीरियल इंजेक्शन के चलते उन्हें कोई विपरीत दुष्प्रभाव हो रहे हैं।

 

President Kanpur Visit: भाभी विद्यावती, राष्ट्रपति ने ट्रेन में रखवाया

0

कानपुर। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को बचपन से पालने वाली भाभी विद्यावती जब परिवार संग मिलने पहुंचीं तो लल्ला (राष्ट्रपति) की पसंद को नहीं भूलीं। उनके लिए वह अपने हाथ से पेड़ा बनाकर लाईं, जो झींझक स्टेशन पर उन्हें भेंट किया। राष्ट्रपति ने पेड़े अपनी ट्रेन में रखवा दिए और बाद में खाने को कहा। दोनों ने एकदूसरे के सेहत का हाल भी लिया। भाई प्यारेलाल रामस्वरूप और भतीजे दीपक ने भी उनका हालचाल पूछा।

विद्यावती बेटी हेमलता अन्य परिवारीजन संग यहां पहुंचीं थीं। अपने लल्ला से मिलने की बेताबी उनके अंदर पहले से दिख रही थी। जैसे ही ट्रेन आने का पता चला वह बेहद खुश हो गईं। जब राष्ट्रपति परिवार संग उनके पास अभिवादन करने आए तो दोनों ने एक दूसरे के सेहत का हाल लिया। भतीजे दीपक के साथ आए दोस्तों से परिचय लिया। राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविन्द बेटी स्वाति ने भी परिवारीजन का हाल पूछा। दीपक ने झींझक क्षेत्र में बस अड्डा समेत अन्य विकास कार्य कराने के लिए कहा। राष्ट्रपति सभी का हाल लेकर मंच की ओर बढ़ गए।

नशा न करें और न करने दे, तभी होगा एक सशक्त समाज

0

राजेश जैन/मालदा

अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर 159वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने अरदपुर,नारायणपुर,मालदा मे जागरूकता रैली किया। रैली 10 किमी का भ्रमण किया। जिसका नेतृत्व 159वी वाहिनी के कमांडेंट हर्ष नंदन जोशी ने किया। जिसमें तीन अधिकारी,101 जवान सम्मलित हुए। रैली का उद्देश्य देश के नागरिको खासकर युवा वर्ग को ड्रग्स के खिलाफ जागरूक करना और शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देना था। वाहिनी के कमांडेंट हर्ष नंदन जोशी ने कहा नशा नाश की जड़ है। उन्होंने जवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम स्वयं नशा ना करे और अपने बच्चे औ

र समाज को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करे ।

घर लौटने के दौरान गढ़वा के कोरिया कोड़कर जंगल में भालू का हमला हमले में तीन की मौत, तीन घायल

0

विधवा बहू ने प्रेमी संग मिल की ससुर की हत्या, प्रेमीयुगल गिरफ्तार

0

उज्ज्वल दुनिया, चतरा(गीतांजली)। चतरा जिले के वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र की करमा पंचायत स्थित मदनपुर गांव निवासी 50 वर्षीय छत्तीस भुइयां की हत्या गुरुवार की देर रात विधवा बहू ने अपनी प्रेमी के साथ मिल कर दी।

पहले दोनों ने मिल कर उनकी पिटाई की, फिर गला दबाकर हत्या कर दी।

वहीं शव को घर से करीब सौ मीटर दूर महुआ पेड़ के पास फेंक दिया।

स्थानीय वशिष्ठनगर के थानेदार सुनील कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही सबसे पहले शव को अपने कब्जे में कर लिया।

मृतक की पत्नी कलावती देवी के फर्द बयान पर विधवा बहू और उसके प्रेमी कामेश्वर गंझू को हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के कर्मी और रुट मैनेजर निकले घोटालेबाज, तीन गिरफ्तार

0

उज्ज्वल दुनिया, समस्तीपुर(बिहार)। समस्तीपुर जिले के विभिन्न बैकों की एटीएम में कैश डालने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी सीएमएस के दो कस्टोडियन और रूट मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इंटरनल ऑडिट में 2 करोड़ 70 लाख 78 हजार रुपए का घोटाला किए जाने का मामला सामने आने के बाद जिले में सनसनी फैल गई।

घोटाले को अंजाम देने वाले दो कस्टोडियन एवं एक रुट मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उनकी पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कमला के मो. इस्लाम, चांदचौर निवासी आशीष कुमार अनुराग और नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम चौक के दिवाकर कुमार के रूप में की गई है।

पकड़े गए घोटालेबाजों के पास से 3 लाख 37 हजार रुपए नगद सहित सोने की ज्वेलरी, 11 एटीएम कार्ड और नौ चेकबुक भी बरामद किए गए हैं।

इस मामले में सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार का कहना है कि सीएमएस कंपनी के शाखा प्रबंधक राजेश कुमार की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

इसमें 2 करोड़ 70 लाख 78 हजार रुपए गबन का आरोप लगाया था।

कंपनी विभिन्न बैंकों से रुपए लेकर एटीएम में जमा करते थे। साथ ही बड़े वित्तीय संस्थानों से भी रुपए कलेक्ट करते थे।

इस मामले में प्रारंभिक जांच में समस्तीपुर के हेड दिवाकर कुमार और उनके सहयोगी आशीष और मो. इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए आरोपियों ने घोटाले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

बताया गया कि इस राशि से दिवाकर ने 70 लाख रुपए से पत्नी के नाम पर जमीन खरीदी और 30 लाख रुपए पिता के इलाज में खर्च किए।

वहीं करीब 10 लाख रुपए सूद पर लगाया है। वहीं आरोपियों का कहना है कि इस मामले में निर्दोष है।

कंपनी के कुछ लोग साजिश के तहत उसे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

कोविड में जान गंवाए लोगों के परिवार की मदद और अनाथ बच्चों को गोद लेने लगा प्रशासन

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग(संदीप सिन्हा)। हजारीबाग जिले के लिए अच्छी खबर यह है कि कोविड में जान गंवाने वाले लोगों के अनाथ बच्चों को प्रशासन ने गोद लेना शुरू कर दिया है।

इसी नेक पहल का शुभारंभ करते हुए डीसी आदित्य कुमार आनंद समेत पूरा प्रशासनिक अमला कटकमदाग प्रखंड के खपरियावां गांव में कोरोना प्रभावित गांव पहुंचा।

डीसी ने कोरोना में जान गंवाए महेन्द्र साव के परिजनों और आश्रित बच्चों को आगे की पढ़ाई सहित सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं से जोड़कर हर संभव मदद करने की बात कही।

 

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि परिवार के कमाऊ सदस्य की कोरोना से मृत्यु होने पर परिवार को बिखरने से बचाने के लिए राज्य सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं।

कई संस्थाएं भी इस दिशा में काम कर रही हैं। समाज कल्याण विभाग अथवा समेकित बाल संरक्षण इकाई के माध्यम से वैसे प्रभावित परिवार की मदद के लिए लोग आवेदन कर सकते हैं।

समाज कल्याण विभाग की इस स्पांसरशिप स्कीम में लाभ लेने के लिए आवेदन किया जा सकता है।

वहां मृतक महेन्द्र साव की 16 वर्षीय पुत्री और 11 वर्षीय पुत्र को खेल किट, कंबल, मच्छरदानी एवं आर्थिक मदद स्वरुप पत्नी के खाते में स्पांसरशिप योजना के तहत 24 हजार रुपए, सूखा राशन सामग्री सहित राशन कार्ड दिए गए।

इस दौरान परिवार का भविष्य सुरक्षित रहे, इसके लिए प्रखंड प्रशासन को अंबेडकर आवास, विधवा पेंशन, सुकन्या योजना, बच्चों की आगे की पढ़ाई की व्यवस्था करने का निर्देश बीडीओ को दिया गया।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने कहा कि मृतक के परिवार को सरकार की स्पांसरशिप योजना से सरकारी सहायता मुहैया कराई जाती है।

प्रभावित परिवारों के गुजारा के लिए प्रतिमाह दो हजार रुपए आर्थिक सहायता विभाग की ओर से दिए जाने का प्रावधान है।

अबतक कोरोना से प्रभावित 20 बच्चां तथा नन कोविड से प्रभावित 18 बच्चों को लाभ दिया जा चुका है। वहीं छह लोगों को नवीकरण भी किया गया है।

मौके पर जिला सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार राय, डीडीसी अभय कुमार सिन्हा, डालसा के सचिव संदीप कुमार बाड़ा, कटकमदाग बीडीओ जीतेंद्र कुमार, सीओ बीरेन्द्र कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।