Tuesday 13th of October 2026 02:33:19 AM
HomeBlogPresident Kanpur Visit: भाभी विद्यावती, राष्ट्रपति ने ट्रेन में रखवाया

President Kanpur Visit: भाभी विद्यावती, राष्ट्रपति ने ट्रेन में रखवाया

कानपुर। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को बचपन से पालने वाली भाभी विद्यावती जब परिवार संग मिलने पहुंचीं तो लल्ला (राष्ट्रपति) की पसंद को नहीं भूलीं। उनके लिए वह अपने हाथ से पेड़ा बनाकर लाईं, जो झींझक स्टेशन पर उन्हें भेंट किया। राष्ट्रपति ने पेड़े अपनी ट्रेन में रखवा दिए और बाद में खाने को कहा। दोनों ने एक–दूसरे के सेहत का हाल भी लिया। भाई प्यारेलाल व रामस्वरूप और भतीजे दीपक ने भी उनका हालचाल पूछा।

विद्यावती बेटी हेमलता व अन्य परिवारीजन संग यहां पहुंचीं थीं। अपने लल्ला से मिलने की बेताबी उनके अंदर पहले से दिख रही थी। जैसे ही ट्रेन आने का पता चला वह बेहद खुश हो गईं। जब राष्ट्रपति परिवार संग उनके पास अभिवादन करने आए तो दोनों ने एक दूसरे के सेहत का हाल लिया। भतीजे दीपक के साथ आए दोस्तों से परिचय लिया। राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविन्द व बेटी स्वाति ने भी परिवारीजन का हाल पूछा। दीपक ने झींझक क्षेत्र में बस अड्डा समेत अन्य विकास कार्य कराने के लिए कहा। राष्ट्रपति सभी का हाल लेकर मंच की ओर बढ़ गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments